Advertisement
Advertisement

भारत vs ऑस्ट्रेलिया, तीसरा टी-20 Commentary, Live Updates

भारत vs ऑस्ट्रेलिया, 2023 - टी-20 Live Commentary

भारत vs ऑस्ट्रेलिया स्कोरकार्ड
Share
मैच समाप्त   
तीसरा टी-20, बर्सापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी , Nov 28, 2023
भारत भारत
222/3 (20.0)
ऑस्ट्रेलिया ऑस्ट्रेलिया
225/5 (20.0)
ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 5 विकटों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    ग्लेन मैक्सवेल
    104(48)&0/30(1)
तो प्यारे क्रिकेट फैन्स आज के इस शानदार मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त और रखिये अपना ख्याल| आपसे फिर होगी मुलाकात 1 दिसम्बर को शाम 07.00 बजे इस सीरीज के चौथे टी20 मुकाबले के साथ जो रायपुर में खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
ग्लेन मैक्सवेल को उनके शानदार शतक के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार दिया गया| इसे हासिल करते हुए उन्होंने बताया कि हाँ मैंने आखिरी ओवर में काफी रन दे दिया था जिससे मैं निराश था| जब मैं बल्लेबाज़ी करने गए तो वो मेरे दिमाग में चल रहा था| मैंने ये सोचकर रखा हुआ था कि मुझे अंत तक बल्लेबाज़ी करनी है और खुश हूँ कि मैं वो करने में कामयाब हो पाया|
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मैथ्यू वेड ने यहाँ पर बात करते हुए कहा कि इस जीत से काफी खुश हूँ| हमने काफी मेहनत की थी जिसका फल हमें मिला है| मैक्सवेल पर कहा कि वो हमेशा से टीम के लिए एक शानदार खिलाड़ी रहे हैं और आज भी उन्होंने एक करिश्माई पारी खेली है| हाँ उन्होंने आखिरी ओवर में 30 रन दे दिए थे लेकिन वो सब खेल का हिस्सा है| आगे कहा कि गेंदबाजी के दौरान केन रिचर्डसन चोटिल हो गए थे जिस वजह से हमें उस आखिरी ओवर में जोखिम उठाना पड़ा| जाते-जाते कहा कि युवा खिलाड़ियों के लिए यहाँ से सीखने को लिए काफी कुछ होगा|
सूर्यकुमार यादव ने यहाँ पर बात करते हुए कहा कि ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अंत में शानदार बल्लेबाज़ी की जिसकी वजह से मुकाबला जीत पाए| आगे स्काई ने कहा कि ड्यू आने की वजह से हमारे गेंदबाज़ ठीक तरह से बॉल को ग्रिप नहीं कर पा रहे थे| गायकवाड पर कहा कि वो एक स्पेशल खिलाड़ी हैं| जाते-जाते स्काई ने कहा कि हम अब अगले मुकाबले को जीतने की कोशिश करेंगे|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
उसके बाद दो और विकेट भारतीय गेंदबाजों ने हासिल किये और 47/1 से ऑस्ट्रेलिया को 68/3 कर दिया| फिर मैक्सवेल और मार्कस की जोड़ी ने पारी को सम्भाला और 60 रन जोड़ दिए| स्टोइनिस के आउट होने के बाद टिम डेविड के रूप में कंगारू टीम को एक और झटका लगा और सब कुछ मैक्सवेल के ऊपर आ गया लेकिन ये बल्लेबाज़ तो भाई साहब अलग ही फॉर्म में है| समझदारी के साथ अपने शॉट्स खेलते गए और फिर आखिरी के दो ओवरों में जिस तरह से इन्होंने भारतीय गेंदबाजों को आड़े हाथ लिया है वो उनकी आक्रामक शैली को दर्शाता है| हाँ इन्होंने अपनी गेंदबाजी के दौरान आखिरी ओवर में 30 रन देकर भारत को बड़े स्कोर तक जाने का मौका दिया था लेकिन फिर शानदार शतकीय विनिंग पारी खेलते हुए सब हिसाब बराबर कर दिया|
भारत द्वारा 223 रनों के लक्ष्य के जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने आज धमाकेदार अंदाज़ में इस रन चेज़ की शुरुआत की| इस श्रृंखला में अपना पहला मुकाबला खेल रहे ट्रैविस हेड (35) ने पहली ही गेंद से बल्ला चलाना शुरू कर दिया| शुरुआत की 12 गेंद हेड ने ही खेली और उसपर 25 रन लगा दिए थे| उसके बाद दूसरे छोर से आरोन हार्डी को मौका मिला और उन्होंने भी अपने हाथ खोले| महज़ 3 ओवर में ही ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 40 रनों का आंकड़ा छू लिया था| तब ऐसा लगा कि भारत गेम में काफी पीछे रह गया लेकिन फिर 47 के स्कोर पर हार्डी का विकेट लेकर अर्शदीप ने अपनी टीम को वापसी कराई|
ग्लेन मैक्सवेल यु ब्यूटी!!! एक बार फिर से बिग शो का जलवा हमें देखने को मिला है| जिस तरह से एकदिवसीय वर्ल्ड कप में दोहरा शतक लगाकर अपनी टीम को अफगानिस्तान के खिलाफ़ जादुई जीत दिलाई थी कुछ उसी तरह का प्रदर्शन यहाँ भी किया है| ऑस्ट्रेलियाई टीम ने आखिरी के 2 ओवरों में 45 रन बनाते हुए इस रन चेज़ को धमाकेदार अंदाज़ में पूरा किया| मैक्सवेल की यहाँ पर जितनी तारीफ की जाए उतनी कम होगी| जीता हुआ मुकाबला टीम इंडिया के शिकंजे से वापिस खींच लिया है|
ओवर की समाप्ति 20 : 225/5
23 रन
  • 419.1
  • 119.2
  • 619.3
  • 419.4
  • 419.5
  • 419.6
ग. मैक्सवेल
104 (48)
म. वेड
28 (16)
प. कृष्णा
4-0-68-0
19.6
4
प्रसिद्ध कृष्णा To ग्लेन मैक्सवेल
चौका! ओहोहो, ग्लेन मैक्सवेल यु ब्यूटी!! आखिरी के दो ओवरों में 45 रन जड़ते हुए ऑस्ट्रेलिया ने इस मुकाबले को जीत लिया है| ऑफ़ स्टम्प पर डाली गई इस फुल गेंद को पिक किया और सामने की तरफ हीव कर दिया| गैप मिला और गेंद बड़े आराम से सीमा रेखा के पार चली गई| ऑस्ट्रेलिया ने अब मुकाबले जीतकर सीरीज में वापसी कर ली है|
19.5
4
प्रसिद्ध कृष्णा To ग्लेन मैक्सवेल
एक और चौका! इसी के साथ मैक्सवेल का शतक भी पूरा हो गया| वाह जी वाह, क्या कमाल की बल्लेबाज़ी यहाँ पर की है| हाई फुल टॉस गेंद पर मिड विकेट की तरफ हीव कर दिया| कोई फील्डर नहीं था जिसकी वजह से चार रनों के लिए निकल गई गेंद| अब 1 गेंद पर 2 रन की दरकार है|
19.4
4
प्रसिद्ध कृष्णा To ग्लेन मैक्सवेल
चौका! एक और बाउंड्री!! अच्छा कट शॉट खेला! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को थर्ड मैन की ओर कट किया और बाउंड्री हासिल की है| मैक्सवेल अपने करियर की एक और बेहतरीन पारी खेलते हुए नज़र आ रहे हैं| अब 2 गेंद पर 6 रन की दरकार है|
19.3
6
प्रसिद्ध कृष्णा To ग्लेन मैक्सवेल
छक्का! 3 गेंद 10 रन की दरकार है| इस बार ऑफ़ स्टम्प के बाहर की छोटी गेंद को स्लाइस कर दिया कवर्स की तरफ| फ्लैट सिक्स हासिल हो गया| बल्लेबाज़ अब यहाँ से राहत की सांस ले सकते हैं| स्काई ने सर पर अपना हाथ रख लिया है|
19.2
1
प्रसिद्ध कृष्णा To मैथ्यू वेड
सिंगल!! 4 गेंद 16 रन की दरकार है| इस बार स्लोवर बॉल को कवर्स की तरफ खेला| डीप में गई गेंद जहाँ से एक ही रन का मौका बन पाया|
19.1
4
प्रसिद्ध कृष्णा To मैथ्यू वेड
चौका! अब 5 गेंद 17 रन की दरकार है| इस बार छोटी गेंद पर न साइड पर खेला गया पुल शॉट| बॉल तेज़ी से सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
ओवर की समाप्ति 19 : 202/5
22 रन
  • 418.1
  • 218.2
  • 418.3
  • 1 NB 18.4
  • 618.4
  • 118.5
  • 4 B 18.6
ग. मैक्सवेल
86 (44)
म. वेड
23 (14)
अ. पटेल
4-0-37-1
18.6
b
अक्षर पटेल To ग्लेन मैक्सवेल
बाईज के रूप में चौका आ गया| अब 6 गेंदों पर 21 रनों की दरकार है| 22 रनों का ये महंगा ओवर आ गया है| इस बार रिवर्स स्वीप शॉट लगाने गए थे| लाइन से चकमा खाए| कीपर भी उसे पकड़ नहीं सके और चौका मिल गया| भारत को स्लो ओवर रेट के चलते अब एक फील्डर घेरे के अंदर रखना है|
18.5
1
अक्षर पटेल To मैथ्यू वेड
सिंगल!! इस बार बल्लेबाज़ से दूर गेंद को रखा| ऑन ड्राइव का इस्तेमाल और एक रन बल्लेबाज़ के खाते में जोड़ लिया|
18.4
6
अक्षर पटेल To मैथ्यू वेड
छक्का! काफी शानदार शॉट| बल्लेबाज़ ने महज़ इसे अपनी टाइमिंग के साथ लॉफ्ट किया और गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी| बड़े शॉट की दरकार इस फ्री हिट पर थी जो आ भी गई|
18.4
nb
अक्षर पटेल To मैथ्यू वेड
वाइड! नॉट आउट!! अब 9 गेंद पर 32 रन की दरकार है| वाइड बॉल पर कट शॉट लगाने गए थे| मिस कर बैठे| कीपर ने उसे लपका और फुर्ती के साथ बेल्स उड़ा दी| फील्ड अम्पायर ने उसे बिग स्क्रीन पर चेक किया और पाया कि ईशान ने गेंद को स्टम्प्स के आगे से पिक किया था| इस वजह से ये नो बॉल हो गई| अब अगली गेंद फ्री हिट होगी|
18.3
4
अक्षर पटेल To मैथ्यू वेड
चौका! बल्लेबाज़ ने इस गेंद पर कवर्स की ओर इनसाइड आउट शॉट लगाया| गेंद सीमा रेखा के पार चली गई| 9 गेंद 33 रन की दरकार है|
18.2
2
अक्षर पटेल To मैथ्यू वेड
दुग्गी!! 10 गेंद 37 रन की दरकार है| इस बार पुल शॉट लगाया| सीमा रेखा पर फील्डर तिलक ने भागते हुए उसे रोका, दो ही रन मिल पाया|
18.1
4
अक्षर पटेल To मैथ्यू वेड
चौका! पहली गेंद पर आई बाउंड्री| लॉन्ग ऑफ़ फील्डर को बीट कर दिया| बिश्नोई ने अपने दायें ओर डाईव लगाई लेकिन गेंद को रोक नहीं पाए| कड़क शॉट ऑफ़ साइड पर खेला गया था|
ओवर की समाप्ति 18 : 180/5
6 रन
  • 117.1
  • 217.2
  • 017.3
  • 117.4
  • 117.5
  • 1 WD 17.6
  • 017.6
ग. मैक्सवेल
86 (43)
म. वेड
6 (8)
प. कृष्णा
3-0-45-0
17.6
0
प्रसिद्ध कृष्णा To ग्लेन मैक्सवेल
डॉट बॉल!! प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें| ऑफ़ स्टम्प पर शफल करते हुए कट लगाने गए लेकिन बीट हुए| मैक्सवेल द्वारा वाइड की मांग थी लेकिन अम्पायर सहमत नहीं दिखे| 12 गेंद 43 रनों की दरकार है|
17.6
wd
प्रसिद्ध कृष्णा To ग्लेन मैक्सवेल
वाइड! बाउंसर गेंद| बल्लेबाज़ के ऊपर से निकली जिसे अम्पायर ने वाइड करार दिया|
17.5
1
प्रसिद्ध कृष्णा To मैथ्यू वेड
कैच ड्रॉप!! 5 रनों पर वेड को मिला जीवन दान| शॉर्ट कवर्स पर स्काई से हुई चूक| हाथों में आकर निकल गई ये गेंद| ऑफ़ स्टम्प लाइन पर डाली गई धीमी गति की गेंद को हवा में मार दिया था| फील्डर ने अपने बाएँ ओर जाते हुए उसे लपकना चाहा लेकिन हाथों में आकर निकल गई गेंद| एक रन भाग लिया गया|
17.4
1
प्रसिद्ध कृष्णा To ग्लेन मैक्सवेल
हवा में गेंद लेकिन लॉन्ग ऑन फील्डर के काफी आगे गिर गई| बाल-बाल बचे मैक्सवेल| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई धीमी गति की फुल गेंद पर शॉट लगाया था जहाँ हवा में तो गई लेकिन नो मेंस लैंड में गिरी| अंत में एक रन पूरा किया|
17.3
0
प्रसिद्ध कृष्णा To ग्लेन मैक्सवेल
स्विंग एंड मिस!! इस गेंद पर मैक्सवेल ने लेग साइड की तरफ काफी जोर से अपना बल्ला घुमाया लेकिन बीट हो गए|
17.2
2
प्रसिद्ध कृष्णा To ग्लेन मैक्सवेल
स्लोवर बॉल!! मिड विकेट की तरफ उसे हीव किया| अंत तक इंतज़ार करते हुए शॉट खेला था इस वजह से गैप मिला| डीप से दो रन हासिल हो गया|
17.1
1
प्रसिद्ध कृष्णा To मैथ्यू वेड
बड़े शॉट के लिए गए लेकिन आउट साइड एज लेकर थर्ड मैन की तरफ गई गेंद| फील्डर के आगे गिरी जहाँ से एक रन का ही मौका बन पाया|
ओवर की समाप्ति 17 : 174/5
16 रन
  • 616.1
  • 616.2
  • 116.3
  • 116.4
  • 116.5
  • 116.6
म. वेड
4 (6)
ग. मैक्सवेल
83 (39)
अ. सिंह
4-0-44-1
16.6
1
अर्शदीप सिंह To मैथ्यू वेड
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| शुरूआती दो गेंदों पर 12 रन देने के बाद अच्छी वापसी हुई है गेंदबाज़ द्वारा| इस गेंद पर स्कूप शॉट खेला और फाइन लेग से सिंगल हासिल किया| 18 गेंदों पर 49 रनों की दरकार है|
16.5
1
अर्शदीप सिंह To ग्लेन मैक्सवेल
सिंगल!! इस बार ऑफ़ साइड पर इस गेंद को खेला और डीप से एक रन हासिल किया|
16.4
1
अर्शदीप सिंह To मैथ्यू वेड
बेहतरीन यॉर्कर अर्शदीप द्वारा| वेड ने उसे लेग साइड पर खेला| डीप से सिंगल ही मिल पाया|
16.3
1
अर्शदीप सिंह To ग्लेन मैक्सवेल
सिंगल!! इस बार मिड ऑफ़ की दिशा में खेला गेंद को जहाँ से एक ही रन का मौका बन पाया|
16.2
6
अर्शदीप सिंह To ग्लेन मैक्सवेल
एक और छक्का! सिक्स!!! एक और झन्नाटेदार शॉट छह रन के लिए| मैक्सवेल के पाले में गेंद और पूरा फायदा उठाया उस गेंद का, संपर्क इतना बेहतरीन कि गेंद जाकर दर्शकदीर्घा में काफी दूर गिरी छह रनों के लिए|
16.1
6
अर्शदीप सिंह To ग्लेन मैक्सवेल
छक्का! एक बार फिर से पहली ही गेंद पर बड़ा शॉट लगाकर गेंदबाज़ को दबाव में डाल दिया है| इस बार स्लोवर बॉल को पढ़ लिया और ऑफ़ स्टम्प पर शफल करते हुए फाइन लेग की तरफ शॉट लगा दिया| छह रन मिल गया|
ओवर की समाप्ति 16 : 158/5
13 रन
  • 615.1
  • 015.2
  • 015.3
  • 215.4
  • 415.5
  • 115.6
ग. मैक्सवेल
69 (35)
म. वेड
2 (4)
आ. खान
4-0-37-1
15.6
1
आवेश खान To ग्लेन मैक्सवेल
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस बार ग्लेन ने कवर्स की दिशा में खेला| डीप में फील्डर तैनात, एक ही रन मिल पाया| ऑस्ट्रेलिया को अब जीत के लिए 24 गेंदों पर 65 रनों की दरकार है| जबतक मैक्सवेल क्रीज़ पर हैं मुकाबले में कुछ भी हो सकता है|
15.5
4
आवेश खान To ग्लेन मैक्सवेल
मिस फील्ड और चौका! क्रैकिंग शॉट था कवर्स की तरफ| गायकवाड ने हाथ लगाकर उसे रोकना चाहा लेकिन हाफ स्टॉप हुआ| शॉट इतना तगड़ा था कि गेंद फिर भी सीमा रेखा के पार निकल गई| भारत को अब यहाँ से मैक्सवेल के विकेट की तलाश है|
15.4
2
आवेश खान To ग्लेन मैक्सवेल
दो रन आसानी से मिल जाएगा यहाँ पर| पैड्स की फुल गेंद को ऑन साइड पर हीव किया| गैप में गई गेंद| फील्डर गेंद से दूर थे गेंद जिसका फायदा उठाते हुए बल्लेबाजों ने दो रन चुरा लिया|
15.3
0
आवेश खान To ग्लेन मैक्सवेल
प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प पर शफल करते हुए लेग साइड पर शॉट लगाने गए लेकिन लाइन से बीट हुए मैक्सवेल|
इस बीच बल्लेबाज़ मैक्सवेल को उनको जूतों में कुछ तकलीफ हुई है| स्क्रबर की मांग की गई है ताकि जूतों के नीचे से अटकी घांस को निकाला जा सके|
15.2
0
आवेश खान To ग्लेन मैक्सवेल
डॉट बॉल!! स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
15.1
6
आवेश खान To ग्लेन मैक्सवेल
छक्के के साथ ओवर की शुरुआत की है| पिक अप और सीधा छह के लिए डेलिवर!! स्क्वायर लेग बाउंड्री पर फील्डर नहीं थे इस वजह से एक बढ़िया सिक्स हासिल हुआ| फील्ड को ध्यान में रखकर शॉट लगाते हुए मैक्सवेल यहाँ पर| इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया का 150 रन भी यहाँ पर पूरा हो गया है|
ओवर की समाप्ति 15 : 145/5
9 रन
  • 114.1
  • 114.2
  • 014.3
  • 614.4
  • 114.5
  • 014.6
म. वेड
2 (4)
ग. मैक्सवेल
56 (29)
अ. सिंह
3-0-28-1
14.6
0
अर्शदीप सिंह To मैथ्यू वेड
बेहतरीन यॉर्कर के साथ हुई ओवर की समाप्ति| ऑफ़ साइड पर उसे खेला ज़रूर लेकिन पॉइंट फील्डर को भेद नहीं पाए| 30 गेंदों पर 78 रनों की दरकार है अब|
14.5
1
अर्शदीप सिंह To ग्लेन मैक्सवेल
सिंगल ही मिल पायेगा यहाँ पर| इस बार फाइन लेग की ओर खेला गया पुल शॉट जहाँ से एक रन मिला|
14.4
6
अर्शदीप सिंह To ग्लेन मैक्सवेल
छक्का! रिवर्स लैप और इसी के साथ ग्लेन मैक्सवेल का अर्ध शतक पूरा हो गया| वो जानते हैं कि काम समाप्त नहीं हुआ है| 71 मीटर लम्बा सिक्स हासिल करते हुए अपने पचास तक पहुंचे हैं ग्लेन| गेंदबाज़ को अब अपनी लाइन बदलनी होगी इनके सामने|
14.3
0
अर्शदीप सिंह To ग्लेन मैक्सवेल
डॉट बॉल!! प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें| धीमी गति से पूरी तरह से चकमा खा गए|
14.2
1
अर्शदीप सिंह To मैथ्यू वेड
सिंगल, फ्रंट फुट पर रहकर बल्लेबाज़ ने इस गेंद को पॉइंट की ओर ड्राइव कर दिया एक रन के लिए|
14.1
1
अर्शदीप सिंह To ग्लेन मैक्सवेल
सिंगल!! ऑफ़ स्टम्प लाइन पर डाली गई इस गेंद को कवर्स की दिशा में खेला| डीप से एक ही रन हासिल हुआ|
ओवर की समाप्ति 14 : 136/5
8 रन
  • 413.1
  • 1 WD 13.2
  • 113.2
  • W 13.3
  • 113.4
  • 113.5
  • 013.6
म. वेड
1 (2)
ग. मैक्सवेल
48 (25)
र. बिश्नोई
4-0-32-2
13.6
0
रवि बिश्नोई To मैथ्यू वेड
डॉट बॉल के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति| इस गेंद को खेलने में बल्लेबाज़ ने ज़रा भी दिलचस्पी नहीं दिखाई| 36 गेंदों पर 87 रनों की दरकार है|
13.5
1
रवि बिश्नोई To ग्लेन मैक्सवेल
सिंगल मिल पाएगा यहाँ पर| पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
13.4
1
रवि बिश्नोई To मैथ्यू वेड
सिंगल के साथ मैथ्यू वेड ने  अपना खाता खोला| लेग साइड की ओर गेंद थी| शानदार तरीके से उसे पैडल किया एक रन के लिए|
मैथ्यू वेड नए बल्लेबाज़ हैं...
13.3
W
रवि बिश्नोई To टिम डेविड OUT!
आउट!! कैच आउट!! एक और सॉफ्ट डिसमिल!! कॉट सूर्यकुमार यादव बोल्ड रवि बिश्नोई| गोल्डन डक टिम डेविड के खाते में दर्ज हुआ| भारत पूरी तरह से मुकाबले पर अपनी पकड़ बना चुका है| इस बार विकेट लाइन की गेंद को डेविड हार्ड हैंड से डिफेंड करने चले गए| चिप शॉट खेला और सीधा शॉर्ट कवर्स फील्डर स्काई के हाथों में मार बैठे| भारत गेम में अब ऊपर है जबकि ऑस्ट्रेलिया को एक बड़ी साझेदारी की दरकार है|134/5 ऑस्ट्रेलिया|
13.2
1
रवि बिश्नोई To ग्लेन मैक्सवेल
सिंगल, हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
13.2
wd
रवि बिश्नोई To ग्लेन मैक्सवेल
वाइड! एक अतिरिक्त गेंद और रन टीम के खाते में जुड़ता हुआ|
13.1
4
रवि बिश्नोई To ग्लेन मैक्सवेल
चौका! मैक्सवेल एक अहम पारी यहाँ पर खेल रहे हैं| बेहतरीन टाइमिंग का इस्तेमाल करते हुए फ्लिक किया बाउंड्री लाइन की ओर| चार रन मिला|
टिम डेविड नए बल्लेबाज़ है|
ओवर की समाप्ति 13 : 128/4
10 रन
  • 112.1
  • 612.2
  • 012.3
  • 212.4
  • 112.5
  • W 12.6
म. स्टोइनिस
17 (21)
ग. मैक्सवेल
42 (22)
अ. पटेल
3-0-19-1
12.6
W
अक्षर पटेल To मार्कस स्टोइनिस OUT!
आउट!! कैच आउट!! सॉफ्ट डिसमिसल!!! कॉट सूर्यकुमार यादव बोल्ड अक्षर पटेल| 60 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी का अंत हुआ| अक्षर पटेल ने अपनी टीम को दिलाई एक अहम सफलता| मार्कस स्टोइनिस 17 रन बनाकर वापिस लौटे| विकेट लाइन पर डाली गई गेंद को रूम बनाकर ऑफ़ साइड पर शॉट लगाने गए| गेंद की गति और टर्न से चकमा खाए और सीधा शॉर्ट कवर्स फील्डर के हाथों में मार बैठे जहाँ स्काई ने अपने बाएँ तरफ जाते हुए गेंद को लपका| 128/4 ऑस्ट्रेलिया, लक्ष्य से 95 रन दूर|
12.5
1
अक्षर पटेल To ग्लेन मैक्सवेल
सिंगल, पॉइंट की ओर गेंद को कट किया एक रन के लिए|
12.4
2
अक्षर पटेल To ग्लेन मैक्सवेल
दुग्गी!! डीप में बढ़िया फील्डिंग रवी द्वारा| सीमा रेखा के ठीक आगे स्लाइड करते हुए गेंद को फील्ड किया और रिंकू को दिया| उन्होंने कीपर की तरफ थ्रो करते हुए आगे का काम किया|
12.3
0
अक्षर पटेल To ग्लेन मैक्सवेल
एक डॉट गेंद यहाँ पर आई| बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए|
12.2
6
अक्षर पटेल To ग्लेन मैक्सवेल
छक्का! लॉन्ग ऑन के ऊपर से मैक्सवेल ने रूम बनाकर शॉट खेला| उनके बल्ले से इस तरह का शॉट अगर लग गया तो वो सीधा सीमा रेखा के पार ही जाकर रुकता है और यहाँ भी वही हुआ|
12.1
1
अक्षर पटेल To मार्कस स्टोइनिस
सिंगल, बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
ओवर की समाप्ति 12 : 118/3
7 रन
  • 011.1
  • 111.2
  • 111.3
  • 011.4
  • 411.5
  • 111.6
म. स्टोइनिस
16 (19)
ग. मैक्सवेल
33 (18)
आ. खान
3-0-24-1
11.6
1
आवेश खान To मार्कस स्टोइनिस
सिंगल और इसी के साथ दोनों बल्लेबाजों के बीच अर्ध शतकीय साझेदारी पूरी हुई| ऑफ़ साइड पर पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
11.5
4
आवेश खान To मार्कस स्टोइनिस
चौका! ये मार्कस की ताक़त है| बल्लेबाज़ ने आगे आकर इस गेंद को कवर्स की ओर पंच कर दिया| गेंद सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
11.4
0
आवेश खान To मार्कस स्टोइनिस
डॉट बॉल!! गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए|
11.3
1
आवेश खान To ग्लेन मैक्सवेल
सिंगल, मिड ऑन की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला|
11.2
1
आवेश खान To मार्कस स्टोइनिस
रन आउट का मौका लेकिन मिड ऑफ़ पर चूक गए स्काई| बल्लेबाज़ी एंड पर खराब थ्रो कर बैठे जो विकटों के काफी दूर से निकल गया| कीपर ईशान विकेट्स पर भागकर आये लेकिन गेंद उनसे काफी दूर रह गई| मार्कस ने रूम बनाकर इस गेंद को मिड ऑफ़ की तरफ खेला था और रन के लिए भाग खड़े हुए थे| मैक्सवेल ने लेट रन का प्रयास किया और आधी क्रीज़ पर रह गए थे जब थ्रो कीपर के पास से गुज़रा| इस बीच स्काई ने अपने दायें ओर जाकर गेंद को फील्ड किया था जिसके बाद सटीक थ्रो नहीं लगा पाए|
11.1
0
आवेश खान To मार्कस स्टोइनिस
इस बार लहराते हुए अंदर की तरफ आई थी गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे भली भांति परखा और अंत में डिफेंड कर दिया| रन का मौका यहाँ भी नहीं बन पाया|
ओवर की समाप्ति 11 : 111/3
6 रन
  • 410.1
  • 010.2
  • 110.3
  • 010.4
  • 110.5
  • 010.6
ग. मैक्सवेल
32 (17)
म. स्टोइनिस
10 (14)
अ. पटेल
2-0-9-0
10.6
0
अक्षर पटेल To ग्लेन मैक्सवेल
प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प लाइन की गेंद पर मैक्सवेल स्विच हिट लगाने गए थे और लाइन से बीट हो गए| कोई रन नहीं हो पाया| 111/3 ऑस्ट्रेलिया, 54 गेंदों पर 112 रनों की दरकार है|
10.5
1
अक्षर पटेल To मार्कस स्टोइनिस
सिंगल यहाँ पर हासिल हो पायेगा| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड ऑन की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
10.4
0
अक्षर पटेल To मार्कस स्टोइनिस
टाईट लाइन पर डाली गई गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने डिफेंड करते हुए सम्मान दे दिया| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर|
10.3
1
अक्षर पटेल To ग्लेन मैक्सवेल
सिंगल ही मिल पायेगा यहाँ पर| इस बार हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
10.2
0
अक्षर पटेल To ग्लेन मैक्सवेल
बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ| कोई रन नहीं हुआ|
10.1
4
अक्षर पटेल To ग्लेन मैक्सवेल
चौका! ये गेंद गैप में निकल गई| बल्लेबाज़ ने इसे कवर्स की तरफ पंच किया और चार रन हासिल किये|
ओवर की समाप्ति 10 : 105/3
6 रन
  • 09.1
  • 09.2
  • 1 LB 9.3
  • 19.4
  • 49.5
  • 09.6
म. स्टोइनिस
9 (12)
ग. मैक्सवेल
27 (13)
र. बिश्नोई
3-0-24-1
9.6
0
रवि बिश्नोई To मार्कस स्टोइनिस
गुड लेंथ से अंदर आई गेंद| बल्लेबाज़ ने आगे आकर खेलना चाहा लेकिन डिफेंड करने पर मजबूर हुए| कोई रन नहीं हुआ| 10 के बाद 105/3 ऑस्ट्रेलिया|
9.5
4
रवि बिश्नोई To मार्कस स्टोइनिस
चौका! क्रैकिंग ड्राइव और बाउंड्री हासिल हो गई| गैप में गेंद को खेला| बॉल तेज़ी से सीधे कवर्स की ओर से सीमा रेखा के बाहर चली गई|
9.4
1
रवि बिश्नोई To ग्लेन मैक्सवेल
सिंगल!! डीप पॉइंट की ओर गेंद को कट किया एक रन के लिए| सीमा रेखा पर रिंकू ने काफी तेज़ी से ग्राउंड कवर करते हुए गेंद को रोक दिया था|
9.3
lb
रवि बिश्नोई To मार्कस स्टोइनिस
लेग बाई के रूप में आया सिंगल!!! ऑन साइड पर खेलने का प्रयास था लेकिन गेंद की लाइन से बीट हुए और पैड्स पर खा बैठे| गैप में गई गेंद जहाँ से सिंगल का मौका बन गया|
9.2
0
रवि बिश्नोई To मार्कस स्टोइनिस
एक और डॉट गेंद यहाँ पर आती हुई| हवा में फ्लैट डाली गई ये गेंद| स्क्वायर कट शॉट खेला लेकिन फील्डर को भेद नहीं पाए| कोई रन नहीं हुआ|
9.1
0
रवि बिश्नोई To मार्कस स्टोइनिस
एलबीडबल्यू की अपील!! अम्पायर सहमत नहीं| इम्पैक्ट आउट साइड ऑफ़ था इस वजह से अम्पायर ने इसे नकार दिया| फील्डिंग टीम ने रिव्यु लेने का नहीं सोचा जो सही फैसला भी है| पड़कर अंदर आई बॉल, स्वीप मारने गए, बल्ले को मिस करते हुए पैड्स को जा लगी थी|
ओवर की समाप्ति 9 : 99/3
3 रन
  • 18.1
  • 08.2
  • 18.3
  • 08.4
  • 08.5
  • 18.6
म. स्टोइनिस
5 (7)
ग. मैक्सवेल
26 (12)
अ. पटेल
1-0-3-0
8.6
1
अक्षर पटेल To मार्कस स्टोइनिस
सिंगल के साथ एक सस्ते ओवर की हुई समाप्ति| इस बार लेंथ गेंद को कवर्स की दिशा में खेला| डीप से एक रन हासिल किया| 99/3 ऑस्ट्रेलिया|
8.5
0
अक्षर पटेल To मार्कस स्टोइनिस
आर्म बॉल थी| शानदार पंच शॉट खेला गया लेकिन तीस गज के घेरे के अंदर गेंद को फील्ड कर लिया गया|
8.4
0
अक्षर पटेल To मार्कस स्टोइनिस
गुड लेंथ गेंद को बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|
8.3
1
अक्षर पटेल To ग्लेन मैक्सवेल
सिंगल, पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया|
8.2
0
अक्षर पटेल To ग्लेन मैक्सवेल
प्ले एंड मिस!! रूम बनाकर कट शॉट लगाने गए लेकिन धीमी गति के कारण चकमा खा गए| कोई रन नहीं हुआ|
8.1
1
अक्षर पटेल To मार्कस स्टोइनिस
सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
ओवर की समाप्ति 8 : 96/3
23 रन
  • 47.1
  • 17.2
  • 17.3
  • 1 NB 7.4
  • 67.4
  • 47.5
  • 67.6
ग. मैक्सवेल
25 (10)
म. स्टोइनिस
3 (3)
प. कृष्णा
2-0-39-0
7.6
6
प्रसिद्ध कृष्णा To ग्लेन मैक्सवेल
छक्का! बड़े शॉट के साथ कृष्णा का एक और महंगा ओवर हुआ समाप्त| इस बार छोटी गेंद पर पुल शॉट का इस्तेमाल और गेंद सीधा दर्शकों के बीच गई छह रनों के लिए| 96/3 ऑस्ट्रेलिया|
7.5
4
प्रसिद्ध कृष्णा To ग्लेन मैक्सवेल
चौका! ओह ये गेंद कीपर के ऊपर से निकल गई| ईशान ने छलांग लगाते हुए उसे लपकना चाहा लेकिन चूक गए| छोटी गेंद थी जो ग्लव्स से लगने के बाद कीपर के ऊपर से गई थी|
7.4
6
प्रसिद्ध कृष्णा To ग्लेन मैक्सवेल
झन्नाटेदार छक्का!!! सीधा गेंद जाकर स्टैंड्स में गिरी!!! फ्री हिट का पूरा फायदा बल्लेबाज़ ने उठाया| गेंदबाज़ गेंद को देखते ही रह गए| लेंथ गेंद पर ऑफ़ स्टम्प पर शफल कर गए थे| बल्ले पर उसे लिया और मिड विकेट की तरफ दूसरे टियर में भेज दिया छह रनों के लिए|
7.4
nb
प्रसिद्ध कृष्णा To ग्लेन मैक्सवेल
नो बॉल! अब अगली गेंद फ्री हिट होने वाली है| इस गेंद पर मैक्सवेल ने क्रीज़ में रहकर फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|
7.3
1
प्रसिद्ध कृष्णा To मार्कस स्टोइनिस
एक और सिंगल!! पैड्स पर डाली गई गेंद, स्टोइनिस ने मिड विकेट की दिशा में खेला, फील्डर गेंद पर आये लेकिन सिंगल से नहीं रोक पाए|
7.2
1
प्रसिद्ध कृष्णा To ग्लेन मैक्सवेल
इस बार शरीर पर डाली गई छोटी गेंद को लेग साइड पर मोड़ा| डीप से इस बार एक ही रन का मौका बन पाया|
7.1
4
प्रसिद्ध कृष्णा To ग्लेन मैक्सवेल
चौका! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को लेकर लेग साइड पर घूम गए मैक्सवेल| फ्लैट गई ये गेंद और स्क्वायर लेग की तरफ एक टप्पा खाने के बाद सीमा रेखा के पार चली गई|
ओवर की समाप्ति 7 : 73/3
6 रन
  • 16.1
  • W 6.2
  • 16.3
  • 16.4
  • 1 WD 6.5
  • 16.5
  • 16.6
ग. मैक्सवेल
4 (4)
म. स्टोइनिस
2 (2)
र. बिश्नोई
2-0-19-1
6.6
1
रवि बिश्नोई To ग्लेन मैक्सवेल
सिंगल के साथ एक सफल ओवर की हुई समाप्ति| बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल हासिल किया|
6.5
1
रवि बिश्नोई To मार्कस स्टोइनिस
सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
6.5
wd
रवि बिश्नोई To मार्कस स्टोइनिस
वाइड! लेग स्टम्प लाइन के बाहर निकल गई टर्न होने के बाद ये गेंद| एक अतिरिक्त रन टीम के खाते में जुड़ गया|
6.4
1
रवि बिश्नोई To ग्लेन मैक्सवेल
इस बार बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
6.3
1
रवि बिश्नोई To मार्कस स्टोइनिस
सिंगल, बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
6.2
W
रवि बिश्नोई To जोश इंगलिस OUT!
आउट!!! क्लीन बोल्ड!! रवि बिश्नोई यु ब्यूटी!! एक बार फिर से अपनी टीम को अहम विकेट दिलाई है| जोश इंगलिस महज़ 10 रन बनाकर वापिस लौटे| विकेट लाइन पर डाली गई गुगली गेंद| आगे ना खेलकर उसे पीछे खेल गए| गेंद की लाइन से पूरी तरह से चकमा खाए और बॉल जाकर मिडिल स्टम्प को उड़ा गई और बूम| टीम इंडिया पूरी तरह से इस मुकाबले में वापसी कर चुकी है| 68/3 ऑस्ट्रेलिया|
6.1
1
रवि बिश्नोई To ग्लेन मैक्सवेल
सिंगल!! ऑफ़ स्टम्प लाइन की गेंद को पॉइंट की दिशा में खेला| डीप से एक रन हासिल हुआ|
ओवर की समाप्ति 6 : 67/2
11 रन
  • 45.1
  • 1 WD 5.2
  • 15.2
  • 45.3
  • W 5.4
  • 15.5
  • 05.6
ज. इंगलिस
10 (5)
ग. मैक्सवेल
1 (1)
आ. खान
2-0-17-1
5.6
0
आवेश खान To जोश इंगलिस
डॉट बॉल के साथ हुई सफल ओवर की समाप्ति| इस बार भी गाइड किया गेंद को लेकिन फील्डर को भेद नहीं पाए|
5.5
1
आवेश खान To ग्लेन मैक्सवेल
सिंगल, बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
ग्लेन मैक्सवेल नए बल्लेबाज़ हैं...
5.4
W
आवेश खान To ट्रैविस हेड OUT!
आउट!! कैच आउट!!! कॉट रवि बिश्नोई बोल्ड आवेश खान| भारत को मिला सबसे बड़ा विकेट| ट्रैविस हेड 35 रन बनाकर वापिस लौट गए| स्लोवर बाउंसर ने कर दिया कमाल| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पट पुल शॉट लगाने गए| हटकर शॉट खेलना चाहते थे इस वजह से गेंद से दूर रह गए| ऑफ़ स्टम्प के बाहर से खींचने के चक्कर में मिस टाइम हो गया| शॉर्ट फाइन लेग की तरफ हवा में गई गेंद जिसे रवी ने जज करते हुए लपक लिया| 66/2 ऑस्ट्रेलिया, लक्ष्य से 157 रन दूर|
5.3
4
आवेश खान To ट्रैविस हेड
चौका! स्मार्ट बल्लेबाज़ी हेड द्वारा| बाउंसर गेंद पर अपर कट शॉट खेला| थर्ड मैन की दिशा में गई गेंद और बड़ी आसानी से सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए|
5.2
1
आवेश खान To जोश इंगलिस
टैप एंड रन!! ब्लॉक किया गेंद और विकटों के पास ही रह गई| आँखों ही आँखों में इशारा किया और एक रन भाग लिया|
5.2
wd
आवेश खान To जोश इंगलिस
वाइड! डाउन द लेग| बल्लेबाज़ की पहुँच से काफी दूर| कीपर ने उसे रोका| अम्पायर द्वारा वाइड का इशारा किया गया|
5.1
4
आवेश खान To जोश इंगलिस
चौका! चीकी शॉट!! शानदार प्लेसमेंट| जोश ने गेंदबाज़ की गति का इस्तेमाल करते हुए गेंद को थर्ड मैन की ओर गाइड कर दिया और चार रन बटोर लिए|
ओवर की समाप्ति 5 : 56/1
10 रन
  • 14.1
  • W 4.2
  • 44.3
  • 14.4
  • 04.5
  • 44.6
ट. हेड
31 (16)
ज. इंगलिस
5 (2)
अ. सिंह
2-0-19-1
4.6
4
अर्शदीप सिंह To ट्रैविस हेड
चौका! बाउंड्री के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस बार हेड ने क्रीज़ के अंदर रहकर गेंद का इंतज़ार किया| फ्लिक किया और फाइन लेग से चार रन हासिल किये| 56/1 ऑस्ट्रेलिया|
4.5
0
अर्शदीप सिंह To ट्रैविस हेड
गुड लेंथ गेंद को बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|
4.4
1
अर्शदीप सिंह To जोश इंगलिस
सिंगल यहाँ पर हासिल हो जाएगा| इस बार बल्लेबाज़ ने स्क्वायर कट करते हुए एक रन हासिल किया|
4.3
4
अर्शदीप सिंह To जोश इंगलिस
चौका! आते ही अद्भुद शॉट खेलना शुरू कर दिया है| इस शॉट के लिए आप फील्डर नहीं तैनात कर सकते| फाइन लेग के ऊपर से स्कूप करते हुए बाउंड्री अर्जित की है|
जोश इंगलिस अगले बल्लेबाज़ हैं..
4.2
W
अर्शदीप सिंह To आरोन हार्डी OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट ईशान किशन बोल्ड अर्शदीप सिंह| 47 रनों की साझेदारी का हुआ अंत| आरोन हार्डी 16 रन बनाकर वापिस गए| अर्शदीप सिंह ने दिलाई टीम को पहली सफलता| कोण से बाहर निकलती धीमी गति की गेंद को आगे आकर लॉन्ग ऑफ़ के ऊपर से मारने गए| गति से चकमा खाए और बल्ले का बाहरी किनारा लेती हुई कीपर ईशान की तरफ गई गेंद जिसे लपक लिया गया| 47/1 ऑस्ट्रेलिया|
4.1
1
अर्शदीप सिंह To ट्रैविस हेड
गुड लेंथ गेंद!! हीव किया उसे लेग साइड पर| डीप में फील्डर तैनात, एक ही रन मिल पायेगा|
ओवर की समाप्ति 4 : 46/0
6 रन
  • 13.1
  • 03.2
  • 03.3
  • 1 WD 3.4
  • 03.4
  • 43.5
  • 03.6
आ. हार्डी
16 (11)
ट. हेड
26 (13)
आ. खान
1-0-6-0
3.6
0
आवेश खान To आरोन हार्डी
डॉट बॉल के साथ हुई एक सस्ते ओवर की समाप्ति| महज़ 6 रन इस ओवर से आये| प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें| 46/0 ऑस्ट्रेलिया|
3.5
4
आवेश खान To आरोन हार्डी
चौका! इस बार क़दमों का इस्तेमाल करते हुए गेंद को कवर्स फील्डर के ऊपर से उठाकर मारा| बल्ले से लगने के बाद बॉल बड़े आराम से सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए|
3.4
0
आवेश खान To आरोन हार्डी
स्विंग एंड मिस!! काफी जोर से गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए| बाक़ी का काम कीपर ने किया| कोई रन नहीं हो पाया|
3.4
wd
आवेश खान To आरोन हार्डी
वाइड! ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए| अम्पायर द्वारा वाइड का इशारा किया गया|
3.3
0
आवेश खान To आरोन हार्डी
कैच की अपील लेकिन अम्पायर सहमत नहीं!! प्ले एंड मिस!! शानदार गेंद बोलर द्वारा| पूरी तरह से बल्लेबाज़ को खोलकर रख दिया था यहाँ पर| ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| खेलने का प्रयास, स्विंग से चकमा खा गए बल्लेबाज़| कीपर की तरफ गई गेंद| कोई रन नहीं, कोई नुक्सान नहीं हुआ|
3.2
0
आवेश खान To आरोन हार्डी
गुड लेंथ गेंद| हीव किया मिड ऑन की तरफ जहाँ से रन का मौका नहीं बन पाया|
3.1
1
आवेश खान To ट्रैविस हेड
सिंगल, बल्लेबाज़ ने इस गेंद को लेग साइड पर लॉफ्ट किया और टीम के खाते में एक रन जोड़ा|
आवेश खान को गेंदबाजी के लिए लाया गया है...
ओवर की समाप्ति 3 : 40/0
15 रन
  • 42.1
  • 22.2
  • 02.3
  • 22.4
  • 1 WD 2.5
  • 2 LB 2.5
  • 42.6
आ. हार्डी
12 (6)
ट. हेड
25 (12)
र. बिश्नोई
1-0-13-0
2.6
4
रवि बिश्नोई To आरोन हार्डी
चौका! बाउंड्री के साथ एक और महंगे ओवर की हुई समाप्ति| इस बार एक खूबसूरत शॉट खेला| इनसाइड आउट शॉट का इस्तेमाल किया और गैप में गई गेंद चार रनों के लिए| 40/0 ऑस्ट्रेलिया|
2.5
lb
रवि बिश्नोई To आरोन हार्डी
लेग बाई के रूप में दो रन आया| गुगली गेंद को फ्लिक मारने गए लेकिन पैड्स को लगकर शॉर्ट थर्ड मैन की तरफ गई गेंद जहाँ से दो रन का मौका बन गया|
2.5
wd
रवि बिश्नोई To आरोन हार्डी
वाइड! डाउन द लेग थी ये गेंद| स्वीप मारने गए लेकिन दूर रह गए| कीपर ने उसे लपका| वाइड का इशारा आया अम्पायर द्वारा|
2.4
2
रवि बिश्नोई To आरोन हार्डी
दुग्गी!! पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा| फील्डर गेंद से दूर थे गेंद जिसका फायदा उठाते हुए बल्लेबाजों ने दो रन चुरा लिया|
2.3
0
रवि बिश्नोई To आरोन हार्डी
फुल बॉल!! गुगली थी| मिड ऑन की तरफ हीव किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए|
2.2
2
रवि बिश्नोई To आरोन हार्डी
दुग्गी!! इस बार कट किया गेंद को डीप पॉइंट की तरफ जहाँ से दो रन का मौका बन गया|
2.1
4
रवि बिश्नोई To आरोन हार्डी
चौका! फुल टॉस के साथ शुरुआत की है| बल्लेबाज़ ने उसे कवर्स की तरफ ड्राइव कर दिया| गैप मिला| डीप में फील्डर ने डाईव लगाकर उसे रोकना भी चाहा लेकिन असफल रहे|
रवी बिश्नोई को अब गेंदबाजी के लिए लाया गया है...
ओवर की समाप्ति 2 : 25/0
16 रन
  • 41.1
  • 01.2
  • 01.3
  • 41.4
  • 41.5
  • 41.6
ट. हेड
25 (12)
आ. हार्डी
0 (0)
प. कृष्णा
1-0-16-0
1.6
4
प्रसिद्ध कृष्णा To ट्रैविस हेड
चौथा चौका इस ओवर से आता हुआ! बाउंड्री के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस बार भी छोटी लेंथ की गेंद जिसपर सामने की तरफ शॉट लगाया और बाउंड्री हासिल की है| 25/0 ऑस्ट्रेलिया|
1.5
4
प्रसिद्ध कृष्णा To ट्रैविस हेड
एक और चौका!! ये खराब गेंदबाजी है कृष्णा की तरफ से यहाँ पर| बल्लेबाज़ जिस गेंद का इंतज़ार कर रहे लगातार वही डाल रहे हैं| बैकफुट पर जाकर इस गेंद को कवर्स और एक्स्ट्रा कवर्स की दिशा में पंच कर दिया| टाइमिंग शानदार जिस वजह से चार रनों के लिए निकल गई गेंद|
1.4
4
प्रसिद्ध कृष्णा To ट्रैविस हेड
चौका! इस बार ओवर पिच गेंद डाल बैठे| ट्रैविस हेड ने उसे हीव किया मिड विकेट की तरफ| एक बड़ा गैप उस तरफ मिला जहाँ से चार रनों के लिए निकल गई गेंद|
1.3
0
प्रसिद्ध कृष्णा To ट्रैविस हेड
अच्छे टप्पे पर पड़कर तेज़ रफ़्तार से अंदर आई गेंद और बल्लेबाज़ ने उसे बढ़िया तरीके से ऑफ़ साइड पर खेला| फील्डर वहां तैनात, रन का मौका नहीं बन पाया|
1.2
0
प्रसिद्ध कृष्णा To ट्रैविस हेड
प्ले एंड मिस!! इस बार अतिरिक्त उछाल ने बल्लेबाज़ को चकमा दे दिया| रूम बनाकर खेलने गए लेकिन बीट हो गए| कीपर ने बाक़ी का काम किया|
1.1
4
प्रसिद्ध कृष्णा To ट्रैविस हेड
चौका! बाउंड्री के साथ हुई है ओवर की शुरुआत!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को कवर्स और मिड ऑफ़ के बीच से हेड ने पंच कर दिया और गैप हासिल करते हुए चौका बटोरा|
दूसरे छोर से गेंद लेकर प्रसिद्ध कृष्णा आये हैं...
ओवर की समाप्ति 1 : 9/0
9 रन
  • 40.1
  • 00.2
  • 00.3
  • 40.4
  • 00.5
  • 10.6
ट. हेड
9 (6)
आ. हार्डी
0 (0)
अ. सिंह
1-0-9-0
0.6
1
अर्शदीप सिंह To ट्रैविस हेड
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया मिड ऑफ़ की तरफ| तेज़ी से भागकर एक रन पूरा किया| 9/0 ऑस्ट्रेलिया|
0.5
0
अर्शदीप सिंह To ट्रैविस हेड
कवर ड्राइव!! फुल लेंथ लाइन पर डाली गई स्विंग गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर्स की दिशा में खेला| फील्डर को भेद नहीं पाए| रन का कोई मौका नहीं बन पाया|
0.4
4
अर्शदीप सिंह To ट्रैविस हेड
चौका! एक और बाउंड्री इस ओवर से आती हुई| इस बार फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया कवर्स की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
0.3
0
अर्शदीप सिंह To ट्रैविस हेड
छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|
0.2
0
अर्शदीप सिंह To ट्रैविस हेड
एलबीडबल्यू की अपील!! अम्पायर सहमत नहीं| मिसिंग लेग थी इस वजह से अम्पायर ने इसे नकार दिया| फील्डिंग टीम ने रिव्यु लेने का नहीं सोचा जो सही फैसला भी है| पड़कर अंदर आई बॉल, फ्लिक मारने गए, बल्ले को मिस करते हुए पैड्स को जा लगी थी|
0.1
4
अर्शदीप सिंह To ट्रैविस हेड
आउट साइड एज और चौका! थर्ड मैन की दिशा में सीमा रेखा के पार निकल गई गेंद| बाउंड्री के साथ हुई रन चेज़ की शुरुआत| बाहर की फुल गेंद पर दूर से बल्ला चलाया था और किनारा लग गया था| डीप में फील्डर ना होने की वजह से चौका मिल गया|
मैच की जानकारी
  • स्थान बर्सापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी
  • मौसम साफ़
  • टॉस ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
  • परिणाम ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 5 विकटों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच ग्लेन मैक्सवेल
  • अंपायर रोहन पंडित, विरेंदर शर्मा, केएन अनंथापद्मनाभन
  • रेफ़री जवागल श्रीनाथ
Advertisement
मैच पोल

कौन जीतेगा मैच?

वर्म
Advertisement