Advertisement
Advertisement

भारत vs स्कॉटलैंड, सुपर 12 - मैच 37 Commentary, Live Updates

भारत vs स्कॉटलैंड, 2021 - टी-20 Live Commentary

भारत vs स्कॉटलैंड स्कोरकार्ड
Share
मैच खत्म   
सुपर 12 - मैच 37, दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, दुबई , Nov 05, 2021
भारत भारत
89/2 (6.3)
स्कॉटलैंड स्कॉटलैंड
85 (17.4)
भारत ने स्कॉटलैंड को 8 विकटों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    रवींद्र जडेजा
    3/15(4)
तो कैसा लगा दोस्तों आपको आज का डबल हेडर मुकाबला!! जहाँ पहले मैच में न्यूज़ीलैंड ने नामीबिया को 52 रनों से शिकस्त देते हुए 2 अहम पॉइंट्स अपने नाम किया| तो वहीँ आज के दूसरे मुकाबले में भारत ने स्कॉटलैंड को 82 गेंदों पहले ही 8 विकटों से शिकस्त देते हुए मुकाबले को जीत लिया और 2 अहम पॉइंट्स के साथ-साथ अपना रन रेट अफगानिस्तान और न्यूज़ीलैंड की टीम से बेहतर कर लिया| आज के लिए बस इतना ही कल फिर आपसे होगी मुलाकात जहाँ पहला मैच दोपहर 3.30 बजे ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज़ के बीच अबू धाबी के मैदान में खेला जाना है| जबकि दूसरा मुकाबला शाम 7.30 बजे इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच शारजाह के ही मैदान में होगा| तबतक के लिए हमें दीजिये इजाज़त और रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
विराट कोहली ने कहा कि ये एक उम्दा प्रदर्शन है, कुछ ऐसा जिसे हम फिर से करने का प्रयास कर रहे थे। अब देखना दिलचस्प होगा कि 7 नवंबर को क्या होता है। आज के प्रदर्शन के बारे में ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहता, हम जानते हैं कि हम क्या कर सकते हैं। साथ ही आपको यह भी बताता है कि इस स्थल पर टॉस कितना महत्वपूर्ण हो सकता है। हम उन्हें 110-120 अधिकतम के नीचे लाना चाहते थे, यही मानसिकता थी जिसके साथ हम गए थे। गेंदबाज बेहतरीन थे, और फिर केएल और रोहित ने वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया। हमने शुरुआत से पहले 8-10 ओवर के ब्रैकेट के बारे में बात की थी, अगर आप विकेट खो देते हैं, तो अतिरिक्त 20 गेंदें खर्च हो सकती हैं। हमने सोचा था कि अगर वे स्वाभाविक रूप से खेलेंगे तो रन जल्दी आएंगे। अगर आप हमारे अभ्यास मैचों को देखें तो हम वास्तव में इस तरह बल्लेबाजी नहीं कर रहे हैं। बस कुछ ही गड़बड़ी हुई, जहां हम लगातार दो अच्छे ओवर नहीं कर सके। टीमों ने भी अच्छी गेंदबाजी की और हम पर दबाव बनाया।  जडेजा ने वास्तव में अच्छी गेंदबाजी की, शमी भी काफी अच्छे थे। मेरा परिवार यहाँ है इसलिए मेरा जन्मदिन अच्छा हो गया है|
काइल कोएट्ज़र ने कहा कि आज हमें हर विभाग में पछाड़ दिया गया। इस तरह के खेलों से सीख लेते हुए हम सुधार करने जा रहे हैं। लड़के अभी भी इसमें से कुछ लेने जा रहे हैं। मार्क हमारे लिए टूर्नामेंट के दौरान काफी बेहतरीन रहे हैं। उनके पास बहुत अच्छा कौशल है, उन्होंने अन्य स्पिनरों से भी बहुत कुछ सीखा है। हमारे लिए इस टूर्नामेंट में शामिल होने का यह एक और महत्वपूर्ण कारण है। लीस्क क्रिकेट की गेंद का शानदार स्ट्राइकर है|
रवींद्र जडेजा बने आज के प्लेयर ऑफ द मैच| उनका कहना है कि जब गेंद टर्न कर रही थी तो उन्हें गेंदबाजी में मजा आ रहा था। कहते हैं कि पहला विकेट खास था। आगे कहते हैं कि वे जानते थे कि उन्हें बड़े अंतर से जीतना है और उन्होंने अच्छा खेला। जाते-जाते ये भी बताया कि अगर वे इस तरह खेलते हैं तो उन्हें कोई नहीं हरा सकता और उम्मीद है कि वे इसी तरह खेलते रहेंगे।
पुरस्कार वितरण समारोह कुछ ही देर में होगा...
अब अगर इस रन चेज़ के बारे में बात की जाए तो महज़ 86 रन ही बनाने थे 120 गेंदों में लेकिन नेट रन रेट बेहतर करने के लिए 43 गेंदों पर इस लक्ष्य को हासिल करना था, सलामी जोड़ी ने रन चेज़ में इसकी उम्दाह नीव रख दी और फिर अंत में कोहली और स्काई ने इसकी इमारत तैयार की| भारत के लिए ये जीत हमें एक बार फिर से दिवाली मनाने का मौका दे गई है लेकिन दोस्तों ध्यान रहे, दिल्ली अभी काफी दूर है|
अब मुकाबले की बात करें तो भारत के लिए ये जीत उनकी सबसे बड़ी जीतों में से एक है| विराट कोहली का आज जन्मदिन है और टीम इंडिया द्वारा उन्हें आज जो तोहफा दिया गया है वो इसे लम्बे समय तक दिल में सजाकर रखेंगे| 82 गेंद पहले 8 विकटों से मिली ये जीत दर्शाती है कि भारत को क्यों इस खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा था लेकिन शुरूआती दो मुकाबले जिस तरह से टीम इंडिया के खिलाफ गए थे उससे सभी को ठेस पहुंची है|
दबाव में किस तरह से निखरकर सामने आना है वो कोई इस टीम से सीखे| क्या बेमिसाल प्रदर्शन किया है आज, जिस तरह से जडेजा, अश्विन, शमी और बुमराह ने गेंदबाजी की और फिर रोहित और राहुल की जोड़ी ने कमाल किया वो टीम इंडिया की ताक़त बयान करता है| ऐसा नहीं है कि स्कॉटलैंड की टीम बल्लेबाज़ी में अच्छी नहीं है लेकिन जिस तरह से आज इन भारतीय गेंदबाजों ने गेंदबाजी की है वो लम्बे समय तक याद रखा जाएगा| मिशन सेमी फ़ाइनल की जो कोशिश है वो भारतीय टीम बखूबी अंजाम देता आ रहा है| इस तरह के दबाव में सामने वाली टीम को कम स्कोर पर ऑल आउट करना मेरी नज़र में तो बेमिसाल है|
कमाल लाजवाब राहुल और रो हिट मैन शर्मा!! ये जोड़ी है नम्बर-1!!! टीम इंडिया यु ब्यूटी!! जिस अंदाज़ से आज जीत की दरकार थी वो यहाँ पर हासिल हुई बल्कि उससे भी बेहतर अंदाज़ में जीता है| धागा खोल दिया है भाई इस टीम ने आज स्कॉटलैंड का!! भले ही रोहित शर्मा आउट हो गए थे लेकिन उन्होंने आज अपना काम बखूबी अंजाम दिया और दुनिया को बता दिया कि वक्त चाहे कितना भी खराब हो ये खिलाड़ी वापसी करना जानता है| इस शानदार जीत के साथ ना सिर्फ भारत को दो महत्वपूर्ण अंक हासिल हुए बल्कि जिस नेट रेट की टीम इंडिया को दरकार थी वो भी हासिल हुआ| कमाल लाजवाब राहुल का अर्धशतक वो भी इस नाज़ुक समय में टीम इंडिया के लिए सोने पर सुहागा साबित हो रहा है|
ओवर की समाप्ति 6.3 : 89/2
7 रन
  • 16.1
  • 06.2
  • 66.3
स. यादव
6 (2)
व. कोहली
2 (2)
क. ग्रीव्स
0.3-0-7-0
6.3
6
क्रिस ग्रीव्स To सूर्यकुमार यादव
सिक्स!!! ओहोहोहो बेहतरीन स्ट्रेट ड्राइव!!! इसी के साथ भारत ने स्कॉटलैंड को 82 गेंदों पहले ही 8 विकटों से शिकस्त देते हुए मुकाबले को जीत लिया और 2 अहम पॉइंट्स के साथ साथ अपना रनरेट अफानिस्तान और न्यूज़ीलैंड की टीम से बेहतर कर लिया| झन्नाटेदार शॉर्ट छह रन के लिए, बल्लेबाज़ के पाले में गेंद और पूरा फायदा उठाया उस गेंद का, संपर्क इतना बेहतरीन कि गेंद जाकर साईट स्क्रीन से जा टकराई|
6.2
0
क्रिस ग्रीव्स To सूर्यकुमार यादव
टर्न एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को कट करने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया|
6.1
1
क्रिस ग्रीव्स To विराट कोहली
स्क्वायर लेग की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला| भारत जीत से 3 रन दूर|
ओवर की समाप्ति 6 : 82/2
12 रन
  • 45.1
  • 05.2
  • 65.3
  • 15.4
  • 15.5
  • W 5.6
ल. राहुल
50 (19)
व. कोहली
1 (1)
म. वाट
2-0-20-1
5.6
W
मार्क वाट To लोकेश राहुल OUT!
आउट!!! कैच आउट!!! भारत को लगा दूसरा झटका| केएल राहुल 50 रन बनाकर पवेलियन लौटे| मार्क वाट के हाथ लगी पहली विकेट| आगे डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑन के ऊपर से खेलने गए| बल्ले के नीचले हिस्से को लगकर गेंद सीधे हवा में ऊँची गई| फील्डर वहां नीचे मौजूद कैलम मैकलॉड जिन्होंने पकड़ा कैच| 82/2 भारत, जीत के लिए 4 रन चाहिए|
5.5
1
मार्क वाट To विराट कोहली
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया| भरत को अब जीत के लिए 4 रन चाहिए|
5.4
1
मार्क वाट To लोकेश राहुल
सिंगल!!! इसी के साथ केएल राहुल ने अपना अर्धशतक तूफ़ानी अंदाज़ में पूरा किया| आगे डाली गई गेंद को मिड ऑन की ओर खेलकर एक रन लिया| भारत को जीत के लिए अब 5 रन चाहिए|
5.3
6
मार्क वाट To लोकेश राहुल
सिक्स!! शानदार स्लॉग स्वीप!!! कमाल की बल्लेबाज़ द्वारा, गेंदबाज़ पर दबाव डालने का सबसे बेहतरीन तरीका, पैरों पर डाली गई गेंद की लाइन में आये, घुटना टिकाया और स्लॉग किया मिड विकेट बाउंड्री की ओर, गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क और गेंद गई सीमा रेखा के पार छह रनों के लिए| भारत को अब जीत के लिए 6 रन चाहिए|
5.2
0
मार्क वाट To लोकेश राहुल
आगे डाली गई गेंद को मिड ऑन की ओर खेला, रन नहीं मिल सका|
5.1
4
मार्क वाट To लोकेश राहुल
चौका! बाउंड्री के साथ हुआ स्वागत| मिड ऑफ़ फील्डर को यहाँ पर बीट कर दिया और चार रन अपने और टीम के खाते में बटोर लिए|
अगले बल्लेबाज़ विराट कोहली..
ओवर की समाप्ति 5 : 70/1
17 रन
  • 24.1
  • 44.2
  • 64.3
  • 14.4
  • 44.5
  • W 4.6
र. शर्मा
30 (16)
ल. राहुल
39 (14)
ब. व्हील
2-0-32-1
4.6
W
ब्रैडली व्हील To रोहित शर्मा OUT!
आउट!!! एलबीडबल्यू आउट!!! भारत को लगा पहला झटका| रोहित शर्मा 30 रन बनाकर पवेलियन लौटे| ब्रैडली व्हील के हाथ लगी पहली विकेट| यॉर्कर लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने बैकफुट से थर्ड मैन की ओर गाइड करने गए| बल्ले पर नहीं आई गेंद सीधे पैर को जा लगी| एलबीडबल्यू की हुई अपील, अम्पायर ने आउट करार दिया| 70/1 भारत, जीत के लिए 16 रन अब चाहिए|
4.5
4
ब्रैडली व्हील To रोहित शर्मा
चौका!!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को जगह बनाकर लॉन्ग ऑफ की दिशा में खेला| हवा में गई बॉल लेकिन फील्डर वहां मौजूद नहीं| एक टप्पा खाकर गेंद गई सीधे सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन| भारत को अब जीत के लिए 16 रन चाहिए|
4.4
1
ब्रैडली व्हील To लोकेश राहुल
गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को लेग साइड की ओर खेलकर सिंगल लिया|
4.3
6
ब्रैडली व्हील To लोकेश राहुल
छक्का!!! शानदार पुल शॉट यहाँ पर देखने को मिला| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को लेग साइड की ओर पूरे पॉवर के साथ पुल किया| बल्ले और गेंद का हुआ बेहतरीन ताल मेल, गेंद गई सीधे स्टैंड में और मिला सिक्स|
4.2
4
ब्रैडली व्हील To लोकेश राहुल
चौका!!! शानदार कवर्स ड्राइव!!! आगे डाली हुई बॉल को बल्लेबाज़ ने इस बार गैप में खेला, ख़राब गेंद को सही अंजाम तक पहुंचाते हुए, कवर्स की दिशा में ड्राइव किया गैप में गई बॉल, कोई मौका नही किसी भी खिलाड़ी के पास उसे रोकने का गेंद गई सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
4.1
2
ब्रैडली व्हील To लोकेश राहुल
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑन की दिशा में उड़ाकर खेला| फील्डर उसके पीछे गए| इसी बीच बल्लेबाजों ने 2 रन ले लिया|
ओवर की समाप्ति 4 : 53/0
14 रन
  • 63.1
  • 03.2
  • 43.3
  • 03.4
  • 43.5
  • 03.6
र. शर्मा
26 (14)
ल. राहुल
26 (10)
स. शरीफ
1-0-14-0
3.6
0
साफयान शरीफ To रोहित शर्मा
बाउंसर गेंद!! ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर, शायद ये वाइड हो सकती थी लेकिन अम्पायर सहमत नहीं दिखे| गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए| 53/0 भारत| अब 19 पर 33
3.5
4
साफयान शरीफ To रोहित शर्मा
चौका! इसी के साथ भारत का 50 रन भी पूरा हुआ है यहाँ पर| कमाल की बल्लेबाज़ी देखने को मिल रही है| पैरों पर डाली गई गेंद को मिड विकेट बाउंड्री की तरफ जहाँ से चौका हासिल हुआ|
3.4
0
साफयान शरीफ To रोहित शर्मा
पॉइंट की दिशा में गेंद को कट किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
रोहित शर्मा अपना बल्ला बदलते हुए...
3.3
4
साफयान शरीफ To रोहित शर्मा
चौका!!! एक तरफ कुआँ है तो दूसरी ओर खाई!! किससे बचेंगे गेंदबाज, दोनों ही कर रहे पिटाई| ऊपर डाली गई गेंद को जगह बनाकर एक्स्ट्रा कवर्स की दिशा में खेला| हवा में गई बॉल लेकिन फील्डर वहां मौजूद नहीं गैप में गई गेंद| टप्पा खाकर गेंद गई सीधे सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|
3.2
0
साफयान शरीफ To रोहित शर्मा
कोई रन नहीं, बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ|
3.1
6
साफयान शरीफ To रोहित शर्मा
छक्का! गेंदबाज़ थे शरीफ लेकिन रोहित ने उनके सामने गुंडागर्दी दिखाई और पहली ही गेंद पर छक्के के साथ किया उनका स्वागत| कमाल की बल्लेबाज़ी हिट मैन द्वारा| गेंद मिड विकेट बाउंड्री के काफी पार जाकर गिरी|
ओवर की समाप्ति 3 : 39/0
16 रन
  • 42.1
  • 62.2
  • 12.3
  • 02.4
  • 42.5
  • 12.6
र. शर्मा
12 (8)
ल. राहुल
26 (10)
ऐ. इवांस
1-0-16-0
2.6
1
ऐलेसडेयर इवांस To रोहित शर्मा
लेंथ में छोटी डाली गई धीमी गति की गेंद को आगे आकर रोहित ने मिड ऑन की ओर खेला, एक रन मिला| 3 ओवर की समाप्ति के बाद 39 बिना किसी नुकसान के भारत|
2.5
4
ऐलेसडेयर इवांस To रोहित शर्मा
चौका!!! ऊपर डाली गई गेंद को जगह बनाकर लॉन्ग ऑफ की दिशा में खेला| हवा में गई बॉल लेकिन फील्डर वहां मौजूद नहीं| एक टप्पा खाकर गेंद गई सीधे सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|
2.4
0
ऐलेसडेयर इवांस To रोहित शर्मा
प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को कट करने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया|
2.3
1
ऐलेसडेयर इवांस To लोकेश राहुल
बैकफुट से गेंद को डिफेंड किया, ऑफ़ साइड पर गई जहाँ से एक रन मिल गया|
2.2
6
ऐलेसडेयर इवांस To लोकेश राहुल
छक्का! स्टैंड एंड डेलिवर!! कमाल लाजवाब राहुल के द्वारा देखा गया| ऊपर डाली गई थी गेंद जिसे काफी नजाकत के साथ शॉट लगाया| पैरों पर डाली गई गेंद को बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया फाइन लेग बाउंड्री की तरफ, गेंद गई सीधे स्टैंड में और मिला सिक्स|
2.1
4
ऐलेसडेयर इवांस To लोकेश राहुल
चौका! राहुल ऑन फायर!!! चौकों में डील कर रहे हैं फिलहाल!! फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया पॉइंट की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
ओवर की समाप्ति 2 : 23/0
15 रन
  • 11.1
  • 41.2
  • 41.3
  • 1 WD 1.4
  • 01.4
  • 41.5
  • 11.6
ल. राहुल
15 (7)
र. शर्मा
7 (5)
ब. व्हील
1-0-15-0
1.6
1
ब्रैडली व्हील To लोकेश राहुल
मिड ऑफ़ से सिंगल हासिल किया| इस ओवर से आये 15 रन| सीधे बल्ले से सामने की तरफ खेला और रन भाग लिया| 2 के बाद 23/0 भारत| नेट रन रेट बेहतर करने के लिए अब 31 गेंदों पर 63 रनों की दरकार है|
1.5
4
ब्रैडली व्हील To लोकेश राहुल
तीसरा चौका इस ओवर से आते हुआ| शानदार पिक अप शॉट!!! फाइन लेग बाउंड्री की तरफ!!! चौका मिलेगा!!! काफी जल्दी लेंथ को पिक कर लिया| ज़बरदस्त, बेहतरीन, लाजवाब!!! पैरों पर डाली गई गेंद को बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया बाउंड्री की तरफ, गैप में गई गेंद सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
1.4
0
ब्रैडली व्हील To लोकेश राहुल
कोई रन नहीं, गाइड किया गेंद को लेकिन फील्डर को भेद नहीं पाए|
1.4
wd
ब्रैडली व्हील To लोकेश राहुल
वाइड!!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
1.3
4
ब्रैडली व्हील To लोकेश राहुल
चौका! बैक टू बैक बाउंड्री!! मारना कहीं और चाहते थे लेकिन गई कहीं और लेकिन उससे कोई फर्क नहीं पड़ता| बाउंड्री आणि चाहिए बस| बल्ले का टो एंड लेकर मिड विकेट की दिशा में निकल गई गेंद जहाँ से चार रन मिला|
1.2
4
ब्रैडली व्हील To लोकेश राहुल
चौका! चलिए अब व्हील का चक्का जाम होने लगा है!! नज़ाकत भरा शॉट राहुल द्वारा!!! सीधा गेंदबाज़ के सर के ऊपर से उठाकर मारा लॉन्ग ऑफ़ बाउंड्री की तरफ, ओवरपिच गेंद थी जिसका पूरा फायदा उठाया बल्लेबाज़ ने, गेंद गई सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
1.1
1
ब्रैडली व्हील To रोहित शर्मा
सिंगल!!! लेग साइड की ओर गेंद को फ्लिक करते हुए एक रन हासिल किया|
दूसरे छोर से ब्रैडली व्हील को लाया गया है...
ओवर की समाप्ति 1 : 8/0
8 रन
  • 10.1
  • 00.2
  • 10.3
  • 10.4
  • 40.5
  • 10.6
र. शर्मा
6 (4)
ल. राहुल
2 (2)
म. वाट
1-0-8-0
0.6
1
मार्क वाट To रोहित शर्मा
लेग साइड की ओर गेंद को फ्लिक किया जहाँ से एक रन मिला|
0.5
4
मार्क वाट To रोहित शर्मा
चौका!!! भारत के लिए रन चेज़ का पहला बाउंड्री रोहित शर्मा के बल्ले से आती हुई| ऊपर डाली गई गेंद को जगह बनाकर एक्स्ट्रा कवर्स की दिशा में खेला| हवा में गई बॉल लेकिन फील्डर वहां मौजूद नहीं गैप में गई गेंद| टप्पा खाकर गेंद गई सीधे सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|
0.4
1
मार्क वाट To लोकेश राहुल
पौड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेलकर सिंगल लिया|
0.3
1
मार्क वाट To रोहित शर्मा
बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
0.2
0
मार्क वाट To रोहित शर्मा
कवर्स की दिशा में आगे की बॉल को खेला, गैप नहीं मिल सका|
0.1
1
मार्क वाट To लोकेश राहुल
आगे डाली गई गेंद को मिड विकेट की ओर खेलकर सिंगल लिया|
मैच की जानकारी
  • स्थान दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, दुबई
  • मौसम साफ़
  • टॉस भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
  • परिणाम भारत ने स्कॉटलैंड को 8 विकटों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच रवींद्र जडेजा
  • अंपायर मराइस इरास्मस, रॉड टकर, जोएल विलसन
  • रेफ़री जेफ क्रो
Advertisement
मैच पोल

कौन जीतेगा मैच?

वर्म
Advertisement