आगामी मैच
Advertisement
गुजरात टाइटन्स vs दिल्ली कैपिटल्स, मैच 35 Commentary, Live Updates
गुजरात vs दिल्ली, 2025 - टी-20 Live Commentary
मैच समाप्त
मैच 35, नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
, Apr 19, 2025

204/3
(19.2)

203/8
(20.0)
गुजरात टाइटन्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 7 विकटों से हराया
% Chance to Win
गुजरात
दिल्ली
Inn Break
-
-
प्लेयर ऑफ द मैचजोस बटलर97(54)
तो क्रिकेट फैन्स आज के इस पहले मुकाबले से महज इतना ही| अब हम रुख करते हैं आज के दूसरे मुकाबले की तरफ जो लखनऊ और राजस्थान के बीच खेला जा रहा है| आइये अब वहां होगी आपसे मुलाकात| नमस्कार..
ऐसे में फिर रन बनाने की अहम ज़िम्मेदारी साई सुदर्शन (36) ने उठाई और एक तरफ से चौके छक्के लगाने लगे| हालाँकि उनका पूरा साथ बटलर ने दिया और दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 60 रनों की साझेदारी हुई| तभी गेंदबाज़ी करने आए कुलदीप यादव ने सेट बल्लेबाज़ सुदर्शन को आउट करते हुए अपनी टीम को विकेट निकालकर दिया| जिसके बाद मैदान पर आए इम्पैक्ट प्लेयर शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड (43) ने पहले तो समझदारी के साथ सिंगल डबल खेला लेकिन जैसे ही पिच के मिजाज़ को परख लिया तो बड़े-बड़े शॉट भी लगाने लगे| वहीँ दूसरी तरफ से जोस बटलर ने शानदार अंदाज़ में बल्लेबाज़ी करते हुए अपना अर्ध शतक पूरा कर लिया| ऐसे में अंतिम के ओवर में मामला फंसा और स्टार्क के आखिरी ओवर में 10 रनों की दरकार थी लेकिन राहुल तेवतिया ने पहली ही गेंद पर छह लगाकर मुकाबले में अपनी टीम को काफी ऊपर ला दिया है| जिसके बाद एक बाउंड्री आई और गुजरात फिनिशिंग लाइन के पार पहुँच गई|
इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में गुजरात की टीम ने पहली बार 200 से अधिक के रन चेज को अंजाम दिया है| क्या कमाल का क्रिकेट आज घरेलु टीम ने खेला है| जोस द बॉस के बल्ले से आज निकली दमदार पारी!! इस 18वें सीज़न में गुजरात के लिए खेलते हुए जोस बटलर (97) ने बेमिसाल पारी खेली है!! ऐसे में गुजरात की टीम ने पहली बार 200 से भी अधिक रनों के लक्ष्य को चेज़ किया है!! जी हाँ जोस बटलर के द्वारा खेली गई 97 रनों की पारी के दम पर गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स की टीम को 7 विकटों से शिकस्त देते हुए अब पॉइंट्स टेबल में 10 अंक लेकर पहले नंबर पर अपनी जगह बना ली है| 204 रनों के लक्ष्य का पीछा करने मैदान पर आई गुजरात की सेना को कप्तान शुभमन गिल (7) के रूप में पहला झटका जल्दी लग गया|
ओवर की समाप्ति 19.2 : 204/3
10 रन
- 619.1
- 419.2
र. तेवतिया
11 (3)
ज. बटलर
97 (54)
म. स्टार्क
3.2-0-49-0
19.2
4
मिचेल स्टार्क To राहुल तेवतिया
चौका!!! इसी के साथ गुजरात ने 7 विकटों से जीत लिया ये मुकाबला| ये सटीक यॉर्कर थी जिसपर बल्ला लगाया| अंदरूनी किनारा लगने के बाद भी बाल-बाल बचे बल्लेबाज़| एक भाग्यशाली चौका फाइन लेग की दिशा से आता हुआ जिसने गुजरात को फिनिशिंग लाइन के पार पहुंचा दिया|
19.1
6
मिचेल स्टार्क To राहुल तेवतिया
सिक्स!!! ओहोहोहो, झन्नाटेदार शॉट छह रन के लिए| अब 5 गेंद 4 रन की दरकार है| यॉर्कर मिस कर गए स्टार्क| बल्लेबाज़ के पाले में गेंद और पूरा फायदा उठाया उस गेंद का, हीव शॉट खेला| संपर्क इतना बेहतरीन कि गेंद जाकर दर्शकदीर्घा में काफी दूर गिरी छह रनों के लिए|
ओवर की समाप्ति 19 : 194/3
5 रन
- 118.1
- 118.2
- 218.3
- 018.4
- W 18.5
- 118.6
र. तेवतिया
1 (1)
ज. बटलर
97 (54)
म. कुमार
4-0-40-1
18.6
1
मुकेश कुमार To राहुल तेवतिया
सिंगल के साथ एक शानदार ओवर की हुई समाप्ति| अब 6 गेंद पर 10 रनों की दरकार है| इस बार पॉइंट की ओर गेंद को कट किया एक रन के लिए|
राहुल तेवतिया अब क्रीज पर आये हैं...
18.5
W
मुकेश कुमार To शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट मिचेल स्टार्क बोल्ड मुकेश कुमार| अब 7 गेंद 11 रनों की दरकार है| मुकाबला टाईट हो गया है| ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई फुल टॉस गेंद पर लॉन्ग ऑफ़ की तरफ शॉट लगाने गए| मिस टाइम कर बैठे| हवा में लॉन्ग ऑफ़ की तरफ गई गेंद जहाँ से कैच को पूरा किया गया| 193/3 गुजरात|
18.4
0
मुकेश कुमार To शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड
एक अहम डॉट बॉल!! बीट हुए बल्लेबाज यहाँ पर! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
18.3
2
मुकेश कुमार To शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड
2 रन मिल जाएगा यहाँ पर| वाइड यॉर्कर डाली गई| बल्लेबाज़ ने आगे आकर दो रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया| लॉन्ग ऑफ़ फील्डर ने डाईव लगाकर उसे रोका| दो ही रन मिला है|
18.2
1
मुकेश कुमार To जोस बटलर
सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
18.1
1
मुकेश कुमार To शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड
1 रन, बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल किया गया| वाइड यॉर्कर डाली गई गेंद| उसे ऑफ़ साइड पर खेला और डीप से एक ही रन हासिल हो पाया|
ओवर की समाप्ति 18 : 189/2
10 रन
- 417.1
- 117.2
- 117.3
- 117.4
- 217.5
- 117.6
श. रदरफ़ोर्ड
40 (30)
ज. बटलर
96 (53)
म. शर्मा
2-0-28-0
17.6
1
मोहित शर्मा To शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए| 12 गेंद 15 रन की दरकार है|
17.5
2
मोहित शर्मा To शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड
2 रन मिलेगा यहाँ पर| हवा में जरूर थी गेंद लेकिन फाइन लेग की तरफ गैप में गई| शॉर्ट बॉल गेंद पर पुल शॉट लगाया था और मिस टाइम कर बैठे थे| गैप से दो रन मिल गया|
17.4
1
मोहित शर्मा To जोस बटलर
सिंगल!! इस बार छोटी डाली गई थी गेंद| पुल शॉट लगान चाहा| इन साइड एज लेकर ऑफ़ साइड पर गई जहाँ से एक रन ही हासिल हुआ है|
17.3
1
मोहित शर्मा To शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड
एक और सिंगल यहाँ पर हासिल होता हुआ| बड़ा शॉट तो नहीं आ रहा लेकिन डॉट भी नहीं हो रही है|
17.2
1
मोहित शर्मा To जोस बटलर
सिंगल से ही यहाँ पर काम चलाया है| बल्लेबाज़ ने इस गेंद को लॉफ्ट किया और टीम के खाते में एक रन जोड़ा|
17.1
4
मोहित शर्मा To जोस बटलर
चौका!!! गुड लेंथ लाइन पर डाली गई गेंद| गेंदबाज के ऊपर से गेंद को लॉफ्ट करते हुए अपने लिए एक बाउंड्री हासिल की है|
ओवर की समाप्ति 17 : 179/2
14 रन
- 2 NB 16.1
- 616.1
- 116.2
- 116.3
- 1 LB 16.4
- 1 WD 16.5
- 116.5
- 116.6
ज. बटलर
90 (50)
श. रदरफ़ोर्ड
36 (27)
म. कुमार
3-0-35-0
16.6
1
मुकेश कुमार To जोस बटलर
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| जड़ में डाली गई गेंद| इसपर ऑन ड्राइव का इस्तेमाल किया और एक रन बल्लेबाज़ के खाते में जुड़ गया है|
16.5
1
मुकेश कुमार To शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड
सिंगल ही मिल पायेगा यहाँ पर| अच्छी डाली गई थी ये गेंद जिसे लेग साइड पर खेला और डीप से एक ही रन हासिल कर पाए|
16.5
wd
मुकेश कुमार To शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड
वाइड!!! ऑफ़ स्टम्प लाइन के काफी बाहर डाली गई गेंद| लेफ्ट कर दिया गेंद को कीपर के लिए| अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया है|
16.4
lb
मुकेश कुमार To जोस बटलर
लेग बाई के रूप में सिंगल आया है| टप्पा खाने के बाद अंदर की तरफ आई गेंद| बल्ला चलाया और बीट हुए| पैड्स को लगकर ऑफ़ साइड पर गई गेंद जहाँ से एक रन भागने का मौका बन गया|
16.3
1
मुकेश कुमार To शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड
वाइड यॉर्कर का प्लान| उसपर कवर्स की तरफ शॉट खेला| डीप में उसे फील्ड किया गया जहाँ से एक ही रन का मौका बन पाया|
16.2
1
मुकेश कुमार To जोस बटलर
सटीक यॉर्कर!! इस बार जड़ में डाली गई गेंद| सीधे बल्ले से सामने की तरफ शॉट खेला| फील्डर ने उसे फील्ड किया लेकिन एक रन से नहीं रोक सके|
16.1
6
मुकेश कुमार To जोस बटलर
छक्का!!! फ्री हिट का फायदा उठा लिया है| बल्ले की आवाज़ सुनो!! छह रनों का है ये फरमान सुनो!! खड़े-खड़े सीधे बल्ले से हीव कर दिया गुड लेंथ गेंद को और मिड विकेट बाउंड्री के पार भेज दिया|
16.1
nb
मुकेश कुमार To शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड
नो बॉल! ओवर स्टेप कर बैठे मुकेश कुमार यहाँ पर| वाइड यॉर्कर डाली गई| उसे शॉर्ट थर्ड मैन की तरफ खेला था| मिस फील्ड हुई जिसकी वजह से एक रन भागने का मौका बन गया| अब अगली गेंद फ्री हिट होगी और स्ट्राइक पर होंगे बटलर|
ओवर की समाप्ति 16 : 165/2
7 रन
- 115.1
- 015.2
- 415.3
- 015.4
- 115.5
- 115.6
श. रदरफ़ोर्ड
33 (24)
ज. बटलर
82 (46)
क. यादव
4-0-30-1
15.6
1
कुलदीप यादव To शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| सीधे बल्ले से सामने की तरफ गेंद को खेला| लॉन्ग ऑन की तरफ गई गेंद जहाँ से एक रन मिला है| 24 गेंद 39 रनों की दरकार है|
15.5
1
कुलदीप यादव To जोस बटलर
सिंगल ही मिल पायेगा यहाँ पर| बड़े आराम से बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया| गैप में गई गेंद जहाँ से एक रन मिला है|
15.4
0
कुलदीप यादव To जोस बटलर
डॉट बॉल!! इस बार सामने की तरफ ऑफ ड्राइव किया लेकिन ये एक डॉट बॉल हुई| गेंदबाज ने खुद ही उसे फील्ड किया है|
15.3
4
कुलदीप यादव To जोस बटलर
चौका!!! छोटी डाली गई गेंद पर तुरंत बैक फुट पर चले गए| उसपर ऑन साइड पर खेला गया पुल शॉट| बॉल तेज़ी से सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
15.2
0
कुलदीप यादव To जोस बटलर
डॉट बॉल!! कवर ड्राइव किया गया लेकिन रन का मौका नही बन सका|
15.1
1
कुलदीप यादव To शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड
सिंगल! गुड लेंथ लाइन पर डाली गई गेंद| सीधे बल्ले से मिड ऑफ़ की दिशा में खेला और एक रन हासिल किया है|
ओवर की समाप्ति 15 : 158/2
20 रन
- 414.1
- 414.2
- 414.3
- 414.4
- 414.5
- 014.6
ज. बटलर
77 (42)
श. रदरफ़ोर्ड
31 (22)
म. स्टार्क
3-0-39-0
14.6
0
मिचेल स्टार्क To जोस बटलर
गुड लेंथ गेंद को बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|
14.5
4
मिचेल स्टार्क To जोस बटलर
पांच गेंद पांच चौका!! इस बार फील्डर ने आगे की तरफ आते हुए भरसक प्रयास किया लेकिन गेंद उनसे काफी आगे गिर गई| तेज गति की छोटी गेंद पर पुल शॉट का इस्तेमाल करते हुए बल्लेबाज़ ने बाउंड्री बटोरी है| 31 गेंद पर 46 रन की दरकार है|
14.4
4
मिचेल स्टार्क To जोस बटलर
लगातार चार चौका बटलर के बल्ले से आता हुआ! लाजवाब शॉट! बल्लेबाज़ ने आगे आकर मिड ऑफ़ की तरफ गेंद को ड्राइव किया| गेंद सीधा सीमा रेखा पार कर गई|
14.3
4
मिचेल स्टार्क To जोस बटलर
चौका! शानदार प्लेसमेंट| बल्लेबाज़ ने गेंदबाज़ की गति का इस्तेमाल करते हुए गेंद को थर्ड मैन की ओर गाइड कर दिया और चार रन बटोरे|
14.2
4
मिचेल स्टार्क To जोस बटलर
चौका! बल्लेबाज़ ने गेंदबाज़ की गति का इस्तेमाल करते हुए गेंद को पॉइंट की ओर गाइड कर दिया और चार रन बटोरे|
14.1
4
मिचेल स्टार्क To जोस बटलर
चौका! गैप में गेंद को खेला| बॉल तेज़ी से सीधे कवर्स की ओर से सीमा रेखा के बाहर चली गई|
ओवर की समाप्ति 14 : 138/2
10 रन
- 1 WD 13.1
- 413.1
- 013.2
- 113.3
- 013.4
- 4 LB 13.5
- 013.6
श. रदरफ़ोर्ड
31 (22)
ज. बटलर
57 (36)
व. निगम
4-0-34-0
13.6
0
विप्रज निगम To शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड
एक और प्ले एंड मिस हुआ है| लेग साइड पर इस गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए| बाकी का काम कीपर ने किया है| 36 गेंद पर 66 रनों की दरकार है|
13.5
lb
विप्रज निगम To शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड
लेग बाईज के रूप में आया चौका| रिवर्स स्वीप शॉट लगाने गए थे| टर्न से चकमा खाए| बल्ले को ना लगकर पैड्स को लगी गेंद और कीपर के बाएँ ओर से होते हुए सीमा रेखा के पार चली गई चार रनों के लिए|
13.4
0
विप्रज निगम To शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड
स्विंग एंड मिस!! इस गेंद पर सामने की तरफ बड़ा शॉट लगाने गए और बीट हुए| बाकी का काम कीपर ने किया है|
13.3
1
विप्रज निगम To जोस बटलर
गुड लेंथ गेंद| सीधे बल्ले से उसे गैप में खेला और एक रन हासिल किया है|
13.2
0
विप्रज निगम To जोस बटलर
ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर रखी गई गेंद| पॉइंट की ओर गेंद को कट किया, फील्डर वहां मौजूद| रन का मौका नहीं बन सका|
13.1
4
विप्रज निगम To जोस बटलर
चौका!!! चिप शॉट सामने की तरफ खेला है| इनफील्ड के ऊपर से गेंद को लॉफ्ट करते हुए अपने लिए एक बाउंड्री हासिल की है|
13.1
wd
विप्रज निगम To जोस बटलर
वाइड!!! इस बार ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद| बल्लेबा से दूर रखने का प्रयास, उसे वाइड करार दिया गया है|
ओवर की समाप्ति 13 : 128/2
18 रन
- 612.1
- 612.2
- 012.3
- 112.4
- 412.5
- 112.6
ज. बटलर
52 (33)
श. रदरफ़ोर्ड
31 (19)
म. शर्मा
1-0-18-0
12.6
1
मोहित शर्मा To जोस बटलर
इस बार समझदारी के साथ सामने की तरफ गेंद को पुश किया| मिड ऑफ़ फील्डर जबतक उसे फील्ड करते तब तक एक रन मिल गया है|
12.5
4
मोहित शर्मा To जोस बटलर
चौका!!! स्मैशड थ्रू कवर्स!! इसके लिए तो दौड़ने की कोई ज़रुरत नहीं| इसी के साथ जोस बटलर का अर्ध शतक भी पूरा हो गया है| क्रीज़ में रहकर बल्लेबाज़ ने इसे कवर्स की ओर पंच किया और चौका बटोरा| किसी फील्डर को हिलने तक का मौका नहीं मिला शॉट इतना करारा था|
12.4
1
मोहित शर्मा To शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड
क्विक सिंगल!!! मिडिल स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| टैप किया उसे ऑफ़ साइड की ओर, तेज़ी से भागे रन और सिंगल पूरा किया|
12.3
0
मोहित शर्मा To शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड
डॉट बॉल! इस बार क्रीज़ में जाकर गेंद को स्टीयर किया लेकिन सीधा फील्डर की ओर मार बैठे| कोई रन नहीं हो सका|
12.2
6
मोहित शर्मा To शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड
एक और छक्का!!! बैक टू बैक पुल शॉट रदरफ़ोर्ड के बल्ले से निकलता हुआ| कमाल की बल्लेबाजी करते हुए गेंदबाज पर दबाव दाल दिया है| इस बार भी पुल शॉट का इस्तेमाल किया और गेंद सीधा दर्शकों के बीच गई छह रनों के लिए|
12.1
6
मोहित शर्मा To शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड
छक्का!!! करारा पुल शॉट शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड के द्वारा| इस बार पटकी गई गेंद को बैकफुट से पुल किया| शानदार संपर्क हुआ और बीच बल्ले से लगकर गेंद स्क्वायर लेग बाउंड्री की ओर गई छह रनों के लिए|
ओवर की समाप्ति 12 : 110/2
12 रन
- 111.1
- 111.2
- 111.3
- 111.4
- 1 WD 11.5
- 611.5
- 111.6
श. रदरफ़ोर्ड
18 (15)
ज. बटलर
47 (31)
क. यादव
3-0-23-1
11.6
1
कुलदीप यादव To शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस बार थर्ड मैन की ओर गेंद को कट किया एक रन के लिए|
11.5
6
कुलदीप यादव To शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड
छक्का!!! एक हाथ से 90 मीटर दूर बड़ा शॉट लगा दिया है| फ्लाईट दी थी कुलदीप ने यहाँ पर जिसका बल्लेबाज ने फायदा उठाया| सामने की तरफ शॉट लगाने गए, एक हाथ बल्ले से निकल गया था लेकिन गेंद स्टैंड्स में दस रो पीछे जाकर गिरी है|
11.5
wd
कुलदीप यादव To शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड
वाइड!!! ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर डाली गई गेंद| बल्लेबाज से दूर रह गई| कीपर ने उसे पकड़ा| वाइड का इशारा आया है|
11.4
1
कुलदीप यादव To जोस बटलर
बड़े आराम से इस गेंद को गैप में ढकेला और रन के साथ संतुष्ट हुए हैं|
11.3
1
कुलदीप यादव To शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड
संगल!! इस बार लेग साइड पर पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया है|
11.2
1
कुलदीप यादव To जोस बटलर
सिंगल!! इस बार ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर डाली गई फ्लैटर डेलिवरी| बटकर ने उसपर कट शॉट लगाया और डीप से एक रन हासिल किया है|
11.1
1
कुलदीप यादव To शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड
सिंगल!! शरीर पर आई गेंद को बल्लेबाज़ ने टर्न के साथ लेग साइड पर खेला| गैप मिला जहाँ से एक रन हासिल हो गया|
ओवर की समाप्ति 11 : 98/2
4 रन
- 210.1
- 110.2
- 010.3
- 010.4
- 110.5
- 010.6
ज. बटलर
45 (29)
श. रदरफ़ोर्ड
9 (11)
व. निगम
3-0-28-0
10.6
0
विप्रज निगम To जोस बटलर
प्ले एंड मिस!! इस बार गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए| रन का कोई मौका नहीं बन सका|
10.5
1
विप्रज निगम To शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड
बड़े शॉट के लिए गए लेकिन मिस हिट कर बैठे| लॉन्ग ऑफ़ की तरफ टप्पा खाने के बाद गई गेंद जहाँ से एक ही रन का मौका बन पाया|
10.4
0
विप्रज निगम To शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड
गुगली गेंद!! कवर ड्राइव किया गया लेकिन रन का मौका नही बन सका| बाकी का काम फील्डर ने किया है|
10.3
0
विप्रज निगम To शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड
डॉट बॉल!! इस बार क्रीज़ में जाकर गेंद को स्टीयर किया लेकिन सीधा फील्डर की ओर मार बैठे| कोई रन नहीं मिलेगा|
10.2
1
विप्रज निगम To जोस बटलर
विकटों के बीच डाली गई गेंद| ऑफ़ साइड पर पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया है|
10.1
2
विप्रज निगम To जोस बटलर
2 रन के साथ ओवर का आगाज हुआ है| बल्लेबाज़ ने आगे आकर दो रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|
ओवर की समाप्ति 10 : 94/2
9 रन
- 29.1
- 19.2
- 49.3
- 19.4
- 09.5
- 19.6
ज. बटलर
42 (26)
श. रदरफ़ोर्ड
8 (8)
क. यादव
2-0-11-1
9.6
1
कुलदीप यादव To जोस बटलर
सिंगल!! ओवरपिच डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की तरफ खेलकर एक रन हासिल किया| 10 ओवर की समाप्ति के बाद 94/2 गुजरात, जीत के लिए 60 गेंदों पर 110 रनों की दरकार है|
9.5
0
कुलदीप यादव To जोस बटलर
डॉट गेंद!! इस बार विकेट लाइन की स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं मिल पाया|
9.4
1
कुलदीप यादव To शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड
सिंगल!! लेग स्टंप पर डाली गई गूगली गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर एक रन निकाला|
9.3
4
कुलदीप यादव To शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड
चौका!! शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड के बल्ले से आती हुई उनकी इस पारी की पहली बाउंड्री!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने जगह बनाकर पॉइंट फील्डर के दाँए ओर से कट शॉट लगाया| गैप में गई गेंद चार रनों के लिए|
9.2
1
कुलदीप यादव To जोस बटलर
सिंगल!! लेग स्टंप की गेंद को बटलर ने समझदारी के साथ मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और एक रन मिल गया|
9.1
2
कुलदीप यादव To जोस बटलर
दुग्गी!! आगे डाली गई गेंद को बटलर ने मिड विकेट की ओर पुश करते हुए तेज़ी से भागकर 2 रन हासिल किया|
टाइम आउट का हुआ समय!! ढाई मिनट का ब्रेक जहाँ दोनों ही टीमें अपनी-अपनी रणनीति बनाती हुई नज़र आएँगी| 9 ओवरों की समाप्ति के बाद 85/2 गुजरात, लक्ष्य से 119 रन दूर| फिलहाल क्रीज़ पर जोस बटलर और शरफेन रदरफोर्ड की जोड़ी टिकी हुई है जिनके कन्धों पर टीम को अब आगे ले जाने की बड़ी ज़िम्मेदारी होगी| वहीँ गेंदबाजी टीम चाहेगी कि जल्द से जल्द इनका विकेट हासिल किया जाए| हाँ बटलर एक छोर से शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं और अक्षर को उनके विकेट की सख्त दरकार होगी|
ओवर की समाप्ति 9 : 85/2
10 रन
- 18.1
- 18.2
- 18.3
- 68.4
- 18.5
- 08.6
श. रदरफ़ोर्ड
3 (6)
ज. बटलर
38 (22)
व. निगम
2-0-24-0
8.6
0
विप्रज निगम To शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड
डॉट गेंद!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
8.5
1
विप्रज निगम To जोस बटलर
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की ओर पुल शॉट लगाकर एक रन लिया|
8.4
6
विप्रज निगम To जोस बटलर
छक्का!! जोस बटलर के बल्ले से आता हुआ सिक्स यहाँ पर!! आगे डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से सामने की ओर शॉट लगाया| ऐसे में बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए|
8.3
1
विप्रज निगम To शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड
इस बार ओवरपिच गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की ओर हवा में शॉट खेला| ऐसे में फील्डर के पास एक टप्पा खाकर गई गेंद जहाँ से एक रन ही मिल पाया|
8.2
1
विप्रज निगम To जोस बटलर
एक रन!! पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
8.1
1
विप्रज निगम To शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड
सिंगल!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गूगली गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर बड़ा शॉट लगाना चाहा| ऐसे में मिस टाइम हो गया और बल्ले का लीडिंग एज लेकर कवर की ओर नो मेंस लैंड में गिरी गेंद| बल्लेबाजों ने इसे में भागकर 1 रन ले लिया|
ओवर की समाप्ति 8 : 75/2
2 रन
- 07.1
- 17.2
- W 7.3
- 07.4
- 07.5
- 17.6
श. रदरफ़ोर्ड
1 (3)
ज. बटलर
30 (19)
क. यादव
1-0-2-1
7.6
1
कुलदीप यादव To शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड
सिंगल के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति| इस बार सीधे बल्ले से मिड ऑन की तरफ से खेलते हुए एक रन हासिल किया है|
7.5
0
कुलदीप यादव To शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड
इस बार टर्न होकर अंदर की तरफ आई गेंद| रदरफ़ोर्ड ने बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए|
7.4
0
कुलदीप यादव To शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड
ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर रखी गई गेंद| सीधे बल्ले से कवर्स की तरफ खेला| गैप का मौका नहीं बन सका|
7.3
W
कुलदीप यादव To साई सुदर्शन OUT!
आउट!! कैच आउट!! इसी बीच 60 रनों साझेदारी का हुआ अंत!! दिल्ली के हाथ लगी दूसरी विकेट!! साई सुदर्शन 36 रन बनाकर पवेलियन लौटे!! कुलदीप यादव के हाथ लगी पहली सफ़लता| लेंथ में छोटी डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से मिड विकेट बाउंड्री की ओर हवा में पुल शॉट लगाया| ऐसे में बल्ले के ऊपरी भाग को लगकर गेंद सीधा वहां मौजूद फील्डर ट्रिस्टन स्टब्स के हाथों में गई जहाँ से उन्होंने आसान सा कैच पकड़ा| 74/2 गुजरात टाइटंस|
7.2
1
कुलदीप यादव To जोस बटलर
बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|
7.1
0
कुलदीप यादव To जोस बटलर
गुगली डाली गई गेंद| लेंथ में थोड़ी छोटी| उसे कवर्स की तरफ खेला लेकिन फील्डर द्वारा फील्ड कर लिया गया|
ओवर की समाप्ति 7 : 73/1
6 रन
- 16.1
- 16.2
- 06.3
- 16.4
- 26.5
- 16.6
ज. बटलर
29 (17)
स. सुदर्शन
36 (20)
अ. पटेल
2-0-18-0
6.6
1
अक्षर पटेल To जोस बटलर
सिंगल!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
6.5
2
अक्षर पटेल To जोस बटलर
दुग्गी!! बटलर ने बैक फुट से डीप कवर्स की ओर शॉट लगाया| ऐसे में वहां फील्डर ने अपने बाँए ओर डाईव लगाकर गेंद को फील्ड किया| बल्लेबाजों ने इसी बीच भागकर 2 रन ले लिया|
6.4
1
अक्षर पटेल To साई सुदर्शन
छोटी गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाकर एक रन हासिल किया|
6.3
0
अक्षर पटेल To साई सुदर्शन
डॉट गेंद!! गुड लेंथ पर डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर की ओर शॉट लगाया| ऐसे में टप्पा खाकर गेंद फील्डर के पास गई| रन नहीं आ सका|
6.2
1
अक्षर पटेल To जोस बटलर
पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेलकर एक रन लिया|
6.1
1
अक्षर पटेल To साई सुदर्शन
गुड लेंथ पर पटकी गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की ओर शॉट लगाकर एक रन निकाला|
ओवर की समाप्ति 6 : 67/1
12 रन
- 05.1
- 45.2
- 45.3
- 15.4
- 1 WD 5.5
- 15.5
- 15.6
स. सुदर्शन
34 (17)
ज. बटलर
25 (14)
म. कुमार
2-0-22-0
5.6
1
मुकेश कुमार To साई सुदर्शन
सिंगल!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई फुलटॉस गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ की ओर खेलकर तेज़ी से एक रन पूरा किया|
5.5
1
मुकेश कुमार To जोस बटलर
एक रन!! इस दफ़ा तो आगे की गेंद को लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर एक रन पूरा किया|
5.5
wd
मुकेश कुमार To जोस बटलर
वाइड!!! लेग स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
5.4
1
मुकेश कुमार To साई सुदर्शन
सिंगल!! पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
5.3
4
मुकेश कुमार To साई सुदर्शन
चौका!! बैक टू बैक बाउंड्री साई सुदर्शन के बल्ले से आती हुई!! पिछले गेंद पर हवा में शॉट लगाया था तो इस बार ज़मीन को चुमती हुई गेंद सीमा रेखा तक गई!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की ओर शॉट लगाया| बॉल गई सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
5.2
4
मुकेश कुमार To साई सुदर्शन
चौका!! खूबसूरत शॉट बल्लेबाज़ द्वारा देखने को मिला यहाँ पर!! ऑफ़ स्टंप के बाहर डाली गई छोटी लेंथ की गेंद को जगह बनाकर पॉइंट की ओर कट शॉट खेला| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल और बॉल गई सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
5.1
0
मुकेश कुमार To साई सुदर्शन
डॉट गेंद!! प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर कट शॉट खेलने का मन बनाया| बॉल टप्पा खाकर तेज़ी से बल्ले को बीट करती हुई कीपर के दस्तानों में गई, रन नहीं आया|
ओवर की समाप्ति 5 : 55/1
14 रन
- 04.1
- 64.2
- 64.3
- 14.4
- 14.5
- 04.6
ज. बटलर
24 (13)
स. सुदर्शन
24 (12)
व. निगम
1-0-14-0
4.6
0
विप्रज निगम To जोस बटलर
डॉट बॉल के साथ हुई एक महंगे ओवर की समाप्ति| इस बार बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए| बाकी का काम फील्डर ने किया है| 5 के बाद 55/1 गुजरात टाईटन्स|
4.5
1
विप्रज निगम To साई सुदर्शन
पैड्स पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बल्ले का मुंह बंद करते हुए स्क्वायर लेग की दिशा में खेला| डीप में फील्डर तैनात, एक ही रन हासिल हुआ|
4.4
1
विप्रज निगम To जोस बटलर
सिंगल से इस बार काम चलाया है| फुल बॉल थी, बल्लेबाज़ ने इसपर आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया है|
4.3
6
विप्रज निगम To जोस बटलर
बैक टू बैक छक्का!!! बटलर ऑन फायर!! इस बार लॉन्ग ऑन के ऊपर से उठाकर मारा और छह रन प्राप्त किया है| बल्लेबाज़ ने महज़ इसे अपनी टाइमिंग के साथ हीव किया और गेंद को सीमा रेखा के पार भेज दिया|
4.2
6
विप्रज निगम To जोस बटलर
छक्का!!! स्टैंड एंड डेलिवर!! शानदार रीच है इस बल्लेबाज की भाई साहब!! गेंदबाज़ के ऊपर से उठाकर मारा सीधा साईट स्क्रीन की तरफ और छह रन प्राप्त किया है| दबाव अब पूरी तरह से नए गेंदबाज के ऊपर होगा|
4.1
0
विप्रज निगम To जोस बटलर
गुगली डाली गई गेंद| उसपर फ्लिक शॉट खेला गया लेकिन बॉल सीधा फील्डर के पास गई| रन का कोई मौका नहीं बन सका|
गेंदबाज़ी में बदलाव, विप्रज निगम के हाथों में थमाई गई बॉल...
ओवर की समाप्ति 4 : 41/1
12 रन
- 63.1
- 13.2
- 43.3
- 03.4
- 13.5
- 03.6
स. सुदर्शन
23 (11)
ज. बटलर
11 (8)
अ. पटेल
1-0-12-0
3.6
0
अक्षर पटेल To साई सुदर्शन
डॉट बॉल के साथ एक महंगे ओवर की हुई समाप्ति| ऑफ़ साइड पर पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके| 41/1 जीटी|
3.5
1
अक्षर पटेल To जोस बटलर
टैप एंड रन!! फ्रंट फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिला|
3.4
0
अक्षर पटेल To जोस बटलर
एक और बार उसी तरह का शॉट खेलना चाहा लेकिन इस बार गैप नहीं मिला है| पॉइंट की ओर गेंद को कट किया, फील्डर वहां मौजूद|
3.3
4
अक्षर पटेल To जोस बटलर
चौका!!! शानदार कट शॉट चार रन के लिए| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को कट किया| पॉइंट और कवर्स फील्डर के बीच से गेंद गई सीमा रेखा के पार चार रन के लिए| दबाव कुछ कम होगा बल्लेबाजों पर से यहाँ पर| काउंटर अटैक बल्लेबाज़ द्वारा किया गया है|
3.2
1
अक्षर पटेल To साई सुदर्शन
सिंगल से इस बार काम चलाया है| ऑफ़ साइड पर पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया है|
3.1
6
अक्षर पटेल To साई सुदर्शन
छक्का!! सुदर्शन ने लगाया सिक्स यहाँ पर!! पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की ओर स्वीप शॉट लगाया| ऐसे में बीच बल्ले को लगकर गेंद दर्शकों के बीच गई छह रनों के लिए|
ओवर की समाप्ति 3 : 29/1
11 रन
- 42.1
- 42.2
- 12.3
- 22.4
- 02.5
- 02.6
ज. बटलर
6 (5)
स. सुदर्शन
16 (8)
म. स्टार्क
2-0-19-0
2.6
0
मिचेल स्टार्क To जोस बटलर
डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| फील्डिंग टीम का वाइड का रिव्यु सफल हुआ| ऑफ़ स्टम्प पर शफल करते हुए बटलर इस गेंद पर लैप शॉट लगाने गए| गेंद से खुद को काफी दूर कर बैठे थे इस वजह से बीट हुए| कीपर ने उसे पकड़ा| अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया| फील्डिंग टीम ने वाइड का रिव्यु लिया| उसे चेक किया गया तो पाया गया कि बल्लेबाज के हिटिंग आर्क में थी गेंद| अंत में वाइड को बदला गया|
2.5
0
मिचेल स्टार्क To जोस बटलर
प्ले एंड मिस!! हार्ड लेंथ गेंद| लेग साइड पर खेलने गए थे लेकिन गति से चकमा खाए और पैड्स पर जाकर लगी गेंद जिसके बाद जमीन पर जा गिरे बटलर| कोई रन नहीं, कोई नुक्सान नहीं हुआ है|
2.4
2
मिचेल स्टार्क To जोस बटलर
2 रन मिल जाएगा यहाँ पर| फ्रंट फुट पर रहकर बल्लेबाज़ ने इस गेंद को पॉइंट की ओर ड्राइव कर दिया दो रनों के लिए|
2.3
1
मिचेल स्टार्क To साई सुदर्शन
सिंगल से इस बार काम चलाया है| गुड लेंथ गेंद थी| बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया है|
2.2
4
मिचेल स्टार्क To साई सुदर्शन
हैट्रिक चौका टीम के लिए आता हुआ! शानदार पंच शॉट कवर्स की तारफ खेला है| गैप मिला और बॉल तेज़ी से सीधे कवर्स की ओर से सीमा रेखा के बाहर चली गई|
2.1
4
मिचेल स्टार्क To साई सुदर्शन
चौका!! इस ओवर की पहली ही गेंद पर सुदर्शन ने बाउंड्री लगाकर स्टार्क का स्वागत किया है!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट और कवर फील्डर के बीच से कट शॉट लगाया| गैप में गई गेंद सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
ओवर की समाप्ति 2 : 18/1
10 रन
- 41.1
- 11.2
- 11.3
- W 1.4
- 01.5
- 41.6
ज. बटलर
4 (2)
स. सुदर्शन
7 (5)
म. कुमार
1-0-10-0
1.6
4
मुकेश कुमार To जोस बटलर
चौका!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! जोस बटलर ने बाउंड्री लगाकर अपना खाता खोला!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की ओर शॉट लगाया| ऐसे में बीच बल्ले को लगकर गेंद गैप में गई चार रनों के लिए|
1.5
0
मुकेश कुमार To जोस बटलर
डॉट गेंद!! विकेट लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से डिफेंड कर दिया|
जोस बटलर बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए हैं...
1.4
W
मुकेश कुमार To शुभमन गिल OUT!
आउट!!! रन आउट!! बड़े विकेट का पतन हुआ है यहाँ पर| करुण नायर के डायरेक्ट हिट ने शुभमन गिल की पारी का अंत कर दिया है| अब यहाँ से मुकाबले में दिल्ली ऊपर आ जायेगी| 7 रन बनाकर शुभमन गिल पवेलियन लौट गए हैं| विकेट लाइन पर डाली गई गेंद| गिल ने उसपर शॉर्ट मिड विकेट की तरफ फ्लिक किया और रन लेने भागे| इस बीच नायर तेज़ी से गेंद पर आये जिसे देखते हुए साई ने रन लेने से मना किया और वापिस भेजा| गिल वापिस तो लौटे लेकिन इस बीच थ्रो उनसे पहले विकटों से जा लगा था| 14/1 गुजरात टाईटन्स|
1.3
1
मुकेश कुमार To साई सुदर्शन
सिंगल से यहाँ भी काम चलाया है| ऑफ़ स्टम्प लाइन पर रखी गई थी गेंद| पॉइंट की ओर गेंद को कट किया एक रन के लिए|
1.2
1
मुकेश कुमार To शुभमन गिल
मिस फील्ड पर सिंगल ले लिया है| सीधे बल्ले से सामने की तरफ शॉट खेला| मुकेश उसे रोक नहीं सके| हाथ से लगकर मिड ऑन की तरफ गई गेंद जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
1.1
4
मुकेश कुमार To शुभमन गिल
चौका!! स्मैशड थ्रू कवर्स!! पहली बाउंड्री गिल के बल्ले से आती हुई| शानदार टाइमिंग और प्लेसमेंट दिखाई है| क्रीज़ में रहकर बल्लेबाज़ ने इसे कवर्स की ओर पंच किया और चौका बटोरा| किसी फील्डर को हिलने तक का मौका नहीं मिला शॉट इतना करारा था|
दूसरे छोर से गेंदबाज़ी करने मुकेश कुमार आए हैं...
ओवर की समाप्ति 1 : 8/0
8 रन
- 10.1
- 10.2
- 10.3
- 10.4
- 00.5
- 40.6
स. सुदर्शन
6 (4)
श. गिल
2 (2)
म. स्टार्क
1-0-8-0
0.6
4
मिचेल स्टार्क To साई सुदर्शन
चौका!!! बाउंड्री के साथ हुई ओवर की समाप्ति| पहला चौका इस रन चेज में आता हुआ| कवर ड्राइव किया और गैप में गेंद को खेला| बॉल तेज़ी से सीधे कवर्स की ओर से सीमा रेखा के बाहर चली गई| 8/0 गुजरात|
0.5
0
मिचेल स्टार्क To साई सुदर्शन
बैक ऑफ़ लेंथ गेंद पर प्ले एंड मिस हुआ है| छोटी डाली गई इस गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए| बाकी का काम कीपर ने किया है|
0.4
1
मिचेल स्टार्क To शुभमन गिल
एक और क्विक सिंगल!!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| टैप किया उसे मिड ऑफ़ की ओर, तेज़ी से भागे रन और सिंगल पूरा किया| समझदारी भरा क्रिकेट देखने को मिला है बल्लेबाज़ द्वारा| अभी तक बड़े शॉट की सोच नहीं दिखी है|
0.3
1
मिचेल स्टार्क To साई सुदर्शन
बढ़िया प्लेसमेंट लेकिन सिंगल ही मिल पायेगा| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर ब्लॉक किया| सिंगल का मौका बन गया| समझदारी भरा क्रिकेट अभी तक चला है दोनों बल्लेबाजों द्वारा|
0.2
1
मिचेल स्टार्क To शुभमन गिल
क्विक सिंगल के साथ गिल ने भी अपना खाता खोला है!!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| टैप किया उसे ऑफ़ साइड की ओर, तेज़ी से भागे रन और सिंगल पूरा किया है|
0.1
1
मिचेल स्टार्क To साई सुदर्शन
सिंगल के साथ रन चेज का आगाज हुआ है| शरीर पर डाली गई लेंथ गेंद| ऑन साइड पर उसे मोड़ा और गैप से एक रन हासिल किया है| कुलदीप ने इस बीच डाईव लगाकर गेंद को रोका है|

Type
Overs
Batsmen
- साई सुदर्शन
- शुभमन गिल
- जोस बटलर
- शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड
- राहुल तेवतिया
- शाहरुख खान
- राशिद खान
- अरशद खान
- साई किशोर
- मोहम्मद सिराज
- प्रसिद्ध कृष्णा
- इशांत शर्मा
Bowlers
मैच की जानकारी
- स्थान नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
- मौसम साफ़
- टॉस गुजरात टाइटन्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
- परिणाम गुजरात टाइटन्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 7 विकटों से हराया
- प्लेयर ऑफ द मैच जोस बटलर
- अंपायर Akshay Totre (IND), Keyur Kelkar (IND), एड्रियन होल्डस्टॉक
- रेफ़री Rajiv Seth (IND)