Advertisement
कोलकाता नाइट राइडर्स vs गुजरात टाइटन्स, मैच 39 Commentary, Live Updates
कोलकाता vs गुजरात, 2025 - टी-20 Live Commentary
मैच समाप्त
मैच 39, ईडन गार्डन्स, कोलकाता
, Apr 21, 2025

159/8
(20.0)

198/3
(20.0)
गुजरात टाइटन्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 39 रनों से हराया
% Chance to Win
कोलकाता
गुजरात
Inn Break
-
-
प्लेयर ऑफ द मैचशुभमन गिल90(55)
तो क्रिकेट फैन्स आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से कल होगी आपसे मुलाकात इंडियन प्रीमियर लीग के एक नए मैच के साथ जो लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच लखनऊ के बीच शाम 07.30 बजे लखनऊ में खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
गुजरात टाईटन्स के कप्तान शुभमन गिल को उनकी शानदार पारी की वजह से प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार दिया गया| मुकाबला जीतने के बाद बात करने आये गिल बेहद ही खुश नजर आये| बात करते हुए उन्होंने कहा कि टीम के इस प्रदर्शन से काफी खुश हूँ| हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने को देखते हैं और कोशिश करते हैं कि अंत तक खेलते हुए टीम को अच्छे स्कोर तक पहुंचा सके| इस फ़ॉर्मेट में काफी कुछ बात करने को होता है और हम उसपर विचार करते हुए सीखने की कोशिश करते हैं|
मुकाबला गंवाने के बाद बात करने आये केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने बताया कि हम अपने इस प्रदर्शन से काफी निराश हैं| हमने गेंदबाजी और फील्डिंग उम्मीद अनुसार नहीं की जिसकी वजह से वो बोर्ड पर एक बड़ा टोटल लगाने में कामयाब हो पाए| ये भी कहा कि बल्लेबाजी के दौरान गेंद बल्ले पर थोड़ा रुककर आ रही थी जिसकी वजह से शॉट्स लगाना आसान नहीं था|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
वेंकटेश अय्यर (14) भी कुछ खास नहीं कर सके और साई किशोर की गेंद पर कैच आउट होकर पवेलियन की तरफ चलते बने| इसी बीच कप्तान अजिंक्य रहाणे (50) ने अपना अर्धशतक भी पूरा कर लिया लेकिन रन्स तेज़ी से कोलकाता के लिए नहीं आ पा रहे थे| तभी वॉशिंगटन सुंदर ने आकर उनकी पारी को समाप्त कर दिया| ऐसे में मैदान पर बल्लेबाज़ी करने आए आंद्रे रसेल (21) ने आते ही बड़ा शॉट लगाना शुरू कर दिया और अपनी टीम की जीत की उम्मीद को जगाये रखा| रन रेट उस समय 13 के ऊपर चला गया था इस वजह से रसेल को अब बल्ला ही चलाना था जिसमें वो असफल रहे| राशिद खान ने आकर खतरनाक दिख रहे आंद्रे रसेल की पारी को समाप्त कर दिया और एक बार फिर मुकाबला गुजरात की ओर पूरी तरह से मुड़ गया| हालांकि कोलकाता के बल्लेबाज़ एक-एक करके पावेलियन की तरफ सस्ते में लौटते चले गए| ऐसे में शुभमन गिल की सेना ने मैच को अपने नाम कर लिया और फिर गुजरात की पूरी टीम ने जीत का जश्न मनाना शुरू कर दिया|
गुजरात टाइटंस की सेना को मिली छठी जीत यहाँ पर!! पहले शानदार बल्लेबाज़ी फिर बेहतरीन गेंदबाज़ी के दम पर गुजरात ने कोलकाता की टीम को 39 रनों से शिकस्त दे दी है| 199 रनों के लक्ष्य का पीछा करने मैदान पर आई कोलकाता टीम ने शुरुआत में ही रहमानुल्लाह गुरबाज़ (1) के विकेट को गवां दिया| जिसके बाद बल्लेबाज़ी करने आए कप्तान अजिंक्य रहाणे (50) ने संभलकर खेला और सुनील नरेन (17) के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 41 रनों की साझेदारी की और टीम के स्कोर बोर्ड को चलाने लगे| तभी गेंदबाज़ी करने आए राशिद खान ने सुनील नरेन (17) को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया|
ओवर की समाप्ति 20 : 159/8
8 रन
- W 19.1
- 019.2
- 119.3
- 619.4
- 019.5
- 119.6
अ. रघुवंशी
27 (13)
ह. राणा
1 (2)
इ. शर्मा
2-0-18-1
19.6
1
इशांत शर्मा To अंगकृष रघुवंशी
सिंगल के साथ हुई ओवर और पारी की समाप्ति| 39 रनों से गुजरात ने जीत लिया है ये मुकाबला| जड़ में डाली गई गेंद को सामने की तरफ खेला जहाँ से एक ही रन का मौका बन पाया|
19.5
0
इशांत शर्मा To अंगकृष रघुवंशी
डॉट बॉल!! ओहो!!! इस बार रिवर्स स्वीप खेला गया लेकिन मिस टाइम हुआ| टप्पा खाकर कीपर के पास गई गेंद| कोई रन नहीं बन पाया|
19.4
6
इशांत शर्मा To अंगकृष रघुवंशी
छक्का!!! अच्छा शॉट अंगकृष रघुवंशी के द्वारा| 2 गेंद 41 रन की दरकार है| इस बार ऑफ़ स्टम्प पर शफल करते हुए फाइन लेग की तरफ शॉट लगाया| बल्ले से लगने के बाद सीधा स्टैंड्स में जा गिरी गेंद और छह रन दे गई|
19.3
1
इशांत शर्मा To हर्षित राणा
स्लोवर बाउंसर!! पंच किया उसे सामने की तरफ| फील्डर तेज़ी से गेंद पर आये जहाँ से एक रन का मौका बन पाया|
19.2
0
इशांत शर्मा To हर्षित राणा
डॉट बॉल!! बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
19.1
W
इशांत शर्मा To रिंकू सिंह OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट शुभमन गिल बोल्ड इशांत शर्मा| एक और विकेट का पतन हो गया| 17 रन बनाकर रिंकू सिंह बने इशांत शर्मा का पहला शिकार| मिड ऑफ़ से अपने बाएँ ओर जाते हुए गिल ने एक आसान सा कैच पकड़ा है| हार्ड लेंथ गेंद पर आड़े बल्ले से पुल शॉट लगाने गए| लेट हुए, बल्ले के उपरी भाग को लगकर हवा में गई गेंद जिसे लपक लिया गया| 151/8 कोलकाता|
ओवर की समाप्ति 19 : 151/7
12 रन
- 218.1
- 418.2
- 118.3
- 418.4
- 1 LB 18.5
- 018.6
अ. रघुवंशी
20 (10)
र. सिंह
17 (13)
म. सिराज
4-0-32-1
18.6
0
मोहम्मद सिराज To अंगकृष रघुवंशी
शॉर्ट बॉल बाउंसर!! प्ले एंड मिस हुआ! बल्लेबाज़ इसपर अपर कट करने गए और बीट हुए| बाकी का कम कीपर ने किया है|
18.5
lb
मोहम्मद सिराज To रिंकू सिंह
लेग बाई के रूप रन आया है| पैड्स की गेंद को लेग साइड पर पुल करने गए और बीट हुए| पैड्स से लगकर गैप में गई गेंद जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
18.4
4
मोहम्मद सिराज To रिंकू सिंह
टॉप एज और चौका निकल गया| थर्ड मैन फील्डर के ऊपर से निकल गई गेंद| शॉर्ट पिच गेंद पर पुल शॉट लगाने गए| बल्ले का टॉप एज लेकर हवा में गई गेंद और गैप से चार रनों के लिए निकल गई|
18.3
1
मोहम्मद सिराज To अंगकृष रघुवंशी
पैड्स पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बल्ले का मुंह बंद करते हुए स्क्वायर लेग की दिशा में खेला| डीप में फील्डर तैनात, एक ही रन हासिल हुआ|
18.2
4
मोहम्मद सिराज To अंगकृष रघुवंशी
चौका!!! बढ़िया प्लेसमेंट बल्लेबाज के द्वारा! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को थर्ड मैन की ओर प्लेस किया और बाउंड्री हासिल की है|
18.1
2
मोहम्मद सिराज To अंगकृष रघुवंशी
2 रन मिल जाएगा| बढ़िया रनिंग विकटों के बीच| इस बार कवर्स की ओर गेंद को ड्राइव करते हुए 2 रन लिया है|
ओवर की समाप्ति 18 : 139/7
15 रन
- 417.1
- 217.2
- 117.3
- 617.4
- 117.5
- 117.6
अ. रघुवंशी
13 (6)
र. सिंह
13 (11)
र. खान
4-0-25-2
17.6
1
राशिद खान To अंगकृष रघुवंशी
सिंगल से इस बार काम चलाया है| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल बटोर लिया|
17.5
1
राशिद खान To रिंकू सिंह
इस बार फ्लैट डाली गई गुगली गेंद| रिंकू ने इसपर पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया है|
17.4
6
राशिद खान To रिंकू सिंह
छक्का!!! लॉन्ग ऑन बाउंड्री पर फील्डर शाहरुख़ खान ने कैच को पकड तो लिया था लेकिन उसी दौरान उनका पैर सीमा रेखा से टकरा गया और जो कैच होना चाहिए था वो छह रनों में तब्दील हो गया| गुगली गेंद पर एक बढ़िया पुल शॉट खेला गया था जो सीधा फील्डर के हाथों में चला गया था|
17.3
1
राशिद खान To अंगकृष रघुवंशी
सिंगल से इस बार काम चलाया है| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
17.2
2
राशिद खान To अंगकृष रघुवंशी
दुग्गी!! शरीर की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा| फील्डर गेंद के पीछे भागे लेकिन तब तक बल्लेबाजों ने दो रन चुरा लिया| बढ़िया रनिंग विकटों के बीच देखने को मिली है|
17.1
4
राशिद खान To अंगकृष रघुवंशी
चौका! अच्छा स्वीप शॉट अपने बल्ले से निकाला है| बल्लेबाज़ ने इस गेंद पर अपना घुटना टिकाया और स्वीप करते हुए चौका जड़ दिया|
ओवर की समाप्ति 17 : 124/7
5 रन
- W 16.1
- 016.2
- W 16.3
- 416.4
- 116.5
- 016.6
र. सिंह
6 (9)
अ. रघुवंशी
5 (2)
प. कृष्णा
4-0-25-2
16.6
0
प्रसिद्ध कृष्णा To रिंकू सिंह
कोलकाता टीम का रिव्यु हुआ असफल यहाँ पर| लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ| अंपायर इसे फेयर डिलेवरी दिया| कोलकाता ने रिव्यु लिया| लेकिन रीप्ले में देखने पर पता चला ये एक फेयर डिलेवरी ही थी|
16.5
1
प्रसिद्ध कृष्णा To अंगकृष रघुवंशी
ऑफ़ स्टंप के बाहर की गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर्स की दिशा में खेला| सिंगल मिल गया यहाँ पर|
16.4
4
प्रसिद्ध कृष्णा To अंगकृष रघुवंशी
चौका!! बाउंड्री के साथ अपना खाता खोला है| दौड़ने की कोई ज़रुरत नहीं यहाँ पर| बल्लेबाज़ ने आगे आकर इस गेंद को पॉइंट की ओर पंच कर दिया| गेंद सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में अंगकृष रघुवंशी नए बल्लेबाज़ हैं...
16.3
W
प्रसिद्ध कृष्णा To मोईन अली OUT!
आउट!! कैच आउट!! एक और विकेट का पतन हो गया है| मोईन अली भी कुछ ख़ास नहीं कर पाए और सीधा लॉन्ग ऑन फील्डर के हाथों में गेंद को मार बैठे| विकटों के बीच डाली गई स्लोवर बॉल| मोईन अली ने इसपर सामने की तरफ हीव शॉट खेलना चाहा| गति परिवर्तन से चकमा खाए| मिस टाइम हुआ और हवा में गई गेंद जिसे फील्डर ने लपक लिया| 119/7 कोलकाता|
16.2
0
प्रसिद्ध कृष्णा To मोईन अली
फ्रंट फुट पर जाकर गेंद की लाइन में बल्ले को प्रस्तुत किया और ब्लॉक कर दिया| रन का मौका नहीं बन पायेगा|
मोइन अली नए बल्लेबाज़ हैं...
16.1
W
प्रसिद्ध कृष्णा To रमनदीप सिंह OUT!
आउट!!! कैच आउट!! कॉट एंड बोल्ड प्रसिद्ध कृष्णा| एक और विकेट पतन हुआ है| इस बार अपनी ही गेंद पर एक शार्प कैच प्रसिद्ध कृष्णा ने पकड़ा है| हालाँकि शॉट काफी तेज़ था जो गेंदबाज के हाथों में चिपक गया| फुल लेंथ गेंद को सीधे बल्ले से सामने की तरफ मारा था और फ्लैट गई गेंद जिसे कृष्णा ने दोनों हाथों से लपक लिया| 119/6 कोलकाता|
ओवर की समाप्ति 16 : 119/5
5 रन
- 015.1
- 015.2
- 415.3
- 015.4
- W 15.5
- 115.6
र. सिंह
1 (1)
र. सिंह
6 (8)
र. खान
3-0-10-2
15.6
1
राशिद खान To रमनदीप सिंह
सिंगल!! बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
रमनदीप सिंह नए बल्लेबाज़ हैं...
15.5
W
राशिद खान To आंद्रे रसेल OUT!
आउट!! स्टंप जोस बटलर बोल्ड राशिद खान| बड़े विकेट का पतन यहाँ पर होता हुआ| कोलकाता को अगर यहाँ से कोई मुकाबला जिता सकता था तो वो रसेल ही थे लेकिन राशिद ने उनका काम तमाम कर दिया है| अब 25 गेंद 81 रन की दरकार है| 21 रन बनाकर आंद्रे रसेल बने राशिद खान का दूसरा शिकार| विकेट के पीछे बटलर ने एक आसान सा स्टम्प करते हुए रसेल को आधे रास्ते से लौटा दिया| इस गुगली गेंद पर आगे निकलकर शॉट लगाने गए थे| टर्न से चकमा खाए और कीपर कपास गई गेंद जहाँ से काम तमाम कर दिया गया| 118/5 कोलकाता नाईट राइडर्स|
15.4
0
राशिद खान To आंद्रे रसेल
एक और स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
15.3
4
राशिद खान To आंद्रे रसेल
चौका!!! बड़े शॉट के प्रयास में एक बाउंड्री यहाँ पर आई है| फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को पुल किया मिड विकेट की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
15.2
0
राशिद खान To आंद्रे रसेल
स्विंग एंड मिस!! काफी जोर से इस गेंद पर बल्ला चलाया लेकिन बीट हुए| ऑफ़ साइड पर इस गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए|
15.1
0
राशिद खान To आंद्रे रसेल
प्ले एंड मिस!! गुगली गेंद को पढ़ ही नहीं पाए रसेल| टर्न होकर अंदर की तरफ आई थी गेंद जिसे डिफेंड करने गए और बीट हुए| कोई रन नहीं हुआ|
ओवर की समाप्ति 15 : 114/4
6 रन
- 014.1
- 114.2
- 014.3
- 014.4
- 414.5
- 114.6
आ. रसेल
17 (10)
र. सिंह
6 (8)
प. कृष्णा
3-0-20-0
14.6
1
प्रसिद्ध कृष्णा To आंद्रे रसेल
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| फुल टॉस गेंद पर बड़ा शॉट नहीं लगा पाए| मिड विकेट की तरफ शॉट खेला| डीप में उसे फील्ड किया गया जहाँ से एक ही रन मिल पाया| 30 गेंदों पर 85 रनों की दरकार है|
14.5
4
प्रसिद्ध कृष्णा To आंद्रे रसेल
चौका!! मिड विकेट की तरफ पुल शॉट का इस्तेमाल करते हुए बल्लेबाज़ ने बाउंड्री बटोरी है| हालाँकि ठीक तरह से बल्ले पर चढ़ी नहीं थी गेंद लेकिन फिर भी सीमा रेखा के पार निकल गई|
14.4
0
प्रसिद्ध कृष्णा To आंद्रे रसेल
प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई गेंद पर आड़े बल्ले से शॉट लगाने गए लेकिन गति परिवर्तन से चकमा खा गये| कोई रन नहीं हुआ|
14.3
0
प्रसिद्ध कृष्णा To आंद्रे रसेल
शार्प बाउंसर थी गेंद| बल्लेबाज़ ने खुद को गेंद की लाइन से हटाया और कीपर की तरफ जाने दिया| कोई रन नहीं हुआ|
14.2
1
प्रसिद्ध कृष्णा To रिंकू सिंह
सिंगल से इस बार काम चलाया है| बल्लेबाज को अभी तक बांधकर रखा हुआ है| बैकफुट से गेंद को डिफेंड किया, ऑफ़ साइड पर गई जहाँ से एक रन मिल गया|
14.1
0
प्रसिद्ध कृष्णा To रिंकू सिंह
डॉट बॉल!! प्ले एंड मिस हुआ| गति परिवर्तन किया| रिंकू इस गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए| बाकी का काम कीपर ने किया है|
ओवर की समाप्ति 14 : 108/4
7 रन
- 113.1
- 113.2
- 113.3
- 1 WD 13.4
- 013.4
- 1 WD 13.5
- 113.5
- 113.6
र. सिंह
5 (6)
आ. रसेल
12 (6)
स. किशोर
3-0-19-1
13.6
1
साई किशोर To रिंकू सिंह
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| शार्प टर्न हुई, पॉइंट की ओर गेंद को कट किया एक रन के लिए| 108/4 केकेआर|
13.5
1
साई किशोर To आंद्रे रसेल
विकेट लाइन के बीच की गेंद पर रसेल ने शॉट लगाया लेकिन एक ही रन इसपर मिल पाया|
13.5
wd
साई किशोर To आंद्रे रसेल
वाइड!!! एक बार फिर से रसेल से गेंद को दूर रखना चाहा लेकिन काफी ज्यादा दूर डाल बैठे| अम्पायर की तरफ से वाइड का इशारा आया है|
13.4
0
साई किशोर To आंद्रे रसेल
इस बार आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर समझदारी दिखाते हुए डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं होगा|
13.4
wd
साई किशोर To आंद्रे रसेल
वाइड!!! बल्लेबाज से दूर रखने के चक्कर में एक अतिरिक्त रन दे बैठे| ये रसेल का खौफ हो सकता है|
13.3
1
साई किशोर To रिंकू सिंह
सिंगल से इस बार काम चलाया है| इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
13.2
1
साई किशोर To आंद्रे रसेल
रसेल से इस बार दूर रखी गई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसपर स्क्वायर कट करते हुए एक रन हासिल किया है|
13.1
1
साई किशोर To रिंकू सिंह
सिंगल!! विकेट लाइन के बीच डाली गई छोटी गेंद| आड़े बल्ले से पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया| है|
ओवर की समाप्ति 13 : 101/4
15 रन
- 212.1
- 112.2
- 112.3
- 1 WDW 12.4
- 012.4
- 412.5
- 612.6
आ. रसेल
10 (3)
र. सिंह
2 (3)
व. सुंदर
3-0-36-1
12.6
6
वॉशिंगटन सुंदर To आंद्रे रसेल
छक्का! आंद्रे रसेल ने इस शॉट में अपनी ताक़त दिखाई है| ऑफ़ स्टंप के बाहर की गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर्स की दिशा में हवा में शॉट खेला| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए|
12.5
4
वॉशिंगटन सुंदर To आंद्रे रसेल
चौका! आगे आकर बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से सामने की ओर शॉट खेला| गेंद गई सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
12.4
0
वॉशिंगटन सुंदर To आंद्रे रसेल
ऑफ़ स्टंप के बाहर की गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर्स की दिशा में खेला| फील्डर को भेद नहीं पाए| कोई रन नहीं हुआ|
आंद्रे रसेल नए बल्लेबाज़ हैं...
12.4
W+wd
वॉशिंगटन सुंदर To अजिंक्य रहाणे OUT!
आउट!! स्टंप जोस बटलर बोल्ड वॉशिंगटन सुंदर| एक सेट बल्लेबाज का विकेट यहाँ पर गुजरात को मिल गया है| 45 गेंदों पर 108 रनों की दरकार है| 50 रन बनाकर अजिंक्य रहाणे बने वॉशिंगटन सुंदर का पहला शिकार| दबाव बल्लेबाज पर बन रहा था| इस वजह से आगे आकर शॉट लगाने गए| सुंदर ने उन्हें देखते हुए ऑफ़ स्टम्प के बाहर बॉल डाल दी| उसपर बल्ला लगाना चाहा लेकिन बीट हुए| कीपर के पास गई गेंद जहाँ से बटलर ने बेल्स उड़ाते हुए बल्लेबाज का काम तमाम कर दिया| 91/4 कोलकाता|
12.3
1
वॉशिंगटन सुंदर To रिंकू सिंह
इस बार ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर रखी गई गेंद को रिंकू ने मिड ऑफ़ की तरफ खेला| गैप में गई गेंद जहाँ से एक रन मिला|
12.2
1
वॉशिंगटन सुंदर To अजिंक्य रहाणे
सिंगल!! विकटों के बीच डाली गई गेंद| मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट जहाँ से एक रन मिला|
12.1
2
वॉशिंगटन सुंदर To अजिंक्य रहाणे
2 रन!! हवा में थी गेंद| मिड विकेट से अपने आगे की तरफ भागते हुए साई ने डाईव लगाई लेकिन गेंद तक नहीं पहुँच सके| इस बीच उन्होंने हाथों से गेंद को सीमा रेखा के पार जाने से रोका| बाकी का काम दूसरे फील्डर ने किया|
ओवर की समाप्ति 12 : 86/3
5 रन
- 111.1
- 211.2
- W 11.3
- 111.4
- 111.5
- 011.6
र. सिंह
1 (2)
अ. रहाणे
47 (34)
स. किशोर
2-0-12-1
11.6
0
साई किशोर To रिंकू सिंह
बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया| लेग साइड पर खेलने गए लेकिन टर्न से चकमा खा गए|
11.5
1
साई किशोर To अजिंक्य रहाणे
गुड लेंथ की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड ऑन की दिशा में खेला| एक रन का मौका बन गया|
11.4
1
साई किशोर To रिंकू सिंह
सिंगल!! बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
रिंकू सिंह नए बल्लेबाज़ हैं...
11.3
W
साई किशोर To वेंकटेश अय्यर OUT!
आउट!! कैच आउट!!! कॉट वॉशिंगटन सुंदर बोल्ड साई किशोर| 41 रनों की साझेदारी का हुआ अंत| वेंकटेश अय्यर का बड़ा विकेट साई किशोर को मिला है| महज 14 रन बनाकर वेंकटेश अय्यर बने साई किशोर का पहला शिकार| ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर धीमी गति से डाली गई गेंद| इसे मिड विकेट की तरफ स्लॉग किया गया| शॉट खेलते वक़्त बल्ला हाथों में बंद हो गया| डीप में गई गेंद लेकिन सीधा मिड विकेट फील्डर की तरफ जहाँ से कैच को पूरा कर लिया गया| 84/3 कोलकाता|
11.2
2
साई किशोर To वेंकटेश अय्यर
2 रन मिलेगा यहाँ पर| बल्लेबाज़ ने इस गेंद को सामने की तरफ हवा में उठाकर मारा, गैप में गिरी और दो रन टीम के खाते में जुड़ गए|
11.1
1
साई किशोर To अजिंक्य रहाणे
सिंगल से यहाँ पर काम चलाया है| फ्रंट फुट पर रहकर बल्लेबाज़ ने इस गेंद को पॉइंट की ओर ड्राइव कर दिया एक रन के लिए|
ओवर की समाप्ति 11 : 81/2
13 रन
- 410.1
- 110.2
- 010.3
- 110.4
- 610.5
- 110.6
अ. रहाणे
45 (32)
व. अय्यर
12 (17)
व. सुंदर
2-0-21-0
10.6
1
वॉशिंगटन सुंदर To अजिंक्य रहाणे
ऑफ़ स्टंप के बाहर की गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर्स की दिशा में खेला| सिंगल मिल गया यहाँ पर|
10.5
6
वॉशिंगटन सुंदर To अजिंक्य रहाणे
छक्का!!! बड़े शॉट की दरकार थी और वो यहाँ पर कप्तान के बल्ले से आता हुआ| ऐसे कुछ और भी शॉट्स रहाणे को लगाने होंगे| स्पिनर के खिलाफ बल्लेबाज़ का पसंदीदा शॉट| घुटना टिकाते हुए स्लॉग स्वीप किया और गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेजने में कामयाब हुए|
10.4
1
वॉशिंगटन सुंदर To वेंकटेश अय्यर
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया| एक रन हासिल हो गया|
10.3
0
वॉशिंगटन सुंदर To वेंकटेश अय्यर
बल्लेबाज़ गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए|
10.2
1
वॉशिंगटन सुंदर To अजिंक्य रहाणे
सिंगल!! बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
10.1
4
वॉशिंगटन सुंदर To अजिंक्य रहाणे
चौका! ऑफ़ स्टंप के बाहर की गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर्स की दिशा में हवा में शॉट खेला| टप्पा खाकर गेंद गई सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
ओवर की समाप्ति 10 : 68/2
7 रन
- 19.1
- 19.2
- 29.3
- 19.4
- 09.5
- 29.6
व. अय्यर
11 (15)
अ. रहाणे
33 (28)
स. किशोर
1-0-7-0
9.6
2
साई किशोर To वेंकटेश अय्यर
दो रन के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस बार मिड विकेट की तरफ गेंद को खेला| डीप में फील्डर ने सीमा रेखा के आगे उसे रोका| इस बीच बल्लेबाजों ने भागकर दो रन ले लिया|
9.5
0
साई किशोर To वेंकटेश अय्यर
डॉट बॉल!! इस बार स्क्वायर कट शॉट खेला लेकिन फील्डर को भेद नहीं पाए| रन्स आसानी से नहीं मिल पा रहे| दबाव अब बल्लेबाजों पर होगा|
9.4
1
साई किशोर To अजिंक्य रहाणे
विकेट लाइन के बीच डाली गई गेंद| बैक फुट से उसे सामने की तरफ पंच कर दिया जहाँ से एक रन मिला है|
9.3
2
साई किशोर To अजिंक्य रहाणे
2 रन मिल जाएगा यहाँ पर| आगे की गेंद पर कवर्स की तरफ चिप कर दिया| हवा में गई लेकिन नो मेंस लैंड में गिरी गेंद जहाँ से दो रन का मौका बन पाया|
9.2
1
साई किशोर To वेंकटेश अय्यर
एक बार फिर से पैड्स पर डाली गई गुड लेंथ गेंद| बल्लेबाज़ ने बड़े आराम से इसे लेग साइड पर मोड़ा और डीप स्क्वायर लेग से एक रन बटोर लिया|
9.1
1
साई किशोर To अजिंक्य रहाणे
सिंगल से यहाँ पर काम चलाया है| इस बार मिड विकेट की दिशा में खेला गेंद को जहाँ से एक रन ही हासिल हो पाया|
टाइम आउट का हुआ समय!! ढाई मिनट का ब्रेक हुआ यहाँ पर जहाँ अब दोनों ही टीमें अपनी-अपनी रणनीति बनाती हुई नज़र आएँगी| इसी के साथ कोलकाता ने इस बीच 61 रन तो बना लिए हैं लेकिन 2 विकेट भी गवां दिया हैं| अब यहाँ से गेंदबाजी टीम चीज़ों को टाईट करने को देखेगी जबकि कोलकाता ज़्यादा ज़्यादा रन बनाकर जीत के करीब जाने की कोशिश करेगी|
ओवर की समाप्ति 9 : 61/2
8 रन
- 18.1
- 18.2
- 18.3
- 28.4
- 18.5
- 28.6
व. अय्यर
8 (12)
अ. रहाणे
29 (25)
व. सुंदर
1-0-8-0
8.6
2
वॉशिंगटन सुंदर To वेंकटेश अय्यर
दो रन आसानी से मिल जाएगा यहाँ पर| पैड्स की फुल गेंद को ऑन साइड पर फ्लिक किया| गैप में गई गेंद| फील्डर गेंद से दूर थे गेंद जिसका फायदा उठाते हुए बल्लेबाजों ने दो रन चुरा लिया|
8.5
1
वॉशिंगटन सुंदर To अजिंक्य रहाणे
सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
8.4
2
वॉशिंगटन सुंदर To अजिंक्य रहाणे
2 रन मिल जाएगा यहाँ पर| कवर्स पर राशिद ने फुल लेंथ डाईव लगाते हुए गेंद को रोका और टीम के लिए दो रन बचाए| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद पर पंच शॉट
8.3
1
वॉशिंगटन सुंदर To वेंकटेश अय्यर
ऑफ़ स्पिन गेंद!! बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
8.2
1
वॉशिंगटन सुंदर To अजिंक्य रहाणे
सिंगल!! ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने स्क्वायर कट करते हुए एक रन हासिल किया है|
8.1
1
वॉशिंगटन सुंदर To वेंकटेश अय्यर
सिंगल!! ऑफ़ स्पिन गेंद| फ्रंटफुट से गेंद को डिफेंड किया जहाँ से एक रन मिल गया|
ओवर की समाप्ति 8 : 53/2
3 रन
- 07.1
- 17.2
- 07.3
- 17.4
- 07.5
- 1 LB 7.6
व. अय्यर
4 (9)
अ. रहाणे
25 (22)
र. खान
2-0-5-1
7.6
lb
राशिद खान To वेंकटेश अय्यर
लेग बाई के रूप में आया सिंगल!! लेग स्टंप की गेंद बल्लेबाज़ के पैड्स को लगकर मिड विकेट की दिशा में गई| जहाँ से लेग बाई का सिंगल हासिल हो गया|
7.5
0
राशिद खान To वेंकटेश अय्यर
बल्लेबाज़ ने इस गेंद को डिफेंड करना सही समझा| कोई रन नहीं हुआ|
7.4
1
राशिद खान To अजिंक्य रहाणे
गुड लेंथ की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की दिशा में खेला| एक रन का मौका बन गया|
7.3
0
राशिद खान To अजिंक्य रहाणे
इस बार फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|
7.2
1
राशिद खान To वेंकटेश अय्यर
ऑफ़ स्टंप के बाहर की गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर्स की दिशा में खेला| सिंगल मिल गया यहाँ पर|
7.1
0
राशिद खान To वेंकटेश अय्यर
नॉट आउट!! बड़ी अपील एलबीडबल्यू की हुई थी जिसे अम्पायर ने नकार दिया| फील्डिंग टीम ने काफी देर सोचा और अंत में रिव्यु लिया| रिप्ले में देखने पर पता चला कि गेंद विकेट्स को किस करते हुए निकल जाती| फील्ड अम्पायर के फैसले को मान्यता दी गई| अपनी गुगली गेंद से बल्लेबाज को पूरी तरह से चकमा दे दिया था|
ओवर की समाप्ति 7 : 50/2
5 रन
- 1 WD 6.1
- 16.1
- 06.2
- 16.3
- 06.4
- 16.5
- 16.6
व. अय्यर
3 (5)
अ. रहाणे
24 (20)
प. कृष्णा
2-0-14-0
6.6
1
प्रसिद्ध कृष्णा To वेंकटेश अय्यर
टैप एंड रन!! बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर ब्लॉक किया| सिंगल का मौका बन गया| इसी के साथ केकेआर का 50 रन पूरा हो गया|
6.5
1
प्रसिद्ध कृष्णा To अजिंक्य रहाणे
टैप एंड रन से इस बार काम चलाया है| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर लेग साइड की ओर फ्लिक किया और सिंगल बटोर लिया|
6.4
0
प्रसिद्ध कृष्णा To अजिंक्य रहाणे
प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| ड्राइव करने का प्रयास लेकिन स्विंग से चकमा खा गए बल्लेबाज़| कीपर की तरफ गई गेंद| कोई रन नहीं, कोई नुक्सान नहीं हुआ|
6.3
1
प्रसिद्ध कृष्णा To वेंकटेश अय्यर
इस बार बड़े आराम से गैप में पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया है|
6.2
0
प्रसिद्ध कृष्णा To वेंकटेश अय्यर
प्ले एंड मिस!! इस बार पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ने गए| गति और लाइन से चकमा खाए| बल्ले को मिस करने के बाद पैड्स से जा लगी गेंद| कोई रन नहीं हुआ|
6.1
1
प्रसिद्ध कृष्णा To अजिंक्य रहाणे
सिंगल!! ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई छोटी गेंद| उसपर स्क्वायर कट करते हुए एक रन हासिल किया है|
6.1
wd
प्रसिद्ध कृष्णा To अजिंक्य रहाणे
वाइड!!! शॉर्ट बॉल बाउंसर!! बल्लेबाज के काफी ऊपर से गई| अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया है| एक अतिरिक्त रन टीम के खाते में जुड़ गया है|
ओवर की समाप्ति 6 : 45/2
3 रन
- 05.1
- 15.2
- W 5.3
- 15.4
- 15.5
- 05.6
व. अय्यर
1 (2)
अ. रहाणे
22 (17)
र. खान
1-0-3-1
5.6
0
राशिद खान To वेंकटेश अय्यर
एलबीडबल्यू की अपील लेकिन अम्पायर सहमत नहीं हुए| ऑफ़ स्टंप के बाहर थी गेंद इस वजह से अम्पायर ने इसे नकारा और फील्डिंग टीम को ये पता था इस वजह से रिव्यु के लिए नहीं गए| ऑफ़ स्टंप के बाहर जाती स्पिन गेंद, बल्ले को पूरी तरह से बीट करते हुए बल्लेबाज़ के पैड्स को जा लगी थी| कोई रन नहीं, कोई नुक्सान नहीं हुआ|
5.5
1
राशिद खान To अजिंक्य रहाणे
गुड लेंथ की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की दिशा में खेला| एक रन का मौका बन गया|
5.4
1
राशिद खान To वेंकटेश अय्यर
सिंगल!! बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
वेंकटेश अय्यर नए बल्लेबाज़ हैं...
5.3
W
राशिद खान To सुनील नरेन OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट राहुल तेवतिया बोल्ड राशिद खान| दूसरे विकेट का पतन हुआ है यहाँ पर| राशिद खान को उनके पहले ही ओवर में बड़ी सफलता मिल गई है| शरीर पर डाली गई छोटी गेंद| लेग साइड की तरफ शॉट खेला लेकिन हवा में मार बैठे| शॉर्ट स्क्वायर लेग पर फील्डर तैनात थे और गेंद सीधा उनकी गोद में चली गई| प्लान करके ये विकेट हासिल की गई है| 43/2 केकेआर|
5.2
1
राशिद खान To अजिंक्य रहाणे
सिंगल से यहाँ पर काम चलाया है| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
5.1
0
राशिद खान To अजिंक्य रहाणे
विकेट लाइन पर डाली गई गेंद| बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए|
राशिद खान को अब गेंद थमाई गई है...
ओवर की समाप्ति 5 : 42/1
13 रन
- 44.1
- 64.2
- 2 WD 4.3
- 04.3
- 14.4
- 04.5
- 04.6
स. नरेन
17 (12)
अ. रहाणे
20 (14)
म. सिराज
3-0-21-1
4.6
0
मोहम्मद सिराज To सुनील नरेन
स्लोवर बाउंसर से इस बार नरेन को टेस्ट किया| इस गेंद को खेलने में बल्लेबाज़ ने ज़रा भी दिलचस्पी नहीं दिखाई| बाकी का काम कीपर ने किया है| 42/1 कोलकाता|
4.5
0
मोहम्मद सिराज To सुनील नरेन
शार्प बाउंसर! बल्लेबाज़ डक करते नज़र आये| ये लाइन सुनील नरेन को अक्सर तंग करती है|
4.4
1
मोहम्मद सिराज To अजिंक्य रहाणे
सिंगल से यहाँ पर काम चलाया है| लेग साइड पर इस गेंद को लॉफ्ट करते हुए सिंगल हासिल किया है| इसी बीच सिराज को पैर में कुछ तकलीफ आई है| फिजियो मैदान पर आये हैं|
4.3
0
मोहम्मद सिराज To अजिंक्य रहाणे
शानदार आउटस्विंगर!! इस गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए| रन का कोई मौका नहीं बन पाया|
4.3
wd
मोहम्मद सिराज To सुनील नरेन
वाईड के साथ बाई का एक रन भी आ गया| लेग स्टम्प के बाहर थी गेंद| बल्लेबाज ने उसे लीव कर दिया| टप्पा खाने के बाद कीपर की तरफ कम उछाल के साथ गई| उसे लपक नहीं सके और एक अतिरिक्त रन दे बैठे|
4.2
6
मोहम्मद सिराज To सुनील नरेन
छक्का!!! जोखिम भरा शॉट जिसपर छह रन हासिल किया| इस बार अपने लिए रूम बनाया| इनफील्ड के ऊपर से उठाकर मारा और पूरे छह रन प्राप्त किया है|
4.1
4
मोहम्मद सिराज To सुनील नरेन
चौका!! खराब गेंद थी जिसपर स्क्वायर लेग की तरफ पुल शॉट लगा दिया और चार रन बटोरा| शरीर पर डाली गई फुल टॉस गेंद जिसपर लेग साइड की तरफ प्रहार कर दिया और बाउंड्री हासिल किया|
ओवर की समाप्ति 4 : 29/1
9 रन
- 03.1
- 03.2
- 13.3
- 43.4
- 03.5
- 43.6
अ. रहाणे
19 (12)
स. नरेन
7 (8)
प. कृष्णा
1-0-9-0
3.6
4
प्रसिद्ध कृष्णा To अजिंक्य रहाणे
चौका! ऑफ़ स्टंप के बाहर की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ़ की दिशा में खेला| गेंद गई सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
3.5
0
प्रसिद्ध कृष्णा To अजिंक्य रहाणे
बल्लेबाज़ गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए| कोई रन नहीं हुआ|
3.4
4
प्रसिद्ध कृष्णा To अजिंक्य रहाणे
चौका! आगे आकर बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से सामने की ओर शॉट खेला| बीच बल्ले को लगकर गेंद टप्पा खाकर सीधा सीमा रेखा पार कर गई गेंद चार रनों के लिए|
3.3
1
प्रसिद्ध कृष्णा To सुनील नरेन
गुड लेंथ की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड ऑन की दिशा में खेला| एक रन का मौका बन गया|
3.2
0
प्रसिद्ध कृष्णा To सुनील नरेन
प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ ने ज़ोर से अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ| रन का कोई मौका यहाँ पर नहीं बन पाया|
3.1
0
प्रसिद्ध कृष्णा To सुनील नरेन
बल्लेबाज़ गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए| कोई रन नहीं हुआ|
ओवर की समाप्ति 3 : 20/1
7 रन
- 12.1
- 02.2
- 22.3
- 02.4
- 02.5
- 42.6
अ. रहाणे
11 (9)
स. नरेन
6 (5)
म. सिराज
2-0-8-1
2.6
4
मोहम्मद सिराज To अजिंक्य रहाणे
चौका!! बाउंड्री के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस बार शॉर्ट थर्ड मैन के ऊपर से खेला गया शॉट| बल्लेबाज़ ने गेंद का इंतज़ार किया और शॉट खेलते हुए चार रन हासिल किया है|
2.5
0
मोहम्मद सिराज To अजिंक्य रहाणे
ऑफ़ ड्राइव!! फुल लेंथ लाइन पर डाली गई स्विंग गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ़ की दिशा में खेला| फील्डर को भेद नहीं पाए| रन का कोई मौका नहीं बन पाया|
2.4
0
मोहम्मद सिराज To अजिंक्य रहाणे
डॉट गेंद यहाँ पर आती हुई| इस बार बैक फुट से लगाया गया पुल शॉट लेकिन गैप नहीं मिल सका| रन नही होगा|
2.3
2
मोहम्मद सिराज To अजिंक्य रहाणे
दो रन मिल जाएगा| लेंथ गेंद थी| उसपर पुल शॉट लगाने गए| मिस टाइम किया| हवा में लॉन्ग ऑन की तरफ गई गेंद जहाँ से दो रन का मौका बन गया है|
2.2
0
मोहम्मद सिराज To अजिंक्य रहाणे
इस बार विकेट लाइन की गेंद जिसे ब्लॉक कर दिया गया| कोई रन नहीं मिल पायेगा यहाँ पर क्योंकि गेंदबाज़ ने खुद ही उसे फील्ड कर लिया|
2.1
1
मोहम्मद सिराज To सुनील नरेन
क्विक सिंगल!! फील्डर के आगे से एक रन चुरा लिया है| इस बार कवर्स की ओर गेंद को ड्राइव करते हुए सिंगल लिया| फील्डर से हाफ स्टॉप हुई थी जिसका फायदा बल्लेबाज ने उठाया|
ओवर की समाप्ति 2 : 13/1
11 रन
- 41.1
- 11.2
- 11.3
- 1 LB 1.4
- 41.5
- 01.6
अ. रहाणे
5 (4)
स. नरेन
5 (4)
इ. शर्मा
1-0-10-0
1.6
0
इशांत शर्मा To अजिंक्य रहाणे
डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस बार आगे आकर बल्लेबाज़ ने ऑफ ड्राइव किया लेकिन फील्डर को भेद नहीं पाए| अंत में ये एक डॉट बॉल हुई है|
1.5
4
इशांत शर्मा To अजिंक्य रहाणे
चौका! टिपिकल रहाणे फ्लिक शॉट| इस बार बेहतरीन टाइमिंग का इस्तेमाल करते हुए फ्लिक किया बाउंड्री लाइन की ओर जहाँ से चार रन मिला|
1.4
lb
इशांत शर्मा To सुनील नरेन
लेग बाई के रूप में आया सिंगल!!! फ्लिक मारने गए थे लेकिन गति से बीट हुए| पैड्स से लगकर लेग साइड पर गई गेंद, एक रन मिला|
1.3
1
इशांत शर्मा To अजिंक्य रहाणे
सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर ब्लॉक किया| गैप में गई जहाँ से सिंगल का मौका बन गया|
1.2
1
इशांत शर्मा To सुनील नरेन
शरीर पर डाली गई गेंद| इसपर लेग साइड की तरफ पुल शॉट खेला| डीप स्क्वायर लेग से एक रन हासिल किया है|
1.1
4
इशांत शर्मा To सुनील नरेन
चौका!!! सुनील नरेन स्पेशल!! इसी तरह की गेंद के लिए तैयार भी रहते हैं| इस बार रूम बनाकर इनफील्ड के ऊपर से गेंद को लॉफ्ट करते हुए अपने लिए एक बाउंड्री हासिल की है|
ओवर की समाप्ति 1 : 2/1
2 रन
- 00.1
- 00.2
- 10.3
- 1 LB 0.4
- W 0.5
- 00.6
अ. रहाणे
0 (1)
स. नरेन
0 (1)
म. सिराज
1-0-1-1
0.6
0
मोहम्मद सिराज To अजिंक्य रहाणे
डॉट के साथ हुई सफल ओवर की समाप्ति| ऑफ़ साइड के बाहर थी गेंद जिसे जाने दिया| कोई रन नहीं हुआ|
अजिंक्य रहाणे नए बल्लेबाज़ हैं...
0.5
W
मोहम्मद सिराज To रहमानुल्लाह गुरबाज OUT!
आउट!! एलबीडबल्यू!! सिराज आये और विकेट लाये!! बल्लेबाजी टीम का रिव्यु भी बर्बाद हो गया यहाँ पर| रहमानुल्लाह गुरबाज महज 1 रन बनाकर वापिस लौटे हैं| गुड लेंथ पर डाली गई तेज़ गति की इनस्विंगर गेंद, बल्लेबाज़ इसे लेग साइड पर मोड़ने गए| स्विंग और गति से बीट हुए और पैड्स पर जा लगी गेंद| बड़ी अपील के बाद अम्पायर ने उसे आउट करार दिया| बल्लेबाज़ ने रिव्यु लिया, रिप्ले में देखने पर पता चला कि गेंद लेग स्टम्प को हिट कर रही थी जिसकी वजह से फील्ड अम्पायर के फैसले को मान्यता दी गई| 2/1 केकेआर|
0.4
lb
मोहम्मद सिराज To सुनील नरेन
लेग बाई के रूप में सिंगल आ गया| बल्ले को मिस करने के बाद फुल बॉल पैड्स को लगी और ऑन साइड पर गई| सिंगल का मौका था और बल्लेबाजों ने उसे चुरा लिया|
0.3
1
मोहम्मद सिराज To रहमानुल्लाह गुरबाज
क्विक सिंगल!!! मिडिल स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| टैप किया उसे कवर पॉइंट की ओर, तेज़ी से भागे रन और सिंगल पूरा किया| फील्डर जबतक गेंद पर आते तब तक बल्लेबाजों ने रन पूरा कर लिया था|
0.2
0
मोहम्मद सिराज To रहमानुल्लाह गुरबाज
स्विंग एंड मिस!! इस बार ऑफ़ स्टम्प लाइन एक बाहर डाली गई छोटी गेंद| आगे आकर उसपर बड़ा शॉट लगाने गए| इन साइड एज लेकर टप्पा खाने के बाद कीपर की तरफ गई| रन का कोई मौका नहीं बन सका|
0.1
0
मोहम्मद सिराज To रहमानुल्लाह गुरबाज
लीव के साथ हुई रन चेज की शुरुआत!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर की उछाल भरी गेंद पर एक अच्छा लीव बल्लेबाज़ से देखने को मिला|

Type
Overs
Batsmen
- रहमानुल्लाह गुरबाज
- सुनील नरेन
- अजिंक्य रहाणे
- वेंकटेश अय्यर
- रिंकू सिंह
- आंद्रे रसेल
- रमनदीप सिंह
- मोईन अली
- अंगकृष रघुवंशी
- हर्षित राणा
- वरुण चक्रवर्ती
- वैभव अरोड़ा
Bowlers
मैच की जानकारी
- स्थान ईडन गार्डन्स, कोलकाता
- मौसम साफ़
- टॉस कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
- परिणाम गुजरात टाइटन्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 39 रनों से हराया
- प्लेयर ऑफ द मैच शुभमन गिल
- अंपायर रोहन पंडित, Anish Sahasrabudhe (IND), Akshay Totre (IND)
- रेफ़री Rajiv Seth (IND)