Advertisement
Advertisement

गुजरात टाइटन्स vs कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच 13 Commentary, Live Updates

गुजरात vs कोलकाता, 2023 - टी-20 Live Commentary

गुजरात टाइटन्स vs कोलकाता नाइट राइडर्स स्कोरकार्ड
Share
मैच समाप्त   
मैच 13, नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद , Apr 09, 2023
गुजरात टाइटन्स गुजरात टाइटन्स
204/4 (20.0)
कोलकाता नाइट राइडर्स कोलकाता नाइट राइडर्स
207/7 (20.0)
कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटन्स को 3 विकटों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    रिंकू सिंह
    48(21)
रिंकू सिंह को उनकी ऐतिहासिक बल्लेबाज़ी के लिए मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार दिया गया| तो दोस्तों अब इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हम रुख करते हैं आज के दूसरे गेम की तरफ जहाँ पंजाब और हैदराबाद के बीच चल रहा है एक शानदार मुकाबला|
15वें ओवर तक सबकुछ कोलकाता के पक्ष में चल रहा था लेकिन फिर अय्यर, रसेल, नरेन और शार्दूल का बैक टू बैक विकेट लेकर गुजरात की टीम ने मुकाबले को पूरी तरह से पलटकर रख दिया| हैट्रिक के रूप में एक गेम चेंजिंग ओवर आज राशिद के द्वारा देखने को मिला| यहाँ लगा कि मुकाबला अब गुजरात के हाथों में है लेकिन फिर वो जादू हुआ जो कुछ साल पहले गुजरात की टीम की तरफ से राहुल तेवतिया ने किया था| जी हाँ लगातार पांच छक्के लगे और मुकाबले पूरी तरह से बल्लेबाज़ी टीम के पक्ष में चला गया| इससे बेहतर गेम इस लीग में नहीं हो सकता ये मैं यकीन के साथ कह सकता हूँ|
एक वक़्त ऐसा लगा कि अय्यर की इस पारी की वजह के साथ ही गुजरात के विजय रथ पर रोक लग जायेगी लेकिन फिर उनकी विकेट गिरी और उम्मीद टूटने के बाद वो काम रिंकू सिंह ने कर दिया| आज हार्दिक पंड्या नहीं थे अपनी टीम के लिए लेकिन उनकी कमी पूरी तरह से टीम को खली है| बोर्ड पर तो बल्लेबाज़ी करते हुए गुजरात की टीम ने 204 रन्स बना दिए थे और जिस तरह से शमी ने शुरुआत दी थी तब ऐसा बिलकुल भी नहीं लगा था कि कोलकाता इस रन चेज़ को इतनी आसानी से पूरा कर लेगी लेकिन फिर आई इम्पैक्ट प्लेयर की एक इम्पैक्ट पारी जिसने गेम का रुख पूरी तरह से बदल दिया|
इम्पैक्ट प्लेयर वेकटेश अय्यर (83) ने खेली एक इम्पैक्ट पारी लेकिन राशिद करामाती खान ने हैट्रिक लेकर पलट दी कोलकाता की गाड़ी| अमूमन 200 रनों के ऊपर के आंकड़े वाले लक्ष्य को हासिल करना आसान नहीं होता और खासकर तब जब आपके सामने गुजरात जैसी शानदार गेंदबाजी यूनिट हो, लेकिन इस बल्लेबाज़ ने तो आज बता दिया था कि जब मेरा बल्ला चलता है तो सिर्फ मेरे ही नाम का हल्ला होता है लेकिन अंत में कुदरत को शायद कुछ और ही मंज़ूर था|
रिंकू सिंह!! रिमेम्बर द नेम!!! पांच गेंद पांच छक्के!! वाओ यु ब्यूटी!!! हारी हुई बाज़ी को जिताने वाले को बाज़ीगर नहीं बल्कि रिंकू सिंह कहते हैं!! जज़्बात बदल दिए, समीकरण बदल दिए और बदल दी है मुकाबले की तस्वीर| गेम चेंजर की तरह रहा है ये मुकाबला!! कभी इस तरफ तो कभी उस तरफ!! वाओ!! क्या गेम आज हमें देखने को मिला है|
ओवर की समाप्ति 20 : 207/7
31 रन
  • 119.1
  • 619.2
  • 619.3
  • 619.4
  • 619.5
  • 619.6
र. सिंह
48 (21)
उ. यादव
5 (6)
यश दयाल
4-0-69-0
19.6
6
यश दयाल To रिंकू सिंह
छक्का!!! ओहोहो!!! करिश्माई बल्लेबाज़ी यहाँ पर रिंकू सिंह ने करके दिखाई है!!! किसी को अंदाज़ा भी नहीं था कि ये मुकाबला कोलकाता जीत लेगी!! जबर्दस्त, बेहतरीन, शानदार जितने शब्द रिंकू सिंह के लिए बोले जायें कम ही लगेगा यहाँ पर!! 5 गेंदों पर 5 सिक्स लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाया!! इसी के साथ कोलकाता ने गुजरात को 3 विकटों से शिकस्त दे दी है!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई छोटी गेंद को बल्लेबाज़ ने सामने की ओर शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर बॉल सीधा स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए| इसी दौरान सभी कोलकाता के खिलाड़ियों ने जीत का जश्न मैदान के अंदर आकर मनाया|
19.5
6
यश दयाल To रिंकू सिंह
छक्का!!! रिंकू सिंह ने लगाया एक और सिक्स यहाँ पर!! मैच हो तो ऐसा हो, सांस रोक देने वाला मुकाबला चलता हुआ!!! रिंकू सिंह, जितनी तारीफ इस बल्लेबाज़ की करें कम ही होगी| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर हवा में शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा मैदान के बाहर गई छह रनों के लिए| कोलकाता को अब 1 गेंद पर 4 रन चाहिए|
19.4
6
यश दयाल To रिंकू सिंह
छक्का!!! हैट्रिक सिक्स यहाँ पर लगाने में कामयाब हो गए सिंकू सिंह!! क्या यहाँ से मुकाबला बदल जाएगा, जी हाँ शायद ऐसा ही होता दिख रहा है| काफी ज्यादा ऊपर हवा में गेंद को खिला दिया| संपर्क इतना शानदार कि गेंद सीमा रेखा के बाहर जा गिरी दर्शकों के बीच छह रनों के लिए| 2 गेंदों पर 10 रनों की दरकार| क्या अगली पर भी सिक्स लग जाएगा? देखना बाकी है|
19.3
6
यश दयाल To रिंकू सिंह
छक्का!!! बैक टू बैक सिक्स यहाँ पर रिंकू सिंह के बल्ले से आता हुआ!!! लो फुलटॉस डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की दिशा में शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए| मुकाबला काफी रोमांचक होता हुआ| अब 3 गेंदों पर 16 रनों की दरकार होगी|
19.2
6
यश दयाल To रिंकू सिंह
छक्का!!! बेहतरीन कवर ड्राइव बल्लेबाज़ द्वारा देखने को मिला!!! शानदार फॉर्म में नज़र आते हुए बल्लेबाज़| किसी भी फील्डर के पास कोई मौका नहीं गेंद को रोकने का, बाउंड्री के बाहर जाकर गिरी गेंद स्टैंड में और मिला सिक्स| कोलकाता को अब जीत के लिए 4 गेंदों पर 22 रनों की दरकार है|
19.1
1
यश दयाल To उमेश यादव
सिंगल!! मिड ऑन की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला| कोलकाता को अब जीत के लिए 5 गेंदों पर 28 रनों की दरकार है|
ओवर की समाप्ति 19 : 176/7
14 रन
  • 1 WD 18.1
  • 1 WD 18.1
  • 118.1
  • 118.2
  • 018.3
  • 018.4
  • 618.5
  • 418.6
र. सिंह
18 (16)
उ. यादव
4 (5)
ज. लिटिल
4-0-45-1
18.6
4
जोशुआ लिटिल To रिंकू सिंह
चौका!!! एक और बाउंड्री यहाँ पर रिंकू सिंग के बल्ले से आती हुई!!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओरत पुल शॉट लगाया| गैप में गई गेंद चार रनों के लिए|
18.5
6
जोशुआ लिटिल To रिंकू सिंह
छक्का!!! रिंकू सिंह के बल्ले से आता हुआ बड़ा शॉट!! काफी शानदार शॉट| बल्लेबाज़ ने महज़ इसे अपनी टाइमिंग के साथ लॉफ्ट किया और गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी स्टैंड्स में छह रनों के लिए|
18.4
0
जोशुआ लिटिल To रिंकू सिंह
डॉट गेंद!! पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं हो सका|
18.3
0
जोशुआ लिटिल To रिंकू सिंह
कोई रन नहीं, अच्छा पंच शॉट खेला फ्रेंटफुट से लेकिन फील्डर के पास गई बॉल|
18.2
1
जोशुआ लिटिल To उमेश यादव
इस गेंद को लॉफ्ट करते हुए सिंगल हासिल किया|
18.1
1
जोशुआ लिटिल To रिंकू सिंह
पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया|
18.1
wd
जोशुआ लिटिल To रिंकू सिंह
वाइड!!! एक और बार गेंदबाज़ ने ऑफ स्टंप के काफी बाहर गेंद को डाला| अम्पायर ने वाइड करार दिया|
18.1
wd
जोशुआ लिटिल To रिंकू सिंह
वाइड!!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
ओवर की समाप्ति 18 : 162/7
5 रन
  • 017.1
  • 117.2
  • 117.3
  • 117.4
  • 117.5
  • 117.6
र. सिंह
7 (11)
उ. यादव
3 (4)
म. शमी
4-0-28-1
17.6
1
मोहम्मद शमी To रिंकू सिंह
लो फुलटॉस डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेलकर एक रन लिया| कोलकाता को अब जीत के लिए 12 गेंद पर 43 रन चाहिए|
17.5
1
मोहम्मद शमी To उमेश यादव
बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
17.4
1
मोहम्मद शमी To रिंकू सिंह
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
17.3
1
मोहम्मद शमी To उमेश यादव
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर एक रन लिया|
17.2
1
मोहम्मद शमी To रिंकू सिंह
इस बार अंदरूनी किनारा लगा लेकिन गैप में निकल गई गेंद स्क्वायर लेग की ओर एक रन के लिए|
17.1
0
मोहम्मद शमी To रिंकू सिंह
कोई रन नहीं, ड्राइव किया गेंद को कवर्स की और लेकिन रन नही हुआ|
ओवर की समाप्ति 17 : 157/7
2 रन
  • W 16.1
  • W 16.2
  • W 16.3
  • 016.4
  • 116.5
  • 116.6
र. सिंह
4 (7)
उ. यादव
1 (2)
र. खान
4-0-37-3
16.6
1
राशिद खान To रिंकू सिंह
सिंगल!!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!!! फ्लिक किया और स्क्वायर लेग से सिंगल हासिल गया|
16.5
1
राशिद खान To उमेश यादव
पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया|
16.4
0
राशिद खान To उमेश यादव
कोई रन नहीं, आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|
16.3
W
राशिद खान To शार्दूल ठाकुर OUT!
आउट!!! एलबीडबल्यू!!! इंडियन टी20 लीग के 16वें सीज़न का पहला हैट्रिक राशिद खान के नाम होता हुआ!!! बेहतरीन गेंदबाज़ी यहाँ पर गुजरात के कप्तान राशिद खान के द्वारा देखने को मिली!! शार्दूल ठाकुर शून्य के स्कोर पर पवेलियन लौटे| कोलकाता ने गंवाया अपना रिव्यु| गुड लेंथ पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने डिफेंड करने का मन बनाया| गेंद टप्पा खाकर टर्न होती हुई अंदर की ओर आई और सीधा पैड्स को जा लगी| एलबीडबल्यू की हुई बड़ी अपील, अम्पायर ने आउट करार दिया| इसी बीच बल्लेबाज़ ने लिया रिव्यु| थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में देखने के बाद बताया कि गेंद लेग स्टंप को जाकर लग रही थी| आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला| 155/7 कोलकाता|
16.2
W
राशिद खान To सुनील नरेन OUT!
आउट!! कैच आउट!! बैक टू बैक विकेट लेकर राशिद ने पूरी तरह से मुकाबले को पलटकर रख दिया है| गुजरात अब पूरी तरह से गेम में वापसी कर चुकी है| बिना खाता खोले नरेन भी अब पवेलियन की तरफ लौट गए हैं| गुगली गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड पर बड़ा शॉट लगाया लेकिन मिस टाइम हुआ| हवा में गई गेंद जिसे फ़ील्डर ने कैच ले लिया| 155/6 कोलकाता|
16.1
W
राशिद खान To आंद्रे रसेल OUT!
आउट!! कैच आउट!!! गुजरात टीम का रिव्यु हुआ सफ़ल!!! बड़ा झटका यहाँ पर कोलकाता की टीम को लगता हुआ!! आंद्रे रसेल 1 रन बनाकर पवेलियन लौटे| राशिद खान के हाथ लगी सफ़लता| लेंथ में छोटी डाली गई स्पिन गेंद पर बल्लेबाज़ ने पुल शॉट लगाने का मन बनाया| गेंद टप्पा खाकर नीची रही और बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर पैड्स को लगी और हवा में गई| इसी बीच कीपर श्रीकर भरत ने कैच पकड़कर की अपील, अम्पायर ने नकारा| जिसके बाद राशिद ने लिया रिव्यु| इसी दौरान थर्ड अम्पायर ने अल्ट्रा एज में देखकर बताया कि बल्ले का अंदरूनी भाग लेकर गेंद कीपर के हाथ मे गई थी| आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला|155/5 कोलकाता|
ओवर की समाप्ति 16 : 155/4
6 रन
  • 015.1
  • 115.2
  • 015.3
  • 415.4
  • W 15.5
  • 115.6
आ. रसेल
1 (1)
र. सिंह
3 (6)
अ. जोसफ
4-0-27-2
15.6
1
अल्जारी जोसफ To आंद्रे रसेल
सिंगल के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति| एक रन के साथ रसेल ने खोला अपना खाता| ऑफ़ साइड पर गेंद को खेला और एक रन बटोरा|
आंद्रे रसेल अब होंगे नए बल्लेबाज़, 25 गेंदों पर 51 रनों की है दरकार, इस बल्लेबाज़ के लिए स्टेज सेट है...
15.5
W
अल्जारी जोसफ To वेंकटेश अय्यर OUT!
आउट!!! कैच आउट!! कोलकाता को लगा बड़ा झटका!! ग़लत समय पर वेंकटेश अय्यर 83 रन बनाकर पवेलियन लौटे!! अल्जारी जोसफ के हाथ लगी विकेट| आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर हवा में शॉट लगाया| बल्ले के निचले भाग को लगकर गेंद सीधा लॉन्ग ऑन बाउंड्री पर खड़े फील्डर शुभमन गिल के हाथों में गई जहाँ से उन्होंने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 154/4 कोलकाता|
15.4
4
अल्जारी जोसफ To वेंकटेश अय्यर
चौका!!! फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया कवर्स की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई| इसी बीच राशिद ने गेंद मैदान के अंदर फेका लेकिन मिलर के पैर को लगकर गेंद सीमा रेखा के बाहर गई चार रनों के लिए|
15.3
0
अल्जारी जोसफ To वेंकटेश अय्यर
मिड ऑफ की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेला| रन नहीं हो सका|
15.2
1
अल्जारी जोसफ To रिंकू सिंह
पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया|
15.1
0
अल्जारी जोसफ To रिंकू सिंह
डॉट गेंद!!! कोलकाता का रिव्यु हुआ असफ़ल!! लेग स्टंप के बाहर ज़रूर डाली गई थी गेंद लेकिन बल्लेबाज़ ऑफ स्टंप पर जाकर लैप शॉट खेलना चाहते थे जिसके कारण थर्ड अम्पायर ने वाइड नहीं दिया|
ओवर की समाप्ति 15 : 149/3
17 रन
  • 114.1
  • 114.2
  • 1 WD 14.3
  • 414.3
  • 014.4
  • 414.5
  • 614.6
व. अय्यर
79 (37)
र. सिंह
2 (4)
ज. लिटिल
3-0-31-1
14.6
6
जोशुआ लिटिल To वेंकटेश अय्यर
छक्का!!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!!! आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर हवा में शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए| 15 ओवर के बाद 149/3 कोलकाता, जीत के लिए 30 गेंद पर 56 रन चाहिए|
14.5
4
जोशुआ लिटिल To वेंकटेश अय्यर
चौका!!! शानदार पुल शॉट यहाँ पर लगाते हुए बल्लेबाज़| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल लगाया| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल| टप्पा खाकर गैप में गई बॉल सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
14.4
0
जोशुआ लिटिल To वेंकटेश अय्यर
एक डॉट गेंद यहाँ पर देखने को मिली है|
14.3
4
जोशुआ लिटिल To वेंकटेश अय्यर
चौका!!! वेंकटेश अय्यर के बल्ले से आती हुई एक और बाउंड्री!!! लाजवाब शॉट! बल्लेबाज़ ने आगे आकर मिड ऑफ़ की तरफ गेंद को ड्राइव किया| गेंद सीधा सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
14.3
wd
जोशुआ लिटिल To वेंकटेश अय्यर
वाइड!!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
14.2
1
जोशुआ लिटिल To रिंकू सिंह
ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने सामने की ओर खेला| गेंदबाज़ के हाथ में लगकर बॉल मिड ऑफ की ओर गई जहाँ से एक रन मिल गया|
14.1
1
जोशुआ लिटिल To वेंकटेश अय्यर
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
ओवर की समाप्ति 14 : 132/3
4 रन
  • W 13.1
  • 013.2
  • 013.3
  • 113.4
  • 213.5
  • 113.6
व. अय्यर
64 (32)
र. सिंह
1 (3)
अ. जोसफ
3-0-21-1
13.6
1
अल्जारी जोसफ To वेंकटेश अय्यर
सिंगल!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेलकर एक रन लिया| कोलकाता को अब जीत के लिए 36 गेंदों पर 73 रनों की दरकार होगी|
13.5
2
अल्जारी जोसफ To वेंकटेश अय्यर
इस गेंद को हवा में उठाकर मारा, गैप में गिरी और दो रन टीम के खाते में जुड़ गए|
13.4
1
अल्जारी जोसफ To रिंकू सिंह
मिड विकेट की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेलकर 1 रन लिया|
13.3
0
अल्जारी जोसफ To रिंकू सिंह
स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
13.2
0
अल्जारी जोसफ To रिंकू सिंह
हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|
13.1
W
अल्जारी जोसफ To नितीश राणा OUT!
आउट!!! कैच आउट!!! जिस विकेट की तलाश में थी गुजरात की टीम वो दिलाया अल्जारी जोसफ ने यहाँ पर!!! 100 रनों की साझेदारी का हुआ अंत!! नितीश राणा 45 रन बनाकर पवेलियन लौटे| ऊपर डाली गई तेज़ी गति की गेंद पर बल्लेबाज़ ने हलके हाथों से मिड ऑफ की ओर शॉट खेला| गेंद सीधा वहां खड़े फील्डर मोहम्मद शमी के हाथों में गई जहाँ से उन्होंने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 128/3 कोलकाता|
ओवर की समाप्ति 13 : 128/2
12 रन
  • 112.1
  • 412.2
  • 412.3
  • 012.4
  • 112.5
  • 212.6
व. अय्यर
61 (30)
न. राणा
45 (28)
र. खान
3-0-35-0
12.6
2
राशिद खान To वेंकटेश अय्यर
दुग्गी!!! इसी के साथ दोनों बल्लेबाजों के बीच 100 रनों की साझेदारी पूरी हुई!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की ओर शॉट लगाकर 2 रन ले लिया|
12.5
1
राशिद खान To नितीश राणा
क्रीज़ में रह कर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
12.4
0
राशिद खान To नितीश राणा
कोई रन नहीं, स्वीप शॉट तो खेला लेकिन रन लेने का मौका नही बन सका|
12.3
4
राशिद खान To नितीश राणा
चौका!!! बैक टू बैक बाउंड्री यहाँ पर नितीश राणा के बल्ले से आती हुई!!! लेग स्टंप पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की ओर स्वीप शॉट लगाया| गैप में गई गेंद चार रनों के लिए|
12.2
4
राशिद खान To नितीश राणा
चौका! बाउंड्री हासिल करने के लिए कलात्मक शॉट! बल्लेबाज़ ने लेग स्पिन को परखा और रिवर्स स्वीप करते हुए थर्ड मैन से चौका बटोरा|
12.1
1
राशिद खान To वेंकटेश अय्यर
बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
ओवर की समाप्ति 12 : 116/2
17 रन
  • 411.1
  • 611.2
  • 111.3
  • 011.4
  • 011.5
  • 611.6
न. राणा
36 (24)
व. अय्यर
58 (28)
यश दयाल
3-0-38-0
11.6
6
यश दयाल To नितीश राणा
छक्का!!! नितीश राणा के बल्ले से आता हुआ बड़ा शॉट!! काफी शानदार शॉट| बल्लेबाज़ ने महज़ इसे अपनी टाइमिंग के साथ लॉफ्ट किया और गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी दर्शकों के बीच छह रनों के लिए| कोलकाता को जीत के लिए अब 48 गेंदों पर 89 रनों की दरकार है|
11.5
0
यश दयाल To नितीश राणा
एक और डॉट गेंद!!! बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
11.4
0
यश दयाल To नितीश राणा
प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
11.3
1
यश दयाल To वेंकटेश अय्यर
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
11.2
6
यश दयाल To वेंकटेश अय्यर
छक्का!!! इस बार भी बेहतरीन शॉट वेंकटेश अय्यर के बल्ले से आता हुआ!!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की ओर पुल शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद गई सीधा स्टैंड्स में छह रनों के लिए|
11.1
4
यश दयाल To वेंकटेश अय्यर
चौका!! इसी के साथ वेंकटेश अय्यर ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया!!! पैरों पर डाली गई गेंद को बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया फाइन लेग बाउंड्री की तरफ, गैप में गई गेंद सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
ओवर की समाप्ति 11 : 99/2
13 रन
  • 110.1
  • 010.2
  • 110.3
  • 610.4
  • 110.5
  • 410.6
न. राणा
30 (21)
व. अय्यर
47 (25)
र. खान
2-0-23-0
10.6
4
राशिद खान To नितीश राणा
चौका!!! शानदार पुल शॉट यहाँ पर लगाते हुए बल्लेबाज़| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल लगाया| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल| टप्पा खाकर गैप में गई बॉल सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
10.5
1
राशिद खान To वेंकटेश अय्यर
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेलकर एक रन लिया|
10.4
6
राशिद खान To वेंकटेश अय्यर
छक्का!!! वेंकटेश अय्यर के बल्ले से आता हुआ बड़ा शॉट यहाँ पर!! स्पिनर के खिलाफ बल्लेबाज़ का पसंदीदा शॉट| घुटना टिकाते हुए स्लॉग स्वीप किया और गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेजने में कामयाब हुए|
10.3
1
राशिद खान To नितीश राणा
बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
10.2
0
राशिद खान To नितीश राणा
प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
10.1
1
राशिद खान To वेंकटेश अय्यर
पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेलकर एक रन लिया|
ओवर की समाप्ति 10 : 86/2
8 रन
  • 19.1
  • 49.2
  • 19.3
  • 09.4
  • 19.5
  • 19.6
व. अय्यर
39 (22)
न. राणा
25 (18)
यश दयाल
2-0-21-0
9.6
1
यश दयाल To वेंकटेश अय्यर
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| यॉर्कर डाली गई गेंद को मिड विकेट की तरफ फ्लिक कर दिया और एक रन हासिल किया| 10 के बाद 86/2 कोलकाता| 60 गेंदों पर 119 रनों की दरकार|
9.5
1
यश दयाल To नितीश राणा
इस बार ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर रखी धीमी गति की गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे कवर्स की तरफ कट कर दिया| एक ही रन मिल पाया|
9.4
0
यश दयाल To नितीश राणा
डॉट गेंद, स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
9.3
1
यश दयाल To वेंकटेश अय्यर
छोटी गेंद| मिड विकेट की तरफ पुल किया उसे लेकिन गैप हासिल नहीं हुआ| डीप फील्डर द्वारा उसे फील्ड किया गया, एक ही रन मिला|
9.2
4
यश दयाल To वेंकटेश अय्यर
चौका! लेंथ गेंद को एक बार फिर से पिक कर लिया| गेंदबाज़ के ऊपर से उठाकर मारा और वन बाउंस चौका हासिल किया| ये कमाल की बल्लेबाज़ी हो रही है अय्यर की तरफ से यहाँ पर|
9.1
1
यश दयाल To नितीश राणा
सिंगल हासिल होगा यहाँ पर| ऑफ़ स्टम्प लाइन की गेंद को कवर्स की दिशा में खेला जहाँ से एक रन हासिल हुआ|
टाइम आउट का इशारा अम्पायर द्वारा किया गया!!! 9 ओवर के बाद 78/2 कोलकाता| फ़िलहाल क्रीज़ पर वेंकटेश अय्यर के साथ कप्तान नितीश राणा ताबड़तोड़ अंदाज़ में बल्लेबाज़ी कर रहे हैं और धीरे-धीरे अपने लक्ष्य की ओर बढ़ रहे हैं| ऐसे में गुजरात टीम के कप्तान खान साहब चाहेंगे कि इस पनपती हुई साझेदारी को जल्द से जल्द तोड़ा जाए| हालाँकि अभी भी कोलकाता को जीत के लिए 66 गेंदों पर 127 रनों की दरकार है|
ओवर की समाप्ति 9 : 78/2
10 रन
  • 28.1
  • 18.2
  • 18.3
  • 18.4
  • 48.5
  • 18.6
न. राणा
23 (15)
व. अय्यर
33 (19)
र. खान
1-0-10-0
8.6
1
राशिद खान To नितीश राणा
सिंगल के साथ एक महंगे ओवर की समाप्ति| 10 रन इस ओवर से आये| बल्लेबाज़ ने पुश किया गेंद को लेग साइड पर और सिंगल हासिल किया|
8.5
4
राशिद खान To नितीश राणा
चौका! ये कमाल की बल्लेबाज़ी है राशिद के खिलाफ| ऑफ़ स्टम्प के बाहर से बल्लेबाज़ ने इसे स्वीप कर दिया और स्क्वायर लेग की दिशा में खेला जहाँ से गैप मिला और चार रनों के लिए गई गेंद|
8.4
1
राशिद खान To वेंकटेश अय्यर
एक और सिंगल इस ओवर से आया है| मिड विकेट की तरफ खेला और रन बटोर लिया|
8.3
1
राशिद खान To नितीश राणा
पैड्स लाइन की गेंद को फ्लिक किया शॉर्ट फाइन लेग की दिशा में जहाँ से एक रन हासिल किया|
8.2
1
राशिद खान To वेंकटेश अय्यर
सिंगल!! इस बार मिड विकेट की तरफ गेंद को खेला, एक ही रन हासिल हुआ|
8.1
2
राशिद खान To वेंकटेश अय्यर
गुगली गेंद!! बल्लेबाज़ ने उसे बैकफुट से कवर्स की तरफ पंच कर दिया| डीप से दो रन हासिल हुआ|
राशिद खान अब खुद गेंदबाजी के लिए आये हैं...
ओवर की समाप्ति 8 : 68/2
12 रन
  • 07.1
  • 07.2
  • 67.3
  • 07.4
  • 07.5
  • 67.6
न. राणा
17 (12)
व. अय्यर
29 (16)
अ. जोसफ
2-0-17-0
7.6
6
अल्जारी जोसफ To नितीश राणा
छक्का! दूसरा इस ओवर से आता हुआ| एक बार फिर से छोटी गेंद का पूरा इस्तेमाल बल्लेबाज़ ने किया और डीप पॉइंट की तरफ उसे कट करते हुए छह रन हासिल किये| 68/2 कोलकाता|
7.5
0
अल्जारी जोसफ To नितीश राणा
इस बार लहराते हुए अंदर आई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे भली भांति परखा और अंत में डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं| छक्का खाने के बाद अच्छी वापसी गेंदबाज़ ने की है|
7.4
0
अल्जारी जोसफ To नितीश राणा
डॉट गेंद!! इस बार पैड्स पर लगी और बल्लेबाज़ सिंगल भागना चाहते थे| अय्यर ने रन लेने से मना कर दिया| कोई रन नहीं हुआ|
7.3
6
अल्जारी जोसफ To नितीश राणा
छक्का! छोटी गेंद के लिए तैयार थे राणा| पिछली बाउंसर पर पुल नहीं लगा पाए थे लेकिन इस बार बल्ले से अच्छा संपर्क हुआ और स्टैंड्स में जाकर गिरी ये गेंद छह रनों के लिए| टीम को उनसे और कुछ बड़े शॉट्स की दरकार होगी|
7.2
0
अल्जारी जोसफ To नितीश राणा
शॉर्टपिच गेंद के साथ पूरी तरह से बल्लेबाज़ को चौंकाया| गेंद की लाइन को देखते हुए पुल करने गए लेकिन असफल हुए| कोई रन नहीं हुआ|
7.1
0
अल्जारी जोसफ To नितीश राणा
छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|
ओवर की समाप्ति 7 : 56/2
13 रन
  • 16.1
  • 46.2
  • 66.3
  • 16.4
  • 06.5
  • 16.6
न. राणा
5 (6)
व. अय्यर
29 (16)
यश दयाल
1-0-13-0
6.6
1
यश दयाल To नितीश राणा
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| छोटी गेंद पर पुल शॉट लगाया और स्क्वायर लेग से एक रन हासिल कर लिया| 56/2 कोलकाता|
6.5
0
यश दयाल To नितीश राणा
ये अच्छी गेंद थी| ऊपर रखा है बॉल को जिसे बल्लेबाज़ ने फील्डर की तरफ खेल दिया| कोई रन नहीं हुआ|
6.4
1
यश दयाल To वेंकटेश अय्यर
सिंगल, बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
6.3
6
यश दयाल To वेंकटेश अय्यर
छक्का! एक और बार छोटी गेंद| बैकफुट से जाकर उसे पुल कर दिया| सीमा रेखा के बाहर भीड़ में जाकर गिरी है ये गेंद छह रनों के लिए|
6.2
4
यश दयाल To वेंकटेश अय्यर
चौका! छोटी गेंद| अय्यर के सामने छोटी गेंद नहीं चलती| रफ़्तार भी कम थी| पुल कर दिया उसे मिड विकेट बाउंड्री की तरफ| एक बड़ा गैप था इस वजह से चार रन मिल गया|
6.1
1
यश दयाल To नितीश राणा
सिंगल से ओवर का खाता खुला है| पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा और गैप से एक रन हासिल कर लिया| समझदारी भरा क्रिकेट जारी|
यश दयाल को अब गेंदबाजी के लिए लाया गया है...
ओवर की समाप्ति 6 : 43/2
6 रन
  • 05.1
  • 45.2
  • 05.3
  • 15.4
  • 1 LB 5.5
  • 05.6
व. अय्यर
18 (13)
न. राणा
3 (3)
अ. जोसफ
1-0-5-0
5.6
0
अल्जारी जोसफ To वेंकटेश अय्यर
डॉट बॉल के साथ हुई एक कसे हुए ओवर की समाप्ति| बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को कवर्स की तरफ पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला| फील्डर वहां मौजूद थे| 43/2 कोलकाता|
5.5
lb
अल्जारी जोसफ To नितीश राणा
लेग बाई के रूप में सिंगल आ गया| फुल बॉल पैड्स को लगी और ऑन साइड पर गई| सिंगल का मौका था और बल्लेबाजों ने उसे चुरा लिया|
5.4
1
अल्जारी जोसफ To वेंकटेश अय्यर
पैड्स पर डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की दिशा में खेला, फील्डर राशिद गेंद पर आये लेकिन सिंगल से नहीं रोक पाए|
5.3
0
अल्जारी जोसफ To वेंकटेश अय्यर
पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा लेकिन गैप नहीं मिल पाया| कोई रन नहीं|
5.2
4
अल्जारी जोसफ To वेंकटेश अय्यर
चौका! छोटी लेंथ की गेंद को ऑफ़ स्टम्प पर शफल करते हुए फाइन लेग की तरफ पुल कर दिया| एक टप्पा खाकर सीमा रेखा के ठीक आगे गिरी गेंद| चार रन मिला|
5.1
0
अल्जारी जोसफ To वेंकटेश अय्यर
कोई रन नहीं, पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|
ओवर की समाप्ति 5 : 37/2
9 रन
  • 04.1
  • 14.2
  • 14.3
  • 44.4
  • 14.5
  • 24.6
न. राणा
3 (2)
व. अय्यर
13 (8)
म. शमी
3-0-23-1
4.6
2
मोहम्मद शमी To नितीश राणा
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाया| फील्डर ने गेंद को पकड़ा| इसी बीच बल्लेबाजों ने तेज़ी से भागकर 2 रन ले लिया|
4.5
1
मोहम्मद शमी To वेंकटेश अय्यर
पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
4.4
4
मोहम्मद शमी To वेंकटेश अय्यर
चौका!!! अय्यर के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!!! दौड़ने की कोई ज़रुरत नहीं| क्रीज़ में रहकर बल्लेबाज़ ने इसे कवर्स की ओर पंच किया और चौका बटोरा|
4.3
1
मोहम्मद शमी To नितीश राणा
सिंगल!! बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
4.2
1
मोहम्मद शमी To वेंकटेश अय्यर
क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे पॉइंट की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
4.1
0
मोहम्मद शमी To वेंकटेश अय्यर
बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए|
 नितीश राणा बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए हैं...
ओवर की समाप्ति 4 : 28/2
2 रन
  • 13.1
  • 13.2
  • 03.3
  • 03.4
  • 03.5
  • W 3.6
न. जगदीशन
6 (8)
व. अय्यर
7 (4)
ज. लिटिल
2-0-14-1
3.6
W
जोशुआ लिटिल To नारायण जगदीशन OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट अभिनव मनोहर बोल्ड जोशुआ लिटिल| एक बेहतरीन जज कैच अभिनव द्वारा| लिटिल के नाम पहली सफलता| जगदीशन 6 रन बनाकर पवेलियन लौटे| हल्का सा मिस जज हुए थे फील्डर इस कैच को लपकने के दौरान, टेढ़े मेढ़े होते हुए अंत में कैच को लपक लिया| ऐसा लगा कि ओवर रन कर गए थे लेकिन गेंद पर नज़रें जमाये रखी और उसे लपका| पैड्स पर डाली गई गेंद को फ्लिक किया स्क्वायर लेग की तरफ| हवा में फ्लैट गई गेंद सीधा फील्डर की तरफ जहाँ से एक बढ़िया कैच देखने को मिला| 28/2 कोलकाता, लक्ष्य से 177 रन दूर|
3.5
0
जोशुआ लिटिल To नारायण जगदीशन
इस बार आगे आकर बड़ा शॉट लगाने गए थे लेकिन गेंदबाज़ ने चालाकी दिखाते हुए बल्लेबाज़ से दूर डाल दी गेंद| कोई रन नहीं हो सका|
3.4
0
जोशुआ लिटिल To नारायण जगदीशन
ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात, रन नहीं मिल पाएगा|
3.3
0
जोशुआ लिटिल To नारायण जगदीशन
करारा कट शॉट लेकिन पॉइंट पर राहुल तेवतिया ने अपने दाहिने तरफ डाईव लगाकर उसे रोक दिया| कोई रन नहीं हुआ|
3.2
1
जोशुआ लिटिल To वेंकटेश अय्यर
इस बार आगे आकर छोटी गेंद पर पुल शॉट लगाया| मिड ऑन से एक रन हासिल हुआ|
3.1
1
जोशुआ लिटिल To नारायण जगदीशन
सिंगल से सहमत हुए बल्लेबाज़ यहाँ पर| पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया| डायरेक्ट हिट भी हुई बोलिंग एंड पर लेकिन बल्लेबाज़ क्रीज़ के काफी अंदर आ चुके थे|
ओवर की समाप्ति 3 : 26/1
12 रन
  • 42.1
  • 22.2
  • W 2.3
  • 02.4
  • 62.5
  • 02.6
व. अय्यर
6 (3)
न. जगदीशन
5 (3)
म. शमी
2-0-14-1
2.6
0
मोहम्मद शमी To वेंकटेश अय्यर
डॉट गेंद!!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!!! पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|
2.5
6
मोहम्मद शमी To वेंकटेश अय्यर
छक्का!! खूबसूरत शॉट बल्लेबाज़ द्वारा देखने को मिला यहाँ पर!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई छोटी लेंथ की गेंद को जगह बनाकर थर्ड मैन की ओर अपर कट शॉट खेला| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल, बॉल गई सीधा स्टैंड में और मिला सिक्स|
2.4
0
मोहम्मद शमी To वेंकटेश अय्यर
गुड लेंथ पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर की ओर पंच किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं हुआ|
कोलकाता के लिए इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में सुयश शर्मा की जगह वेंकटेश अय्यर बल्लेबाज़ी करने आए हैं...
2.3
W
मोहम्मद शमी To रहमानुल्लाह गुरबाज OUT!
आउट!!! कैच आउट!! कॉट यश दयाल बोल्ड मोहम्मद शमी| शाबाश यश!! क्या कैच पकड़ा है आपने| ये विकेट तो इस फील्डर के नाम जानी चाहिए| गिरते पड़ते कीपर से टकराते गेंद पर नज़रें जमाई रखी और कैच को हाथ से निकलने नहीं दिया| जितनी तारीफ इस फील्डिंग प्रयास की हो वो कम होगी| शमी ने विकेट लेकर वापसी की है| गुरबाज को 15 रनों पर वापिस भेजा| बाउंसर से बल्लेबाज़ को टेस्ट किया था| पुल लगाने गए लेकिन गति से लेट हुए, ग्लव्स से लगकर शॉर्ट फाइन लेग की तरफ हवा में गई गेंद| कीपर और फील्डर दोनों उस कैच के लिए भागे| उसी दौरान दोनों में टक्कर भी हुई लेकिन कैच को यश ने पूरा किया| 20/1 कोलकाता|
2.2
2
मोहम्मद शमी To रहमानुल्लाह गुरबाज
दुग्गी!! बेहतरीन फील्डिंग अभिनव द्वारा डीप पॉइंट पर देखने को मिली| बल्लेबाज़ ने स्क्वायर कट करते हुए दो रन हासिल किये| फील्डर द्वारा फुल लेंथ डाई लगाई गई और टीम के लिए दो रन्स बचाए| ओवर थ्रो भी हुआ था जो एक अतिरिक्त रन दे गया|
2.1
4
मोहम्मद शमी To रहमानुल्लाह गुरबाज
चौका! अब शमी के खिलाफ भी बलाल चला रहे हैं गुरबाज| इस बार लेंथ गेंद का इस्तेमाल किया और बैकफुट से जाकर पुल लगा दिया| गैप मिला और गेंद बड़ी आसानी से सीमा रेखा के पार चली गई गेंद|
ओवर की समाप्ति 2 : 14/0
12 रन
  • 01.1
  • 41.2
  • 11.3
  • 61.4
  • 01.5
  • 11.6
र. गुरबाज
9 (9)
न. जगदीशन
5 (3)
ज. लिटिल
1-0-12-0
1.6
1
जोशुआ लिटिल To रहमानुल्लाह गुरबाज
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| लेग साइड पर इस गेंद को हीव तो किया लेकिन ठीक तरह से बल्ले पर आई नहीं बॉल| एक ही रन मिल पाया| 14/0 कोलकाता|
1.5
0
जोशुआ लिटिल To रहमानुल्लाह गुरबाज
डॉट गेंद!! क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया|
1.4
6
जोशुआ लिटिल To रहमानुल्लाह गुरबाज
पहला छक्का गुरबाज के बल्ले से आता हुआ| बिलकुल सामने की तरफ| अटैकिंग मूड से बल्लेबाज़ी करते हुए गुरबाज!! क़दमों का इस्तेमाल करते हुए शॉट लगाया| शानदार संपर्क हुआ और बीच बल्ले से लगकर गेंद साईट स्क्रीन के पीछे जाकर गिरी छह रनों के लिए|
1.3
1
जोशुआ लिटिल To नारायण जगदीशन
सिंगल, फ्रंट फुट पर रहकर बल्लेबाज़ ने इस गेंद को पॉइंट की ओर ड्राइव कर दिया एक रन के लिए|
1.2
4
जोशुआ लिटिल To नारायण जगदीशन
चौका! पहली बाउंड्री कोलकाता और जगदीशन के खाते में जाती हुई| ऑफ़ स्टम्प के बाहर रखी गई गेंद को डीप पॉइंट की तरफ कट कर दिया और गैप से चार रन हासिल किये|
1.1
0
जोशुआ लिटिल To नारायण जगदीशन
प्ले एंड मिस!! आउट स्विंगर गेंद| उछाल से बल्लेबाज़ को पूरी तरह से बीट कर दिया| कोई रन नहीं होगा|
दूसरे छोर से गेंद लेकर जोशुआ लिटिल आये हैं...
ओवर की समाप्ति 1 : 2/0
2 रन
  • 00.1
  • 00.2
  • 00.3
  • 00.4
  • 20.5
  • 00.6
र. गुरबाज
2 (6)
न. जगदीशन
0 (0)
म. शमी
1-0-2-0
0.6
0
मोहम्मद शमी To रहमानुल्लाह गुरबाज
ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को बढ़िया ढंग से छोड़ा| कोई रन नहीं होगा इस गेंद पर| कोई रन नहीं हुआ| 2/0 कोलकाता|
0.5
2
मोहम्मद शमी To रहमानुल्लाह गुरबाज
तीन आउट स्विंगर के बाद अब एक इनस्विंगर!! हेवी बॉल थी| डिफेंड करने गए थे और बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर फाइन लेग की तरफ गई गेंद| डीप में फील्डर ने उसे रोका, दो ही रन मिले|
0.4
0
मोहम्मद शमी To रहमानुल्लाह गुरबाज
ये सही सोच है बल्लेबाज़ के द्वारा| इस बार ऑफ स्टंप के बाहर जाती हुई गेंद को समझदारी के साथ लीव करना सही समझा| कोई रन नहीं हुआ|
0.3
0
मोहम्मद शमी To रहमानुल्लाह गुरबाज
बढ़िया गेंद!! एक बढ़िया स्विंग से बल्लेबाज़ को बीट करते हुए कीपर के दस्तानों में गई| गुरबाज को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
0.2
0
मोहम्मद शमी To रहमानुल्लाह गुरबाज
स्विंग एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| खेलने का प्रयास, स्विंग से चकमा खा गए बल्लेबाज़| कीपर की तरफ गई गेंद| बड़े शॉट के लिए गए बल्लेबाज़ और पूरी तरह से स्वेंग से चकमा खा अगये| ये शमी हैं भाई साहब, इतना आसान नहीं हैं इनको मारना|
0.1
0
मोहम्मद शमी To रहमानुल्लाह गुरबाज
आउटस्विंगर! पड़कर बाहर की तरफ निकल गई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे लीव कर दिया| सुलझी हुई बल्लेबाज़ी देखने को मिल रही है यहाँ पर|
मैच की जानकारी
  • स्थान नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
  • मौसम साफ़
  • टॉस गुजरात टाइटन्स ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया
  • परिणाम कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटन्स को 3 विकटों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच रिंकू सिंह
  • अंपायर तपन शर्मा, नितिन मेनन, सैय्यद खालिद
  • रेफ़री जवागल श्रीनाथ
Advertisement
मैच पोल

कौन जीतेगा मैच?

वर्म
Advertisement