Advertisement
Advertisement

कोलकाता नाइट राइडर्स vs चेन्नई सुपर किंग्स, मैच 33 Commentary, Live Updates

कोलकाता vs चेन्नई, 2023 - टी-20 Live Commentary

कोलकाता नाइट राइडर्स vs चेन्नई सुपर किंग्स स्कोरकार्ड
Share
मैच समाप्त   
मैच 33, ईडन गार्डन्स, कोलकाता , Apr 23, 2023
कोलकाता नाइट राइडर्स कोलकाता नाइट राइडर्स
186/8 (20.0)
चेन्नई सुपर किंग्स चेन्नई सुपर किंग्स
235/4 (20.0)
चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 49 रनों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    अजिंक्य रहाणे
    71(29)
तो क्रिकेट फैन्स आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से कल होगी आपसे मुलाकात इंडियन टी20 लीग के एक नए मैच के साथ जो दिल्ली और हैदराबाद के बीच खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार अजिंक्य रहाणे को उनकी शानदार बल्लेबाज़ी के लिए दिया गया| इसे हासिल करने के बाद वो काफी खुश दिखाई दिए और कहा कि जब आपका दिमाग सही दिशा में काम करता है तो आपके लिए सब कुछ सही होता जाता है| अपनी बल्लेबाज़ी पर कहा कि ये विकेट काफी अच्छी थी| आपको बस इसपर गेंद की शैली के अनुसार शॉट लगाना था जो मैं करता चला गया| मेरी तरफ से अभी भी बढ़िया पारी आनी बाक़ी है लेकिन इस फॉर्म को जारी रखना चाहूँगा|
विनिंग कप्तान एमएस धोनी ने यहाँ पर बात करते हुए कहा कि ये एक बढ़िया जीत है हमारे लिए| आगे बताया कि टॉस हारने के बाद हमने ये प्लान बनाया था कि हमें यहाँ पर एक बड़ा स्कोर लगाना होगा जीत के लिए और अच्छी बात ये है कि हम अपने उस प्लान में कामयाब हो पाए| आगे कहा कि फैन्स को मैं धन्यवाद करना चाहूँगा कि जिस तरह से उन्होंने इस मैदान पर अपनी टीम के अलावा मुझे समर्थन दिया| ये भी बताया कि गेंदबाजी हमारी कमाल की रही| सामने वाली टीम के पास कई ऐसे बल्लेबाज़ थे जो इस लक्ष्य का पीछा कर सकते थे लेकिन जिस तरह से हमारे गेंदबाजों ने दबाव में बॉल डाला वो जीत का अहम सूत्र बना| 
नीतीश राणा ने यहाँ पर बात करते हुए कहा कि ये एक निराशाजनक प्रदर्शन था हमारी तरफ से आज| 236 रनों का पीछा करना हमेशा मुश्किल होता है, खासकर अगर आपका पावर प्ले अच्छा नहीं गया हो तो| आगे कहा कि रहाणे को श्रेय देना होगा जिस अंदाज़ में उन्होंने बल्लेबाज़ी की वो काबिले तारीफ है| जाते-जाते कहा कि चेन्नई जैसी बड़ी टीम के खिलाफ अगर आप गलतियां दोहराते रहेंगे तो आपको हार का सामना करना ही पड़ेगा|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
235 रन बोर्ड पर लगाने के बाद ये स्कोर डिफेंड करना इस मैदान पर इतना आसान नहीं था लेकिन धोनी की सेना के गेंदबाजों ने खासकर पथिराना ने इसे विपक्षी टीम के लिए मुश्किल कर दिया और पछाड़ दिया| चोटिल जेसन रॉय, क्या कमाल की बल्लेबाज़ी आज उनकी तरफ से देखने को मिली है| कोलकाता की टीम सोच रही होगी कि अगर उनको ऊपर के बल्लेबाजों से कुछ रन्स मिल जाते तो इस मुकाबले का नतीजा शायद कोलकाता के पक्ष में जा सकता था| रिंकू सिंह (53) ने इस मुकाबले में अपनी टीम को जिताने के लिए जी जान ज़रूर लगाई लेकिन रन रेट इतना अधिक हो गया था कि वो भी बड़े शॉट्स लगाने के बाद भी लक्ष्य हासिल नहीं कर पाए| इस जीत के साथ चेन्नई का आत्मविश्वास काफी बढ़ा होगा जबकि कोलकाता की टीम को यहाँ से एक तगड़ी वापसी करनी होगी|
कम्प्लीट डॉमिनेंस चेन्नई द्वारा!!! पहले बल्लेबाज़ी में दिखाया अपना दम और फिर बाद में गेंदबाजी से किया विपक्षी टीम को बेदम!! जीत की हैट्रिक लगाकर चेन्नई ने मारी छलांग और 10 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल पर पहला पायदान हासिल कर लिया| अपने होम ग्राउंड पर 236 रनों का एक विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता की टीम 49 रनों से पिछड़ गई| ईडन गार्डन्स के इस मैदान पर आज हमें काफी रन्स बनते हुए दिखे लेकिन अंत में बाज़ी धोनी की सेना ने मारी|
ओवर की समाप्ति 20 : 186/8
6 रन
  • 019.1
  • 019.2
  • 619.3
  • 019.4
  • 019.5
  • 019.6
र. सिंह
53 (33)
व. चक्रवर्ती
0 (3)
म. पथिराना
4-0-27-1
19.6
0
मथीषा पथिराना To रिंकू सिंह
बाउंसर!! पुल शॉट लगाने गए लेकिन बल्लेबाज़ रिंकू हुए बीट| इसी के साथ चेन्नई ने 49 रनों से इस मुकाबले को जीत लिया है| चेन्नई ने लगाई जीत की हैट्रिक जबकि कोलकाता के खाते में गई लगातार चौथी हार|
19.5
0
मथीषा पथिराना To रिंकू सिंह
बाउंसर डाली गई गेंद!! बल्लेबाज़ ने उसपर पुल शॉट तो लगाया लेकिन फाइन लेग फील्डर ने उसे कट कर लिया| रिंकू ने सिंगल नहीं लिया|
19.4
0
मथीषा पथिराना To रिंकू सिंह
हाई फुल टॉस गेंद!! बल्लेबाज़ ने उसपर बड़ा शॉट लगाना चाहा लेकिन आउट साइड एज लेकर कीपर के आगे टप्पा खाने के बाद गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसपर नो बॉल का रिव्यु लिया जो असफल हुआ|
19.3
6
मथीषा पथिराना To रिंकू सिंह
छक्का!!! इसी के साथ रिंकू सिंह का अर्ध शतक पूरा हो गया| क्या कमाल का है ये बल्लेबाज़| टीम भले हार रही हो लेकिन इसने सबका दिल जीत लिया| हवा में थी मिड विकेट की तरफ ये गेंद| फील्डर ने उसे लपका ज़रूर लेकिन उनका पैर सीमा रेखा पर टकरा गया इस वजह से छह रन मिल गया|
19.2
0
मथीषा पथिराना To रिंकू सिंह
कोई रन नहीं, स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
19.1
0
मथीषा पथिराना To रिंकू सिंह
ऑफ़ स्टम्प के बहार की गेंद पर बल्ला चलाया लेकिन पूरी तरह से बल्ले पर नहीं ले पाए|
ओवर की समाप्ति 19 : 180/8
3 रन
  • 218.1
  • 118.2
  • W 18.3
  • 018.4
  • 018.5
  • 018.6
व. चक्रवर्ती
0 (3)
र. सिंह
47 (27)
म. थीक्षाना
4-0-32-2
18.6
0
महीश थीक्षाना To वरुण चक्रवर्ती
डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| 6 गेंदों पर अब 56 रनों की दरकार होगी| मुकाबला पूरी तरह से चेन्नई के पक्ष में चला गया है| इस बार मिड विकेट की दिशा में खेला, रन का मौका नहीं बन सका|
18.5
0
महीश थीक्षाना To वरुण चक्रवर्ती
कैच ड्रॉप!! काफी टफ चांस था गेंदबाज़ के पास लेकिन उसे लपक नहीं पाए| बैक फुट से पंच तो किया था सामने की तरफ जिसे लपक नहीं पाए थीक्षाना|
18.4
0
महीश थीक्षाना To वरुण चक्रवर्ती
डॉट गेंद, भाग्यशाली रहे बल्लेबाज़| गेंद बल्ले का अंदरूनी किनारा लेती हुई स्टम्प्स को मिस कर गई|
18.3
W
महीश थीक्षाना To उमेश यादव OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट डेवोन कॉनवे बोल्ड महीश थीक्षाना| एक और विकेट का पतन| उमेश यादव 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए| लॉन्ग हैंडल का इस्तेमाल करते हुए लॉन्ग ऑन की दिशा में शॉट खेला| हवा में गई गेंद| ज़मीन पर गिर रही थी उससे पहले फील्डर डेवोन ने आगे की तरफ डाईव लगाते हुए कैच को लपक लिया| 180/8 कोलकाता|
18.2
1
महीश थीक्षाना To रिंकू सिंह
सिंगल ही मिल पायेगा यहाँ पर| इस बार बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
18.1
2
महीश थीक्षाना To रिंकू सिंह
दुग्गी, इस बार स्लॉग किया इस बार मिड विकेट की ओर दो रनो के लिए|
ओवर की समाप्ति 18 : 177/7
13 रन
  • 617.1
  • 117.2
  • W 17.3
  • 017.4
  • 1 WD 17.5
  • 217.5
  • 1 WD 17.6
  • 217.6
उ. यादव
4 (3)
र. सिंह
44 (25)
त. देशपांडे
4-0-43-2
17.6
2
तुषार देशपांडे To उमेश यादव
दुग्गी!! पहले कैच छूटा और बाद में रानौत की अपील देखने पर पता चला कि बल्लेबाज़ क्रीज़ के अंदर आ गए थे| फील्डर से मिड विकेट बाउंड्री पर एक बड़ी चूक हो गई थी| गेंद के नीचे आये लेकिन उसे लपक नहीं पाए| डायरेक्ट हिट भी हुआ लेकिन बल्लेबाज़ अंदर आ चुके थे| अब 12 गेंदों पर 59 रनों की दरकार|
17.6
wd
तुषार देशपांडे To उमेश यादव
वाइड! एक और बार अपनी लाइन और लेंथ से भटके गेंदबाज़| अम्पायर ने बाहें फैलाते हुए उसे वाइड करार दिया|
17.5
2
तुषार देशपांडे To उमेश यादव
इस बार गुड लेंथ गेंद को लॉन्ग ऑन की तरफ हीव कर दिया| डीप से दो रन हासिल कर लिया|
17.5
wd
तुषार देशपांडे To उमेश यादव
वाइड! लेग स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई गेंद| उमेश ने उसे पुल लार दिया लेकिन बीट हुए| अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया|
17.4
0
तुषार देशपांडे To उमेश यादव
कोई रन नहीं, प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
17.3
W
तुषार देशपांडे To डेविड वीजे OUT!
आउट!! एलबीडबल्यू!! फील्डिंग टीम का रिव्यु सफल हो गया यहाँ पर| वीजे को जाना होगा वापिस| विकेट के पीछे से धोनी ने रिव्यु की मांग की और वो सही ना हो ऐसा कैसे हो सकता है| एलबीडबल्यू की अपील थी, अम्पायर ने उसे नॉट आउट दिया, फील्डिंग टीम ने रिव्यु लिया, रिप्ले में देखने पर पता चला कि गेंद सीधा जाकर स्टम्प को हिट कर रही थी| इस वजह से थर्ड अम्पायर ने भी इसे आउट करार दिया| लेग साइड पर हीव शॉट लगाने गए थे, लाइन से बीट हुए और बॉल सीधा जाकर पिछले पैड्स पर लग गई जिसके बाद एलबीडबल्यू की अपील हुई थी|
17.2
1
तुषार देशपांडे To रिंकू सिंह
सिंगल ही मिल पायेगा यहाँ पर| हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
17.1
6
तुषार देशपांडे To रिंकू सिंह
छक्का! एक और बड़ा शॉट रिंकू सिंह के बल्ले से आता हुआ| सीधे बल्ले से सामने की तरफ शॉट लगाया और गेंद को मैदान के बाहर भेज दिया| इस बल्लेबाज़ के ऊपर काफी कुछ निर्भर करने वाला है|
ओवर की समाप्ति 17 : 164/6
8 रन
  • 1 WD 16.1
  • 416.1
  • 116.2
  • 016.3
  • W 16.4
  • 116.5
  • 116.6
र. सिंह
37 (23)
ड. वीजे
1 (1)
म. पथिराना
3-0-21-1
16.6
1
मथीषा पथिराना To रिंकू सिंह
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस बार फाइन लेग की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला|
16.5
1
मथीषा पथिराना To डेविड वीजे
सिंगल से खोला अपना खाता, बैकफुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिला|
16.4
W
मथीषा पथिराना To आंद्रे रसेल OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट शिवम दुबे बोल्ड मथीषा पथिराना| बड़ी मछली पथिराना ने रसेल के रूप में फंसा ली| अब चेन्नई की जीत की उम्मीद बढ़ गई है| 9 रन बनाकर रसेल लौटे पवेलियन| धीमी गति से डाली गई गेंद से बल्लेबाज़ का विकेट हासिल कर लिया| ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर से इस गेंद को लेग साइड पर खींचकर मारना चाहा लेकिन मिस टाइम कर गए| हवा में खिल गई गेंद जिसे शिवम ने लपका| 162/6 कोलकाता, लक्ष्य से 74 रन दूर|
16.3
0
मथीषा पथिराना To आंद्रे रसेल
लहराते हुए अंदर आई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे भली भांति परखा और अंत में डिफेंड कर दिया| रन का मौका नहीं बन सका|
16.2
1
मथीषा पथिराना To रिंकू सिंह
सिंगल मिल पायेगा यहाँ पर| बेहतरीन यॉर्कर गेंद को पुश किया और सिंगल हासिल किया|
16.1
4
मथीषा पथिराना To रिंकू सिंह
चौका! लाजवाब ड्राइव, गैप में गेंद को खेला| बॉल तेज़ी से सीधे कवर्स की ओर से सीमा रेखा के बाहर चली गई| इस बल्लेबाज़ पर अब काफी कुछ निर्भर करने वाला है|
16.1
wd
मथीषा पथिराना To रिंकू सिंह
वाइड! बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया| अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया|
ओवर की समाप्ति 16 : 156/5
19 रन
  • 015.1
  • 1 WD 15.2
  • 415.2
  • 415.3
  • 115.4
  • 1 WD 15.5
  • 215.5
  • 615.6
आ. रसेल
9 (4)
र. सिंह
31 (20)
त. देशपांडे
3-0-30-1
15.6
6
तुषार देशपांडे To आंद्रे रसेल
छक्का! ठिकाने पर गिरी नहीं तो उसे रसेल ने ठिकाने लगा दिया है| ये गेंद गई सीधा सीमा रेखा के पार पूरे के पूरे छह रनों के लिए| ज़रा सा भी आप अगर इस बल्लेबाज़ के सामने अपनी लाइन और लेंथ से चूके तो फिर ऐसे ही ठोके जायेंगे| 156/5 कोलकाता|
15.5
2
तुषार देशपांडे To आंद्रे रसेल
दुग्गी!! दो रन यहाँ पर हासिल हुआ| लो फुल टॉस गेंद| फाइन लेग की तरफ उसे खेला जहाँ दो रन मिल गए| फील्डर ने डाईव लगाकर उसे रोक दिया|
15.5
wd
तुषार देशपांडे To आंद्रे रसेल
वाइड!!! दिशाहीन गेंदबाजी, कुछ अलग करने के प्रयास में अपनी लय खो बैठे और लेग स्टम्प के काफी बाहर डाल बैठे गेंद, अम्पायर ने वाइड का इशारा किया, अगली गेंद पर लाइन पकड़नी होगी गेंदबाज़ को यहाँ पर|
15.4
1
तुषार देशपांडे To रिंकू सिंह
सिंगल, बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे पॉइंट की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
15.3
4
तुषार देशपांडे To रिंकू सिंह
चौका! हवा में थी गेंद लेकिन शॉर्ट थर्ड मैन फील्डर द्वारा डाईव लगानेके बाद भी गैप से निकल गई और चार रन्स मिल गए| ऑफ़ स्टम्प पर शफल करते हुए गेंद को खेलना चाहा था जहाँ बाउंड्री मिल गई|
15.2
4
तुषार देशपांडे To रिंकू सिंह
चौका! लो फुल टॉस गेंद ऑफ़ स्टम्प की लाइन के बाहर| बल्लेबाज़ ने उसपर कवर्स की दिशा में खेला और गैप से चार रन बटोर लिया|
15.2
wd
तुषार देशपांडे To रिंकू सिंह
वाइड! एक अतिरिक्त गेंद और रन यहाँ पर आती हुई|
15.1
0
तुषार देशपांडे To रिंकू सिंह
फुल आउट साइड ऑफ़ डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे लीव कर दिया| कोई रन नहीं हुआ|
ओवर की समाप्ति 15 : 137/5
10 रन
  • 414.1
  • 414.2
  • W 14.3
  • 014.4
  • 114.5
  • 114.6
र. सिंह
22 (16)
आ. रसेल
1 (2)
म. थीक्षाना
3-0-29-1
14.6
1
महीश थीक्षाना To रिंकू सिंह
सिंगल के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति| बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया| 30 गेंदों पर 99 रनों की दरकार| अब मुकाबला यहाँ से रोमांचक हो गया है|
14.5
1
महीश थीक्षाना To आंद्रे रसेल
सिंगल के साथ रसेल ने खोला अपना खाता| पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
14.4
0
महीश थीक्षाना To आंद्रे रसेल
कोई रन नहीं, प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
आंद्रे रसेल अब क्रीज़ पर आये हैं...
14.3
W
महीश थीक्षाना To जेसन रॉय OUT!
आउट!! क्लीन! बोल्ड!! महीश थीक्षाना यु ब्यूटी!! शानदार यॉर्कर के साथ रॉय की 61 रनों की बेहतरीन पारी हुई समाप्त| थीक्षाना ने दो चौका खाने के बाद बल्लेबाज़ से अपना बदला ले लिया है| अगर इस गेंद पर रॉय सामने की तरफ शॉट लगाते तो इसपर भी रन बन सकता था लेकिन क्रॉस बल्ला चलाने चले गए और गच्छा खा गए और बोल्ड हो गए| 135/5 कोलकाता, लक्ष्य से 101 रन दूर|
14.2
4
महीश थीक्षाना To जेसन रॉय
एक और चौका! बल्लेबाज़ ने स्वीप शॉट का इस्तेमाल करते हुए स्क्वायर लेग से चौका बटोरा| मुकाबला यहाँ पर पूरी तरह से रोमांचक होता हुआ|
14.1
4
महीश थीक्षाना To जेसन रॉय
चौका! इस बार ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद पर लेग साइड पर लपेटा| मिड विकेट की तरफ एक बड़ा गैप निकला जहाँ से चार रनों का मौका बन पाया|
ओवर की समाप्ति 14 : 127/4
8 रन
  • 1 WD 13.1
  • 413.1
  • 013.2
  • 013.3
  • 113.4
  • 113.5
  • 113.6
ज. रॉय
53 (23)
र. सिंह
21 (15)
म. पथिराना
2-0-13-0
13.6
1
मथीषा पथिराना To जेसन रॉय
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस बार ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद को डीप कवर्स की दिशा एक खेला जहाँ से एक रन का मौका बन पाया| 36 गेंदों पर 109 रनों की दरकार है|
13.5
1
मथीषा पथिराना To रिंकू सिंह
चीकी सिंगल!! बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल किया गया| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
13.4
1
मथीषा पथिराना To जेसन रॉय
बेहतरीन यौरकर!! बल्लेबाज़ ने सही समय पर उसे ब्लॉक कर दिया| लेग साइड पर गई गेंद जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
13.3
0
मथीषा पथिराना To जेसन रॉय
शार्प बाउंसर! बल्लेबाज़ डक करते नज़र आये| कोई रन नहीं हुआ|
13.2
0
मथीषा पथिराना To जेसन रॉय
डॉट बॉल!! बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए|
13.1
4
मथीषा पथिराना To जेसन रॉय
चौका! इसी के साथ रॉय का अर्धशतक पूरा हो गया| क्या कमाल की बल्लेबाज़ी कर रहे हैं चोटिल होने के बाद भी| जैसे ही ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद देखी उसपर जमकर बल्ला चला दिया और बाउंड्री हासिल की| ड्रेसिंग रूम से उनके लिए तालियाँ बजती हुई लेकिन काम अभी ख़त्म नहीं हुआ|
13.1
wd
मथीषा पथिराना To जेसन रॉय
वाइड! एक अतिरिक्त गेंद और रन यहाँ पर आता हुआ| माही ने पीछे भागते हुए गेंद को रोक लिया|
ओवर की समाप्ति 13 : 119/4
10 रन
  • 112.1
  • 112.2
  • 012.3
  • 112.4
  • 112.5
  • 612.6
र. सिंह
20 (14)
ज. रॉय
47 (18)
र. जडेजा
3-0-34-1
12.6
6
रवींद्र जडेजा To रिंकू सिंह
छक्का! एक और स्लॉग स्वीप और एक और सिक्स!! बड़े आराम से गेंद को मैदान के बाहर पहुंचा दिया| पैरों पर डाली गई थी गेंद जिसे स्वीप करते हुए मैक्सिमम हासिल किया| 119/4 कोलकाता| 42 गेंदों पर 117 रनों की दरकार है|
12.5
1
रवींद्र जडेजा To जेसन रॉय
सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
12.4
1
रवींद्र जडेजा To रिंकू सिंह
एक और सिंगल यहाँ पर हासिल हो पायेगा| इस बार पॉइंट की दिशा में खेला गेंद को जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
12.3
0
रवींद्र जडेजा To रिंकू सिंह
डॉट बॉल!! इस बार पैड्स की गेंद को स्क्वायर लेग की दिशा में खेला| गैप हासिल नहीं मिल पाया|
12.2
1
रवींद्र जडेजा To जेसन रॉय
छोटी गेंद| कट किया उसे पॉइंट की तरफ जहा से एक रन का मौका बन गया|
12.1
1
रवींद्र जडेजा To रिंकू सिंह
इस बार जड़ में डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे सामने की तरफ खेला जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
ओवर की समाप्ति 12 : 109/4
14 रन
  • 411.1
  • 111.2
  • 111.3
  • 611.4
  • 111.5
  • 111.6
र. सिंह
12 (10)
ज. रॉय
45 (16)
म. थीक्षाना
2-0-19-0
11.6
1
महीश थीक्षाना To रिंकू सिंह
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया| 109/4 कोलकाता|
11.5
1
महीश थीक्षाना To जेसन रॉय
सिंगल ही मिल पायेगा यहाँ पर| पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया|
11.4
6
महीश थीक्षाना To जेसन रॉय
छक्का! फ्लैट सिक्स मिड विकेट बाउंड्री की तरफ| ये गेंद सीध बाउंड्री रोप्स पर जाकर गिरी| स्लॉग स्वीप शॉट खेला और गैप को बड़ी आसानी से ढून्ढ लिया| अब अपने अर्धशतक से महज़ एक हिट दूर| चोटिल होने के बाद भी एक शानदार पारी खेलते हुए अपनी टीम के लिए|
11.3
1
महीश थीक्षाना To रिंकू सिंह
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
11.2
1
महीश थीक्षाना To जेसन रॉय
सिंगल, मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला|
11.1
4
महीश थीक्षाना To जेसन रॉय
चौका! छोटी गेंद!! बल्लेबाज़ ने तुरंत बैकफुट पर जाकर उसे मिड विकेट की दिशा में खेला| एक बड़ा गैप वहां पर मिला जहाँ से बाउंड्री का मौका बन गया|
ओवर की समाप्ति 11 : 95/4
19 रन
  • 610.1
  • 410.2
  • 110.3
  • 610.4
  • 110.5
  • 110.6
ज. रॉय
33 (12)
र. सिंह
10 (8)
र. जडेजा
2-0-24-1
10.6
1
रवींद्र जडेजा To जेसन रॉय
ये बढ़िया गेंद जड्डू द्वारा| धोनी ने भी विकेट के पीछे से इसकी तारीफ की| बल्लेबाज़ को शफल करता देखा तो ब्लॉक होल में डाल दी गेंद और सिंगल लेने पर मजबूर कर दिया| 95/4 कोलकाता|
10.5
1
रवींद्र जडेजा To रिंकू सिंह
सिंगल!! इस बार बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
10.4
6
रवींद्र जडेजा To रिंकू सिंह
छक्का! सामने की तरफ खेला गया शॉट| इस ओवर का दूसरा मैक्सिमम!! बल्लेबाज़ ने महज़ इसे अपनी टाइमिंग के साथ लॉफ्ट किया और गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी छह रनों के लिए|
10.3
1
रवींद्र जडेजा To जेसन रॉय
सिंगल, रिवर्स स्वीप खेलकर पॉइंट की ओर से एक रन लिया|
10.2
4
रवींद्र जडेजा To जेसन रॉय
चौका! इस बार रूम बनाकर कवर्स की दिशा में खेला गेंद को और गैप से चार रन हासिल कर लिया|
10.1
6
रवींद्र जडेजा To जेसन रॉय
छक्का! घुटना टेका और गेंद को बाउंड्री लाइन के पार फेंका| एक शानदार स्लॉग स्वीप शॉट यहाँ पर देखने को मिला| गेंद सीधा स्टैंड्स में जाकर गिरी|
ओवर की समाप्ति 10 : 76/4
5 रन
  • 19.1
  • 09.2
  • 19.3
  • 1 WD 9.4
  • 09.4
  • 19.5
  • 19.6
ज. रॉय
21 (8)
र. सिंह
3 (6)
म. पथिराना
1-0-5-0
9.6
1
मथीषा पथिराना To जेसन रॉय
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को कवर्स की दिशा में खेला जहाँ से डीप में उसे फील्ड किया गया| एक ही रन मिला| 10 के बाद 76/4 कोलकाता, अब 60 गेंदों पर 160 रनों की दरकार|
9.5
1
मथीषा पथिराना To रिंकू सिंह
बढ़िया यॉर्कर!! बल्लेबाज़ ने उसे सही समय पर ब्लॉक कर दिया| ऑफ़ साइड पर गई गेंद जहाँ से एक रन हासिल किया|
9.4
0
मथीषा पथिराना To रिंकू सिंह
अरे वाह!!! पड़कर काँटा बदला गेंद ने और बल्लेबाज़ को चारो खाने चित कर दिया| बाहरी किनारे को छोड़ती हुई कीपर के दस्तानो में प्रस्थान कर गई गेंद|
9.4
wd
मथीषा पथिराना To रिंकू सिंह
वाइड! बेहतरीन बाउंसर!! बल्लेबाज़ के कान के पास से सीटी बजाती हुई निकली जिसे अम्पायर ने वाइड करार दिया|
9.3
1
मथीषा पथिराना To जेसन रॉय
ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई गेंद पर कट किया और पॉइंट से एक रन हासिल किया|
9.2
0
मथीषा पथिराना To जेसन रॉय
इस बार गुड लेंथ गेंद पर पंच शॉट खेलना चाहा लेकिन मिस टाइम कर बैठे|
9.1
1
मथीषा पथिराना To रिंकू सिंह
सिंगल, आगे निकलकर कवर्स की ओर पंच करते हुए एक रन हासिल किया|
ओवर की समाप्ति 9 : 71/4
5 रन
  • 48.1
  • W 8.2
  • 08.3
  • 08.4
  • 18.5
  • 08.6
ज. रॉय
19 (5)
र. सिंह
1 (3)
र. जडेजा
1-0-5-1
8.6
0
रवींद्र जडेजा To जेसन रॉय
डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| ओह रवीन्द्र जडेजा ये ब्यूटी!! नो लुक रन आउट करना चाहा बैक ऑफ़ द हैण्ड से जहाँ विकटों से तो टकराई गेंद लेकिन बेल्स नहीं गिरी| अगर बेल्स गिर जाती तो बल्लेबाज़ क्रीज़ के बाहर रह जाते| इस बार सीधे बल्ले से हल्का सा गेंद को सामने की तरफ पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|
8.5
1
रवींद्र जडेजा To रिंकू सिंह
सिंगल, इनोवेटिव शॉट!! बल्लेबाज़ ने रिवर्स स्वीप खेलते हुए अपने खाते में एक रन डाले|
8.4
0
रवींद्र जडेजा To रिंकू सिंह
रिवर्स स्वीप शॉट खेलने का प्रयास लेकिन पूरी तरफ से टर्न से चकमा खा गए|
8.3
0
रवींद्र जडेजा To रिंकू सिंह
इस बार आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर समझदारी दिखाते हुए डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं|
रिंकू सिंह नए बल्लेबाज़...
8.2
W
रवींद्र जडेजा To नितीश राणा OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट ऋतुराज गायकवाड बोल्ड रवींद्र जडेजा| 27 रन बनाकर कप्तान राणा लौटे पवेलियन| जडेजा के नाम उनके खाते की पहली विकेट| इस बार ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर से गेंद को मिड विकेट के पार लपेटना चाहा| बल्ले पर ठीक तरह से चढ़ी नहीं गेंद और सीधा मिड विकेट फील्डर ऋतुराज की गोद में चली गई जहाँ उन्होंने कोई ग़लती नहीं की और कैच लपक लिया| 70/4 कोलकाता, लक्ष्य से 166 रन दूर|
8.1
4
रवींद्र जडेजा To नितीश राणा
चौका! चीकी शॉट!! जान बूझकर थर्ड मैन की तरफ खेला गया शॉर्ट| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई थी गेंद जिसे आखिरी समय में बल्ले का मुंह खोलते हुए गेंद को थर्ड मैन की तरफ गाइड किया| फील्डर से काफी दूर रही गेंद, पकड़ने का कोई मौका नहीं उनके और तेज़ी से सीमा रेखा को पार कर गई|
ओवर की समाप्ति 8 : 66/3
20 रन
  • W 7.1
  • 17.2
  • 17.3
  • 67.4
  • 67.5
  • 67.6
ज. रॉय
19 (4)
न. राणा
23 (18)
म. अली
1-0-20-1
7.6
6
मोईन अली To जेसन रॉय
हैट्रिक छक्का! ओहो!!! ये तो कमाल की बल्लेबाज़ी कर रहे हैं रॉय यहाँ पर| ज़बर्दस्त रिवर्स स्वीप शॉट पॉइंट की ओर| गेंद बड़े आराम से मैक्सिमम के लिए निकल गई| विकेट के साथ- साथ तीन छक्के भी इस ओवर से आये| 66/3 कोलकाता|
7.5
6
मोईन अली To जेसन रॉय
एक और छक्का! रॉय काउंटर अटैक के मूड से आये हैं और वही कर भी रहे हैं| एक और बार स्लॉग स्वीप का इस्तेमाल किया और गेंद को स्टैंड्स में भेज दिया छह रनों के लिए|
7.4
6
मोईन अली To जेसन रॉय
छक्का! रॉय आते ही शुरू हो गए| ये बॉल तो सीमा रेखा पार कर गई| बल्लेबाज़ ने गेंद की लम्बाई को भांपा और स्लॉग स्वीप करते हुए उसे मैदान के बाहर भेजा|
7.3
1
मोईन अली To नितीश राणा
इस बार ऑफ़ साइड पर गेंद को खेला जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
7.2
1
मोईन अली To जेसन रॉय
सिंगल के साथ रॉय ने खोला अपना खाता| इस बार पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
जेसन रॉय नए बल्लेबाज़...
7.1
W
मोईन अली To वेंकटेश अय्यर OUT!
आउट!! एलबीडबल्यू!! बल्लेबाज़ी टीम का रिव्यु भी बर्बाद हो गया!! अय्यर तो गए ही गए और साथ में रिव्यु भी ले गए| मोईन ने आते ही काम कर दिया| अय्यर को 20 रनों पर पवेलियन भेजते हुए कोलकाता को बड़ा झटका दिया| अंदर की तरफ लाइ गेंद| ज्यादा उछाल नहीं मिली, स्वीप लगाने गए थे लेकिन गेंद की कम उछाल से चकमा खा गए| बल्ला कहीं गेंद कहीं!! फ्रंट पैड्स पर जा लगी गेंद जिसके बाद एलबीडबल्यू की अपील हुई, अम्पायर ने उसे आउट दिया| बल्लेबाज़ ने रिव्यु लिया जो बर्बाद हो गया| 46/3 कोलकाता|
ओवर की समाप्ति 7 : 46/2
8 रन
  • 46.1
  • 06.2
  • 16.3
  • 16.4
  • 16.5
  • 16.6
व. अय्यर
20 (19)
न. राणा
22 (17)
आ. सिंह
4-0-29-1
6.6
1
आकाश सिंह To वेंकटेश अय्यर
सिंगल के साथ आकाश का एक शानदार स्पेल हुआ समाप्त| इस बार भी छोटी गेंद से बल्लेबाज़ को तेजत किया| पुल लगाया लेकिन उछाल से चकमा खाए| शॉर्ट मिड विकेट की तरफ हवा में खिल गई गेंद| नो मेंस लैंड में गिरी, एक ही रन मिला|
6.5
1
आकाश सिंह To नितीश राणा
टॉप एज!! हवा में थी ये गेंद| फाइन लेग बाउंड्री की तरफ गई लेकिन नो मेंस लैंड में गिर गई| फील्डर गेंद का टप्पा खाने के बाद उसतक पहुंचे| एक ही रन मिल पाया|
6.4
1
आकाश सिंह To वेंकटेश अय्यर
बढ़िया कट शॉट और बेहतरीन फील्डिंग कवर्स बाउंड्री पर कांवे द्वारा| अपने बाएँ ओर डाईव लगाते हुए गेंद को रोक दिया| चौका बचाया, एक ही रन मिला|
6.3
1
आकाश सिंह To नितीश राणा
क्विक सिंगल!!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| टैप किया उसे मिड ऑफ़ की ओर, तेज़ी से भागे रन और सिंगल पूरा किया|
6.2
0
आकाश सिंह To नितीश राणा
ओह गुड बॉल!! अपनी उछाल और स्विंग से बल्लेबाज़ को चारो खाने चित कर दिया| कीपर तक गई ये गेंद| कोई रन नहीं हुआ|
6.1
4
आकाश सिंह To नितीश राणा
चौका! ब्लाइंड शॉट फाइन लेग बाउंड्री की तरफ और चार रन हासिल हो गया| इस बार ऑफ़ स्टम्प पर पहले ही शफल हो गए थे बल्लेबाज़ और बाउंड्री बटोर ली|
ओवर की समाप्ति 6 : 38/2
5 रन
  • 15.1
  • 1 WD 5.2
  • 15.2
  • 05.3
  • 15.4
  • 05.5
  • 15.6
न. राणा
16 (13)
व. अय्यर
18 (17)
म. थीक्षाना
1-0-5-0
5.6
1
महीश थीक्षाना To नितीश राणा
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा| 38/2 कोलकाता|
5.5
0
महीश थीक्षाना To नितीश राणा
कोई रन नहीं, पॉइंट की ओर गेंद को कट किया, फील्डर वहां मौजूद|
5.4
1
महीश थीक्षाना To वेंकटेश अय्यर
बेहतरीन फील्डिंग शॉर्ट थर्ड मैन पर फील्डर द्वारा| अपने दाहिने तरफ डाईव लगाकर गेंद को रोक लिया| एक ही रन मिला|
5.3
0
महीश थीक्षाना To वेंकटेश अय्यर
प्ले एंड मिस!! आगे की गेंद पर स्वीप मारने गए लेकिन शरीर पर खा बैठे गेंद| कोई रन नहीं हुआ|
5.2
1
महीश थीक्षाना To नितीश राणा
सिंगल, इस बार हलके हाथों से ऑफ़ साइड पर पुश करते हुए एक रन बटोरा|
5.2
wd
महीश थीक्षाना To नितीश राणा
वाइड! लेग स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे लीव कर दिया| अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया|
5.1
1
महीश थीक्षाना To वेंकटेश अय्यर
ऑफ़ स्पिन गेंद!! बैकफुट से कवर्स की तरफ गेंद को खेला| फील्डर मोईन वहां तैनात| डाईव लगाकर गेंद को रोका, हाफ स्टॉप हुआ| एक ही रन मिल पाया|
ओवर की समाप्ति 5 : 33/2
9 रन
  • 04.1
  • 04.2
  • 44.3
  • 04.4
  • 14.5
  • 44.6
न. राणा
14 (10)
व. अय्यर
16 (14)
आ. सिंह
3-0-21-1
4.6
4
आकाश सिंह To नितीश राणा
चौका!!! करारा पुल शॉट, पटकी गई गेंद को बैकफुट से पुल किया| शानदार संपर्क हुआ और बीच बल्ले से लगकर गेंद स्क्वायर लेग बाउंड्री की ओर गई चार रनों के लिए| 33/2 कोलकाता|
4.5
1
आकाश सिंह To वेंकटेश अय्यर
सिंगल मिल पायेगा यहाँ पर| बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
4.4
0
आकाश सिंह To वेंकटेश अय्यर
डॉट बॉल!! बल्लेबाज़ ने इस गेंद को देखते हुए डक कर दिया|
4.3
4
आकाश सिंह To वेंकटेश अय्यर
चौका! अय्यर के सामने इस तरह की गेंद सही विकल्प नहीं होगा| ऑन साइड पर खेला गया पुल शॉट| बॉल तेज़ी से सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
4.2
0
आकाश सिंह To वेंकटेश अय्यर
डॉट गेंद, बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए|
4.1
0
आकाश सिंह To वेंकटेश अय्यर
इस बार छोटी लेंथ की गेंद से बल्लेबाज़ को पूरी तरह से चकमा दे दिया| रन नहीं हुआ|
ओवर की समाप्ति 4 : 24/2
4 रन
  • 03.1
  • 43.2
  • 03.3
  • 03.4
  • 03.5
  • 03.6
न. राणा
10 (9)
व. अय्यर
11 (9)
त. देशपांडे
2-0-11-1
3.6
0
तुषार देशपांडे To नितीश राणा
डॉट बॉल के साथ हुई एक कसे हुए ओवर की समाप्ति जिससे महज़ एक चौका ही आया| प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
3.5
0
तुषार देशपांडे To नितीश राणा
कोई रन नहीं, अच्छा पंच शॉट खेला फ्रेंटफुट से लेकिन फील्डर के पास गई बॉल|
3.4
0
तुषार देशपांडे To नितीश राणा
डॉट बॉल!! बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|
3.3
0
तुषार देशपांडे To नितीश राणा
डॉट गेंद!! इस बार क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया| रन नहीं हुआ|
3.2
4
तुषार देशपांडे To नितीश राणा
चौका! कोई ताक़त नहीं इस शॉट में महज़ प्लेसमेंट! बल्लेबाज़ ने इस गेंद को गैप में पुश किया और एक चौका हासिल किया|
3.1
0
तुषार देशपांडे To नितीश राणा
कोई रन नहीं, क्रीज़ में रह कर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|
ओवर की समाप्ति 3 : 20/2
11 रन
  • 02.1
  • 02.2
  • 02.3
  • 62.4
  • 42.5
  • 1 WD 2.6
  • 02.6
व. अय्यर
11 (9)
न. राणा
6 (3)
आ. सिंह
2-0-12-1
2.6
0
आकाश सिंह To वेंकटेश अय्यर
इस बार कवर्स की दिशा में गेंद को खेला लेकिन गैप नहीं मिला|
2.6
wd
आकाश सिंह To वेंकटेश अय्यर
वाइड! बाउंसर डालकर बल्लेबाज़ को दबाव में डालना चाहा लेकिन काफी ऊपर डाल बैठे| अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया|
2.5
4
आकाश सिंह To वेंकटेश अय्यर
चौका! फ्रंट फुट से लगाया गया फ्लिक शॉट| बॉल सीधा स्क्वायर लेग की ओर सीमा रेखा पार कर गई| चौका मिला|
2.4
6
आकाश सिंह To वेंकटेश अय्यर
डाउन द ट्रैक!! गेंदबाज़ के ऊपर से उठाकर मारा सीधा साईट स्क्रीन की तरफ और छह रन प्राप्त किये| कमाल की लय में हैं बल्लेबाज़ और उसका नमूना पूरी तरह से यहाँ पर देखने को मिल रहा है| आज अय्यर से टीम को एक बड़ी पारी की उम्मीद होगी|
2.3
0
आकाश सिंह To वेंकटेश अय्यर
डॉट बॉल!! एक बार फिर से पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद| फ्लिक मारने गए लेकिन बीट हुए और पैड्स पर खा बैठे| पैड्स से लगकर धोनी की तरफ गई ये गेंद| कोई रन नहीं हो सका|
2.2
0
आकाश सिंह To वेंकटेश अय्यर
इनस्विंगर थी ये गेंद| पड़कर अंदर आई| बल्लेबाज़ ने पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा लेकिन गैप नहीं मिल पाया| कोई रन नहीं होगा|
2.1
0
आकाश सिंह To वेंकटेश अय्यर
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, मिड ऑफ फील्डर ने गेंद को फील्ड किया|
ओवर की समाप्ति 2 : 9/2
8 रन
  • 01.1
  • W 1.2
  • 1 LB 1.3
  • 11.4
  • 01.5
  • 61.6
न. राणा
6 (3)
व. अय्यर
1 (3)
त. देशपांडे
1-0-7-1
1.6
6
तुषार देशपांडे To नितीश राणा
छक्का! पहला बड़ा शॉट इस रन चेज़ का आता हुआ| लेंथ गेंद को काफी जल्दी परख लिया और  मिड विकेट की दिशा में खेला| बाउंड्री रोप्स पर जाकर गिरी ये गेंद और छह रन मिल गया|
1.5
0
तुषार देशपांडे To नितीश राणा
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया| रन नहीं हुआ|
1.4
1
तुषार देशपांडे To वेंकटेश अय्यर
सिंगल, हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
1.3
lb
तुषार देशपांडे To नितीश राणा
एलबीडबल्यू की अपील!! अम्पायर सहमत नहीं| मिसिंग लेग थी इस वजह से अम्पायर ने इसे नकार दिया| बाल बाल बचे राणा| थोड़ा अंदर होती तो बल्लेबाज़ का काम तमाम हो जाता| पड़कर अंदर आई बॉल, बल्ले को मिस करते हुए पैड्स को जा लगी थी| लेग बाई का रन मिल गया|
नितीश राणा नए बल्लेबाज़...
1.2
W
तुषार देशपांडे To नारायण जगदीशन OUT!
आउट!! कैच आउट! कॉट रवींद्र जडेजा बोल्ड तुषार देशपांडे| दूसरे विकेट का पतन| चेन्नई का जादू चल रहा है| इस बार देशपांडे ने विकेट हासिल की| डीप पॉइंट बाउंड्री पर जडेजा का एक शानदार रनिंग कैच देखने को मिला| 1 रन बनाकर जगदीशन लौटे पवेलियन| ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई गेंद को खड़े-खड़े कट किया था| हवा में मार बैठे| फील्डर डीप में तैनात थे जहाँ से जडेजा ने आगे की तरफ भागते हुए डाईव लगाई और कैच को लपक लिया| 1/2 कोलकाता|
1.1
0
तुषार देशपांडे To नारायण जगदीशन
गुड लेंथ गेंद!! बैक फुट से लगाया गया करारा पुल शॉट लगाया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ गई गेंद| रन नही हो सका|
ओवर की समाप्ति 1 : 1/1
1 रन
  • 10.1
  • 00.2
  • 00.3
  • W 0.4
  • 00.5
  • 00.6
व. अय्यर
0 (2)
न. जगदीशन
1 (1)
आ. सिंह
1-0-1-1
0.6
0
आकाश सिंह To वेंकटेश अय्यर
प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| ड्राइव करने का प्रयास लेकिन स्विंग से चकमा खा गए बल्लेबाज़| कीपर की तरफ गई गेंद| 1/1 कोलकाता
0.5
0
आकाश सिंह To वेंकटेश अय्यर
डॉट बॉल!! इस बार गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए|
वेंकटेश अय्यर इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में बल्लेबाज़ी के लिए आये हैं...
0.4
W
आकाश सिंह To सुनील नरेन OUT!
आउट! क्लीन बोल्ड!!! बल्लेबाज़ के डिफेन्स को भेदती हुई निकल गई गेंद सीधा स्टम्प्स की तरफ| कोलकाता को लगा पहला झटका| अपनी लाइन और लेंथ के साथ स्विंग से बल्लेबाज़ नरेन को पूरी तरह से चारो खाने चित कर दिया| रूम बनाकर शॉट लगाने गए थे बल्लेबाज़ और लाइन से बीट हुए| गेंद बल्ले को मिस करते हुए सीधा स्टम्प्स से टकराई और बूम| 1/1 कोलकाता|
0.3
0
आकाश सिंह To सुनील नरेन
प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| खेलने का प्रयास, स्विंग से चकमा खा गए बल्लेबाज़| कीपर की तरफ गई गेंद|
0.2
0
आकाश सिंह To सुनील नरेन
प्ले एंड मिस!! गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए| कोई रन नहीं हुआ|
0.1
1
आकाश सिंह To नारायण जगदीशन
सिंगल के साथ हुई रन चेज़ की शुरुआत!! इस बार बैकफुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिला|
मैच की जानकारी
  • स्थान ईडन गार्डन्स, कोलकाता
  • मौसम साफ़
  • टॉस कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
  • परिणाम चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 49 रनों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच अजिंक्य रहाणे
  • अंपायर नितिन मेनन, तपन शर्मा, विरेंदर शर्मा
  • रेफ़री शक्ति सिंह
Advertisement
मैच पोल

कौन जीतेगा मैच?

वर्म
Advertisement