Advertisement
Advertisement

गुजरात टाइटन्स vs लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच 51 Commentary, Live Updates

गुजरात vs लखनऊ, 2023 - टी-20 Live Commentary

गुजरात टाइटन्स vs लखनऊ सुपर जायंट्स स्कोरकार्ड
Share
मैच समाप्त   
मैच 51, नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद , May 07, 2023
गुजरात टाइटन्स गुजरात टाइटन्स
227/2 (20.0)
लखनऊ सुपर जायंट्स लखनऊ सुपर जायंट्स
171/7 (20.0)
गुजरात टाइटन्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 56 रनों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    शुभमन गिल
    94(51)
तो दोस्तों आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही, हमें दीजिये इजाज़त, अब हम रुख करते हैं आज के दूसरे गेम की तरफ जहाँ हैदराबाद के खिलाफ राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया है|
इसके बाद भले ही उनके नाम के आगे प्ले ऑफ्स के लिए क्यू यानी क्वालिफाइड का टैग न लगा हो लेकिन इतने अंकों तक पहुंचकर कोई टीम प्ले ऑफ्स के लिए क्वालीफाई न करें आज तक ऐसा इस लीग के इतिहास में नहीं हुआ है| यानी ये बात तो तय है कि हार्दिक की सेना इस अगले दौर में अपना कदम रख चुकी है| वहीँ इस हार के साथ लखनऊ की टीम को एक बड़ा झटका लगा है| टॉस भले ही लखनऊ की टीम ने जीता हो लेकिन उसके बाद से कुछ भी आज उनके पक्ष में जाता हुआ नहीं दिखाई दिया है| इस सीज़न अपना पहला मैच खेल रहे डी कॉक शुरुआत से अंत तक खेलते हुए और लड़ते हुए नज़र आये लेकिन अधिक रन रेट की वजह से वो अपनी टीम को फिनिशिंग लाइन के पार नहीं ले जा पाए और 70 रन बनाकर क्विंटन डी कॉक पवेलियन लौट गए| जिसके बाद विकटों का सिलसिला बरकरार हो गया और पूरी टीम 171 रन ही बना सकी और 56 रनों से मुकाबले को गंवा बैठी|
हार्दिक ने दी कृणाल को 56 रनों से मात!! गुजरात पड़ा लखनऊ पर भारी!! एक बार फिर से इस सीज़न गुजरात की टीम ने लखनऊ को चेज़ करने से रोका और मुकाबले में शिकस्त दी| 228 रनों के लक्ष्य का पीछा जिस अंदाज़ में लखनऊ की टीम ने शुरू किया था उसे देखने के बाद ये कहना ग़लत नहीं होगा कि एक रिकॉर्ड ब्रेकिंग रन चेज़ होते होते रह गया यहाँ पर!! अगर लखनऊ की टीम इसे हासिल कर लेती तो इस लीग के इतिहास का ये सबसे बड़ा और सफल रन चेज़ होता| वहीँ इन दो अंकों के साथ गुजरात की टीम के 16 अंक हो गए हैं| 
ओवर की समाप्ति 20 : 171/7
5 रन
  • 119.1
  • 419.2
  • 019.3
  • 019.4
  • 019.5
  • 019.6
र. बिश्नोई
4 (5)
स. सिंह
2 (4)
अ. जोसफ
1-0-5-0
19.6
0
अल्जारी जोसफ To रवि बिश्नोई
डॉट गेंद!!! इसी के साथ गुजरात ने लखनऊ की टीम को 56 रनों से शिकस्त दे दी है!!! बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया| इसी के साथ गुजरात की टीम ने जीत का जश्न मनाया|
19.5
0
अल्जारी जोसफ To रवि बिश्नोई
शॉर्टपिच डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने देखा और जाने दिया कीपर की ओर| रन नहीं आ सका|
19.4
0
अल्जारी जोसफ To रवि बिश्नोई
डॉट गेंद!!! लखनऊ के द्वारा लिया गया वाइड का रिव्यु हुआ असफ़ल!! बाउंसर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने डक करना सही समझा|
19.3
0
अल्जारी जोसफ To रवि बिश्नोई
प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
19.2
4
अल्जारी जोसफ To रवि बिश्नोई
चौका!!! रवि बिश्नोई ने पहली ही गेंद पर बाउंड्री लगाकर अपना खाता खोला!!! ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने सामने की ओर हवा में शॉट लगाया| गैप में गई गेंद चार रनों के लिए|
19.1
1
अल्जारी जोसफ To स्वप्निल सिंह
पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेलकर एक रन लिया|
ओवर की समाप्ति 19 : 166/7
11 रन
  • 018.1
  • 618.2
  • 018.3
  • 418.4
  • 1 WD 18.5
  • W 18.5
  • W 18.6
क. पंड्या
0 (1)
स. सिंह
1 (3)
म. शर्मा
4-0-29-4
18.6
W
मोहित शर्मा To क्रुणाल पंड्या OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट डेविड मिलर बोल्ड मोहित शर्मा| हैट्रिक पर अब होंगे मोहित!! उनके खाते की ये चौथी विकेट है जिसके बाद उन्होंने भगवान का शुक्रिया अदा किया| कप्तान आये और गए| पहली ही गेंद पर बल्ला चलाया और गेंद की गति और उछाल से पूरी तरह से चकमा खा गए| बल्ले से लगने के बाद सीधा हवा में गई लॉन्ग ऑन बाउंड्री की तरफ गेंद जहाँ से किलर मिलर ने नीचे आकर कैच को लपक लिया| 166/7 लखनऊ|
अगले बल्लेबाज़ कृणाल पंड्या क्रीज़ पर आये हैं...
18.5
W
मोहित शर्मा To आयुष बदोनी OUT!
आउट!!! कैच आउट!!! आयुष बदोनी 21 रन बनाकर पवेलियन लौटे!! मोहित शर्मा के हाथ लगी एक और विकेट!! गुड लेंथ पर डाली गई धीमी गति की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट हवा में शॉट लगाया| बल्ले के उपरी भाग को लगकर गेंद सीधा फील्डर नूर अहमद के हाथ में गई जहाँ से उन्होंने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 166/7 लखनऊ|
18.5
wd
मोहित शर्मा To आयुष बदोनी
वाइड!!! ऑफ स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
18.4
4
मोहित शर्मा To आयुष बदोनी
चौका!!! शानदार पुल शॉट यहाँ पर लगाते हुए बल्लेबाज़| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल लगाया| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल| टप्पा खाकर गैप में गई बॉल सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
18.3
0
मोहित शर्मा To आयुष बदोनी
पॉइंट की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने ऑफ साइड की ओर खेला| रन का मौका नहीं मिल सका|
18.2
6
मोहित शर्मा To आयुष बदोनी
छक्का! काफी ज्यादा ऊपर हवा में गेंद को खिला दिया| संपर्क इतना शानदार कि गेंद सीमा रेखा के बाहर जा गिरी|
18.1
0
मोहित शर्मा To आयुष बदोनी
स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
ओवर की समाप्ति 18 : 155/5
3 रन
  • 117.1
  • W 17.2
  • 017.3
  • 017.4
  • 117.5
  • 117.6
आ. बदोनी
11 (6)
स. सिंह
1 (3)
न. अहमद
4-0-26-1
17.6
1
नूर अहमद To आयुष बदोनी
ऑन ड्राइव का इस्तेमाल और एक रन बल्लेबाज़ के खाते में जुड़े|
17.5
1
नूर अहमद To स्वप्निल सिंह
बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
17.4
0
नूर अहमद To स्वप्निल सिंह
कोई रन नहीं, गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए|
17.3
0
नूर अहमद To स्वप्निल सिंह
आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|
17.2
W
नूर अहमद To निकोलस पूरन OUT!
आउट!!! कैच आउट!!! निकोलस पूरन 3 रन बनाकर पवेलियन लौटे!! नूर अहमद के हाथ लगी सफलता| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गूगली गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर बड़ा शॉट लगाने का प्रयास किया| गेंद टप्पा खाकर बल्ले का बाहरी किनारा लेती हुई शॉर्ट थर्ड मैन की ओर गई जहाँ से मोहम्मद शमी ने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 153/5 लखनऊ|
17.1
1
नूर अहमद To आयुष बदोनी
इस गेंद को लॉफ्ट करते हुए सिंगल हासिल किया|
ओवर की समाप्ति 17 : 152/4
12 रन
  • 116.1
  • 616.2
  • 1 LB 16.3
  • 116.4
  • 216.5
  • 116.6
आ. बदोनी
9 (4)
न. पूरन
3 (5)
म. शमी
4-0-37-1
16.6
1
मोहम्मद शमी To आयुष बदोनी
बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
16.5
2
मोहम्मद शमी To आयुष बदोनी
डीप कवर की ओर गेंद को खेलकर बल्लेबाज़ ने 2 रन लिया|
16.4
1
मोहम्मद शमी To निकोलस पूरन
सिंगल!! स्क्वायर लेग की दिशा में बल्लेबाज़ ने गेंद को खेला| एक रन ही मिल सका|
16.3
lb
मोहम्मद शमी To आयुष बदोनी
लेग बाई के रूप में आया सिंगल!!! रिवर्स स्वीप मारने गए थे लेकिन बीट हुए| पैड्स से लगकर लेग साइड पर गई गेंद, एक रन मिला|
16.2
6
मोहम्मद शमी To आयुष बदोनी
छक्का! बिगी! बेहतरीन चहल कदमी| पूरी तरह से झुककर स्वीप शॉट खेला और बॉल दर्शको के बीच पहुंचा दिया छह रनों के लिए|
16.1
1
मोहम्मद शमी To निकोलस पूरन
बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|
ओवर की समाप्ति 16 : 140/4
10 रन
  • 615.1
  • 215.2
  • 115.3
  • 015.4
  • 115.5
  • W 15.6
डी कॉक
70 (41)
न. पूरन
1 (3)
र. खान
4-0-34-1
15.6
W
राशिद खान To क्विंटन डी कॉक OUT!
आउट!! क्लीन बोल्ड!!! चौथा झटका यहाँ पर लखनऊ की टीम को लगता हुआ!! राशिद खान के हाथ लगी विकेट!! क्विंटन डी कॉक 70 रन बनाकर पवेलियन लौटे| लेग स्टंप पर डाली गई स्पिन गेंद पर बल्लेबाज़ ने स्वीप शॉट लगाने का मन बनाया| गेंद टप्पा खाकर टर्न हुई और बल्ले को बीट करती हुई गेंद लेग स्टंप के बेल्स पर जा लगी| इसी बीच अम्पायर ने रिप्ले में चेक करने के बाद बताया कि बॉल बेल्स को लगी थी| आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला| 140/4 लखनऊ|
15.5
1
राशिद खान To निकोलस पूरन
बल्लेबाज़ ने इस गेंद को लॉफ्ट किया और टीम के खाते में एक रन जोड़ा|
15.4
0
राशिद खान To निकोलस पूरन
कोई रन नहीं, बल्लेबाज़ द्वारा गेंद को स्लॉग किया गया लेकिन नतीजा कुछ भी नहीं|
15.3
1
राशिद खान To क्विंटन डी कॉक
मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला|
15.2
2
राशिद खान To क्विंटन डी कॉक
कलाईयों का इस्तेमाल करते हुए 2 रन लिया|
15.1
6
राशिद खान To क्विंटन डी कॉक
छक्का!!! करारा पुल शॉट| शॉटपिच डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने फ्रंटफुट से पुल किया| गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क हुआ और बीच बल्ले से लगकर गेंद लेग साइड बाउंड्री की ओर गई छह रनों के लिए|
ओवर की समाप्ति 15 : 130/3
9 रन
  • 114.1
  • 114.2
  • 614.3
  • 114.4
  • W 14.5
  • 014.6
न. पूरन
0 (1)
डी कॉक
61 (37)
म. शर्मा
3-0-18-2
14.6
0
मोहित शर्मा To निकोलस पूरन
बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
14.5
W
मोहित शर्मा To मार्कस स्टोइनिस OUT!
आउट!! कैच आउट!!! एक और विकेट यहाँ पर लखनऊ की टीम गंवाती हुई यहाँ पर!!! मोहित शर्मा के हाथ लगी सफलता!! मार्कस स्टोइनिस 4 रन बनाकर पवेलियन लौटे| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई धीमी गति की गेंद पर बल्लेबाज़ ने बड़ा शॉट लगाने का प्रयास किया| गेंद ने बल्ले का बाहरी किनारा लिया और शॉर्ट थर्ड मैन पर मौजूद फील्डर मोहम्मद शमी के हाथों में गई जहाँ से उन्होंने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 130/3 लखनऊ|
14.4
1
मोहित शर्मा To क्विंटन डी कॉक
बल्लेबाज़ ने इस गेंद को लॉफ्ट किया और टीम के खाते में एक रन जोड़ा|
14.3
6
मोहित शर्मा To क्विंटन डी कॉक
छक्का! काफी शानदार शॉट| बल्लेबाज़ ने महज़ इसे अपनी टाइमिंग के साथ लॉफ्ट किया और गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी|
14.2
1
मोहित शर्मा To मार्कस स्टोइनिस
ऑन ड्राइव का इस्तेमाल और एक रन बल्लेबाज़ के खाते में जुड़े|
14.1
1
मोहित शर्मा To क्विंटन डी कॉक
फ्रंट फुट पर रहकर बल्लेबाज़ ने इस गेंद को पॉइंट की ओर ड्राइव कर दिया एक रन के लिए|
ओवर की समाप्ति 14 : 121/2
4 रन
  • 113.1
  • 113.2
  • 013.3
  • 013.4
  • 1 LB 13.5
  • 113.6
डी कॉक
53 (34)
म. स्टोइनिस
3 (7)
न. अहमद
3-0-23-0
13.6
1
नूर अहमद To क्विंटन डी कॉक
सिंगल!! एक बड़ा शॉट लेकिन लॉन्ग ऑन फील्डर ने उसे रोक दिया| एक ही रन यहाँ पर मिल पाया| एक शानदार ओवर की हुई समाप्ति| 36 गेंदों पर 107 रनों की दरकार|
13.5
lb
नूर अहमद To मार्कस स्टोइनिस
लेग बाई का एक रन आया| पैड्स से लगकर शॉर्ट फाइन लेग की तरफ गई ये गेंद जहाँ से एक रन हासिल हुआ|
13.4
0
नूर अहमद To मार्कस स्टोइनिस
अपनी टर्न से बल्लेबाज़ को पूरी तरह से बीट कर दिया| कीपर द्वारा एक बढ़िया टेक|
13.3
0
नूर अहमद To मार्कस स्टोइनिस
इस बार बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ| कोई रन नहीं मिल पाया|
13.2
1
नूर अहमद To क्विंटन डी कॉक
जड़ में डाली गई गेंद| रूम बनाकर सीधे बल्ले से सामने की तरफ शॉट लगाया गया| डीप में उसे फील्ड किया गया, एक ही रन मिल पाया|
13.1
1
नूर अहमद To मार्कस स्टोइनिस
लॉन्ग ऑफ़ की तरफ गेंद को दूर से ही ड्राइव कर दिया जहाँ से एक रन का मौका बन पाया|
ओवर की समाप्ति 13 : 117/2
4 रन
  • 112.1
  • W 12.2
  • 012.3
  • 112.4
  • 112.5
  • 112.6
म. स्टोइनिस
2 (3)
डी कॉक
51 (32)
म. शमी
3-0-26-1
12.6
1
मोहम्मद शमी To मार्कस स्टोइनिस
सिंगल के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति| पैड्स की गेंद को स्क्वायर लेग की दिशा में खेला जहाँ से एक रन का मौका बन पाया| 42 गेंदों पर 111 रनों की दरकार|
12.5
1
मोहम्मद शमी To क्विंटन डी कॉक
सिंगल!! सटीक यॉर्कर!! डी कॉक ने उसे मिड विकेट की दिशा में हीव कर दिया| डीप में फील्डर तैनात, एक ही रन मिल पायेगा|
12.4
1
मोहम्मद शमी To मार्कस स्टोइनिस
ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की ओर खेलकर एक रन लिया|
12.3
0
मोहम्मद शमी To मार्कस स्टोइनिस
डॉट गेंद!! ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिडफ ऑफ की ओर पुश किया| रन नहीं आ सका|
मार्कस स्टोइनिस बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
12.2
W
मोहम्मद शमी To दीपक हूडा OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट राहुल तेवतिया बोल्ड मोहम्मद शमी| 26 रनों की साझेदारी का हुआ अंत| 11 रन बनाकर हूडा लौटे पवेलियन| पहली सफलता शमी के नाम| इस बार लो फुल टॉस गेंद को मिड विकेट की तरफ पुल किया था| बल्ले पर ठीक तरह से चढ़ी नहीं ये गेंद| मिस टाइम हुआ और मिड विकेट की तरफ हवा में गई गेंद जहाँ से एक आसान से कैच का मौका बन गया| 114/2 लखनऊ, लक्ष्य से 114 रन दूर|
12.1
1
मोहम्मद शमी To क्विंटन डी कॉक
हवा में गेंद! मिड विकेट बाउंड्री की तरफ गई लेकिन एक बार फिर से फील्डर के आगे गिर गई| एक और मिस टाइम शॉट डी कॉक द्वारा| एक टप्पा बाद फील्डर तक गई गेंद| इसी के साथ क्विंटन का अर्धशतक भी यहाँ पर पूरा हो गया| लेंथ गेंद पर बड़ा शॉट लगाने गए थे और मिस टाइम कर बैठे थे|
ओवर की समाप्ति 12 : 113/1
6 रन
  • 211.1
  • 111.2
  • 111.3
  • 111.4
  • 011.5
  • 111.6
डी कॉक
49 (30)
द. हूडा
11 (10)
र. खान
3-0-24-0
11.6
1
राशिद खान To क्विंटन डी कॉक
स्लॉग किया इस बार गेंद को मिड विकेट बाउंड्री की तरफ जहाँ से एक रन का मौका ही बन पाया| अगर थोड़ा और टाइम कर देते तो सीधा फील्डर की गोद में चली जाती ये गेंद| 113/1 लखनऊ|
11.5
0
राशिद खान To क्विंटन डी कॉक
फ्लाईटेड बॉल!! लेग साइड पर उसे हीव करने गए लेकिन जोर से मारने के चक्कर में बीट हुए और पैड्स पर खा बैठे गेंद|
11.4
1
राशिद खान To दीपक हूडा
इस बार ऑन ड्राइव का इस्तेमाल और एक रन बल्लेबाज़ के खाते में जुड़ गया|
11.3
1
राशिद खान To क्विंटन डी कॉक
सिंगल, स्वीप शॉट खेलते हुए बल्लेबाज़ ने एक रन हासिल किया|
11.2
1
राशिद खान To दीपक हूडा
ऑफ़ स्टम्प पर जाकर गेंद को स्वीप किया ऑन साइड पर जहाँ से एक रन का मौका बन पाया|
11.1
2
राशिद खान To दीपक हूडा
पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा| फील्डर गेंद से दूर थे गेंद जिसका फायदा उठाते हुए बल्लेबाजों ने दो रन चुरा लिया|
ओवर की समाप्ति 11 : 107/1
5 रन
  • 110.1
  • 010.2
  • 110.3
  • 110.4
  • 110.5
  • 110.6
द. हूडा
7 (7)
डी कॉक
47 (27)
म. शर्मा
2-0-9-1
10.6
1
मोहित शर्मा To दीपक हूडा
सिंगल के साथ मोहित का एक और कसा हुआ ओवर हुआ समाप्त| इस बार फ्रंट फुट से गेंद को पंच किया कवर्स की तरफ जहाँ से एक रन मिला| 107/1 लखनऊ|
10.5
1
मोहित शर्मा To क्विंटन डी कॉक
सिंगल!! गुड लेंथ गेंद, बैक फुट से फ्लिक करते हुए ऑन साइड से एक रन हासिल किया|
10.4
1
मोहित शर्मा To दीपक हूडा
लो फुल टॉस गेंद| लॉन्ग ऑफ़ की तरफ चिप किया| फील्डर के आगे एक टप्पा खाकर गई गेंद जहाँ से एक रन हासिल हुआ|
10.3
1
मोहित शर्मा To क्विंटन डी कॉक
स्लोवर बॉल!! लॉन्ग ऑफ़ की तरफ गेंद को खेला जहाँ से एक रन का मौका बन पाया|
10.2
0
मोहित शर्मा To क्विंटन डी कॉक
लैप शॉट किया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ टप्पा खाकर गई गेंद| फील्डर ने उसे रोक दिया| कोई रन नहीं हुआ|
10.1
1
मोहित शर्मा To दीपक हूडा
सिंगल, पॉइंट की ओर गेंद को कट किया एक रन के लिए|
ओवर की समाप्ति 10 : 102/1
10 रन
  • 19.1
  • 19.2
  • 09.3
  • 19.4
  • 19.5
  • 69.6
डी कॉक
45 (24)
द. हूडा
4 (4)
ह. पंड्या
3-0-37-0
9.6
6
हार्दिक पंड्या To क्विंटन डी कॉक
छक्का! इसी के साथ लखनऊ की टीम का 100 रन पूरा हुआ!! बैक फुट से लगाया गया फ्लिक शॉट| गेंद बल्ले को लगकर सीधा सीमा रेखा के बाहर गई| अम्पायर ने हाथ उठाकर किया छक्के का इशारा| 10 ओवर के बाद 102/1 लखनऊ, जीत के लिए 60 गेंदों पर 126 रनों की दरकार है|
9.5
1
हार्दिक पंड्या To दीपक हूडा
फ्रंट फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिला|
9.4
1
हार्दिक पंड्या To क्विंटन डी कॉक
फुलटॉस डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की ओर खेलकर एक रन लिया|
9.3
0
हार्दिक पंड्या To क्विंटन डी कॉक
यॉर्कर लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने डिफेंड कर दिया| रन नहीं मिल सका|
9.2
1
हार्दिक पंड्या To दीपक हूडा
फ्रंट फुट पर रहकर बल्लेबाज़ ने इस गेंद को पॉइंट की ओर ड्राइव कर दिया एक रन के लिए|
9.1
1
हार्दिक पंड्या To क्विंटन डी कॉक
विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेलना चाहा| बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गेंद नो मेंस लैंड में गई| इसी बीच बल्लेबाजों ने एक रन ले लिया|
ओवर की समाप्ति 9 : 92/1
4 रन
  • 08.1
  • W 8.2
  • 18.3
  • 18.4
  • 18.5
  • 18.6
डी कॉक
37 (20)
द. हूडा
2 (2)
म. शर्मा
1-0-4-1
8.6
1
मोहित शर्मा To क्विंटन डी कॉक
सिंगल!!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेलकर एक रन लिया|
8.5
1
मोहित शर्मा To दीपक हूडा
पैड्स पर डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की दिशा में खेला, फील्डर गेंद पर आये लेकिन सिंगल से नहीं रोक पाए|
8.4
1
मोहित शर्मा To क्विंटन डी कॉक
एक और सिंगल!! टैप एंड रन!! पॉइंट की तरफ इस गेंद को खेला जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
8.3
1
मोहित शर्मा To दीपक हूडा
सिंगल के साथ खाता खोला है यहाँ पर| गुड लेंथ को सीधे बल्ले से सामने की तरफ खेला जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
दीपक हूडा अब क्रीज़ पर आएंगे...
8.2
W
मोहित शर्मा To काईल मेयर्स OUT!
आउट!!! कैच आउट!!! पहला झटका यहाँ पर लखनऊ की टीम को लगता हुआ!! 88 रनों की साझेदारी का अंत एक बेमिसाल कैच की वजह से हुआ| करामाती खान साहब ने किया अपना हिसाब बराबर!! कुछ देर पहले काईल का ही कैच राशिद ने छोड़ दिया था| तो अब एक बेहतरीन कैच करते हुए काईल मेयर्स को 48 रनों के स्कोर पर पवेलियन की ओर लौटाया!! मोहित शर्मा के हाथ लगी सफ़लता| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई धीमी गति की छोटी गेंद पर बल्लेबाज़ ने बैक फुट से लेग साइड की ओर हवा में शॉट लगाया| फील्डर राशिद खान ने बाउंड्री से आगे की ओर भागकर गेंद पर नज़रें जमाई रखी लेकिन ओवर रन कर बैठे थे| गेंद से दूर निकल चुके थे लेकिन अंत में स्लाइड करते हुए उसे शरीर के पीछे लपका| गेंदबाज़ ने विकेट लेने के बाद जश्न मनाया| 88/1 लखनऊ|
8.1
0
मोहित शर्मा To काईल मेयर्स
पॉइंट की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
ओवर की समाप्ति 8 : 88/0
12 रन
  • 17.1
  • 47.2
  • 1 WD 7.3
  • 17.3
  • 17.4
  • 07.5
  • 47.6
डी कॉक
35 (18)
क. मेयर्स
48 (30)
न. अहमद
2-0-20-0
7.6
4
नूर अहमद To क्विंटन डी कॉक
स्विच हिट और चौका!! ये शॉर्ट काफी बढ़िया खेलते हैं आज कल के बल्लेबाज़ सब यहाँ| थर्ड मैन की तरफ गैप में गेंद को खेला और चौका हासिल किया| कुछ इस तरह के शॉट्स की ज़रुरत है बल्लेबाज़ी टीम को यहाँ पर|
7.5
0
नूर अहमद To क्विंटन डी कॉक
डॉट गेंद!!! गुजरात का वाइड के लिए लिया गया रिव्यु हुआ सफ़ल!! लेग स्टंप पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने कीपर की ओर जाने दिया| अम्पायर ने वाइड करार दिया| इसी बीच कीपर ने अपने कप्तान से बात करने के बाद रिव्यु लिया जो सफ़ल भी साबित हुआ|
7.4
1
नूर अहमद To काईल मेयर्स
गुड लेंथ पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर एक रन हासिल किया|
7.3
1
नूर अहमद To क्विंटन डी कॉक
आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर एक रन लिया|
7.3
wd
नूर अहमद To क्विंटन डी कॉक
वाइड!!! ऑफ स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
7.2
4
नूर अहमद To क्विंटन डी कॉक
चौका!!! क्विंटन डी कॉक ने लगाया बाउंड्री यहाँ पर!! अच्छी गेंद लेकिन बेहतरीन शॉट| रॉंग वन थी जिसे बल्लेबाज़ ने जल्दी पिक कर लिया| रिवर्स स्वीप किया थर्ड मैन की ओर और बाउंड्री हासिल की|
7.1
1
नूर अहमद To काईल मेयर्स
फुलटॉस डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर की ओर खेलकर एक रन लिया|
ओवर की समाप्ति 7 : 76/0
4 रन
  • 16.1
  • 16.2
  • 16.3
  • 06.4
  • 16.5
  • 06.6
डी कॉक
26 (14)
क. मेयर्स
46 (28)
र. खान
2-0-18-0
6.6
0
राशिद खान To क्विंटन डी कॉक
ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर कट शॉट लगाया| फील्डर के पास टप्पा खाकर गई गेंद| रन नहीं आ सका|
6.5
1
राशिद खान To काईल मेयर्स
पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया|
6.4
0
राशिद खान To काईल मेयर्स
नॉट आउट!!! गुजरात का रिव्यु हुआ असफ़ल!! गुड लेंथ पर डाली गई स्पिन गेंद पर बल्लेबाज़ ने डिफेंड करने का मन बनाया| गेंद टप्पा खाकर तेज़ी से टर्न हुई और पैड्स को जा लगी| एलबीडबल्यू की हुई बड़ी अपील, अम्पायर ने नॉट आउट करार दिया| फील्डिंग टीम के कप्तान ने लिया रिव्यु| जिसके बाद अल्ट्रा एज में देखने से पता लगा कि गेंद बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर पैड्स को लगी थी| नॉट आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला|
6.3
1
राशिद खान To क्विंटन डी कॉक
लेग साइड की ओर क्विंटन डी कॉक ने भी खेलकर एक रन हासिल किया|
6.2
1
राशिद खान To काईल मेयर्स
पैड्स लाइन की गेंद को काईल ने स्क्वायर लेग की दिशा में खेला| एक रन मिल गया|
6.1
1
राशिद खान To क्विंटन डी कॉक
इनोवेटिव शॉट!! बल्लेबाज़ ने रिवर्स स्वीप खेलते हुए अपने खाते में एक रन डाले|
टाइम आउट का हुआ समय!! ढाई मिनट का ब्रेक जहाँ दोनों ही टीम रणनीति बनाती हुई नज़र आएगी| 6 ओवर की समाप्ति के बाद 72/0 लखनऊ| कमाल की शुरुआत इस रन चेज़ में बल्लेबाज़ी टीम को मिली है| डी कॉक और मेयर्स पूरी तरह से गुजरात के गेंदबाजों को मैदान पर तोड़ते हुए नज़र आ रहे हैं| राशिद द्वारा मेयर्स का कैच ड्रॉप गुजरात को कितना महंगा पड़ेगा गुजरात को ये देखना अहम होगा| फिलहाल बल्लेबाज़ी टीम गेम में काफी ऊपर|
ओवर की समाप्ति 6 : 72/0
8 रन
  • 05.1
  • 05.2
  • 45.3
  • 05.4
  • 05.5
  • 45.6
क. मेयर्स
44 (25)
डी कॉक
24 (11)
न. अहमद
1-0-8-0
5.6
4
नूर अहमद To काईल मेयर्स
चौका!!! काईल के बल्ले से आती हुई इस ओवर की दूसरी बाउंड्री!!! ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने सामने की ओर शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा सीमा रेखा के बाहर गई चार रनों के लिए| 6 ओवर के बाद 72 बिना किसी नुकसान के लखनऊ|
5.5
0
नूर अहमद To काईल मेयर्स
टर्न एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
5.4
0
नूर अहमद To काईल मेयर्स
बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ|
5.3
4
नूर अहमद To काईल मेयर्स
चौका!!! काईल के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर पुल शॉट लगाया| गेंद ने बल्ले का टॉप एज लिया और नो मेंस लैंड में गई चार रनों के लिए|
5.2
0
नूर अहमद To काईल मेयर्स
आगे आकर बल्लेबाज़ ने ऑफ ड्राइव किया लेकिन ये एक डॉट बॉल हुई|
5.1
0
नूर अहमद To काईल मेयर्स
ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने सामने की ओर शॉट लगाया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
ओवर की समाप्ति 5 : 64/0
14 रन
  • 04.1
  • 24.2
  • 14.3
  • 64.4
  • 14.5
  • 44.6
डी कॉक
24 (11)
क. मेयर्स
36 (19)
र. खान
1-0-14-0
4.6
4
राशिद खान To क्विंटन डी कॉक
चौका! बाउंड्री के साथ हुई राशिद के पहले और महंगे ओवर की समाप्ति| 14 रन इस ओवर से आये| इससे गेंदबाज़ के हौंसले पस्त हुए होंगे| बल्लेबाज़ ने इस गेंद पर अपना घुटना टिकाया और स्वीप करते हुए चौका जड़ दिया| 64/0 लखनऊ|
4.5
1
राशिद खान To काईल मेयर्स
सिंगल, इस बार गेंद को पढने के बाद मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट जहां से एक रन मिला|
4.4
6
राशिद खान To काईल मेयर्स
छक्का! बिलकुल सामने की तरफ| आज तो मेयर्स रुकने वाले नहीं, ऐसा लग रहा है| मोमेंटम बरकरार दोनों छोर से| खड़े-खड़े गेंदबाज़ के सर के ऊपर से उठाकर मार दिया और छह रन बटोरे|
4.3
1
राशिद खान To क्विंटन डी कॉक
सिंगल, हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
4.2
2
राशिद खान To क्विंटन डी कॉक
दुग्गी!! इस बार कलाईयों का इस्तेमाल करते हुए लेग साइड से दो रन लिया|
4.1
0
राशिद खान To क्विंटन डी कॉक
एलबीडबल्यू की अपील!! अम्पायर सहमत नहीं| इन साइड था एज इस वजह से अम्पायर ने इसे नकार दिया| बाल-बाल बचे बल्लेबाज़| स्वीप शॉट के दौरान पड़कर अंदर आई बॉल, बल्ले को किस करते हुए पैड्स को जा लगी थी|
राशिद खान को अब गेंदबाजी में लाया गया है| क्या वो ड्रॉप कैच की भरपाई अपनी गेंदबाजी से कर पायेंगे?
ओवर की समाप्ति 4 : 50/0
15 रन
  • 43.1
  • 43.2
  • 13.3
  • 03.4
  • 03.5
  • 1 WD 3.6
  • 1 WD 3.6
  • 43.6
क. मेयर्स
29 (17)
डी कॉक
17 (7)
ह. पंड्या
2-0-27-0
3.6
4
हार्दिक पंड्या To काईल मेयर्स
चौका! बाउंसर से बल्लेबाज़ को टेस्ट किया था| पुल शॉट लगाने में लेट हुए और बल्ले के उपरी भाग को लगकर थर्ड मैन बाउंड्री के पार निकल गई ये गेंद चार रनों के लिए| इसी के साथ लखनऊ की टीम का 50 रन भी पूरा हुआ| 50/0 लखनऊ|
3.6
wd
हार्दिक पंड्या To काईल मेयर्स
एक और वाइड!!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
3.6
wd
हार्दिक पंड्या To काईल मेयर्स
वाइड! डाउन द लेग| बल्लेबाज़ की पहुंच से बहुत दूर| कीपर तक गई| अम्पायर ने बाहें फैलाई और वाइड करार दिया|
3.5
0
हार्दिक पंड्या To काईल मेयर्स
कैच ड्रॉप!! 25 रनों पर राशिद ने टपकाया मेयर्स का कैच| राशिद ने बताया कि उन्हें गेंद दिखाई ही नहीं दी| बल्लेबाज़ को मिला भाग्य का साथ| सीधा उनकी तरफ आ रहा था लो और फ्लैट कैच| वो उसे जज नहीं कर पाए और कैच हाथों में आकर निकल गया| फुल टॉस गेंद पर ड्राइव किया गया था यहाँ पर|
3.4
0
हार्दिक पंड्या To काईल मेयर्स
फुल टॉस गेंद| ड्राइव किया उसे मिड ऑफ़ की तरफ लेकिन नूर अहमद ने उसे रोक दिया| कोई रन नहीं हुआ|
3.3
1
हार्दिक पंड्या To क्विंटन डी कॉक
चीकी सिंगल!! बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल किया गया| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
3.2
4
हार्दिक पंड्या To क्विंटन डी कॉक
एक और बैक टू बैक चौका! लो फुल टॉस गेंद!! बल्लेबाज़ द्वारा ऑन ड्राइव का इस्तेमाल किया गया| गेंद काफी तेज़ी से सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए|
3.1
4
हार्दिक पंड्या To क्विंटन डी कॉक
चौका!!! दूसरे एंड से डी कॉक भी अपना बल्ला चला रहे हैं| करारा पुल शॉट, पटकी गई गेंद को बैकफुट से पुल किया| शानदार संपर्क हुआ और बीच बल्ले से लगकर गेंद स्क्वायर लेग बाउंड्री की ओर गई चार रनों के लिए|
ओवर की समाप्ति 3 : 35/0
19 रन
  • 42.1
  • 42.2
  • 1 LB 2.3
  • 62.4
  • 02.5
  • 42.6
क. मेयर्स
25 (14)
डी कॉक
8 (4)
म. शमी
2-0-22-0
2.6
4
मोहम्मद शमी To काईल मेयर्स
चौका! रूम बनाया, गैप ढूंडा, टैप किया और चार मिले| ये आला दर्जे की बल्लेबाज़ी मेयर्स द्वारा की जा रही है| दबाव अब पूरी तरह से गेंदबाजी टीम पर आया होगा| 35/0 लखनऊ|
2.5
0
मोहम्मद शमी To काईल मेयर्स
गुड लेंथ गेंद को बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|
2.4
6
मोहम्मद शमी To काईल मेयर्स
छक्का! मेयर्स स्पेशल!! ऑन द अप खेला और बेहतरीन टाइमिंग का नमूना पेश किया| सीधे बल्ले से शॉट खेला और संपर्क इतना शानदार कि गेंद सीमा रेखा के बाहर जा गिरी छह रनों के लिए|
2.3
lb
मोहम्मद शमी To क्विंटन डी कॉक
लेग बाई का रन!! पैड्स पर तेज़ी से आई गेंद, फ्लिक नहीं कर पाए| वहीँ पर रह गई पैड्स से लगने के बाद, लेग बाई का एक और सिंगल आया|
2.2
4
मोहम्मद शमी To क्विंटन डी कॉक
एक और चौका! इस बार शमी की लाइन को थोड़ा सा गड़बड़ाते हुए!! बेहतरीन टाइमिंग का इस्तेमाल करते हुए लैप किया बाउंड्री लाइन की ओर| चार रन मिला|
2.1
4
मोहम्मद शमी To क्विंटन डी कॉक
शॉट!!! शानदार कट शॉट चार रन के लिए, सर के पास गेंद को आने दिया, आँखों के सामने खेला गया शॉट!! पॉइंट और कवर्स फील्डर के बीच से, गेंद गई सीमा रेखा के पार चार रन के लिए|
साहा हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण मैदान के बाहर जाते हुए...
ओवर की समाप्ति 2 : 16/0
12 रन
  • 01.1
  • 41.2
  • 41.3
  • 41.4
  • 01.5
  • 01.6
क. मेयर्स
15 (11)
डी कॉक
0 (1)
ह. पंड्या
1-0-12-0
1.6
0
हार्दिक पंड्या To काईल मेयर्स
एक और डॉट गेंद यहाँ पर!! अच्छे टप्पे पर तेज़ रफ़्तार से अंदर की तरफ आई गेंद और बल्लेबाज़ ने उसे बढ़िया तरीके से डिफेंड कर दिया| रन का मौका नहीं बन पाया| 2 के बाद 16/0 लखनऊ|
1.5
0
हार्दिक पंड्या To काईल मेयर्स
अच्छे टप्पे पर तेज़ रफ़्तार से अंदर की तरफ आई गेंद और बल्लेबाज़ ने उसे बढ़िया तरीके से खेला| रन का मौका नहीं बन पाया| तीन बाउंड्री खाने के बाद अच्छी वापसी हार्दिक द्वारा|
1.4
4
हार्दिक पंड्या To काईल मेयर्स
हैट्रिक चौका मेयर्स के बल्ले से आता हुआ!! नटराज शॉट!! पैरों पर डाली गई गेंद को बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया फाइन लेग बाउंड्री की तरफ| गैप में गई गेंद सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
1.3
4
हार्दिक पंड्या To काईल मेयर्स
बैक टू चौका! दो फील्डर इस शॉट के लिए लगाया हुआ है लेकिन बल्लेबाज़ मेयर्स ने बड़े आराम से गैप ढून्ढ लिया| ऑन साइड पर खेला गया पुल शॉट| बॉल तेज़ी से सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
1.2
4
हार्दिक पंड्या To काईल मेयर्स
चौका! ऑन द अप!! बेहतरीन शॉट!! बैक फुट से इसे सीधे बल्ले से मिड ऑफ़ फील्डर के ऊपर से गेंद को लॉफ्ट करते हुए अपने लिए एक बाउंड्री हासिल की|
1.1
0
हार्दिक पंड्या To काईल मेयर्स
गुड लेंथ गेंद को बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|
दूसरे छोर से गेंद लेकर खुद कप्तान हार्दिक आये हैं...
ओवर की समाप्ति 1 : 4/0
4 रन
  • 1 WD 0.1
  • 20.1
  • 00.2
  • 00.3
  • 00.4
  • 10.5
  • 00.6
डी कॉक
0 (1)
क. मेयर्स
3 (5)
म. शमी
1-0-4-0
0.6
0
मोहम्मद शमी To क्विंटन डी कॉक
टैप एंड रन का प्रयास!! विकटों के पास ही रह गई गेंद| स्लिप फील्डर ने आगे की तरफ भागते हुए उसे पिक किया और बल्लेबाजों को रन लेने से रोक दिया| अच्छी शरूआत शमी और गुजरात द्वारा हुई है| 4/0 लखनऊ|
0.5
1
मोहम्मद शमी To काईल मेयर्स
इस बार दूर से ही गेंद को ड्राइव कर दिया| बाहरी किनारा लेकर थर्ड मन की तरफ गई गेंद जहाँ से एक रन का ही मौका बन पाया|
0.4
0
मोहम्मद शमी To काईल मेयर्स
प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| खेलने का प्रयास, स्विंग से चकमा खा गए बल्लेबाज़| कीपर की तरफ गई गेंद जहाँ साहा ने डाईव लगाकर उसे हाफ स्टॉप किया|
0.3
0
मोहम्मद शमी To काईल मेयर्स
इस बार आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर समझदारी दिखाते हुए डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं होगा|
0.2
0
मोहम्मद शमी To काईल मेयर्स
प्ले एंड मिस!! बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया| कीपर ने गेंद को अपने दस्तानों में लिया|
0.1
2
मोहम्मद शमी To काईल मेयर्स
दुग्गी!! पैरों पर डाली गई गेंद को स्क्वायर लेग की दिशा में फ्लिक कर दिया गया| गैप मिला और दो रन्स वहां पर बटोर लिए गए|
0.1
wd
मोहम्मद शमी To काईल मेयर्स
वाइड के साथ रनों का खाता खुला है| डाउन द लेग साइड डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे लीव कर दिया| एक रन यहाँ पर मिल गया|
मैच की जानकारी
  • स्थान नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
  • मौसम सूरज की साफ़ किरने
  • टॉस लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
  • परिणाम गुजरात टाइटन्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 56 रनों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच शुभमन गिल
  • अंपायर नंद किशोर, अनिल चौधरी, क्रिस गॅफने
  • रेफ़री प्रकाश भट्ट
Advertisement
मैच पोल

कौन जीतेगा मैच?

वर्म
Advertisement