Advertisement
Advertisement

गुजरात जायंट्स vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, मैच 6 Commentary, Live Updates

गुजरात vs बैंगलोर, 2023 - टी-20 Live Commentary

गुजरात जायंट्स vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर स्कोरकार्ड
Share
मैच समाप्त   
मैच 6, ब्रेबोर्न स्टेडियम, मुंबई , Mar 08, 2023
गुजरात जायंट्स गुजरात जायंट्स
201/7 (20.0)
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
190/6 (20.0)
गुजरात जायंट्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 11 रनों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    सोफिया डंकले
    65(28)
तो क्रिकेट फैन्स आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से एक नए मैच के साथ होगी आपसे मुलाकात जो दिल्ली और मुंबई के बीच खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार सोफिया डंकले को उनकी शानदार बल्लेबाज़ी के लिए दिया गया| इसे हासिल करते हुए उन्होंने कहा कि मैं अपने इस प्रदर्शन से काफी खुश हूँ| ये पिच बल्लेबाज़ी के लिए अच्छी थी| हमने जो स्कोर खड़ा किया उससे खुश हूँ| बाद में हमारी गेंदबाजी कमाल की रही जो जीत का सूत्र बनी|
स्नेह राणा ने बात करते हुए कहा कि मैं इस जीत से काफी खुश हूँ| सभी ने कमाल का प्रदर्शन किया है| अपनी ऊँगली की चोट पर कहा कि दर्द तो है लेकिन जीत ने सब भुला दिया है| इस मैदान पर स्कोर डिफेंड करना आसान नहीं होता लेकिन हमने अच्छा प्रदर्शन किया है| हम एक अच्छी संतुलित टीम हैं|
स्मृति मंधाना ने यहाँ पर बात करते हुए कहा कि अपनी गेंदबाजी के दौरान हमने कुछ अधिक रन्स लुटा दिए जो अंत में हमें महंगा पड़ गया| हमारी बल्लेबाज़ी अच्छी थी लेकिन हम और बेहतर कर सकते थे| आगे कहा कि श्रेयंका ने जिस तरह से प्रदर्शन किया वो काबिले तारीफ़ है। साथ ही जिस तरह से कनिका ने खेल दिखाया उसे भी नज़र अंदाज़ नहीं किया जा सकता|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
विकेट तो बीच में राणा की टीम को नहीं मिल रहे थे लेकिन स्पिनरों ने बल्लेबाजों को बांधकर रखा हुआ था| सोफी डिवाइन एक छोर से टिकी रही और अपना अर्धशतक पूरा किया लेकिन हाई रन रेट को कवर नहीं कर पा रही थी| उनके अलावा पेरी और नाईट ने आतिशी पारी खेली लेकिन वो भी हाई रन रेट के चलते मुकाबले पर अपनी पकड़ बनाने में असफल रही| दूसरी तरफ ऐश्ले गार्डनर ने अपने अनुभव का पूरा इस्तेमाल किया और सटीक गेंदबाजी की जो काबिले तारीफ है| अब देखना ये है कि बैंगलोर यहाँ से आगे किस तरह से खेलती हुई दिखती है|
टॉस के साथ-साथ आज सबकुछ गुजरात के पक्ष में जाता हुआ दिखा| पहले बल्लेबाज़ी करते हुए स्नेह राणा की टीम ने बोर्ड पर 201 रन लगाए और बैंगलोर के सामने 202 रनों का एक बड़ा लक्ष्य रखा था| जवाब में बैंगलोर की शुरुआत तो शानदार रही लेकिन जैसे ही उनकी पहली विकेट गिरी तो गुजरात के गेंदबाजों ने चढ़ाई कर दी|
विमेंस टी20 लीग में गुजरात की पहली जीत यहाँ पर आती हुई| लगातार दो हार के बाद इस टीम ने आखिरकार जीत का स्वाद चखा| दूसरी तरफ बैंगलोर की टीम का अभी तक इस लीग में जीत का खाता नहीं खुला है| अब यहाँ से उनके लिए आगे के सफ़र में मुश्किलात ही आती नज़र आ सकती है| वहीँ गुजरात की टीम ने इस मुकाबले को जीतकर चैन की सांस ली होगी|
ओवर की समाप्ति 20 : 190/6
12 रन
  • W 19.1
  • 119.2
  • 119.3
  • 619.4
  • 419.5
  • 019.6
श. पाटिल
11 (4)
ह. नाइट
30 (11)
ऐ. सदरलैंड
4-0-56-2
19.6
0
ऐनाबेल सदरलैंड To श्रेयंका पाटिल
डॉट बॉल के साथ हुई एक मुकाबले की समाप्ति| गुजरात ने 11 रनों से इस मुकाबले को जीत लिया है और पॉइंट्स टेबल पर अपनी पहली जीत दर्ज की है| स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
19.5
4
ऐनाबेल सदरलैंड To श्रेयंका पाटिल
चौका! ऐसा लग रहा कि काफी लेट आई पाटिल वरना ऊपर आती तो बैंगलोर के लिए कुछ फायदेमंद साबित होती| इस बार पुल शॉट खेलकर चौका बटोरा| अब 1 गेंद पर 12 रनों की दरकार|
19.4
6
ऐनाबेल सदरलैंड To श्रेयंका पाटिल
छक्का! वाओ!! ये बॉल तो सीमा रेखा पार कर गई| बल्लेबाज़ ने गेंद की लम्बाई को भांपा और स्लॉग स्वीप करते हुए उसे मैदान के बाहर भेजा| 2 गेंद 16 रनों की दरकार|
19.3
1
ऐनाबेल सदरलैंड To हीथर नाइट
सिंगल ही मिल पायेगा यहाँ पर| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
19.2
1
ऐनाबेल सदरलैंड To श्रेयंका पाटिल
सिंगल!! बेहतरीन फील्डिंग स्नेह द्वारा मिड ऑफ़ पर और फुल लेंथ डाईव लगाते हुए चौका बचाया| इस गेंद को लॉफ्ट करते हुए सिंगल हासिल किया|
19.1
W
ऐनाबेल सदरलैंड To पूनम खेमनार OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट सब अश्विनी कुमारी बोल्ड ऐनाबेल सदरलैंड| अब 5 गेंदों पर 24 रनों की दरकार है| इस गेंद पर बल्लेबाज़ ने लैप शॉट लगाने का मन बनाया| शॉट खेलते वक़्त एक हाथ बल्ले से निकल गया| हवा में गई गेंद फाइन लेग की तरफ जहाँ से फील्डर ने एक बेहतरीन जज कैच पकड़ा| अब मुकाबला और भी रोमांचक हो गया है|
ओवर की समाप्ति 19 : 178/5
9 रन
  • W 18.1
  • 018.2
  • 118.3
  • 118.4
  • 118.5
  • 618.6
ह. नाइट
29 (10)
प. खेमनार
2 (3)
ए. गार्डनर
4-0-31-3
18.6
6
एश्ले गार्डनर To हीथर नाइट
छक्का! बड़े शॉट की दरकार और वो आया| अब 6 गेंदों पर 24 रनों की दरकार स्पिनर के खिलाफ बल्लेबाज़ का पसंदीदा शॉट| घुटना टिकाते हुए स्लॉग स्वीप किया और गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेजने में कामयाब हुई|
18.5
1
एश्ले गार्डनर To पूनम खेमनार
सिंगल, पिटारे से स्वीप शॉट निकाला और एक रन बटोरा|
18.4
1
एश्ले गार्डनर To हीथर नाइट
सिंगल, बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|
18.3
1
एश्ले गार्डनर To पूनम खेमनार
सिंगल, ऑन ड्राइव का इस्तेमाल और एक रन बल्लेबाज़ के खाते में जुड़ गया|
18.2
0
एश्ले गार्डनर To पूनम खेमनार
डॉट गेंद यहाँ पर देखने को मिली है|
18.1
W
एश्ले गार्डनर To कनिका अहूजा OUT!
आउट!! स्टम्प!! कीपर द्वारा बेहतरीन स्टम्पिंग का नमूना पेश किया गया| अपील हुई और स्क्वायर लेग अम्पायर ने उसे आउट करार दिया| 10 रन बनाकर अहूजा लौटी पवेलियन| आगे आकर ऑफ़ स्टम्प लाइन की गेंद को कट करने गई| गेंद की टर्न और बाउंस से चकमा खाई और कीपर के पास स्टम्पिंग का मौका दे दिया| बेल्स उड़ाते हुए कीपर ने बाकी का काम पूरा किया|
ओवर की समाप्ति 18 : 169/4
11 रन
  • 417.1
  • 117.2
  • 117.3
  • 017.4
  • 417.5
  • 117.6
क. अहूजा
10 (6)
ह. नाइट
22 (8)
स. राणा
4-0-34-0
17.6
1
स्नेह राणा To कनिका अहूजा
1 रनसिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| एक रन के लिए सामने की तरफ गेंद को ड्राइव किया गया| 12 गेंद पर 33 रन की दरकार|
17.5
4
स्नेह राणा To कनिका अहूजा
चौका! कलात्मक शॉट!! इस बार ऑफ़ स्टम्प पर शफल करते हुए गेंद को लेग साइड पर मोड़ा| फील्डर वहां पर तैनात नहीं थी इस वजह से एक आसान सी बाउंड्री हासिल हो गई|
17.4
0
स्नेह राणा To कनिका अहूजा
डॉट गेंद, स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
17.3
1
स्नेह राणा To हीथर नाइट
सिंगल, इनोवेटिव शॉट!! बल्लेबाज़ ने रिवर्स स्वीप खेलते हुए अपने खाते में एक रन डाले|
17.2
1
स्नेह राणा To कनिका अहूजा
इस बार हाई फुल टॉस गेंद को गैप में गेंद को खेला और एक रन हासिल कर लिया|
बल्लेबाज़ी टीम ने रिव्यु की मांग की है हाईट के नो बॉल के लिए| थर्ड अम्पायर ने इसे चेक किया और पाया कि ये नो नहीं है|
17.1
4
स्नेह राणा To कनिका अहूजा
चौका! इस बार बल्लेबाज़ ने रूम बनाकर कवर्स के ऊपर से गेंद को खेला| एक बड़ा गैप मिला वहां पर और चौका हासिल हो गया|
ओवर की समाप्ति 17 : 158/4
23 रन
  • 616.1
  • W 16.2
  • 1 LB 16.3
  • 3 WD 16.4
  • 416.4
  • 416.5
  • 1 WD 16.6
  • 416.6
ह. नाइट
21 (7)
क. अहूजा
0 (1)
ऐ. सदरलैंड
3-0-44-1
16.6
4
ऐनाबेल सदरलैंड To हीथर नाइट
चौका! 23 रनों का एक महंगा ओवर हुआ समाप्त| बैंगलोर ने उस ओवर शानदार वापसी की है| इस बार बल्लेबाज़ ने उसे लेग साइड पर फ्लिक कर दिया और गैप से चार रन्स बटोरे|
16.6
wd
ऐनाबेल सदरलैंड To हीथर नाइट
वाइड! ऑफ़ स्टम्प लाइन के काफी बाहर की गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे लीव कर दिया| अम्पायर द्वारा उसे वाइड करार दिया गया|
16.5
4
ऐनाबेल सदरलैंड To हीथर नाइट
चौका! एक और बाउंड्री नाईट के बल्ले से निकलती हुई जिसे बैंगलोर का ड्रेसिंग रूम काफी खुश होगा| इस बार बल्लेबाज़ ने गेंद को काफी लेट कट करते हुए गैप से चौका बटोरा|
16.4
4
ऐनाबेल सदरलैंड To हीथर नाइट
चौका! शानदार शॉट| बल्लेबाज़ी टीम के लिए कुछ महत्वपूर्ण रन्स आते हुए| एक बेहतरीन स्क्वायर ड्राइव खेला गया और नतीजा बाउंड्री के रूप में आया|
16.4
wd
ऐनाबेल सदरलैंड To हीथर नाइट
वाईड!! साथ में कुछ अतिरिक्त रन्स भी आ गए| कीपर से हुई थी चूक, उछाल को परख नहीं पाई वो और थर्ड मैन से कुछ अतिरिक्त रन दे दिया| ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर वाइड डाली गई थी ये गेंद|
16.3
lb
ऐनाबेल सदरलैंड To कनिका अहूजा
लेग बाई के रूप में एक रन आ गया| लैप शॉट के लिए गई थी लेकिन शरीर पर जा लगी बॉल| ऑफ़ साइड पर गई जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
16.2
W
ऐनाबेल सदरलैंड To सोफी डिवाइन OUT!
आउट!! कैच आउट!!! कॉट एश्ले गार्डनर बोल्ड ऐनाबेल सदरलैंड| 66 रनों की बेहतरीन पारी का हुआ अंत| धीमी गति की गेंद ने किया कमाल| गेंदबाज़ ने काफी जोखिम उठाकर इस गेंद को डाला था और वो काम में आ गई| लो फुल टॉस थी लेकिन उसे सीधा लॉन्ग ऑन फील्डर के हाथों में ही मार बैठी| खुद से काफी निराश दिखी सोफी यहाँ पर|141/4 बैंगलोर|
16.1
6
ऐनाबेल सदरलैंड To सोफी डिवाइन
छक्का! बड़े ओवर की तलाश बैंगलोर की टीम को थी और अब इस सिक्स के साथ उसकी शुरुआत हो चुकी है| छोटी गेंद पर जमकर बरसी बल्लेबाज़ और छह रन बटोर लिया|
ओवर की समाप्ति 16 : 135/3
10 रन
  • W 15.1
  • 015.2
  • 115.3
  • 115.4
  • 415.5
  • 415.6
ह. नाइट
9 (4)
स. डिवाइन
60 (43)
ए. गार्डनर
3-0-22-2
15.6
4
एश्ले गार्डनर To हीथर नाइट
चौका! एक और बड़ा शॉट नाईट के बल्ले से आता हुआ| इस बार रूम बनाकर गेंद को कवर फील्डर के ऊपर से खेला| एक बड़ा गैप वहां पर मिल गया और बाउंड्री आई| 135/3 बैंगलोर, 24 गेंदों पर 67 रनों की दरकार|
15.5
4
एश्ले गार्डनर To हीथर नाइट
चौका! इस शॉट के लिए आप फील्डर नहीं तैनात कर सकते| थर्ड मैन के ऊपर से स्कूप करते हुए बाउंड्री अर्जित की|
15.4
1
एश्ले गार्डनर To सोफी डिवाइन
इस बार स्वीप शॉट खेलते हुए बल्लेबाज़ ने एक रन हासिल किया|
15.3
1
एश्ले गार्डनर To हीथर नाइट
सिंगल, बल्लेबाज़ ने इस गेंद को लॉफ्ट किया और टीम के खाते में एक रन जोड़ा|
15.2
0
एश्ले गार्डनर To हीथर नाइट
कोई रन नहीं, स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
15.1
W
एश्ले गार्डनर To रिचा घोष OUT!
आउट!! क्लीन बोल्ड!! एश्ले गार्डनर ने ब्रेक के बाद दिलाई ब्रेक थ्रू| 10 रन बनाकर रिचा लौटी पवेलियन| विकेट लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ रूम बनाकर कवर्स की तरफ मारने गई| गेंद की लाइन से पूरी तरह से चकमा खाई और गेंद सीधा मिडिल स्टम्प से जा टकराई और बूम| गुजरात अब यहाँ से मुकाबले पर अपनी पकड़ बनाने को देखेगी| 125/3 बैंगलोर|
ओवर की समाप्ति 15 : 125/2
8 रन
  • 614.1
  • 114.2
  • 014.3
  • 114.4
  • 014.5
  • 014.6
स. डिवाइन
59 (42)
र. घोष
10 (9)
त. कंवर
4-0-28-0
14.6
0
तनुजा कंवर To सोफी डिवाइन
प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने गई लेकिन बीट हुई| 30 गेंदों पर 77 रनों की दरकार|
14.5
0
तनुजा कंवर To सोफी डिवाइन
एक और डॉट गेंद!! क्रीज़ में रह कर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|
14.4
1
तनुजा कंवर To रिचा घोष
पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को स्क्वायर लेग की दिशा में खेला| गैप हासिल नहीं हुआ|
14.3
0
तनुजा कंवर To रिचा घोष
इस बार कवर्स की दिशा में खेला गेंद को लेकिन गैप हासिल नहीं हो पाया|
14.2
1
तनुजा कंवर To सोफी डिवाइन
सिंगल, स्वीप शॉट खेलते हुए बल्लेबाज़ ने एक रन हासिल किया|
14.1
6
तनुजा कंवर To सोफी डिवाइन
छक्का! बड़े शॉट की दरकार थी और वो आ ही गया| सोफी अब अपना रंग दिखाती हुई| अपना सामने वाला पैर हटाया और गेंद को हीव कर दिया मिड विकेट बाउंड्री की तरफ| बल्ले से लगने के बाद गेंद बड़ी आसानी से सीमा रेखा के पार निकल गई छह रनों के लिए|
ओवर की समाप्ति 14 : 117/2
11 रन
  • 113.1
  • 013.2
  • 413.3
  • 413.4
  • 113.5
  • 113.6
स. डिवाइन
52 (38)
र. घोष
9 (7)
स. राणा
3-0-23-0
13.6
1
स्नेह राणा To सोफी डिवाइन
सिंगल के साथ हुई एक महंगे ओवर की समाप्ति| इस बार मिड ऑन की तरफ से खेलते हुए एक रन हासिल किया| 117/2 बैंगलोर|
13.5
1
स्नेह राणा To रिचा घोष
फुल टॉस गेंद| स्क्वायार्व लेग की तरफ उसे फ्लिक कर दिया एक रन के लिए| इस तरह की गेंदों पर तो आपको बड़े शॉट्स के लिए जाना ही चाहिए लेकिन बल्लेबाज़ ने मौका गंवा दिया|
13.4
4
स्नेह राणा To रिचा घोष
एक और चौका! लाजवाब शॉट! बल्लेबाज़ ने इस गेंद पर पूरी तरह से लीन करते हुए पॉइंट की ओर ड्राइव किया और अपने लिए चार रन बटोरे|
13.3
4
स्नेह राणा To रिचा घोष
चौका! वेलकम बाउंड्री बैंगलोर के लिए| रिचा का भी खाता खुला| रूम बनाकर शॉट खेलने गई लेकिन बाहरी किनारा लेकर स्लिप के खाली स्थान से निकल गई गेंद और चार रन दे गई|
13.2
0
स्नेह राणा To रिचा घोष
कोई रन नहीं, बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ|
13.1
1
स्नेह राणा To सोफी डिवाइन
आगे आकर शॉट खेलना चाहा लेकिन अंदरूनी किनारा लेकर फाइन लेग की तरफ गई गेंद| एक रन का मौका बन गया|
ओवर की समाप्ति 13 : 106/2
9 रन
  • 412.1
  • 012.2
  • 412.3
  • 112.4
  • 012.5
  • 012.6
र. घोष
0 (3)
स. डिवाइन
50 (36)
क. गार्थ
3-0-27-0
12.6
0
किम गार्थ To रिचा घोष
प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| ड्राइव करने का प्रयास लेकिन स्विंग से चकमा खा गए बल्लेबाज़| कीपर की तरफ गई गेंद| 106/2 बैंगलोर, लक्ष्य से 96 रन दूर|
12.5
0
किम गार्थ To रिचा घोष
डॉट गेंद!! इस बार पॉइंट की दिशा में खेला गेंद को जहाँ से गैप हासिल नहीं हो सका|
12.4
1
किम गार्थ To सोफी डिवाइन
सिंगल!! इसी के साथ सोफी का इस लीग का पहला अर्धशतक पूरा हुआ| टीम को अब यहाँ से उनसे एक बड़ी पारी की उम्मीद होगी| इस बार लेंथ गेंद को ऑन साइड पर मोड़ा था जहाँ से तेज़ी से रन भाग लिया|
12.3
4
किम गार्थ To सोफी डिवाइन
चौका! करारा कवर ड्राइव और चार रनों से कोई नहीं रोक पायेगा इसे| फील्डर ने भागते हुए उसे रोकना चाहा लेकिन असफल रही|
12.2
0
किम गार्थ To सोफी डिवाइन
कोई रन नहीं, गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए|
12.1
4
किम गार्थ To सोफी डिवाइन
चौका! लो फुल टॉस गेंद!! मिड विकेट की दिशा में उसे फ्लिक किया| फील्डर वहां पर तैनात थी लेकिन दर्शक बनकर रह गई| चार रन टीम के खाते में जुड़ गए|
ओवर की समाप्ति 12 : 97/2
9 रन
  • 111.1
  • 411.2
  • 411.3
  • 011.4
  • W 11.5
  • 011.6
र. घोष
0 (1)
स. डिवाइन
41 (32)
म. जोशी
1-0-9-1
11.6
0
मानसी जोशी To रिचा घोष
डॉट बॉल के साथ हुई एक बेहतरीन और सफल ओवर की समाप्ति| इस बार गेंद को खेलने गइ लेकिन पूरी तरह से बीट हो गई| कोई रन नहीं हुआ|
नई बल्लेबाज़ रिचा घोष...
11.5
W
मानसी जोशी To एलिस पेरी OUT!
आउट!! कैच आउट!! सॉफ्ट डिसमिसल!! कॉट डायलन हेमलता बोल्ड मानसी जोशी| 43 रनों की साझेदारी का हुआ अंत| 32 रन बनाकर पेरी लौटी पवेलियन| ऑफ़ स्टम्प लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने रूम बनाकर कट शॉट खेला लेकिन पॉइंट फील्डर को भेद नहीं पायी| सीधा उस फील्डर के हाथों में चली गई गेंद जहाँ एक बढ़िया कैच पकड़ा गया| 97/2 बैंगलोर|
11.4
0
मानसी जोशी To एलिस पेरी
इस बार सीधे बल्ले से मिड ऑफ़ की दिशा में खेला| गैप हासिल नहीं हुआ|
11.3
4
मानसी जोशी To एलिस पेरी
चौका! चीकी शॉट!! जान बूझकर थर्ड मैन की तरफ खेला गया शॉर्ट| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई थी गेंद जिसे आखिरी समय में बल्ले का मुंह खोलते हुए गेंद को थर्ड मैन की तरफ गाइड किया| फील्डर से काफी दूर रही गेंद, पकड़ने का कोई मौका नहीं उनके और तेज़ी से सीमा रेखा को पार कर गई|
11.2
4
मानसी जोशी To एलिस पेरी
चौका! बढ़िया पिक अप शॉट!! स्क्वायर लेग फील्डर के आगे गिरी गेंद लेकिन उसे रोक नहीं पाई और चौका दे बैठी| बल्लेबाज़ी टीम को ऐसे ही कुछ और शॉट्स की ज़रुरत होगी|
11.1
1
मानसी जोशी To सोफी डिवाइन
छोटी गेंद!! बल्लेबाज़ ने उसे डीप क्रीज़ में जाकर मिड विकेट की तरफ पुल कर दिया| एक ही रन मिल पाया|
ओवर की समाप्ति 11 : 88/1
6 रन
  • 010.1
  • 110.2
  • 110.3
  • 110.4
  • 210.5
  • 110.6
स. डिवाइन
40 (31)
ए. पेरी
24 (21)
त. कंवर
3-0-20-0
10.6
1
तनुजा कंवर To सोफी डिवाइन
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस बार मिड ऑन की तरफ से खेलते हुए एक रन हासिल किया|
10.5
2
तनुजा कंवर To सोफी डिवाइन
इस बार बड़े शॉट के लिए आगे आई बल्लेबाज़ लेकिन गेंद की लाइन से चकमा खा गई| अंदरूनी किनारा लेकर ऑन साइड पर गई गेंद जहाँ से दो रनों का मौका बन गया|
10.4
1
तनुजा कंवर To एलिस पेरी
छोटी गेंद!! बल्लेबाज़ ने उसपर मिड विकेट की तरफ खेला जहाँ से एक ही रन मिल पाया|
10.3
1
तनुजा कंवर To सोफी डिवाइन
फुल बॉल!! बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|
10.2
1
तनुजा कंवर To एलिस पेरी
इस बार!! मिड ऑन की तरफ से खेलते हुए एक रन हासिल किया|
10.1
0
तनुजा कंवर To एलिस पेरी
ऑफ़ साइड पर इस गेंद को खेला| रन हासिल नहीं हुआ|
ओवर की समाप्ति 10 : 82/1
8 रन
  • 09.1
  • 09.2
  • 49.3
  • 19.4
  • 19.5
  • 1 WD 9.6
  • 19.6
ए. पेरी
22 (18)
स. डिवाइन
36 (28)
स. राणा
2-0-12-0
9.6
1
स्नेह राणा To एलिस पेरी
सीधे बल्ले से मिड ऑफ़ की तरफ गेंद को खेला जहाँ से एक रन का मौका बन गया| 10 के बाद 82/1 बैंगलोर| 60 गेंदों पर 120 रनों की दरकार|
9.6
wd
स्नेह राणा To एलिस पेरी
वाइड! डाउन द लेग साइड!! अच्छा टेक कीपर द्वारा| अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया|
9.5
1
स्नेह राणा To सोफी डिवाइन
सिंगल यहाँ भी मिल जाएगा| इस बार गेंद को सीधे बल्ले से मिड ऑन की दिशा में खेला| एक रन हासिल हुआ|
9.4
1
स्नेह राणा To एलिस पेरी
सिंगल मिल जाएगा यहाँ पर| इस बार पिटारे से स्वीप शॉट निकाला और एक रन बटोर लिया गया|
9.3
4
स्नेह राणा To एलिस पेरी
चौका! कमाल की टाइमिंग के साथ खेला गया शॉट!! दौड़ने की कोई ज़रुरत नहीं यहाँ पर| बल्लेबाज़ ने आगे आकर इस गेंद को कवर्स की ओर पंच कर दिया| गेंद सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
9.2
0
स्नेह राणा To एलिस पेरी
पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा लेकिन गैप नहीं मिल पाया|
गेंदबाज़ को ऊँगली में लगी है चोट| फील्डर पर फिजियो आती हुई| उनका इलाज जारी है| गुजरात चाहेगी कि ये चोट ज्यादा गंभीर न हो|
9.1
0
स्नेह राणा To एलिस पेरी
सीधे बल्ले से सामने की तरफ गेंद को खेला लेकिन बोलर ने उसे रोक दिया| काफी तेज़ शॉट था जिसे बड़ी अच्छी तरह से रोक दिया गया|
टाइम आउट का समय!! 9 ओवर की समाप्ति के बाद 74/1 बैंगलोर| 66 गेंदों पर 128 रनों की दरकार| कमाल की बल्लेबाज़ी इस दौरान बल्लेबाज़ी टीम द्वारा देखने को मिली है| फिलहाल मुकाबला अभी भी बराबरी पर बना हुआ है और अब यहाँ से देखना ये है कि कौनसी टीम दबाव को झेलते हुए आगे की तरफ जाती है|
ओवर की समाप्ति 9 : 74/1
8 रन
  • 18.1
  • 48.2
  • 18.3
  • 18.4
  • 08.5
  • 18.6
ए. पेरी
16 (13)
स. डिवाइन
35 (27)
ऐ. सदरलैंड
2-0-22-0
8.6
1
ऐनाबेल सदरलैंड To एलिस पेरी
कड़क पुल शॉट!! बेहतरीन फील्डिंग ऐश्ले द्वारा मिड विकेट बाउंड्री पर जहाँ से चौका रोका गया| एक ही रन मिल पाया| 74/1 बैंगलोर|
8.5
0
ऐनाबेल सदरलैंड To एलिस पेरी
ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात, रन नहीं मिल पाएगा|
8.4
1
ऐनाबेल सदरलैंड To सोफी डिवाइन
सिंगल, बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
8.3
1
ऐनाबेल सदरलैंड To एलिस पेरी
मिस फील्ड हुई पॉइंट फील्डर द्वारा और एक रन मिल गया| इस बार पॉइंट की दिशा में खेला था गेंद को जहाँ से एक रन मिल गया|
8.2
4
ऐनाबेल सदरलैंड To एलिस पेरी
चौका! पैड्स पर जैसे ही गेंद देखी बल्लेबाज़ ने उसपर जमकर प्रहार कर दिया| उस तरफ की बाउंड्री छोटी होने की वजह से गेंद काफी तेज़ी के साथ निकल गई चार रनों के लिए|
8.1
1
ऐनाबेल सदरलैंड To सोफी डिवाइन
सिंगल मिल पायेगा यहाँ पर| छोटी गेंद पर पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया|
ओवर की समाप्ति 8 : 66/1
4 रन
  • 07.1
  • 17.2
  • 07.3
  • 17.4
  • 07.5
  • 27.6
ए. पेरी
10 (9)
स. डिवाइन
33 (25)
स. राणा
1-0-4-0
7.6
2
स्नेह राणा To एलिस पेरी
दो रनों के साथ हुई एक और कसे हुए ओवर की समाप्ति| ऑफ़ साइड पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने थर्ड मैन की तरफ खेला| फील्डर से हुई मिस फील्ड, गैप से दो हासिल हो गया| 66/1 बैंगलोर|
7.5
0
स्नेह राणा To एलिस पेरी
डॉट गेंद, बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ|
7.4
1
स्नेह राणा To सोफी डिवाइन
इस बार आगे आकर फुल टॉस गेंद को मिड विकेट की तरफ पुल किया| टप्पा खाने के बाद फील्डर तक गई गेंद जहाँ से एक रन मिला|
7.3
0
स्नेह राणा To सोफी डिवाइन
इस बार आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर समझदारी दिखाते हुए डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं|
7.2
1
स्नेह राणा To एलिस पेरी
सिंगल, बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|
7.1
0
स्नेह राणा To एलिस पेरी
आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया|
ओवर की समाप्ति 7 : 62/1
3 रन
  • 16.1
  • 16.2
  • 16.3
  • 06.4
  • 06.5
  • 06.6
स. डिवाइन
32 (23)
ए. पेरी
7 (5)
त. कंवर
2-0-14-0
6.6
0
तनुजा कंवर To सोफी डिवाइन
डॉट बॉल के साथ हुई एक कसे हुए ओवर की समाप्ति| ऑफ़ साइड पर गेंद को स्क्वायर ड्राइव किया लेकिन गैप नहीं मिल पाया| कोई रन नहीं हुआ| 62/1 बैंगलोर| 78 गेंदों पर 140 रनों की दरकार|
6.5
0
तनुजा कंवर To सोफी डिवाइन
शानदार गेंद!! पड़कर अंदर आई और बल्लेबाज़ को डिफेंड करने पर मजबूर कर दिया|
6.4
0
तनुजा कंवर To सोफी डिवाइन
ऑन साइड पर खेलने गई इस बार लेकिन पैड्स पर खा बैठी गेंद| कोई रन नहीं हुआ|
6.3
1
तनुजा कंवर To एलिस पेरी
गुड लेंथ गेंद को सीधे बल्ले से सामने की तरफ खेला जहाँ से एक रन मिला|
6.2
1
तनुजा कंवर To सोफी डिवाइन
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
6.1
1
तनुजा कंवर To एलिस पेरी
सिंगल, मिड ऑन की तरफ से खेलते हुए एक रन हासिल किया|
ओवर की समाप्ति 6 : 59/1
5 रन
  • 05.1
  • W 5.2
  • 05.3
  • 45.4
  • 15.5
  • 05.6
स. डिवाइन
31 (19)
ए. पेरी
5 (3)
ए. गार्डनर
2-0-12-1
5.6
0
एश्ले गार्डनर To सोफी डिवाइन
इस बार बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ| कोई रन नहीं हुआ|
5.5
1
एश्ले गार्डनर To एलिस पेरी
सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
5.4
4
एश्ले गार्डनर To एलिस पेरी
चौका! एलिस ने आते ही अपने इरादे साफ़ कर दिए हैं| ड्राइव किया गेंद को गैप में| बॉल तेज़ी के साथ कवर्स बाउंड्री पार कर गई|
5.3
0
एश्ले गार्डनर To एलिस पेरी
कोई रन नहीं, क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया|
एलिस पेरी नई बल्लेबाज़...
5.2
W
एश्ले गार्डनर To स्मृति मंधाना OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट मानसी जोशी बोल्ड एश्ले गार्डनर| 54 रनों की साझेदारी का हुआ अंत| 18 रन बनाकर मंधाना लौटी पवेलियन| एक बार फिर से ऑफ़ स्पिनर पर आउट हुई| सातवीं बार ऐश्ले ने स्मृति का शिकार किया| इस बार सीधे बल्ले से सामने की तरफ शॉट लगाना चाहती थी| बल्ले से लगने के हवा में खिल गई गेंद और मिड ऑफ़ फील्डर ने कैच को लपका| 54/1 बैंगलोर|
5.1
0
एश्ले गार्डनर To स्मृति मंधाना
डॉट गेंद!! इस बार कवर्स की दिशा में खेला गेंद को जहाँ से गैप नहीं मिला|
ओवर की समाप्ति 5 : 54/0
14 रन
  • 44.1
  • 44.2
  • 44.3
  • 14.4
  • 14.5
  • 04.6
स. डिवाइन
31 (18)
स. मंधाना
18 (12)
ऐ. सदरलैंड
1-0-14-0
4.6
0
ऐनाबेल सदरलैंड To सोफी डिवाइन
डॉट गेंद!! स्क्वायर कट शॉट खेला लेकिन फील्डर को भेद नहीं पाई| कोई रन नहीं हुआ|
4.5
1
ऐनाबेल सदरलैंड To स्मृति मंधाना
बढ़िया फील्डिंग मिड विकेट बाउंड्री पर| फील्डर ने डाईव लगाकर इस गेंद को रोका और एक चौका बचाया| ऑफ़ स्टम्प के बाहर से इस गेंद पर पुल शॉट लगाया गया था|
4.4
1
ऐनाबेल सदरलैंड To सोफी डिवाइन
इस बार मिड विकेट की दिशा में खेला गेंद को जहाँ से एक रन मिला|
4.3
4
ऐनाबेल सदरलैंड To सोफी डिवाइन
हैट्रिक चौका! ओह!! बाल-बाल बची गेंदबाज़!! इस बार छोटी गेंद पर थप्पड़ शॉट जैसा खेला गया| गेंदबाज़ ने खुद को गेंद की लाइन से हटाया और चार रनों के लिए निकल गई गेंद|
4.2
4
ऐनाबेल सदरलैंड To सोफी डिवाइन
चौका! फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया मिड ऑफ़ की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
4.1
4
ऐनाबेल सदरलैंड To सोफी डिवाइन
चौका! शानदार टाइमिंग के चलते इस गेंद पर एक बाउंड्री हासिल हो गई| इस बार क्रीज़ के अंदर रहकर गेंद का इंतज़ार किया| फ्लिक किया और चार रन हासिल किया| फील्डर द्वारा उसे रोकने का प्रयास भी हुआ लेकिन असफल रही|
ओवर की समाप्ति 4 : 40/0
7 रन
  • 43.1
  • 03.2
  • 13.3
  • 13.4
  • 03.5
  • 13.6
स. डिवाइन
18 (13)
स. मंधाना
17 (11)
ए. गार्डनर
1-0-7-0
3.6
1
एश्ले गार्डनर To सोफी डिवाइन
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस बार ऑन ड्राइव का इस्तेमाल और एक रन बल्लेबाज़ के खाते में जुड़ गया|
3.5
0
एश्ले गार्डनर To सोफी डिवाइन
कोई रन नहीं, आगे आकर बल्लेबाज़ ने ऑफ ड्राइव किया लेकिन ये एक डॉट बॉल हुई|
3.4
1
एश्ले गार्डनर To स्मृति मंधाना
हवा में थी गेंद लेकिन पॉइंट फील्डर के काफी आगे गिर गई| उसके बाद बोलिंग एंड पर रन आउट का मौका भी था लेकिन ऐश्ले उसे सही समय पर पिक नहीं कर पाई| एक रन मिल गया| बैकफुट से इस शॉट को खेला गया था|
3.3
1
एश्ले गार्डनर To सोफी डिवाइन
इस बार सीधे बल्ले से सामने की तरफ गेंद को खेला| बोलर द्वारा हाफ स्टॉप हुआ, एक ही रन मिल पाया|
3.2
0
एश्ले गार्डनर To सोफी डिवाइन
कोई रन नहीं, बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए|
3.1
4
एश्ले गार्डनर To सोफी डिवाइन
चौका! कड़क पुल शॉट!! किसी भी फील्डर को हिलने तक का मौका नहीं मिल पाया| काफी जल्दी इस गेंद की लेंथ को पिक करते हुए बैकफुट पर गई और बाउंड्री जड़ दी|
ओवर की समाप्ति 3 : 33/0
13 रन
  • 42.1
  • 42.2
  • 02.3
  • 02.4
  • 12.5
  • 42.6
स. मंधाना
16 (10)
स. डिवाइन
12 (8)
क. गार्थ
2-0-18-0
2.6
4
किम गार्थ To स्मृति मंधाना
चौका! कवर्स की दिशा में खेला गया शानदार शॉट और मंधाना के खाते में एक और बाउंड्री हुड गई| क्या कमाल की बल्लेबाज़ी इस समय इन दो बल्लेबाजों द्वारा देखने को मिल रही है| 33/0 बैंगलोर|
2.5
1
किम गार्थ To सोफी डिवाइन
इस बार पॉइंट की दिशा में खेला गेंद को और गैप से एक रन हासिल हुआ|
2.4
0
किम गार्थ To सोफी डिवाइन
इस बार बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ| कोई रन नहीं हो सका|
2.3
0
किम गार्थ To सोफी डिवाइन
कोई रन नहीं, ऑफ़ ड्राइव किया गया लेकिन उसे रोक दिया गया|
2.2
4
किम गार्थ To सोफी डिवाइन
चौका! ये शॉट बीच बल्ले से निकला है और मिड विकेट बाउंड्री इ पार चला जाएगा| छोटी गेंद पर एक कड़क पुल शॉट खेला गया और गैप हासिल करते हुए चार रनों के लिए निकल गई|
2.1
4
किम गार्थ To सोफी डिवाइन
बाहरी किनारा!! हवा में थी गेंद लेकिन तीसरे स्लिप के खाली स्थान से निकल गई थर्ड मैन बाउंड्री की ओर जहाँ से बाउंड्री का मौका बन गया| उछाल और स्विंग से इस बार चकमा खा गई थी बल्लेबाज़ लेकिन भाग्य का साथ मिला|
ओवर की समाप्ति 2 : 20/0
11 रन
  • 11.1
  • 41.2
  • 01.3
  • 41.4
  • 11.5
  • 11.6
स. डिवाइन
3 (3)
स. मंधाना
12 (9)
त. कंवर
1-0-11-0
1.6
1
तनुजा कंवर To सोफी डिवाइन
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| लॉन्ग ऑन की दिशा में गेंद को खेला जहाँ से एक रन का मौका बन गया| 20/0 बैंगलोर|
1.5
1
तनुजा कंवर To स्मृति मंधाना
सिंगल, बल्लेबाज़ ने इस गेंद को लॉफ्ट किया और टीम के खाते में एक रन जोड़ा|
1.4
4
तनुजा कंवर To स्मृति मंधाना
चौका! चिप शॉट पर बाउंड्री हासिल कर ली| इस बार आगे की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ़ की दिशा में शॉट खेला| एक बड़ा गैप था इस वजह से बाउंड्री हासिल हो गई|
1.3
0
तनुजा कंवर To स्मृति मंधाना
इस बार बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ| कोई रन नहीं हुआ|
1.2
4
तनुजा कंवर To स्मृति मंधाना
चौका! मिस फील्ड!! मिड ऑफ़ फील्डर के आगे टप्पा खाई गेंद और अतिरिक्त उछाल लेकर उन्हों चकमा देती हुई सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए|
1.1
1
तनुजा कंवर To सोफी डिवाइन
सिंगल के साथ होगी शुरुआत, मिड ऑन की तरफ से खेलते हुए एक रन हासिल किया|
दूसरे छोर से गेंद लेकर तनुजा कंवर आई हैं...
ओवर की समाप्ति 1 : 9/0
9 रन
  • 00.1
  • 20.2
  • 1 WD 0.3
  • 4 LB 0.3
  • 10.4
  • 10.5
  • 00.6
स. मंधाना
3 (5)
स. डिवाइन
1 (1)
क. गार्थ
1-0-5-0
0.6
0
किम गार्थ To स्मृति मंधाना
डॉट बॉल के साथ हुई एक अच्छे ओवर की समाप्ति| इस गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला लेकिन गैप हासिल नहीं हुआ|
0.5
1
किम गार्थ To सोफी डिवाइन
सिंगल मिल जाएगा यहाँ पर| इस बार गेंद को कवर्स की दिशा में खेला और रन हासिल किया|
0.4
1
किम गार्थ To स्मृति मंधाना
इस बार पॉइंट की दिशा में खेला गेंद को और गैप से एक रन बटोरा|
0.3
lb
किम गार्थ To स्मृति मंधाना
लेग बाईज के रूप में चौका आ गया| आगे आकर गेंद को खेलने गई लेकिन पैड्स से टकराने के बाद फाइन लेग बाउंड्री के पार निकल गई गेंद चार रनों के लिए|
0.3
wd
किम गार्थ To स्मृति मंधाना
वाइड! एक अतिरिक्त गेंद यहाँ पर आती हुई| एक एक्स्ट्रा रन भी मिल गया|
0.2
2
किम गार्थ To स्मृति मंधाना
दो रनों के साथ मंधाना और बैंगलोर का खाता खुल गया| आगे आकर इस गेंद को लेग साइड पर पुल कर दिया| फील्डर द्वारा उसे डाईव लगाकर रोका गया और दो ही रन मिले|
0.1
0
किम गार्थ To स्मृति मंधाना
प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर की गेंद को दूर से ड्राइव करने गयी लेकिन बीट हो गई| कोई रन नहीं हुआ|
मैच की जानकारी
  • स्थान ब्रेबोर्न स्टेडियम, मुंबई
  • मौसम साफ़
  • टॉस गुजरात जायंट्स ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया
  • परिणाम गुजरात जायंट्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 11 रनों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच सोफिया डंकले
  • अंपायर -, -, नितिन पंडित
  • रेफ़री जी एस लक्ष्मी
Advertisement
मैच पोल

कौन जीतेगा मैच?

वर्म
Advertisement