Advertisement
Advertisement

गुजरात टाइटन्स vs चेन्नई सुपर किंग्स, मैच 67 Commentary, Live Updates

गुजरात vs चेन्नई, 2025 - टी-20 Live Commentary

गुजरात टाइटन्स vs चेन्नई सुपर किंग्स स्कोरकार्ड
Share
मैच समाप्त   
मैच 67, नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद , May 25, 2025
गुजरात टाइटन्स गुजरात टाइटन्स
147 (18.3)
चेन्नई सुपर किंग्स चेन्नई सुपर किंग्स
230/5 (20.0)
चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटन्स को 83 रनों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    डेवाल्ड ब्रेविस
    57(23)
तो क्रिकेट फैन्स, आज के महा मुकाबले से महज इतना ही| अब हम रुख करते हैं दिन के दूसरे मुकाबले की तरफ जहाँ कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है| आइये अब वहां होगी आपसे मुलाकात|
231 रनों के इस रन चेज में गुजरात की बल्लेबाजी एक बार फिर से बिखरती हुई नजर आई| महज 30 रनों पर ही जीटी ने शुभमन गिल, जोस बटलर और शरफेन रदरफोर्ड के विकेट को गंवा दिया और रन चेज की पटरी से पूरी तरह से उतर गई| हाँ साई सुदर्शन ने 41 रनों की पारी जरूर खेली लेकिन उनके अलावा दूसरे एंड से कोई भी बल्लेबाज अधिक देर तक विकेट पर टिक नहीं पाया| इस बीच चेन्नई की तरफ से शानदार गेंदबाजी देखने को मिली| येलो आर्मी के सभी गेंदबाजों ने आज समझ बूझ भरी गेंदबाजी की और सही समय पर विकेट हासिल करते चले गए| हाँ लोअर ऑर्डर में अरशद खान ने अपने बल्ले का जलवा जरूर दिखाया और आगे आने वाले मुकाबलों के लिए अपनी बल्लेबाजी को साबित किया लेकिन वो भी टीम को बड़ी हार से बचा नहीं पाए|
पिछले कुछ मुकाबलों से टीम की गेंदबाजी तो खराब हो रही साथ ही साथ बल्लेबाजी भी अपनी फॉर्म से दूर जाती हुई दिखी है| वहीँ आज पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स की टीम डेवोन कांवे (52) और डेवाल्ड ब्रेविस (57) के अर्ध शतकों की बदौलत बोर्ड पर 230 रनों के विशाल स्कोर तक जा पाई| इस बीच आयुष म्हात्रे (34) और उर्विल पटेल (37) ने भी आक्रामक पारी खेली और टीम को एक शानदार शुरुआत दिलाई थी|
टॉस जीतकर आज चेन्नई के कप्तान एमएस धोनी ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया जो सही साबित हो गया| वहीँ दूसरी तरफ गुजरात की टीम चेज ही करने को देख रही थी लेकिन टीम की गेंदबाजी एक बार फिर से महंगी साबित हुई और बोर्ड पर फिर से एक बड़ा टोटल लगाने में विपक्षी टीम को मदद प्रदान कर दी| प्ले ऑफ्स में क्वालीफाई करने के बाद जीटी की टीम पूरी तरह से लड़खड़ाती हुई नजर आ रही है|
इन्डियन प्रीमियर लीग के 67वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाईटन्स को 83 रनों से शिकस्त दे दी है| दो अंक चेन्नई के खाते में दर्ज हो गए हैं और वो आखिरी पायदान पर फिनिश करेगी| इन दो अंकों के साथ अब येलो आर्मी इस लीग से विदा लेगी| वहीँ इस लीग में अच्छी शुरुआत के बाद गुजरात की गाड़ी आखिरी दो मुकाबलों में डीरेल होती हुई नजर आई है| साथ ही साथ गुजरात अब टॉप टू में आने के लिए भी संघर्ष करती दिखेगी|
18.3
W
अंशुल कंबोज To साई किशोर OUT!
आउट!!! कैच आउट!! कॉट एमएस धोनी बोल्ड अंशुल कंबोज| माही के दस्तानों में गया ये आखिरी कैच| इसी के साथ चेन्नई की टीम ने गुजरात को 83 रनों से मात दे दी है| अंशुल कंबोज के हाथ लगी तीसरी विकेट| शॉर्ट बॉल बाउंसर, इसपर पुल शॉट लगाने गए, टॉप एज लगा हवा में गई गेंद| कीपर धोनी उसके पीछे गए और कैच को पूरा किया है|
18.2
1
अंशुल कंबोज To मोहम्मद सिराज
सिंगल, बैकफुट से गेंद को डिफेंड किया, ऑफ़ साइड पर गई जहाँ से एक रन मिल गया|
18.1
2
अंशुल कंबोज To मोहम्मद सिराज
2 रन मिलेगा यहाँ पर, बैकफुट से गेंद को डिफेंड किया, ऑफ़ साइड पर गई जहाँ से दो रन मिल गए|
ओवर की समाप्ति 18 : 144/9
3 रन
  • 117.1
  • 017.2
  • W 17.3
  • 017.4
  • 1 WD 17.5
  • 1 LB 17.5
  • 017.6
स. किशोर
3 (6)
म. सिराज
0 (2)
न. अहमद
4-0-21-3
17.6
0
नूर अहमद To साई किशोर
डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|
17.5
lb
नूर अहमद To मोहम्मद सिराज
एलबीडबल्यू की बड़ी अपील, अम्पायर सहमत नहीं, पैड्स से लगकर ऑन साइड पर गई गेंद, लेग बाई के रूप में रन आ गया|
17.5
wd
नूर अहमद To मोहम्मद सिराज
वाइड!! एक अतिरिक्त गेंद और रन यहाँ पर देखने को मिला है|
17.4
0
नूर अहमद To मोहम्मद सिराज
ऑफ़ साइड के बाहर थी गेंद जिसे जाने दिया कीपर की तरफ| कोई रन नहीं हुआ|
17.3
W
नूर अहमद To अरशद खान OUT!
आउट!!! क्लीन बोल्ड!! यू मिस आई हिट!! नूर अहमद के हाथ लगी एक और विकेट| चाइनामैन को खेलने गए लेकिन निकली गुगली| उसपर आड़े बल्ले से लेग साइड पर शॉट लगाने गए| गति और लाइन से चकमा खाए| बल्ले को मिस करने के बाद सीधा ऑफ़ स्टम्प से जा टकराई गेंद और बूम| 20 रन बनाकर अरशद खान बने नूर अहमद का तीसरा शिकार| अब जीत से महज एक विकेट दूर है चेन्नई| 142/9 गुजरात टाईटन्स|
17.2
0
नूर अहमद To अरशद खान
आड़े बल्ले से खेला गया शॉट, प्ले एंड मिस हुआ! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
17.1
1
नूर अहमद To साई किशोर
सिंगल!! बल्लेबाज़ ने इस गेंद को कवर्स की तरफ लॉफ्ट किया और टीम के खाते में एक रन जोड़ा|
ओवर की समाप्ति 17 : 141/8
14 रन
  • 116.1
  • 616.2
  • 616.3
  • 1 WD 16.4
  • 016.4
  • 016.5
  • 016.6
अ. खान
20 (12)
स. किशोर
2 (4)
म. पथिराना
3-0-29-1
16.6
0
मथीशा पथिराना To अरशद खान
बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
16.5
0
मथीशा पथिराना To अरशद खान
क्रीज़ में जाकर गेंद को स्टीयर किया लेकिन सीधा फील्डर की ओर मार बैठे|
16.4
0
मथीशा पथिराना To अरशद खान
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से लेग साइड की ओर खेलने का प्रयास किया| ऐसे में बल्ले पर नहीं आई गेंद और शरीर को जा लगी| रन नहीं मिला|
16.4
wd
मथीशा पथिराना To अरशद खान
वाइड!!! बाउंसर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कीपर की तरफ जाने दिया| अम्पायर ने दिया वाइड यहाँ पर|
16.3
6
मथीशा पथिराना To अरशद खान
छक्का!! अरशद खान के बल्ले से आता हुआ बैक टू बैक सिक्स यहाँ पर!! इस बार पूरी ताक़त के साथ बल्लेबाज़ ने इस गेंद पर आक्रमण किया और उसे मिड विकेट के पार स्लॉग करते हुए छह रन हासिल किये|
16.2
6
मथीशा पथिराना To अरशद खान
छक्का! काफी शानदार शॉट| बल्लेबाज़ ने महज़ इसे अपनी टाइमिंग के साथ लॉफ्ट किया और गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी स्टैंड्स में छह रनों के लिए|
16.1
1
मथीशा पथिराना To साई किशोर
फ्रंटफुट से गेंद को डिफेंड किया जहाँ से एक रन मिल गया|
ओवर की समाप्ति 16 : 127/8
2 रन
  • 015.1
  • 115.2
  • W 15.3
  • 015.4
  • 015.5
  • 115.6
स. किशोर
1 (3)
अ. खान
8 (7)
न. अहमद
3-0-19-2
15.6
1
नूर अहमद To साई किशोर
बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
15.5
0
नूर अहमद To साई किशोर
स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
15.4
0
नूर अहमद To साई किशोर
विकेट लाइन पर डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से सामने की ओर पुश किया| गेंदबाज़ ने बॉल को खुद ही फील्ड कर लिया|
अगले बल्लेबाज़ साई किशोर हैं...
15.3
W
नूर अहमद To राहुल तेवतिया OUT!
आउट!! कैच आउट!! इस बार राहुल तेवतिया 14 रन बनाकर पवेलियन लौटे!! नूर अहमद के हाथ लगी दूसरी विकेट| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने शॉर्ट कवर की और हवा में शॉट लगाया| ऐसे में वहां मौजूद फील्डर शिवम दुबे ने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 126/8 गुजरात|
15.2
1
नूर अहमद To अरशद खान
बल्लेबाज़ ने इस गेंद को लॉफ्ट किया और टीम के खाते में एक रन जोड़ा|
15.1
0
नूर अहमद To अरशद खान
हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|
ओवर की समाप्ति 15 : 125/7
15 रन
  • 414.1
  • 214.2
  • 114.3
  • 014.4
  • 1 WD 14.5
  • 614.5
  • 114.6
अ. खान
7 (5)
र. तेवतिया
14 (9)
द. हूडा
1-0-15-0
14.6
1
दीपक हूडा To अरशद खान
सिंगल!! ऑफ साइड की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेलकर एक रन हासिल किया|
14.5
6
दीपक हूडा To अरशद खान
छक्का!! अरशद खान के बल्ले से आता हुआ सिक्स यहाँ पर!! आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर हवा में शॉट लगाया| ऐसे में बीच बल्ले को लगकर गेंद स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए|
14.5
wd
दीपक हूडा To अरशद खान
वाइड! डाउन द लेग| बल्लेबाज़ की पहुंच से बहुत दूर| कीपर तक गई| अम्पायर ने बाहें फैलाई और वाइड करार दिया|
14.4
0
दीपक हूडा To अरशद खान
एलबीडबल्यू की हुई अपील, अम्पायर ने नकारा!! गुड लेंथ पर पटकी गई गेंद| टप्पा खाकर टर्न हुई और अंदर की तरफ तेज़ी से आई| बल्लेबाज़ डिफेंड करने गई लेकिन बल्ले को बीट करती हुई गेंद पैड्स को जा लगी| कीपर ने की एलबीडबल्यू की अपील, अम्पायर सहमत नहीं दिखाई दिए|
14.3
1
दीपक हूडा To राहुल तेवतिया
पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
14.2
2
दीपक हूडा To राहुल तेवतिया
दुग्गी!! पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए 2 रन ले लिया|
14.1
4
दीपक हूडा To राहुल तेवतिया
चौका! अच्छी गेंद लेकिन बेहतरीन शॉट| रॉंग वन थी जिसे बल्लेबाज़ ने जल्दी पिक कर लिया| रिवर्स स्वीप किया पॉइंट की ओर और बाउंड्री हासिल की|
ओवर की समाप्ति 14 : 110/7
4 रन
  • 013.1
  • 413.2
  • 013.3
  • W 13.4
  • 013.5
  • 013.6
अ. खान
0 (2)
र. तेवतिया
7 (6)
म. पथिराना
2-0-15-1
13.6
0
मथीशा पथिराना To अरशद खान
डॉट बॉल के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति| इस बार ऑफ़ ड्राइव किया गया लेकिन उसे रोक दिया गया| रन चाहते थे फील्डर लेकिन बल्लेबाज ने उन्हें वापिस भेजा|
13.5
0
मथीशा पथिराना To अरशद खान
नॉट आउट!! इस बार ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई फुलटॉस गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर पुश किया| ऐसे में फील्डर के पास गई गेंद तो उन्होंने पकड़ते ही कैच की अपील की| जिसके बाद फील्ड अम्पायर ने थर्ड अम्पायर का सहारा लिया| तभी रिप्ले में देखने से पता लगा कि गेंद एक टप्पा खाकर फील्डर तक गई थी| नॉट आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला|
अरशद खान बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए हैं...
13.4
W
मथीशा पथिराना To गेराल्ड कोएटज़ी OUT!
आउट!! क्लीन बोल्ड!! मथीशा पथिराना के हाथ लगी पहली विकेट| 5 रन बनाकर गेराल्ड कोएटज़ी अब पवेलियन लौट गए हैं| इस बार गेंदबाज ने अपनी गति और इन स्विंग से बल्लेबाज को पूरी तरह से चकमा दे दिया| कमाल की इनस्विंग गेंद थी| पड़कर अंदर आई| इसे डिफेंड करने गए लेकिन बल्ले पर नहीं ले सके| बल्ले को बीट करने के बाद सीधा लेग स्टम्प से जा टकराई ये गेंद और बूम| 110/7 गुजरात टाईटन्स|
13.3
0
मथीशा पथिराना To गेराल्ड कोएटज़ी
शानदार स्विंग गेंद थी इस बार, प्ले एंड मिस हुआ! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
13.2
4
मथीशा पथिराना To गेराल्ड कोएटज़ी
चौका!! गेराल्ड कोएटज़ी के बल्ले से आती हुई पहली बाउंड्री!! आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर और मिड ऑफ फील्डर के बीच से शॉट लगाया| गैप में गई गेंद चार रनों के लिए|
13.1
0
मथीशा पथिराना To गेराल्ड कोएटज़ी
बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
ओवर की समाप्ति 13 : 106/6
9 रन
  • 612.1
  • 012.2
  • 112.3
  • 112.4
  • W 12.5
  • 112.6
ग. कोएटज़ी
1 (1)
र. तेवतिया
7 (6)
न. अहमद
2-0-17-1
12.6
1
नूर अहमद To गेराल्ड कोएटज़ी
सिंगल!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! इस बार बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और एक रन मिल गया|
अगले बल्लेबाज़ गेराल्ड कोएटज़ी हैं...
12.5
W
नूर अहमद To राशिद खान OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट उर्विल पटेल बोल्ड नूर अहमद| एक और विकेट का पतन हुआ है यहाँ पर| इस बार राशिद खान 12 रन बनाकर नूर अहमद का पहला शिकार बने हैं| ऊपर डाली गई गुगली गेंद| राशिद ने उसपर घुटना टिकाकर लॉन्ग ऑन की तरफ स्लॉग किया था| बल्ले पर ठीक तरह से नहीं आई गेंद और मिस टाइम हो गया| हवा में गई, सीमा रेखा के ठीक आगे तैनात फील्डर उर्विल ने एक बढ़िया जज कैच पकड़ा है| 105/6 गुजरात टाईटन्स|
12.4
1
नूर अहमद To राहुल तेवतिया
टैप एंड रन!! आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक करते हुए गैप से एक रन चुराया|
12.3
1
नूर अहमद To राशिद खान
सिंगल!! इस बार पॉइंट की ओर गेंद को कट किया एक रन के लिए|
12.2
0
नूर अहमद To राशिद खान
टाईट लाइन पर डाली गई गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने डिफेंड करते हुए सम्मान दे दिया| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर|
12.1
6
नूर अहमद To राशिद खान
छक्का!!! राशिद खान ने अपने मिरर इमेज गेंदबाज को लगाया छक्का!! घुटना टिकाते हुए स्लॉग स्वीप किया और गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेजने में कामयाब हुए|
ओवर की समाप्ति 12 : 97/5
11 रन
  • 011.1
  • 211.2
  • 211.3
  • 111.4
  • 1 WD 11.5
  • 411.5
  • 111.6
र. खान
5 (4)
र. तेवतिया
6 (5)
म. पथिराना
1-0-11-0
11.6
1
मथीशा पथिराना To राशिद खान
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| एक और बार पुल शॉट लगाना चाहा लेकिन इस बार गति और उछाल की वजह से मिस टाइम कर बैठे| हवा में गई लेकिन नो मेंस लैंड में गिरी जहाँ से एक रन का मौका बन गया| 97/5 जीटी|
11.5
4
मथीशा पथिराना To राशिद खान
चौका!!! करारा पुल शॉट, पटकी गई गेंद को बैकफुट से पुल किया| शानदार संपर्क हुआ और बीच बल्ले से लगकर गेंद स्क्वायर लेग बाउंड्री की ओर गई चार रनों के लिए|
11.5
wd
मथीशा पथिराना To राशिद खान
वाइड! ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर डाली गई गेंद| ये निश्चित ही एक वाइड होनी चाहिए| जी हाँ| ये वाइड ही है|
11.4
1
मथीशा पथिराना To राहुल तेवतिया
सिंगल!! ऑफ़ स्टम्प लाइन पर डाली गई गेंद| पंच किया ऑफ़ साइड पर जहाँ से एक रन हासिल हो गया है|
11.3
2
मथीशा पथिराना To राहुल तेवतिया
दो और रन मिल जाएगा यहाँ पर!! शरीर की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा| फील्डर गेंद के पीछे भागे लेकिन तब तक बल्लेबाजों ने दो रन चुरा लिया| बढ़िया रनिंग विकटों के बीच देखने को मिली है|
11.2
2
मथीशा पथिराना To राहुल तेवतिया
दुग्गी!! पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा| फील्डर गेंद के पीछे भागे लेकिन तब तक बल्लेबाजों ने दो रन चुरा लिया|
11.1
0
मथीशा पथिराना To राहुल तेवतिया
डॉट बॉल!! प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
ओवर की समाप्ति 11 : 86/5
1 रन
  • W 10.1
  • 110.2
  • 010.3
  • W 10.4
  • 010.5
  • 010.6
र. खान
0 (2)
र. तेवतिया
1 (1)
र. जडेजा
3-0-17-2
10.6
0
रवींद्र जडेजा To राशिद खान
इस बार टर्न होते हुए अंदर आई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे भली भांति परखा और अंत में डिफेंड कर दिया| लेग साइड पर गई, गैप नहीं मिला|
10.5
0
रवींद्र जडेजा To राशिद खान
बैक फुट पर जाकर गेंद की लाइन में बल्ले को प्रस्तुत किया और ब्लॉक कर दिया| रन का मौका नहीं बन पायेगा|
अगले बल्लेबाज़ राशिद खान हैं...
10.4
W
रवींद्र जडेजा To साई सुदर्शन OUT!
आउट!! कैच आउट!! एक ही ओवर में रवींद्र जडेजा के हाथ लगी दो बड़ी विकेट!! इस बार साई सुदर्शन 41 रन बनाकर पवेलियन लौटे| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर फील्डर के ऊपर से खेलने का प्रयास किया था लेकिन गेंद टप्पा खाकर तेज़ी से बल्ले के ऊपरी भाग को लगती हुई पॉइंट की ओर गई| तभी फील्डर शिवम दुबे ने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 86/5 गुजरात|
10.3
0
रवींद्र जडेजा To साई सुदर्शन
डॉट गेंद!! पॉइंट की ओर गेंद को कट किया, फील्डर वहां मौजूद| रन नहीं आ सका|
10.2
1
रवींद्र जडेजा To राहुल तेवतिया
बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
राहुल तेवतिया बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए हैं...
10.1
W
रवींद्र जडेजा To शाहरुख खान OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट मथीशा पथिराना बोल्ड रवींद्र जडेजा| शॉर्ट थर्ड मैन पर पथिराना ने दो बार फम्बल किया लेकिन तीसरी बार में कैच को पूरा किया है| जड्डू ने आकर 55 रनों की साझेदारी का अंत कर दिया है| 19 रन बनाकर शाहरुख खान बने रवींद्र जडेजा का पहला शिकार| ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई गेंद| बल्लेबाज ने उसपर जोर से शॉट लगाना चाहा| आउट साइड एज लेकर हवा में गई गेंद जहाँ तीसरे प्रयास में कैच को पूरा किया गया है| 85/4 गुजरात|
ओवर की समाप्ति 10 : 85/3
18 रन
  • 49.1
  • 49.2
  • 19.3
  • 69.4
  • 19.5
  • 29.6
स. सुदर्शन
41 (26)
श. खान
19 (14)
श. दुबे
2-0-33-0
9.6
2
शिवम दुबे To साई सुदर्शन
दुग्गी!! इस दफ़ा लो फुलटॉस डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से सामने की ओर शॉट खेला| ऐसे में लॉन्ग ऑफ से भागकर फील्डर ने गेंद को पकड़ा| बल्लेबाजों ने तेज़ी से 2 रन बटोर लिया| 10 ओवर की समाप्ति के बाद 85/3 है गुजरात, जीत के लिए 60 गेंदों पर 146 रनों की ज़रुरत है|
9.5
1
शिवम दुबे To शाहरुख खान
ऑन ड्राइव का इस्तेमाल और एक रन बल्लेबाज़ के खाते में जुड़े|
9.4
6
शिवम दुबे To शाहरुख खान
छक्का!! शाहरुख खान के बल्ले से आता हुआ इस बार बड़ा शॉट!! गुड लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने खड़े-खड़े लॉन्ग ऑफ बाउंड्री के बाहर भेजा| ऐसे में दर्शकों के बीच गई बॉल छह रनों के लिए|
9.3
1
शिवम दुबे To साई सुदर्शन
फ्रंट फुट पर रहकर बल्लेबाज़ ने इस गेंद को कवर्स की ओर ड्राइव कर दिया एक रन के लिए|
9.2
4
शिवम दुबे To साई सुदर्शन
चौका!! बैक टू बैक बाउंड्री सुदर्शन के बल्ले से आती हुई!! दौड़ने की कोई ज़रुरत नहीं यहाँ पर| बल्लेबाज़ ने आगे आकर इस गेंद को कवर्स की ओर पंच कर दिया| गेंद सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
9.1
4
शिवम दुबे To साई सुदर्शन
चौका!! सुदर्शन के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!! लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की ओर पुल शॉट लगाया| ऐसे में वहां मौजूद खिलाड़ी से हुई मिसफील्ड और गेंद गई सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
ओवर की समाप्ति 9 : 67/3
8 रन
  • 18.1
  • 18.2
  • 18.3
  • 48.4
  • 18.5
  • 08.6
श. खान
12 (12)
स. सुदर्शन
30 (22)
न. अहमद
1-0-8-0
8.6
0
नूर अहमद To शाहरुख खान
डॉट गेंद!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! लेग स्टंप के बाहर की गेंद को बल्लेबाज़ ने स्वीप शॉट खेलने का प्रयास किया लेकिन गेंद बल्ले को बीट करती हुई पैड्स को जा लगी| रन नहीं आ सका|
8.5
1
नूर अहमद To साई सुदर्शन
फ्रंट फुट पर रहकर बल्लेबाज़ ने इस गेंद को पॉइंट की ओर ड्राइव कर दिया एक रन के लिए|
8.4
4
नूर अहमद To साई सुदर्शन
चौका!! खूबसूरत शॉट बल्लेबाज़ द्वारा देखने को मिला यहाँ पर!! ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने जगह बनाकर एक्स्ट्रा कवर्स की दिशा में खेला| हवा में गई बॉल गैप में टप्पा खाकर सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|
8.3
1
नूर अहमद To शाहरुख खान
गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर की ओर पुश करते हुए एक रन निकाला|
8.2
1
नूर अहमद To साई सुदर्शन
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाकर एक रन लिया|
8.1
1
नूर अहमद To शाहरुख खान
हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
ओवर की समाप्ति 8 : 59/3
15 रन
  • 17.1
  • 17.2
  • 07.3
  • 5 WD 7.4
  • 17.4
  • 67.5
  • 17.6
श. खान
10 (9)
स. सुदर्शन
24 (19)
श. दुबे
1-0-15-0
7.6
1
शिवम दुबे To शाहरुख खान
सिंगल!! इसी बीच लॉन्ग ऑन की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेलकर एक रन लिया|
7.5
6
शिवम दुबे To शाहरुख खान
छक्का! काफी शानदार शॉट| बल्लेबाज़ ने महज़ इसे अपनी टाइमिंग के साथ लॉफ्ट किया और गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी|
7.4
1
शिवम दुबे To साई सुदर्शन
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
7.4
wd
शिवम दुबे To साई सुदर्शन
वाइड के साथ बाई के रूप में मिला चौका!! यानी इस गेंद पर आया 5 रन!! लेग स्टंप पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने फ्लिक करना चाहा| बल्ले और गेंद में कोई संपर्क नहीं हुआ और बॉल कीपर के दाँए ओर से फाइन लेग बाउंड्री के बाहर गई चार रनों के लिए| इसी बीच फील्ड अम्पायर ने वाइड के साथ बाई का इशारा किया|
7.3
0
शिवम दुबे To साई सुदर्शन
विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
7.2
1
शिवम दुबे To शाहरुख खान
शॉर्टपिच डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाकर एक रन लिया|
7.1
1
शिवम दुबे To साई सुदर्शन
पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की दिशा में खेला| एक रन मिल गया|
ओवर की समाप्ति 7 : 44/3
9 रन
  • 16.1
  • 16.2
  • 46.3
  • 16.4
  • 16.5
  • 16.6
स. सुदर्शन
22 (16)
श. खान
2 (6)
र. जडेजा
2-0-16-0
6.6
1
रवींद्र जडेजा To साई सुदर्शन
फ्रंट फुट पर रहकर बल्लेबाज़ ने इस गेंद को पॉइंट की ओर ड्राइव कर दिया एक रन के लिए|
6.5
1
रवींद्र जडेजा To शाहरुख खान
ऑफ साइड की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेलकर एक रन हासिल किया|
6.4
1
रवींद्र जडेजा To साई सुदर्शन
कवर्स की ओर गेंद को कट किया एक रन के लिए|
6.3
4
रवींद्र जडेजा To साई सुदर्शन
चौका!! शानदार कट शॉट यहाँ पर बल्लेबाज़ द्वारा किसी भी फील्डर को दौड़ने की कोई ज़रुरत नहीं यहाँ पर| बल्लेबाज़ ने ऑफ स्टंप की गेंद को डीप पॉइंट की ओर गेंद को गैप में खेला| ऐसे में सीमा रेखा पार कर गई बॉल चार रनों के लिए|
6.2
1
रवींद्र जडेजा To शाहरुख खान
विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की तरफ खेलकर एक रन लिया|
6.1
1
रवींद्र जडेजा To साई सुदर्शन
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
ओवर की समाप्ति 6 : 35/3
5 रन
  • 05.1
  • 45.2
  • 05.3
  • 05.4
  • 1 LB 5.5
  • 05.6
श. खान
0 (4)
स. सुदर्शन
15 (12)
ख. अहमद
3-0-17-1
5.6
0
खलील अहमद To शाहरुख खान
बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ| रन नहीं हो सका|
5.5
lb
खलील अहमद To साई सुदर्शन
एलबीडबल्यू की हुई अपील लेकिन अम्पायर ने नकारा!! इसी बीच लेग बाई के रूप में मिला एक रन!! पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने फ्लिक करना चाहा| गेंद और बल्ले का ताल मेल नहीं हो सका| इसी बीच बॉल पैड्स को लगकर ऑफ साइड की ओर गई जहाँ से लेग बाई के रूप में एक रन मिला| हालाँकि गेंदबाज़ के द्वारा अपीन हुई लेकिन अम्पायर सहमत नहीं दिखे|
5.4
0
खलील अहमद To साई सुदर्शन
डॉट गेंद!! विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से रोकना सही समझा|
5.3
0
खलील अहमद To साई सुदर्शन
ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर कट किया| ऐसे में फील्डर ने अपने बाँए डाईव लगाकर गेंद को पकड़ा| रन नहीं आ सका|
5.2
4
खलील अहमद To साई सुदर्शन
चौका! हलके हाथों से खेला गया शॉट| बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर गेंद को अपने तक आने दिया, आखिरी समय में उसे थर्ड मैन की तरफ गाइड करते हुए चौका बटोरा|
5.1
0
खलील अहमद To साई सुदर्शन
गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने शॉर्ट मिड विकेट की ओर फ्लिक किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
ओवर की समाप्ति 5 : 30/3
1 रन
  • 14.1
  • 04.2
  • W 4.3
  • 04.4
  • 04.5
  • 04.6
श. खान
0 (3)
स. सुदर्शन
11 (7)
अ. कंबोज
2-0-10-2
4.6
0
अंशुल कंबोज To शाहरुख खान
डॉट गेंद!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें| 5 ओवर की समाप्ति के बाद 30/3 गुजरात|
4.5
0
अंशुल कंबोज To शाहरुख खान
टाईट लाइन पर डाली गई गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने डिफेंड करते हुए सम्मान दे दिया| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर|
4.4
0
अंशुल कंबोज To शाहरुख खान
गुड लेंथ पर पटकी गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने बैक फुट से डिफेंड कर दिया| रन का मौका नहीं बन पाया|
अगले बल्लेबाज़ शाहरुख खान हैं...
4.3
W
अंशुल कंबोज To शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड OUT!
आउट!! कैच आउट!!! कॉट आयुष म्हात्रे बोल्ड अंशुल कंबोज| एक और विकेट का पतन हुआ है यहाँ पर| मिड ऑन से अपने बाएँ ओर भागते हुए आयुष ने एक शानदार रनिंग कैच पकड़ा है| खाता भी नहीं खोल पाए शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड| इस बार हार्ड लेंथ गेंद थी| बल्लेबाज ने उसपर लेग साइड की तरफ शॉट लगाया| गति और लाइन से चकमा खाए| मिस टाइम हुआ, हवा में गई गेंद जिसे फील्डर ने बड़े शानदार अंदाज में डाईव लगाकर लपक लिया है| 30/3 गुजरात टाईटन्स|
4.2
0
अंशुल कंबोज To शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड
बैक फुट पर जाकर गेंद की लाइन में बल्ले को लाकर पंच कर दिया| गैप नहीं मिल सका| रन का मौका नहीं बन पायेगा|
4.1
1
अंशुल कंबोज To साई सुदर्शन
पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेलकर एक रन लिया|
ओवर की समाप्ति 4 : 29/2
2 रन
  • 03.1
  • 03.2
  • 23.3
  • W 3.4
  • 03.5
  • 03.6
श. रदरफ़ोर्ड
0 (2)
स. सुदर्शन
10 (6)
ख. अहमद
2-0-13-1
3.6
0
खलील अहमद To शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड
डॉट गेंद!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! अरे वाह!!! पड़कर काँटा बदला गेंद ने और बल्लेबाज़ को चारो खाने चित कर दिया| बाहरी किनारे को छोड़ती हुई कीपर के दस्तानों में प्रस्थान कर गई गेंद|
3.5
0
खलील अहमद To शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड
प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
गुजरात टाइटंस के लिए इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में मैदान पर बल्लेबाज़ी करने शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड आए हैं...
3.4
W
खलील अहमद To जोस बटलर OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट अंशुल कंबोज बोल्ड खलील अहमद| एक और बड़े विकेट का पतन हुआ है| गुजरात की टीम मुकाबले में पीछे होती जा रही है| 5 रन बनाकर जोस बटलर बने खलील अहमद का पहला शिकार| इस बार आगे आकर शॉट खेलना चाहा| हार्ड लेंथ गेंद थी| उसपर शॉट लगाने गए| बल्ले का मोटा किनारा लेकर कवर्स की तरफ हवा में गई गेंद, फील्डर उसके नीचे आये और कैच को पूरा किया गया| 29/2 गुजरात टाईटन्स|
3.3
2
खलील अहमद To जोस बटलर
2 रन मिलेगा यहाँ पर| इस बार किनारा लेकर फाइन लेग की तरफ गई गेंद और दो रन मिल गए|
3.2
0
खलील अहमद To जोस बटलर
बैक फुट पर जाकर गेंद की लाइन में बल्ले को प्रस्तुत किया और ब्लॉक कर दिया| रन का मौका नहीं बन पायेगा|
3.1
0
खलील अहमद To जोस बटलर
डॉट बॉल!! बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ|
ओवर की समाप्ति 3 : 27/1
9 रन
  • 02.1
  • 62.2
  • W 2.3
  • 02.4
  • 22.5
  • 12.6
ज. बटलर
3 (3)
स. सुदर्शन
10 (6)
अ. कंबोज
1-0-9-1
2.6
1
अंशुल कंबोज To जोस बटलर
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
2.5
2
अंशुल कंबोज To जोस बटलर
दुग्गी!! पुश किया गेंद को और डबल हासिल किया|
2.4
0
अंशुल कंबोज To जोस बटलर
डॉट गेंद!! ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर की ओर खेला| ऐसे में फील्डर के पास गई बॉल, रन नहीं आ सका|
अगले बल्लेबाज जोस बटलर अब क्रीज पर आये हैं...
2.3
W
अंशुल कंबोज To शुभमन गिल OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट उर्विल पटेल बोल्ड अंशुल कंबोज| पहले विकेट का पतन हो गया है यहाँ पर| बड़ी मछली जाल में फंस गई है| 13 रन बनाकर शुभमन गिल बने अंशुल कंबोज का पहला शिकार| टेस्ट मैच लाइन यहाँ पर देखने को मिली| ऑफ़ स्टम्प चैनल पर थी, उसपर आगे आकर कवर्स की तरफ शॉट खेलने गए| स्विंग हुई गेंद और आउट साइड एज लेकर स्लिप फील्डर की तरफ गई जहाँ से कैच को पूरा किया गया है| 24/1 जीटी|
2.2
6
अंशुल कंबोज To शुभमन गिल
छक्का! डाउन द ट्रैक!! लॉन्ग ऑन के ऊपर से उठाकर मारा और छह रन प्राप्त किये| कमाल की लय में हैं बल्लेबाज़ और उसका नमूना पूरी तरह से यहाँ पर देखने को मिल रहा है|
2.1
0
अंशुल कंबोज To शुभमन गिल
डॉट बॉल!! इस बार सीधे बल्ले से गेंदबाज़ की तरफ खेला गया शॉट जिसे रोक दिया गया|
ओवर की समाप्ति 2 : 18/0
11 रन
  • 41.1
  • 1 WD 1.2
  • 11.2
  • 01.3
  • 41.4
  • 01.5
  • 11.6
श. गिल
7 (6)
स. सुदर्शन
10 (6)
ख. अहमद
1-0-11-0
1.6
1
खलील अहमद To शुभमन गिल
सिंगल से यहाँ पर काम चलाया है| हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
1.5
0
खलील अहमद To शुभमन गिल
डॉट बॉल!! इस बार सीधे बल्ले से ऑन ड्राइव तो किया लेकिन नतीजा कुछ भी नहीं हुआ|
1.4
4
खलील अहमद To शुभमन गिल
खूबसूरत!! कड़ाकेदार!! तेज़ तर्रार शॉट!!! किसी भी फील्डर के पास कोई मौका नहीं उसे रोकने का और गेंद गोली की रफ़्तार से सीमा रेखा पार कर गई| जबतक फील्डर अपनी पलक झपकते गेंद उनसे दूर निकल गई|
1.3
0
खलील अहमद To शुभमन गिल
डॉट बॉल!! बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
1.2
1
खलील अहमद To साई सुदर्शन
गुड लेंथ गेंद!! ऑन साइड पर हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा है|
1.2
wd
खलील अहमद To साई सुदर्शन
वाइड!!! डाउन द लेग डाली गई गेंद| बल्ले को मिस करते हुए कीपर के पास गई जिसे वाइड करार दिया गया है|
1.1
4
खलील अहमद To साई सुदर्शन
चौका!!! रन चेज की पहली बाउंड्री!! शानदार फ्लिक शॉट!!! स्क्वायर लेग बाउंड्री की तरफ!!! पैरों पर डाली गई गेंद को बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया बाउंड्री की तरफ, गैप में गई गेंद सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
ओवर की समाप्ति 1 : 7/0
7 रन
  • 10.1
  • 10.2
  • 20.3
  • 10.4
  • 10.5
  • 10.6
स. सुदर्शन
5 (4)
श. गिल
2 (2)
र. जडेजा
1-0-7-0
0.6
1
रवींद्र जडेजा To साई सुदर्शन
सिंगल से यहाँ पर काम चलाया है| इस बार मिड ऑन की तरफ पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया है|
0.5
1
रवींद्र जडेजा To शुभमन गिल
इस बार बड़े आराम से गैप में हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा है|
0.4
1
रवींद्र जडेजा To साई सुदर्शन
सिंगल, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
0.3
2
रवींद्र जडेजा To साई सुदर्शन
2 रन मिल जाएगा यहाँ पर! छोटी डाली गई थी गेंद| इसपर पुल शॉट लगाकर दो रन ले लिया| सीमा रेखा पर फील्डर ने डाईव लगाते हुए उसे रोका और चौका बचाया है|
0.2
1
रवींद्र जडेजा To शुभमन गिल
सिंगल!! फुलर लेंथ डेलिवरी!! इस बार कवर्स की ओर गेंद को खेलकर एक रन निकाला है|
0.1
1
रवींद्र जडेजा To साई सुदर्शन
सिंगल के साथ रन चेज का आगाज हुआ है| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
मैच की जानकारी
  • स्थान नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
  • मौसम साफ़
  • टॉस चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया
  • परिणाम चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटन्स को 83 रनों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच डेवाल्ड ब्रेविस
  • अंपायर Kaushik Gandhi (IND), केएन अनंथापद्मनाभन, नितिन मेनन
  • रेफ़री अमित शर्मा
Advertisement
मैच पोल

कौन जीतेगा मैच?

वर्म
Advertisement