Advertisement
Advertisement

इंग्लैंड vs ऑस्ट्रेलिया, सुपर 12 - मैच 26 Commentary, Live Updates

इंग्लैंड vs ऑस्ट्रेलिया, 2021 - टी-20 Live Commentary

इंग्लैंड vs ऑस्ट्रेलिया स्कोरकार्ड
Share
मैच खत्म   
सुपर 12 - मैच 26, दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, दुबई , Oct 30, 2021
इंग्लैंड इंग्लैंड
126/2 (11.4)
ऑस्ट्रेलिया ऑस्ट्रेलिया
125 (20.0)
इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकटों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    क्रिस जॉर्डन
    3/17(4)
उम्मीद करते हैं हम कि आप सभी को आज का डबल हेडर मुकाबला काफी पसंद आया होगा!! जहाँ पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका ने एक गेंद पहले ही 4 विकटों से जीत हासिल करते हुए 2 अहम पॉइंट अपने नाम किया| जबकि दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड ने 50 गेंदों पहले ही 8 विकटों से ऑस्ट्रेलिया को शिकस्त देते हुए लगातार तीसरी जीत हासिल किया और सेमी फ़ाइनल की ओर अपना एक और मज़बूत क़दम बढ़ाया| आज के लिए बस इतना ही कल फिर आपसे होगी मुलाकात डबल हेडर के मुकाबले में हमारे साथ जहाँ पहला मैच दोपहर 3.30 बजे अफगानिस्तान और नामीबिया के बीच अबू धाबी के मैदान में खेला जाना है| जबकि दूसरा मुकाबला शाम 7.30 बजे भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच दुबई के मैदान में होगा| तबतक के लिए हमें दीजिये इजाज़त और रखिये अपना ख़याल, नमस्कार, शुभ रात्री...
इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन का कहना है कि इस मुकाबले को जीतकर और लय जारी रखना काफी अच्छा लग रहा है। उन्होंने कहा कि यह एक बड़ा मैच था और गेंद से उन्हें जो शुरुआत मिली वह बहुत महत्वपूर्ण थी। बताते हैं कि टीम में एक-दो ऑलराउंडर होना ऐसी परिस्थितियों में काम आता है। जिस तरह से उन्होंने बल्लेबाजी की उसके लिए रॉय और बटलर की प्रशंसा की और उनके लिए पीछा करना आसान बना दिया। कहते हैं कि वे हर टीम के साथ सम्मान से पेश आते हैं और किसी भी टीम को हल्के में नहीं लेते।
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच ने बताया कि पावर प्ले में कुछ विकेट गंवाने के बाद, हम बैकफुट पर चले गए| आगे कहा कि कुल मिलाकर हमने सोचा कि बचाव योग्य होगा। उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की और हमें जल्दी बैकफुट पर ला दिया। आपको उन्हें उस तरह के कुल स्कोर के साथ आउट करना था, लेकिन जोस बटलर ने एक शानदार पारी खेली और हम पर दबाव डाला और यह उन रातों में से एक है जहां हमने खराब शुरुआत की और यह दुर्भाग्य से लूजिंग साइड पर रहे|
क्रिस जॉर्डन बने प्लेयर ऑफ द मैच!! उनका कहना है कि यह शानदार गेंदबाजी प्रयास था और वे लय को जारी रखने की कोशिश कर रहे थे। आगे कहा कि वो आज गेंदबाजी में लाइन को सरल रखने और लेंथ को छोटा रखने की कोशिश कर रहे हैं। कहते हैं कि वह सिर्फ अपनी ताकत पर टिके रहने की कोशिश करते हैं और वह कड़ी मेहनत करने और अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करते हैं।
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में शुरू होगा...
ऐसा लगा कि आज इंग्लैंड छक्कों की बारिश करने के इरादे से मैदान पर आई थी और इस पूरे रन चेज़ में एक से बढ़कर एक शॉट्स भी देखने को मिले| इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के सभी गेंदबाज़ महज़ दर्शक बनकर गेंद को लगातार सीमा रेखा के पार जाते हुए देखते रहे| कप्तान फिंच के लिए आज ऐसा कोई भी गेंदबाज़ सामने नहीं आया जो ये कह सके कि इन बल्लेबाजों पर मैं लगाम लगाऊंगा| जिस तरह से पॉवर हिटिंग और फायर पॉवर देखने को मिला है उससे बाकी सभी टीम चौकन्नी हो गई होगी| इस हार के साथ ऑस्ट्रेलिया के नेट रन रेट पर एक बड़ा डेंट लगने वाला है|
अब बात कर लेते हैं रन चेज़ की तो 126 रनों के इस छोटे से लक्ष्य का पीछा करने उतरी मॉर्गन की टीम की शुरुआत शानदार रही और पॉवर प्ले का समझदारी के साथ फायदा उठाया और बिना विकेट खोए 66 रन बना लिए| हालाँकि उसके बाद मलान और रॉय छोटे अंतराल पर पवेलियन लौट गए लेकिन जोस द बॉस ने एक छोर संभाले रखा और अपने ताबड़तोड़ अंदाज़ में बल्लेबाज़ी करते हुए लक्ष्य को शहंशाहों की तरह हासिल कर लिया| इस बीच बटलर ने इस टूर्नामेंट का अपना पहला अर्धशतक भी जड़ा| अंत में उनके साथी बेयर्सटो (16) ने भी अपने हाथ दिखाए और कुछ बड़े शॉट्स लगाकार काम तमाम कर दिया|
हम सबके अनुसार फेवरेट माना जा रहा है इसे और कुछ उसी तरह का प्रदर्शन पेश भी करती हुई यहाँ पर दिख भी रही है| परफेक्ट गेम एक चैंपियन साइड द्वारा!! पहले शानदार गेंदबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया जैसी खतरनाक टीम को इस मैदान पर लो स्कोर पर रोका और उसके बाद अनुभव के साथ समझदारी भरी बल्लेबाज़ी करते हुए उन्हें मुकाबले से ही पूरी तरह से बाहर कर दिया| इससे बेहतर शुरुआत इस वर्ल्डकप में इस इंग्लिश टीम की नहीं हो सकती| और आज सबसे बड़ी सकारात्मक बात उनके लिए ये रही कि आउट ऑफ़ फॉर्म बल्लेबाज़ जोस बटलर (71) ने आज अर्धशतक लगाकर फॉर्म में वापसी के संकेत दे दिए हैं| कप्तान इयोन मॉर्गन और सपोर्ट स्टाफ निश्चित ही इस जीत से खुश होंगे| अब इस मोमेंटम को कैरी फॉरवर्ड करते हुए आगे बढ़ने की ज़रूरत|
इंग्लैंड के लिए सुपरमैन बने जोस द बॉस| वन मैन आर्मी वाला शो आज हम सबको दिखाया!! एक और बड़ा और हाई वोल्टेज मुकाबला जो एक तरफ़ा रहा| एक बढ़िया और शानदार जीत इंग्लैंड द्वारा!! तीन मुकाबलों में मिली तीसरी जीत!!! इसी के साथ सेमी-फाइनल की रेस में लगभग अपनी एंट्री कन्फर्म करती हुई दिखाई दे रही है| 50 गेंदों पहले 8 विकटों से इस मुकाबले को जीतकर पॉइंट्स टेबल में ना केवल पहले स्थान को काबिज़ किया बल्कि नेट रन रेट भी बढ़िया कर लिया| वाह जी वाह!! ये टीम कमाल करती हुई दिख रही है|
ओवर की समाप्ति 11.4 : 126/2
7 रन
  • 4 B 11.1
  • 111.2
  • 111.3
  • 111.4
ज. बेयरस्टो
16 (11)
ज. बटलर
71 (32)
ए. एगर
2.4-0-15-1
11.4
1
एश्टन एगर To जॉनी बेयरस्टो
सिंगल!!! इसी के साथ इंग्लैंड ने 50 गेंदों पहले ही 8 विकटों से ऑस्ट्रेलिया को शिकस्त देते हुए लगातार तीसरी जीत हासिल किया और सेमी फ़ाइनल की की ओर अपना एक और मज़बूत क़दम बढ़ाया| ऊपर डाली गई गेंद को कवर्स की ओर खेलकर एक रन लिया|
11.3
1
एश्टन एगर To जोस बटलर
सिंगल!!! स्कोर बराबर होता हुआ यहाँ पर!!! बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया| इंग्लैंड जीत से 1 रन दूर|
11.2
1
एश्टन एगर To जॉनी बेयरस्टो
स्वीप शॉट खेलते हुए बल्लेबाज़ ने एक रन हासिल किया| इंग्लैंड जीत से 2 रन दूर|
11.1
b
एश्टन एगर To जॉनी बेयरस्टो
चौका!! बाई के रूप में मिला रन| ऑफ स्टंप पर डाली गई स्पिन गेंद को बड़ा शॉट खेलने गए| बल्ले और गेंद में कोई संपर्क नहीं हुआ गेंद को कीपर के दाँए ओर से गई थर्ड मैन बाउंड्री के बाहर, मिला बाई के रूप में चार रन|  इंग्लैंड जीत से 3 रन दूर|
ओवर की समाप्ति 11 : 119/2
20 रन
  • 610.1
  • 110.2
  • 610.3
  • 610.4
  • 010.5
  • 110.6
ज. बेयरस्टो
14 (8)
ज. बटलर
70 (31)
ए. जम्पा
3-0-37-1
10.6
1
एडम जम्पा To जॉनी बेयरस्टो
आगे डाली गई गेंद को मिड विकेट की ओर खेला जहाँ से एके रन मिला| इंग्लैंड को जीत के लिए 54 गेंदों पर 7 रन चाहिए|
10.5
0
एडम जम्पा To जॉनी बेयरस्टो
कोई रन नहीं, कवर्स की दिशा में खेला|
10.4
6
एडम जम्पा To जॉनी बेयरस्टो
सिक्स!! शानदार स्लॉग स्वीप!!! कमाल की बल्लेबाज़ द्वारा, जॉनी बेयरस्टो के बल्ले से आती हुई लगातार दो गेंदों पर दो छक्का!! गेंदबाज़ पर दबाव डालने का सबसे बेहतरीन तरीका, पैरों पर डाली गई गेंद की लाइन में आये, घुटना टिकाया और स्लॉग किया मिड विकेट बाउंड्री की ओर, गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क और गेंद गई सीमा रेखा के पार छह रनों के लिए|
10.3
6
एडम जम्पा To जॉनी बेयरस्टो
छक्का!!! करार शॉट यहाँ पर बल्लेबाज़ के लगाया| शॉटपिच बॉल को लॉन्ग ऑन की ओर पूरे पॉवर के साथ खेल| बल्ले और गेंद का हुआ शानदार ताल मेल, बॉल गई सीधे स्टैंड में और मिला सिक्स|
10.2
1
एडम जम्पा To जोस बटलर
लॉन्ग ऑन की ओर आगे आकर बल्लेबाज़ ने खेला, लेकिन इस बार एक रन ही मिला|
10.1
6
एडम जम्पा To जोस बटलर
छक्का!!! गगनचुम्भी छक्का!!! ओहोहोहो! दर्शक दीर्घा में सीधे!  बड़े शॉर्ट की दरकार और आया, ओवरपिच गेंद, बल्लेबाज़ के रडार में बिलकुल, गेंद के नीचे आकर उठा दिया उसे लॉन्ग ऑन बाउंड्री के पार, गेंद जाती रही सीमा को पार दर्शक दीर्घा में, अम्पायर ने बाहें उठाते हुए छह रन का इशारा किया|
ओवर की समाप्ति 10 : 99/2
2 रन
  • W 9.1
  • 09.2
  • 09.3
  • 09.4
  • 19.5
  • 19.6
ज. बटलर
63 (29)
ज. बेयरस्टो
1 (4)
ए. एगर
2-0-12-1
9.6
1
एश्टन एगर To जोस बटलर
पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया| इंग्लैंड को जीत के लिए 60 गेंदों पर 27 रन चाहिए|
9.5
1
एश्टन एगर To जॉनी बेयरस्टो
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
9.4
0
एश्टन एगर To जॉनी बेयरस्टो
कोई रन नहीं, आगे आकर बल्लेबाज़ ने ऑफ ड्राइव किया लेकिन ये एक डॉट बॉल हुई|
9.3
0
एश्टन एगर To जॉनी बेयरस्टो
कोई रन नहीं, हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|
9.2
0
एश्टन एगर To जॉनी बेयरस्टो
कोई रन नहीं, फाइन लेग की दिशा में स्वीप शॉट खेलने गए| बल्ले पर नहीं आई गेंद पैड्स को जा लगी|
जॉनी बेयर्सटो अगले बल्लेबाज़...
9.1
W
एश्टन एगर To डेविड मलान OUT!
आउट!!! कैच आउट!!! इंग्लैंड को लगा दूसरा झटका!!! एश्टन एगर के हाथ लगी पहली विकेट| डेविड मलान 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे| ऑफ स्टंप पर डाली गई ऑफ स्पिन गेंद को टर्न के लिए लेग साइड की ओर खेलने गए| बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गेंद सीधे कीपर की ओर गई जहाँ से मैथ्यू वेड ने की गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 97/2 इंग्लैंड, जीत से 29 रन दूर|
ओवर की समाप्ति 9 : 97/1
15 रन
  • 18.1
  • 68.2
  • 18.3
  • 18.4
  • 28.5
  • 48.6
ज. बटलर
62 (28)
ड. मलान
8 (7)
ए. जम्पा
2-0-17-1
8.6
4
एडम जम्पा To जोस बटलर
चौका!!! बाउंड्री हासिल करने के लिए कलात्मक शॉट! बल्लेबाज़ ने फुल टॉस को परखा और रिवर्स स्वीप करते हुए कवर्स से चौका बटोरा| इंग्लैंड को जीत के लिए 66 गेंदों पर 29 रन चाहिए|
8.5
2
एडम जम्पा To जोस बटलर
ऊपर डाली गई गेंद को कवर्स की दिशा में उड़ाकर खेला| फील्डर पीछे मौजूद, लेकिन बल्लेबाजों ने तेज़ी से 2 रन ले लिया|
8.4
1
एडम जम्पा To डेविड मलान
ऊपर डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑफ की ओर खेला जहाँ से एक रन मिला|
8.3
1
एडम जम्पा To जोस बटलर
ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को पॉइंट की ओर कट करते हुए सिंगल लिया|
8.2
6
एडम जम्पा To जोस बटलर
सिक्स!!! ओहोहोहो बेहतरीन स्ट्रेट ड्राइव!!! इसी के साथ जोस बटलर ने अपना अर्धशतक पूरा किया| झन्नाटेदार शॉर्ट छह रन के लिए, बल्लेबाज़ के पाले में गेंद और पूरा फायदा उठाया उस गेंद का, संपर्क इतना बेहतरीन कि गेंद जाकर साईट स्क्रीन से जा टकराई| टीम के लिए एक बड़े चैंपियन रहे हैं वो और आज कुछ ईस तरह की पारी खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं|
8.1
1
एडम जम्पा To डेविड मलान
लॉन्ग ऑफ की दिशा में गेंद को खेलकर सिंगल लिया|
ओवर की समाप्ति 8 : 82/1
14 रन
  • 17.1
  • 07.2
  • 47.3
  • 17.4
  • 47.5
  • 47.6
ज. बटलर
49 (24)
ड. मलान
6 (5)
म. स्टार्क
3-0-37-0
7.6
4
मिचेल स्टार्क To जोस बटलर
चौका!! बैक टू बैक बाउंड्री बटलर के बल्ले से आते हुई| शानदार पुल शॉट यहाँ पर देखने को मिला| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की ओर पूरे पॉवर के साथ पुल किया| बल्ले और गेंद का हुआ बेहतरीन ताल मेल, गेंद गई  गैप में सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन| 8 ओवर के बाद 82/1 इंग्लैंड, जीत के लिए 72 गेंदों पर 44 रन चाहिए|
7.5
4
मिचेल स्टार्क To जोस बटलर
चौका! लो फुल टॉस!! स्लोवर मारने के चक्कर में लाइन सटीक नहीं रख पाए| मिड ऑफ़ अंदर रखकर गेंदबाजी की गई थी जिसका फायदा उठाया और चार रन जड़ दिए सामने की ओर|
7.4
1
मिचेल स्टार्क To डेविड मलान
इस बार जड़ की गेंद को फाइन लेग की तरफ फ्लिक करते हुए एक रन लिया| फील्डर डीप में इस शॉट के लिए तैनात| अच्छा क्रिकेट देखने को मिल रहा है|
7.3
4
मिचेल स्टार्क To डेविड मलान
बेहतरीन कट शॉट!!! चौका मिलेगा!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद पर करारा कट किया| बाहें खोलने का मौका मिला और पूरा फायदा उठाया| गेंद फील्डर के बाईं ओर से तेज़ी से निकल गई| डीप कवर बाउंड्री के पार गोली की रफ़्तार से चार रन के लिए|
7.2
0
मिचेल स्टार्क To डेविड मलान
बेहतरीन यॉर्कर!! जड़ में डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने सही समय पर ब्लॉक कर दिया| कोई रन नहीं|
7.1
1
मिचेल स्टार्क To जोस बटलर
धीमी गति से डाली गई गेंद को फाइन लेग की तरफ खेला जहाँ से एक रन ही मिल पायेगा|
ओवर की समाप्ति 7 : 68/1
2 रन
  • 06.1
  • W 6.2
  • 06.3
  • 16.4
  • 06.5
  • 16.6
ज. बटलर
40 (21)
ड. मलान
1 (2)
ए. जम्पा
1-0-2-1
6.6
1
एडम जम्पा To जोस बटलर
डीप पॉइंट की ओर गेंद को खेलकर सिंगल लिया|
6.5
0
एडम जम्पा To जोस बटलर
आगे आकर बल्लेबाज़ ने सामने की ओर गेंद को खेला, गेंदबाज़ ने खुद ही बॉल को पकड़ा| कोई रन नहीं आया|
6.4
1
एडम जम्पा To डेविड मलान
लॉन्ग ऑफ की दिशा में गेंद को खेलकर सिंगल लिया|
6.3
0
एडम जम्पा To डेविड मलान
कोई रन नहीं| ऊपर डाली गई गेंद को सामने की ओर बल्लेबाज़ ने खेला, गेंदबाज़ ने उसे ख़ुद ही पकड़ा|
डेविड मलान बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
6.2
W
एडम जम्पा To जेसन रॉय OUT!
आउट!! एलबीडबल्यू!! कमाल का रिव्यु फील्डिंग कप्तान द्वारा लिया गया और एक बड़ी विकेट हाथ लग गई| फील्डिंग टीम चाहेगी कि अब यहाँ से अपना दबदबा बनाकर रखना है| ज़म्पा ने आते ही काम कर दिया, 22 रन बनाकर रॉय लौट गए पवेलियन| रिवर्स स्वीप मारने गए थे| गेंद की लाइन से बीट हुए| फ्रंट पैड्स से टकराई जहाँ एलबीडबल्यू की अपील हुई| अम्पायर ने उसे नकार दिया| फीलोडिंग टीम द्वारा रिव्यु लिया गया जहाँ रिप्ले में  देखने पर पता चला कि गेंद जाकर ऑफ़ स्टम्प को लग रही थी इस वजह से ऑफ़ स्टम्प पर लग गई गेंद| आउट करार दिए गए|
एलबीडबल्यू की अपील, अम्पयार ने नकारा| ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान एरोन फिंच ने लिया रिव्यु...
6.1
0
एडम जम्पा To जेसन रॉय
कोई रन नहीं, बल्लेबाज़ ने रिवर्स स्वीप किया लेकिन उससे कुछ फायदा नही हो सका|
ओवर की समाप्ति 6 : 66/0
18 रन
  • 15.1
  • 65.2
  • 65.3
  • 05.4
  • 1 WD 5.5
  • 35.5
  • 15.6
ज. रॉय
22 (18)
ज. बटलर
39 (19)
म. स्टार्क
2-0-23-0
5.6
1
मिचेल स्टार्क To जेसन रॉय
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को लेग साइड की दिशा में पुल लगाकर सिंगल लिया| 6 ओवर के बाद 66 बिना किसी नुकसान के इंग्लैंड, जीत के लिए 84 गेंदों पर 60 रन चाहिए|
5.5
3
मिचेल स्टार्क To जोस बटलर
आगे डाली गई गेंद को डीप कवर्स की ओर खेलकर तेज़ी से 3 रन पूरा किया|
5.5
wd
मिचेल स्टार्क To जोस बटलर
वाइड!!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
5.4
0
मिचेल स्टार्क To जोस बटलर
ऊपर डाली गई गेंद को कवर्स की दिशा में गेंद को खेला, फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं मिला|
5.3
6
मिचेल स्टार्क To जोस बटलर
छक्का! बैक टू बैक सिक्स!! बटलर यु ब्यूटी!!! इस बार लेंथ गेंद थी जिसे उसी दिशा में उठाकर मारा| ये वाला पिछले वाले से भी ज्यादा लंबा| ओहोहो!! इसी के साह बटलर के नाम टी20 करियर में 300 छक्के दर्ज हुए|
5.2
6
मिचेल स्टार्क To जोस बटलर
छक्का!!! गगनचुम्भी छक्का!!! ओहोहोहो! 94 मीटर लंबा सिक्स यहाँ पर बटलर के बल्ले से आता हुआ| दर्शक दीर्घा में सीधे!  बड़े शॉर्ट की दरकार और आया, ओवरपिच गेंद, बल्लेबाज़ के रडार में बिलकुल, गेंद के नीचे आकर उठा दिया उसे लॉन्ग ऑन बाउंड्री के पार, गेंद जाती रही सीमा को पार दर्शक दीर्घा में, अम्पायर ने बाहें उठाते हुए छह रन का इशारा किया|
5.1
1
मिचेल स्टार्क To जेसन रॉय
ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को पॉइंट की ओर गेंद को खेलकर सिंगल लिया|
ओवर की समाप्ति 5 : 48/0
11 रन
  • 04.1
  • 14.2
  • 34.3
  • 14.4
  • 24.5
  • 44.6
ज. बटलर
24 (15)
ज. रॉय
20 (16)
ज. हेज़लवुड
2-0-18-0
4.6
4
जोश हेज़लवुड To जोस बटलर
चौका बाउंड्री के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! मिड विकेट की दिशा में इस गेंद को पुल कर दिया| फील्डर वहां पर तैनात नहीं थे जिसकी वजह से चार रन मिल गए| 5 के बाद 48/0 इंग्लैंड| एक कमाल का रन चेज़ जारी|
4.5
2
जोश हेज़लवुड To जोस बटलर
दुग्गी!! पटकी हुई गेंद को स्क्वायर लेग की दिशा में खेला| फील्डर वहां पर तैनात, पहला रन तेज़ी से लिया, दूसरे की मांग और हासिल हो गया| अच्छी रनिंग विकटों के बीच|
4.4
1
जोश हेज़लवुड To जेसन रॉय
सिंगल यहाँ पर आता हुआ, पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
4.3
3
जोश हेज़लवुड To जोस बटलर
तीन रन मिल जायेंगे यहाँ पर!! कवर्स की दिशा में इस गेंद को खेला, फील्डर उसके पीछे भागे, सीमा रेखा से पहले गेंद को रोक दिया, लेकिन तबतक बल्लेबाजों ने तिग्गी ले लिया|
4.2
1
जोश हेज़लवुड To जेसन रॉय
सिंगल यहाँ पर मिलता हुआ| मिड ऑन की दिशा में खेला| एक ही रन मिल पायेगा|
4.1
0
जोश हेज़लवुड To जेसन रॉय
फुलर लेंथ गेंद को सीधे बल्ले से कवर्स की दिशा में खेला|
ओवर की समाप्ति 4 : 37/0
10 रन
  • 13.1
  • 1 WD 3.2
  • 03.2
  • 13.3
  • 13.4
  • 63.5
  • 03.6
ज. बटलर
15 (12)
ज. रॉय
18 (13)
ए. एगर
1-0-10-0
3.6
0
एश्टन एगर To जोस बटलर
ऊपर डाली गई गेंद को कवर्स की दिशा में खेला, रन नहीं मिल सका|
3.5
6
एश्टन एगर To जोस बटलर
सिक्स!!! ओहोहोहो!!! बेहतरीन कवर ड्राइव, हवा में थी लेकिन गैप में गई, करारा छह कह सकते हैं, शानदार फॉर्म में नज़र आते हुए बल्लेबाज़, किसी भी फील्डर के पास कोई मौका नहीं गेंद को रोकने का, बाउंड्री के ठीक बाहर जाकर गिरी गेंद स्टैंड में और मिला सिक्स|
3.4
1
एश्टन एगर To जेसन रॉय
बल्लेबाज़ ने इस गेंद को लॉफ्ट किया और टीम के खाते में एक रन जोड़ा|
3.3
1
एश्टन एगर To जोस बटलर
ऊपर डाली गई गेंद को मिड ऑफ की ओर खेलकर सिंगल लिया|
3.2
0
एश्टन एगर To जोस बटलर
कोई रन नहीं, हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|
3.2
wd
एश्टन एगर To जोस बटलर
वाइड!!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
3.1
1
एश्टन एगर To जेसन रॉय
पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
ओवर की समाप्ति 3 : 27/0
14 रन
  • 1 WD 2.1
  • 02.1
  • 4 NB 2.2
  • 02.2
  • 62.3
  • 02.4
  • 22.5
  • 12.6
ज. रॉय
16 (11)
ज. बटलर
8 (8)
प. कमिंस
1-0-14-0
2.6
1
पैट कमिंस To जेसन रॉय
जड़ में डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑन की दिशा में रॉय ने खेलकर तेज़ी से एक रन लिया| 3 ओवर के बाद 27 बिना किसी नुकसान के इंग्लैंड|
2.5
2
पैट कमिंस To जेसन रॉय
पैड्स लाइन की गेंद को लेग साइड की ओर खेलकर तेज़ी से 2 रन ले लिया|
2.4
0
पैट कमिंस To जेसन रॉय
कोई रन नहीं| ऊपर डाली गई गेंद को सामने की ओर बल्लेबाज़ ने खेला, गेंदबाज़ ने उसे ख़ुद ही पकड़ा|
2.3
6
पैट कमिंस To जेसन रॉय
छक्का! इस बार रॉय नहीं चूकेंगे!! पिछली गेंद भले ही फ्री हिट पर चूक हो गई थी लेकिन इस गेंद पर अपने लिए क़दमों का इस्तेमाल किया और गेंद की जड़ तक पहुंचकर उसे मिड विकेट बाउंड्री के पार भेज दिया पूरे छह रनों के लिए|
2.2
0
पैट कमिंस To जेसन रॉय
फ्री हिट का फायदा नहीं उठा पाए बल्लेबाज़| चतुराई भरी गेंदबाजी यहाँ पर| स्लोवर बाउंसर से बल्लेबाज़ को पूरी तरह से चकमा दे दिया| कोई रन नहीं|
2.2
nb
पैट कमिंस To जोस बटलर
नो बॉल!!! अगली गेंद फ्री हिट होगी!!! ओवर स्टेप कर बैठे गेंदबाज़ जिसके कारण अम्पायर ने नो बॉल करार दिया| पैड्स लाइन की गेंद को लेग साइड की ओर फ्लिक किया जहाँ से तेज़ी के साथ बल्लेबाजों ने भागकर 3 रन ले लिया| साथ ही नो बॉल का एक रन मिलकर इस गेंद पर 4 रन आया|
2.1
0
पैट कमिंस To जोस बटलर
कोई रन नहीं, क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया|
2.1
wd
पैट कमिंस To जोस बटलर
वाइड!!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
ओवर की समाप्ति 2 : 13/0
8 रन
  • 41.1
  • 11.2
  • 11.3
  • 01.4
  • 11.5
  • 1 B 1.6
ज. बटलर
5 (6)
ज. रॉय
7 (6)
ज. हेज़लवुड
1-0-7-0
1.6
b
जोश हेज़लवुड To जोस बटलर
बाई के रूप में 1 रन मिला| लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को स्कूप शॉट खेलने गए बल्लेबाज़| बल्ले पर नहीं आई गेंद कीपर के पास गई जहाँ से कीपर के हाथ से लगकर गेंद लेग साइड की ओर गई जहाँ से एक रन मिला गया|
1.5
1
जोश हेज़लवुड To जेसन रॉय
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को थर्ड मैन की ओर गाइड करते हुए सिंगल लिया|
1.4
0
जोश हेज़लवुड To जेसन रॉय
गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को डिफेंड करने गए| बल्ले पर नहीं आई गेंद सीधे थाई पैड्स को जा लगी|
1.3
1
जोश हेज़लवुड To जोस बटलर
स्क्वायर लेग की दिशा में खेला जहाँ से एक रन मिला|
1.2
1
जोश हेज़लवुड To जेसन रॉय
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर फाइन लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
1.1
4
जोश हेज़लवुड To जेसन रॉय
चौका!!!! पहली बाउंड्री जेसन रॉय के बल्ले से आती हुई| ऑन साइड पर खेला गया पुल शॉट| बॉल तेज़ी से सीमा रेखा पार सीधे चार रनों के लिए|
ओवर की समाप्ति 1 : 5/0
5 रन
  • 00.1
  • 10.2
  • 00.3
  • 00.4
  • 40.5
  • 00.6
ज. बटलर
4 (4)
ज. रॉय
1 (2)
म. स्टार्क
1-0-5-0
0.6
0
मिचेल स्टार्क To जोस बटलर
कोई रन नहीं, आगे आकर बल्लेबाज़ ने ऑफ ड्राइव किया लेकिन ये एक डॉट बॉल हुई|
0.5
4
मिचेल स्टार्क To जोस बटलर
चौका!!! रन चेज़ की पहली बाउंड्री, इंग्लैंड के लिए जोस बटलर के बल्ले से आती हुई| शानदार पुल शॉट यहाँ पर लगाते हुए बल्लेबाज़| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल लगाया| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल| टप्पा खाकर गैप में गई सीधे सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|
0.4
0
मिचेल स्टार्क To जोस बटलर
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बैकफुट से डिफेंड कर दिया|
0.3
0
मिचेल स्टार्क To जोस बटलर
कोई रन नहीं, हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|
0.2
1
मिचेल स्टार्क To जेसन रॉय
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को लेग साइड की ओर पुल लगाकर सिंगल लिया|
0.1
0
मिचेल स्टार्क To जेसन रॉय
कोई रन नहीं| ऊपर डाली गई गेंद को सामने की ओर बल्लेबाज़ ने खेला, गेंदबाज़ ने उसे ख़ुद ही पकड़ा|
मैच की जानकारी
  • स्थान दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, दुबई
  • मौसम साफ़
  • टॉस इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
  • परिणाम इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकटों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच क्रिस जॉर्डन
  • अंपायर मराइस इरास्मस, नितिन मेनन, कुमार धर्मसेना
  • रेफ़री रंजन मदुगले
Advertisement
मैच पोल
वर्म
Advertisement