Advertisement
Advertisement

India vs Australia, चौथा टी-20 Commentary, Live Updates

IND vs AUS, 2023 - टी-20 Live Commentary

India vs Australia स्कोरकार्ड
Share
मैच समाप्त   
चौथा टी-20, शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, रायपुर , Dec 01, 2023
India India
174/9 (20.0)
Australia Australia
154/7 (20.0)
भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 20 रनों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    Axar Patel
    0(1)&3/16(4)
तो प्यारे क्रिकेट फैन्स आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त और रखिये अपना ख्याल| आपसे फिर होगी मुलाकात 3 दिसम्बर को शाम 07.00 बजे इस सीरीज के पांचवें टी20 मुकाबले के साथ जो बेंगलुरु में खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार अक्षर पटेल को उनकी बेहतरीन गेंदबाज़ी के लिए दिया गया जिसके बाद उन्होंने बताया कि मेरी यही कोशिश थी कि विकेट टू विकेट गेंदबाज़ी की जाए| आगे अक्षर ने कहा कि मैं बल्लेबाजों से बचने नहीं जा रहा था क्योंकि हमें विकटों की ज़रुरत थी और मैं विकेट पर ही गेंद रखने को देख रहा था| जाते-जाते उन्होंने बोला कि मैंने अपनी ताकत पर गेंदबाज़ी की जिससे मुझे सफलता हासिल हुई है|
विनिंग कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बात करते हुए कहा कि ये एक शानदार जीत है हमारे लिए| हाँ हमने सीरीज को अपने कब्ज़े में कर लिया है और पूरी टीम को इस जीत का श्रेय जाता है| स्काई ने आगे बात करते हुए कहा कि टॉस भले ही हमारे पक्ष में नहीं गया लेकिन जीत आनी चाहिए थी जो आई है| हमने आपस में बात की थी और ये तय हुआ था कि हमें खुलकर खेलना है और हमने वो किया| हमारे गेंदबाजों ने आखिरी के ओवरों में लाजवाब गेंदबाजी की जिसका हमें लाभ मिला है| जाते-जाते कहा कि पांचवें मुकाबले में हम बदलाव करते हैं कि नहीं वो हम कल तय करेंगे|
मैच गंवाकर बात करने आए ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान मैथ्यू वेड ने बताया कि हम स्पिन गेंदबाजों को बेहतर तरह से नहीं खेल पाए और हमने जल्दी-जल्दी विकटों को गंवा दिया जिसके कारण हम मुकाबले में पीछे रह गए| आगे कहा कि लड़के नए हैं और उन्हें यहाँ से सीखने को मिलेगा| जाते-जाते उन्होंने बताया कि टी20 वर्ल्ड कप काफी करीब है और हम उसके लिए अभी से तैयारी कर रहे हैं|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
आखिरी के 5 ओवरों में ऑस्ट्रेलियाई टीम को करीब 13 और उसके ऊपर के औसत से रन चाहिए था लेकिन भारतीय तेज़ गेंदबाजों द्वारा डेथ में शानदार गेंदबाजी हुई जिसकी वजह से मैथ्यू वेड के शानदार फॉर्म में रहने के बाद भी कंगारू टीम लक्ष्य को पार नहीं कर पाई| अंतिम के ओवरों में बल्लेबाज़ी में वेड पूरा दम लगा रहे थे लेकिन दूसरी तरफ से आवेश खान और मुकेश कुमार अपने अनुभव का नमूना पेश कर रहे थे| तीसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया टीम ने ग्लेन मैक्सवेल की धमाकेदार बल्लेबाज़ी के दम पर आखिरी की 12 गेंदों पर 45 रन जोड़ते हुए मुकाबले को जीत लिया था लेकिन इस बार उनकी गैर मौजूदगी में कप्तान मैथ्यू वेड उस कारनामे को अंजाम नहीं दे पाए और टीम इंडिया के नाम अंत में 20 रनों की एक शानदार जीत दर्ज हुई|
अक्षर पटेल और रवी बिश्नोई ने मिलकर बैक टू बैक तीन विकेट्स झटके और 40/1 से ऑस्ट्रेलिया को 52/3 कर दिया| अब यहाँ से भारतीय स्पिनरों ने बल्लेबाजों के ऊपर शिकंजा कसा और रन गति को नीचे की तरफ लाया| इसके बाद रन गति को बढ़ाने के दबाव में बेन मैकडरमोट और टिम डेविड का बड़ा विकेट भी भारतीय गेंदबाजों को मिला| उसी दौरान बिश्नोई और अक्षर यानी दोनों ही स्पिनरों ने मिलकर अपने 8 ओवर के कोटे में महज़ 33 रन ही दिए और 4 बहुमूल्य विकेट हासिल किये|
भारत द्वारा बोर्ड पर रखे गए 174 रनों के जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम की शरुआत शानदार और आक्रामक रही| ट्रैविस हेड ने महज़ 16 गेंदों पर ताबड़तोड़ 31 रन लगाकर टीम के स्कोर को महज़ 3 ओवरों में ही 40 रन पर पहुंचा दिया था| वहां से ऐसा लगा कि बल्लेबाज़ी टीम काफी तेज़ी के साथ लक्ष्य के पास पहुँच जायेगी लेकिन जैसे ही स्पिनर्स आये वैसे ही मुकाबला घूमता हुआ नज़र आया|
रायपुर मुकाबला जीतकर टीम इंडिया ने यहाँ पर इस श्रृंखला को जीत लिया है| भारत अब 3-1 से इस सीरीज में अजय बढ़त हासिल कर चुका है और ट्रॉफी उसके कब्ज़े में है| हाँ अब पांचवां मुकाबला बैंगलोर में होना है जो ये तय करेगा कि ये सीरीज 3-2 पर समाप्त होगी या फिर 4-1 पर| अबतक इस श्रृंखला में काफी बार 200 रनों से ऊपर बने लेकिन आज स्कोर 174 तक ही जा पाया था जिसे चेज़ करने में मेहमान टीम पीछे रह गई| वहीँ स्काई के नाम बतौर कप्तान एक सीरीज जीत दर्ज हो गई है|   
ओवर की समाप्ति 20 : 154/7
10 रन
  • 019.1
  • 019.2
  • 219.3
  • 1 WD 19.4
  • 619.4
  • 019.5
  • 119.6
M. Wade
36 (23)
C. Green
2 (3)
A. Khan
4-0-33-1
19.6
1
Avesh Khan To Matthew Wade
सिंगल!! इसी के साथ भारत ने ऑस्ट्रेलिया की टीम को 20 रनों से शिकस्त दे दी है!! फुलटॉस डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेलकर एक रन हासिल किया| इसी के साथ पूरी भारतीय टीम ने जीत का जश्न मनाया|
19.5
0
Avesh Khan To Matthew Wade
डॉट गेंद!! यॉर्कर लाइन की गेंद पर मैथ्यू वेड ने मिड विकेट की ओर शॉट खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं मिल पाया|
19.4
6
Avesh Khan To Matthew Wade
छक्का!! मैथ्यू वेड के बल्ले से आता हुआ एक और बड़ा शॉट!! पैरों पर डाली गई गेंद की लाइन में आये| घुटना टिकाया और स्लॉग किया फाइन लेग बाउंड्री की ओर| गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क और गेंद गई सीमा रेखा के पार छह रनों के लिए|
19.4
wd
Avesh Khan To Matthew Wade
वाइड!!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
19.3
2
Avesh Khan To Matthew Wade
दुग्गी!! आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने डीप कवर की ओर खेलकर तेज़ी से 2 रन हासिल कर लिया| 3 गेंद पर अब 29 रन चाहिए| भारत सीरीज जीत के काफी नज़दीक|
19.2
0
Avesh Khan To Matthew Wade
एक और डॉट गेंद!! आगे आकर बल्लेबाज़ ने ऑफ ड्राइव किया लेकिन ये एक डॉट बॉल हुई|
19.1
0
Avesh Khan To Matthew Wade
डॉट गेंद!! फुलटॉस डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेला| टप्पा खाकर गेंद फील्डर के हाथ में गई| रन का मौका नहीं मिल सका|
ओवर की समाप्ति 19 : 144/7
9 रन
  • 418.1
  • 118.2
  • 118.3
  • 018.4
  • 218.5
  • 118.6
M. Wade
27 (17)
C. Green
2 (3)
M. Kumar
4-0-42-0
18.6
1
Mukesh Kumar To Matthew Wade
सिंगल!! अब अंतिम ओवर में स्ट्राइक मैथ्यू वेड अपने पास रखेंगें!! आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर की तरफ खेलकर एक रन लिया| 6 बॉल पर 31 रन चाहिए|
18.5
2
Mukesh Kumar To Matthew Wade
दुग्गी!! ओवरपिच डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर तेज़ी से 2 रन ले लिया|
18.4
0
Mukesh Kumar To Matthew Wade
डॉट गेंद!! फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर की ओर खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
18.3
1
Mukesh Kumar To Chris Green
फुलटॉस डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर एक रन लिया|
18.2
1
Mukesh Kumar To Matthew Wade
सिंगल!! हवा में गई गेंद लेकिन फील्डर उसके करीब नहीं पहुँच पाए और गेंद नो मेंस लैंड में जा गिरी!! आगे डाली गई गेंद को वेड ने मिड ऑफ की ओर हवा में खेला| फील्डर के पास टप्पा खाकर गई गेंद, एक रन मिल गया|
18.1
4
Mukesh Kumar To Matthew Wade
चौका!! आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर की ओर पॉवर के साथ शॉट खेला| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा सीमा रेखा के बाहर गई चार रनों के लिए| 11 गेंदों पर 36 रनों की दरकार है|
ओवर की समाप्ति 18 : 135/7
7 रन
  • 417.1
  • 117.2
  • W 17.3
  • 117.4
  • 117.5
  • 017.6
C. Green
1 (2)
M. Wade
19 (12)
A. Khan
3-0-23-1
17.6
0
Avesh Khan To Chris Green
डॉट गेंद!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! जड़ में डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर की ओर खेला| फील्डर के पास एक टप्पा खाकर गई गेंद| रन नहीं मिल पाया| ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 12 गेंद पर 40 रन चाहिए|
17.5
1
Avesh Khan To Matthew Wade
एक और अच्छी गेंद जिसपर महज़ सिंगल ही आ सका| वेड के लिए जड़ में इस गेंद को रखा| लेग साइड पर उसे खेला जहाँ से एक ही रन हासिल हुआ|
17.4
1
Avesh Khan To Chris Green
सिंगल!! हाई फुल टॉस गेंद को पुश किया लॉन्ग ऑफ़ की तरफ और सिंगल हासिल किया|
17.3
W
Avesh Khan To Ben Dwarshuis OUT!
आउट!! क्लीन बोल्ड!! सातवां झटका यहाँ पर मेहमान टीम को लगता हुआ!! आवेश खान के हाथ लगी पहली विकेट!! बेन ड्वारशुइस 1 रन बनाकर पवेलियन लौटे| गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से कवर की ओर शॉट लगाना चाहा| बॉल टप्पा खाकर तेज़ी के साथ बल्ले को बीट करती हुई ऑफ स्टंप को जा लगी| बल्लेबाज़ निराश होकर पवेलियन की ओर चलते बने| 133/7 ऑस्ट्रेलिया|
17.2
1
Avesh Khan To Matthew Wade
सिंगल!! लो फुलटॉस डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर एक रन लिया|
17.1
4
Avesh Khan To Matthew Wade
चौका! बाउंड्री के साथ हुई ओवर की शुरुआत| वेड पर ही यहाँ से काफी कुछ निर्भर करने वाला है| छोटी गेंद पर एक कड़क पुल शॉट खेला और गेंद को सीमा रेखा के पार भेज दिया|
ओवर की समाप्ति 17 : 128/6
6 रन
  • 216.1
  • 116.2
  • 116.3
  • W 16.4
  • 116.5
  • 116.6
M. Wade
13 (9)
B. Dwarshuis
1 (1)
D. Chahar
4-0-44-2
16.6
1
Deepak Chahar To Matthew Wade
सिंगल के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति| लॉन्ग ऑफ़ की तरफ ड्राइव करते हुए सी गेंद पर रन हासिल किया| 18 गेंदों पर 47 रनों की दरकार है|
16.5
1
Deepak Chahar To Ben Dwarshuis
फ्रेंच कट और सिंगल हासिल हो जाएगा| छोटी गेंद पर पुल लगाने गए लेकिन गति से चकमा खाए| विकेट को मिस करते हुए फाइन लेग की तरफ गई गेंद जहाँ से एक रन मिला|
नये बल्लेबाज़ बेन ड्वारशुइस अब क्रीज़ पर आये हैं...
16.4
W
Deepak Chahar To Matthew Short OUT!
आउट!! कच आउट!! एक और विकेट यहाँ पर मेहमान टीम गंवाती हुई!! मैथ्यू शॉर्ट 22 रन बनाकर पवेलियन लौटे!! दीपक चाहर के हाथ लगी दूसरी विकेट| शॉर्टपिच डाली गई धीमी गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाया| हवा में गई बॉल सीधा वहां मौजूद फील्डर यशस्वी जयसवाल के हाथों में गई जहाँ से उन्होंने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 126/6 ऑस्ट्रेलिया|
16.3
1
Deepak Chahar To Matthew Wade
मिड विकेट की ओर हलके हाथों से बल्लेबाज़ ने खेलकर एक रन लिया|
16.2
1
Deepak Chahar To Matthew Short
पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
16.1
2
Deepak Chahar To Matthew Short
दुग्गी!! हवा में थी गेंद लेकिन नो मेंस लैंड में जा गिरी बॉल!! शॉर्टपिच डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने पुल शॉट लगाना चाहा| गेंद अतिरिक्त उछाल के साथ बल्ले का टॉप एज लेती हुई फाइन लेग बाउंड्री की ओर गई| फील्डर कीपर सभी गेंद के पीछे भागे लेकिन गेंद उनकी पकड़ से दूर जा गिरी| इसी बीच बल्लेबाजों ने 2 रन भागकर पूरा किया|
ओवर की समाप्ति 16 : 122/5
14 रन
  • 115.1
  • 1 WD 15.2
  • 115.2
  • 7 NB 15.3
  • 015.3
  • 115.4
  • 115.5
  • 215.6
M. Wade
11 (7)
M. Short
19 (16)
M. Kumar
3-0-33-0
15.6
2
Mukesh Kumar To Matthew Wade
दुग्गी!! पैड्स लाइन पर डाली गई लो फुलटॉस गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेलकर 2 रन लिया| ऑस्ट्रेलिया को अब जीत के लिए 24 गेंदों पर 53 रनों की दरकार है|
15.5
1
Mukesh Kumar To Matthew Short
बल्लेबाज़ ने इस गेंद को लॉफ्ट किया और टीम के खाते में एक रन जोड़ा|
15.4
1
Mukesh Kumar To Matthew Wade
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल हासिल किया|
15.3
0
Mukesh Kumar To Matthew Wade
डॉट गेंद!! फ्री हिट बॉल का फ़ायदा नहीं उठा सके मैथ्यू वेड यहाँ पर!! पैड्स लाइन पर डाली गई तेज़ गति की गेंद पर बल्लेबाज़ ने फ्लिक करना चाहा| बॉल की गति और लाइन से बीट हो गए वेड| इसी बीच गेंद सीधा पैड्स को जा लगी| रन नहीं आ सका|
15.3
nb
Mukesh Kumar To Matthew Wade
छक्का!!! इसी बीच नो बॉल भी हो गई!! अब अगली गेंद फ्री हिट होगी!! ओवर स्टेप कर बैठे गेंदबाज़ जिसके बाद अम्पायर ने नो बॉल करार दिया| मैथ्यू वेड के बल्ले से आता हुआ पहला बड़ा शॉट!! बेहतरीन शॉट बल्लेबाज़ के द्वारा खेला गया यहाँ पर| इस शॉट के लिए आप फील्डर नहीं तैनात कर सकते| फुल लेंथ पर रखी हुई गेंद को स्कूप लगाया| गेंद बल्ले पर सही तरह से आई और कीपर के ऊपर से फाइन लेग बाउंड्री के पार गई सीधे स्टैंड में गई|
15.2
1
Mukesh Kumar To Matthew Short
फुल लेंथ की गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की तरफ खेलकर एक रन निकाला|
15.2
wd
Mukesh Kumar To Matthew Short
वाइड!!! ऑफ स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
15.1
1
Mukesh Kumar To Matthew Wade
एक रन!! ऊपर डाली गई गेंद को वेड ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर एक रन लिया|
ओवर की समाप्ति 15 : 108/5
9 रन
  • 114.1
  • 614.2
  • 114.3
  • W 14.4
  • 014.5
  • 114.6
M. Wade
1 (2)
M. Short
17 (14)
D. Chahar
3-0-38-1
14.6
1
Deepak Chahar To Matthew Wade
सिंगल!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने थर्ड मैन की ओर खेलकर एक रन लिया|
14.5
0
Deepak Chahar To Matthew Wade
पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
मैथ्यू वेड बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
14.4
W
Deepak Chahar To Tim David OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट यशस्वी जयसवाल बोल्ड दीपक चाहर| 20 रनों की छोटी सी साझेदारी का हुआ अंत| मुकाबले में एक अहम मोड़ आ गया है| खात्तार्नाक टिम डेविड महज़ 19 रन बनाकर अब वापिस लौट गए हैं| इस विकेट से दीपक चाहर को काफी आत्मविश्वास आएगा| शॉर्ट पिच गेंद से बल्लेबाज़ को पूरी तरह से चकमा दे दिया| पुल शॉट लगाने गए थे लेकिन अतिरिक्त उछाल से चकमा खाए और मिस टाइम शॉट लगा बैठे| स्क्वायर लेग की तरफ फील्डर उस कैच के नीचे आये और उसे आसानी के साथ पूरा किया| 107/5 ऑस्ट्रेलिया, लक्ष्य से 68 रन दूर|
14.3
1
Deepak Chahar To Matthew Short
इस बार विकेट लाइन की गेंद को लेग साइड पर खेला जहाँ से एक रन का मौका बन पाया|
14.2
6
Deepak Chahar To Matthew Short
छक्का! स्लोवर गेंद ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर| लेंथ में छोटी थी| बल्लेबाज़ शॉर्ट ने खड़े-खड़े ही बिना ताक़त के उसे सामने की तरफ मार दिया| फ्लैट सिक्स हासिल हुआ|
14.1
1
Deepak Chahar To Tim David
सिंगल यहाँ पर हासिल होता हुआ| बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|
ओवर की समाप्ति 14 : 99/4
9 रन
  • 013.1
  • 113.2
  • 413.3
  • 413.4
  • 013.5
  • 013.6
M. Short
10 (12)
T. David
18 (18)
M. Kumar
2-0-19-0
13.6
0
Mukesh Kumar To Matthew Short
सटीक यॉर्कर!! दो चौका खाने के बाद अच्छी वापसी मुकेश द्वारा| इस बार बल्लेबाज़ के पास उसे डिफेंड करने के अलावा कोई चारा नहीं था| अब 36 गेंदों पर 76 रनों की दरकार है|
13.5
0
Mukesh Kumar To Matthew Short
ओह!! बाल-बाल बचे बल्लेबाज़| ऑफ़ स्टम्प के काफी पास से निकल गई गेंद| स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ| कोई रन नहीं, कोई नुकसान नहीं हुआ|
13.4
4
Mukesh Kumar To Matthew Short
एक और चौका! इस बार मिड ऑफ़ पर फील्डर स्काई से मिस फील्ड हुई और चार रनों के लिए निकल गई गेंद| फुल गेंद को मिड ऑफ़ की तरफ ड्राइव किया था| फील्डर ने अपने दाहिने तरफ डाईव लगाकर उसे रोकना चाहा लेकिन हाथ को लगने के बाद भी सीमा रेखा के पार चली गई गेंद|
13.3
4
Mukesh Kumar To Matthew Short
चौका! कड़क पुल शॉट!! खड़े-खड़े ही इस गुड लेंथ गेंद को पिक किया और मिड विकेट बाउंड्री की तरफ मार दिया| एक टप्पा खाने के बाद गैप में गई गेंद और बाउंड्री दे गई|
13.2
1
Mukesh Kumar To Tim David
क्विक सिंगल!! बढ़िया रनिंग विकटों के बीच| आगे की गेंद को हलके हाथों से मिड ऑफ़ की तरफ पुश किया और तेज़ी से भागकर रन पूरा किया| समझदारी भरा क्रिकेट देखने को मिला है टिम द्वारा|
13.1
0
Mukesh Kumar To Tim David
अच्छे टप्पे पर पड़कर तेज़ रफ़्तार से अंदर आई गेंद और बल्लेबाज़ डेविड ने उसे बढ़िया तरीके से ऑफ़ साइड पर खेला| फील्डर वहां तैनात, रन का मौका नहीं बन पाया|
ओवर की समाप्ति 13 : 90/4
1 रन
  • 012.1
  • 112.2
  • 012.3
  • 012.4
  • 012.5
  • 012.6
M. Short
2 (8)
T. David
17 (16)
R. Bishnoi
4-0-17-1
12.6
0
Ravi Bishnoi To Matthew Short
डॉट गेंद के साथ हुई एक कसे हुए ओवर की समाप्ति जिससे महज़ 1 ही रन आया| इस बार टाईट लाइन पर डाली गई गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने डिफेंड करते हुए सम्मान दे दिया| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर| 42 गेंदों पर 85 रनों की दरकार है|
12.5
0
Ravi Bishnoi To Matthew Short
डॉट गेंद यहाँ भी आती हुई| इस बार विकेट लाइन की गेंद पर अच्छा पंच शॉट खेला फ्रेंटफुट से लेकिन सीधा गेंदबाज़ के पास गई बॉल| रवी ने उसे फील्ड किया| कोई रन नहीं हो सका|
12.4
0
Ravi Bishnoi To Matthew Short
फ्रंट फुट पर जाकर गेंद की लाइन में बल्ले को प्रस्तुत किया और ब्लॉक कर दिया| रन का मौका नहीं बन पायेगा|
12.3
0
Ravi Bishnoi To Matthew Short
एक और गुगली गेंद| लेग साइड पर खेलना चाहते थे लेकिन पैड्स पर खा बैठे| रन का मौका नहीं बन सका|
12.2
1
Ravi Bishnoi To Tim David
सिंगल!! ओवर पिच गेंद| लॉन्ग ऑफ़ की दिशा में उसे ड्राइव किया| डीप में फील्डर ने अपने बाएँ ओर जाते हुए गेंद को रोका| एक ही रन मिला|
12.1
0
Ravi Bishnoi To Tim David
इस बार आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर समझदारी दिखाते हुए डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं होगा|
ओवर की समाप्ति 12 : 89/4
6 रन
  • 411.1
  • W 11.2
  • 011.3
  • 011.4
  • 211.5
  • 011.6
M. Short
2 (4)
T. David
16 (14)
A. Patel
4-0-16-3
11.6
0
Axar Patel To Matthew Short
डॉट बॉल के साथ अक्षर के एक सफल और शानदार स्पेल की हुई समाप्ति| इस बार फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया| कोई रन नहीं हो सका|
11.5
2
Axar Patel To Matthew Short
लेग स्टंप पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर हलके हाथों से खेलकर 2 रन लिया|
11.4
0
Axar Patel To Matthew Short
अरे वाह!!! पड़कर काँटा बदला गेंद ने और बल्लेबाज़ को चारो खाने चित कर दिया| बाहरी किनारे को छोड़ती हुई कीपर के दस्तानों में प्रस्थान कर गई गेंद|
11.3
0
Axar Patel To Matthew Short
पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|
मैथ्यू शॉर्ट बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
11.2
W
Axar Patel To Ben McDermott OUT!
आउट!!! क्लीन बोल्ड!! एक और सफलता अक्षर पटेल के खाते में जाती हुई| बेन मैकडरमोट की 19 रनों की पारी का हुआ अंत| अक्षर पटेल के खाते में गई आज की तीसरी सफलता| ऑफ़ स्टम्प लाइन पर डाली गई गेंद पर हीव शॉट लॉन्ग ऑन की तरफ लगाने गए| टर्न से पूरी तरह से चकमा खाए और बल्ले को बीट करने के बाद गेंद सीधा ऑफ़ स्टम्प से जा टकराई और बल्लेबाज़ का काम तमाम हो गया| 87/4 ऑस्ट्रेलिया, लक्ष्य से 88 रन दूर|
11.1
4
Axar Patel To Ben McDermott
चौका! बाउंड्री के साथ हुई ओवर की शुरुआत| विकेट लाइन पर डाली गई छोटी गेंद को मिड विकेट की तरफ पुल कर दिया| बल्ले से लगते ही गोली की रफ़्तार से निकल गई गेंद सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
ओवर की समाप्ति 11 : 83/3
7 रन
  • 110.1
  • 110.2
  • 010.3
  • 110.4
  • 110.5
  • 310.6
B. McDermott
15 (20)
T. David
16 (14)
R. Bishnoi
3-0-16-1
10.6
3
Ravi Bishnoi To Ben McDermott
तीन रन!! बेहतरीन फील्डिंग मिड विकेट बाउंड्री के पास यशस्वी जयसवाल और रिंकू सिंह के रूप में देखने को मिला!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक किया| गैप में गई गेंद जिसको फील्ड करने के लिए लॉन्ग ऑन से भागकर जयसवाल मिड विकेट बाउंड्री के पास आए और अपने दाँए ओर डाईव लगाया| इसी बीच बॉल उनके हाथ को लगकर आगे निकल गई तभी रिंकू ने आकर गेंद को सीमा रेखा के बाहर जाने से रोका| इसी बीच बल्लेबाजों ने भागकर 3 रन ले लिया|
10.5
1
Ravi Bishnoi To Tim David
ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई स्पिन गेंद पर बल्लेबाज़ ने डीप कवर की ओर खेलकर एक रन निकाला|
10.4
1
Ravi Bishnoi To Ben McDermott
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड ऑन की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
10.3
0
Ravi Bishnoi To Ben McDermott
नॉट आउट!! बल्लेबाज़ी टीम का रिव्यु सफल हो गया| विकेट्स मिसिंग ने यहाँ पर बेन को बचाया| बल्लेबाज़ क्रॉस खेलने के चक्कर में अपना विकेट गंवाते-गंवाते बच गए| ऑफ़ स्टम्प लाइन से पड़कर अंदर टर्न हुई गेंद| स्वीप शॉट लगाने गए लेकिन टर्न से चकमा खाए| बल्ले को मिस करने के बाद फ्रंट पैड्स पर जा लगी गेंद| एलबीडबल्यू की अपील हुई जिसे अम्पायर ने आउट करार दिया| बल्लेबाज़ ने रिव्यु लिया जहाँ बिग स्क्रीन पर देखने पर पता चला कि लेग स्टम्प को छोड़ते हुए निकल रही थी गेंद| नॉट आउट आया थर्ड अम्पायर का फैसला|
10.2
1
Ravi Bishnoi To Tim David
एक और बार टर्न होकर अंदर आई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे स्क्वायर लेग की दिशा में खेला| गैप मिला यहाँ भी और एक रन हासिल हुआ|
10.1
1
Ravi Bishnoi To Ben McDermott
गुगली गेंद!! बेन मैकडरमोट ने उसे बड़े आराम से ऑन साइड पर खेला और गैप से एक रन हासिल कर लिया|
ओवर की समाप्ति 10 : 76/3
10 रन
  • 19.1
  • 19.2
  • 69.3
  • 09.4
  • 19.5
  • 19.6
B. McDermott
10 (16)
T. David
14 (12)
A. Khan
2-0-16-0
9.6
1
Avesh Khan To Ben McDermott
सिंगल!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! आगे डाली गई तेज़ गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर सीधा बल्ले से खेला जहाँ से एक रन मिल गया| 10 ओवर के बाद 76/3 ऑस्ट्रेलिया, जीत के लिए 60 गेंदों पर 99 रनों की दरकार|
9.5
1
Avesh Khan To Tim David
ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर एक रन लिया|
9.4
0
Avesh Khan To Tim David
ऑफ साइड की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
9.3
6
Avesh Khan To Tim David
छक्का!!! टिम डेविड के बल्ले से आता हुआ बड़ा शॉट यहाँ पर!! शानदार पुल शॉट यहाँ पर लगाते हुए डेविड| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की दिशा में पुल शॉट लगाया| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल| बॉल गई सीधा दर्शकों के बीच छह रनों के लिए|
9.2
1
Avesh Khan To Ben McDermott
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की ओर पुल शॉट लगाकर एक रन लिया|
9.1
1
Avesh Khan To Tim David
शॉर्टपिच डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने हलके हाथों से थर्ड मैन की ओर गाइड करते हुए एक रन लिया|
ओवर की समाप्ति 9 : 66/3
5 रन
  • 18.1
  • 08.2
  • 08.3
  • 28.4
  • 18.5
  • 1 LB 8.6
T. David
6 (8)
B. McDermott
8 (14)
A. Patel
3-0-10-2
8.6
lb
Axar Patel To Tim David
लेग बाई के रूप में आया एक रन!!! पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने फ्लिक करने का सोचा| गेंद की गति और उछाल से बीट हो गए बल्लेबाज़| इसी बीच बॉल सीधा थाई पैड्स को लगकर लेग साइड की ओर गई जहाँ से एक रन मिल गया|
8.5
1
Axar Patel To Ben McDermott
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड ऑन की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
8.4
2
Axar Patel To Ben McDermott
दुग्गी!! इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और दो रन हासिल किया|
8.3
0
Axar Patel To Ben McDermott
पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|
8.2
0
Axar Patel To Ben McDermott
विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर की ओर पंच किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
8.1
1
Axar Patel To Tim David
ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर एक रन निकाला|
ओवर की समाप्ति 8 : 61/3
6 रन
  • 17.1
  • 07.2
  • 17.3
  • 1 WD 7.4
  • 17.4
  • 17.5
  • 17.6
T. David
5 (6)
B. McDermott
5 (10)
A. Khan
1-0-6-0
7.6
1
Avesh Khan To Tim David
गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से लॉन्ग ऑन की ओर पुश करते हुए एक रन लिया|
7.5
1
Avesh Khan To Ben McDermott
हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
7.4
1
Avesh Khan To Tim David
गुड लेंथ पर पटकी गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से कट शॉट लगाकर एक रन लिया|
7.4
wd
Avesh Khan To Tim David
वाइड!!! बाउंसर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कीपर की तरफ जाने दिया| अम्पायर ने दिया वाइड यहाँ पर|
7.3
1
Avesh Khan To Ben McDermott
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
7.2
0
Avesh Khan To Ben McDermott
बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
7.1
1
Avesh Khan To Tim David
ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को टिम डेविड ने डीप पॉइंट की ओर खेलकर एक रन लिया|
ओवर की समाप्ति 7 : 55/3
3 रन
  • 06.1
  • W 6.2
  • 06.3
  • 16.4
  • 16.5
  • 16.6
T. David
2 (3)
B. McDermott
3 (7)
A. Patel
2-0-6-2
6.6
1
Axar Patel To Tim David
सिंगल!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर एक रन लिया|
6.5
1
Axar Patel To Ben McDermott
बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
6.4
1
Axar Patel To Tim David
भाग्यशाली रहे बल्लेबाज़| गेंद बल्ले का अंदरूनी किनारा लेती हुई स्टम्प्स को मिस कर गई और गैप से एक रन मिला|
6.3
0
Axar Patel To Tim David
बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ| रन नहीं आ सका|
टिम डेविड नये बल्लेबाज़ क्रीज़ पर आये हैं...
6.2
W
Axar Patel To Aaron Hardie OUT!
आउट!! क्लीन बोल्ड!! यु मिस आई हिट!! एक बार फिर से अक्षर पटेल ने अपने ओवर में एक बल्लेबाज़ का विकेट हासिल किया है| इस बार आरोन हार्डी महज़ 8 रन बनाकर आउट हुए| विकेट लाइन पर धीमी गति से छोड़ी गई गेंद| बल्लेबाज़ उसपर क्रॉस बल्ले से स्वीप शॉट लगाने चले गए| गेंद की गति से चकमा खाए और बल्ले को मिस करने के बाद सीधा मिडिल स्टम्प्स से जा टकराई गेंद और बूम| काफी तेज़ी से साथ भारत मुकाबले में वापसी कर चुका है| 52/3 ऑस्ट्रेलिया|
6.1
0
Axar Patel To Aaron Hardie
विकटों के बीच डाली गई गेंद| फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया| कोई रन नहीं हुआ|
पॉवर प्ले की हुई समाप्ति!!! 6 ओवर के बाद 52/2 ऑस्ट्रेलिया, लक्ष्य से 123 रन दूर| आक्रामक शुरुआत देखने को मिली है हमें यहाँ पर कंगारू टीम के बल्लेबाजों द्वारा लेकिन इसी दौरान दो बहुमूल्य विकेट भी गंवाया है| हेड काफी देर क्रीज़ पर टिके रहे और बड़े शॉट्स लगा रहे थे लेकिन अक्षर ने आकर उनका विकेट लिया और टीम को मुकाबले में ऊपर ला दिया|
ओवर की समाप्ति 6 : 52/2
7 रन
  • 05.1
  • 45.2
  • 05.3
  • 25.4
  • 15.5
  • 05.6
B. McDermott
2 (6)
A. Hardie
8 (7)
R. Bishnoi
2-0-9-1
5.6
0
Ravi Bishnoi To Ben McDermott
नॉट आउट!! अम्पायर्स कॉल हो गया यहाँ पर!! गुड लेंथ पर डाली गई स्पिन गेंद पर बल्लेबाज़ डिफेंड करने गए| गेंद टप्पा खाकर तेज़ी से टर्न होकर अंदर की ओर आई और बल्ले को बीट करती हुई सीधा पैड्स को जा लगी| एलबीडबल्यू की हुई अपील, अम्पायर ने नकारा| फील्डिंग टीम के कप्तान ने लिए रिव्यु| जिसके बाद थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में चेक किया तो पता लगा कि बॉल लेग स्टंप्स को हलकी सी लगती हुई जा रही थी| जिसके कारण अम्पायर्स कॉल हो गया और थर्ड अम्पायर ने नॉट आउट दिया|
5.5
1
Ravi Bishnoi To Aaron Hardie
बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
5.4
2
Ravi Bishnoi To Aaron Hardie
दुग्गी!! पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए तेज़ी से 2 रन हासिल किया|
5.3
0
Ravi Bishnoi To Aaron Hardie
क्रीज़ में रहकर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|
5.2
4
Ravi Bishnoi To Aaron Hardie
चौका!!! आरोन हार्डी के बल्ले से आती हुई पहली बाउंड्री!! आगे डाली गई स्पिन गेंद पर बल्लेबाज़ ने सामने की ओर हवा में शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा सीमा रेखा के बाहर गई चार रनों के लिए|
5.1
0
Ravi Bishnoi To Aaron Hardie
गुड लेंथ पर डाली गई स्पिन गेंद पर बल्लेबाज़ ने डिफेंड कर करना सही समझा|
ओवर की समाप्ति 5 : 45/2
3 रन
  • 04.1
  • 14.2
  • 14.3
  • W 4.4
  • 04.5
  • 14.6
A. Hardie
1 (2)
B. McDermott
2 (5)
A. Patel
1-0-3-1
4.6
1
Axar Patel To Aaron Hardie
सिंगल!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
4.5
0
Axar Patel To Aaron Hardie
आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|
आरोन हार्डी बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
4.4
W
Axar Patel To Travis Head OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट मुकेश कुमार बोल्ड अक्षर पटेल| बड़ी मछली जा में फंस गई| ट्रैविस हेड 31 रन बनाकर पवेलियन लौटे| अक्षर के हाथ लगी बड़ी विकेट| विकेट लाइन पर डाली गई गेंद को हेड ने लेग साइड पर आड़े बल्ले से शॉट लगाना चाहा| पड़ने के बाद गेंद थोड़ा सा उछलकर बल्ले पर आई और टॉप एज लग गया| पॉइंट की तरफ हवा में खिल गई गेंद जिसे फील्डर ने आसानी से लपक लिया| 44/2 ऑस्ट्रेलिया, लक्ष्य से 131 रन दूर|
4.3
1
Axar Patel To Ben McDermott
बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
4.2
1
Axar Patel To Travis Head
सिंगल, मिड ऑन की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला|
4.1
0
Axar Patel To Travis Head
आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
ओवर की समाप्ति 4 : 42/1
2 रन
  • W 3.1
  • 03.2
  • 03.3
  • 13.4
  • 13.5
  • 03.6
B. McDermott
1 (4)
T. Head
30 (13)
R. Bishnoi
1-0-2-1
3.6
0
Ravi Bishnoi To Ben McDermott
नॉट आउट!! फील्डिंग टीम का रिव्यु बच गया!! अम्पायर्स कॉल हो गया यहाँ पर!!! बाल-बाल बच गये बल्लेबाज़ मैकडरमोट| लेग स्टम्प को किस कर रही थी गेंद इस वजह से फील्ड अम्पायर के फैसले को मान्यता दे दी गई| टर्न होकर अंदर आती गेंद को डिफेंड करने गए थे लेकिन बीट हुए और फ्रंट पैड्स पर खा बैठे थे| पैड्स पर लगने के बाद एलबीडबल्यू की अपील हुई| रिव्यु लिया गया जहाँ ये देखा गया कि लेग स्टम्प को छूकर जा रही थी गेंद इस वजह से सुरक्षित रहे बल्लेबाज़|
3.5
1
Ravi Bishnoi To Travis Head
सिंगल!! इस बार बल्लेबाज़ ने स्क्वायर कट करते हुए एक रन हासिल किया|
3.4
1
Ravi Bishnoi To Ben McDermott
सिंगल!! इस बार अंदरूनी किनारा लगा लेकिन गैप में निकल गई गेंद स्क्वायर लेग की ओर एक रन के लिए|
3.3
0
Ravi Bishnoi To Ben McDermott
आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड ऑन की ओर पुश किया| फील्डर के पास टप्पा खाकर गई गेंद| रन नहीं आ सका|
3.2
0
Ravi Bishnoi To Ben McDermott
डॉट गेंद!! इस बार अंदरूनी किनारा लगा लेकिन कोई रन नहीं कोई नुक्सान नहीं हुआ|
बेन मैकडरमोट बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
3.1
W
Ravi Bishnoi To Josh Philippe OUT!
आउट!! क्लीन बोल्ड!! यु मिस आई हिट!! रवि बिश्नोई ने आते ही एक बार फिर से अपने पहले ओवर में भारत को ब्रेक थ्रू दिलाई| 8 रनों की जोश फ़िलिप की छोटी सी पारी का हुआ अंत| ऑफ़ स्टम्प लाइन पर डाली गई फुल गेंद| स्वीप शॉट इसपर लगाने गए| बॉल डिप हुई और बल्ले को बीट करते हुए सीधा जाकर ऑफ़ स्टम्प से टकरा गई और बूम| बिश्नोई ने अपने अनोखे अंदाज़ में विकेट का जश्न मनाया| 40/1 ऑस्ट्रेलिया|
ओवर की समाप्ति 3 : 40/0
22 रन
  • 42.1
  • 42.2
  • 02.3
  • 62.4
  • 42.5
  • 42.6
T. Head
29 (12)
J. Philippe
8 (6)
D. Chahar
2-0-29-0
2.6
4
Deepak Chahar To Travis Head
बाउंड्री के साथ 22 रनों के एक महंगे ओवर की हुई समाप्ति| इस बार विकटों के बीच की फुल गेंद को लेग साइड पर हीव किया| गैप था इस वजह से चौका मिल गया| 40/0 भारत|
2.5
4
Deepak Chahar To Travis Head
चौका! एक और बाउंड्री इस ओवर से आती हुई| इफ बार इंगल बदलकर ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गेंद| ट्रैविस हेड ने इस फुल गेंद को कवर्स की तरफ स्लाइस कर दिया और एक टप्पा बाद सीमा रेखा के पार चली गई गेंद|
2.4
6
Deepak Chahar To Travis Head
छक्का! बड़ा ओवर यहाँ पर ऑस्ट्रेलिया के लिए आता हुआ| टिपिकल पिक अप शॉट था ये स्क्वायर लेग बाउंड्री की तरफ| काफी जल्दी इस तरह की लेंथ को पिक कर लिया| पैरों पर डाली गई गेंद को बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया बाउंड्री की तरफ, गैप में गई गेंद सीमा रेखा के पार छह रनों के लिए|
2.3
0
Deepak Chahar To Travis Head
डॉट बॉल!! इस बार क्रीज़ में जाकर गेंद को स्टीयर किया लेकिन सीधा फील्डर की ओर मार बैठे| रन नहीं हुआ|
2.2
4
Deepak Chahar To Travis Head
चौका! एक और बाउंड्री यहाँ पर आती हुई| इस बार फुल गेंद को हीव कर दिया| लॉन्ग ऑन की तरफ गई गेंद और गैप से चार रनों के लिए निकल गई| ट्रैविस हेड का काउंटर अटैक जारी है|
2.1
4
Deepak Chahar To Travis Head
चौका! लो फुल टॉस गेंद!! शॉर्ट मिड विकेट फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया बाउंड्री की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
ओवर की समाप्ति 2 : 18/0
11 रन
  • 01.1
  • 41.2
  • 1 WD 1.3
  • 1 WD 1.3
  • 1 LB 1.3
  • 01.4
  • 41.5
  • 01.6
J. Philippe
8 (6)
T. Head
7 (6)
M. Kumar
1-0-10-0
1.6
0
Mukesh Kumar To Josh Philippe
गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर की ओर पंच किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
1.5
4
Mukesh Kumar To Josh Philippe
चौका!!! पैरों पर डाली गई गेंद को बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया फाइन लेग बाउंड्री की तरफ| गैप में गई गेंद सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
1.4
0
Mukesh Kumar To Josh Philippe
स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
1.3
lb
Mukesh Kumar To Travis Head
एलबीडबल्यू की अपील!! अम्पायर सहमत नहीं| लेग बाई का रन आ गया| मिसिंग लेग थी इस वजह से अम्पायर ने इसे नकार दिया| थोड़ा अंदर होती तो बल्लेबाज़ का काम तमाम हो सकता था| पड़कर अंदर आई बॉल, फ्लिक मारने गए, बल्ले को मिस करते हुए पैड्स को जा लगी थी| गैप में गई जहाँ से लेग बाई का एक रन मिल गया|
1.3
wd
Mukesh Kumar To Travis Head
एक और वाइड! इस बार लेग स्टम्प के काफी बाहर| अच्छा टेक विकेट कीपर द्वारा| अपने दाएं ओर फुल स्ट्रेच करते हुए बॉल को अपने दस्तानों में लिया| एक रन मिल गया अतिरिक्त के रूप में यहाँ पर|
1.3
wd
Mukesh Kumar To Travis Head
वाइड! ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए| अम्पायर द्वारा वाइड का इशारा किया गया|
1.2
4
Mukesh Kumar To Travis Head
चौका! इनसाइड आउट ओवर कवर!! चिप कर दिया गेंद को कवर्स बाउंड्री की तरफ| टाइमिंग इतनी शानदार थी कि गेंद बड़े आराम से सीमा रेखा के पार चली गई चार रनों के लिए|
1.1
0
Mukesh Kumar To Travis Head
स्विंग एंड मिस!! काफी जोर से रूम बनाकर इस गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए| बाक़ी का काम कीपर ने किया|
मुकेश कुमार दूसरे एंड से गेंद लेकर आये हैं...
ओवर की समाप्ति 1 : 7/0
7 रन
  • 20.1
  • 00.2
  • 10.3
  • 00.4
  • 00.5
  • 40.6
J. Philippe
4 (3)
T. Head
3 (3)
D. Chahar
1-0-7-0
0.6
4
Deepak Chahar To Josh Philippe
चौका! बाउंड्री के साथ हुई ओवर की समाप्ति| फ्रंट फुट पर जाकर इस गेंद को कवर्स और एक्स्ट्रा कवर्स की दिशा में ड्राइव कर दिया| टाइमिंग शानदार थी जिस वजह से चार रनों के लिए निकल गई गेंद| 7/0 ऑस्ट्रेलिया|
0.5
0
Deepak Chahar To Josh Philippe
एक और प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| खेलने का प्रयास, स्विंग से चकमा खा गए बल्लेबाज़| कीपर की तरफ गई गेंद| कोई रन नहीं, कोई नुक्सान नहीं हुआ|
0.4
0
Deepak Chahar To Josh Philippe
प्ले एंड मिस!! इन साइड एज को मिस करते हुए कीपर के दस्तानों में निकल गई गेंद| शार्प इनस्विंगर यहाँ पर देखने को मिली है| कोई रन नहीं हुआ|
0.3
1
Deepak Chahar To Travis Head
क्विक सिंगल!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई ओवरपिच गेंद| ड्राइव किया मिड ऑफ़ की ओर| तेज़ी से भागे और सिंगल पूरा किया| समझदारी भरा क्रिकेट देखने को मिला है बल्लेबाज़ द्वारा|
0.2
0
Deepak Chahar To Travis Head
इस बार लहराते हुए बाहर की तरफ निकल रही थी गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे भली भांति परखा और अंत में डिफेंड कर दिया| रन का मौका यहाँ भी नहीं बन पाया|
0.1
2
Deepak Chahar To Travis Head
दुग्गी!! दो रनों के साथ ट्रैविस हेड ने अपना और टीम का खाता खोला| स्क्वायर लेग बाउंड्री पर आवेश ने पैर से इस गेंद को सीमा रेखा के पार जाने से रोका| हलकी सी स्विंग भी यहाँ पर देखने को मिली है| बल्लेबाज़ ने उसे लेग साइड पर मोड़ा था जहाँ से दो रन हासिल हुआ|
मैच की जानकारी
  • स्थान शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, रायपुर
  • मौसम साफ़
  • टॉस Australia ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
  • परिणाम भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 20 रनों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच Axar Patel
  • अंपायर जयरमन मदनगोपाल, केएन अनंथापद्मनाभन, विरेंदर शर्मा
  • रेफ़री जवागल श्रीनाथ
Advertisement
मैच पोल

कौन जीतेगा मैच?

वर्म
Advertisement