Advertisement
Advertisement

भारत vs इंग्लैंड, पांचवां टी-20 Commentary, Live Updates

भारत vs इंग्लैंड, 2021 - T20 Live Commentary

भारत vs इंग्लैंड स्कोरकार्ड
Share
मैच खत्म   
पांचवां टी-20, नरेंद्र मोदी स्टेडियम, मोटेरा, अहमदाबाद , Mar 20, 2021
भारत भारत
224/2 (20.0/20)
इंग्लैंड इंग्लैंड
188/8 (20.0/20)
भारत ने इंग्लैंड को 36 रनों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    भुवनेश्वर कुमार
    2/15(4)
  • प्लेयर ऑफ द सीरीज
    विराट कोहली
तो कैसा लगा दोस्तों आपको आज का मुकाबला जहाँ भारत ने इंग्लैंड को 36 रनों से शिकस्त देते हुए 5 मैचों की टी20 सीरीज़ को 3-2 से अपने नाम कर लिया| अभी के लिए बस इतना ही, अब आपसे 23 मार्च को होगी मुलाकात भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले 3 मैचों की वनडे सीरीज़ के पहले मुकाबले के साथ जोकि पुणे के मैदान पर खेला जाएगा| तबतक के लिए हमें दीजिये इजाज़त और रखिये अपना ख़याल, नमस्कार, शुभ रात्री...
मैन ऑफ़ द सीरीज़ और भारतीय कप्तान विराट कोहली इस दौरान हर्षा भोगले से बात करने आये और कहा कि ये हमारे लिए एक बेहतरीन जीत है| खासकर जब ड्यू आई तो हमारे लिए और भी मुश्किल हो गया था लेकिन हमने पिछला मुकाबला जिस तरह से खेला था ठीक उसी तरह से आज भी करने का सोच रखा था| शुरुआत में मैंने और रोहित ने सोच समझकर पूरी आज़ादी के साथ बल्लेबाज़ी की| रोहित ने अपनी लय पकड़ ली तो मेरे लिए आसन हो गया और उनके बाद हार्दिक और स्काई ने अपना-अपना काम पूरा किया| आगे कहा कि मैं आगे भी ओपन करूँगा और मेरी ये सोच है कि आपके सबसे बड़े बल्लेबाज़ को टी20 में ज्यादा से ज्यादा गेंदें मिलनी चाहिए| इसे मैं अब जारी रखूँगा| ईशान और स्काई पर कहा कि ये युवा अच्छा कर रहे हैं और अपनी ज़िम्मेदारी समझ रहे हैं| अय्यर ने भी जिस तरह से ज़िम्मेदारी निभाई वो काबिले तारीफ है| हार्दिक और भुवि ने कमाल की गेंदबाज़ी की है जो मेरे लिए सकारात्मक बात है| ये सीरीज़ हमारे लिए पूरी तरह से सकारात्मक रही है| जाते-जाते शार्दुल पर कहा कि वो एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो पूरे आत्मविश्वास के साथ मैदान पर उतरते हैं| गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाज़ी में भी वो टीम के लिए अहम् भूमिका निभा रहे हैं| ये भी कहा कि हाँ अब हम कहीं न कहीं टी20 वर्ल्डकप के लिए तैयार हैं|
मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार हासिल करने आये भुवनेश्वर कुमार जिन्होंने कहा कि हाँ ये पूरी सीरीज़ मेरे लिए अच्छी रही| काफी अच्छा लग रहा है अब मुझे टीम के लिए गेंदबाजी करते हुए खासकर एक लम्बे समय के बाद| विकेट हासिल करने के बाद मुझे खुद में आत्मविश्वास भी आया है और अपना रिदम हासिल कर रहा हूँ जिससे काफी खुश हूँ|
मैच हारकर बात करने आये इंग्लैंड के कप्तान इयोन मॉर्गन ने बताया कि भारत के मैदानों पर खेलना एक बड़ी चुनौती होती है| लेकिन हमारे खिलाडीयों ने यहाँ पर अपना बेस्ट देने का पूरा प्रयास किया| इस मैच में टॉस जीतकर भी हम मैच को बचा नही सके| 225 रनों का लक्ष्य काफ़ी बड़ा होता है जिसको हासिल करने में हमने अपने विकेट को जल्दी जल्दी गँवा दिया| जाते-जाते मॉर्गन ने कहा कि अब हमारी नज़र आने वाले वनडे सीरीज़ के ऊपर होगी|
मैच जीतने के बाद एक इंटरव्यू के दौरान मुरली कार्तिक से बात करते हुए शार्दुल ठाकुर ने बताया कि मुझे काफ़ी ख़ुशी हो रही है कि मैंने सबसे ज़्यादा विकेट हासिल किया| लेकिन ये सब मैटर नही करता है टीम जीत गई वो असल बड़ी बात है| इंग्लैंड टी20 की एक बड़ी और अच्छी टीम है जिसको शिकस्त देना बड़ी बात है| आगे शार्दुल ठाकुर ने कहा कि हाँ मुझे गेंदबाज़ी में तब परेशानी होती है जब ड्यू काफ़ी ज़्यादा मैदान पर पड़ती है|
वहीँ इस जीत के साथ कप्तान कोहली ने एक बार फिर से टी सीरीज़ अपने नाम करते हुए अपना दबदबा कायम रखा| वैसे आपको बता दें कि ये भारत की लगातार छटी टी 20 सीरीज़ जीत है जो लाजवाब है| इस निर्णायक मुकाबले को 36 रनों से जीतकर टीम इंडिया ने ये बता दिया कि क्यों उसे कोई दूसरी टीम हलके में नहीं लेती और इंग्लैंड के ख़िलाफ़ भारत की ये लगातार तीसरी टी20 सीरीज़ जीत है| इस जीत के कई हीरो रहे लेकिन मेरी नज़र में तीन ऐसे खिलाड़ी थे जो इस श्रृंखला में भारत के लिए मैच विनर रहे और वो हैं कप्तान विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, और शार्दुल ठाकुर| हालांकि इस लिस्ट में कहीं ना कहीं ईशान किशन का भी नाम आना चाहिए|
इस वापसी के बाद भारत ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक के बाद एक बेहतरीन ओवर डालते हुए बल्लेबाजों पर रन रेट का दबाव बनाया जिसके फलस्वरुप विकेट भी मिलते चले गए| कमाल का गेंदबाज़ी प्रदर्शन खासकर डेथ ओवरों में टीम इंडिया के अनुभव गेंदबाज़ो द्वारा| जिस तरह से इन भारतीय गेंदबाज़ों ने धीमी गति की गेंदबाज़ी का नमूना पेश किया वो काबिले तारीफ है| अंत में भारतीय गेंदबाज़ इंग्लिश बल्लेबाजों पर इस तरह से हावी हुए कि बड़े शॉट तो दूर सिंगल भी आना मुश्किल सा हो गया|
188 रनों पर इंग्लैंड को रोकते हुए भारत ने ये मुकाबला तो जीता ही साथ ही ट्रॉफी पर अपने दोनों हाथ भी जमा लिया| हालांकि इस रन चेज़ में इंग्लिश टीम ने शून्य के स्कोर पर जेसन रॉय के रूप में बड़ा विकेट गंवा दिया लेकिन उसके बाद बटलर और मलान के बीच हुई शतकीय साझेदारी ने मेहमान टीम को एक बार फिर से मुकाबले में ला खड़ा किया| दोनों ही बल्लेबाज़ करीब 10 के औसत से रन बना रहे थे लेकिन उसके बाद महज़ 12 रनों पर अपने 4 बड़े विकेट गंवाते हुए इस टीम ने अपनी लय खो दी और भारत को मुकाबले में ऊपर आने का एक बड़ा मौका दे दिया|
भुवनेश्वर कुमार यू ब्यूटी!!!! अपने 4 ओवर के कोटे में महज़ 16 रन देकर दो बड़े और महत्पूर्ण विकेट हासिल किये और ये बता दिया कि एक हाई प्रेशर गेम में अनुभव कितना मायने रखता है| भारतीय कप्तान विराट कोहली एक बार फिर से अपनी टीम के लिए चमके और ऐसे चमके कि भारत को टॉप पर ले आये| आज की उनकी 80 रनों की पारी ने टीम इंडिया को एक मज़बूत स्थिति में लाया और एक बड़े स्कोर तक पहुँचने में मदद प्रदान की| उनका साथ देते हुए रोहित ने भी बड़े मंच पर अपना दम ख़म दिखाया|
2-1 से पिछड़ रहा था भारत लेकिन अब 3-2 से जीत ली ये धमाकेदार सीरीज़!!! वापसी करने में माहिर टीम इंडिया एक बार फिर से ये बताती हुई कि क्यों उसे बैकअप किंग कहा जाता है| वाह जी वाह!! ये टी20 सीरीज़ देखकर मज़ा आ गया| और सबसे बड़ी बात कि पिछले दो मुकाबले कोहली एंड कम्पनी ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए अपने टोटल को डिफेंड करते हुए जीते| भारतीय गेंदबाजों द्वारा कसी हुई गेंदबाज़ी!!! दिग्गज बल्लेबाजों से भरी इंग्लिश टीम को एक बड़ा लक्ष्य हासिल करने से रोक दिया| भारत ने आज खिलाया एक छठा गेंदबाज़ जो पूरी तरह से काम में आ गया|
ओवर की समाप्ति 20 : 188/8
20 रन
  • 019.1
  • 619.2
  • W19.3
  • 619.4
  • 219.5
  • 619.6
स. करन
14 (3)
आ. रशीद
0 (0)
श. ठाकुर
4-0-45-3
19.6
6
शार्दूल ठाकुर To सैम करन
छक्का!!! इसी के साथ भारत ने मुकाबले को 36 रनों से जीतकर 5 मैचों की टी20 सीरीज़ को 3-2 से अपने नाम कर लिया| ओवरपिच गेंद सैम ने सीधे बल्ले से सामने की ओर खेला| गेंद और बल्ले का हुआ शानदार संपर्क गेंद गई सीधे स्टैंड में मिला सिक्स|
19.5
2
शार्दूल ठाकुर To सैम करन
फुल लेंथ की गेंद को मिड ऑफ की ओर खेलकर 2 रन लिया|
19.4
6
शार्दूल ठाकुर To सैम करन
छक्का!!! पहली ही गेंद पर सैम करन ने लगाया बड़ा शॉट| लेकिन अब तो काफी देर हो गया सैम जी| पहले अगर ऐसे कुछ बड़े बड़े शॉट लगते तो शायद मुकाबले का हाल कुछ ऐसा नही होता| फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर्स की दिशा में खेला| हवा में गई गेंद लेकिन सीधे सीमा रेखा के बाहर स्टैंड में मिला सिक्स|
19.3
W
शार्दूल ठाकुर To क्रिस जॉर्डन OUT!
आउट!!! कैच आउट!!! क्रिस जॉर्डन 11 रन बनाकर पवेलियन लौटे| शार्दुल ठाकुर ने किया अपना तीसरा शिकार| पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला| हवा में काफी ऊँची गई गेंद लेकिन नीचे फील्डर मौजूद सूर्यकुमार जिन्होंने पकड़ा आसान सा कैच| 174/8 इंग्लैंड|
19.2
6
शार्दूल ठाकुर To क्रिस जॉर्डन
छक्का!!! कमाल का शॉट जॉर्डन के बल्ले से आता हुआ| गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को पूरे पॉवर के साथ जॉर्डन ने मारा| गेंद और बल्ले का हुआ सही ताल मेल गेंद गई सीधे सीमा रेखा के बाहर मिला सिक्स|
19.1
0
शार्दूल ठाकुर To क्रिस जॉर्डन
बाउंसर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और डक कर दिया| इंग्लैंड को जीत के लिए 5 गेंदों पर 57 रनों की दरकार|
ओवर की समाप्ति 19 : 168/7
5 रन
  • 018.1
  • 218.2
  • W18.3
  • 1 LB18.4
  • 118.5
  • W18.6
ज. आर्चर
1 (2)
क. जॉर्डन
5 (7)
टी नटराजन
4-0-39-1
18.6
W
टी नटराजन To जोफ्रा आर्चर OUT!
आउट!! रन आउट!! इस बार आर्चर रन आउट होकर पवेलियन लौट गए| इंग्लैंड को अब 6 गेंदों में 57 रनों की ज़रुरत| तेज़ गति से रन भागना चाहते थे पहला रन लेने के बाद लेकिन दूसरे रन के दौरान क्रीज़ से शॉर्ट रह गए बल्लेबाज़| थ्रो आया पन्त के पास जिन्होंने सही समय पर बेल्स उड़ा दी| भारत के लिए जीत अब महज़ एक औपचारिकता|
18.5
1
टी नटराजन To क्रिस जॉर्डन
लेग साइड पर गेंद को खेला और बड़े आराम से सिंगल से सहमत हुए|
18.4
lb
टी नटराजन To जोफ्रा आर्चर
लेग बाई के रूप में आया सिंगल!! रन आउट का मौका था फील्डर के पास लेकिन नॉन स्ट्राइकर एंड पर थ्रो नहीं लगा पाए| शरीर पर जाकर लगी थी गेंद जिसके बाद रन भाग खड़े हुए थे बल्लेबाज़|
18.3
W
टी नटराजन To बेन स्टोक्स OUT!
आउट!!! कैच आउट!!! भारत जीत के बेहद करीब पहुंचता हुआ| इंग्लैंड को लगा एक और झटका| बेन स्टोक्स 12 रन बनाकर पवेलियन लौटे| टी नटराजन के खाते में आई पहली विकेट| ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को दूर से ही ड्राइव करने गए स्टोक्स| बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई| जहाँ से पन्त ने कोई गलती नही करते हुए पकड़ा कैच| 165/5 इंग्लैंड|
18.2
2
टी नटराजन To बेन स्टोक्स
पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की दिशा में फ्लिक किया| गैप में गई गेंद मिला 2 रन|
18.1
0
टी नटराजन To बेन स्टोक्स
मिड ऑन की ओर खेला रन नही हो सका|
जोफ्रा आर्चर अब बल्लेबाज़ी के लिए आये हैं..
ओवर की समाप्ति 18 : 164/5
7 रन
  • 217.1
  • 117.2
  • 017.3
  • 1 WD17.4
  • 017.4
  • 1 WD17.5
  • 1 WD17.5
  • 1 LB17.5
  • 017.6
क. जॉर्डन
4 (6)
ब. स्टोक्स
12 (9)
भ. कुमार
4-0-15-2
17.6
0
भुवनेश्वर कुमार To क्रिस जॉर्डन
डॉट बॉल!!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इंग्लैंड को जीत के लिए अभी भी 12 गेंदों पर 62 रनों की दरकार| पैड्स लाइन की गेंद को मिड ऑन की ओर खेला रन नही हुआ|
17.5
lb
भुवनेश्वर कुमार To बेन स्टोक्स
लेग बाई के रूप में आया सिंगल, पैड्स पर डाली गई गेंद को फ्लिक करने गए थे बल्लेबाज़, बीट हुए, पैड्स से लगकर लेग साइड पर गई गेंद, एक रन मिल गया|
17.5
wd
भुवनेश्वर कुमार To बेन स्टोक्स
वाइड!!! एक और भुवनेश्वर के द्वारा देखने को मिला| लेग स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद| अम्पायर ने उसे वाइड दिया|
17.5
wd
भुवनेश्वर कुमार To बेन स्टोक्स
वाइड!!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद अम्पायर ने वाइड करार दिया|
17.4
0
भुवनेश्वर कुमार To बेन स्टोक्स
ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को दूर से ही खेलने गए स्टोक्स| बल्ले और गेंद का कोई संपर्क नही गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई|
17.4
wd
भुवनेश्वर कुमार To बेन स्टोक्स
वाइड!!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद अम्पायर ने वाइड करार दिया|
17.3
0
भुवनेश्वर कुमार To बेन स्टोक्स
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और सीधे बल्ले से सामने की ओर पुश किया| गेंदबाज़ ने बॉल को खुद ही फील्ड कर लिया|
17.2
1
भुवनेश्वर कुमार To क्रिस जॉर्डन
ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को पॉइंट की ओर जगह बनाकर खेला 1 रन हुआ|
17.1
2
भुवनेश्वर कुमार To क्रिस जॉर्डन
फुल टॉस गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की ओर खेला| गैप में गई गेंद पॉइंट से भगाकर अय्यर ने गेंद को पकड़ा| लेकिन इसी बीच बल्लेबाजों ने 2 रन पूरा कर लिया|
ओवर की समाप्ति 17 : 156/5
12 रन
  • 116.1
  • 116.2
  • 416.3
  • 416.4
  • 216.5
  • 016.6
ब. स्टोक्स
12 (6)
क. जॉर्डन
1 (3)
टी नटराजन
3-0-35-0
16.6
0
टी नटराजन To बेन स्टोक्स
रन आउट का मौका!! डायरेक्ट हिट की दरकार!! ओह!! चूक गए नटराजन| स्टोक्स को मिला जीवनदान| अगर ये थ्रो लग जाता तो स्टोक्स का ताता बाय बाय हो जाता क्योंकि क्रीज़ के काफी बाहर रह गए थे| लेंथ बॉल को हलके हाथों से सामने की तरफ पुश करते हुए रन के लिए भागे| गेंदबाज़ ने उस गेंद को फील्ड करते हुए बल्लेबाज़ी एंड पर थ्रो किया लेकिन विकेट नहीं उड़ा पाए| 18 गेंद 69 रनों की दरकार|
16.5
2
टी नटराजन To बेन स्टोक्स
फुल टॉस बॉल को लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर स्टोक्स ने 2 रन तेज़ी से पूरा किया|
16.4
4
टी नटराजन To बेन स्टोक्स
गज़ब का शॉट स्टोक्स द्वारा!! जब तक स्टोक्स हैं तबतक इंग्लैंड की साँसे चल रही हैं| इस बार अपने लिए जगह बनाई और गेंद को मिड ऑफ़ फील्डर के बाएँ ओर दे मारा और गैप हासिल करते हुए चौका अर्जित किया|
16.3
4
टी नटराजन To बेन स्टोक्स
चौका!!! इसी के साथ इंग्लैंड का 150 रन पूरा हुआ| बेन स्टोक्स के बल्ले से आता हुआ पहला बाउंड्री| आगे डाली हुई गेंद को सीधे बल्ले से सामने की ओर खेला| कोई मौका नही किसी भी खिलाड़ी के पास गेंद गई सीमा रेखा के बाहर मिला चार रन|
16.2
1
टी नटराजन To क्रिस जॉर्डन
लॉन्ग ऑन की ओर पुश करते हुए बल्लेबाज़ ने सिंगल निकाला|
16.1
1
टी नटराजन To बेन स्टोक्स
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल करते हुए सिंगल लिया|
ओवर की समाप्ति 16 : 144/5
2 रन
  • 015.1
  • 015.2
  • W15.3
  • 115.4
  • 015.5
  • 1 WD15.6
  • 015.6
क. जॉर्डन
0 (2)
ब. स्टोक्स
1 (1)
ह. पंड्या
4-0-34-1
15.6
0
हार्दिक पंड्या To क्रिस जॉर्डन
क्विक बाउंसर के साथ हुई हार्दिक के एक बेहतरीन और सफल ओवर की समाप्ति| क्या कमाल की गेंदबाजी करते हुए अपनी टीम के लिए अहम योगदान कर रहे हैं| 24 गेंदों में 81 रनों की ज़रुरत|
15.6
wd
हार्दिक पंड्या To क्रिस जॉर्डन
वाइड!!! लेग स्टम्प के बाहर की गेंद को पुल करने गये लेकिन बीट हुए| कैच की हलकी सी अपील हुई लेकिन अम्पायर सहमत नहीं और वाइड दे दिया|
15.5
0
हार्दिक पंड्या To क्रिस जॉर्डन
धीमी गति की गेंद पर बड़े शॉट के लिए गए बल्लेबाज़ और पूरी तरह से गेंद की लाइन से बीट हो गए|
15.4
1
हार्दिक पंड्या To बेन स्टोक्स
ऑफ़ स्टम्प की गेंद को स्टोक्स ने पॉइंट की तरफ खेला जहाँ से एक रन मिला|
कप्तान के आउट होने के बाद क्रिस जॉर्डन बल्लेबाज़ी के लिए आये हैं...
15.3
W
हार्दिक पंड्या To इयोन मॉर्गन OUT!
आउट!!! कैच आउट!!! इंग्लैंड के कप्तान इयोन मॉर्गन 1 रन बनाकर पवेलियन लौटे| भारत ने मुकाबले को धीरे-धीरे अपनी ओर कर लिया है| इंग्लिश टीम के 5 खिलाड़ी पवेलियन लौटे हुए| हार्दिक पंड्या को मिली पहली विकेट| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेलने गए| बल्ले पर ठीक तरह से आई नही गेंद| मिड ऑन की ओर हवा में गई| फील्डर पीछे मौजूद केएल राहुल जिन्होंने कोई गलती नही करते हुए पकड़ा कैच| 142/5 इंग्लैंड, जीत से अभी भी 83 रन दूर|
15.2
0
हार्दिक पंड्या To इयोन मॉर्गन
एक और अहम डॉट बॉल!! लगातार अपनी गति और मिश्रण से मॉर्गन को चकमा देते हुए हार्दिक|
15.1
0
हार्दिक पंड्या To इयोन मॉर्गन
प्ले एंड मिस!!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद पर कड़क शॉट लगाने गए और गति से बीट हुए|
ओवर की समाप्ति 15 : 142/4
6 रन
  • 014.1
  • 414.2
  • W14.3
  • 114.4
  • 114.5
  • W14.6
ड. मलान
68 (46)
इ. मॉर्गन
1 (1)
श. ठाकुर
3-0-25-2
14.6
W
शार्दूल ठाकुर To डेविड मलान OUT!
आउट!! क्लीन बोल्ड!!! पिछले मुकाबले में दो विकेट लेकर मैच का रुख बदला था और अब इस ओवर में दो बड़ी विकेट उखाड़ते हुए भी मुकाबले को अपनी टीम की ओर मोड़ रहे हैं| बड़ी विकेट मलान की भारत के खाते में जाती हुई| कमाल की गेंदबाज़ी ठाकुर द्वारा एक महत्वपूर्ण समय पर| अब यहाँ से दबाव इंग्लैंड के कप्तान के ऊपर| मिडिल स्टम्प पर डाली गई नकल बल जिसे क्रीज़ में ही रहकर सामने की तरफ मारने गए बल्लेबाज़| गेंद की कम गति के कारण बल्ले से कोई संपर्क नहीं हुआ और बैट पहले चल गया| गेंद जाकर सीधा मिडिल स्टम्प को उड़ा गई और बूम| 142/4 इंग्लैंड|
14.5
1
शार्दूल ठाकुर To इयोन मॉर्गन
गुड लेंथ की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा और गैप से सिंगल हासिल किया|
14.4
1
शार्दूल ठाकुर To डेविड मलान
इनस्विंगर!! पड़ने के बाद अंदर की तरफ आई गेंद जो अंदरूनी किनारा लेकर पैड्स से टकराई| लेग साइड पर गई जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
इयोन मॉर्गन अब बल्लेबाज़ी के लिए क्रीज़ पर एक मुश्किल परिस्थिति में उतरे हैं...
14.3
W
शार्दूल ठाकुर To जॉनी बेयरस्टो OUT!
आउट!!! कैच आउट!!! भारत मुकाबले में वापसी करता हुआ| इंग्लैंड को लगा एक और बड़ा झटका| जॉनी बेयर्सटो 7 रन बनाकर पवेलियन लौटे| शार्दुल ठाकुर ने किया अपना पहला शिकार| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई फुल लेंथ गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट के ऊपर से खेलने का प्रयास किया| गेंद की गति से जॉनी बेयर्सटो का बल्ला मोड़ा और सीधे बॉल मिड ऑफ फील्डर के हाथ में गई| जहाँ पर सूर्यकुमार ने कोई गलती नही करते हुए पकड़ा कैच| 140/3 इंग्लैंड|
14.2
4
शार्दूल ठाकुर To जॉनी बेयरस्टो
चौका!!! मिसफील्ड पंड्या के द्वारा देखने को मिला| आगे डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑफ की ओर खेला| डीप कवर बाउंड्री के भागते हुए पंड्या ने गेंद को फील्ड करने का प्रयास किया| लेकिन गेंद को सीमा रेखा के बाहर जाने से नही रोक सके|
14.1
0
शार्दूल ठाकुर To जॉनी बेयरस्टो
ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेलने गए बल्लेबाज़| लेकिन गेंद और बल्ले का कोई संपर्क नही हुआ| बॉल गई सीधे कीपर के हाथ में रन नही हुआ|
ओवर की समाप्ति 14 : 136/2
6 रन
  • 113.1
  • 113.2
  • 113.3
  • 113.4
  • 1 LB13.5
  • 113.6
ज. बेयरस्टो
3 (4)
ड. मलान
67 (44)
ह. पंड्या
3-0-32-0
13.6
1
हार्दिक पंड्या To जॉनी बेयरस्टो
एक और बार धीमी गति की गेंद का इस्तेमाल किया| बल्लेबाज़ ने इस पटकी हुई गेंद को पुल किया था लेकिन सीधा फील्डर की तरफ गई गेंद एक टप्पे के बाद| बड़े शॉट्स नहीं आ रहे इंग्लिश बल्लेबाजों के लिए यहाँ पर| 36 गेंदों पर 89 रनों की दरकार| मुकाबला बेहद ही रोमांचक रूप ले चुका है| पिछले 2 ओवर में महज़ 9 ही रन आये हैं|
13.5
lb
हार्दिक पंड्या To डेविड मलान
लेग बाई के रूप में आया सिंगल!!! फ्लिक मारने गए थे लेकिन बीट हुए| पैड्स से लगकर ऑफ़ साइड पर गई गेंद, एक रन मिला
13.4
1
हार्दिक पंड्या To जॉनी बेयरस्टो
फुल लेंथ बॉल!!! जॉनी ने उसे सामने की तरफ हीव किया| ठीक तरह से बल्ले पर आई नहीं गेंद| एक ही रन से संतुष्ट हुए बल्लेबाज़|
13.3
1
हार्दिक पंड्या To डेविड मलान
धीमी गति का इस्तेमाल| मिड विकेट की ओर पुल किया लेकिन एक ही रन मिल पाया|
13.2
1
हार्दिक पंड्या To जॉनी बेयरस्टो
छोटी लेंथ की गेंद को पुल कर दिया मिड विकेट की दिशा में लेकिन फिर से फील्डर को भेद नहीं पाए बल्लेबाज़| एक ही रन से हुए सहमत|
13.1
1
हार्दिक पंड्या To डेविड मलान
पटकी हुई गेंद को मलान ने पुल तो किया फाइन लेग की तरफ लेकिन डीप में फील्डर तैनात| एक ही रन मिला|
ओवर की समाप्ति 13 : 130/2
3 रन
  • 1 WD12.1
  • 112.1
  • 012.2
  • 112.3
  • 012.4
  • W12.5
  • 012.6
ज. बेयरस्टो
0 (1)
ड. मलान
65 (41)
भ. कुमार
3-0-9-2
12.6
0
भुवनेश्वर कुमार To जॉनी बेयरस्टो
डॉट बॉल!!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति| ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर कट किया| फील्डर पीछे मौजूद रन नही मिला| 42 गेंदों पर 95 रनों की दरकार|
जॉनी बेयर्सटो बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
12.5
W
भुवनेश्वर कुमार To जोस बटलर OUT!
आउट!!! कैच आउट!! ये होता है डॉट बॉल का दबाव!!! 52 रन बनाकर बटलर लौटे पवेलियन, 130 रनों की एक बड़ी साझेदारी का हुआ अंत| भुवि को जिस काम के लिए लाया गया था ठीक वैसा ही कुछ कारनामा करते हुए| लेंथ बॉल थी ऑफ़ स्टम्प के बाहर जिसे बटलर लॉन्ग ऑफ़ के ऊपर से मारने गए| बल्ले पर तो आई गेंद लेकिन दूरी नहीं हासिल कर पाए| सीमा रेखा के आगे खड़े हार्दिक ने एक आसान सा कैच लपका और अपनी टीम को एक बड़ा ब्रेक थ्रू दिलाने में मदद प्रदान की| भारत के पास अब यहाँ से वापसी करने का बड़ा मौका| 130/2 इंग्लैंड|
12.4
0
भुवनेश्वर कुमार To जोस बटलर
ओह!! बाल बाल बचे बटलर यहाँ पर!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर की फुल लेंथ की गेंद को रिवर्स लगाने गए और गेंद की लाइन से पूरी तरह से बीट हुए|
12.3
1
भुवनेश्वर कुमार To डेविड मलान
पिछली 9 गेंदें भारत के लिए अच्छी गुज़रती हुई| इस गेंद को मिड ऑफ़ की तरफ चिप किया जहाँ से एक रन मिला और इसी के साथ मलान ने अपने टी20 अंतर्राष्ट्रीय करियर में पूरे किये 1000 रन|
12.2
0
भुवनेश्वर कुमार To डेविड मलान
धीमी गति की गेंद भुवि द्वारा| जगह पर रहकर मलान ने बड़ा शॉट लगाना चाहा लेकिन बीट हुए|
12.1
1
भुवनेश्वर कुमार To जोस बटलर
गुड लेंथ की गेंद को बटलर ने लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर सिंगल लिया|
12.1
wd
भुवनेश्वर कुमार To जोस बटलर
वाइड!!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद अम्पायर ने वाइड करार दिया|
ओवर की समाप्ति 12 : 127/1
7 रन
  • 1 WD11.1
  • 111.1
  • 1 WD11.2
  • 111.2
  • 011.3
  • 111.4
  • 1 LB11.5
  • 111.6
ज. बटलर
51 (31)
ड. मलान
64 (39)
र. चहर
3-0-33-0
11.6
1
राहुल चहर To जोस बटलर
सिंगल के साथ हुई चहर के एक कसे हुए ओवर की समाप्ति| कुछ इसी तरह से ओवरों की भारत को सख्त ज़रुरत| इस गेंद को बल्लेबाज़ ने हलके हाथों से पुश करते हुए रन हासिल किया था| 127/1 इंग्लैंड| 48 गेंदों पर 98 रनों की दरकार| भारत को विकेट की सख्त तलाश|
11.5
lb
राहुल चहर To डेविड मलान
लेग बाई के रूप में आया सिंगल!! पैड्स की गेंद को स्लॉग करने गए थे लेकिन टर्न से बीट हुए और पैड्स पर खा बैठे गेंद| लेग साइड पर गई बॉल जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
11.4
1
राहुल चहर To जोस बटलर
मिड विकेट की दिशा में गेंद को हीव कर दिया| सिंगल मिला और इसी के साथ बटलर ने अपना अर्धशतक भी पूरा किया| क्या कमाल का है ये बल्लेबाज़ और कुछ उसी तरह की बल्लेबाज़ी भी दिखा रहा है| मुकाबले में जैसे जान फूँक दी है|
कैच की अपील बटलर के ख़िलाफ़| अम्पायर सहमत नहीं दिखे| पन्त ने कोहली से बात की और फिर कोहली ने रिव्यु लिया| एक अहम मोड़!!!
11.3
0
राहुल चहर To जोस बटलर
नॉट आउट!!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को पुल लगाने गए बल्लेबाज़| गेंद और बल्ले का कोई ताल मेल नही होते हुए कीपर की ओर गई| जहाँ से पन्त ने गेंद को पकड़कर कैच आउट की अपील किया| अम्पायर ने लिया थर्ड अम्पयार का सहारा| रिप्ले में देखने के बाद पता लगा की गेंद बल्ले पर नही पैड्स को लगती हुई कीपर के हाथ में गई थी| नॉट आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला|
11.2
1
राहुल चहर To डेविड मलान
मिड ऑफ की ओर पंच करते हुए सिंगल लिया|
11.2
wd
राहुल चहर To डेविड मलान
वाइड!!! इस ओवर से दूसरा चहर के द्वारा आता हुआ| लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को स्वीप लगाने गए मलान| बल्ले पर नही आई गेंद, कीपर के पास गई| अम्पायर ने जिसको वाइड करार दिया|
11.1
1
राहुल चहर To जोस बटलर
लेग स्टंप की गेंद को शॉर्ट फाइन लेग की ओर खेलकर सिंगल लिया|
11.1
wd
राहुल चहर To जोस बटलर
वाइड!!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद अम्पायर ने वाइड करार दिया|
ओवर की समाप्ति 11 : 120/1
16 रन
  • 410.1
  • 010.2
  • 610.3
  • 410.4
  • 110.5
  • 110.6
ज. बटलर
48 (27)
ड. मलान
63 (37)
टी नटराजन
2-0-23-0
10.6
1
टी नटराजन To जोस बटलर
मिड ऑफ की ओर पंच करते हुए सिंगल लिया|
10.5
1
टी नटराजन To डेविड मलान
पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए सिंगल लिया|
10.4
4
टी नटराजन To डेविड मलान
चौका!!! बैक टू बैक बाउंड्री फिर से मलान के बल्ले से देखने को मिला| फुल लेंथ की गेंद को एक बार फिर से जगह बनाकर कवर्स की ओर खेला| गैप में गई बॉल मिला चार रन|
10.3
6
टी नटराजन To डेविड मलान
छक्का!!! गज़ब का शॉट मलान के बल्ले से देखने को मिला यहाँ पर| फुल लेंथ की गेंद को इनसाइन आउट खेला| जगह बनाकर कवर्स के ऊपर से बल्ले और गेंद का शानदार संपर्क| गेंद गई सीधे सीमा रेखा के बाहर मिला सिक्स|
10.2
0
टी नटराजन To डेविड मलान
मिड ऑफ की ओर पंच किया रन नही आया|
10.1
4
टी नटराजन To डेविड मलान
चौका!!! इसी के साथ डेविड मलान ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया| पैरों पर डाली गई गेंद को बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया बाउंड्री की तरफ| गैप में गई गेंद सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
ओवर की समाप्ति 10 : 104/1
13 रन
  • 69.1
  • 1 WD9.2
  • 29.2
  • 19.3
  • 19.4
  • 19.5
  • 19.6
ड. मलान
48 (32)
ज. बटलर
47 (26)
र. चहर
2-0-27-0
9.6
1
राहुल चहर To डेविड मलान
लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को बैकफूट से मलान ने लॉन्ग ऑन की ओर खेला 1 रन ही मिला|
9.5
1
राहुल चहर To जोस बटलर
पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए सिंगल लिया|
9.4
1
राहुल चहर To डेविड मलान
ड्राइव करते हुए गैप से सिंगल हासिल किया|
9.3
1
राहुल चहर To जोस बटलर
पुश किया कवर्स की तरफ गेंद को जहाँ से एक रन मिल गया|
9.2
2
राहुल चहर To जोस बटलर
गुगली!!! पैड्स पर आई जिसे बटलर ने लेग साइड पर मोड़ा| गैप में गई गेंद जहाँ से दो रन मिल गए|
9.2
wd
राहुल चहर To जोस बटलर
वाइड!! काफी ज्यादा टर्न हो गई गेंद जो ऑफ़ स्टम्प के बाहर निकल गई| अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया|
9.1
6
राहुल चहर To जोस बटलर
छक्का!!! बैक टू बैक सिक्स चहर के ख़िलाफ़ लगाते हुए बटलर| बैकफुट पर काफी कड़क है वो और उसी का पूरा फायदा भी उठा रहे| लगातार उसी लेंथ पराप उन्हें गेंद डालेंगे और वो आपको बड़े शॉट लगाते जाएँगे| इस बार विकेट की दिशा में छह रन मार दिया था|
ओवर की समाप्ति 9 : 91/1
9 रन
  • 18.1
  • 18.2
  • 08.3
  • 1 WD8.4
  • 48.4
  • 18.5
  • 18.6
ज. बटलर
37 (22)
ड. मलान
46 (30)
ह. पंड्या
2-0-27-0
8.6
1
हार्दिक पंड्या To जोस बटलर
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की ओर कट करते हुए सिंगल लिया|
8.5
1
हार्दिक पंड्या To डेविड मलान
डीप पॉइंट की ओर पुश करते हुए सिंगल लिया|
8.4
4
हार्दिक पंड्या To डेविड मलान
ओहोहोहो!!! बेहतरीन स्ट्रेट ड्राइव!!! चौका मिलेगा!!! ओवरपिच गेंद| ड्राइव किया गेंदबाज़ की दाँए ओर| रोकने का कोई मौका नहीं वहां पर गेंदबाज़ के पास| बॉल गोली की रफ़्तार से सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए|
8.4
wd
हार्दिक पंड्या To डेविड मलान
वाइड!!! बाउंसर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और पुल लगाने का प्रयास किया| बल्ले पर नही आई गेंद सीधे कीपर के पास गई| लेग अम्पायर ने इसी बीच वाइड करार दिया|
8.3
0
हार्दिक पंड्या To डेविड मलान
ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को जगह बनाकर कट करने गए मलान| बल्ले और गेंद का कोई संपर्क नही| बॉल गई सीधे कीपर के हाथ में, रन नही हुआ|
8.2
1
हार्दिक पंड्या To जोस बटलर
पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए सिंगल लिया|
8.1
1
हार्दिक पंड्या To डेविड मलान
आगे डाली हुई धीमी गति की गेंद को मिड ऑफ की ओर पुश करते हुए सिंगल लिया|
ओवर की समाप्ति 8 : 82/1
15 रन
  • 17.1
  • 67.2
  • 1 LB7.3
  • 17.4
  • 07.5
  • 67.6
ज. बटलर
35 (20)
ड. मलान
40 (26)
र. चहर
1-0-14-0
7.6
6
राहुल चहर To जोस बटलर
छक्के के साथ हुई एक और महंगे ओवर की समाप्ति| 15 रन इस ओवर से भी आये| क्या कमाल की बल्लेबाज़ी कर रहे हैं दोनों बल्लेबाज़ खासकर बटलर| खराब गेंदों का पूरी तरह से फायदा उठाये जा रहे हैं| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को बैकफुट से जाकर कवर्स के ऊपर से पंच कर दिया जो उनका फेवरेट शॉट है| 8 के बाद 82/1 इंग्लैंड| एक बेहतरीन रन चेज़ जारी|
7.5
0
राहुल चहर To जोस बटलर
रन अप के दौरान थोड़ी सी विविधता दिखाते हुए चहर| पैड्स पर रखी गेंद जिसे फ्लिक मारने गए बल्लेबाज़ और पैड्स से टकराई गेंद|
7.4
1
राहुल चहर To डेविड मलान
गुगली!!! फ्लिक किया उसे लेग साइड पर जहाँ से सिंगल मिल गया|
7.3
lb
राहुल चहर To जोस बटलर
लेग बाई के रूप में आया सिंगल!! आगे आकर एक बार फिर से बड़े शॉट के लिए गए थे और पैड्स पर खा बैठे गेंद| थर्ड मैन की तरफ गई जहाँ से सिंगल का मौका बन गया|
7.2
6
राहुल चहर To जोस बटलर
सिक्स!!! ओहोहोहो, झन्नाटेदार शॉर्ट छह रन के लिए| बल्लेबाज़ के पाले में गेंद और पूरा फायदा उठाया उस गेंद का, संपर्क इतना बेहतरीन कि गेंद जाकर दर्शकदीर्घा में काफी दूर गिरी| क़दमों का इस्तेमाल करते हुए गेंदबाज़ पर दबाव बनाते हुए बाउंड्री हासिल की|
7.1
1
राहुल चहर To डेविड मलान
धीमी गति की गेंद को मलान ने स्क्वायर लेग की तरफ पुल किया लेकिन सिंगल से ही सहमत हुए|
ओवर की समाप्ति 7 : 67/1
5 रन
  • 06.1
  • 06.2
  • 46.3
  • 16.4
  • 06.5
  • 06.6
ज. बटलर
23 (16)
ड. मलान
38 (24)
श. ठाकुर
2-0-19-0
6.6
0
शार्दूल ठाकुर To जोस बटलर
फुल लेंथ की गेंद को कवर्स की ओर ड्राइव किया| एक बार फिर से गैप में खेलने का प्रयास बटलर द्वारा| लेकिन फील्डर के हाथ में मार बैठे| जहाँ से रन का कोई मौका नही बन सका|
6.5
0
शार्दूल ठाकुर To जोस बटलर
ओवरपिच गेंद को मिड ऑफ की ओर खेला| फील्डर वहां मौजूद रन नही मिला|
6.4
1
शार्दूल ठाकुर To डेविड मलान
आगे डाली गई गेंद को मिड ऑफ की ओर खेलकर सिंगल लिया|
6.3
4
शार्दूल ठाकुर To डेविड मलान
ओहोहोहो!!! बेहतरीन कवर ड्राइव!!! चौका मिलेगा!!! ओवरपिच गेंद, ड्राइव किया उसे कवर्स बाउंड्री की तरफ जहाँ फील्डर अय्यर ने गेंद को स्लाइड करते हुए रोकना चाहा लेकिन उसी दौरान वो गेंद को लेकर सीमा रेखा से टकरा गए और चौका दे बैठे|
6.2
0
शार्दूल ठाकुर To डेविड मलान
लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को फ्लिक करने गए बल्लेबाज़, लेकिन गति से बीट हुए और बॉल को पैड्स पर खा बैठे|
6.1
0
शार्दूल ठाकुर To डेविड मलान
लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को मिड विकेट की ओर फ्लिक करने गए मलान| बल्ले पर नही आई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई| कैच आउट की हुई बड़ी अपील अम्पायर सहमत नही|
पॉवर प्ले की हुई समाप्ति, इस रन चेज़ में 10 के औसत से बल्लेबाज़ी कर रहे हैं इंग्लिश बल्लेबाज़| 6 ओवर के बाद 62/1 है मेहमान टीम और अभी भी 84 गेंदों पर 163 रनों की दरकार है| दबाव फिलहाल भारत पर है लेकिन उनके पास बैंक में अभी काफी रन हैं जिसे वो कसी हुई गेंदबाज़ी के साथ आगे लेकर जाना चाहेंगे| जो भी हो मुकाबला रोमांचक होने वाला है...
ओवर की समाप्ति 6 : 62/1
7 रन
  • 05.1
  • 45.2
  • 15.3
  • 05.4
  • 15.5
  • 15.6
ड. मलान
33 (20)
ज. बटलर
23 (14)
टी नटराजन
1-0-7-0
5.6
1
टी नटराजन To डेविड मलान
ओवरपिच गेंद को लॉन्ग ऑन की तरफ़ खेलते हुए मलान ने सिंगल लिया|
5.5
1
टी नटराजन To जोस बटलर
ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को जगह बनाकर पॉइंट की ओर कट किया| फील्डर पीछे मौजूद 1 रन ही बन सका|
5.4
0
टी नटराजन To जोस बटलर
फुल लेंथ की गेंद को कवर्स की ओर पंच किया| फील्डर पीछे मौजूद रन नही हुआ|
5.3
1
टी नटराजन To डेविड मलान
मिड ऑफ की ओर पुश करते हुए तेज़ी से सिंगल लिया|
5.2
4
टी नटराजन To डेविड मलान
बाउंड्री!!! शानदार बैकफुट पंच!!! क्लासिकल क्रिकेटिंग शॉर्ट!!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई लेंथ बॉल, गेंद की लाइन के पीछे बल्ला लाया, पंच किया शॉट कवर और मिड ऑफ़ फील्डर के ऊपर से कवर्स बाउंड्री की ओर, गेंद गोली की रफ़्तार से सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए|
5.1
0
टी नटराजन To डेविड मलान
लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को मलान ने मिड ऑन की ओर पुश किया रन नही मिला|
टी नटराजन पहली बार इस श्रृंखला में गेंदबाज़ी करने आये हैं...
ओवर की समाप्ति 5 : 55/1
14 रन
  • 64.1
  • 14.2
  • 44.3
  • 14.4
  • 04.5
  • 24.6
ज. बटलर
22 (12)
ड. मलान
27 (16)
श. ठाकुर
1-0-14-0
4.6
2
शार्दूल ठाकुर To जोस बटलर
हवा में गेंद!! डीप पॉइंट बाउंड्री की तरफ गई| कवर्स से फील्डर सुंदर कैच के लिए भागे लेकिन गेंद तक पहुँच नहीं सके| नो मेंस लैंड में जाकर गिरी गेंद| बल्लेबाज़ को मिला भाग्य का साथ| ऑफ़ स्टम्प के बाहर ऊपर डाली गई फुल लेंथ को सामने की तरफ मारने गए थे और मिस टाइम कर गए थे|
4.5
0
शार्दूल ठाकुर To जोस बटलर
डॉट बॉल!!! गुड लेंथ की गेंद को कवर्स की दिशा में खेला लेकिन गैप नहीं मिल पाया|
4.4
1
शार्दूल ठाकुर To डेविड मलान
गाइड किया थर्ड मैन की दिशा में गेंद को इस बार| डीप में फील्डर मौजूद जहाँ से एक ही रन मिल पाया|
4.3
4
शार्दूल ठाकुर To डेविड मलान
चौका!!! काफी फाइन खेला इस गेंद को और फाइन लेग बाउंड्री की तरफ से चार रन अपने खाते में डाले| ऑफ़ स्टम्प पर शफल करते हुए गेंद को लेग साइड पर फ्लिक कर दिया जहाँ से बाउंड्री बल्लेबाज़ के खाते में गई|
4.2
1
शार्दूल ठाकुर To जोस बटलर
पंच किया ऑफ़ साइड पर गेंद को जहाँ गैप तो नहीं मिला लेकिन एक सिंगल मिल गया|
4.1
6
शार्दूल ठाकुर To जोस बटलर
छक्का!! ठाकुर का स्वागत छह रनों के लिए| छोटी लेंथ के लिए पूरी तरह से तैयार थे बल्लेबाज़ जिसे पुल कर दिया मिड विकेट बाउंड्री के पार जहाँ से एक बड़ा छक्का हासिल हो गया| भारत कहीं ना कहीं दबाव में आता हुआ|
ओवर की समाप्ति 4 : 41/1
13 रन
  • 13.1
  • 13.2
  • 43.3
  • 43.4
  • 23.5
  • 13.6
ज. बटलर
13 (8)
ड. मलान
22 (14)
व. सुंदर
1-0-13-0
3.6
1
वॉशिंगटन सुंदर To जोस बटलर
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की ओर पुल किया 1 रन मिला|
3.5
2
वॉशिंगटन सुंदर To जोस बटलर
लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को मिड ऑन की तरफ पुश करते हुए तेज़ी से 2 रन पूरा किया|
3.4
4
वॉशिंगटन सुंदर To जोस बटलर
चौका मिलेगा!!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बैकफूट से मिड ऑफ फील्डर के ऊपर से खेला| गैप में गई गेंद फील्डर बस दर्शक बनकर गेंद को देखते रहे| बॉल गोली की रफ़्तार से सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए|
3.3
4
वॉशिंगटन सुंदर To जोस बटलर
चौका!!! जोस बटलर के बल्ले से आता हुआ बाउंड्री| कदमो का इस्तेमाल करते हुए जोस ने गेंद को लॉन्ग ऑन की ओर खेला| एक टप्पा खाकर गेंद गई सीमा रेखा के बाहर मिला चार रन|
3.2
1
वॉशिंगटन सुंदर To डेविड मलान
लेग स्टंप की गेंद को मिड ऑन की ओर खेलकर सिंगल लिया|
3.1
1
वॉशिंगटन सुंदर To जोस बटलर
पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए सिंगल लिया|
ओवर की समाप्ति 3 : 28/1
9 रन
  • 02.1
  • 02.2
  • 12.3
  • 02.4
  • 42.5
  • 4 LB2.6
ड. मलान
21 (13)
ज. बटलर
1 (3)
भ. कुमार
2-0-6-1
2.6
lb
भुवनेश्वर कुमार To डेविड मलान
चौका!! लेग बाई के रूप में आई बाउंड्री!! विकेट के पीछे पन्त भी इस बार गेंद को नहीं पकड़ पाए| लेग स्टम्प की गेंद जो पैड्स पर लगी थी| कीपर पन्त के बाएँ ओर गई जिन्होंने डाईव तो लगाई लेकिन गेंद को रोक नहीं पाए| 3 के बाद 28/1 इंग्लैंड|
2.5
4
भुवनेश्वर कुमार To डेविड मलान
चौके के साथ बेहतरीन बाउंड्री अपने खाते में डालते हुए मलान| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की फुल लेंथ गेंद को कवर्स की दिशा में ड्राइव कर दिया| फील्डर घेरे के अंदर थे जिसकी वजह से एक आसान सी बाउंड्री हासिल हो गई|
2.4
0
भुवनेश्वर कुमार To डेविड मलान
तेज़ गति के साथ गेंद को स्विंग कराते हुए भुवि| मलान ने मिड ऑन की तरफ खेला जहाँ से एक रन पूरा किया|
2.3
1
भुवनेश्वर कुमार To जोस बटलर
सिंगल के साथ बटलर ने खोला अपना खाता| हलके हाथों से एक्स्ट्रा कवर्स की दिशा में पुश किया जहाँ से कोहली ने गेंद को फील्ड करते हुए नॉन स्ट्राइकर एंड पर थ्रो किया| तबतक बल्लेबाज़ एक रन पूरा कर चुके थे|
2.2
0
भुवनेश्वर कुमार To जोस बटलर
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, मिड ऑन फील्डर ने गेंद को फील्ड किया|
2.1
0
भुवनेश्वर कुमार To जोस बटलर
ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को बटलर ने कवर्स की तरफ खेला लेकिन गैप नहीं हासिल कर पाए|
ओवर की समाप्ति 2 : 19/1
18 रन
  • 01.1
  • 1 WD1.2
  • 41.2
  • 61.3
  • 41.4
  • 21.5
  • 1 WD1.6
  • 01.6
ड. मलान
17 (10)
ज. बटलर
0 (0)
ह. पंड्या
1-0-18-0
1.6
0
हार्दिक पंड्या To डेविड मलान
प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को ड्राइव करने का प्रयास| बल्ले पर नही आई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई रन नही मिला|
1.6
wd
हार्दिक पंड्या To डेविड मलान
वाइड!!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद अम्पायर ने वाइड करार दिया|
1.5
2
हार्दिक पंड्या To डेविड मलान
पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की दिशा में फ्लिक करते हुए 2 रन लिया|
1.4
4
हार्दिक पंड्या To डेविड मलान
चौका!!! लगातार तीसरी बाउंड्री इस ओवर से आती हुई| शॉट पिच गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल किया| गैप में गई गेंद सीधे सीमा रेखा के बाहर मिला चार रन|
1.3
6
हार्दिक पंड्या To डेविड मलान
छक्का!!! बैक टू बैक बाउंड्री मलान के बल्ले से आता हुआ| हार्दिक के ऊपर प्रेशर बनाना चाहते है इंग्लैंड के बल्लेबाज़| लेंथ में छोटी डाली हुई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल किया| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल| गेंद गई सीधे सीमा रेखा के बहार मिला सिक्स|
1.2
4
हार्दिक पंड्या To डेविड मलान
चौका!!! पहली बाउंड्री इंग्लैंड के लिए डेविड मलान के बल्ले से आता हुआ| चौका!!! करारा पुल शॉर्ट, शॉटपिच डाली गई गेंद| बैकफुट से पुल किया, गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क हुआ| बीच बल्ले से लगकर गेंद मिड विकेट बाउंड्री की ओर गई चार रनों के लिए|
1.2
wd
हार्दिक पंड्या To डेविड मलान
वाइड!!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद अम्पायर ने वाइड करार दिया|
1.1
0
हार्दिक पंड्या To डेविड मलान
लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को फ्लिक करने गए बल्लेबाज़, लेकिन गति से बीट हुए और बॉल को पैड्स पर खा बैठे| एलबीडबल्यू की हुई बड़ी अपील अम्पायर ने नॉट आउट करार दिया|
ओवर की समाप्ति 1 : 1/1
1 रन
  • 00.1
  • W0.2
  • 00.3
  • 00.4
  • 00.5
  • 10.6
ड. मलान
1 (4)
ज. बटलर
0 (0)
भ. कुमार
1-0-1-1
0.6
1
भुवनेश्वर कुमार To डेविड मलान
सिंगल के साथ हुई इंग्लैंड और मलान की शुरुआत!! पहले ओवर की समाप्ति के बाद 1/1 मेहमान टीम| इस गेंद को डीप पॉइंट की तरफ खेला जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
0.5
0
भुवनेश्वर कुमार To डेविड मलान
स्विंग देखने को मिल रही भुवि द्वारा| मलान ने उसे ऑफ़ साइड पर पुश किया लेकिन अय्यर वहां पर चुस्त दिखे|
0.4
0
भुवनेश्वर कुमार To डेविड मलान
पॉइंट की दिशा में गेंद को टैप किया| रन की मांग थी लेकिन दूसरे बल्लेबाज़ ने मना कर दिया|
0.3
0
भुवनेश्वर कुमार To डेविड मलान
ओह!! उछाल ने यहाँ पर बल्लेबाज़ मलान को बचा लिया वरना ये तो प्लम्ब हो जाता| बाल बाल बचे बल्लेबाज़| ऑफ़ स्टम्प पर शफल करते हुए लेग साइड पर खेलने गए थे लेकिन पैड्स पर खा बैठे गेंद|
डेविड मलान अब क्रीज़ पर बल्लेबाज़ी के लिए आये हैं...
0.2
W
भुवनेश्वर कुमार To जेसन रॉय OUT!
बोल्ड!!! क्लीन बोल्ड!!! भारत को मिली पहली ही ओवर में बड़ी सफ़लता| जिस तरह की शुरुआत इस बड़े मुकाबले में टीम इंडिया को चाहिए थी भुवि वैसा ही कुछ दिलाते हुए| खतरनाक जेसन रॉय बिना खाता खोले हुए पवेलियन लौटे| भुवनेश्वर कुमार ने किया अपना पहला शिकार| गुड लेंथ पर डाली गई इनस्विंग बॉल को आगे आकर खेलने गए| लेकिन गेंद की स्विंग को पढ़ नही सके और मिड विकेट की ओर पुल करने चले गए| गेंद और बल्ले का कोई ताल मेल नही हुआ| गेंद सीधे मिडिल स्टंप्स को जा लगी| मेहमान टीम को बड़ा झटका पहले ही ओवर में लगता हुआ| 0/1 इंग्लैंड|
0.1
0
भुवनेश्वर कुमार To जेसन रॉय
ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को कवर्स की ओर पिंच किया| फील्डर वहां मौजूद रन नही हुआ|
मैच की जानकारी
  • स्थान नरेंद्र मोदी स्टेडियम, मोटेरा, अहमदाबाद
  • मौसम साफ़
  • टॉस इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
  • परिणाम भारत ने इंग्लैंड को 36 रनों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच भुवनेश्वर कुमार
  • प्लेयर ऑफ द सीरीज विराट कोहली
  • अंपायर अनिल चौधरी, नितिन मेनन, केएन अनंथापद्मनाभन
  • रेफ़री जवागल श्रीनाथ
Advertisement
मैच पोल

कौन जीतेगा मैच?

लेटेस्ट फॉर्म
  • W
  • L
  • W
  • L
  • L
  • L
  • W
  • L
  • W
  • W
वर्म
Advertisement