Advertisement
Advertisement

भारत vs नेपाल, पहला क्वार्टर फाइनल Commentary, Live Updates

भारत vs नेपाल, 2023 - टी-20 Live Commentary

भारत vs नेपाल स्कोरकार्ड
Share
मैच समाप्त   
पहला क्वार्टर फाइनल, जेडजेयूटी क्रिकेट मैदान. हांग्जो, झेजियांग , Oct 03, 2023
भारत भारत
202/4 (20.0)
नेपाल नेपाल
179/9 (20.0)
भारत ने नेपाल को 23 रनों से हराया
तो दोस्तों, इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त| आपसे एक बार फिर से होगी मुलाकात एशियन गेम्स के सेमी फाइनल मुकाबले के साथ जहाँ टीम इंडिया एक और जीत हासिल करते हुए फाइनल की तरफ अपना कदम बढ़ाने को देखेगी| नमस्कार...
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भारत ने कमाल की शुरुआत की और जयसवाल के काउंटर अटैक के सामने नेपाल के गेंदबाज़ बेहाल दिखे| दूसरे एंड से विकेट भले ही गिर रहे थे लेकिन एक एंड से यशस्वी लगातार बड़े शॉट्स लगा रहे थे| उनके शतक लगाकर आउट होने के बाद अंतिम के ओवर में रिंकू ने अपना जलवा दिखाया और स्कोर को 202 रनों तक ले गए| वहीँ इस रन चेज़ में नेपाल की तरफ से कुशल भुर्टेल (28), कुशल मल्ला (29), दीपेंद्र सिंह ऐरी (32) और संदीप जोरा (29) की तरफ से आक्रामक बल्लेबाज़ी देखने को मिली लेकिन इनमें से कोई भी बल्लेबाज़ अंतिम के ओवर तक अपनी टीम के लिए नहीं टिक सका जिस वजह से टीम इस रन चेज़ में पीछे रह गई| हालाँकि जिस अंदाज़ में बल्लेबाज़ी चल रही थी दबाव भारतीय गेंदबाजों पर था लेकिन आवेश खान की चतुराई भरी गेंदबाजी और रवी बिश्नोई की फिरकी के सामने नेपाल की टीम चारो खाने चित हो गई| अब इस हार के बाद नेपाल की टीम घर वापसी करेगी और भारत सेमी फाइनल की तरफ बढ़ जायेगी|
यशस्वी जयसवाल के शानदार शतक की बदौलत टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए बोर्ड पर 203 रनों का लक्ष्य रखा था जिसका पीछा करते हुए नेपाल के बल्लेबाजों ने कमाल का प्रदर्शन दिखाया| इस रन चेज़ के दौरान टीम ने आखिरी समय तक हिम्मत नहीं हारी और लगातार बड़े शॉट्स लगाते हुए भारतीय गेंदबाजों को पूरी तरह से दबाव में रखा| वहीँ अंत में कहीं ना कहीं भारतीय गेंदबाज़ का टी20 क्रिकेट खेलने का अनुभव काम आया और समझदारी के साथ गेंदबाजी करते हुए स्कोर को डिफेंड करने में कामयाब हुए|
एशियन गेम्स के सेमी फाइनल में टीम इंडिया ने मारी जीत के साथ एंट्री| यानी अब गोल्ड मेडल से महज़ दो कदम दूर है ये युवा टीम इंडिया| शानदार क्रिकेट खेलती नज़र आ रही नेपाल की टीम को क्वार्टर फाइनल में 23 रनों से मात देने के बाद भारत ने अपना कदम सेमी फाइनल में जमाया है| सभी को लगा था कि भारत की युवा टीम नेपाल के सामने भारी पड़ेगी और वैसा ही हुआ लेकिन इसी बीच रोहित पौडेल और उनकी टीम ने भारत को एक कड़ी चुनौती भी दी|
ओवर की समाप्ति 20 : 179/9
6 रन
  • 019.1
  • 019.2
  • 019.3
  • 019.4
  • 019.5
  • 619.6
क. केसी
18 (13)
अ. बोहरा
0 (0)
श. दुबे
3-0-37-0
19.6
6
शिवम दुबे To करन केसी
छक्का!!! इसी के साथ भारत ने नेपाल की टीम को 23 रनों से शिकस्त देते हुए सेमी फाइनल में अपनी जगह बना ली है!! गुड लेंथ पर डाली गई धीमी गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने खड़े-खड़े मिड विकेट की ओर हवा में खेला| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए|
19.5
0
शिवम दुबे To करन केसी
एक और स्विंग एंड मिस!! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर भी|
19.4
0
शिवम दुबे To करन केसी
प्ले एंड मिस!! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
19.3
0
शिवम दुबे To करन केसी
एक और डॉट गेंद!! मुकाबला अब पूरी तरह से भारत की तरफ झुक गया है| हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|
19.2
0
शिवम दुबे To करन केसी
एक और डॉट बॉल!! स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
19.1
0
शिवम दुबे To करन केसी
जड़ में डाली गई गेंद| पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके| रन नहीं हुआ| 5 गेंद 30 रनों की दरकार|
ओवर की समाप्ति 19 : 173/9
11 रन
  • 018.1
  • 618.2
  • 418.3
  • 018.4
  • 118.5
  • W 18.6
स. लामिछाने
5 (4)
क. केसी
12 (7)
आ. खान
4-0-32-3
18.6
W
आवेश खान To संदीप लामिछाने OUT!
आउट!! कैच आउट!! एक और विकेट यहाँ पर नेपाल की टीम ने गंवा दिया है!! आवेश खान के हाथ लगी तीसरी विकेट| संदीप लामिछाने 5 रन बनाकर पवेलियन लौटे| आगे डाली गई धीमी गति की गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर हवा में शॉट लगाया| गेंद और बल्ले का बेहतर ताल मेल नहीं हो सका और फील्डर साई किशोर के हाथों में गई जहाँ से उन्होंने आसान सा कैच पकड़ लिया| 173/9 नेपाल|
18.5
1
आवेश खान To करन केसी
बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|
18.4
0
आवेश खान To करन केसी
प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
18.3
4
आवेश खान To करन केसी
टॉप एज!! चौका मिल गया| बल्लेबाज़ को पूरी तरह से अपनी स्विंग और उछाल से चकमा दे दिया!! रन आने से मतलब है चाहे जैसे आये| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ पुल शॉट लगाने गए| मिसटाइम कर बैठे जिसके कारण  टॉप एज लगा और गेंद कीपर के ऊपर से गई थर्ड मैन बाउंड्री के पार निकल गई चार रनों के लिए| नेपाल को जीत के लिए 9 गेंद पर 31 रन चाहिए|
18.2
6
आवेश खान To करन केसी
छक्का! काफी शानदार शॉट| बल्लेबाज़ ने महज़ इसे अपनी टाइमिंग के साथ लॉफ्ट किया और गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी स्टैंड्स में छह रनों के लिए| नेपाल को जीत के लिए 10 गेंद पर 35 रन चाहिए|
18.1
0
आवेश खान To करन केसी
स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
ओवर की समाप्ति 18 : 162/8
6 रन
  • W 17.1
  • 117.2
  • 017.3
  • 117.4
  • 017.5
  • 417.6
स. लामिछाने
5 (3)
क. केसी
1 (2)
अ. सिंह
4-0-43-2
17.6
4
अर्शदीप सिंह To संदीप लामिछाने
चौका!!! मुकाबले में अभी भी जान बाकी है!! संदीप लामिछाने ने लगाया यहाँ पर बाउंड्री!! फुलटॉस डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन बाउंड्री की ओर शॉट खेला| फील्डर वहां मौजूद थे जिन्होंकिया और गेंद सीमा रेखा के बाहर चली गई चार रनों के लिए| नेपाल को जीत के लिए 12 गेंद पर 41 रन चाहिए|
17.5
0
अर्शदीप सिंह To संदीप लामिछाने
प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
17.4
1
अर्शदीप सिंह To करन केसी
हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
17.3
0
अर्शदीप सिंह To करन केसी
क्रीज़ में रहकर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|
17.2
1
अर्शदीप सिंह To संदीप लामिछाने
हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
नये बल्लेबाज संदीप लामिछाने क्रीज़ पर आये हैं...
17.1
W
अर्शदीप सिंह To गुलशन झा OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट यशस्वी जयसवाल बोल्ड अर्शदीप सिंह| दो गेंदों पर दो विकेट हासिल करते हुए टीम इंडिया पूरी तरह से इस मुकाबले पर अपनी पकड़ बना चुकी है| गुलशन झा इस बार 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए| जड़ में डाली गई गेंद को हीव तो किया था लेकिन सीधा लॉन्ग ऑन फील्डर यशस्वी के हाथों में चली गई गेंद जहाँ से एक आसान सा कैच पकड़ा गया| 156/8 नेपाल|
ओवर की समाप्ति 17 : 156/7
9 रन
  • 016.1
  • 416.2
  • 016.3
  • 116.4
  • 4 B 16.5
  • W 16.6
स. कामी
7 (5)
ग. झा
6 (5)
आ. खान
3-0-21-2
16.6
W
आवेश खान To सोमपाल कामी OUT!
आउट!! कैच आउट!! आवेश खान के हाथ लगी एक और सफलता!! कमाल का ओवर रहा है ये उनके लिए| भारत को गेम में पूरी तरह से वापसी भी कराई है|  सोमीपाल कामी 7 रन बनाकर पवेलियन लौटे| आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन बाउंड्री की तरफ हवा में शॉट लगाया| मिस टाइम हुए गेंदबाज़ की गति के कारण| फील्डर वहां मौजूद साई किशोर जिन्होंने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 156/7 नेपाल|
16.5
b
आवेश खान To सोमपाल कामी
चौका!! बाई के रूप में मिला रन| ऑफ स्टंप के काफी बाहर डाली गई धीमी गति की गेंद पर कीपर और बल्लेबाज़ दोनों ही चकमा खा गए| गेंद को कीपर के दाँए ओर से गई थर्ड बाउंड्री के बाहर, मिला बाई के रूप में चार रन|
16.4
1
आवेश खान To गुलशन झा
पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
16.3
0
आवेश खान To गुलशन झा
बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
16.2
4
आवेश खान To गुलशन झा
चौका! फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया कवर्स की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
16.1
0
आवेश खान To गुलशन झा
स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
ओवर की समाप्ति 16 : 147/6
19 रन
  • 615.1
  • 015.2
  • 615.3
  • W 15.4
  • 115.5
  • 615.6
स. कामी
7 (3)
ग. झा
1 (1)
अ. सिंह
3-0-37-1
15.6
6
अर्शदीप सिंह To सोमपाल कामी
छक्का! काफी ज्यादा ऊपर हवा में गेंद को खिला दिया| संपर्क इतना शानदार कि गेंद सीमा रेखा के बाहर जा गिरी दर्शकों के बीच छह रनों के लिए|
15.5
1
अर्शदीप सिंह To गुलशन झा
बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
15.4
W
अर्शदीप सिंह To संदीप जोरा OUT!
आउट!! कैच आउट!! अर्शदीप सिंह के हाथ लगी पहली सफ़लता!! संदीप जोरा 29 रन बनाकर पवेलियन लौटे!! आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ बाउंड्री की ओर हवा में शॉट लगाया| बॉल सीधा वहां मौजूद फील्डर यशस्वी जयसवाल के हाथों में गई जहाँ से उन्होंने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 140/6 नेपाल|
15.3
6
अर्शदीप सिंह To संदीप जोरा
छक्का!! एक और सिक्स इस ओवर में लगाते हुए संदीप जोरा!! लेंथ में छोटी डाली गई धीमी गति की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए|
15.2
0
अर्शदीप सिंह To संदीप जोरा
बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
15.1
6
अर्शदीप सिंह To संदीप जोरा
छक्का!! संदीप जोरा ने लगाया इस बार बड़ा शॉट यहाँ पर!! काफी शानदार शॉट| बल्लेबाज़ ने महज़ इसे अपनी टाइमिंग के साथ लॉफ्ट किया और गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी स्टैंड्स में छह रनों के लिए|
ओवर की समाप्ति 15 : 128/5
8 रन
  • 214.1
  • W 14.2
  • 014.3
  • 114.4
  • 414.5
  • 114.6
स. जोरा
17 (8)
स. कामी
1 (2)
र. बिश्नोई
4-0-24-3
14.6
1
रवि बिश्नोई To संदीप जोरा
सिंगल के साथ हुई सफल ओवर की समाप्ति| इस बार पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया| 128/5 नेपाल|
14.5
4
रवि बिश्नोई To संदीप जोरा
चौका!! संदीप जोरा के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!! फुलटॉस डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर स्वीप शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा सीमा रेखा के बाहर गई चार रनों के लिए|
14.4
1
रवि बिश्नोई To सोमपाल कामी
बल्लेबाज़ ने इस गेंद को लॉफ्ट किया और टीम के खाते में एक रन जोड़ा|
14.3
0
रवि बिश्नोई To सोमपाल कामी
गुड लेंथ पर डाली गई गूगली गेंद को बल्लेबाज़ ने डिफेंड करना चाहा| गेंद तेज़ी से टर्न होकर अंदर की तरफ आई और थाई पैड्स को जा लगी| रन नहीं मिल सका|
सोमपाल कामी बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
14.2
W
रवि बिश्नोई To दीपेंद्र सिंह ऐरी OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट साई किशोर बोल्ड रवि बिश्नोई| दीपेंद्र सिंह ऐरी की 32 रनों की आतिशी पारी का हुआ अंत| भारत को जिस विकेट की तलाश थी वो मिल गई है यहाँ पर| खुद से काफी निराश दिखे बल्लेबाज़| बाउंड्री लाइन पर एक बढ़िया कैच साई द्वारा लपका गया| गुगली गेंद पर पुल शॉट लगाया था जहाँ मिस टाइम कर बैठे थे| हवा में गई बॉल जिसे फील्डर ने बड़ी आसानी से लपक लिया| 122/5 नेपाल|
14.1
2
रवि बिश्नोई To दीपेंद्र सिंह ऐरी
दुग्गी!! रूम बनाकर इस गेंद को कवर्स की तरफ खेला| गैप में गई जहाँ से दो रन का मौका बन गया|
ओवर की समाप्ति 14 : 120/4
21 रन
  • 013.1
  • 613.2
  • 613.3
  • 613.4
  • 213.5
  • 113.6
द. ऐरी
30 (13)
स. जोरा
12 (6)
श. दुबे
2-0-31-0
13.6
1
शिवम दुबे To दीपेंद्र सिंह ऐरी
सिंगल के साथ हुई एक मांगे ओवर की समाप्ति| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर फाइन लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
13.5
2
शिवम दुबे To दीपेंद्र सिंह ऐरी
लो फुल टॉस गेंद| ऑन साइड पर उसे फ्लिक किया और गैप से दो रन हासिल कर लिया|
13.4
6
शिवम दुबे To दीपेंद्र सिंह ऐरी
हैट्रिक छक्का! कमाल की बल्लेबाज़ी कर रहे हैं दीपेंद्र सिंह ऐरी यहाँ पर| अपने बेख़ौफ़ अंदाज़ में बल्लेबाज़ी करते हुए शिवम दुबे को आड़े हाथ ले रहे हैं|इस बार स्लोवर बॉल पर आगे आकर पुल शॉट लगाया और छह रन हासिल किया|
13.3
6
शिवम दुबे To दीपेंद्र सिंह ऐरी
एक और छक्का! फिर से छोटी डाली गई गेंद| दीपेंद्र ने पूरी ताक़त से पुल शॉट लगाया गया बॉल सीधा स्टैंड में गई छह रनों के लिए|
13.2
6
शिवम दुबे To दीपेंद्र सिंह ऐरी
छक्का! शॉर्ट पिच गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे फाइन लेग बाउंड्री की तरफ पुल कर दिया| शानदार तरीके से उसे टाइम किया और छह रन हासिल किया|
13.1
0
शिवम दुबे To दीपेंद्र सिंह ऐरी
डॉट बॉल!! बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
ओवर की समाप्ति 13 : 99/4
11 रन
  • 1 LB 12.1
  • 012.2
  • 212.3
  • 112.4
  • 112.5
  • 612.6
स. जोरा
12 (6)
द. ऐरी
9 (7)
स. किशोर
4-0-25-1
12.6
6
साई किशोर To संदीप जोरा
सिक्स!!! ओहोहोहो!!! बेहतरीन कवर ड्राइव, हवा में थी लेकिन गैप में गई, करारा छह कह सकते हैं| शानदार फॉर्म में नज़र आते हुए बल्लेबाज़, किसी भी फील्डर के पास कोई मौका नहीं गेंद को रोकने का, बाउंड्री के ठीक बाहर जाकर गिरी गेंद छह रनों के लिए|
12.5
1
साई किशोर To दीपेंद्र सिंह ऐरी
समझदारी के साथ गेंद को गैप में ढकेला और एक रन हासिल किया|
12.4
1
साई किशोर To संदीप जोरा
सिंगल!! पुश किया गेंद को और गैप से सिंगल हासिल किया|
12.3
2
साई किशोर To संदीप जोरा
दुग्गी, इनोवेटिव शॉट!! बल्लेबाज़ ने रिवर्स स्वीप खेलते हुए अपने खाते में दो रन डाले|
12.2
0
साई किशोर To संदीप जोरा
इस बार क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया| रन नहीं हुआ|
12.1
lb
साई किशोर To दीपेंद्र सिंह ऐरी
लेग बाई का एक और रन यहाँ पर आता हुआ| शरीर को लगकर गैप में गई गेंद जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
ओवर की समाप्ति 12 : 88/4
11 रन
  • 611.1
  • 011.2
  • 111.3
  • 211.4
  • 111.5
  • 1 LB 11.6
द. ऐरी
8 (5)
स. जोरा
3 (2)
श. दुबे
1-0-10-0
11.6
lb
शिवम दुबे To दीपेंद्र सिंह ऐरी
लेग बाई के रूप में रन आया| उल मारने गए लेकिन शरीर पर लगकर कीपर की तरफ गई गेंद| इस बीच बल्लेबाजों ने एक रन भाग लिया|
11.5
1
शिवम दुबे To संदीप जोरा
सिंगल, इस बार बैक फुट से लेग साइड पर फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
11.4
2
शिवम दुबे To संदीप जोरा
सिंगल और साथ में ओवर थ्रो का एक और अतिरिक्त रन मिल गया यहाँ पर| दो रन इस गेंद पर आये| गैप में गेंद को खेला| फील्डर तेज़ी से गेंद पर आये| पिक किया बॉल को और बल्लेबाज़ी एंड पर डायरेक्ट हिट लगाई| बल्लेबाज़ क्रीज़ के अंदर घुस गए थे और विकटों से लगने के बाद दूर गई गेंद जहाँ से दूसरे रन का मौका बन गया|
11.3
1
शिवम दुबे To दीपेंद्र सिंह ऐरी
सिंगल!! इस बार ऑफ़ साइड पर पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
11.2
0
शिवम दुबे To दीपेंद्र सिंह ऐरी
ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात, रन नहीं मिल पाएगा|
11.1
6
शिवम दुबे To दीपेंद्र सिंह ऐरी
छक्का! टॉप एज लेकर कीपर के ऊपर से निकल गई गेंद और सीमा रेखा के पार जाकर गिरी| शॉर्ट पिच गेंद पर जोर से बल्ला चले था जिसका दीपेंद्र को फायदा मिला|
ओवर की समाप्ति 11 : 77/4
4 रन
  • 010.1
  • 110.2
  • 1 WD 10.3
  • 110.3
  • W 10.4
  • 110.5
  • W 10.6
र. पौडेल
3 (5)
द. ऐरी
1 (1)
र. बिश्नोई
3-0-16-2
10.6
W
रवि बिश्नोई To रोहित पौडेल OUT!
आउट!! एलबीडबल्यू!! एक ही ओवर में रवि बिश्नोई ने हासिल किया दो विकेट!! रोहित पौडेल 3 रन बनाकर पवेलियन लौटे| गुड लेंथ पर डाली गई स्पिन गेंद पर बल्लेबाज़ ने डिफेंड करने का मन बनाया| गेंद टप्पा खाकर तेज़ी से टर्न हुई और पैड्स को जा लगी| एलबीडबल्यू की हुई बड़ी अपील, अम्पायर ने आउट करार दिया| बल्लेबाज़ निराश होकर पवेलियन की ओर चलते बने| 77/4 नेपाल|
10.5
1
रवि बिश्नोई To दीपेंद्र सिंह ऐरी
बल्लेबाज़ ने इस गेंद को लॉफ्ट किया और टीम के खाते में एक रन जोड़ा|
10.4
W
रवि बिश्नोई To कुशल मल्ला OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट रिंकू सिंह बोल्ड रवि बिश्नोई| शानदार रिले कैच देखने को मिला लॉन्ग ऑफ बाउंड्री पर| कुशल मल्ला की 29 रनों की पारी का हुआ अंत| गुगली गेंद को पढ़ लिया था और सामने की तरफ बड़ा शॉट लगाया| ठीक तरह से बल्ले पर नहीं आई बॉल लेकिन सीमा रेखा तक गई| फील्डर राहुल त्रिपाठी ने उसे सीमा रेखा के ठीक आगे लपका लेकिन संतुलन नहीं बन पाए और बाउंड्री के पार जाने लगे| इस दौरान उन्होंने गेंद को हवा में लॉन्ग ऑन फील्डर रिंकू की तरफ उछला दिया जहाँ से बाक़ी का काम रिंकू ने कैच को पूरा करते हुए किया| 76/3 नेपाल|
10.3
1
रवि बिश्नोई To रोहित पौडेल
सिंगल, पुश किया गेंद को और गैप से सिंगल हासिल किया|
10.3
wd
रवि बिश्नोई To रोहित पौडेल
वाइड! लेग स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई गेंद| कीपर ने उसे रोका| एक अतिरिक्त रन मिला|
10.2
1
रवि बिश्नोई To कुशल मल्ला
सिंगल!! टैप किया इस गेंद को ऑफ़ साइड पर और गैप से एक रन हासिल किया|
10.1
0
रवि बिश्नोई To कुशल मल्ला
ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात| रन की मांग थी लेकिन दूसरे बल्लेबाज़ द्वारा जिसे कुशल ने मना करते हुए वापिस भेजा|
ओवर की समाप्ति 10 : 73/2
11 रन
  • 29.1
  • 69.2
  • 09.3
  • 19.4
  • 29.5
  • 09.6
र. पौडेल
2 (3)
क. मल्ला
28 (19)
व. सुंदर
1-0-11-0
9.6
0
वॉशिंगटन सुंदर To रोहित पौडेल
डॉट गेंद!! आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर की ओर खेलना चाहा| गेंद तेज़ी से बल्ले का अंदरूनी भाग लेकर सीधा पैड्स को जा लगी| रन का मौका नहीं बन सका| 10 ओवर के बाद 73/2 नेपाल, जीत के लिए 60 गेंदों पर 130 रनों की दरकार है|
9.5
2
वॉशिंगटन सुंदर To रोहित पौडेल
दुग्गी!! लेग स्टंप पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की ओर खेलकर 2 रन लिया|
9.4
1
वॉशिंगटन सुंदर To कुशल मल्ला
इस बार अंदरूनी किनारा लगा लेकिन गैप में निकल गई गेंद फाइन लेग की ओर एक रन के लिए|
9.3
0
वॉशिंगटन सुंदर To कुशल मल्ला
बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
9.2
6
वॉशिंगटन सुंदर To कुशल मल्ला
छक्का! एक शानदार शॉट मल्ला के बल्ले से निकलता हुआ| ऊपर डाली गई गेंद को सामने की तरफ हीव कर दिया| बीच बल्ले से लगने के बाद सीमा रेखा के पार निकल गई गेंद छह रनों के लिए|
9.1
2
वॉशिंगटन सुंदर To कुशल मल्ला
दुग्गी, कवर्स की ओर गेंद को खेलकर दो रन हासिल कर लिया|
ओवर की समाप्ति 9 : 62/2
7 रन
  • 68.1
  • 08.2
  • 08.3
  • 18.4
  • W 8.5
  • 08.6
र. पौडेल
0 (1)
क. मल्ला
19 (15)
स. किशोर
3-0-15-1
8.6
0
साई किशोर To रोहित पौडेल
डॉट बॉल के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति| इस बार कवर्स की दिशा में खेला गेंद को लेकिन गैप नहीं मिला|
नए बल्लेबाज़ रोहित पौडेल क्रीज़ पर आये हैं...
8.5
W
साई किशोर To कुशल भुर्टेल OUT!
आउट!! कैच आउट!! नेपाल को लगा दूसरा झटका!! साई किशोर ने अपने टी20 क्रिकेट का पहला विकेट यहाँ पर हासिल कर लिया| कुशल भुर्टेल 28 रन बनाकर पवेलियन लौटे| आगे डाली गई स्पिन गेंद पर बल्लेबाज़ ने शॉर्ट फाइन लेग की ओर स्कूप शॉट लगाया| गेंद टप्पा खाकर बल्ले के स्टीकर के पास लगी और सीधा फील्डर आवेश खान की ओर गई| वहां उन्होंने आगे की तरफ डाईव लगाते हुए पकड़ा कैच| 62/2 नेपाल|
8.4
1
साई किशोर To कुशल मल्ला
पिटारे से स्वीप शॉट निकाला और एक रन बटोरा|
8.3
0
साई किशोर To कुशल मल्ला
पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने स्वीप शॉट लगाने का प्रयास किया| बल्ले पर नहीं आई बॉल सीधा पैड्स को जा लगी|
8.2
0
साई किशोर To कुशल मल्ला
विकेट लाइन की गेंद पर मल्ला ने शॉर्ट थर्ड मैन की ओर गाइड किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं मिल पाया|
8.1
6
साई किशोर To कुशल मल्ला
छक्का!! कुशल मल्ला के बल्ले से आता हुआ बड़ा शॉट!! वाओ!! ये बॉल तो सीमा रेखा पार कर गई| बल्लेबाज़ ने गेंद की लम्बाई को भांपा और स्लॉग स्वीप करते हुए उसे मैदान के बाहर भेजा छह रनों के लिए|
ओवर की समाप्ति 8 : 55/1
7 रन
  • 07.1
  • 17.2
  • 17.3
  • 47.4
  • 17.5
  • 07.6
क. भुर्टेल
28 (31)
क. मल्ला
12 (11)
र. बिश्नोई
2-0-12-0
7.6
0
रवि बिश्नोई To कुशल भुर्टेल
डॉट गेंद यहाँ पर देखने को मिली|
7.5
1
रवि बिश्नोई To कुशल मल्ला
मिड ऑन की तरफ से खेलते हुए एक रन हासिल किया|
7.4
4
रवि बिश्नोई To कुशल मल्ला
चौका!! कुशल मल्ला के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!! ऊपर डाली गई स्पिन गेंद पर बल्लेबाज़ ने स्वीप शॉट लगाना चाहा| गेंद की लाइन में अपने बल्ले को नहीं ला पाए| इसी बीच बल्ले का टॉप एज लेकर गेंद थर्ड मैन की ओर गई चार रनों के लिए|
7.3
1
रवि बिश्नोई To कुशल भुर्टेल
हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
7.2
1
रवि बिश्नोई To कुशल मल्ला
ऑन ड्राइव का इस्तेमाल और एक रन बल्लेबाज़ के खाते में जुड़े|
7.1
0
रवि बिश्नोई To कुशल मल्ला
प्ले एंड मिस!! इसी बीच गेंदबाज़ के साथ कीपर ने किया कैच की अपील, अम्पायर ने नकारा!! गुड लेंथ पर डाली गई स्पिन गेंद को डिफेंड करने गए मल्ला| गेंद टप्पा खाकर टर्न हुई और तेज़ी से बल्ले को बीट करती हुई कीपर के हाथ में गई| रन नहीं हो पाया|
ओवर की समाप्ति 7 : 48/1
2 रन
  • 16.1
  • 16.2
  • 06.3
  • 06.4
  • 06.5
  • 06.6
क. भुर्टेल
27 (29)
क. मल्ला
6 (7)
स. किशोर
2-0-8-0
6.6
0
साई किशोर To कुशल भुर्टेल
गुड लेंथ पर डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने डिफेंड करना चाहा| गेंद टप्पा खाकर अतिरिक्त उछाल के साथ थाई पैड्स को जा लगी| रन नहीं मिल सका|
6.5
0
साई किशोर To कुशल भुर्टेल
एक और बार बल्लेबाज़ गेंद की लाइन में अपने बल्ले को नहीं ला सके और पूरी तरह से बीट हो गए| बॉल गई सीधा कीपर के हाथों में जहाँ से रन नहीं मिल सका|
6.4
0
साई किशोर To कुशल भुर्टेल
बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
6.3
0
साई किशोर To कुशल भुर्टेल
टर्न एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
6.2
1
साई किशोर To कुशल मल्ला
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
6.1
1
साई किशोर To कुशल भुर्टेल
कवर्स की ओर गेंद को खेलकर एक रन निकाला|
ओवर की समाप्ति 6 : 46/1
6 रन
  • 05.1
  • 45.2
  • 05.3
  • 15.4
  • 05.5
  • 1 LB 5.6
क. भुर्टेल
26 (24)
क. मल्ला
5 (6)
र. बिश्नोई
1-0-5-0
5.6
lb
रवि बिश्नोई To कुशल भुर्टेल
लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को फ्लिक करने गए| बल्ले पर नहीं आई गेंद पैड्स को लगकर लेग साइड की ओर गई जहाँ से लेग बाई के रूप में मिला एक रन|
5.5
0
रवि बिश्नोई To कुशल भुर्टेल
ऑफ स्टंप पर डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर कट किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
5.4
1
रवि बिश्नोई To कुशल मल्ला
पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की ओर खेलकर एक रन हासिल किया|
5.3
0
रवि बिश्नोई To कुशल मल्ला
प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
5.2
4
रवि बिश्नोई To कुशल मल्ला
चौका!! स्पिनर के खिलाफ बल्लेबाज़ का पसंदीदा शॉट| घुटना टिकाते हुए स्लॉग स्वीप किया और गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेजने में कामयाब हुए| मिला चार रन यहाँ पर|
5.1
0
रवि बिश्नोई To कुशल मल्ला
गुड लेंथ पर डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने डिफेंड कर दिया|
ओवर की समाप्ति 5 : 40/1
10 रन
  • 04.1
  • 04.2
  • 64.3
  • 04.4
  • 04.5
  • 44.6
क. भुर्टेल
26 (22)
क. मल्ला
0 (2)
अ. सिंह
2-0-18-0
4.6
4
अर्शदीप सिंह To कुशल भुर्टेल
बेहतरीन ऑन ड्राइव!!! चौका मिलेगा!!! ओवरपिच गेंद, ड्राइव किया गेंदबाज़ की तरफ| किसी के पास रोकने का कोई मौका नहीं वहां पर और गेंद गोली की रफ़्तार से सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए| 5 के बाद 40/1 नेपाल|
4.5
0
अर्शदीप सिंह To कुशल भुर्टेल
ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात| रन की मांग थी लेकिन दूसरे बल्लेबाज़ ने मना कर दिया|
4.4
0
अर्शदीप सिंह To कुशल भुर्टेल
इस बार यॉर्कर गेंद के साथ अर्शदीप ने वापसी की है| बल्लेबाज़ ने उसे देखा और सम्मान दिया|
4.3
6
अर्शदीप सिंह To कुशल भुर्टेल
छक्का! एक और बड़ा शॉट भुर्टेल के बल्ले से निकलता हुआ| इस बार अपने लिए रूम बनाया और शॉर्ट पिच गेंद पर थप्पड़ जैसा शॉट लगाया और पॉइंट फील्डर के ऊपर से गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेज दिया छह रनों के लिए| 36/1 नेपाल|
4.2
0
अर्शदीप सिंह To कुशल भुर्टेल
प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| खेलने का प्रयास, स्विंग से चकमा खा गए बल्लेबाज़| कीपर की तरफ गई गेंद|
4.1
0
अर्शदीप सिंह To कुशल भुर्टेल
प्ले एंड मिस!! लैप शॉट का इस्तेमाल करते नज़र आये कुशल भुर्टेल लेकिन लेंथ से चकमा खा गए और बीट हुए|
ओवर की समाप्ति 4 : 30/1
7 रन
  • 03.1
  • 63.2
  • 03.3
  • W 3.4
  • 1 WD 3.5
  • 03.5
  • 03.6
क. मल्ला
0 (2)
क. भुर्टेल
16 (16)
आ. खान
2-0-16-1
3.6
0
आवेश खान To कुशल मल्ला
डॉट गेंद!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
3.5
0
आवेश खान To कुशल मल्ला
बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
3.5
wd
आवेश खान To कुशल मल्ला
वाइड!!! बाउंसर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कीपर की तरफ जाने दिया| अम्पायर ने दिया वाइड यहाँ पर|
कुशल मल्ला बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
3.4
W
आवेश खान To आसिफ़ शेख़ OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट जितेश शर्मा बोल्ड आवेश खान| 29 रनों की साझेदारी का हुआ अंत| आसिफ़ शेख़ 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गए| एक और बार रूम बनाकर ऑफ़ साइड पर शॉट लगाना चाहते थे लेकिन इस बार गेंदबाज़ ने उन्हें फॉलो किया| शॉर्ट पिच गेंद से चकमा दिया| शॉट खेलने के दौरान आउट साइड एज लगा और कीपर के दस्तानों में निकल गई गेंद जहाँ से कैच को पूरा किया गया| 29/1 नेपाल|
3.3
0
आवेश खान To आसिफ़ शेख़
एक और बार रूम बनाकर शॉट लगाने गए लेकिन आवेश ने चतुराई दिखाते हुए उनसे दूर डाली गेंद|
3.2
6
आवेश खान To आसिफ़ शेख़
छक्का! शानदार इन साइड आउट शॉट!! छह रनों के लिए निकल गई गेंद बल्ले से लगने के बाद| अपने लिए रूम बनाया और एक बड़ा शॉट कवर्स की दिशा में खेल दिया|
3.1
0
आवेश खान To आसिफ़ शेख़
प्ले एंड मिस!! शार्प इनस्विंगर से बल्लेबाज़ को पूरी तरह से चकमा दे दिया| बल्ले के काफी पास से कीपर के पास गई गेंद| कैच की हलकी सी अपील हुई लेकिन अम्पायर सहमत नहीं दिखे|
ओवर की समाप्ति 3 : 23/0
6 रन
  • 02.1
  • 42.2
  • 02.3
  • 22.4
  • 02.5
  • 02.6
क. भुर्टेल
16 (16)
आ. शेख़
4 (2)
स. किशोर
1-0-6-0
2.6
0
साई किशोर To कुशल भुर्टेल
डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया|
2.5
0
साई किशोर To कुशल भुर्टेल
इस बार आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर समझदारी दिखाते हुए डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं होगा|
2.4
2
साई किशोर To कुशल भुर्टेल
दुग्गी!! चिप शॉट वो भी सामने की तरफ लेकिन नो मेंस लैंड में गिरी| लॉन्ग ऑफ़ फील्डर ने अपने दाहिने तरफ भागते हुए गेंद को फील्ड किया| इस बीच बल्लेबाजों ने दो रन भाग लिया|
2.3
0
साई किशोर To कुशल भुर्टेल
टर्न एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
2.2
4
साई किशोर To कुशल भुर्टेल
चौका! स्लाइस किया इस गेंद को और पॉइंट फील्डर के ऊपर से चार रनों के लिए निकल गई गेंद| गेंदबाज़ पर पूरी तरह से आक्रमण करने को देख रहे हैं बल्लेबाज़|
2.1
0
साई किशोर To कुशल भुर्टेल
डॉट बॉल!! स्वीप शॉट तो खेला लेकिन रन लेने का मौका नही बन सका| कोई रन नहीं होगा|
साई किशोर को गेंदबाजी के लिए लाया गया है...
ओवर की समाप्ति 2 : 17/0
9 रन
  • 41.1
  • 01.2
  • 01.3
  • 01.4
  • 11.5
  • 41.6
आ. शेख़
4 (2)
क. भुर्टेल
10 (10)
आ. खान
1-0-9-0
1.6
4
आवेश खान To आसिफ़ शेख़
बाहरी किनारा और पहला चौका आ गया!! हवा में थी गेंद लेकिन शॉर्ट थर्ड मैन फील्डर के ऊपर से निकल गई बाउंड्री की ओर और मिला चार रन| किस्मत भी यहाँ पर बल्लेबाज़ का साथ दे रही है| काफी जोर से बाहर की गेंद को कट कर दिया था जहाँ किनारा लग गया| 17/0 नेपाल|
1.5
1
आवेश खान To कुशल भुर्टेल
सिंगल, भाग्यशाली रहे बल्लेबाज़| गेंद बल्ले का अंदरूनी किनारा लेती हुई स्टम्प्स को मिस कर गई और फाइन लेग की तरफ गई| गैप से एक रन मिल गया|
1.4
0
आवेश खान To कुशल भुर्टेल
प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| ड्राइव करने का प्रयास लेकिन स्विंग से चकमा खा गए बल्लेबाज़| कीपर की तरफ गई गेंद|
1.3
0
आवेश खान To कुशल भुर्टेल
डॉट बॉल!! इस बार ऑफ़ साइड पर पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके| कोई रन नहीं होगा|
1.2
0
आवेश खान To कुशल भुर्टेल
टाईट लाइन पर डाली गई गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने डिफेंड करते हुए सम्मान दे दिया| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर|
1.1
4
आवेश खान To कुशल भुर्टेल
चौका! लैप शॉट खेला और अपने लिए बाउंड्री बटोर ली| पिछले ओवर में भी ऐसा एक शॉट प्रयास किया था लेकिन वहां पर सफलता नहीं मिली थी, यहाँ मिल गई| आक्रामक क्रिकेट खेलने को देख रहे हैं कुशल|
दूसरे छोर से आवेश खान गेंदबाजी के लिए आये हैं...
ओवर की समाप्ति 1 : 8/0
8 रन
  • 1 WD 0.1
  • 00.1
  • 40.2
  • 1 WD 0.3
  • 00.3
  • 00.4
  • 10.5
  • 1 WD 0.6
  • 00.6
आ. शेख़
0 (1)
क. भुर्टेल
5 (5)
अ. सिंह
1-0-8-0
0.6
0
अर्शदीप सिंह To आसिफ़ शेख़
हवा में गेंद!! मिड ऑफ़ की तरफ फील्डर ने आगे की तरफ डाईव लगाकर उसे लपकना चाहा लेकिन उनके काफी आगे गिर गई| बाल-बाल बचे आसिफ़| ऑफ़ स्टम्प लाइन की फुल गेंद को सामने की तरफ चिप कर बैठे थे| भाग्यशाली रहे कि फील्डर तक कैरी नहीं कर पाई गेंद| 8/0 नेपाल|
0.6
wd
अर्शदीप सिंह To आसिफ़ शेख़
वाइड!!! दिशाहीन गेंदबाजी, कुछ अलग करने के प्रयास में अपनी लय खो बैठे और लेग स्टम्प के काफी बाहर डाल बैठे गेंद, अम्पायर ने वाइड का इशारा किया, अगली गेंद पर लाइन पकड़नी होगी गेंदबाज़ को यहाँ पर|
0.5
1
अर्शदीप सिंह To कुशल भुर्टेल
चीकी सिंगल!! बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल किया गया| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया| समझदारी भरा क्रिकेट देखने को मिला है बल्लेबाज़ द्वारा|
0.4
0
अर्शदीप सिंह To कुशल भुर्टेल
ओह, गुड बॉल!! अतिरिक्त उछाल के साथ बल्लेबाज़ को चकमा दे दिया| बल्ले को बीट करते हुए कीपर के दस्तानों में निकल गई गेंद|
0.3
0
अर्शदीप सिंह To कुशल भुर्टेल
डॉट गेंद!! अच्छे टप्पे पर तेज़ रफ़्तार से अंदर आई गेंद और बल्लेबाज़ ने उसे बढ़िया तरीके से खेला| रन का मौका नहीं बन पाया|
0.3
wd
अर्शदीप सिंह To कुशल भुर्टेल
वाइड! लैप शॉट लगाने गए लेकिन अर्शदीप ने लेग स्टम्प लाइन पर बाउंसर डाली| कीपर के पास गई बॉल| अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया|
0.2
4
अर्शदीप सिंह To कुशल भुर्टेल
चौका!बाउंड्री के साथ नेपाल और भुर्टेल का खाता खुल गया| अच्छा कट शॉट खेला गया यहाँ पर! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को पॉइंट की ओर कट किया और बाउंड्री हासिल की है|
0.1
0
अर्शदीप सिंह To कुशल भुर्टेल
डॉट बॉल!! ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई गेंद को कट करने गए लेकिन मिस टाइम कर बैठे|
0.1
wd
अर्शदीप सिंह To कुशल भुर्टेल
वाइड!!! लेग स्टम्प के बाहर निकल गई स्विंग होती हुई गेंद| एक अतिरिक्त रन मिला टीम को यहाँ पर| इसी के साथ नेपाल का खाता भी खुल गया|
मैच की जानकारी
  • स्थान जेडजेयूटी क्रिकेट मैदान. हांग्जो, झेजियांग
  • मौसम सूरज की साफ़ किरने
  • टॉस भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया
  • परिणाम भारत ने नेपाल को 23 रनों से हराया
  • अंपायर आसिफ याकूब, -, रुचिरा पल्लीयागुरुगे
  • रेफ़री ग्रेम लॅब्रॉय
Advertisement
मैच पोल

कौन जीतेगा मैच?

वर्म
Advertisement