Advertisement
Advertisement

भारत vs ऑस्ट्रेलिया, पहला एकदिवसीय Commentary, Live Updates

भारत vs ऑस्ट्रेलिया, 2023 - एकदिवसीय Live Commentary

भारत vs ऑस्ट्रेलिया स्कोरकार्ड
Share
मैच समाप्त   
पहला एकदिवसीय, वानखेड़े स्टेडियम, मुम्बई , Mar 17, 2023
भारत भारत
191/5 (39.5)
ऑस्ट्रेलिया ऑस्ट्रेलिया
188 (35.4)
भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकटों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    रवींद्र जडेजा
    45(69)&2/46(9)
तो क्रिकेट फैन्स इस महामुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, इस सीरीज के दूसरे मुकाबले के साथ होगी आपसे मुलाकात जो 19 मार्च को विशाखापटनम के मैदान पर खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार रवींद्र जडेजा को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए दिया गया जिसके बाद उन्होंने बताया कि मैंने करीब 8 महीनों के बाद वनडे क्रिकेट खेला है और अपनी गेंदबाज़ी और बल्लेबाज़ी से बेहतर किया है जिसको देखकर मैं ख़ुश हूँ| आगे जडेजा ने कहा कि इस पिच पर आकर बड़े-बड़े शॉट लगाना इतना आसान नहीं है क्योंकि यहाँ पर गेंद काफी स्विंग कर रही थी| जाते-जाते रवींद्र जडेजा ने बताया कि मैंने और राहुल ने पिच को समझकर बल्लेबाज़ी की ओर एक साझेदारी बनाने को देखा और अंत तक खेलकर जीत हासिल की|
विनिंग कप्तान हार्दिक पंड्या ने यहाँ पर बात करते हुए कहा कि ये एक शानदार जीत है| शुरुआत से ही काफी मज़ा आ रहा था| खिलाड़ियों के साथ-साथ फैन्स ने भी इसका पूरा मज़ा लिया है| हम गेंदबाजी और बल्लेबाज़ी दोनों में एक समय में दबाव में थे| लेकिन जैसे ही मोमेंटम हमारी तरफ आया हमने उसे दोनों हाथों से पकड़े रखा| शमी और सिराज पर कहा कि उन्होंने गेंदबाजी काफी अच्छी की| कैचिंग पर बताया कि वो भी कमाल की रही| खासकर जिस तरह से जड्डू ने प्रदर्शन किया वो काबिले तारीफ है| मैं अपनी बल्लेबाज़ी के साथ-साथ गेंदबाजी करना एन्जॉय करता हूँ| जाते-जाते कहा कि काफी गर्व महसूस कर रहा हूँ कि जिस तरह से राहुल और जडेजा ने मैच विनिंग पारी खेली है|
मैच गंवाकर बात करने आए ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान स्टीव स्मिथ ने बताया कि मैंने ऐसा सोचा नहीं था कि हम इतना कम स्कोर बोर्ड पर खड़ा करेंगे वो भी वानखड़े जैसे मैदान पर जहाँ काफी रन्स लगते हैं| आगे स्मिथ ने कहा कि हमने कम स्कोर खड़ा करने के बाद भी काफी बेहतर क्रिकेट खेला लेकिन राहुल और जडेजा के द्वारा की गई साझेदारी ने भारत को जीत दिलाई| जाते-जाते स्टीव स्मिथ ने बताया कि इस पिच पर अगर हमने 250 रनों का स्कोर खड़ा किया होता तो शायद हम मैच जीत सकते थे|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
राहुल की तरफ से आज एक सुलझी हुई पारी हमें देखने को मिली जिसे मैच विनिंग पारी भी कहा जाएगा| दूसरी तरफ जडेजा ने भी पहले गेंदबाजी में और बाद में बल्लेबाज़ी में समझ बूझ भरा प्रदर्शन किया और टीम की जीत के एक अहम सूत्र बने| गेंदबाजी के दौरान पहले मोहम्मद शमी का जादुई स्पेल दिखा और फिर बाद में मिचेल स्टार्क ने अपनी क्लास दिखाई| यही अगर ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 200-230 के बीच में होता तो भारत के लिए कठिनाइयां और भी बढ़ सकती थी| फिलहाल 1-0 से भारत ने इस श्रृंखला में अपनी बढ़त बना ली है तो अब ऐसे में दूसरा मुकाबला मेहमान टीम को किसी भी हाल में जीतना ही होगा|
स्टोइनिस ने पहले ईशान का विकेट लेकर भारत को बैकफुट पर भेजने का काम शुरू किया तो फिर उसके बाद स्टार्क ने उसे मुकम्मल अंजाम दिया| महज़ 39 रनों पर भारत ने अपने टॉप चार बल्लेबाजों को गंवा दिया था लेकिन उसके बाद राहुल (75) और हार्दिक (25) की जोड़ी ने मिलकर पारी को संभाला और साथ मिलकर 44 रन जोड़े जिसकी बदौलत भारत ने राहत की सांस ली और मुक़ाबले में वापसी की| फिर हार्दिक के विकेट के बाद जडेजा (45) और राहुल के बीच 108 रनों की एक और महत्वपूर्ण साझेदारी पनपी जिसने टीम इंडिया को फिनिशिंग लाइन के काफी पार पहुंचा दिया|
189 रनों के लक्ष्य का पीछा करने जब टीम इंडिया यहाँ पर आई तो ऐसा लगा कि गिल और ईशान इसे बड़ी आसानी से फिनिशिंग टच दे देंगे लेकिन ये सपना ही था दोस्तों| स्टार्क ने आकर जो अपना कहर बरपा किया वो देखने लायक था| पहले विराट, फिर अगली ही गेंद पर स्काई और फिर गिल का विकेट लेकर भारतीय बल्लेबाज़ी क्रम की लगभग कमर ही तोड़ दी थी|
केएल राहुल यू ब्यूटी!! पहले कीपिंग में कमाल किया और बाद में बल्लेबाज़ी में एक मैच विनिंग पारी खेली| भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, जी हाँ दोस्तों, इन दो टीमों के बीच मुकाबला हो और वो एक तरफ़ा हो जाये ऐसा काफी कम देखने को मिलता है| एक लो स्कोरिंग एनकाउंटर जिसने सभी की सांसें रोक कर रख दी थी| वानखेड़े जैसे शानदार बल्लेबाज़ी मैदान पर आज पूरी तरह से गेंदबाजों का जलवा रहा है| पहले भारतीय टीम के तेज़ गेंदबाजों ने यहाँ कमाल किया और फिर बाद में मेहमान टीम के गेंदबाजों ने यहाँ मचाया अपना क़हर| अगर ऑस्ट्रेलिया के खाते में कुछ और अतिरिक्त रन्स होते तो भारतीय टीम के लिए ये काफी महंगा हो सकता था|
ओवर की समाप्ति 39.5 : 191/5
10 रन
  • 1 WD 39.1
  • 139.1
  • 039.2
  • 439.3
  • 039.4
  • 439.5
र. जडेजा
45 (69)
ल. राहुल
75 (91)
म. स्टार्क
9.5-0-49-3
39.5
4
मिचेल स्टार्क To रवींद्र जडेजा
चौका!!! इसी के साथ भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकटों से शिकस्त दी!!! बेहतरीन बल्लेबाज़ी जडेजा के द्वारा देखने को मिली और विनिंग शॉट भी उन्हीं के बल्ले से आया!! इस बार तेज़ गति से आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने कड़क शॉट लगाया और मिड ऑन फील्डर को हिलने का भी मौका नहीं दिया और गेंद को सीमा रेखा के बाहर पहुँचाया चार रनों के लिए| इसी के साथ भारतीय टीम ने जीत का जश्न मनाया|
39.4
0
मिचेल स्टार्क To रवींद्र जडेजा
कोई रन नहीं, आगे आकर बल्लेबाज़ ने ऑफ ड्राइव किया लेकिन ये एक डॉट बॉल हुई|
39.3
4
मिचेल स्टार्क To रवींद्र जडेजा
चौका!!! बेहतरीन शॉट यहाँ पर सर जडेजा ने लगाया!! पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर फ्लिक किया| गैप में गई बॉल एक टप्पा खाकर सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए| भारत अब जीत से बस 2 रन दूर|
39.2
0
मिचेल स्टार्क To रवींद्र जडेजा
ऑफ स्टंप के काफी बाहर डाली स्टार्क ने गेंद यहाँ पर| जडेजा ने देखा और लीव कर दिया|
39.1
1
मिचेल स्टार्क To लोकेश राहुल
लेग स्टंप पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की दिशा में खेला| एक रन हो गया|
39.1
wd
मिचेल स्टार्क To लोकेश राहुल
वाइड!!! लेग स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद पर कीपर ने अपने बाँए ओर डाईव लगाकर गेंद को पकड़ा| अम्पायर ने वाइड करार दिया|
ओवर की समाप्ति 39 : 181/5
5 रन
  • 138.1
  • 038.2
  • 138.3
  • 038.4
  • 238.5
  • 138.6
ल. राहुल
74 (90)
र. जडेजा
37 (65)
श. एबॉट
9-0-31-0
38.6
1
शॉन एबॉट To लोकेश राहुल
विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड ऑन की ओर खेलकर तेज़ी से सिंगल लिया|
38.5
2
शॉन एबॉट To लोकेश राहुल
दुग्गी!!! पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर फ्लिक करते हुए तेज़ी से 2 रन ले लिया|
38.4
0
शॉन एबॉट To लोकेश राहुल
डॉट गेंद यहाँ पर देखने को मिली|
38.3
1
शॉन एबॉट To रवींद्र जडेजा
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
38.2
0
शॉन एबॉट To रवींद्र जडेजा
इस बार लेफ्ट कर दिया गेंद को कीपर के लिए| रन का मौका नहीं बन सका|
38.1
1
शॉन एबॉट To लोकेश राहुल
एक और सिंगल यहाँ पर आता हुआ| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
ओवर की समाप्ति 38 : 176/5
3 रन
  • 037.1
  • 137.2
  • 137.3
  • 037.4
  • 037.5
  • 137.6
ल. राहुल
70 (86)
र. जडेजा
36 (63)
म. स्टार्क
9-0-39-3
37.6
1
मिचेल स्टार्क To लोकेश राहुल
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया| जीत से 13 रन दूर भारत|
37.5
0
मिचेल स्टार्क To लोकेश राहुल
इस बार क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया|
37.4
0
मिचेल स्टार्क To लोकेश राहुल
डॉट गेंद, आगे आकर बल्लेबाज़ ने ऑफ ड्राइव किया लेकिन ये एक डॉट बॉल हुई|
37.3
1
मिचेल स्टार्क To रवींद्र जडेजा
इस बार हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
37.2
1
मिचेल स्टार्क To लोकेश राहुल
सिंगल, बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|
37.1
0
मिचेल स्टार्क To लोकेश राहुल
इस बार आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|
ओवर की समाप्ति 37 : 173/5
6 रन
  • 136.1
  • 036.2
  • 036.3
  • 1 WD 36.4
  • 236.4
  • 136.5
  • 136.6
ल. राहुल
68 (81)
र. जडेजा
35 (62)
श. एबॉट
8-0-26-0
36.6
1
शॉन एबॉट To लोकेश राहुल
1 रन, पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
36.5
1
शॉन एबॉट To रवींद्र जडेजा
ओह मार्नस!! यु ब्यूटी!! चतुराई तो दिखाई थी लेकिन अगर थ्रो लग जाता तो बल्लेबाज़ जडेजा दिक्कत में आ सकते थे| पॉइंट पर इस गेंद को खेला| फील्डर मार्नस ने गेंद को फील्ड किया और भागते हुए जडेजा के पास से दूसरी तरफ गुज़रे| ये देखकर जड्डू उसे नज़र अंदाज़ करते हुए क्रीज़ के बाहर निकले और इसका फायदा उठाते हुए फील्डर मार्नस ने बल्लेबाज़ी एंड पर थ्रो तो किया लेकिन विकटों से नहीं टकराया| अगर टकरा जाता तो रन आउट हो सकता था| ओवर थ्रो हुआ, एक रन मिल गया|
36.4
2
शॉन एबॉट To रवींद्र जडेजा
दुग्गी!! इस बार पॉइंट की ओर गेंद को कट किया दो रनों के लिए|
36.4
wd
शॉन एबॉट To रवींद्र जडेजा
वाइड! एक अतिरिक्त रन यहाँ पर देखने को मिलेगा|
36.3
0
शॉन एबॉट To रवींद्र जडेजा
इस बार जड्डू ने पैर निकालकर गेंद को डिफेंड कर दिया| रन नहीं हो सका|
36.2
0
शॉन एबॉट To रवींद्र जडेजा
कोई रन नहीं, हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|
36.1
1
शॉन एबॉट To लोकेश राहुल
सिंगल, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
ओवर की समाप्ति 36 : 167/5
17 रन
  • 1 LB 35.1
  • 435.2
  • 135.3
  • 4 WD 35.4
  • 635.4
  • 135.5
  • 035.6
र. जडेजा
32 (58)
ल. राहुल
66 (79)
ए. जम्पा
6-0-37-0
35.6
0
एडम जम्पा To रवींद्र जडेजा
कोई रन नहीं, फ्लिक शॉट खेला गया लेकिन बॉल सीधा फील्डर के पास गई| रन नहीं मिल सका| भारत को अब जीत के लिए 22 रनों की ज़रुरत है|
35.5
1
एडम जम्पा To लोकेश राहुल
बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
35.4
6
एडम जम्पा To लोकेश राहुल
छक्का!!! राहुल के बल्ले से आता हुआ बड़ा शॉट!! हैमर्ड! पूरी ताक़त के साथ बल्लेबाज़ ने इस गेंद पर आक्रमण किया और उसे मिड विकेट के पार स्लॉग करते हुए छह रन हासिल किये|
35.4
wd
एडम जम्पा To रवींद्र जडेजा
वाइड!! इसी के साथ बाई के रूप में तीन रन भी मिला| यानी इस गेंद पर आये 4 रन| लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को फ्लिक शॉट लगाने गए बल्लेबाज़| बल्ले पर नहीं आई गेंद और कीपर के बाँए  तरफ से सीधा फाइन लेग बाउंड्री की ओर गई| फील्डर ने गेंद को वहां फील्ड किया\ इसी बीच बल्लेबाजों ने भागकर 3 रन ले लिया|
35.3
1
एडम जम्पा To लोकेश राहुल
बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|
35.2
4
एडम जम्पा To लोकेश राहुल
चौका!!! राहुल के बल्ले से से आती हुई बाउंड्री!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई स्पिन गेंद पर बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की ओर शॉट खेला| फील्डर उसके पीछे भागे लेकिन गेंद को सीमा रेखा के बाहर जाने से नहीं रोक सके|
35.1
lb
एडम जम्पा To रवींद्र जडेजा
लेग बाई के रूप में आया सिंगल!!! फ्लिक मारने गए थे लेकिन बीट हुए| पैड्स से लगकर लेग साइड पर गई गेंद, एक रन मिला|
ओवर की समाप्ति 35 : 150/5
7 रन
  • 134.1
  • 034.2
  • 134.3
  • 134.4
  • 034.5
  • 434.6
ल. राहुल
54 (75)
र. जडेजा
32 (56)
क. ग्रीन
6-0-35-0
34.6
4
कैमरन ग्रीन To लोकेश राहुल
चौका!!! इसी के साथ भारत का 150 रन पूरा हुआ!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर राहुल ने जगह बनाकर पॉइंट की ओर कट किया| गैप में गई बॉल चार रनों के लिए|
34.5
0
कैमरन ग्रीन To लोकेश राहुल
फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|
34.4
1
कैमरन ग्रीन To रवींद्र जडेजा
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर ब्लॉक किया| सिंगल का मौका बन गया|
34.3
1
कैमरन ग्रीन To लोकेश राहुल
सिंगल!! इसी के साथ केएल राहुल ने अपने वनडे करियर का 13वां अर्धशतक पूरा किया!! बेहतरीन बल्लेबाज़ी अपनी टीम के लिए राहुल ने की है और मुश्किल समय में टीम के लिए रन्स बनाकर दिया है!! पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेलकर एक रन लिया|
34.2
0
कैमरन ग्रीन To लोकेश राहुल
शॉर्टपिच गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और लीव करने का मन बनाया|
34.1
1
कैमरन ग्रीन To रवींद्र जडेजा
लेग स्टंप पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की दिशा में खेला| एक रन मिल गया|
ओवर की समाप्ति 34 : 143/5
5 रन
  • 133.1
  • 133.2
  • 133.3
  • 133.4
  • 033.5
  • 133.6
र. जडेजा
30 (54)
ल. राहुल
49 (71)
ए. जम्पा
5-0-21-0
33.6
1
एडम जम्पा To रवींद्र जडेजा
पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
33.5
0
एडम जम्पा To रवींद्र जडेजा
कोई रन नहीं, बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए|
33.4
1
एडम जम्पा To लोकेश राहुल
हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
33.3
1
एडम जम्पा To रवींद्र जडेजा
कवर की ओर गेंद को खेलकर एक रन निकाला|
33.2
1
एडम जम्पा To लोकेश राहुल
लेग स्टंप पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेलकर एक रन लिया|
33.1
1
एडम जम्पा To रवींद्र जडेजा
बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
ओवर की समाप्ति 33 : 138/5
5 रन
  • 232.1
  • 132.2
  • 1 WD 32.3
  • 032.3
  • 032.4
  • 032.5
  • 132.6
र. जडेजा
27 (50)
ल. राहुल
47 (69)
क. ग्रीन
5-0-28-0
32.6
1
कैमरन ग्रीन To रवींद्र जडेजा
लेग बाई के रूप में आया सिंगल!!! फ्लिक मारने गए थे लेकिन बीट हुए| पैड्स से लगकर लेग साइड पर गई गेंद, एक रन मिला|
32.5
0
कैमरन ग्रीन To रवींद्र जडेजा
इस गेंद को खेलने में बल्लेबाज़ ने ज़रा भी दिलचस्पी नहीं दिखाई|
32.4
0
कैमरन ग्रीन To रवींद्र जडेजा
क्रीज़ में जाकर गेंद को स्टीयर किया लेकिन सीधा फील्डर की ओर मार बैठे|
32.3
0
कैमरन ग्रीन To रवींद्र जडेजा
पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|
32.3
wd
कैमरन ग्रीन To रवींद्र जडेजा
वाइड!!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
32.2
1
कैमरन ग्रीन To लोकेश राहुल
बल्लेबाज़ ने स्क्वायर कट करते हुए एक रन हासिल किया|
32.1
2
कैमरन ग्रीन To लोकेश राहुल
पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर हलके हाथों से खेलकर एक रन लिया|
ओवर की समाप्ति 32 : 133/5
9 रन
  • 131.1
  • 131.2
  • 131.3
  • 431.4
  • 131.5
  • 1 LB 31.6
ल. राहुल
44 (67)
र. जडेजा
26 (46)
म. स्टोइनिस
7-1-27-2
31.6
lb
मार्कस स्टोइनिस To लोकेश राहुल
लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को फ्लिक करने गए| बल्ले पर नहीं आई गेंद पैड्स को लगकर लेग साइड की ओर गई जहाँ से लेग बाई के रूप में मिला एक रन|
31.5
1
मार्कस स्टोइनिस To रवींद्र जडेजा
शॉर्टपिच डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेलकर एक रन लिया|
31.4
4
मार्कस स्टोइनिस To रवींद्र जडेजा
चौका!! खूबसूरत शॉट बल्लेबाज़ द्वारा देखने को मिला यहाँ पर!! ऑफ़ स्टंप के बाहर डाली गई छोटी लेंथ की गेंद को जगह बनाकर पॉइंट की ओर कट शॉट खेला| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल, बॉल गई सीधे सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
31.3
1
मार्कस स्टोइनिस To लोकेश राहुल
ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने थर्ड मैन की ओर कट शॉट लगाकर एक रन लिया|
31.2
1
मार्कस स्टोइनिस To रवींद्र जडेजा
बैक फुट से गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर खेलकर एक रन लिया|
31.1
1
मार्कस स्टोइनिस To लोकेश राहुल
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
ओवर की समाप्ति 31 : 124/5
2 रन
  • 1 WD 30.1
  • 030.1
  • 130.2
  • 030.3
  • 030.4
  • 030.5
  • 030.6
र. जडेजा
20 (43)
ल. राहुल
42 (64)
क. ग्रीन
4-0-23-0
30.6
0
कैमरन ग्रीन To रवींद्र जडेजा
बैक फुट से गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
30.5
0
कैमरन ग्रीन To रवींद्र जडेजा
कोई रन नहीं, आगे आकर बल्लेबाज़ ने ऑफ ड्राइव किया लेकिन ये एक डॉट बॉल हुई|
30.4
0
कैमरन ग्रीन To रवींद्र जडेजा
फ्लिक शॉट खेला गया लेकिन बॉल सीधा फील्डर के पास गई|
30.3
0
कैमरन ग्रीन To रवींद्र जडेजा
क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया|
30.2
1
कैमरन ग्रीन To लोकेश राहुल
बाहरी किनारा लेकिन बाल-बाल बचे राहुल यहाँ पर!!! आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेलने का मन बनाया| गेंद टप्पा खाकर बल्ले का बाहरी किनारा लेती हुई तेज़ी के साथ सेकंड स्लिप की ओर गई| स्मिथ जो पहले स्लिप पर खड़े थे उन्होंने अपने दाँए ओर डाईव लगाया| गेंद उनके हाथ में लगकर थर्ड मैन की ओर गई जहाँ से स्टार्क ने बॉल को पकड़ा| बल्लेबाजों ने इसी बीच एक रन ले लिया|
30.1
0
कैमरन ग्रीन To लोकेश राहुल
प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद पर डिफेंड करने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधा कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया|
30.1
wd
कैमरन ग्रीन To लोकेश राहुल
वाइड!!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
ओवर की समाप्ति 30 : 122/5
3 रन
  • 029.1
  • 229.2
  • 029.3
  • 029.4
  • 1 WD 29.5
  • 029.5
  • 029.6
र. जडेजा
20 (39)
ल. राहुल
41 (62)
म. स्टोइनिस
6-1-19-2
29.6
0
मार्कस स्टोइनिस To रवींद्र जडेजा
चौथा लीव है ये इस ओवर का| लगता है जडेजा पूरी तरह से अपना समय लेना चाहते हैं| इस गेंद को भी खेलने में बल्लेबाज़ ने ज़रा भी दिलचस्पी नहीं दिखाई| 122/5 भारत|
29.5
0
मार्कस स्टोइनिस To रवींद्र जडेजा
एक और लीव जडेजा द्वारा यहाँ पर देखने को मिला है|
29.5
wd
मार्कस स्टोइनिस To रवींद्र जडेजा
वाइड! डाउन द लेग साइड और एक बेहतरीन टेक कीपर द्वारा| अपने दाएँ ओर डाईव लगाते हुए निश्चित ही एक बाउंड्री बचाई| लेग स्टम्प के काफी बाहर निकल रही थी बॉल जिसे डाईव लगाकर रोक दिया गया|
29.4
0
मार्कस स्टोइनिस To रवींद्र जडेजा
लीव कर दिया इस बार ऑफ़ स्टम्प की लाइन के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने वहाँ पर, रन का कोई मौका नहीं बन पाया|
29.3
0
मार्कस स्टोइनिस To रवींद्र जडेजा
ऑफ स्टंप के बाहर जाती हुई गेंद को समझदारी के साथ लीव करना सही समझा|
29.2
2
मार्कस स्टोइनिस To रवींद्र जडेजा
पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा| फील्डर गेंद से दूर थे गेंद जिसका फायदा उठाते हुए बल्लेबाजों ने दो रन चुरा लिया|
29.1
0
मार्कस स्टोइनिस To रवींद्र जडेजा
प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को कट करने गए लेकिन बीट हुए| जोश ने इसे डाईव लगाकर रोक दिया|
ओवर की समाप्ति 29 : 119/5
5 रन
  • 1 WD 28.1
  • 128.1
  • 128.2
  • 128.3
  • 028.4
  • 028.5
  • 128.6
र. जडेजा
18 (33)
ल. राहुल
41 (62)
ग. मैक्सवेल
2-0-7-0
28.6
1
ग्लेन मैक्सवेल To रवींद्र जडेजा
सिंगल के लिए कवर्स की तरफ गेंद को पुश किया और इसी के साथ ओवर हुई समाप्त|
28.5
0
ग्लेन मैक्सवेल To रवींद्र जडेजा
टाईट लाइन पर डाली गई गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने डिफेंड करते हुए सम्मान दे दिया| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर|
28.4
0
ग्लेन मैक्सवेल To रवींद्र जडेजा
इस बार क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया| रन नहीं हुआ|
28.3
1
ग्लेन मैक्सवेल To लोकेश राहुल
लेग साइड पर जाकर बड़े आराम से इस गेंद को पॉइंट की तरफ खेला और रन बटोरा|
28.2
1
ग्लेन मैक्सवेल To रवींद्र जडेजा
बैकफुट से गेंद को कवर्स की तरफ खेला जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
28.1
1
ग्लेन मैक्सवेल To लोकेश राहुल
इस बार विकेट लाइन की गेंद को सामने की तरफ टहलाया और एक रन हासिल किया|
28.1
wd
ग्लेन मैक्सवेल To लोकेश राहुल
वाइड! लेग स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई गेंद| अम्पायर ने इसे वाइड करार दिया|
ड्रिंक्स का इशारा अम्पायर द्वारा किया गया!!! 28 ओवर की समाप्ति के बाद 114/5 भारत, जीत से 75 रन्स दूर| फ़िलहाल क्रीज़ पर केएल राहुल और रवींद्र जडेजा संभलकर बल्लेबाज़ी कर रहे हैं और धीरे-धीरे टीम को लक्ष्य को ओर बढ़ा रहे हैं| वहीँ ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान स्टीव स्मिथ की कोशिश होगे कि इस पनपती हुई साझेदारी को तोड़ते हुए मुकाबले में वापसी की जाए...
ओवर की समाप्ति 28 : 114/5
6 रन
  • 027.1
  • 027.2
  • 027.3
  • 427.4
  • 1 WD 27.5
  • 027.5
  • 127.6
ल. राहुल
39 (60)
र. जडेजा
16 (29)
म. स्टार्क
8-0-36-3
27.6
1
मिचेल स्टार्क To लोकेश राहुल
सिंगल के साथ हुई ओवर हुई समाप्ति| बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|
27.5
0
मिचेल स्टार्क To लोकेश राहुल
इस बार ऑफ स्टंप के बाहर जाती हुई गेंद को समझदारी के साथ लीव करना सही समझा|
27.5
wd
मिचेल स्टार्क To लोकेश राहुल
वाइड!!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर निकल गई स्विंग होती हुई गेंद| एक अतिरिक्त रन मिला टीम को यहाँ पर|
27.4
4
मिचेल स्टार्क To लोकेश राहुल
चौका! खूबसूरत ऑफ़ ड्राइव!! एक कोहली से देखने को मिला था शुरुआत में और एक अब राहुल ने दिखाया है| इस बार फुल बॉल को सामने की तरफ ड्राइव कर दिया और गैप से चार रन्स हासिल हो गया|
27.3
0
मिचेल स्टार्क To लोकेश राहुल
डॉट गेंद!! ऑफ़ ड्राइव किया गया लेकिन उसे रोक दिया गया| रन का मौका नहीं बन सका है|
27.2
0
मिचेल स्टार्क To लोकेश राहुल
इस बार लहराते हुए अंदर आई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे भली भांति परखा और अंत में डिफेंड कर दिया|
27.1
0
मिचेल स्टार्क To लोकेश राहुल
ओह!! ये काफी चोटिल हो सकता है राहुल के लिए| ये गेंद काफी तेज़ी से थाई पर आकर लग गई| कुछ देर के लिए ज़मीन पर बैठ गए राहुल| तेज़ गति से अंदर आई गेंद पर डिफेंड करने से चूक गए और शरीर पर खा बैठे थे|
ओवर की समाप्ति 27 : 108/5
2 रन
  • 026.1
  • 126.2
  • 126.3
  • 026.4
  • 026.5
  • 026.6
र. जडेजा
16 (29)
ल. राहुल
34 (54)
ग. मैक्सवेल
1-0-2-0
26.6
0
ग्लेन मैक्सवेल To रवींद्र जडेजा
टाईट लाइन पर डाली गई गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने डिफेंड करते हुए सम्मान दे दिया| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर| 108/5 भारत, लक्ष्य से 81 रन दूर|
26.5
0
ग्लेन मैक्सवेल To रवींद्र जडेजा
इस बार बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|
26.4
0
ग्लेन मैक्सवेल To रवींद्र जडेजा
एक और डॉट गेंद यहाँ पर देखने को मिली है|
26.3
1
ग्लेन मैक्सवेल To लोकेश राहुल
इस बार पैरों पर डाली गई गेंद को लेग साइड पर टहलाया और एक रन बटोर लिया| हलके हाथों से गेंद को मोड़ा और रन हासिल किया|
26.2
1
ग्लेन मैक्सवेल To रवींद्र जडेजा
सिंगल, इस बार पॉइंट की ओर गेंद को कट किया एक रन के लिए|
26.1
0
ग्लेन मैक्सवेल To रवींद्र जडेजा
ऑफ़ स्पिन गेंद!! बल्लेबाज़ से काफी दूर रही| लेफ्ट कर दिया गेंद को कीपर के लिए| रन नहीं हुआ|
ओवर की समाप्ति 26 : 106/5
6 रन
  • 125.1
  • 025.2
  • 025.3
  • 025.4
  • 425.5
  • 125.6
र. जडेजा
15 (24)
ल. राहुल
33 (53)
म. स्टार्क
7-0-30-3
25.6
1
मिचेल स्टार्क To रवींद्र जडेजा
इस बार हल्का सा बल्ले का मुंह खोलते हुए थर्ड मैन की दिशा में गेंद को खेला जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
25.5
4
मिचेल स्टार्क To रवींद्र जडेजा
चौका! मौके पर बाउंड्री जडेजा ने लगाई| शानदार फ्लिक शॉट!!! स्क्वायर लेग बाउंड्री की तरफ खेला| पैरों पर डाली गई गेंद को बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया बाउंड्री की तरफ, गैप में गई गेंद सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
25.4
0
मिचेल स्टार्क To रवींद्र जडेजा
फुल बॉल!!! जडेजा ने ऑफ़ साइड पर गेंद को स्क्वायर ड्राइव किया लेकिन गैप नहीं मिल पाया|
25.3
0
मिचेल स्टार्क To रवींद्र जडेजा
इस बार छोटी लेंथ की गेंद| बल्लेबाज़ को छोड़ती हुई निकली| कोई रन नहीं हुआ|
25.2
0
मिचेल स्टार्क To रवींद्र जडेजा
ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर डाली गई ये गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे लीव कर दिया| अम्पायर का मानना कि ये वाइड नहीं है|
25.1
1
मिचेल स्टार्क To लोकेश राहुल
सिंगल!! ऑफ़ स्टम्प लाइन पर डाली गई फुल बॉल को बल्लेबाज़ ने थर्ड मैन की दिशा में खेला| डीप से एक ही रन हासिल हुआ|
मिचेल स्टार्क इस बैक ऑन अटैक...
ओवर की समाप्ति 25 : 100/5
6 रन
  • 424.1
  • 124.2
  • 124.3
  • 024.4
  • 024.5
  • 024.6
र. जडेजा
10 (19)
ल. राहुल
32 (52)
ए. जम्पा
4-0-16-0
24.6
0
एडम जम्पा To रवींद्र जडेजा
कट करने का प्रयास लेकिन चूके जडेजा| कीपर ने उसे अपने दस्तानों में लिया| 100/5 भारत, लक्ष्य से अभी भी 89 रन दूर|
24.5
0
एडम जम्पा To रवींद्र जडेजा
डॉट गेंद, क्रीज़ में रह कर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके| कोई रन नहीं होगा|
24.4
0
एडम जम्पा To रवींद्र जडेजा
ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात, रन नहीं मिल पाएगा|
24.3
1
एडम जम्पा To लोकेश राहुल
सिंगल के साथ भारत के 100 रन्स भी पूरे हुए| इस बार राहुल ने लेग साइड पर बॉल को खेला और तेज़ी से भागकर उसे पूरा किया|
24.2
1
एडम जम्पा To रवींद्र जडेजा
क्विक सिंगल! हलके हाथों से मिड ऑफ़ की तरफ गेंद को खेला जहाँ से एक रन हासिल हुआ|
24.1
4
एडम जम्पा To रवींद्र जडेजा
चौका! रन्स मिलेगा यहाँ पर जडेजा और भारत को| लेग स्टम्प पर डाल बैठे| बल्लेबाज़ ने उसका फायदा उठाते हुए ग्लांस कर दिया और फाइन लेग से बाउंड्री हासिल कर ली|
ओवर की समाप्ति 24 : 94/5
2 रन
  • 023.1
  • 023.2
  • 123.3
  • 1 LB 23.4
  • 023.5
  • 023.6
ल. राहुल
31 (51)
र. जडेजा
5 (14)
श. एबॉट
7-0-20-0
23.6
0
शॉन एबॉट To लोकेश राहुल
डॉट बॉल के साथ हुई एक कसे हुए ओवर की समाप्ति| मिड ऑन की तरफ पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|
23.5
0
शॉन एबॉट To लोकेश राहुल
इस बार भी फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|
23.4
lb
शॉन एबॉट To रवींद्र जडेजा
लेग बाई के रूप में सिंगल आ गया| फुल बॉल पैड्स को लगी और ऑन साइड पर गई| सिंगल का मौका था और बल्लेबाजों ने उसे चुरा लिया|
23.3
1
शॉन एबॉट To लोकेश राहुल
सिंगल, इस बार हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
23.2
0
शॉन एबॉट To लोकेश राहुल
बढ़िया कट शॉट लेकिन पॉइंट पर एक शानदार फील्डिंग मार्नस द्वारा| टीम के लिए कुछ रन्स बचाए| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद पर कट शॉट लगाया गया जिसे फील्डर ने अपने दाहिने ओर डाईव लगाकर रोक दिया| ऑस्ट्रेलिया को अभी कुछ ऐसी और फील्डिंग की दरकार होगी|
23.1
0
शॉन एबॉट To लोकेश राहुल
इस बार लहराते हुए अंदर आई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे भली भांति परखा और अंत में डिफेंड कर दिया|
ओवर की समाप्ति 23 : 92/5
4 रन
  • 122.1
  • 122.2
  • 022.3
  • 122.4
  • 022.5
  • 122.6
ल. राहुल
30 (46)
र. जडेजा
5 (13)
ए. जम्पा
3-0-10-0
22.6
1
एडम जम्पा To लोकेश राहुल
लेट खेला, गेंद को काफी आसानी से अपनी तरफ आने दिया और फिर पॉइंट की तरफ कट करते हुए एक सिंगल हासिल किया|
22.5
0
एडम जम्पा To लोकेश राहुल
डॉट गेंद!! मिड विकेट की दिशा में खेला गेंद को लेकिन गैप हासिल नहीं हो सका|
22.4
1
एडम जम्पा To रवींद्र जडेजा
सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
22.3
0
एडम जम्पा To रवींद्र जडेजा
डॉट गेंद, फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|
22.2
1
एडम जम्पा To लोकेश राहुल
इस बार सीधे बल्ले से मिड ऑफ़ की दिशा में खेला गेंद को जहाँ से एक रन का मौका बन पाया|
22.1
1
एडम जम्पा To रवींद्र जडेजा
पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
ओवर की समाप्ति 22 : 88/5
1 रन
  • 021.1
  • 021.2
  • 021.3
  • 121.4
  • 021.5
  • 021.6
ल. राहुल
28 (43)
र. जडेजा
3 (10)
श. एबॉट
6-0-19-0
21.6
0
शॉन एबॉट To लोकेश राहुल
टैप एंड रन का प्रयास लेकिन फील्डर ने तेज़ी से बॉल पर बल्लेबाज़ को रन लेने से रोक दिया|
21.5
0
शॉन एबॉट To लोकेश राहुल
बहुत ही बढ़िया लाइन| बल्लेबाज़ उसपर ड्राइव करने गए लेकिन स्विंग से बीट हो गए|
21.4
1
शॉन एबॉट To रवींद्र जडेजा
क्विक सिंगल!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई ओवरपिच गेंद| ड्राइव किया मिड ऑफ़ की ओर| तेज़ी से भागे और सिंगल पूरा किया|
21.3
0
शॉन एबॉट To रवींद्र जडेजा
एक और टाईट गेंद!! गुड लेंथ से अंदर आई गेंद| बल्लेबाज़ ने आगे आकर खेलना चाहा लेकिन डिफेंड करने पर मजबूर हुए| कोई रन नहीं हुआ|
21.2
0
शॉन एबॉट To रवींद्र जडेजा
इस बार भी जडेजा ने गेंद को सम्मान देना सही समझा|
21.1
0
शॉन एबॉट To रवींद्र जडेजा
अच्छे टप्पे पर तेज़ रफ़्तार से अंदर आई गेंद और बल्लेबाज़ ने उसे बढ़िया तरीके से खेला| रन का मौका नहीं बन पाया|
ओवर की समाप्ति 21 : 87/5
4 रन
  • 120.1
  • 120.2
  • 120.3
  • 120.4
  • 020.5
  • 020.6
ल. राहुल
28 (41)
र. जडेजा
2 (6)
ए. जम्पा
2-0-6-0
20.6
0
एडम जम्पा To लोकेश राहुल
डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस गेंद को मिड विकेट की तरफ ड्राइव कर दिया| रन का मौका नहीं बन सका|
20.5
0
एडम जम्पा To लोकेश राहुल
इस बार आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|
20.4
1
एडम जम्पा To रवींद्र जडेजा
इस बार भी बड़े आराम से गेंद को ऑन साइड पर मोड़ा| गैप से एक रन बटोरा|
20.3
1
एडम जम्पा To लोकेश राहुल
राहुल ने इस बार पॉइंट की दिशा में खेला गेंद को जहाँ से एक रन मिल गया|
20.2
1
एडम जम्पा To रवींद्र जडेजा
सिंगल के साथ जडेजा ने खोला अपना खाता| इस बार पैरों की गेंद को बड़े आराम से लेग साइड पर टहलाया और एक रन हासिल किया|
20.1
1
एडम जम्पा To लोकेश राहुल
लेग स्पिन गेंद!! हलके हाथों से ऑफ़ साइड पर गेंद को खेला जहाँ से एक रन हासिल हुआ|
ओवर की समाप्ति 20 : 83/5
0 रन
  • 019.1
  • W 19.2
  • 019.3
  • 019.4
  • 019.5
  • 019.6
र. जडेजा
0 (4)
ल. राहुल
26 (37)
म. स्टोइनिस
5-1-16-2
19.6
0
मार्कस स्टोइनिस To रवींद्र जडेजा
डॉट गेंद!!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!!! पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन का मौका नहीं बन सका| 20 ओवर के बाद 83/5 भारत|
19.5
0
मार्कस स्टोइनिस To रवींद्र जडेजा
एक और बार डिफेंड कर दिया जडेजा ने यहाँ पर|
19.4
0
मार्कस स्टोइनिस To रवींद्र जडेजा
ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं हुआ|
19.3
0
मार्कस स्टोइनिस To रवींद्र जडेजा
गुड लेंथ लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की दिशा में खेला| फील्डर वहां पर मौजूद| रन नहीं होगा|
रवीन्द्र जडेजा नए बल्लेबाज़ क्रीज़ पर आये हैं...
19.2
W
मार्कस स्टोइनिस To हार्दिक पंड्या OUT!
आउट!!! कैच आउट!!! भारत की आधी टीम अब पवेलियन की ओर लौटती हुई!!! 44 रनों की साझेदारी का हुआ अंत!! मार्कस स्टोइनिस के हाथ लगी बड़ी सफ़लता| हार्दिक पंड्या 25 रन बनाकर पवेलियन लौटे| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने पुल शॉट लगाया| गेंद लेग साइड की ओर हवा में गई फील्डर वहां कैमरन ग्रीन मौजूद थे जिन्होंने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| गेंदबाज़ ने विकेट हासिल करने के बाद मनाया जश्न| 83/5 भारत|
19.1
0
मार्कस स्टोइनिस To हार्दिक पंड्या
शॉर्टपिच डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लीव करना बेहतर समझा|
ओवर की समाप्ति 19 : 83/4
2 रन
  • 018.1
  • 018.2
  • 118.3
  • 118.4
  • 018.5
  • 018.6
ल. राहुल
26 (37)
ह. पंड्या
25 (29)
ए. जम्पा
1-0-2-0
18.6
0
एडम जम्पा To लोकेश राहुल
ओवरपिच डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर की ओर खेलकर एक रन लिया|
18.5
0
एडम जम्पा To लोकेश राहुल
आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|
18.4
1
एडम जम्पा To हार्दिक पंड्या
भाग्यशाली रहे बल्लेबाज़| गेंद ने बल्ले का अंदरूनी किनारा लिया और लेग स्टंप्स को मिस करती हुई शॉर्ट फाइन लेग की ओर गई बॉल| इसी बीच बल्लेबाजों ने तेज़ी से एक रन ले लिया|
18.3
1
एडम जम्पा To लोकेश राहुल
आगे आकर राहुल ने गेंद को मिड विकेट की ओर खेला| एक रन हो गया|
18.2
0
एडम जम्पा To लोकेश राहुल
हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|
18.1
0
एडम जम्पा To लोकेश राहुल
आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने सामने की ओर पुश किया| रन नहीं मिल सका|
गेंदबाज़ी में बदलाव, एडम जम्पा के हाथ में दी गई बॉल...
ओवर की समाप्ति 18 : 81/4
3 रन
  • 017.1
  • 017.2
  • 017.3
  • 1 NB 17.4
  • 117.4
  • 017.5
  • 117.6
ल. राहुल
25 (32)
ह. पंड्या
24 (28)
म. स्टोइनिस
4-0-16-1
17.6
1
मार्कस स्टोइनिस To लोकेश राहुल
शॉर्टपिच डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर की ओर खेलने का मन बनाया| गेंद टप्पा खाकर अतिरिक्त उछाल के साथ बल्ले का बाहरी किनारा लेती हुई| थर्ड मैन की ओर गई जहाँ से एक रन मिल गया|
17.5
0
मार्कस स्टोइनिस To लोकेश राहुल
क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया|
17.4
1
मार्कस स्टोइनिस To हार्दिक पंड्या
फ्री हिट का ज़्यादा फ़ायदा यहाँ पर हार्दिक नहीं उठा सके| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाकर एक रन लिया| बड़ा शॉट खेल सकते थे लेकिन गेंद काफी तेज़ी से उनकी तरफ आ गई इस वजह से असफल रहे|
17.4
nb
मार्कस स्टोइनिस To हार्दिक पंड्या
नो बॉल!! अगली गेंद फ्री हिट होगी!! ओवर स्टेप कर बैठे गेंदबाज़ जिसके बाद अम्पायर ने नो बॉल करार दिया| ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने सामने की ओर खेला| गेंदबाज़ ने उसे ख़ुद ही पकड़ा|
17.3
0
मार्कस स्टोइनिस To हार्दिक पंड्या
बैक फुट से गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर की ओर खेला| रन नहीं हो सका|
17.2
0
मार्कस स्टोइनिस To हार्दिक पंड्या
फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|
17.1
0
मार्कस स्टोइनिस To हार्दिक पंड्या
मिड ऑफ की ओर हार्दिक ने गेंद को पुश किया| रन नहीं आ सका|
ओवर की समाप्ति 17 : 78/4
8 रन
  • 116.1
  • 616.2
  • 016.3
  • 016.4
  • 116.5
  • 016.6
ल. राहुल
24 (30)
ह. पंड्या
23 (23)
क. ग्रीन
3-0-21-0
16.6
0
कैमरन ग्रीन To लोकेश राहुल
ऑफ स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लीव करना सही समझा|
16.5
1
कैमरन ग्रीन To हार्दिक पंड्या
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
16.4
0
कैमरन ग्रीन To हार्दिक पंड्या
ऑफ साइड की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेला| रन नहीं हो सका|
16.3
0
कैमरन ग्रीन To हार्दिक पंड्या
आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|
16.2
6
कैमरन ग्रीन To हार्दिक पंड्या
छक्का!! खूबसूरत शॉट बल्लेबाज़ द्वारा देखने को मिला यहाँ पर!! ऑफ़ स्टंप के बाहर डाली गई छोटी लेंथ की गेंद को जगह बनाकर पॉइंट की ओर कट शॉट खेला| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल, बॉल गई सीधे स्टैंड में और मिला सिक्स|
16.1
1
कैमरन ग्रीन To लोकेश राहुल
छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाकर एक रन लिया|
ओवर की समाप्ति 16 : 70/4
6 रन
  • 1 LB 15.1
  • 415.2
  • 115.3
  • 015.4
  • 015.5
  • 015.6
ह. पंड्या
16 (19)
ल. राहुल
23 (28)
म. स्टोइनिस
3-0-13-1
15.6
0
मार्कस स्टोइनिस To हार्दिक पंड्या
फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|
15.5
0
मार्कस स्टोइनिस To हार्दिक पंड्या
आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|
15.4
0
मार्कस स्टोइनिस To हार्दिक पंड्या
क्रीज़ में जाकर गेंद को स्टीयर किया लेकिन सीधा फील्डर की ओर मार बैठे|
15.3
1
मार्कस स्टोइनिस To लोकेश राहुल
बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
15.2
4
मार्कस स्टोइनिस To लोकेश राहुल
मिस फील्ड और चौका!!! राहुल के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!! आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से मिड ऑन की ओर खेला| फील्डर के पास कोई मौका नहीं बन सका गेंद को रोकने के यहाँ पर| अतिरिक्त उछाल से चकमा खा गए मैक्सवेल| गेंद गई सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
15.1
lb
मार्कस स्टोइनिस To हार्दिक पंड्या
लेग बाई के रूप में आया सिंगल!!! फ्लिक मारने गए थे लेकिन बीट हुए| पैड्स से लगकर लेग साइड पर गई गेंद, एक रन मिला|
ओवर की समाप्ति 15 : 64/4
6 रन
  • 014.1
  • 014.2
  • 114.3
  • 414.4
  • 014.5
  • 114.6
ह. पंड्या
16 (15)
ल. राहुल
18 (26)
क. ग्रीन
2-0-13-0
14.6
1
कैमरन ग्रीन To हार्दिक पंड्या
ऑफ स्टंप की गेंद को बल्लेबाज़ ने थर्ड मैन की ओर खेला| एक रन मिला|
14.5
0
कैमरन ग्रीन To हार्दिक पंड्या
पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|
14.4
4
कैमरन ग्रीन To हार्दिक पंड्या
चौका!!! कप्तान हार्दिक पंड्या के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने जगह बनाकर डीप पॉइंट की ओर कट शॉट खेला| गैप में गई बॉल तेज़ी के साथ सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
14.3
1
कैमरन ग्रीन To लोकेश राहुल
क्रीज़ में रह कर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
14.2
0
कैमरन ग्रीन To लोकेश राहुल
ऑफ साइड की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेला| रन नहीं आ सका|
14.1
0
कैमरन ग्रीन To लोकेश राहुल
विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने डिफेंड कर दिया|
ओवर की समाप्ति 14 : 58/4
6 रन
  • 113.1
  • 113.2
  • 013.3
  • 413.4
  • 013.5
  • 013.6
ह. पंड्या
11 (12)
ल. राहुल
17 (23)
श. एबॉट
5-0-18-0
13.6
0
शॉन एबॉट To हार्दिक पंड्या
डॉट गेंद!!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया|
13.5
0
शॉन एबॉट To हार्दिक पंड्या
लेग स्टंप पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने डिफेंड कर दिया|
13.4
4
शॉन एबॉट To हार्दिक पंड्या
चौका!!! पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक किया| गैप में गई बॉल, फील्डर उसके पीछे गए लेकिन गेंद को सीमा रेखा के बाहर जाने से नहीं रोक सके| मिला चार रन|
13.3
0
शॉन एबॉट To हार्दिक पंड्या
गुड लेंथ पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने डिफेंड कर दिया|
13.2
1
शॉन एबॉट To लोकेश राहुल
पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की ओर खेलकर एक रन लिया|
13.1
1
शॉन एबॉट To हार्दिक पंड्या
आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक करते हुए गैप से एक रन चुराया|
ओवर की समाप्ति 13 : 52/4
7 रन
  • 012.1
  • 112.2
  • 012.3
  • 412.4
  • 112.5
  • 112.6
ह. पंड्या
6 (7)
ल. राहुल
16 (22)
क. ग्रीन
1-0-7-0
12.6
1
कैमरन ग्रीन To हार्दिक पंड्या
गुड लेंथ पर पटकी गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने थर्ड मैन की ओर कट शॉट खेला| एक रन ही मिल सका|
12.5
1
कैमरन ग्रीन To लोकेश राहुल
फ्रंट फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिला|
12.4
4
कैमरन ग्रीन To लोकेश राहुल
चौका!!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की ओर कट शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद गैप में गई चार रनों के लिए|
12.3
0
कैमरन ग्रीन To लोकेश राहुल
छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने हलके हाथों से डिफेंड कर दिया|
12.2
1
कैमरन ग्रीन To हार्दिक पंड्या
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने थर्ड मैन की ओर खेलकर एक रन लिया|
12.1
0
कैमरन ग्रीन To हार्दिक पंड्या
शॉर्टपिच गेंद पर बल्लेबाज़ ने बैक फुट से डिफेंड कर दिया|
ओवर की समाप्ति 12 : 45/4
2 रन
  • 011.1
  • 011.2
  • 011.3
  • 011.4
  • 011.5
  • 211.6
ल. राहुल
11 (19)
ह. पंड्या
4 (4)
श. एबॉट
4-0-12-0
11.6
2
शॉन एबॉट To लोकेश राहुल
पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए तेज़ी से 2 रन ले लिया|
11.5
0
शॉन एबॉट To लोकेश राहुल
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर की ओर पुश किया| रन नहीं हो सका|
11.4
0
शॉन एबॉट To लोकेश राहुल
गुड लेंथ की गेंद पर बल्लेबाज़ ने डिफेंड कर दिया|
11.3
0
शॉन एबॉट To लोकेश राहुल
ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने सामने की ओर खेला| गेंदबाज़ ने उसे ख़ुद ही पकड़ा|
11.2
0
शॉन एबॉट To लोकेश राहुल
ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर खेला| रन नहीं मिल सका|
11.1
0
शॉन एबॉट To लोकेश राहुल
विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने डिफेंड कर दिया|
ओवर की समाप्ति 11 : 43/4
4 रन
  • 010.1
  • W 10.2
  • 410.3
  • 010.4
  • 010.5
  • 010.6
ह. पंड्या
4 (4)
ल. राहुल
9 (13)
म. स्टार्क
6-0-24-3
10.6
0
मिचेल स्टार्क To हार्दिक पंड्या
हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|
10.5
0
मिचेल स्टार्क To हार्दिक पंड्या
शॉर्टपिच गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और लीव करने का मन बनाया|
10.4
0
मिचेल स्टार्क To हार्दिक पंड्या
इस गेंद को लीव करना सही समझा| कोई रन नहीं होगा|
10.3
4
मिचेल स्टार्क To हार्दिक पंड्या
चौका! बाउंड्री के साथ हार्दिक ने खोला अपना खाता| लाजवाब शॉट! बल्लेबाज़ ने इस गेंद पर पूरी तरह से लीन करते हुए पॉइंट की ओर ड्राइव किया और अपने लिए चार रन बटोरे|
हार्दिक पंड्या नए बल्लेबाज़ आये हैं...
10.2
W
मिचेल स्टार्क To शुभमन गिल OUT!
आउट!!! कैच आउट!! चौथा झटका यहाँ पर भारत को लगता हुआ!! मिचेल स्टार्क के हाथ लगी तीसरी विकेट!! शुभमन गिल 20 रन बनाकर पवेलियन लौटे| मार्नस लबुशेन के द्वारा किया गया एक शानदार कैच| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर हवा में शॉट खेला| फील्डर मार्नस लबुशेन वहां मौजूद थे और उन्होंने अपने बाँए ओर डाईव लगाकर एक बेहतरीन कैच पकड़ा| 39/4 भारत|
10.1
0
मिचेल स्टार्क To शुभमन गिल
इस गेंद को खेलने में बल्लेबाज़ ने ज़रा भी दिलचस्पी नहीं दिखाई|
पावरप्ले 2!!! अब 40वें ओवर तक अधिकतम 4 क्षेत्ररक्षकों को रिंग के बाहर रखने की अनुमति है। 10 के बाद 39/3 भारत, लक्ष्य से अभी भी 150 रन दूर| ये पहला पॉवर प्ले पूरी तरह से दोनों ही टीमों की तरफ की तरफ जाता दिखा है|
ओवर की समाप्ति 10 : 39/3
6 रन
  • 1 LB 9.1
  • 09.2
  • 19.3
  • 09.4
  • 09.5
  • 49.6
ल. राहुल
9 (13)
श. गिल
20 (29)
श. एबॉट
3-0-10-0
9.6
4
शॉन एबॉट To लोकेश राहुल
चौका!!! शानदार कट शॉट चार रन के लिए| इस बार लीव नहीं किया राहुल ने यहाँ पर| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को कट किया| पॉइंट और कवर्स फील्डर के बीच से गेंद गई सीमा रेखा के पार चार रन के लिए| दबाव कुछ कम होगा बल्लेबाजों पर से यहाँ पर| काउंटर अटैक बल्लेबाज़ द्वारा| 10 के बाद 39/3 भारत|
9.5
0
शॉन एबॉट To लोकेश राहुल
इस बार तेज़ गति से डाली गई गेंद पर कट शॉट लगाने गए लेकिन अंत में उसे लीव करना सही समझा|
9.4
0
शॉन एबॉट To लोकेश राहुल
प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| ड्राइव करने का प्रयास लेकिन स्विंग से चकमा खा गए बल्लेबाज़| कीपर की तरफ गई गेंद|
9.3
1
शॉन एबॉट To शुभमन गिल
इस बार विकेट लाइन की गेंद को ऑन साइड पर टहलाया जहाँ से एक रन का मौका बन पाया|
9.2
0
शॉन एबॉट To शुभमन गिल
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, मिड ऑफ फील्डर ने गेंद को फील्ड किया|
9.1
lb
शॉन एबॉट To लोकेश राहुल
लेग बाई के रूप में आया सिंगल!!! ऑन साइड पर खेलने का प्रयास था लेकिन गेंद की लाइन से बीट हुए और पैड्स पर खा बैठे| गैप में गई गेंद जहाँ से सिंगल का मौका बन गया|
ओवर की समाप्ति 9 : 33/3
5 रन
  • 08.1
  • 08.2
  • 08.3
  • 1 WD 8.4
  • 08.4
  • 48.5
  • 08.6
श. गिल
19 (27)
ल. राहुल
5 (9)
म. स्टार्क
5-0-20-2
8.6
0
मिचेल स्टार्क To शुभमन गिल
शानदार ऑन ड्राइव लेकिन फील्डर को भेद नहीं पाए गिल| 33/3 भारत|
8.5
4
मिचेल स्टार्क To शुभमन गिल
बाहरी किनारा!! हवा में थी गेंद लेकिन तीसरे स्लिप फील्डर के बाएँ ओर से निकल गई थर्ड मैन बाउंड्री की ओर जहाँ से चार रन्स का मौका बन गया| उछाल और स्विंग से इस बार चकमा खा गये थे बल्लेबाज़ लेकिन भाग्य का साथ मिला| दूर से ही गेंद को छेड़ दिया था जहाँ किनारा लग गया| भाग्यशाली रहे कि गैप से निकल गई चार रनों के लिए|
8.4
0
मिचेल स्टार्क To शुभमन गिल
फुल लेंथ लाइन पर डाली गई स्विंग गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर्स की दिशा में खेला| फील्डर को भेद नहीं पाए| रन का कोई मौका नहीं बन पाया|
8.4
wd
मिचेल स्टार्क To शुभमन गिल
वाइड! ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए| अम्पायर द्वारा वाइड का इशारा किया गया|
8.3
0
मिचेल स्टार्क To शुभमन गिल
लीव कर दिया इस बार ऑफ़ स्टम्प की लाइन के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने वहाँ पर, रन का कोई मौका नहीं बन पाया|
8.2
0
मिचेल स्टार्क To शुभमन गिल
एक और डॉट गेंद यहाँ पर देखने को मिली है|
8.1
0
मिचेल स्टार्क To शुभमन गिल
इस बार भी फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|
ओवर की समाप्ति 8 : 28/3
1 रन
  • 07.1
  • 17.2
  • 07.3
  • 07.4
  • 07.5
  • 07.6
ल. राहुल
5 (9)
श. गिल
15 (21)
श. एबॉट
2-0-5-0
7.6
0
शॉन एबॉट To लोकेश राहुल
कोई रन नहीं, स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
7.5
0
शॉन एबॉट To लोकेश राहुल
इस बार पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|
7.4
0
शॉन एबॉट To लोकेश राहुल
इस बार बल्ले का बाहरी किनारा लेकर स्लिप फील्डर के काफी आगे गिर गई गेंद| भाग्य ने दिया बल्लेबाज़ का साथ| हलके हाथों से खेलने की वजह से फील्डर तक कैरी नहीं कर पाई बॉल|
7.3
0
शॉन एबॉट To लोकेश राहुल
अच्छे टप्पे पर तेज़ रफ़्तार से अंदर की तरफ आई गेंद और बल्लेबाज़ ने उसे बढ़िया तरीके से खेला| रन का मौका नहीं बन पाया|
7.2
1
शॉन एबॉट To शुभमन गिल
सिंगल से काम चलना पड़ेगा यहाँ पर| बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे पॉइंट की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
7.1
0
शॉन एबॉट To शुभमन गिल
इस बार भी ऑफ स्टंप के बाहर जाती हुई गेंद को समझदारी के साथ लीव करना सही समझा|
केएल राहुल के गर्दन में मोच आती हुई| फिजियो उनका इलाज करते हुए...
ओवर की समाप्ति 7 : 27/3
7 रन
  • 46.1
  • 06.2
  • 1 WD 6.3
  • 06.3
  • 06.4
  • 16.5
  • 16.6
श. गिल
14 (19)
ल. राहुल
5 (5)
म. स्टार्क
4-0-15-2
6.6
1
मिचेल स्टार्क To शुभमन गिल
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| बैकफुट से इस गेंद को कवर्स की तरफ पंच करते हुए एक रन पूरा किया| 27/3 भारत|
6.5
1
मिचेल स्टार्क To लोकेश राहुल
सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर फाइन लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
6.4
0
मिचेल स्टार्क To लोकेश राहुल
काफी बाहर डाली गई थी गेंद जिसे लीव कर दिया| कीपर के पास अच्छी उछाल के साथ पहुंची गेंद|
6.3
0
मिचेल स्टार्क To लोकेश राहुल
गुड लेंथ गेंद को बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|
6.3
wd
मिचेल स्टार्क To लोकेश राहुल
वाइड! लेग स्टम्प के काफी बाहर| अच्छा टेक विकेट कीपर द्वारा| अपने बाएं ओर फुल स्ट्रेच करते हुए बॉल को अपने दस्तानों में लिया| एक रन मिल गया अतिरिक्त के रूप में यहाँ पर|
6.2
0
मिचेल स्टार्क To लोकेश राहुल
कोई रन नहीं, आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|
6.1
4
मिचेल स्टार्क To लोकेश राहुल
चौका! लाजवाब ड्राइव, गैप में गेंद को खेला| बॉल तेज़ी से सीधे कवर्स की ओर से सीमा रेखा के बाहर चली गई|
ओवर की समाप्ति 6 : 20/3
4 रन
  • 05.1
  • 05.2
  • 05.3
  • 45.4
  • 05.5
  • 05.6
श. गिल
13 (18)
ल. राहुल
0 (0)
श. एबॉट
1-0-4-0
5.6
0
शॉन एबॉट To शुभमन गिल
नॉट आउट!! फील्ड अम्पायर को बदलना होगा अपना फैसला!! बल्लेबाज़ी टीम का रिव्यु काम आ गया| हाईट ने गिल को बचा लिया| रिप्ले में देखने पर ये साफ़ हो गया कि ये गेंद विकटों के काफी ऊपर से निकल रही थी| गुड लेंथ से पड़कर अंदर आई थी बॉल| बल्लेबाज़ उसे डिफेंड करने गए लेकिन स्विंग से बीट हुए और फ्रंट पैड्स पर जा लगी थी बॉल जिसके बाद अपील हुई थी|
5.5
0
शॉन एबॉट To शुभमन गिल
इस गेंद को मिड ऑन की तरफ ड्राइव कर दिया| रन नहीं हुआ|
5.4
4
शॉन एबॉट To शुभमन गिल
चौका! काउंटर अटैक गिल के द्वारा| ये सही भी होगा| इस बार हवा में ड्राइव किया गेंद को गैप में कवर्स की तरफ| बॉल तेज़ी के साथ बाउंड्री पार कर गई|
5.3
0
शॉन एबॉट To शुभमन गिल
एक और लीव बल्लेबाज़  द्वारा| बाहर की तरफ जाती गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा, परखा और जाने दिया कीपर की ओर|
5.2
0
शॉन एबॉट To शुभमन गिल
काफी बाहर डाली गई थी गेंद जिसे लीव कर दिया| कीपर के पास अच्छी उछाल के साथ पहुंची गेंद|
5.1
0
शॉन एबॉट To शुभमन गिल
प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| खेलने का प्रयास, स्विंग से चकमा खा गए बल्लेबाज़| कीपर की तरफ गई गेंद|
अब अगले ओवर में हैट्रिक पर होंगे स्टार्क!! क्रीज़ पर नए बल्लेबाज़ केएल राहुल आये हैं...
ओवर की समाप्ति 5 : 16/3
1 रन
  • 14.1
  • 04.2
  • 04.3
  • 04.4
  • W 4.5
  • W 4.6
स. यादव
0 (1)
श. गिल
9 (12)
म. स्टार्क
3-0-8-2
4.6
W
मिचेल स्टार्क To सूर्यकुमार यादव OUT!
आउट!!! एलबीडबल्यू!!! ऑस्ट्रेलिया टीम का रिव्यु हुआ सफ़ल!! मिचेल स्टार्क ने हासिल की दो गेंदों पर दो बड़ी सफ़लता!! सूर्यकुमार यादव शून्य के स्कोर पर बिना खाता खोले हुए पवेलियन लौटे| अगले ओवर में अब हैट्रिक पर होंगे मिचेल स्टार्क यहाँ पर| गुड लेंथ पर्दाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने डिफेंड करने का मन बनाया| गेंद टप्पा खाकर अंदर की ओर इनस्विंग होती हुई आई और पैड्स को जा लगी| एलबीडबल्यू की हुई बड़ी अपील, अम्पायर ने नॉन आउट करार दिया| इसी बीच फील्डिंग टीम के कप्तान स्टीव स्मिथ ने रिव्यु लिया| जिसके बाद थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में देखने के बाद बताया कि गेंद सीधा ऑफ स्टंप को जाकर लग रही थी| आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला| 16/3 भारत|
सूर्यकुमार यादव बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
4.5
W
मिचेल स्टार्क To विराट कोहली OUT!
आउट!! एलबीडब्ल्यू!! डेड प्लम्ब!! मिचेल स्टार्क यु ब्यूटी!! कमाल का स्पेल उनकी तरफ से देखने को मिल रहा है| इस बार कोहली का विराट विकेट हासिल हो गया| महज़ 4 रन बनाकर पवेलियन लौटे| विकेट लाइन पर डाली गई फुल बॉल को लेग साइड पर फ्लिक करने गए| गेंद की लाइन से गति से पूरी तरह से चकमा खा गए| फ्रंट पैड्स पर जाकर लगी गेंद| एलबीडबल्यू की अपील हुई और अम्पायर ने उसे आउट करार दिया| विराट ने रिव्यु लेने का भी नहीं सोचा| 16/2 भारत|
4.4
0
मिचेल स्टार्क To विराट कोहली
ओह!!! ब्यूटी!!! क्या कमाल की आउटस्विंगर थी गेंदबाज़ द्वारा| लाइन में आकर बल्लेबाज़ उसे खेलने गए लेकिन फिर स्विंग हुई गेंद और उन्हें चकमा देती हुई कीपर के दस्तानों की ओर निकल गई|
4.3
0
मिचेल स्टार्क To विराट कोहली
एलबीडबल्यू की अपील!! अम्पायर सहमत नहीं| इन साइड था एज इस वजह से अम्पायर ने इसे नकार दिया| बाल-बाल बचे बल्लेबाज़| पड़कर अंदर आई बॉल, बल्ले को किस करते हुए पैड्स को जा लगी थी| गैप में गई जहाँ से एक रन मिला|
4.2
0
मिचेल स्टार्क To विराट कोहली
इस बार भी क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया| अंदरूनी किनारा लेकर शरीर से जा टकराई बॉल|
4.1
1
मिचेल स्टार्क To शुभमन गिल
इस बार कवर्स की ओर गेंद को ड्राइव करते हुए सिंगल लिया|
ओवर की समाप्ति 4 : 15/1
5 रन
  • 03.1
  • 13.2
  • 03.3
  • 03.4
  • 43.5
  • 03.6
व. कोहली
4 (5)
श. गिल
8 (11)
म. स्टोइनिस
2-0-8-1
3.6
0
मार्कस स्टोइनिस To विराट कोहली
इस बार ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को बिना खेले जाने दिया|
3.5
4
मार्कस स्टोइनिस To विराट कोहली
ओहोहोहो!!! बेहतरीन स्ट्रेट ड्राइव!!! चौका मिलेगा!!! विराट स्पेशल!! ओवरपिच गेंद, ड्राइव किया गेंदबाज़ की तरफ, रोकने का कोई मौका नहीं वहां पर गेंदबाज़ के पास, गेंद गोली की रफ़्तार से सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए|
3.4
0
मार्कस स्टोइनिस To विराट कोहली
इस बार विराट ने क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया| रन का मौका नहीं बन सका|
3.3
0
मार्कस स्टोइनिस To विराट कोहली
डॉट गेंद, इस गेंद को खेलने में बल्लेबाज़ ने ज़रा भी दिलचस्पी नहीं दिखाई|
3.2
1
मार्कस स्टोइनिस To शुभमन गिल
एक और बार बाहरी किनारा लगा और गिल को भाग्य का साथ मिल गया| ऑस्ट्रेलिया की तरफ से भी वैसी ही गेंदबाजी हो रही जैसी पहली पारी में भारत की तरफ से देखने को मिली थी| आउटस्विंगर गेंद थी जिसे बल्लेबाज़ खेलने गए और किनारा दे बैठे थे| स्लिप फील्डर ने डाईव लगाकर उसे लपकना चाहा लेकिन असफल रहे|
3.1
0
मार्कस स्टोइनिस To शुभमन गिल
डॉट गेंद!! इस गेंद को मिड ऑन की तरफ ड्राइव कर दिया|
ओवर की समाप्ति 3 : 10/1
5 रन
  • 02.1
  • 02.2
  • 42.3
  • 02.4
  • 12.5
  • 02.6
व. कोहली
0 (1)
श. गिल
7 (9)
म. स्टार्क
2-0-7-0
2.6
0
मिचेल स्टार्क To विराट कोहली
ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को बढ़िया ढंग से छोड़ा| कोई रन नहीं होगा इस गेंद पर|
2.5
1
मिचेल स्टार्क To शुभमन गिल
एक आसान सा सिंगल यहाँ पर देखने को मिलेगा| गुड लेंथ गेंद पर बैक फुट से लेग साइड पर फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
2.4
0
मिचेल स्टार्क To शुभमन गिल
इस बार गिल ने क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया|
2.3
4
मिचेल स्टार्क To शुभमन गिल
कड़क चौका! पिछली गेंद पर कैच छूटा और उसे भूलकर इस गेंद पर एक खूबसूरत ड्राइव कर दिया| कवर्स और मिड ऑफ़ के बीच से निकल गई गेंद गोली की रफ़्तार से सीमा रेखा के पार| शानदार बैलेंस यहाँ पर देखने को मिला है|
2.2
0
मिचेल स्टार्क To शुभमन गिल
कैच ड्रॉप!!! बड़ा मौका यहाँ पर मेहमान टीम के हाथ से निकलता हुआ!! शुभमन गिल को 2 रनों के स्कोर पर मिला जीवनदान!!! गुड लेंथ पर डाली गई आउटस्विंग गेंद पर बल्लेबाज़ ने डिफेंड करने का मन बनाया| गेंद टप्पा खाकर बल्ले का बाहरी किनारा लेती हुई स्लिप फील्डर की ओर गई| कीपर ने अपने दाँए ओर डाईव लगाया लेकिन गेंद उनके हाथ को लगकर ज़मीन में जा गिरी| बाल बाल बचे यहाँ पर गिल|
2.1
0
मिचेल स्टार्क To शुभमन गिल
स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
विराट कोहली नए बल्लेबाज़...
भारत को लग गया पहला बड़ा झटका यहाँ पर अब कोहली को खेलनी होगी संभलकर विराट पारी...
ओवर की समाप्ति 2 : 5/1
3 रन
  • 01.1
  • 01.2
  • 11.3
  • 01.4
  • 21.5
  • W 1.6
ई. किशन
3 (8)
श. गिल
2 (4)
म. स्टोइनिस
1-0-3-1
1.6
W
मार्कस स्टोइनिस To ईशान किशन OUT!
आउट!! एलबीडबल्यू!! बल्लेबाज़ी टीम का रिव्यु भी चला गया| ईशान तो गए लेकिन रिव्यु भी ले गए| बल्लेबाज़ ने गेंद की लाइन को मिस किया और पैड्स पर खा बैठे| गेंदबाज़ द्वारा एलबीडबल्यू की अपील हुई जिसे अम्पायर ने आउट करार दिया| रिव्यु लेने के बाद रिप्ले में देखा गया तो ये पाया गया कि गेंद सीधा जाकर मिडिल स्टम्प्स को लग रही थी| आउट आया थर्ड अम्पायर का फैसला| विकेटों के बीच डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ डिफेंड करने गए थे और लाइन से बीट होते हुए पैड्स पर खा बैठे थे| 5/1 भारत|
1.5
2
मार्कस स्टोइनिस To ईशान किशन
इस बार गैप ढूँढने की बारी ईशान किशन की है| ऑफ़ साइड पर गेंद को खेला और दो रन हासिल कर लिया|
1.4
0
मार्कस स्टोइनिस To ईशान किशन
तेज़ रफ़्तार से अंदर आती गेंद पर बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया| रन का कोई मौका नहीं बन पायेगा|
1.3
1
मार्कस स्टोइनिस To शुभमन गिल
एक और सिंगल गिल के खाते में जाता हुआ| इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
1.2
0
मार्कस स्टोइनिस To शुभमन गिल
इस बार आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर समझदारी दिखाते हुए डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं|
1.1
0
मार्कस स्टोइनिस To शुभमन गिल
डॉट गेंद!! ऑफ़ ड्राइव किया गया लेकिन उसे रोक दिया गया|
दूसरे छोर से गेंद लेकर मार्कस स्टोइनिस आये हैं...
ओवर की समाप्ति 1 : 2/0
2 रन
  • 00.1
  • 00.2
  • 00.3
  • 10.4
  • 10.5
  • 00.6
ई. किशन
1 (5)
श. गिल
1 (1)
म. स्टार्क
1-0-2-0
0.6
0
मिचेल स्टार्क To ईशान किशन
बेहतरीन लीव!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर की आउट स्विंगर गेंद पर बल्लेबाज़ ने लीव कर दिया| कोई रन नहीं हुआ|
0.5
1
मिचेल स्टार्क To शुभमन गिल
पहली ही गेंद पर गिल ने अपना खाता खोल लिया| उनके लिए भी पैड्स पर थी गेंद जिसे फाइन लेग की तरफ ग्लांस कर दिया| सिंगल का मौका बन गया|
0.4
1
मिचेल स्टार्क To ईशान किशन
सिंगल!! पहला रन इस रन चेज़ में किशन के बल्ले से आता हुआ| इस बार पैड्स पर डाली गई फुल गेंद जिसे स्क्वायर लेग की दिशा में खेला गया| एक रन हासिल हुआ|
0.3
0
मिचेल स्टार्क To ईशान किशन
ऑफ़ स्टम्प पर डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया| रन का कोई मौका नहीं बनेगा|
0.2
0
मिचेल स्टार्क To ईशान किशन
इस बार तेज़ रफ़्तार से अंदर आती गेंद पर बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया| रन का कोई मौका नहीं बन पायेगा|
0.1
0
मिचेल स्टार्क To ईशान किशन
ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई बॉल!! इस गेंद को खेलने में बल्लेबाज़ ने ज़रा भी दिलचस्पी नहीं दिखाई| कीपर ने इसे रोक लिया|
मैच की जानकारी
  • स्थान वानखेड़े स्टेडियम, मुम्बई
  • मौसम साफ़
  • टॉस भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
  • परिणाम भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकटों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच रवींद्र जडेजा
  • अंपायर केएन अनंथापद्मनाभन, नितिन मेनन, विरेंदर शर्मा
  • रेफ़री जवागल श्रीनाथ
Advertisement
मैच पोल

कौन जीतेगा मैच?

वर्म
Advertisement