Advertisement
Advertisement

भारत vs इंग्लैंड, तीसरा एक-दिवसीय Commentary, Live Updates

भारत vs इंग्लैंड, 2025 - एकदिवसीय Live Commentary

भारत vs इंग्लैंड स्कोरकार्ड
Share
मैच समाप्त   
तीसरा एक-दिवसीय, नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद , Feb 12, 2025
भारत भारत
356 (50.0)
इंग्लैंड इंग्लैंड
214 (34.2)
भारत ने इंग्लैंड को 142 रनों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    शुभमन गिल
    112(102)
  • प्लेयर ऑफ द सीरीज
    शुभमन गिल
तो क्रिकेट फैन्स इस बीच भारतीय कप्तान रोहित शर्मा विनिंग ट्रॉफी उठाते हुए नज़र आये| अब जीत के इस आत्मविश्वास के साथ में इन ब्लू आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए रवाना होगी| तो आज के इस मुकाबले और इस श्रृंखला से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, आपसे होगी एक नई सीरीज के साथ मुलाकात तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार|
मैच जीतकर बात करने आए भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने बताया कि ये सीरीज़ हमारे लिए एक चुनौती की तरह थी जिसको हमने बेहतर तरीके से पूरा किया| हमारे सभी खिलाड़ियों ने अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाया है और बेहतर से बेहतर होते गए हैं| आगे रोहित ने कहा कि मुझे नहीं लगता है कि हमने इस श्रंखला में कोई गलती की है| कुछ चीजें हैं जिनपर हम ध्यान दे रहे हैं| जाते-जाते उन्होंने बोला कि आज के स्कोर को देखते हुए मैं ख़ुश हूँ कि सभी अच्छे फॉर्म हैं|
प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार शुभमन गिल को उनकी शानदार बल्लेबाज़ी के लिए दिया गया| साथ ही साथ गिल को प्लेयर ऑफ़ द सीरीज के पुरस्कार से भी नवाज़ा गया| इसे हासिल करते हुए वो काफी खुश नज़र आये| बात करते हुए कहा कि मैं अपनी इस पारी से बेहद खुश हूँ| विकेट शुरुआत में थोड़ा ट्रिकी थी लेकिन हमने सम्भलकर खेला| जब विराट बल्लेबाज़ी के लिए आये तो मैंने उनसे बात की और हमने टिककर खेलने का फैसला किया| जाते-जाते बताया कि हम अब चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पूरी तरह से तैयार हैं|
मैच गंवाकर बात करने आए इंग्लैंड टीम के कप्तान जोस बटलर ने बताया कि ये पूरा दौरा हमारे लिए उम्मीद अनुसार नहीं रहा और हमने इससे काफी कुछ सीखा है| आगे बटलर ने कहा कि भारत ने एक बड़ा स्कोर बोर्ड पर खड़ा कर दिया था जिसका पीछा करते हुए हमने एक बार और शुरुआत अच्छी तरह से किया लेकिन उसे अंजाम तक नहीं पहुँचा सके|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
हालाँकि आखिरी के दस ओवरों में भारतीय मध्यक्रम थोड़ा सा लड़खड़ाया और इंग्लैंड ने बढ़िया वापसी करते हुए भारत को 356 रनों पर रोक दिया| वहीँ 357 रनों की इस रन चेज़ में इंग्लैंड के लिए उम्मीद अनुसार शुरुआत हुई| फिलिप साल्ट (23) और बेन डकेट (34) की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए ताबड़तोड़ अंदाज़ में बल्लेबाज़ी करते हुए महज़ 6 ओवरों में ही 60 रन जोड़ दिए थे| यहाँ से लगा कि टीम इस रन चेज़ में काफी ऊपर आ जाएगी लेकिन फिर से वही हुआ जो इस सीरीज में लगातार देखा गया| इंग्लैंड की तरफ से बल्लेबाज़ी कोलैप्स हुआ और 60/1 से 214 रनों पर सिमट गई मेहमान टीम| इस बीच अपना पहला मैच खेल रहे टॉम बैंटन ने 38 रनों की पारी खेली जबकि जो रूट 24 और हैरी ब्रूक 19 रन ही बना पाए| इस दौरान भारत की तरफ से पॉवर प्ले में अर्शदीप ने बढ़िया गेंदबाजी की जबकि उसके बाद बीच के ओवरों में कुलदीप, अक्षर और वॉशिंगटन ने अपनी स्पिन के जाल में बल्लेबाजों को फंसा लिया|
वैसे आज के इस मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने एक बार फिर से टॉस जीता था और उन्होंने रन चेज़ का फैसला किया था| पहले बल्लेबाज़ी करते हुए कप्तान रोहित शर्मा आज फ्लॉप रहे और महज़ 1 रन पर पवेलियन लौट गए| वहां से शुभमन गिल (112) और विराट कोहली (52) ने दूसरे विकेट के लिए 116 रनों की शतकीय साझेदारी निभाई| इस बीच दोनों बल्लेबाजों ने अपना अर्ध शतक पूरा किया| ऐसा लगा कि विराट आज एक बड़े स्कोर की तरफ जायेंगे लेकिन एक बार फिर से वो आदिल रशीद की लेग स्पिन का शिकार बन गए| इसके बाद क्रीज़ पर आये श्रेयस अय्यर (78) ने अपने शानदार फॉर्म को जारी रखा और अपना पचास जड़ते हुए टीम को बड़े स्कोर की तरफ बढ़ा दिया|
कमाल का क्रिकेट टीम इंडिया की तरफ से खेला गया है| पहले शानदार बल्लेबाज़ी और फिर बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत मेहमान टीम को चारो खाने चित कर दिया है| जितनी तारीफ भारतीय टीम की हो वो कम होगी| उप कप्तान शुभमन गिल के बल्ले से शतक निकला तो दिग्गज विराट कोहली ने अर्ध शतक जड़ते हुए फॉर्म में वापसी के संकेत दे दिए हैं| वहीँ पिछले मुकाबले में रोहित शर्मा ने भी शतक जड़कर बाकी टीमों को अपनी मौजूदगी का अहसास दिला दिया है|
भारत विजयी!! 142 रनों से जीता ये आखिरी मुकाबला!! टॉस जीतते गए जोस बटलर, मैच हारते गए जोस बटलर| 3-0 से इंग्लैंड को इस एकदिवसीय सीरीज में क्लीन स्वीप कर दिया है| बेहद ही निराशाजनक रहा इंग्लैंड का ये भारत दौरा| पहले टी20 सीरीज में 4-1 से मात खाई और अब वनडे श्रृंखला में क्लीन स्वीप होते हुए चैंपियंस ट्रॉफी की तरफ अपना कदम बढ़ा दिया है| वहीँ दूसरी तरफ टीम इंडिया आगे आने वाली इस बड़ी प्रतियोगिता में जीत के आत्मविश्वास के साथ एंट्री करेगी|
34.2
W
अक्षर पटेल To गस एटकिंसन OUT!
आउट!! क्लीन बोल्ड!! इसी के साथ गस एटकिंसन की पारी 38 रनों पर हुई समाप्त!! अक्षर पटेल के हाथ लगी दूसरी विकेट!! ऐसे में भारत ने इंग्लैंड को 142 रनों से शिकस्त दे दी है| गुड लेंथ पर डाली गई तेज़ गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से कवर की ओर खेलने का प्रयास किया| ऐसे में बल्ले पर नहीं आई गेंद और सीधा ऑफ स्टंप पर जा लगी| बल्लेबाज़ निराश होकर पवेलियन की तरफ लौटे तो भारत की पूरी टीम ने जीत का जश्न मनाया|
34.1
0
अक्षर पटेल To गस एटकिंसन
छोटी लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया| गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया| रन नहीं मिल पाया|
ओवर की समाप्ति 34 : 214/9
6 रन
  • 133.1
  • 433.2
  • 033.3
  • 133.4
  • 033.5
  • 033.6
स. महमूद
2 (4)
गस एटकिंसन
38 (17)
क. यादव
8-0-38-1
33.6
0
कुलदीप यादव To साकिब महमूद
डॉट गेंद!! विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से डिफेंड कर दिया| रन नहीं मिल पाया|
33.5
0
कुलदीप यादव To साकिब महमूद
फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|
33.4
1
कुलदीप यादव To गस एटकिंसन
लेग साइड की ओर इस बार बल्लेबाज़ ने शॉट खेलकर एक रन लिया|
33.3
0
कुलदीप यादव To गस एटकिंसन
बल्लेबाज़ द्वारा गेंद को स्लॉग किया गया लेकिन नतीजा कुछ भी नहीं|
33.2
4
कुलदीप यादव To गस एटकिंसन
चौका! अच्छी गेंद लेकिन बेहतरीन शॉट| रॉंग वन थी जिसे बल्लेबाज़ ने जल्दी पिक कर लिया| रिवर्स स्वीप किया थर्ड मैन की ओर और बाउंड्री हासिल की|
33.1
1
कुलदीप यादव To साकिब महमूद
बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
ओवर की समाप्ति 33 : 208/9
15 रन
  • W 32.1
  • 132.2
  • 432.3
  • 432.4
  • 632.5
  • 032.6
गस एटकिंसन
33 (14)
स. महमूद
1 (1)
ह. पंड्या
5-0-38-2
32.6
0
हार्दिक पंड्या To गस एटकिंसन
डॉट गेंद!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! बाउंसर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और डक करना सही समझा|
32.5
6
हार्दिक पंड्या To गस एटकिंसन
छक्का!! गस एटकिंसन के बल्ले से आता हुआ सिक्स यहाँ पर!! शॉर्टपिच डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए|
32.4
4
हार्दिक पंड्या To गस एटकिंसन
एक और बाउंड्री यहाँ पर आई| श्रेयस ने उसे फील्ड किया लेकिन गेंद को अंदर रखते वक़्त वो खुद सीमा रेखा से टकरा गए थे| क्रीज़ में रहकर बल्लेबाज़ ने इसे कवर्स की ओर पंच किया और चौका बटोरा|
32.3
4
हार्दिक पंड्या To गस एटकिंसन
चौका!!! रूम बनाया और बाउंड्री हासिल की है| इस बार फुलर बॉल को लॉन्ग ऑफ़ की तरफ खेला| मिड ऑफ़ फील्डर को बीट करते हुए गैप से चौका हासिल किया है|
32.2
1
हार्दिक पंड्या To साकिब महमूद
सिंगल के साथ साकिब ने अपना खाता खोला है| पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया|
आखिरी बल्लेबाज़ साकिब महमूद हैं...
32.1
W
हार्दिक पंड्या To मार्क वुड OUT!
आउट!! कैच आउट!! इंग्लैंड को लगता हुआ एक और बड़ा झटका!! इस बार मार्क वुड 9 रन बनाकर पवेलियन लौटे!! हार्दिक पंड्या के हाथ लगी दूसरी विकेट| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई तेज़ गति की छोटी गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की ओर हवा में शॉट लगाया| बल्ले के निचले भाग को लगकर गेंद सीधा वहां मौजूद फील्डर श्रेयस अय्यर के हाथों में गई जहाँ से उन्होंने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 193/9 इंग्लैंड|
ओवर की समाप्ति 32 : 193/8
14 रन
  • 431.1
  • 431.2
  • 131.3
  • 431.4
  • 031.5
  • 131.6
म. वुड
9 (6)
गस एटकिंसन
19 (10)
व. सुंदर
5-0-43-1
31.6
1
वॉशिंगटन सुंदर To मार्क वुड
बल्लेबाज़ ने इस गेंद को लॉफ्ट किया और टीम के खाते में एक रन जोड़ा|
31.5
0
वॉशिंगटन सुंदर To मार्क वुड
स्टंपिंग की हुई अपील, फील्डर अम्पायर ने रिव्यु ले लिया!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बड़ा शॉट लगाने का प्रयास किया| गेंद टप्पा खाकर टर्न हुई और कीपर के दस्तानों में गई| इसी बीच कीपर ने गेंद को स्टंप्स पर लगाया और स्टंपिंग की अपील करने लगे| लेग अम्पायर ने थर्ड अम्पायर की ओर इशारा किया| जिसके बाद रिप्ले में देखने को मिला की बल्लेबाज़ का पैर क्रीज़ में ही था| नॉट आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला|
31.4
4
वॉशिंगटन सुंदर To मार्क वुड
चौका! इनफील्ड के ऊपर से गेंद को लॉफ्ट करते हुए अपने लिए एक बाउंड्री हासिल की|
31.3
1
वॉशिंगटन सुंदर To गस एटकिंसन
आगे की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर स्वीप शॉट खेलकर एक रन लिया|
31.2
4
वॉशिंगटन सुंदर To गस एटकिंसन
चौका!!! बाहरी किनारे के रूप में आता हुआ रन!!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई स्पिन गेंद पर बल्लेबाज़ ने डिफेंड करना चाहा| गेंद टप्पा खाकर टर्न हुई और बल्ले का बाहरी किनारा लेती हुई स्लिप के दाँए ओर से गई थर्ड मैन बाउंड्री के बाहर चार रनों के लिए|
31.1
4
वॉशिंगटन सुंदर To गस एटकिंसन
चौका!! स्पिनर के खिलाफ बल्लेबाज़ का पसंदीदा शॉट| घुटना टिकाते हुए स्लॉग स्वीप किया और गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेजने में कामयाब हुए| मिला चार रन यहाँ पर|
ओवर की समाप्ति 31 : 179/8
5 रन
  • 130.1
  • 030.2
  • W 30.3
  • 030.4
  • 030.5
  • 430.6
म. वुड
4 (3)
गस एटकिंसन
10 (7)
ह. पंड्या
4-0-23-1
30.6
4
हार्दिक पंड्या To मार्क वुड
चौका!! इसी के साथ मार्क वुड ने बाउंड्री लगाकर अपना खाता खोला!! ऑफ स्टंप पर डाली गई फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ और कवर फील्डर के बीच से शॉट लगाया चार रनों के लिए|
30.5
0
हार्दिक पंड्या To मार्क वुड
बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
30.4
0
हार्दिक पंड्या To मार्क वुड
ऑफ साइड की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
30.3
W
हार्दिक पंड्या To आदिल रशीद OUT!
आउट!! प्ले डाउन!! इंग्लैंड टीम का आठवां विकेट गिरता हुआ!! आदिल रशीद बिना रन बनाए हुए पवेलियन लौटे!! हार्दिक पंड्या के हाथ लगी पहली विकेट| गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पुल शॉट लगाने का प्रयास किया| ऐसे में बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर गेंद ऑफ स्टंप पर जा लगी| बल्लेबाज़ निराश होकर पवेलियन की ओर चलते बने| 175/8 इंग्लैंड|
30.2
0
हार्दिक पंड्या To आदिल रशीद
फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|
30.1
1
हार्दिक पंड्या To गस एटकिंसन
सिंगल!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डिफेंड करना चाहा| ऐसे में बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गेंद थर्ड मैन की ओर गई जहाँ से एक रन मिल गया|
ओवर की समाप्ति 30 : 174/7
2 रन
  • 129.1
  • 029.2
  • 029.3
  • 1 WDW 29.4
  • 029.4
  • 029.5
  • 029.6
आ. रशीद
0 (3)
गस एटकिंसन
9 (6)
व. सुंदर
4-0-29-1
29.6
0
वॉशिंगटन सुंदर To आदिल रशीद
डॉट गेंद!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने सामने की ओर खेला| ऐसे में गेंदबाज़ ने हाथ को लगकर गेंद निकल गई लेकिन दूसरी दफ़ा में वॉशिंगटन ने भागकर गेंद को पकड़ा| रन नहीं आ सका|
29.5
0
वॉशिंगटन सुंदर To आदिल रशीद
विकेट लाइन पर डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से सामने की ओर पुश किया| गेंदबाज़ ने बॉल को खुद ही फील्ड कर लिया| रन नहीं आ सका|
29.4
0
वॉशिंगटन सुंदर To आदिल रशीद
टाईट लाइन पर डाली गई गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने डिफेंड करते हुए सम्मान दे दिया| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर|
आदिल रशीद बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए हैं...
29.4
W+wd
वॉशिंगटन सुंदर To लियाम लिविंगस्टन OUT!
आउट!!! स्टंप लोकेश राहुल बोल्ड वॉशिंगटन सुंदर| वाइड तो हुई लेकिन स्टम्प भी हो गए बल्लेबाज़| चतुराई भरी गेंदबाजी सुंदर के द्वारा| लियाम लिविंगस्टन की जुझारू पारी का हुआ अंत| महज़ 9 ही रन बना पाए| बल्लेबाज़ आगे आकर शॉट खेलने गए| ऑफ़ स्पिन गेंद थी लेकिन लेग स्टम्प लाइन पर डाली गई| शॉट लगाने गए लेकिन बीट हो गए| ऐसा लगा कि सुंदर ने लियाम को आगे आता हुआ देख लिया था इस वजह से लेग स्टम्प के बाहर डाल दी थी गेंद| बीट होने के बाद बीच रास्ते में खड़े हो गए लियाम और कीपर राहुल ने बेल्स उड़ाते हुए बाकी का काम पूरा किया है| 174/7 इंग्लैंड|
29.3
0
वॉशिंगटन सुंदर To लियाम लिविंगस्टन
स्विंग एंड मिस!! धीमी गति से डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने लेग साइड पर जोर से बल्ला चलाया लेकिन बीट हुए और शरीर पर खा बैठे गेंद| कोई रन नहीं हुआ|
29.2
0
वॉशिंगटन सुंदर To लियाम लिविंगस्टन
ऑफ़ स्पिन गेंद| टर्न होकर अंदर आई| मिड ऑन की तरफ उसे सीधे बल्ले से खेला| गैप नहीं मिल सका|
29.1
1
वॉशिंगटन सुंदर To गस एटकिंसन
सिंगल!! इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
ओवर की समाप्ति 29 : 172/6
4 रन
  • 128.1
  • 228.2
  • 128.3
  • 028.4
  • 028.5
  • 028.6
ल. लिविंगस्टन
9 (21)
गस एटकिंसन
8 (5)
ह. राणा
5-1-31-2
28.6
0
हर्षित राणा To लियाम लिविंगस्टन
स्विंग एंड मिस!! लेग साइड पर काफी जोर से बल्ला घुमाया लेकिन संपर्क नहीं हो सका|
28.5
0
हर्षित राणा To लियाम लिविंगस्टन
डॉट गेंद हर्षित के द्वारा डाली गई है| ऑफ़ साइड पर पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके| फील्डर ने उसे फील्ड किया|
28.4
0
हर्षित राणा To लियाम लिविंगस्टन
डॉट बॉल!! ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई गेंद| एंगल बल्ले से गाइड किया गेंद को लेकिन फील्डर को भेद नहीं पाए|
28.3
1
हर्षित राणा To गस एटकिंसन
सिंगल!! हार्ड लेंथ गेंद| लेग साइड पर पुल शॉट खेला| स्क्वायर लेग की तरफ से आगे आते हुए फील्डर ने उसे फील्ड किया| एक ही रन मिल पाया|
28.2
2
हर्षित राणा To गस एटकिंसन
दुग्गी!! पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा| फील्डर गेंद से दूर थे जिसका फायदा उठाते हुए बल्लेबाजों ने दो रन चुरा लिया| कीपर के पास थ्रो आया और बेल्स उड़ाई गई लेकिन तब तक रन्स पूरे कर लिए गए थे|
28.1
1
हर्षित राणा To लियाम लिविंगस्टन
सिंगल के साथ ओवर का आगाज़ हुआ है| बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल किया गया| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
ओवर की समाप्ति 28 : 168/6
7 रन
  • 027.1
  • 127.2
  • 127.3
  • 127.4
  • 027.5
  • 427.6
गस एटकिंसन
5 (3)
ल. लिविंगस्टन
8 (17)
व. सुंदर
3-0-27-0
27.6
4
वॉशिंगटन सुंदर To गस एटकिंसन
चौका!!! एक बड़ा गैप था कवर्स की तरफ जहाँ से बाउंड्री हासिल हो गई है| ड्राइव किया गेंद को गैप में| बॉल तेज़ी के साथ कवर्स बाउंड्री पार कर गई|
27.5
0
वॉशिंगटन सुंदर To गस एटकिंसन
टाईट लाइन पर रखी गई गेंद| आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|
27.4
1
वॉशिंगटन सुंदर To लियाम लिविंगस्टन
एक और सिंगल यहाँ पर आएगा| सीधे बल्ले से सामने की तरफ गेंद को खेला और एक रन लिया|
27.3
1
वॉशिंगटन सुंदर To गस एटकिंसन
सिंगल, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
27.2
1
वॉशिंगटन सुंदर To लियाम लिविंगस्टन
सिंगल!! ऑन ड्राइव का इस्तेमाल और एक रन बल्लेबाज़ के खाते में जुड़ गया|
27.1
0
वॉशिंगटन सुंदर To लियाम लिविंगस्टन
डॉट बॉल!! क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया| कोई रन नहीं हुआ|
गस एटकिंसन नए बल्लेबाज़ हैं...
ओवर की समाप्ति 27 : 161/6
5 रन
  • 026.1
  • 426.2
  • 026.3
  • 026.4
  • 126.5
  • W 26.6
ह. ब्रूक
19 (26)
ल. लिविंगस्टन
6 (14)
ह. राणा
4-1-27-2
26.6
W
हर्षित राणा To हैरी ब्रूक OUT!
आउट!! बोल्ड!! प्ले डाउन हो गए हैरी ब्रूक| हर्षित राणा को मिली एक और सफलता| सॉफ्ट हैण्ड से खेलने के चक्कर में प्ले डाउन हो गए| 19 रन बनाकर हैरी ब्रूक बने हर्षित राणा का दूसरा शिकार| अपने कम बैक स्पेल में शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं राणा जी| बल्लेबाज़ खुद से काफी निराश दिखाई दिए हैं| ऑफ़ स्टम्प लाइन पर डाली गई लेंथ गेंद को एंगल बल्ले से टैप करना चाहते थे| स्विंग और उछाल से चकमा खाए| बल्ले का अंदरूनी भाग लेकर शरीर से टकराई गेंद और सीधा ऑफ़ स्टम्प से जा टकराई| अब यहाँ से इंग्लैंड के लिए इस रन चेज़ में और भी दिक्कत आने वाली है| 161/6 इंग्लैंड|
26.5
1
हर्षित राणा To लियाम लिविंगस्टन
सिंगल!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई धीमी गति की गेंद| कट शॉट खेला पॉइंट की तरफ जहाँ से एक रन का मौका बन गया है|
26.4
0
हर्षित राणा To लियाम लिविंगस्टन
स्विंग एंड मिस!! लेग साइड पर काफी जोर से हीव करने गए लेकिन इन साइड एज लेकर पैड्स से टकराई गेंद और ऑफ़ साइड पर गई| कोई रन नहीं हो सका|
26.3
0
हर्षित राणा To लियाम लिविंगस्टन
इस बार लेंथ और लाइन को बदला| कवर ड्राइव किया गया लेकिन रन का मौका नही बन सका|
26.2
4
हर्षित राणा To लियाम लिविंगस्टन
चौका!! करारा पुल शॉट लियाम लिविंगस्टन द्वारा| शॉर्टपिच डाली गई गेंद पर बैकफुट से पुल किया| गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क हुआ, बीच बल्ले से लगकर गेंद मिड विकेट बाउंड्री की ओर गई चार रनों के लिए|
26.1
0
हर्षित राणा To लियाम लिविंगस्टन
शानदार आउट स्विंगर!! प्ले एंड मिस हुआ! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें| ड्राइव करने गए और पूरी तरह से बीट हुए हैं| बाकी का काम कीपर ने किया|
ओवर की समाप्ति 26 : 156/5
2 रन
  • 125.1
  • 025.2
  • 025.3
  • 025.4
  • 125.5
  • 025.6
ह. ब्रूक
19 (25)
ल. लिविंगस्टन
1 (9)
क. यादव
7-0-32-1
25.6
0
कुलदीप यादव To हैरी ब्रूक
गुगली के साथ हुई ओवर की समाप्ति| बल्लेबाज़ हैरी ब्रूक ने आखिरी समय तक उसे देखा और परखा और डिफेंड कर दिया| ऑफ़ साइड पर गई गेंद, कोई रन नहीं हुआ|
25.5
1
कुलदीप यादव To लियाम लिविंगस्टन
सिंगल से काम चलाया है यहाँ पर| लेग साइड की ओर गेंद| शानदार तरीके से उसे पैडल किया एक रन के लिए|
25.4
0
कुलदीप यादव To लियाम लिविंगस्टन
एक और डॉट गेंद यहाँ पर आई है| एक अलग प्रकार का शॉट बल्लेबाज़ द्वारा लेकिन नतीजा कुछ भी नहीं|
25.3
0
कुलदीप यादव To लियाम लिविंगस्टन
डॉट बॉल!! विकेट लाइन के बीच डाली गई गेंद| क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया|
25.2
0
कुलदीप यादव To लियाम लिविंगस्टन
डॉट गेंद!! ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
25.1
1
कुलदीप यादव To हैरी ब्रूक
सिंगल!! आगे आकर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर एक रन लिया|
ओवर की समाप्ति 25 : 154/5
0 रन
  • W 24.1
  • 024.2
  • 024.3
  • 024.4
  • 024.5
  • 024.6
ल. लिविंगस्टन
0 (5)
ह. ब्रूक
18 (23)
ह. राणा
3-1-22-1
24.6
0
हर्षित राणा To लियाम लिविंगस्टन
एक और डॉट गेंद!! इसी के साथ हुई विकेट मेडेन ओवर की समाप्ति!! गुड लेंथ पर पटकी गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से डिफेंड कर दिया|
24.5
0
हर्षित राणा To लियाम लिविंगस्टन
स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
24.4
0
हर्षित राणा To लियाम लिविंगस्टन
ऑफ साइड की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
24.3
0
हर्षित राणा To लियाम लिविंगस्टन
एक और बार बल्लेबाज़ को अपनी गति और लाइन से चकमा दे दिया गेंदबाज़ ने यहाँ पर!! आगे आकर बड़ा शॉट खेलना चाहते थे लेकिन गेंद की लाइन और गति को बल्लेबाज़ ने देखा और डक कर दिया| गेंद गई कीपर के दस्तानों में, रन नहीं आ सका|
24.2
0
हर्षित राणा To लियाम लिविंगस्टन
बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
लियाम लिविंगस्टन बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए हैं...
24.1
W
हर्षित राणा To जोस बटलर OUT!
आउट!! प्ले डाउन!! इंग्लैंड को लगता हुआ बड़ा झटका यहाँ पर!! कप्तान जोस बटलर 6 रन बनाकर पवेलियन लौटे!! हर्षित राणा के हाथ लगी पहली विकेट| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई तेज़ गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर खेलने का प्रयास किया| ऐसे में बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर गेंद सीधा स्टंप्स को जा लगी| बल्लेबाज़ निराश होकर पवेलियन की तरफ चलते बने| 154/5 इंग्लैंड|
ओवर की समाप्ति 24 : 154/4
11 रन
  • 223.1
  • 123.2
  • 023.3
  • 623.4
  • 123.5
  • 123.6
ज. बटलर
6 (8)
ह. ब्रूक
18 (23)
क. यादव
6-0-30-1
23.6
1
कुलदीप यादव To जोस बटलर
आगे डाली गई गूगली गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर की ओर खेलकर एक रन निकाला|
23.5
1
कुलदीप यादव To हैरी ब्रूक
हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
23.4
6
कुलदीप यादव To हैरी ब्रूक
छक्का!! हैरी ब्रुक के बल्ले से आता हुआ सिक्स!! इस बार बल्लेबाज़ ने क़दमों का इस्तेमाल किया और गेंद को लॉन्ग ऑन की ओर हवा में खेला| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए|
23.3
0
कुलदीप यादव To हैरी ब्रूक
आगे आकर बल्लेबाज़ ने गेंद को डिफेंड कर दिया| रन नहीं आ सका|
23.2
1
कुलदीप यादव To जोस बटलर
सिंगल!! लेग साइड की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेलकर एक रन पूरा किया|
23.1
2
कुलदीप यादव To जोस बटलर
दुग्गी!! पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर हलके हाथों से खेलकर तेज़ी से 2 रन ले लिया|
ओवर की समाप्ति 23 : 143/4
4 रन
  • 022.1
  • 422.2
  • 022.3
  • 022.4
  • 022.5
  • 022.6
ह. ब्रूक
11 (20)
ज. बटलर
2 (5)
अ. पटेल
6-1-22-1
22.6
0
अक्षर पटेल To हैरी ब्रूक
आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|
22.5
0
अक्षर पटेल To हैरी ब्रूक
टाईट लाइन पर डाली गई गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने डिफेंड करते हुए सम्मान दे दिया| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर|
22.4
0
अक्षर पटेल To हैरी ब्रूक
ऑफ साइड की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
22.3
0
अक्षर पटेल To हैरी ब्रूक
फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|
22.2
4
अक्षर पटेल To हैरी ब्रूक
चौका! इनफील्ड के ऊपर से गेंद को लॉफ्ट करते हुए अपने लिए एक बाउंड्री हासिल की|
22.1
0
अक्षर पटेल To हैरी ब्रूक
अच्छा पंच शॉट खेला फ्रेंटफुट से लेकिन फील्डर के पास गई बॉल|
ओवर की समाप्ति 22 : 139/4
3 रन
  • 021.1
  • 021.2
  • 121.3
  • 121.4
  • 121.5
  • 021.6
ज. बटलर
2 (5)
ह. ब्रूक
7 (14)
क. यादव
5-0-19-1
21.6
0
कुलदीप यादव To जोस बटलर
स्टंपिंग की हुई अपील, लेग अम्पायर ने रिव्यु लेने का फ़ैसला किया| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेलने का प्रयास किया| गेंद टप्पा खाकर टर्न हुई और कीपर के दस्तानों में गई| इसी बीच कीपर ने गेंद को स्टंप्स पर लगाया और स्टंपिंग की अपील करने लगे| लेग अम्पायर ने थर्ड अम्पायर की ओर इशारा किया| जिसके बाद रिप्ले में देखने को मिला की स्टंप्स पर बॉल लगाने से पहले ही बल्लेबाज़ का पैर क्रीज़ में आ गया था| नॉट आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला|
21.5
1
कुलदीप यादव To हैरी ब्रूक
ऑफ साइड की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेला और एक रन निकाला|
21.4
1
कुलदीप यादव To जोस बटलर
लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की ओर खेलकर एक रन लिया|
21.3
1
कुलदीप यादव To हैरी ब्रूक
बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|
21.2
0
कुलदीप यादव To हैरी ब्रूक
बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए|
21.1
0
कुलदीप यादव To हैरी ब्रूक
ऑफ़ साइड पर पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|
ओवर की समाप्ति 21 : 136/4
3 रन
  • 120.1
  • W 20.2
  • 020.3
  • 020.4
  • 120.5
  • 120.6
ह. ब्रूक
5 (10)
ज. बटलर
1 (3)
अ. पटेल
5-1-18-1
20.6
1
अक्षर पटेल To हैरी ब्रूक
सिंगल!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेलकर एक रन लिया|
20.5
1
अक्षर पटेल To जोस बटलर
गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने सामने की तरफ खेला| ऐसे में गेंदबाज़ ने हाथ को लगकर गेंद निकल गई| बल्लेबज़ा ने भागकर एक रन लिया|
20.4
0
अक्षर पटेल To जोस बटलर
कवर की तरफ गेंद को बल्लेबाज़ ने खेला\ फील्डर ने भागकर गेंद को पकड़ा| रन नहीं आ सका|
20.3
0
अक्षर पटेल To जोस बटलर
विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने समझदारी के साथ रोकना बेहतर समझा|
जोस बटलर बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए हैं...
20.2
W
अक्षर पटेल To जो रूट OUT!
आउट!!! क्लीन बोल्ड!! अक्षर पटेल के हाथ एक बड़ी सफलता लगी है| जो रूट को अपनी यॉर्कर गेंद से बोल्ड मार दिया है| महज़ 24 रन बनाकर जो रूट बने अक्षर पटेल का पहला शिकार| कमाल की गेंदबाजी से बल्लेबाज़ को चारो खाने चित कर दिया| एंगल से अंदर की तरफ आई गेंद| बल्लेबाज़ इसकी लेंथ को परख नहीं सके| यॉर्क कर गए, बल्ले को मिस करते हुए सीधा मिडिल स्टम्प से जा टकराई ये गेंद और बूम| बल्लेबाज़ कुछ कर ही नहीं सके| यहाँ से मुश्किल में आ गई है बल्लेबाज़ी टीम| 134/4 इंग्लैंड|
20.1
1
अक्षर पटेल To हैरी ब्रूक
सिंगल!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद| कवर्स की ओर गेंद को खेलकर एक रन निकाला|
ओवर की समाप्ति 20 : 133/3
4 रन
  • 119.1
  • 019.2
  • 119.3
  • 119.4
  • 019.5
  • 119.6
ह. ब्रूक
3 (8)
जो रूट
24 (28)
क. यादव
4-0-16-1
19.6
1
कुलदीप यादव To हैरी ब्रूक
सिंगल!! लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की ओर स्वीप शॉट लगाकर एक रन लिया| 20 ओवर के बाद 133/3 इंग्लैंड|
19.5
0
कुलदीप यादव To हैरी ब्रूक
डॉट गेंद!! क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया|
19.4
1
कुलदीप यादव To जो रूट
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
19.3
1
कुलदीप यादव To हैरी ब्रूक
सिंगल!! आगे आकर बल्लेबाज़ ने गेंद को कवर की ओर खेला| ऐसे में वहां मौजूद फील्डर से हुई मिस फील्ड और एक रन मिल गया|
19.2
0
कुलदीप यादव To हैरी ब्रूक
आगे की गेंद को बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से सामने की ओर खेला| टप्पा खाकर बॉल गेंदबाज़ के हाथों में गई| रन नहीं हो सका|
19.1
1
कुलदीप यादव To जो रूट
लेग साइड की ओर गेंद| शानदार तरीके से उसे पैडल किया एक रन के लिए|
ओवर की समाप्ति 19 : 129/3
3 रन
  • 118.1
  • 018.2
  • 018.3
  • 118.4
  • 118.5
  • 018.6
ह. ब्रूक
1 (4)
जो रूट
22 (26)
अ. पटेल
4-1-15-0
18.6
0
अक्षर पटेल To हैरी ब्रूक
डॉट गेंद!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर कट किया फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
18.5
1
अक्षर पटेल To जो रूट
सिंगल!! लेग साइड की ओर स्वीप खेलकर बल्लेबाज़ ने एक रन लिया|
18.4
1
अक्षर पटेल To हैरी ब्रूक
आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक करते हुए गैप से एक रन चुराया|
18.3
0
अक्षर पटेल To हैरी ब्रूक
एक और डॉट गेंद!! इस बार कवर ड्राइव किया गया लेकिन तीस गज के घेरे के अंदर गेंद को फील्ड कर लिया गया| कोई रन नहीं हो सका|
18.2
0
अक्षर पटेल To हैरी ब्रूक
इस बार बल्लेबाज़ ने लम्बी स्ट्राइड निकालकर बॉल को डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं|
18.1
1
अक्षर पटेल To जो रूट
सिंगल!! बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया| लॉन्ग ऑफ़ की दिशा से एक रन हासिल किया है|
हैरी ब्रूक अब क्रीज़ पर बल्लेबाज़ी के लिए आये हैं...
ओवर की समाप्ति 18 : 126/3
3 रन
  • 117.1
  • 017.2
  • 117.3
  • 017.4
  • 117.5
  • W 17.6
ट. बैंटन
38 (41)
जो रूट
20 (24)
क. यादव
3-0-12-1
17.6
W
कुलदीप यादव To टॉम बैंटन OUT!
आउट!! कैच आउट!! इंग्लैंड टीम का रिव्यु हुआ असफ़ल!! कुलदीप यादव के हाथ लगी पहली विकेट!! टॉम बैंटन 38 रन बनाकर पवेलियन लौटे| गुड लेंथ पर डाली गई गुगली गेंद को बल्लेबाज़ ने पैर निकालकर डिफेंड करने का प्रयास किया| ऐसे में गेंद बल्ले के करीब से कीपर की तरफ गई| लोकेश राहुल के दाहिने हाथ को लगकर गेंद छिटकी लेकिन दूसरी बार में उन्होंने कैच पकड़ किया| गेंदबाज़ ने की कैच की अपील, अम्पायर ने आउट करार दिया| तभी बल्लेबाज़ ने रिव्यु ले लिया| जिसके बाद अल्ट्रा एज में देखने से पता लगा कि गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेकर कीपर के पास गई थी| आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला| 126/3 इंग्लैंड|
17.5
1
कुलदीप यादव To जो रूट
टॉप स्पिन गेंद!! बल्लेबाज़ ने बैक फुट से ऑन साइड पर फ्लिक करते हुए एक रन लिया है|
17.4
0
कुलदीप यादव To जो रूट
विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने समझदारी के साथ रोकना बेहतर समझा|
17.3
1
कुलदीप यादव To टॉम बैंटन
आगे आकर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर एक रन लिया|
17.2
0
कुलदीप यादव To टॉम बैंटन
मिड ऑफ की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने पुश किया| फील्डर के पास टप्पा खाकर गई गेंद| रन नहीं आ सका|
17.1
1
कुलदीप यादव To जो रूट
सिंगल!! आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑन की ओर पुश किया| एक रन मिल गया|
ओवर की समाप्ति 17 : 123/2
8 रन
  • 016.1
  • 616.2
  • 016.3
  • 116.4
  • 016.5
  • 116.6
जो रूट
18 (21)
ट. बैंटन
37 (38)
अ. पटेल
3-1-12-0
16.6
1
अक्षर पटेल To जो रूट
सिंगल!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर एक रन लिया|
16.5
0
अक्षर पटेल To जो रूट
विकेट लाइन पर डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से सामने की ओर पुश किया| गेंदबाज़ ने बॉल को खुद ही फील्ड कर लिया|
16.4
1
अक्षर पटेल To टॉम बैंटन
पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की ओर खेलकर एक रन लिया|
16.3
0
अक्षर पटेल To टॉम बैंटन
फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|
16.2
6
अक्षर पटेल To टॉम बैंटन
छक्का! ओहो!!! ज़बर्दस्त रिवर्स स्वीप शॉट पॉइंट की ओर| मैक्सिमम बल्लेबाज़ से आता हुआ!!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने थर्ड मैन की ओर रिवर्स स्वीप शॉट खेला| बल्ले और गेंद का हुआ बेहतरीन ताल मेल| बॉल गई सीधा स्टैंड्स में छह रनों के लिए|
16.1
0
अक्षर पटेल To टॉम बैंटन
आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|
ड्रिंक्स ब्रेक!! 16 ओवर की समाप्ति के बाद 115/2 इंग्लैंड, लक्ष्य से 242 रन दूर| इस रन चेज़ में मेहमान टीम ने एक बढ़िया शुरुआत की है| हालाँकि दो विकेट इंग्लिश टीम ने गंवाई है लेकिन रन रेट को पूरी तरह से बरकरार रखा हुआ है|
ओवर की समाप्ति 16 : 115/2
6 रन
  • 015.1
  • 015.2
  • 215.3
  • 015.4
  • 415.5
  • 015.6
जो रूट
17 (19)
ट. बैंटन
30 (34)
क. यादव
2-0-9-0
15.6
0
कुलदीप यादव To जो रूट
पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
15.5
4
कुलदीप यादव To जो रूट
चौका! बाउंड्री हासिल करने के लिए कलात्मक शॉट! बल्लेबाज़ ने चाइनामैन को परखा और रिवर्स स्वीप करते हुए पॉइंट से चौका बटोरा|
15.4
0
कुलदीप यादव To जो रूट
क्रीज़ में रहकर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|
15.3
2
कुलदीप यादव To जो रूट
दुग्गी!! बैक फुट से गेंद को पंच किया, दो रन मिल गया|
15.2
0
कुलदीप यादव To जो रूट
डॉट गेंद!! इसी बीच एलबीडबल्यू की हुई अपील, अम्पायर ने नकारा| लेग स्टंप पर डाली गई स्पिन गेंद को रूट ने स्वीप शॉट खेलने का प्रयास किया| ऐसे में गेंद टप्पा खाकर बल्ले पर नहीं लगी और ग्लव्स से टकराई| गेंदबाज़ ने की एलबीडबल्यू की अपील, अम्पायर ने मना कर दिया| रोहित शर्मा ने अपने खिलाड़ियों से बात करने के बाद रिव्यु लेना सही नहीं समझा|
15.1
0
कुलदीप यादव To जो रूट
मिड ऑफ की ओर रूट ने गेंद को खेला लेकिन फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
ओवर की समाप्ति 15 : 109/2
7 रन
  • 014.1
  • 114.2
  • 114.3
  • 114.4
  • 414.5
  • 014.6
ट. बैंटन
30 (34)
जो रूट
11 (13)
ह. पंड्या
3-0-18-0
14.6
0
हार्दिक पंड्या To टॉम बैंटन
गुड लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने सामने की ओर खेला| हार्दिक ने अपने दाँए ओर डाईव लगाकर गेंद को पकड़ा| रन नहीं आ सका|
14.5
4
हार्दिक पंड्या To टॉम बैंटन
चौका!! बेहतरीन कवर ड्राइव इस बार टॉम बैंटन के बल्ले से देखने को मिला!! ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पैर निकालकर डीप कवर्स की ओर गैप में शॉट लगाया| बॉल गई तेज़ी के साथ सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
14.4
1
हार्दिक पंड्या To जो रूट
पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
14.3
1
हार्दिक पंड्या To टॉम बैंटन
शॉर्टपिच डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर पुल शॉट लगाकर एक रन निकाला|
14.2
1
हार्दिक पंड्या To जो रूट
पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेलकर एक रन लिया|
14.1
0
हार्दिक पंड्या To जो रूट
ओहो!! जितनी अच्छी गेंदबाज़ी उतनी ही अच्छी यहाँ पर फील्डिंग हार्दिक के द्वारा देखने को मिली है!! आगे डाली गई गेंद को रूट ने सामने की ओर खेला| हार्दिक ने अपने दाँए ओर हाथ बढाकर गेंद को पकड़ा और स्ट्राइकर एंड की ओर थ्रो किया लेकिन गेंद रूट के पैर को जा लगी| रन नहीं मिला|
ओवर की समाप्ति 14 : 102/2
3 रन
  • 013.1
  • 013.2
  • 113.3
  • 113.4
  • 113.5
  • 013.6
ट. बैंटन
25 (31)
जो रूट
9 (10)
क. यादव
1-0-3-0
13.6
0
कुलदीप यादव To टॉम बैंटन
डॉट गेंद!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|
13.5
1
कुलदीप यादव To जो रूट
मिड ऑन की तरफ से खेलते हुए एक रन हासिल किया|
13.4
1
कुलदीप यादव To टॉम बैंटन
बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
13.3
1
कुलदीप यादव To जो रूट
सिंगल से यहाँ पर काम चलाया है| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल हासिल किया है|
13.2
0
कुलदीप यादव To जो रूट
एक और डॉट गेंद!! बल्लेबाज़ जो रूट ने रिवर्स स्वीप किया लेकिन उससे कुछ फायदा नही हो सका|
13.1
0
कुलदीप यादव To जो रूट
टॉप स्पिन गेंद!! रूट ने उसे सीधे बल्ले से सामने की तरफ खेला| गेंदबाज़ ने आगे का काम किया|
कुलदीप यादव को अब गेंदबाजी के लिए लाया गया है...
ओवर की समाप्ति 13 : 99/2
6 रन
  • 012.1
  • 212.2
  • 012.3
  • 012.4
  • 412.5
  • 012.6
ट. बैंटन
24 (29)
जो रूट
7 (6)
ह. पंड्या
2-0-11-0
12.6
0
हार्दिक पंड्या To टॉम बैंटन
ओह, अक्षर पटेल, ये आपने क्या कर दिया!! रन आउट का मौका यहाँ पर भारत के हाथ से निकलता हुआ!! ये बोलना गलत नहीं होगा कि टॉम बैंटन को जीवनदान प्राप्त हुआ है यहाँ पर!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने हलके हाथों से पॉइंट की ओर पुश किया और क्रीज़ से आगे भागे रन लेने के लिए| इसी बीच जो रूट ने फील्डर को गेंद पकड़ते हुए देखा तो रन लेने से मना किया लेकिन टॉम ने आधी क्रीज़ पार कर लिया था| रूट के मना करने के बाद वो स्ट्राइकर एंड की ओर वापसी लौटे| ऐसे में फील्डर अक्षर पटेल ने गेंद को उठाकर स्टंप्स की ओर भागे लेकिन बल्लेबाज़ को डाईव लगाता हुआ देखा तो उन्होंने थ्रो किया जिसके बाद गेंद स्टंप्स को मिस कर गई और बल्लेबाज़ क्रीज़ में आ गए| डबल माइंड हो गए थे अक्षर यहाँ पर कि डायरेक्ट हिट लगाए या भागकर रन आउट करें|
12.5
4
हार्दिक पंड्या To टॉम बैंटन
चौका!! इस बार बल्लेबाज़ ने जगह बनाकर पटकी हुई गेंद को मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाया| गैप में गई गेंद सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
12.4
0
हार्दिक पंड्या To टॉम बैंटन
एक और डॉट गेंद!! हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|
12.3
0
हार्दिक पंड्या To टॉम बैंटन
शॉर्टपिच डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पुल शॉट लगाने का प्रयास किया| ऐसे में बल्ले पर नहीं आई गेंद और शरीर को जा लगी| रन नहीं मिला|
12.2
2
हार्दिक पंड्या To टॉम बैंटन
दुग्गी!! पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की तरफ फ्लिक करते हुए तेज़ी से 2 रन ले लिया|
12.1
0
हार्दिक पंड्या To टॉम बैंटन
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑन की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं हुआ|
ओवर की समाप्ति 12 : 93/2
4 रन
  • 111.1
  • 111.2
  • 011.3
  • 111.4
  • 011.5
  • 111.6
ट. बैंटन
18 (23)
जो रूट
7 (6)
अ. पटेल
2-1-4-0
11.6
1
अक्षर पटेल To टॉम बैंटन
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
11.5
0
अक्षर पटेल To टॉम बैंटन
गुड लेंथ पर पटकी गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने बैक फुट से डिफेंड कर दिया| रन का मौका नहीं बन पाया|
11.4
1
अक्षर पटेल To जो रूट
सिंगल!! विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर एक रन लिया|
11.3
0
अक्षर पटेल To जो रूट
फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|
11.2
1
अक्षर पटेल To टॉम बैंटन
ओवरपिच डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर की ओर खेलकर एक रन निकाला|
11.1
1
अक्षर पटेल To जो रूट
सिंगल!! ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर एक रन लिया|
ओवर की समाप्ति 11 : 89/2
5 रन
  • 110.1
  • 410.2
  • 010.3
  • 010.4
  • 010.5
  • 010.6
ट. बैंटन
16 (20)
जो रूट
5 (3)
ह. पंड्या
1-0-5-0
10.6
0
हार्दिक पंड्या To टॉम बैंटन
पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|
10.5
0
हार्दिक पंड्या To टॉम बैंटन
गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डिफेंड कर दिया|
10.4
0
हार्दिक पंड्या To टॉम बैंटन
छोटी लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया| गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया| रन नहीं मिल पाया|
10.3
0
हार्दिक पंड्या To टॉम बैंटन
बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
10.2
4
हार्दिक पंड्या To टॉम बैंटन
चौका!! टॉम बैंटन के बल्ले से आती हुई बाउंड्री यहाँ पर!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर पुल शॉट लगाया| गैप में गई गेंद सीधा चार रनों के लिए|
10.1
1
हार्दिक पंड्या To जो रूट
सिंगल!! पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की ओर खेलकर एक रन लिया|
ओवर की समाप्ति 10 : 84/2
0 रन
  • 09.1
  • 09.2
  • 09.3
  • 09.4
  • 09.5
  • 09.6
ट. बैंटन
12 (15)
जो रूट
4 (2)
अ. पटेल
1-1-0-0
9.6
0
अक्षर पटेल To टॉम बैंटन
डॉट बॉल के साथ मेडेन ओवर की हुई समाप्ति| इस बार आर्म बॉल डाली थी| टॉम ने बैक फुट से उसे ऑफ़ साइड पर खेला| गैप यहाँ भी नहीं मिल पाया| 10 के बाद 84/2 इंग्लैंड|
9.5
0
अक्षर पटेल To टॉम बैंटन
टाईट लाइन पर डाली गई गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने डिफेंड करते हुए सम्मान दे दिया| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर|
9.4
0
अक्षर पटेल To टॉम बैंटन
एक और डॉट गेंद!! बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को शॉर्ट कवर्स की तरफ पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|
9.3
0
अक्षर पटेल To टॉम बैंटन
एक और डॉट गेंद| स्टम्प लाइन पर डाली गई गेंद| बैक फुट से उसे ऑफ़ साइड पर खेला लेकिन गैप नहीं मिल सका| कोई रन नहीं होगा|
9.2
0
अक्षर पटेल To टॉम बैंटन
फ्लाईटेड गेंद, ऑफ़ साइड पर गेंद को स्क्वायर ड्राइव किया लेकिन गैप नहीं मिल पाया|
9.1
0
अक्षर पटेल To टॉम बैंटन
विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की तरफ गाइड किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
ओवर की समाप्ति 9 : 84/2
11 रन
  • 28.1
  • 48.2
  • 1 WD 8.3
  • 08.3
  • W 8.4
  • 48.5
  • 08.6
जो रूट
4 (2)
ट. बैंटन
12 (9)
अ. सिंह
5-0-33-2
8.6
0
अर्शदीप सिंह To जो रूट
डॉट गेंद!! इसी के साथ हुई अर्शदीप सिंह के एक और सफ़ल ओवर की समाप्ति!! क्रीज़ में जाकर गेंद को स्टीयर किया लेकिन सीधा फील्डर की ओर मार बैठे|
8.5
4
अर्शदीप सिंह To जो रूट
चौका!! इसी के साथ जो रूट ने बाउंड्री लगाकर अपना खाता खोला!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से पॉइंट की तरफ पुश किया| इसी बीच गैप में गई गेंद सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
जो रूट बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए हैं...
8.4
W
अर्शदीप सिंह To फिलिप साल्ट OUT!
आउट!! कैच आउट!!! कॉट अक्षर पटेल बोल्ड अर्शदीप सिंह| एक और बार धीमी गति की गेंद अर्शदीप के लिए काम कर गई| उनके खाते की ये दूसरी विकेट है| 23 रन बनाकर फिलिप साल्ट बने अर्शदीप सिंह का दूसरा शिकार| ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई स्लोवर बाउंसर| बल्लेबाज़ ने उसपर अपर कट शॉट खेलना चाहा| गति से चकमा खा गए| बल्ले पर लगकर सीधा पॉइंट फील्डर की तरफ हवा में गई गेंद जहाँ उसे कैच किया गया| चतुराई भरी गेंदबाजी का अर्शदीप को मिला इनाम| 80/2 इंग्लैंड, लक्ष्य से 277 रन दूर|
8.3
0
अर्शदीप सिंह To फिलिप साल्ट
ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात| रन की मांग थी लेकिन दूसरे बल्लेबाज़ ने मना कर दिया|
8.3
wd
अर्शदीप सिंह To फिलिप साल्ट
वाइड!!! स्लोवर बाउंसर! बल्लेबाज़ ने उसे लीव कर दिया| अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया है|
8.2
4
अर्शदीप सिंह To फिलिप साल्ट
चौका!!! नकार बॉल पर एक करारा शॉट खेला| मिड ऑफ़ पर खड़े हार्दिक भी उसे रोक नहीं पाए| बल्लेबाज़ ने इसे क्रीज़ में रहकर पंच कर दिया लॉन्ग ऑफ़ की तरफ चार रनों के लिए|
8.1
2
अर्शदीप सिंह To फिलिप साल्ट
दुग्गी!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने शॉर्ट फाइन लेग की ओर पुल शॉट लगाया| ऐसे में फील्डर ने अपने बाँए ओर डाईव लगाया लेकिन गेंद उनके हाथ में लगकर आगे निकल गई| ऐसे में बल्लेबाजों ने भागकर तेज़ी से 2 रन ले लिया|
ओवर की समाप्ति 8 : 73/1
12 रन
  • 07.1
  • 67.2
  • 07.3
  • 47.4
  • 17.5
  • 17.6
फ. साल्ट
17 (17)
ट. बैंटन
12 (9)
व. सुंदर
2-0-20-0
7.6
1
वॉशिंगटन सुंदर To फिलिप साल्ट
सिंगल!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेलकर एक रन लिया|
7.5
1
वॉशिंगटन सुंदर To टॉम बैंटन
पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की दिशा में खेला| एक रन मिल गया|
7.4
4
वॉशिंगटन सुंदर To टॉम बैंटन
कैच ड्रॉप और चौका निकल गया| साथ में स्टम्पिंग का चांस भी गंवा बैठे राहुल| इस ऑफ़ स्टम्प लाइन की गेंद पर आगे आकर लॉन्ग ऑफ़ के ऊपर से बड़ा शॉट लगाने गए| लाइन से चकमा खाए| बल्ले का आउट साइड एज लगा और कीपर के दस्तानों के पास से होते हुए थर्ड मैन बाउंड्री के पार निकल गई गेंद| अगर मिस कर जाते तो स्टम्प हो जाते लेकिन एक मोटे आउट साइड एज ने बचा लिया|
7.3
0
वॉशिंगटन सुंदर To टॉम बैंटन
ऑफ़ स्पिन गेंद!! फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|
7.2
6
वॉशिंगटन सुंदर To टॉम बैंटन
छक्का!!! ये बल्लेबाज़ तो ड्रेसिंग रूम से सेट होकर आया है| ज़बर्दस्त रिवर्स स्वीप शॉट थर्ड मैन की ओर| बल्ले से लगने के बाद गेंद सीधा सीमा रेखा के पार चली गई छह रनों के लिए|
7.1
0
वॉशिंगटन सुंदर To टॉम बैंटन
फ्रंट फुट पर जाकर गेंद की लाइन में बल्ले को प्रस्तुत किया और ब्लॉक कर दिया| रन का मौका नहीं बन पायेगा|
ओवर की समाप्ति 7 : 61/1
1 रन
  • 06.1
  • W 6.2
  • 06.3
  • 06.4
  • 06.5
  • 16.6
ट. बैंटन
1 (4)
फ. साल्ट
16 (16)
अ. सिंह
4-0-22-1
6.6
1
अर्शदीप सिंह To टॉम बैंटन
सिंगल के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति| इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
6.5
0
अर्शदीप सिंह To टॉम बैंटन
डॉट गेंद!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
6.4
0
अर्शदीप सिंह To टॉम बैंटन
इस बार आउटस्विंग हुई गेंद और बल्लेबाज़ चारो खाने चित हो गए| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर खेलने का प्रयास किया लेकिन गेंद की लाइन में अपने बल्ले को नहीं ला सके| इसी बीच बॉल गई सीधा कीपर के दस्तानों में जहाँ से रन नहीं मिल पाया|
6.3
0
अर्शदीप सिंह To टॉम बैंटन
आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|
टॉम बैंटन बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए हैं...
6.2
W
अर्शदीप सिंह To बेन डकेट OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट रोहित शर्मा बोल्ड अर्शदीप सिंह| पहले विकेट का हुआ पतन| धीमी गति की गेंद ने कर दिया कमाल| 60 रनों की साझेदारी का हुआ अंत| 34 रन बनाकर बेन डकेट वापिस लौट गए| ऑफ़ स्टम्प लाइन पर डाली गई धीमी गति की गेंद| जोर से उसपर शॉट लगाने गए और मिस टाइम कर बैठे| बल्ले के उपरी भाग को लगकर हवा में खिल गई गेंद| फील्डर रोहित उसके नीचे आये और एक आसान सा कैच पकड़ा| बल्लेबाज़ अपने इस शॉट से निराश नज़र आये| 60/1 इंग्लैंड|
6.1
0
अर्शदीप सिंह To बेन डकेट
सॉलिड डिफेन्स!! गुड लेंथ से अंदर आई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसकी लाइन में आकर डिफेंड कर दिया| गेंदबाज़ ने उसे अपने फॉलो थ्रू में रोक दिया| रन का कोई मौका नहीं बन पायेगा|
ओवर की समाप्ति 6 : 60/0
12 रन
  • 05.1
  • 25.2
  • 15.3
  • 4 B 5.4
  • 15.5
  • 45.6
फ. साल्ट
16 (16)
ब. डकेट
34 (20)
व. सुंदर
1-0-8-0
5.6
4
वॉशिंगटन सुंदर To फिलिप साल्ट
चौका!!! बाउंड्री के साथ हुई ओवर की समाप्ति| आक्रामक रूप से ये सलामी जोड़ी बल्लेबाज़ी कर रही है| बल्लेबाज़ ने आगे आकर इस गेंद को कवर्स की ओर पंच कर दिया| गेंद सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए| 60/0 इंग्लैंड|
5.5
1
वॉशिंगटन सुंदर To बेन डकेट
सिंगल यहाँ पर हासिल हो जाएगा| पैड्स पर रखी गई गेंद, फ्लिक किया और स्क्वायर लेग से सिंगल हासिल किया है|
5.4
b
वॉशिंगटन सुंदर To बेन डकेट
बाईज के रूप में आया चौका!! बल्लेबाज़ के साथ-साथ ये गेंद कीपर को भी चकमा दे गई| रूम बनाकर शॉट लगाने गए थे| मिस किया, टर्न होकर अंदर आई गेंद और कीपर को भी चकमा देकर फाइन लेग बाउंड्री के पार निकल गई|
5.3
1
वॉशिंगटन सुंदर To फिलिप साल्ट
सिंगल!! बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
5.2
2
वॉशिंगटन सुंदर To फिलिप साल्ट
2 रन मिल जाएगा यहाँ पर| बैकफुट से गेंद को पंच करते हुए दो रन लिया है|
5.1
0
वॉशिंगटन सुंदर To फिलिप साल्ट
डॉट बॉल!! हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|
ओवर की समाप्ति 5 : 48/0
16 रन
  • 04.1
  • 44.2
  • 44.3
  • 44.4
  • 44.5
  • 04.6
ब. डकेट
33 (18)
फ. साल्ट
9 (12)
अ. सिंह
3-0-21-0
4.6
0
अर्शदीप सिंह To बेन डकेट
डॉट बॉल के साथ हुई एक महंगे ओवर की समाप्ति| प्ले एंड मिस हुआ| बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
4.5
4
अर्शदीप सिंह To बेन डकेट
चौका!!! चार गेंद चार बाउंड्री| ये खराब गेंदबाजी अर्शदीप की तरफ से होती हुई| लेग साइड पर फील्डर नहीं है और वो छोटी गेंद डाले जा रहे हैं| पुल शॉट लगाया और बाउंड्री जड़ दी|
4.4
4
अर्शदीप सिंह To बेन डकेट
हैट्रिक चौका!!! अर्शदीप को आड़े हाथ लेते हुए नज़र आ रहे हैं बेन यहाँ पर| छोटी गेंद, ऑन साइड पर खेला गया पुल शॉट| बॉल तेज़ी से सीमा रेखा पार कर गई|
4.3
4
अर्शदीप सिंह To बेन डकेट
एक और चौका! स्मैशड थ्रू कवर्स!! शानदार टाइमिंग और प्लेसमेंट| क्रीज़ में रहकर बल्लेबाज़ ने इसे कवर्स की ओर पंच किया और चौका बटोरा| किसी फील्डर को हिलने तक का मौका नहीं मिला शॉट इतना करारा था| डकेट एक खतरनाक अंदाज़ में बल्लेबाज़ी कर रहे हैं|
4.2
4
अर्शदीप सिंह To बेन डकेट
चिप शॉट और चौका हासिल हो गया! मिड ऑन फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया बाउंड्री की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
4.1
0
अर्शदीप सिंह To बेन डकेट
डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की शुरुआत!! बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ गई| रन का मौका नहीं बन पायेगा|
ओवर की समाप्ति 4 : 32/0
14 रन
  • 43.1
  • 43.2
  • 13.3
  • 03.4
  • 1 WD 3.5
  • 43.5
  • 03.6
फ. साल्ट
9 (12)
ब. डकेट
17 (12)
ह. राणा
2-0-22-0
3.6
0
हर्षित राणा To फिलिप साल्ट
स्लोअर गेंद!! मिड ऑन की तरफ उसे हीव तो किया लेकिन एक टप्पा खाने एक बाद फील्डर की तरफ गई गेंद| कोई रन नहीं हो सका|
3.5
4
हर्षित राणा To फिलिप साल्ट
चौका!!! सुपर फास्ट आउट फील्ड और गैप की वजह से ये मिस टाइम शॉट भी चौका निकल गया| हीव करने गए थे लेकिन ठीक तरह से बल्ले पर गेंद को नहीं ले पाए थे|
3.5
wd
हर्षित राणा To फिलिप साल्ट
वाइड!!! बाउंसर थी लेकिन बल्लेबाज़ से काफी दूर| अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया है|
3.4
0
हर्षित राणा To फिलिप साल्ट
इस बार बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ| रन का मौका नहीं बन सका|
3.3
1
हर्षित राणा To बेन डकेट
सिंगल!! ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई गेंद| पॉइंट की ओर गेंद को कट किया एक रन के लिए| डीप में उसे फील्ड किया गया है|
3.2
4
हर्षित राणा To बेन डकेट
फ्रेंच कट और चौका निकल गया! किस्मत ने दिया बल्लेबाज़ का साथ| जहाँ मारना चाहते थे वहां नहीं गई गेंद| अंदरूनी किनारा लगा और फाइन लेग पर चौका बटोरा|
3.1
4
हर्षित राणा To बेन डकेट
चौका!!! नए ओवर की शुरुआत एक लैप शॉट के साथ| पहले ही शफल कर गए थे| स्लोवर बॉल को परखा और जानबूझकर कीपर के ऊपर से खेला गया लैप शॉट और चार रन खाते में जुड़ गया|
ओवर की समाप्ति 3 : 18/0
8 रन
  • 02.1
  • 4 LB 2.2
  • 02.3
  • 02.4
  • 02.5
  • 42.6
फ. साल्ट
5 (9)
ब. डकेट
8 (9)
अ. सिंह
2-0-5-0
2.6
4
अर्शदीप सिंह To फिलिप साल्ट
चौका!!! बाउंड्री के साथ हुई ओवर की समाप्ति| लेंथ में छोटी डाली गई थी गेंद| उसपर पुल शॉट का इस्तेमाल करते हुए बल्लेबाज़ ने बाउंड्री बटोरी है| 18/0 इंग्लैंड|
2.5
0
अर्शदीप सिंह To फिलिप साल्ट
बाहरी किनारा तो लगा लेकिन कीपर के पास दो टप्पा खाने के बाद गई गेंद| अपनी आउट स्विंगर से बल्लेबाज़ को चकमा दिया था| बैक फुट से खेलने गए और एज दे बैठे थे|
2.4
0
अर्शदीप सिंह To फिलिप साल्ट
गुड लेंथ गेंद!! इस बार बल्लेबाज़ द्वारा बैक फुट से पंच किया गया लेकिन तीस गज के घेरे के अंदर गेंद को फील्ड कर लिया गया|
2.3
0
अर्शदीप सिंह To फिलिप साल्ट
स्विंग एंड मिस! ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद पर कवर्स की तरफ शॉट खेलने गए| स्विंग से चकमा खाए| बाकी का काम कीपर ने किया है| कोई रन नहीं हो पायेगा|
2.2
lb
अर्शदीप सिंह To फिलिप साल्ट
लेग बाई के रूप में आया चौका!!! पैड्स की गेंद को फ्लिक मारने गए थे लेकिन बीट हुए| पैड्स से लगकर फाइन लेग बाउंड्री की तरफ प्रस्थान कर गई गेंद चार रनों के लिए|
2.1
0
अर्शदीप सिंह To फिलिप साल्ट
प्ले एंड मिस!! बाउंसर गेंद| पुल शॉट लगाने गए लेकिन उछाल से चकमा खा गए| बाकी का काम कीपर ने किया है| कोई रन नहीं होगा|
ओवर की समाप्ति 2 : 10/0
9 रन
  • 1 B 1.1
  • 01.2
  • 01.3
  • 41.4
  • 41.5
  • 01.6
ब. डकेट
8 (9)
फ. साल्ट
1 (3)
ह. राणा
1-0-8-0
1.6
0
हर्षित राणा To बेन डकेट
डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| ऑफ़ साइड पर अच्छा पंच शॉट खेला फ्रेंटफुट से लेकिन फील्डर के पास गई बॉल| कोई रन नहीं हो सका| 10/0 इंग्लैंड|
1.5
4
हर्षित राणा To बेन डकेट
एक और चौका!!! कड़क पुल शॉट का इस्तेमाल करते हुए बल्लेबाज़ ने बाउंड्री बटोरी है| इस बार लेंथ गेंद पर चकमा नहीं खाए बल्लेबाज़| बढ़िया ढंग से शॉट खेला और एक टप्पा बाद सीमा रेखा पार कर गई गेंद|
1.4
4
हर्षित राणा To बेन डकेट
चौका!!! बाउंड्री के साथ बेन डकेट ने खोला अपना खाता| कुलदीप गेंद के पीछे तो भागे लेकिन उसे रोक नहीं पायेंगे| गुड लेंथ गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला| गैप से चार रन हासिल किया है|
1.3
0
हर्षित राणा To बेन डकेट
स्विंग एंड मिस!! लेग साइड पर एक पुल शॉट लगाने गए लेकिन गति और उछाल से चकमा खा गए| पेट पर लगकर ऑफ़ साइड पर गई गेंद|
1.2
0
हर्षित राणा To बेन डकेट
हार्ड लेंथ गेंद!! फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|
1.1
b
हर्षित राणा To फिलिप साल्ट
बाई के रूप में आया रन| प्ले एंड मिस हुआ| विकेट के पीछे राहुल के पास लो बाउंस होते हुए गई गेंद| उसे लपक नहीं सके| उनके घुटने पर लगकर स्लिप्स की तरफ गई गेंद जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
दूसरे छोर से हर्षित राणा गेंद लेकर आये हैं...
ओवर की समाप्ति 1 : 1/0
1 रन
  • 00.1
  • 10.2
  • 00.3
  • 00.4
  • 00.5
  • 00.6
ब. डकेट
0 (4)
फ. साल्ट
1 (2)
अ. सिंह
1-0-1-0
0.6
0
अर्शदीप सिंह To बेन डकेट
डॉट बॉल के साथ इस पहले ओवर की हुई समाप्ति| महज़ एक ही रन इस ओवर से आया है| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, मिड ऑन फील्डर ने गेंद को फील्ड किया|
0.5
0
अर्शदीप सिंह To बेन डकेट
इस बार आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर समझदारी दिखाते हुए डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं होगा|अच्छी शुरुआत गेंद से अर्शदीप ने की है|
0.4
0
अर्शदीप सिंह To बेन डकेट
टाईट लाइन पर डाली गई गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने डिफेंड करते हुए सम्मान दे दिया| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर|
0.3
0
अर्शदीप सिंह To बेन डकेट
अच्छे टप्पे पर पड़कर तेज़ रफ़्तार से अंदर आई गेंद और बल्लेबाज़ ने उसे बढ़िया तरीके से ऑफ़ साइड पर खेला| फील्डर वहां तैनात, रन का मौका नहीं बन पाया|
0.2
1
अर्शदीप सिंह To फिलिप साल्ट
सिंगल से यहाँ पर काम चलाया है| पहला रन इस रन चेज़ में आता हुआ| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर फाइन लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल बटोर लिया है|
0.1
0
अर्शदीप सिंह To फिलिप साल्ट
डॉट बॉल के साथ हुई शुरुआत!! ऑफ़ स्टम्प लाइन पर डाली गई गेंद| एक अच्छा पंच शॉट खेला फ्रेंटफुट से लेकिन फील्डर के पास गई बॉल|
मैच की जानकारी
  • स्थान नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
  • मौसम साफ़
  • टॉस इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
  • परिणाम भारत ने इंग्लैंड को 142 रनों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच शुभमन गिल
  • प्लेयर ऑफ द सीरीज शुभमन गिल
  • अंपायर शरफुददोला, विरेंदर शर्मा, क्रिस ब्राउन
  • रेफ़री जवागल श्रीनाथ
Advertisement
मैच पोल

कौन जीतेगा मैच?

वर्म
Advertisement