Advertisement
Advertisement

कोलकाता नाइट राइडर्स vs चेन्नई सुपर किंग्स, Match 21 Commentary, Live Updates

कोलकाता vs चेन्नई, 2020 - T20 Live Commentary

कोलकाता नाइट राइडर्स vs चेन्नई सुपर किंग्स स्कोरकार्ड
Share
मैच खत्म   
Match 21, शेख़ ज़ाएद स्टेडियम, अबू धाबी , Oct 07, 2020
कोलकाता नाइट राइडर्स कोलकाता नाइट राइडर्स
167 (20.0/20)
चेन्नई सुपर किंग्स चेन्नई सुपर किंग्स
157/5 (20.0/20)
कोलकाता नाइट राइडर्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 10 रनों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    राहुल त्रिपाठी
    81(51)
तो कैसा लगा दोस्तों आपको आज का मुकाबला जहाँ कोलकाता ने चेन्नई को 10 रनों से शिकस्त दे दिया और पॉइंट टेबल में तीसरा नंबर हासिल कर लिया| अभी के लिए बस इतना ही आप से अब कल होगी मुलाकात हैदराबाद और पंजाब के बीच होने वाले मैच के साथ जोकि दुबई के मैदान पर खेला जाएगा| तबतक के लिए हमें दीजिये इजाज़त और रखिये अपना ख़याल, नमस्कार, शुभ रात्री...
मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार हासिल करते हुए राहुल त्रिपाठी ने कहा कि ये मेरे लिए काफी गर्व की बात है| ये मेरे लिए किसी सपने से कम नहीं है| मैं अपने रोल के लिए पूरी तरह से तैयार था और जब मुझे मौका मिला तो मैंने अपना बेस्ट दिया| पॉवर प्ले में बल्लेबाज़ी करते हुए गेंद काफी अच्छी तरह से बल्ले पर आ रही थी जिसका मैंने फायदा उठाते हुए बस अपना काम किया| कोलकाता के साथ जुड़ना मेरे लिए गर्व की बात है खासकर शाहरुख़ ख़ान के सामने ऐसा प्रदर्शन करना मेरे लिए काफी बड़ी बात है|
मैच जीतने के बाद बात करने आए कोलकाता के कप्तान दिनेश कार्तिक ने बताया कि हम काफी ख़ुश है कि हमने आज मुकाबले को अपने नाम करते हुए पॉइंट टेबल में तीसरे पायदान पर पहुँच पाए| सुनील नारेन के बारे में बात करते हुए कार्तिक ने कहा कि वो एक शानदार खिलाड़ी हैं और उन्हें हमने अंतिम के ओवर में गेंदबाज़ी के लिए रखा था| आगे कार्तिक बोले कि हमें एक समय ऐसा लगा की हम मुकाबले में पीछे रह गए हैं| लेकिन अम्बाती रायुडु का आउट होना फिर एमएस धोनी के विकेट ने हमें मुकाबले में वापसी कराई|
मैच हारने के बाद बात करने आये धोनी ने बताया कि ये एक निराशाजनक हार है हमारे लिए| हमने आखिरी के दस ओवर में ख़राब बल्लेबाज़ी की जिसकी वजह से मुकाबला हमारे हाथों से निकल गया| हमने जिस तरह से मुकाबला गंवाया उसकी वजह से हमने आज अपने गेंदबाज़ों का मोराल डाउन किया है| जाते जाते धोनी ने ये भी कहा कि कुछ ऐसे एरिया हैं जहाँ हमें अभी काफी काम करने की ज़रुरत है|
दिनेश कार्तिक के किस्मत का रहा यह मुकाबला जहाँ एक समय मुकाबला शेन वॉटसन और अम्बाती रायुडु की साझेदारी से चेन्नई जीत रही थी| तो वहीँ नागरकोटी के एक ओवर ने मुकाबले को बदलकर रख दिया जहाँ पर रायुडु ने अपना विकेट गंवाया था| 167 रनों को डिफेंड करने मैदान पर आई कोलकाता के कप्तान ने कुल 6 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया| जिसमे से उनके लिए सबसे सफल गेंदबाज़ बनाकर उभरे वरुण चक्रवर्ती जिन्नेहों 1 विकेट हासिल करते हुए धोनी को पवेलियन लौटाया और मैच में टर्निग पॉइंट ला दिया| उनका साथ देते हुए आंद्रे रसेल, कमलेश नागरकोटी, शिवम मावी और सुनील नारेन को 1-1 विकेट हासिल हुई जिसके कारण कोलकाता ने अंतिम ओवर में मुकाबले को 10 रनों से जीतते हुए पॉइंट टेबल में तीसरे नंबर पर अपनी जगह बना ली|
वाट अ टर्न अराउंड!!! सुनील नारेन (4-0-31-1) की कसी हुई गेंदबाज़ी के कारण कोलकाता ने चेन्नई को 10 रनों से शिकस्त दे दिया| 168 रनों के लक्ष्य को हासिल करने मैदान पर आई चेन्नई की शुरुआत तो सही नही रही| पिछले मुकाबले के हीरो रहे फ़ाफ़ डू प्लेसिस 17 रन ही बनाकर पवेलियन लौट गए| एक छोर से टिककर बल्लेबाज़ी करते हुए शेन वॉटसन (50) ने अपना अर्धशतक पूरा किया और अम्बाती रायुडु (30) के साथ मिलकर 69 रनों कि अहम साझेदारी निभाई| लेकिन अपनी पारी को रायुडु आगे की ओर नही ले जा सके और कमलेश नागरकोटी का शिकार हो गए| वहीँ कुछ ही देर बार शेन वॉटसन भी पवेलियन की ओर चलते बने| प[पहले दस ओवरों में चेन्नई 90 रन बना चुकी थी और ऐसा लगा था कि काफी पहले इस मुकाबले को जीत लेगी| फिर जो हुआ वो हम सबने देखा| एमएस धोनी 11 और सैम करन 17 ही बनाकर आउट हो गए| अतं में केदार जाधव 6 रन तो रविन्द्र जडेजा 21 रनों की पारी खेली और अंतिम ओवर में ज़रूर कुछ बाउंड्री हासिल किया| लेकिन वो टीम के जीत के लिए काफी नही था|
ओवर की समाप्ति 20 : 157/5
15 रन
  • 019.1
  • 019.2
  • 119.3
  • 619.4
  • 419.5
  • 419.6
र. जडेजा
21 (8)
क. जाधव
7 (12)
आ. रसेल
2-0-18-1
19.6
4
आंद्रे रसेल To रविंद्र जडेजा
चौका!! लेकिन अब कोई फायदा नहीं| कोलकाता ने 10 रनों से जीता ये मुकाबला| कमाल का टर्न अराउंड देखने को मिला हमें यहाँ पर| किसी ने नहीं सोचा होगा कि चेन्नई इस तरह से अचानक से रन चेज़ में पिछड़ जायेगी| आखिरी दस ओवर में कोलकाता द्वारा कमाल की वापसी जिसने मुकाबले को उनकी ओर मोड़ दिया|
19.5
4
आंद्रे रसेल To रविंद्र जडेजा
चौका!!! 1 गेंद पर 15 रनों की दरकार!!! छोटी लेंथ की गेंद को पुल किया स्क्वायर लेग की ओर!! गैप मिला और साथ में एक बाउंड्री भी| लेकिन अब इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला|
19.4
6
आंद्रे रसेल To रविंद्र जडेजा
छक्का!!! क्या अब देर हो चुकी है, शायद हाँ, काफी देर हो चुकी है| 2 गेंद 19 रनों की दरकार| ऑफ़ स्टम्प की लाइन के बाहर डाली गई गेंद को कट किया पॉइंट के ऊपर से और छह रन हासिल किया|
19.3
1
आंद्रे रसेल To केदार जाधव
सिंगल!! लेकिन अब इससे चेन्नई के लिए कुछ भी नहीं होगा| 3 गेंद 25 रनों की दरकार|
19.2
0
आंद्रे रसेल To केदार जाधव
ओह!! ये क्या, एक और डॉट बॉल!! अब तो चेन्नई के हाथों से मुकाबला निकल गया| 4 गेंदों पर 26 रनों की दरकार|
19.1
0
आंद्रे रसेल To केदार जाधव
एक और डॉट बॉल!! 5 गेंद 26 रनों की दरकार!!! मुकाबला चेन्नई से दूर जाता हुआ|
ओवर की समाप्ति 19 : 142/5
10 रन
  • 118.1
  • 418.2
  • 018.3
  • 118.4
  • 418.5
  • 018.6
र. जडेजा
7 (5)
क. जाधव
6 (9)
स. नरेन
4-0-31-1
18.6
0
सुनील नरेन To रविंद्र जडेजा
डॉट बॉल नारेन का एक बेहतरीन ओवर हुआ समाप्त| पैड्स लाइन की गेंद को स्लॉग करने गए जडेजा लेकिन चूक गए| 6 गेंद 26 रनों की दरकार|
18.5
4
सुनील नरेन To रविंद्र जडेजा
चौका!!! 7 गेंद 26 रनों की दरकार!!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद को कट किया था पॉइंट फील्डर के ऊपर से| डीप में कोई फील्डर नहीं और बड़ी आसानी से चार रन मिल गया|
18.4
1
सुनील नरेन To केदार जाधव
पैड्स पर डाली गई गेंद को लेग साइड पर मारा और रन हासिल किया| 8 गेंद 27 रनों की दरकार|
18.3
0
सुनील नरेन To केदार जाधव
अहम डॉट बल!!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर से गेंद को खीएचने का प्रयास किया लेकिन रन नहीं मिला|
18.2
4
सुनील नरेन To केदार जाधव
चौका!!! 10 गेंद 31 रन!!! पटकी हुई गेंद को पुल किया लॉन्ग ऑन की तरफ और फील्डर से दूर रही गेंद| मिल गया महत्वपूर्ण चार रन| मैच में रोमांच भरपूर|
18.1
1
सुनील नरेन To रविंद्र जडेजा
क़दमों का इस्तेमाल| बल्लेबाज़ को आगे आता देख ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गेंद| एक रन मिला|
सुनील नारेन को थमाई गई गेंद..
ओवर की समाप्ति 18 : 132/5
3 रन
  • W 17.1
  • 117.2
  • 017.3
  • 017.4
  • 117.5
  • 117.6
र. जडेजा
2 (2)
क. जाधव
1 (6)
आ. रसेल
1-0-3-1
17.6
1
आंद्रे रसेल To रविंद्र जडेजा
बल्ला घुमाया लेकिन गेंद ठीक तरह से बल्ले पर आई नहीं| लॉन्ग ऑन की तरफ गई जहाँ से सिंगल ही मिला| 12 गेंद 36 रनों की दरकार| मुकाबला कोलकाता की ओर झुकता हुआ|
17.5
1
आंद्रे रसेल To केदार जाधव
टैप किया लेग साइड पर गेंद को और रन हासिल हुआ| 13 गेंद 37 रनों की दरकार|
17.4
0
आंद्रे रसेल To केदार जाधव
एक और पटकी हुई गेंद को पुल मारने गए लेकिन सम्पर्क नहीं हुआ|
17.3
0
आंद्रे रसेल To केदार जाधव
पटकी हुई गेंद को पुल लगाने गए केदार लेकिन कोई समपर्क नहीं हुआ| मुकाबला खुल गया है अब|
17.2
1
आंद्रे रसेल To रविंद्र जडेजा
छोटी लेंथ की गेंद को जडेजा ने पुल किया मिड विकेट की तरफ| एक ही रन मिल पायेगा|
रविन्द्र जडेजा को अब बल्लेबाज़ी के लिए भेजा गया है...
17.1
W
आंद्रे रसेल To सैम करन OUT!
आउट!!! कैच आउट!!! बल्ले से नही तो गेंद से आते के साथ ही आंद्रे रसेल ने गेंद को रखा अन्दर और बल्लेबाज़ को किया बाहर| सैम करन 17 रन बनाकर लौटे पवेलियन| रसेल किया अपना पहला शिकार| ऑफ स्टंप पर डाली हुई छोटी लेंथ की बॉल को कवर्स फील्डर के ऊपर से खेलने गए करन| बल्ले पर बॉल उछाल के साथ आई| हवा में गई गेंद मॉर्गन शॉट कवर्स पर मौजूद| आसानी से कैच करने में हुए कामयाब|
आंद्रे रसेल को थमाई गई गेंदबाजी..
ओवर की समाप्ति 17 : 129/4
5 रन
  • 116.1
  • 416.2
  • W 16.3
  • 016.4
  • 016.5
  • 016.6
क. जाधव
0 (3)
स. करन
17 (10)
व. चक्रवथी
4-0-28-1
16.6
0
वरुण चक्रवथी To केदार जाधव
डॉट बॉल के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को शॉट थर्ड मैन की ओर गाइड किया| फील्डर वहां मौजूद| रन नही हो सका| चेन्नई को 18 गेंदों में 13 रन प्रति ओवर की दर से 39 रन चाहिए|
16.5
0
वरुण चक्रवथी To केदार जाधव
गुड लेंथ पर डाली हुई बॉल को केदार ने क्रीज़ में रहकर गेंद को वही पर रोका| रन नही हो सका|
16.4
0
वरुण चक्रवथी To केदार जाधव
विकेट लाइन पर डाली गई गेंद को सीधे बल्ले से डिफेंड कर दिया|
केदार जाधव बल्लेबाज़ी मैदान पर करने आए...
16.3
W
वरुण चक्रवथी To एमएस धोनी OUT!
आउट!!! बोल्ड!!! कमेंटेटर्स कर्स!!! एक बार फिर से बड़े शॉट के लिए गए लेकिन चूक गए| गेंद और बल्ले में कोई संपर्क नहीं हुआ और गेंद सीधा मिडिल स्टम्प पर जाकर लग गई| तारीफ़ कारणों होगी इस युवा गेंदबाज़ की| सामने कौन बल्लेबाज़ था इससे डरे नहीं और फ्लाईटी में बीट कराते हुए बोल्ड किया| 129/4 चेन्नई, 39 रनों की दरकार|
16.2
4
वरुण चक्रवथी To एमएस धोनी
चौका!!! माही मार रहा है!!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ को रूम दिया| स्लैप किया उसे कवर्स बाउंड्री की ओर और चौका हासिल किया|
16.1
1
वरुण चक्रवथी To सैम करन
कवर्स की दिशा में गेंद को खेला एक रन के लिए|
ओवर की समाप्ति 16 : 124/3
14 रन
  • 1 LB 15.1
  • 115.2
  • 115.3
  • 615.4
  • 415.5
  • 115.6
स. करन
16 (9)
ए. धोनी
7 (10)
स. नरेन
3-0-21-1
15.6
1
सुनील नरेन To सैम करन
लेग स्टंप की गेंद को मिड ऑन की तरफ खेलते हुए सिंगल पूरा किया| चेन्नई को 24 गेंदों में 11 रन प्रति ओवर की दर से 44 रन चाहिए|
15.5
4
सुनील नरेन To सैम करन
चौका!!! बैक टू बैक बाउंड्री आती हुई सैम के बल्ले से यहाँ पर| ऑफ स्टंप पर डाली हुई फुल लेंथ की बॉल को मिड ऑफ की दिशा में पुश किया| गैप में गई गेंद सीधे सीमा रेखा के बाहर मिला चार रन|
15.4
6
सुनील नरेन To सैम करन
छक्का!!! इसी चीज़ के लिए सैम को बेजा गया है| ऊपर डाली गई गेंद को मिड ऑफ के ऊपर से खेला| बल्ले और गेंद का हुआ शानदार संपर्क गेंद गई सीधे स्टैंड में मिला सिक्स|
15.3
1
सुनील नरेन To एमएस धोनी
ऑफ स्टंप पर डाली हुई गेंद को मिड ऑफ की ओर पुश करते हुए 1 रन लिया|
15.2
1
सुनील नरेन To सैम करन
लेंथ में छोटी डाली गई बॉल को मिड विकेट की दिशा में पुल किया| 1 रन हासिल हुआ|
15.1
1LB
सुनील नरेन To एमएस धोनी
लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को मिड ऑन की दिशा में खेलने गए| बल्ले को मिस करते हुए बॉल सीधे पैड्स को लगती हुई मिड ऑफ की तरफ गई| लेग बिया के रूप में मिला 1 रन|
ओवर की समाप्ति 15 : 110/3
6 रन
  • 014.1
  • 114.2
  • 014.3
  • 214.4
  • 214.5
  • 114.6
ए. धोनी
6 (8)
स. करन
4 (5)
व. चक्रवथी
3-0-23-0
14.6
1
वरुण चक्रवथी To एमएस धोनी
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस ओवर से आये 6 रन| 30 गेंद 58 रनों की दरकार|
14.5
2
वरुण चक्रवथी To एमएस धोनी
कट किया पॉइंट की दिशा में गेंद को और एक बार फिर से दो रन मिल जाएगा|
14.4
2
वरुण चक्रवथी To एमएस धोनी
ओह!! बेहतरीन एफ़र्ट त्रिपाठी द्वारा!! पहले बल्लेबाज़ी में किया कमाल अब फील्डिंग से कर रहे हैं धमाल| इस तरह का प्रयास टीम के मनोबल को ज़रूर बढ़ा रहा होगा| छोटी लेंथ की गेंद पर तगड़ा पुल लगाया था|
14.3
0
वरुण चक्रवथी To एमएस धोनी
कट किया गेंद को धोनी ने पॉइंट की तरफ गैप नहीं मिला|
14.2
1
वरुण चक्रवथी To सैम करन
बैकफुट से गेंद को ऑफ़ साइड पर लगा एक रन मिला|
14.1
0
वरुण चक्रवथी To सैम करन
पॉइंट की दिशा में गेंद को खेला लेकिन गैप नहीं मिला|
ओवर की समाप्ति 14 : 104/3
3 रन
  • W 13.1
  • 013.2
  • 213.3
  • 113.4
  • 013.5
  • 013.6
ए. धोनी
1 (4)
स. करन
3 (3)
स. नरेन
2-0-8-1
13.6
0
सुनील नरेन To एमएस धोनी
डॉट बॉल के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति| ओवरपिच गेंद को कवर्स की ओर खेला| रन का मौका नही बन पाया|
13.5
0
सुनील नरेन To एमएस धोनी
ऑफ स्टंप की बॉल को मिड ऑफ की तरफ पुश किया| रन नही हो सका|
13.4
1
सुनील नरेन To सैम करन
आगे डाली हुई बॉल को मिड ऑफ की ओर पुश करते हुए 1 रन लिया|
13.3
2
सुनील नरेन To सैम करन
पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में फ्लिक करते हुए 2 रन अपने नाम किया|
13.2
0
सुनील नरेन To सैम करन
विकेट लाइन पर डाली गई गेंद को मिड ऑन की दिशा में खेला| रन नही हो सका|
सैम करन आये हैं बल्लेबाज़ी के लिए...
13.1
W
सुनील नरेन To शेन वॉटसन OUT!
आउट!!!! एलबीडबल्यू!!! चेन्नई का रिव्यु हुआ असफल| शेन वॉटसन 50 रन बनाकर लौटे पवेलियन| सुनील नारेन ने लिया अपना पहला विकेट| इसी के साथ वॉटसन को पांच बार नारेन ने अपना शिकार बनाया| विकेट लाइन पर डाली हुई गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेलने का प्रयास| बल्ले पर नही आई गेंद सीधे पैड्स को जा लगी| एलबीडबल्यू की हुई बड़ी अपील अम्पायर ने उसे आउट करार दिया| बल्लेबाज़ ने लिया रिव्यु| थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में देखने के बाद बताया गेंद सीधे लेग स्टंप को लाग रही है| अम्पायर्स कॉल आउट करार दिए गए शेन वॉटसन| मुकाबला यहाँ पर पूरी तरह से खुल गया है| 101/3 चेन्नई जीत से अभी भी 67 रन दूर|
एलबीडबल्यू की हुई अपील शेन वॉटसन के ख़िलाफ़!!! अम्पायर ने उसे आउट दिया, बल्लेबाज़ ने धोनी से बात करते हुए रिव्यु लिया|
दूसरे टाइम आउट का हुआ समय!!! 13 ओवर की समाप्ति के बाद 101/2 चेन्नई, 42 गेंदों पर 67 रनों की दरकार| क्रीज़ पर शेन वॉटसन और एमएस धोनी बल्लेबाज़ी करते हुए जिनके लिए ये लक्ष्य मुश्किल नहीं होगा| लेकिन दूसरी ओर अभी कोलकाता की तरकश में कुछ ऐसे तीर हैं जो इस रन चेज़ को चेन्नई के लिए मुश्किल बना सकते हैं| अब देखते हैं कि कौन किसपर हावी होगा!!!
ओवर की समाप्ति 13 : 101/2
2 रन
  • W 12.1
  • 012.2
  • 112.3
  • 012.4
  • 012.5
  • 112.6
श. वॉटसन
50 (39)
ए. धोनी
1 (2)
क. नागरकोटी
3-0-21-1
12.6
1
कमलेश नागरकोटी To शेन वॉटसन
सिंगल!!! इसी के साथ शेन वॉटसन ने अपना 21वां अर्धशतक पूरा किया| पैड्स लाइन पर डाली हुई बॉल को मिड विकेट की दिशा में फ्लिक किया, 1 रन मिला|
12.5
0
कमलेश नागरकोटी To शेन वॉटसन
ऊपर डाली गई गेंद को सीधे बल्ले से सामने की तरफ खेला| गेंदबाज़ ने उसे खुद ही फील्ड किया| रन नही हो सका|
12.4
0
कमलेश नागरकोटी To शेन वॉटसन
ऑफ स्टंप पर डाली हुई ऑफ स्पिन गेंद को मिड ऑफ की दिशा में पुश किया, रन नही मिला|
12.3
1
कमलेश नागरकोटी To एमएस धोनी
सिंगल!!! इसी के साथ चेन्नई के 100 रन पूरे हुए| ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को धोनी ने पॉइंट की दिशा में कट किया| 1 रन मिला|
12.2
0
कमलेश नागरकोटी To एमएस धोनी
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेलने गए धोनी, बल्ले पर नही आई गेंद| सीधे पैड्स को जा लगी| रन नही मिला| इसी दौरान धोनी चोट से जूझते हुए|
चेन्नई के कप्तान एमएस धोनी बल्लेबाज़ी के लिए मैदान पर आए...
12.1
W
कमलेश नागरकोटी To अंबाति रायुडू OUT!
आउट!!! कैच आउट!!! जिस विकेट की दरकार थी कोलकाता को वो मिल गई| क्या अब यहाँ से मैच उनके लिए खुलेगा? 69 रनों की अहम साझेदारी का हुआ अंत| 30 रन बनाकर पवेलियन लुट गए रायुडु| विकेट लाइन पर डाली गई थी लेंथ बॉल जिसे लॉन्ग ऑन फील्डर के ऊपर से उठाकर मारने गए| गति से चकमा खाए और गेंद बल्ले पर ठीक तरह से आई नहीं| हवा में गई और फील्डर गिल ने पकड़ा एक आसान सा कैच| 99/2 चेन्नई, लक्ष्य से फिलहाल 69 रन दूर|
ओवर की समाप्ति 12 : 99/1
5 रन
  • 011.1
  • 211.2
  • 011.3
  • 111.4
  • 111.5
  • 111.6
अ. रायुडू
30 (26)
श. वॉटसन
49 (36)
स. नरेन
1-0-5-0
11.6
1
सुनील नरेन To अंबाति रायुडू
लेंथ में छोटी डाली हुई बॉल को मिड विकेट ई तरफ पुल किया| फील्डर पीछे मौजूद, लेकिन 1 रन बन जाएगा|
11.5
1
सुनील नरेन To शेन वॉटसन
ओवरपिच बॉल को लॉन्ग ऑन की तरफ खेलते हुए 1 रन लिया|
11.4
1
सुनील नरेन To अंबाति रायुडू
ऑफ स्टंप पर पटकी हुई बॉल को मिड ऑफ की दिशा में पुश किया, 1 रन आया|
11.3
0
सुनील नरेन To अंबाति रायुडू
विकेट लाइन पर डाली गई गेंद को सीधे बल्ले से डिफेंड कर दिया|
11.2
2
सुनील नरेन To अंबाति रायुडू
ऊपर डाली गई गेंद को आगे आकर मिड ऑन की दिशा में खेला| गैप में गई बॉल 2 रन लेने में हुए कामयाब बल्लेबाज़|
11.1
0
सुनील नरेन To अंबाति रायुडू
गुड लेंथ पर डाली हुई बॉल को रायुडु ने सीधे बल्ले से सामने की ओर खेला| गेंदबाज़ ने उसे खुद ही फील्ड किया|
सुनील नारेन को आख़िरकार गेंदबाज़ी के लिए लाया गया है| अब इस मुकाबले में मज़ा आएगा...
ओवर की समाप्ति 11 : 94/1
4 रन
  • 010.1
  • 010.2
  • 110.3
  • 110.4
  • 110.5
  • 1 WD 10.6
  • 010.6
श. वॉटसन
48 (35)
अ. रायुडू
26 (21)
प. कमिन्स
4-0-25-0
10.6
0
पैट कमिन्स To शेन वॉटसन
ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को पॉइंट की दिशा में कट किया| फील्डर वहां मौजूद रन का मौका नही बन पाया|
10.6
1WD
पैट कमिन्स To शेन वॉटसन
वाइड!!! बाउंसर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे डक करते हुए जाने दिया कीपर की ओर| अम्पायर ने किया वाइड का इशारा|
10.5
1
पैट कमिन्स To अंबाति रायुडू
ऊपर डाली गई बॉल को एक बार फिर से कवर्स की ओर पंच करते हुए तेज़ी से सिंगल पूरा किया|
10.4
1
पैट कमिन्स To शेन वॉटसन
ऑफ स्टंप की ओर गेंद डाला लेकिन यहाँ पर से भी बल्लेबाज़ ने कवर्स की ओर खेलते हुए 1 रन निकला|
10.3
1
पैट कमिन्स To अंबाति रायुडू
पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की दिशा में फ्लिक किया सिंगल आया|
10.2
0
पैट कमिन्स To अंबाति रायुडू
आगे डाली हुई बॉल को कवर्स की दिशा में पुश किया, 1 रन हासिल हुआ|
10.1
0
पैट कमिन्स To अंबाति रायुडू
विकेट लाइन पर डाली गई गेंद को सीधे बल्ले से डिफेंड कर दिया| गेंदबाज़ ने बॉल को खुद ही फील्ड किया| रन नही हो सका|
पैट कमिंस गेंदबाज़ी करने आए...
ओवर की समाप्ति 10 : 90/1
12 रन
  • 19.1
  • 19.2
  • 49.3
  • 19.4
  • 19.5
  • 49.6
श. वॉटसन
47 (33)
अ. रायुडू
24 (17)
क. नागरकोटी
2-0-19-0
9.6
4
कमलेश नागरकोटी To शेन वॉटसन
चौके के साथ हुई ओवर की समाप्ति!!! इनसाइड आउट शॉट का इस्तेमाल करते हुए अपने खाते में चार और रन जोड़े| वॉटसन ऑन फायर!!! गेंदबाज़ भी समझ नहीं पा रहे कि अब उन्हें कहाँ पर आउट करने वाली गेंद डालें| 10 के बाद 90/1, 60 गेंदों पर 78 रनों की दरकार|
9.5
1
कमलेश नागरकोटी To अंबाति रायुडू
लेंथ बॉल हटकर लॉन्ग ऑन की दिशा में खेला और रन हासिल किया|
9.4
1
कमलेश नागरकोटी To शेन वॉटसन
समझदारी के साथ अंदर डाली गई गेंद को शेन ने सीधे बल्ले से मिड ऑन की तरफ खेला और रन हासिल किया| कोलकाता को विकेट की सख्त दरकार|
9.3
4
कमलेश नागरकोटी To शेन वॉटसन
एक और पुल शॉट!! एक बार फिर से फील्डर के आगे गिर गई गेंद, एक बेहतरीन प्रयास था मावी द्वारा लेकिन गेंद को रोक नहीं पाए| छोटी लेंथ की गेंद को पुल तो कर रहे लेकिन बड़े शॉट्स नहीं लगा पा रहे फिलहाल|
9.2
1
कमलेश नागरकोटी To अंबाति रायुडू
छोटी लेंथ की गेंद को पुल कर दिया स्क्वायर लेग की तरफ| एक रन मिला|
9.1
1
कमलेश नागरकोटी To शेन वॉटसन
रूम बनाकर गेंद को मिड ऑफ़ की दिशा में पंच किया एक रन के लिए|
ओवर की समाप्ति 9 : 78/1
9 रन
  • 48.1
  • 18.2
  • 18.3
  • 18.4
  • 18.5
  • 18.6
श. वॉटसन
37 (29)
अ. रायुडू
22 (15)
व. चक्रवथी
2-0-17-0
8.6
1
वरुण चक्रवथी To शेन वॉटसन
छोटी डाली गई ऑफ स्पिन बॉल को मिड विकेट की तरफ खेला| फील्डर पीछे मौजूद, 1 रन ही मिला|
8.5
1
वरुण चक्रवथी To अंबाति रायुडू
मिड ऑफ की ओर पुश करते हुए रायुडु ने लिया 1 रन|
8.4
1
वरुण चक्रवथी To शेन वॉटसन
लेंथ में छोटी डाली गई बॉल को मिड विकेट की ओर पुल करते हुए सिंगल पूरा किया|
8.3
1
वरुण चक्रवथी To अंबाति रायुडू
पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए 1 रन लिया|
8.2
1
वरुण चक्रवथी To शेन वॉटसन
लॉन्ग ऑन की दिशा में आगे डाली गई गेंद को पुश किया| फील्डर पीछे मौजूद लेकिन 1 रन मिल जाएगा यहाँ पर|
8.1
4
वरुण चक्रवथी To शेन वॉटसन
चौका!!!! पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को फाइन लेग की दिशा में स्वीप किया| गैप में गई बॉल| फील्डर पीछे मौजूद नही| गेंद गई सीधे सीमा रेखा के बाहर मिला चार रन|
ओवर की समाप्ति 8 : 69/1
7 रन
  • 17.1
  • 07.2
  • 47.3
  • 07.4
  • 17.5
  • 17.6
श. वॉटसन
30 (25)
अ. रायुडू
20 (13)
क. नागरकोटी
1-0-7-0
7.6
1
कमलेश नागरकोटी To शेन वॉटसन
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| 8 ओवर की समाप्ति के बाद 69/1 चेन्नई| एक शानदार रन चेज़ चलते हुई यहाँ पर, खासकर शेन वॉटसन की बल्लेबाज़ी देखने में आनन्द आ रहा|
7.5
1
कमलेश नागरकोटी To अंबाति रायुडू
लीडिंग एज!!! हवा में गई गेंद पॉइंट की ओर!! ओह!! बाल बाल बच गए अम्बाती, फील्डर राणा से दूर रह गई गेंद| जान हलक में ज़रूर अटक गई होगी लेकिन अंत में ली होगी चैन की सांस| एक रन मिला|
7.4
0
कमलेश नागरकोटी To अंबाति रायुडू
छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|
7.3
4
कमलेश नागरकोटी To अंबाति रायुडू
चौका!!! रिलीज़ शॉट रायुडु का आता हुआ| दबाव ज़रूर कम हुआ होगा उनसे यहाँ पर| क़दमों का इस्तेमाल करते हुए गेंद की पिच तक आये और कवर्स की ओर उठाकर मार दिया चार रनों के लिए|
7.2
0
कमलेश नागरकोटी To अंबाति रायुडू
गुड लेंथ की गेंद को कवर्स की दिशा में खेला लेकिन गैप नहीं मिला|
7.1
1
कमलेश नागरकोटी To शेन वॉटसन
ऑफ़ स्टम्प की लाइन के बाहर की गेंद को बलेल का मुंह खोलते हुए थर्ड मैन की तरफ खेला और एक रन हासिल किया|
कमलेश नागरकोटी को गेंदबाज़ी में लाया गया...
ओवर की समाप्ति 7 : 62/1
8 रन
  • 16.1
  • 06.2
  • 16.3
  • 16.4
  • 16.5
  • 46.6
अ. रायुडू
15 (9)
श. वॉटसन
28 (23)
व. चक्रवथी
1-0-8-0
6.6
4
वरुण चक्रवथी To अंबाति रायुडू
चौका!!!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल किया| गैप में गई गेंद| सीधे सीमा रेखा के बाहर मिला चार रन|
6.5
1
वरुण चक्रवथी To शेन वॉटसन
हवा में गेंद!!! कैच का मौका!!! लेकिन फील्डर के पास जाने से पहले ज़मीन को जा लगी गेंद| छोटी डाली हुई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल किया| हवा में गई बॉल| पीछे फील्डर मौजूद, लेकिन मिसजज कर बैठे त्रिपाठी| गेंद उनके आगे आकर टप्पा खाई| 1 रन लेने में हुए कामयाब बल्लेबाज़|
6.4
1
वरुण चक्रवथी To अंबाति रायुडू
मिड ऑन की तरफ पुश करते हुए 1 रन लिया|
6.3
1
वरुण चक्रवथी To शेन वॉटसन
पैड्स लाइन पर डाली हुई बॉल को मिड विकेट की दिशा में फ्लिक किया 1 रन आया|
6.2
0
वरुण चक्रवथी To शेन वॉटसन
कवर्स की दिशा में पंच किया| लेकिन फील्डर के हाथ में गई बॉल| रन का मौका नही बन पाया|
6.1
1
वरुण चक्रवथी To अंबाति रायुडू
ऑफ स्टंप पर डाली हुई ऑफ स्पिन गेंद को मिड ऑन की दिशा में पुश किया| एक रन मिला|
वरुण चक्रवर्ती को थमाई गई गेंद...
पॉवर प्ले की हुई समाप्ति, इसी के साथ टाइम आउट का इशारा अम्पायर दवारा| 6 ओवर के बाद 54/1 चेन्नई| फ़िलहाल क्रीज़ पर शेन वॉटसन और अम्बाती रायुडु बल्लेबाज़ी करते हुए| कोलकाता को एक मात्र विकेट फ़ाफ़ डू प्लेसिस के रूप में मिली हैं| शेन वॉटसन अपने तूफानी अंदाज़ में बाउंड्री लगाते हुए| कोलकाता को होगी एक और विकेट की तालाश| चेन्नई को 84 गेंदों में 8.14 रन प्रति ओवर की दर से 114 रन चाहिए|
ओवर की समाप्ति 6 : 54/1
13 रन
  • 15.1
  • 45.2
  • 65.3
  • 05.4
  • 15.5
  • 15.6
अ. रायुडू
9 (6)
श. वॉटसन
26 (20)
श. मावी
3-0-32-1
5.6
1
शिवम मावी To अंबाति रायुडू
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| छोटी गेंद को पॉइंट की तरफ टैप करते हुए सिंगल पूरा किया| 6 के बाद 54/1 चेन्नई, लक्ष्य से फिलहाल 114 रन दूर|
5.5
1
शिवम मावी To शेन वॉटसन
धीमी गति की गेंद, गति परिवर्तन, शॉट थर्ड मैन की दिशा में हलके हाथ से खेलकर एक रन पूरा किया| बड़ा शॉर्ट खेलने का जोखिम नहीं उठाया इस गेंद पर, चालाकी भरी बल्लेबाज़ी|
5.4
0
शिवम मावी To शेन वॉटसन
लेग साइड पर गेंद को फ्लिक तो किया लेकिन गैप नहीं मिला|
5.3
6
शिवम मावी To शेन वॉटसन
सिक्स!!! करारा पुल शॉर्ट| शॉटपिच डाली गई गेंद, बैकफुट से पुल किया, गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क हुआ| बीच बल्ले से लगकर गेंद स्क्वायर लेग बाउंड्री की ओर गई छह रनों के लिए| आक्रमकता दिखाई है बल्लेबाज़ ने यहाँ पर| गेंदबाज़ पूरी तरह से दबाव में, अगली गेंद क्या होगी?
5.2
4
शिवम मावी To शेन वॉटसन
इसी बीच आया एक और चौका!!! ये रन्स ज़रूर कोलकाता को चुभेंगे| पैड्स पर डाली गई थी गेंद जिसे हलके हाथों से बल्ले का मुंह बंद करते हुए फाइन लेग की दिशा में खेला और चौका बटोरा|
5.1
1
शिवम मावी To अंबाति रायुडू
गुड लेंथ की लाइन पर डाली गई गेंद| ऑन साइड पर हलके हाथों से मोड़ा और रन हासिल किया|
ओवर की समाप्ति 5 : 41/1
9 रन
  • 04.1
  • 14.2
  • 1 WD 4.3
  • 44.3
  • 14.4
  • 14.5
  • 14.6
अ. रायुडू
7 (4)
श. वॉटसन
15 (16)
प. कमिन्स
3-0-21-0
4.6
1
पैट कमिन्स To अंबाति रायुडू
विकेट लाइन की बॉल को डिफेंड करने का प्रयास| बल्ले का अंदरूनी किनारा लेती हुई पैड्स को लगी और मिड विकेट की दिशा की ओर चाली गई| एलबीडबल्यू की हुई बड़ी अपील अम्पायर ने उसे नकारा| 1 रन आसानी से मिला|
4.5
1
पैट कमिन्स To शेन वॉटसन
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल किया| फील्डर पीछे मौजूद 1 रन ही बन सका|
4.4
1
पैट कमिन्स To अंबाति रायुडू
ऊपर डाली हुई बॉल को मिड ऑन की तरफ पुश किया| 1 रन हो सका|
4.3
4
पैट कमिन्स To अंबाति रायुडू
चौका!!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली हुई गेंद को देखा और मिड ऑफ की दिशा में खेलने गए| बल्ले का बाहरी किनारा लेती हुई बॉल स्लिप के डाई ओर से निकाल गई| थर्ड मैन बाउंड्री लाइन की ओर| मिला चार रन|
4.3
1WD
पैट कमिन्स To अंबाति रायुडू
वाइड!!!! बाउंसर लेग स्टंप पर डाली हुई बॉल| अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया|
4.2
1
पैट कमिन्स To शेन वॉटसन
आगे डाली गई गेंद को शेन में मिड ऑन की ओर पुश किया| सुनील नारेन से हुई मिस्फील्ड एक और लेने में हुए कामयाब बल्लेबाज़|
4.1
0
पैट कमिन्स To शेन वॉटसन
ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को पॉइंट की दिशा में पुश किया| फील्डर वहां मौजूद लेकिन रन नही आया|
ओवर की समाप्ति 4 : 32/1
7 रन
  • 03.1
  • 43.2
  • 13.3
  • W 3.4
  • 13.5
  • 13.6
श. वॉटसन
13 (13)
अ. रायुडू
1 (1)
श. मावी
2-0-19-1
3.6
1
शिवम मावी To शेन वॉटसन
सिंगल!!!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति| लेंथ में छोटी डाली गई बॉल को मिड विकेट की दिशा में पुल करते हुए सिंगल पूरा किया|
3.5
1
शिवम मावी To अंबाति रायुडू
पैड्स लाइन की गेंद को मिड ऑन की ओर फ्लिक करते हुए बल्लेबाज़ ने लिया 1 रन|
अम्बाती रायुडु बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
3.4
W
शिवम मावी To फ़ाफ़ डू प्लेसी OUT!
आउट!!! कैच आउट!!! 30 रनों की साझेदारी टूटी| जिस विकेट की सख्त ज़रुरत थी कोलकाता को वो मिलती हुई| 17 रन बनाकर फाफ लौटे पवेलियन| एक बार फिर से इनफील्ड क्लियर करते हुए लॉन्ग ऑफ़ बाउंड्री की ओर गेंद को मारना चाहते थे लेकिन इस बार चकमा खा गए| छोटी गेंद पर बल्ले का बाहरी किनारा लगा और कीपर के दस्तानों में चली गई गेंद| 30/1 चेन्नई, लक्ष्य से अभी भी 138 रन दूर|
3.3
1
शिवम मावी To शेन वॉटसन
समझदारी के साथ बाउंड्री के बाद सिंगल हासिल किया ऑफ़ साइड पर गेंद को टैप करते हुए|
3.2
4
शिवम मावी To शेन वॉटसन
चौका! चीकी शॉर्ट!! जान बूझकर थर्ड मैन की तरफ खेला गया शॉर्ट| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई थी गेंद| आखिरी समय में बल्ले का मुंह खोलते हुए गेंद को थर्ड मैन की तरफ गाइड किया| फील्डर से काफी दूर रही गेंद, पकड़ने का कोई मौका नहीं उनके पास| गेंद काफी तेज़ी से सीमा रेखा पार कर गई|
3.1
0
शिवम मावी To शेन वॉटसन
छोटी लेंथ की गेंद को शेन ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया| गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|
ओवर की समाप्ति 3 : 25/0
7 रन
  • 02.1
  • 02.2
  • 1 LB 2.3
  • 22.4
  • 42.5
  • 02.6
डू प्लेसी
17 (9)
श. वॉटसन
7 (9)
प. कमिन्स
2-0-12-0
2.6
0
पैट कमिन्स To फ़ाफ़ डू प्लेसी
गुड लेंथ की गेंद को मिड ऑन की तरफ पुश करने गए फाफ़ बल्ले पर नही आई गेंद| सीधे पैड्स को जा लगी| रन नही बन सका|
2.5
4
पैट कमिन्स To फ़ाफ़ डू प्लेसी
चौका!!! लेंथ में छोटी डाली हुई बॉल को फाफ़ ने उसे मिड विकेट की दिशा में पुल किया| गैप में गई गेंद| पीछे कोई भी फील्ड मौजूद नही| गेंद गई सीमा रेखा के पार, मिला चार रन|
2.4
2
पैट कमिन्स To फ़ाफ़ डू प्लेसी
ऊपर डाली गई गेंद को कवर्स की दिशा में पुश करते हुए तेज़ी से 2 रन पूरा किया|
2.3
1LB
पैट कमिन्स To शेन वॉटसन
लेग स्टंप पर डाली हुई बॉल को मिड विकेट की दिशा में खेलने गए| बल्ले पर नही आई बॉल| पैड्स को लगती हुई मिड ऑन की दिशा में गई| लेग बाई के रूप में मिला एक रन|
2.2
0
पैट कमिन्स To शेन वॉटसन
गुड लेंथ पर डाली गई इनस्विंग बॉल टप्पा खाकर तेज़ी के साथ अन्दर की ओर आई| शेन उसे डिफेंड करने गए| गेंद बल्ले का अंदरूनी किनारा लेती हुई| सीधे पैड्स को जा लगी| रन नही आया|
2.1
0
पैट कमिन्स To शेन वॉटसन
विकेट लाइन पर डाली हुई बॉल को बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से डिफेंड कर दिया|
ओवर की समाप्ति 2 : 18/0
12 रन
  • 11.1
  • 11.2
  • 11.3
  • 11.4
  • 41.5
  • 41.6
डू प्लेसी
11 (6)
श. वॉटसन
7 (6)
श. मावी
1-0-12-0
1.6
4
शिवम मावी To फ़ाफ़ डू प्लेसी
चौके के साथ हुई एक और अच्छे ओवर की समाप्ति| गेंद की गति का इस्तेमाल करते हुए लेग साइड पर गैप ढूंडा और चौका हासिल कर लिया| 2 के बाद 18/0 चेन्नई|
1.5
4
शिवम मावी To फ़ाफ़ डू प्लेसी
चौका!!! पहली बाउंड्री फाफ के बल्ले से आती हुई| एक्स्ट्रा कवर्स के ऊपर से गेंद को खेला और गैप हासिल करते हुए बाउंड्री अपने खाते में डाली| अच्छी लय में दिखते हुए बल्लेबाज़|
1.4
1
शिवम मावी To शेन वॉटसन
एक और सिंगल!!! पुल किया इस बार छोटी लेंथ की गेंद को लेकिन डीप में फील्डर तैनात| सिंगल से काम चलाना होगा|
1.3
1
शिवम मावी To फ़ाफ़ डू प्लेसी
एक और बैकफुट पंच बल्लेबाज़ द्वारा| एक ही रन मिल पायेगा|
1.2
1
शिवम मावी To शेन वॉटसन
छोटी लेंथ से डाली गई गेंद को वॉटसन ने ऑफ़ साइड पर पंच किया और रन पूरा किया|
1.1
1
शिवम मावी To फ़ाफ़ डू प्लेसी
छोटी लेंथ की गेंद को बैकफुट से कवर्स की दिशा में खेला और एक रन हासिल किया|
दूसरे छोर से गेंद लेकर शिवम मावी तैयार...
ओवर की समाप्ति 1 : 6/0
6 रन
  • 00.1
  • 00.2
  • 10.3
  • 00.4
  • 10.5
  • 40.6
श. वॉटसन
5 (4)
डू प्लेसी
1 (2)
प. कमिन्स
1-0-6-0
0.6
4
पैट कमिन्स To शेन वॉटसन
चौका!!!! रन चेज़ की पहली बाउंड्री शेन के बल्ले से आती हुई यहाँ पर चेन्नई के लिए| फुल लेंथ की गेंद को कवर्स की दिशा में खेला| गैप में गई बॉल कोई फील्डर पीछे मौजूद नही| बॉल गई सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|
0.5
1
पैट कमिन्स To फ़ाफ़ डू प्लेसी
मिड ऑफ की दिशा में इस बार फाफ ने पंच करते हुए सिंगल लिया|
0.4
0
पैट कमिन्स To फ़ाफ़ डू प्लेसी
गुड लेंथ पर डाली गई इनस्विंग बॉल टप्पा खाकर तेज़ी के साथ अन्दर की ओर आई| फाफ़ उसे डिफेंड करने गए| गेंद सीधे पैड्स को जा लगी| एलबीडबल्यू की हुई बड़ी अपील अम्पायर ने उसे नकारा|
0.3
1
पैट कमिन्स To शेन वॉटसन
ऑफ स्टंप पर पटकी गई गेंद को डिफेंड करने गए बल्लेबाज़| बल्ले का बाहरी किनारा लेती हुई बॉल| थर्ड मैन की दिशा में गई 1 रन मिला| इसी के साथ हुई रन चेज़ की शुरुआत|
0.2
0
पैट कमिन्स To शेन वॉटसन
ऊपर डाली गई बॉल को बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से सामने की ओर खेला| गेंदबाज़ ने उसे खुद ही फील्ड किया| रन नही आया|
0.1
0
पैट कमिन्स To शेन वॉटसन
पवेलियन एंड से एक स्लिप के साथ पैट कमिंस तैयार, स्ट्राइकर पर शेन वॉटसन| ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को देखा और जाने दिया कीपर की ओर| रन नही बन पाया|
स्वागत है आपका इस रन चेज़ में हमारे साथ जहाँ 167 रनों को डिफेंड करने कोलकाता की टीम मैदान पर उतर चुकी है| जबकि चेन्नई की ओर से सलामी बल्लेबाज़ी का भार शेन वॉटसन और फ़ाफ़ डू प्लेसिस के कंधो पर होगा क्या यह दोनों फिर से पिछले मैच के कारनामे को दोहरा पाएंगे? कोलकाता के लिए पहला ओवर लेकर पैट कमिंस तैयार...
मैच की जानकारी
  • स्थान शेख़ ज़ाएद स्टेडियम, अबू धाबी
  • मौसम साफ़
  • टॉस कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया
  • परिणाम कोलकाता नाइट राइडर्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 10 रनों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच राहुल त्रिपाठी
  • अंपायर रिचर्ड इलिंगवर्थ, केएन अनंथापद्मनाभन, छेट्टिथोडी शमशुद्दीन
  • रेफ़री वी नारायणन कुट्टी
Advertisement
मैच पोल

कौन जीतेगा मैच?

वर्म
Advertisement