Advertisement
Advertisement

दिल्ली कैपिटल्स vs सनराइज़र्स हैदराबाद, मैच 33 Commentary, Live Updates

दिल्ली vs हैदराबाद, 2021 - टी-20 Live Commentary

दिल्ली कैपिटल्स vs सनराइज़र्स हैदराबाद स्कोरकार्ड
Share
मैच खत्म   
मैच 33, दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, दुबई , Sep 22, 2021
दिल्ली कैपिटल्स दिल्ली कैपिटल्स
139/2 (17.5)
सनराइज़र्स हैदराबाद सनराइज़र्स हैदराबाद
134/9 (20.0)
दिल्ली कैपिटल्स ने सनराइज़र्स हैदराबाद को 8 विकटों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    एनरिक नॉर्खिया
    2/12(4)
तो कैसा लगा दोस्तों आपको आज का मुकाबला जहाँ दिल्ली ने हैदराबाद को 13 गेंद रहते हुए 8 विकटों से शिकस्त देते हुए पॉइंट्स टेबल में नंबर एक पर अपना कब्ज़ा जमा लिया| अभी के लिए बस इतना ही आप से अब कल होगी मुलाकात मुंबई और कोलकाता के बीच होने वाले मुकाबले के साथ जोकि अबु धाबी के मैदान पर खेला जाएगा| तबतक के लिए हमें दीजिये इजाज़त और रखिये अपना ख़याल, नमस्कार, शुभ रात्री...
मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार एनरिक नोकिया को दिया गया जिसको हासिल करने के बाद उन्होंने बताया कि मुझे काफ़ी ख़ुशी हो रही है कि मैंने अपनी गेंदबाज़ी से टीम के जीत में अहम किरदार निभाया| मुझे तेज़ गति से गेंदबाज़ी करना अच्छा लगता है और वो मेरी ताक़त भी है| मैं बस अपनी गेंदबाज़ी के ऊपर ध्यान देता हूँ और आगे भी कोशिश करूंगा कि अपने प्रदर्शन से टीम को जीत दिलाने में मदद करू|
दिल्ली के कप्तान रिषभ पन्त ने मुकाबले को जीतने के बाद बात करते हुए कहा कि ये एक बेहतरीन जीत है हमारे लिए| अच्छा लग रहा है कि हमने पिछले हाफ में जहाँ पर ख़त्म किया था वहीँ से शुरुआत की है| आगे बताया कि आज टीम की गेंदबाजी और बल्लेबाज़ी दोनों ही बढ़िया हुई जिसकी वजह से मुकाबले का नतीजा हमारे पक्ष में आया| आगे ये भी कहा कि हमने एक मैच को एक बार में लेने का फैसला किया और इस बात पर ध्यान दिया कि सभी अपना 100 प्रतिशत दे सके| हमने उन्हें कम स्कोर पर रोका जिसका श्रेय हमारे गेंदबाजों को जाता है| रबाडा और नोकिया पर बोले कि वो दुनिया के सबसे शानदार तेज़ गेंदबाजों में से एक हैं और उनका टीम में रहना हमारे अंदर आत्मविश्वास जगाता है|
ओरेंज कैप हासिल करते हुए शिखर धवन ने कहा कि मैं जिस तरह से गेंद को टाइम कर रहा हूं उसका आनंद ले रहा हूं। आगे कहा कि यह सतह थोड़ा रुक गया और हमें विकेट के अनुसार खेल की योजना बनानी थी। इसलिए वहां जाना और जीत हासिल करना अच्छा था। रबाडा और नोकिया हमारे गन बॉलर हैं। रबाडा हमें हमेशा विकेट दिलाते हैं। नोकिया के पास तेज गति है और उनके खेल में भी सुधार हुआ है, इसलिए वे बल्लेबाजों को परेशान कर रहे हैं। जाते जाते कहा कि टॉप पर आने पर मैं काफी खुश हूँ|
मुकाबले में शिकस्त खाने के बाद बात करने आए हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन ने बताया कि हमने शुरुआत में ही विकेट को गँवा दिया था जिसके कारण 20 रन बोर्ड पर कम बने| इस सपाट पिच पर 135 रनों का लक्ष्य बहुँत ज़्यादा नहीं था वो भी दिल्ली जैसी टीम के सामने जिसके पास कई अच्छे बल्लेबाज़ टीम में शामिल हैं| आगे केन ने कहा कि हमारे गेंदबाजों ने भी अपना दम लगाया लेकिन बोर्ड पर इतने रन नहीं थे की हम डिफेंड कर पाते|
टेस्ट मुकाबले में बेहतरीन लय में दिखे पन्त ने यहाँ अपने फटाफट अपने फॉर्म को टी20 मोड में लाया और बड़े शॉट्स लगाते हुए अपनी टीम को जीत की रेखा के पार ले गए| जिस तरह से ये टीम आगे जा रही है इसमें चैंपियन बनने के लक्षण नज़र आ रहे हैं| दूसरी ओर इस हार के साथ-साथ हैदराबाद के लिए प्ले ऑफ्स में पहुँचने की मुश्किलें और भी बढती चली गई हैं लेकिन अभी भी उनके पास आउटसाइड चांस है|
हालांकि इस रन चेज़ में इनफॉर्म बल्लेबाज़ पृथ्वी शॉ (11) अपने रंग में नहीं दिखे लेकिन गब्बर द ग्रेट ने उसी लय का नमूना पेश किया जैसा वो पिछले कुछ समय से दिखा रहे हैं| लम्बे गैप के बाद गेम खेल रहे श्रेयस अय्यर ने भी रनों की एक बेहतरीन पारी खेली और कप्तान पन्त के साथ मिलकर टीम की जीत को सुनिश्चित कर दिया|
गेंदबाजों के साथ-साथ बल्लेबाजों ने भी किया कमाल का प्रदर्शन| ऐसा लगा ही नहीं कि इस टीम ने इस लीग में चार महीने का ब्रेक लिया हो| ये तो अपने उसी रिदम में खेलते हुए दिखे जैसा पहले हाफ में खेलते जा रहे थे| टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए हैदराबाद को महज़ 134 रनों पर समेट दिया और उसके बाद उस लक्ष्य को 13 गेंद शेष रहते 8 विकेट से हासिल किया और मोमेंटम को अपनी झोली में छुपाए रखा|
दिल्ली है दिल वालों की!!! वाह जी वाह!! कमाल का प्रदर्शन इस टीम ने किया है आज यहाँ पर| एक आसान जीत दिल्ली द्वारा| दो अंक हासिल करते हुए पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुँच गई टीम| पहले हाफ के शानदार फॉर्म को यहाँ पर रखा जारी और जीत के साथ दूसरे हाफ की शुरुआत कर दी है| कप्तान पन्त द्वारा टॉस जीतकर चेज़ करने का फैसला पूरी तरह से सही साबित हुआ| 8 विकटों से एक बड़ी जीत के साथ रन रेट भी इस टीम का ऊपर गया होगा|
17.5
6
जेसन होल्डर To श्रेयस अय्यर
छक्का!!! इसी के साथ दिल्ली ने हैदराबाद को 13 गेंद रहते हुए 8 विकटों से शिकस्त देते हुए पॉइंट्स टेबल में नंबर एक पर अपना कब्ज़ा जमा लिया| अय्यर ने लगाया विनिंग शॉट| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बैकफुट से पूरे पॉवर के साथ लेग साइड की ओर खेला| बल्ले और गेंद का हुआ शानदार संपर्क| बॉल गई सीधे स्टैंड में और मिला सिक्स|
17.4
0
जेसन होल्डर To श्रेयस अय्यर
बैकफुट से लगाया गया करारा पुल शॉट लगाया लेकिन रन नही हो सका| जीत के लिए 14 गेंदों पर 2 रन चाहिए |
17.3
1
जेसन होल्डर To ऋषभ पंत
सिंगल यहाँ पर गैप में खेलकर निकाला| जीत के लिए 15 गेंदों पर 2 रन चाहिए |
17.2
4
जेसन होल्डर To ऋषभ पंत
चौका!!! इसी के साथ मुकाबला जीत के काफ़ी करीब आ गई दिल्ली| आगे डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑफ की ओर ड्राइव किया| गैप में गई बॉल सीधे सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन| जीत के लिए 16 गेंदों पर 3 रन चाहिए|
17.1
1
जेसन होल्डर To श्रेयस अय्यर
ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को ऑफ साइड की ओर खेला, एक रन मिला| 17 गेंदों पर 7 रनों की दरकार|
17.1
wd
जेसन होल्डर To श्रेयस अय्यर
वाइड!!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
ओवर की समाप्ति 17 : 126/2
16 रन
  • 216.1
  • 1 WD 16.2
  • 1 WD 16.2
  • 016.2
  • 116.3
  • 116.4
  • 416.5
  • 616.6
ऋ. पंत
30 (19)
श. अय्यर
40 (38)
ख. अहमद
4-0-33-1
16.6
6
खलील अहमद To ऋषभ पंत
छक्का!!! करार शॉट यहाँ पर बल्लेबाज़ के लगाया| शॉटपिच बॉल को लेग साइड की ओर पूरे पॉवर के साथ पुल किया| बल्ले और गेंद का हुआ शानदार ताल मेल, बॉल गई सीधे स्टैंड में और मिला सिक्स| 18 गेंदों पर 9 रनों की दरकार|
16.5
4
खलील अहमद To ऋषभ पंत
चौका!!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को लेग साइड की दिशा में पुल किया| बल्ले और गेंद का हुआ शानदार संपर्क, गैप में गई बॉल सीधे सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|
16.4
1
खलील अहमद To श्रेयस अय्यर
थर्ड मैन की दिशा में गेंद को खेला जहाँ से एक रन हासिल हुआ|
16.3
1
खलील अहमद To ऋषभ पंत
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को लेग साइड की ओर पुल लगाकर सिंगल लिया|
16.2
0
खलील अहमद To ऋषभ पंत
बाउंसर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कट करने का प्रयास किया| बल्ले पर नहीं आई गेंद कीपर के हाथ में गई|
16.2
wd
खलील अहमद To ऋषभ पंत
एक और वाइड!!! बाउंसर डाली गई गेंद को लेग अम्पायर ने वाइड करार दिया|
16.2
wd
खलील अहमद To ऋषभ पंत
वाईड!! लेग स्टम्प के बाहर थी गेंद लेकिन बीट हुए| अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया|
16.1
2
खलील अहमद To ऋषभ पंत
मिस टाइम पुल शॉट धवन द्वारा!!! मिड विकेट फील्डर ने उसे कट किया और दो रनों पर संतुष्ट किया|
ओवर की समाप्ति 16 : 110/2
11 रन
  • 115.1
  • 115.2
  • 615.3
  • 115.4
  • 115.5
  • 115.6
ऋ. पंत
17 (14)
श. अय्यर
39 (37)
भ. कुमार
3-0-21-0
15.6
1
भुवनेश्वर कुमार To ऋषभ पंत
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को वहीँ पर टैप करते हुए पंत ने सिंगल लिया| दिल्ली को जीत के लिए 24 गेंदों पर 25 रनों की दरकार|
15.5
1
भुवनेश्वर कुमार To श्रेयस अय्यर
लॉन्ग ऑन पर इस गेंद को सामने की तरफ खेला जहाँ से एक रन हासिल हुआ|
15.4
1
भुवनेश्वर कुमार To ऋषभ पंत
सिंगल!! मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला|
15.3
6
भुवनेश्वर कुमार To ऋषभ पंत
छक्का!!! पंत का दिखा पॉवर!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल किया| बल्ले और गेंद का हुआ शानदार संपर्क, बॉल गई सीधे स्टैंड में, मिला सिक्स|
15.2
1
भुवनेश्वर कुमार To श्रेयस अय्यर
शॉटपिच गेंद को पुल लगाने गए| अय्यर के बल्ले पर अच्छे तरह से नहीं आई गेंद और बल्ले के ऊपरी हिस्से को लगाकर लॉन्ग ऑन की ओर गई| मिड ऑन पर खड़े फील्डर ने अपने बाँए ओर डाईव लगाकर पकड़ना चाहा| लेकिन बॉल सर के ऊपर से निकाल गई| मिला एक रन|
15.1
1
भुवनेश्वर कुमार To ऋषभ पंत
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को लेग साइड की ओर पुल किया जहाँ से एक रन मिल गया|
ओवर की समाप्ति 15 : 99/2
3 रन
  • 114.1
  • 014.2
  • 014.3
  • 114.4
  • 014.5
  • 1 WD 14.6
  • 014.6
श. अय्यर
37 (35)
ऋ. पंत
8 (10)
र. खान
4-0-26-1
14.6
0
राशिद खान To श्रेयस अय्यर
डॉट बॉल के साथ हुई राशिद के एक कसे हुए ओवर की समाप्ति| ऑन साइड पर मोड़ दिया था लेकिन रन नहीं हुआ| 15 के बाद 99/2 दिल्ली| 30 गेंदों पर 36 रनों की दरकार|
14.6
wd
राशिद खान To श्रेयस अय्यर
वाईड!! लेग स्टम्प के काफी बाहर डाल बैठे गेंद| अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया|
14.5
0
राशिद खान To श्रेयस अय्यर
कोई रन नहीं, फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड डिफेंड किया|
14.4
1
राशिद खान To ऋषभ पंत
गुगली थी जिसे आगे आकर ऑफ़ साइड पर खेला जहाँ से एक रन मिल गया|
14.3
0
राशिद खान To ऋषभ पंत
सामने की ओर गेंद को खेला, गेंदबाज़ ने खुद ही बॉल को अपने दाँए ओर डाईव लगाकर पकड़ा|
14.2
0
राशिद खान To ऋषभ पंत
बल्ला छोड़ अपील!! बल्लेबाज़ के हाथों से बल्ला छूटा, कीपर के दस्तानों में गई गेंद, कैच की अपील हुई लेकिन कोई रन नहीं कोई नुक्सान नहीं हुआ| पुल मारने गए थे पन्त और हाथों से बल्ला छूटकर लेग साइड पर गया|
14.1
1
राशिद खान To श्रेयस अय्यर
लेग स्पिन गेंद जिसे अय्यर ने मिड विकेट की तरफ फ्लिक कर दिया जहाँ से सिंगल हासिल हुआ|
टाइम आउट का इशारा अम्पायर द्वारा!!! 14 ओवर के बाद 96/2 दिल्ली, जीत के लिए 36 गेंदों पर 39 तन चाहिए| धीरे-धीरे दिल्ली जीत के करीब जाती हुई| अय्यर और पंत की जोड़ी ने रन गति को आगे की ओर बढ़ाये रखा हैं| ऐसे में हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन के दिमाग में विकेट हासिल करने का विचार चल रहा होगा लेकिन देखना है कि कौन सा गेंदबाज़ उन्हें विकेट लेकर देगा...
ओवर की समाप्ति 14 : 96/2
11 रन
  • 213.1
  • 013.2
  • 413.3
  • 413.4
  • 013.5
  • 113.6
श. अय्यर
36 (32)
ऋ. पंत
7 (7)
स. शर्मा
3-0-26-0
13.6
1
संदीप शर्मा To श्रेयस अय्यर
अच्छी गेंद लेकिन सिंगल मिल गया| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर स्क्वायर की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया| 14 के बाद 96/2 दिल्ली, 36 गेंदों पर 39 रनों की दरकार|
13.5
0
संदीप शर्मा To श्रेयस अय्यर
कोई रन नहीं, आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|
13.4
4
संदीप शर्मा To श्रेयस अय्यर
बैक टू बैक बाउंड्री!! एक बार फिर से मिड विकेट की दिशा में गेंद को दे मारा| इस बार गेंद की गति का इस्तेमाल करते हुए उसे सीमा रेखा के पार पहुंचाया|
13.3
4
संदीप शर्मा To श्रेयस अय्यर
चौका! बड़ी देर से एक्के दुक्कों में खेल रहे थे लेकिन इस बार बड़ा शॉट लगाया| पटकी हुई गेंद को ऑफ़ स्टम्प पर शफल करते हुए गेंद का इंतज़ार किया| पुल किया और उसे बड़े आराम से मिड विकेट वाले गैप के एरिया में खेलते हुए चौका बटोरा|
13.2
0
संदीप शर्मा To श्रेयस अय्यर
रन आउट का मौका यहाँ पर था हैदराबाद के लिए| आगे डाली गई गेंद को शॉर्ट मिड विकेट की ओर खेला| गेंद एक टप्पा खाकर फील्डर के हाथ में गई| धवन रन लेने के लिए क्रीज़ से आगे भागे| फील्डर ने नॉन स्ट्राइकर एंड की ओर किया थ्रो| लेकिन धवन ने फिर डाईव लगाकर खुद को क्रीज़ के अंदर पहुँचा| गेंद स्टंप्स को मिस करती हुई ऑफ साइड फील्डर के पास गई| बाल बाल बचे धवन|
13.1
2
संदीप शर्मा To श्रेयस अय्यर
पैड्स लाइन की गेंद को लेग साइड की ओर हलके हाथों से खेलकर तेज़ी से 2 रन ले लिया|
ओवर की समाप्ति 13 : 85/2
5 रन
  • 112.1
  • 012.2
  • 112.3
  • 112.4
  • 112.5
  • 112.6
श. अय्यर
25 (26)
ऋ. पंत
7 (7)
ख. अहमद
3-0-17-1
12.6
1
खलील अहमद To श्रेयस अय्यर
समझदारी के साथ सिंगल लेते हुए ओवर को किया समाप्त| गाइड किया इसे बल्ले का मुंह खोलते हुए थर्ड मैन की ओर और सिंगल हासिल किया| 85/2 दिल्ली, 42 गेंदों पर 50 रनों की दरकार|
12.5
1
खलील अहमद To ऋषभ पंत
मिड ऑफ़ की दिशा में गेंद को खेला और बड़ी तेज़ी के साथ सिंगल हासिल कर लिया|
12.4
1
खलील अहमद To श्रेयस अय्यर
धीमी गति की गेंद, गति परिवर्तन, शॉट थर्ड मैन की दिशा में हलके हाथ से खेलकर एक रन पूरा किया, बड़ा शॉर्ट खेलने का जोखिम नहीं उठाया इस गेंद पर, चालाकी भरी बल्लेबाज़ी|
12.3
1
खलील अहमद To ऋषभ पंत
गुड लेंथ गेंद को स्वीप किया स्क्वायर लेग की तरफ| फील्डर से दूर थी गेंद जहाँ से सिंगल मिल गया|
12.2
0
खलील अहमद To ऋषभ पंत
पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा लेकिन गैप नहीं मिल पाया|
12.1
1
खलील अहमद To श्रेयस अय्यर
सिंगल के साथ हुई ओवर की शुरुआत| बल्लेबाज़ ने स्क्वायर कट करते हुए एक रन हासिल किया|
ओवर की समाप्ति 12 : 80/2
7 रन
  • 111.1
  • 011.2
  • 011.3
  • 411.4
  • 111.5
  • 111.6
श. अय्यर
22 (23)
ऋ. पंत
5 (4)
ज. होल्डर
3-0-20-0
11.6
1
जेसन होल्डर To श्रेयस अय्यर
लेंथ में छोटी डाली गई धीमी गति की गेंद को लेग साइड की ओर पु किया जहाँ से एक रन मिल गया|
11.5
1
जेसन होल्डर To ऋषभ पंत
पॉइंट की ओर गेंद को कट करते हुए सिंगल लिया|
11.4
4
जेसन होल्डर To ऋषभ पंत
चौका!!! शानदार स्टे्ट शॉट खेला यहाँ पर| ऊपर डाली गई गेंद को सीधे बल्ले से गेंदबाज़ के सर के ऊपर से खेला| एक टप्पा खाकर बॉल गई सीधे सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|
11.3
0
जेसन होल्डर To ऋषभ पंत
गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को शॉर्ट थर्ड मैन की ओर खेला, रन नहीं मिला|
11.2
0
जेसन होल्डर To ऋषभ पंत
ओह!!! पहली ही गेंद पर आगे आकर पंत ने शॉट लगाना चाहा| बॉल काफ़ी तेज़ गति से बल्ले को मिस करती हुई सीधे कीपर के हाथ में गई|
11.1
1
जेसन होल्डर To श्रेयस अय्यर
लॉन्ग ऑन की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेला, एक रन मिला|
ओवर की समाप्ति 11 : 73/2
4 रन
  • 110.1
  • 110.2
  • 110.3
  • 010.4
  • W 10.5
  • 110.6
श. अय्यर
20 (21)
ऋ. पंत
0 (0)
र. खान
3-0-23-1
10.6
1
राशिद खान To श्रेयस अय्यर
फुल लेंथ की गेंद को ऑफ साइड की ओर गाइड करते हुए सिंगा निकाला|
कप्तान रिषभ पन्त अगले बल्लेबाज़...
10.5
W
राशिद खान To शिखर धवन OUT!
आउट! कैच आउट!! बड़ी मछली जाल में फंसी!! 42 रनों पर धवन लौटे पवेलियन| यहाँ से हैदराबाद को मुकाबले में वापसी करने का मौका मिल गया है| लेग स्पिन गेंद थी जिसे स्लॉग किया स्क्वायर लेग बाउंड्री की तरफ| हवा में गई गेंद लेकिन दूरी नहीं हासिल हो पायी| फील्डर वहां पर तैनात थे जिन्होंने अपने बाएँ ओर भागते हुए एक आसान सा कैच लपक लिया| क्या धवन यहाँ पर जल्दबाजी कर गए या फिर उनकी बड़ा शॉट लगाने की सोच सही थी अब ये तो मुकाबले के अंत में ही पता चल पायेगा| 72/2 दिल्ली|
10.4
0
राशिद खान To शिखर धवन
ऑफ साइड की ओर गेंद को खेला, फील्डर वहां मौजूद, रन का मौका नहीं मिल सका|
10.3
1
राशिद खान To श्रेयस अय्यर
ऊपर डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑन की दिशा में खेलकर सिंगल लिया|
10.2
1
राशिद खान To शिखर धवन
बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|
10.1
1
राशिद खान To श्रेयस अय्यर
सिंगल!! इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
ओवर की समाप्ति 10 : 69/1
9 रन
  • 09.1
  • 19.2
  • 09.3
  • 49.4
  • 49.5
  • 09.6
श. धवन
41 (34)
श. अय्यर
17 (18)
स. शर्मा
2-0-15-0
9.6
0
संदीप शर्मा To शिखर धवन
कोई रन नहीं, स्क्वायर कट शॉट खेला लेकिन फील्डर को भेद नहीं पाए|
9.5
4
संदीप शर्मा To शिखर धवन
बैक टू बैक चौका! इस बार कवर्स के एरिया को निशाना बनाया और बड़े आराम से गैप हासिल करते हुए गब्बर ने एक चौका अपने खाते में डाला
9.4
4
संदीप शर्मा To शिखर धवन
चौका!! आगे डाली गई गेंद को लेग साइड की दिशा में स्वीप शॉट खेला| गैप में गई गेंद सीधे सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|
9.3
0
संदीप शर्मा To शिखर धवन
ऑफ स्टंप पर डाली गई फुल लेंथ की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने गए लेकिन बीट हुए|
9.2
1
संदीप शर्मा To श्रेयस अय्यर
लॉन्ग ऑन की दिशा म्व३ खेलकर सिंगल लिया|
9.1
0
संदीप शर्मा To श्रेयस अय्यर
आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया|
ओवर की समाप्ति 9 : 60/1
9 रन
  • 18.1
  • 18.2
  • 08.3
  • 68.4
  • 18.5
  • 08.6
श. धवन
33 (30)
श. अय्यर
16 (16)
र. खान
2-0-19-0
8.6
0
राशिद खान To शिखर धवन
डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति|, क्रीज़ में रह कर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|
8.5
1
राशिद खान To श्रेयस अय्यर
एक और सिंगल!! बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|
8.4
6
राशिद खान To श्रेयस अय्यर
छक्का!!! स्लॉग किया इस बार गेंद को हाथों से पढ़कर!! बड़ी आसानी से गेंद को पिक करते हुए छह महत्वपूर्ण रन हासिल किया|
8.3
0
राशिद खान To श्रेयस अय्यर
इस बार पूरी तरह से टर्न से बल्लेबाज़ को चकमा दे दिया|
8.2
1
राशिद खान To शिखर धवन
सिंगल!! लेट कट शॉट का किया इस्तेमाल और सिंगल हासिल हुआ|
8.1
1
राशिद खान To श्रेयस अय्यर
फ्रंट फुट पर रहकर बल्लेबाज़ ने इस गेंद को पुओइंट की ओर ड्राइव कर दिया एक रन के लिए|
टाइम आउट का इशारा अम्पायर द्वारा!!! 7 ओवर के बाद 45/1 दिल्ली, जीत से अबी भी 84 रन दूर| फ़िलहाल क्रीज़ पर श्रेयस अय्यर के साथ शिखर धवन बल्लेबाज़ी कर रहे हैं| हैदराबाद के कप्तान के  विलियमसन एक और विकेट के तलाश में होंगे...
ओवर की समाप्ति 8 : 51/1
6 रन
  • 37.1
  • 17.2
  • 07.3
  • 07.4
  • 27.5
  • 07.6
श. धवन
32 (28)
श. अय्यर
8 (12)
स. शर्मा
1-0-6-0
7.6
0
संदीप शर्मा To शिखर धवन
डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| ऑफ़ स्टम्प के बाहर रखी गई थी गेंद जिसे रूम बनाकर मारने गए और बल्ले पर ठीक तरह से नहीं ले पाए| 8 के बाद 51/1 दिल्ली, लक्ष्य से 84 रन दूर|
7.5
2
संदीप शर्मा To शिखर धवन
लो फुल टॉस!! रूम बनाकर गेंद को कवर्स की तरफ गैप में खेला| फील्डर से काफी दूर जहाँ से दो रन मिल गए| इसी के साथ टीम के 50 रन भी पूरे हुए|
7.4
0
संदीप शर्मा To शिखर धवन
फुल लेंथ गेंद, ड्राइव किया गेंद को कवर्स की और लेकिन रन नही हुआ|
7.3
0
संदीप शर्मा To शिखर धवन
स्विंग एंड मिस!! गेंद की लाइन को देखकर बल्ला घुमाया लेकिन कम गति होने के कारण चूक गए|
7.2
1
संदीप शर्मा To श्रेयस अय्यर
सिंगल, ऑन ड्राइव का इस्तेमाल और एक रन बल्लेबाज़ के खाते में जुड़े|
7.1
3
संदीप शर्मा To शिखर धवन
तिग्गी के साथ हुई ओवर की शुरुआत| बेहतरीन फील्डिंग मिड विकेट बाउंड्री पर राशिद खान द्वारा| स्लाइड करते हुए सीमा रेखा के पहले गेंद को रोका और टीम के लिए एक रन बचाया| छोटी गेंद को पुल करते हुए धवन ने अपनी लय दिखाई थी|
संदीप शर्मा को गेंदबाजी के लिए लाया गया है..
ओवर की समाप्ति 7 : 45/1
6 रन
  • 16.1
  • 06.2
  • 46.3
  • 06.4
  • 16.5
  • 06.6
श. अय्यर
7 (11)
श. धवन
27 (23)
ज. होल्डर
2-0-13-0
6.6
0
जेसन होल्डर To श्रेयस अय्यर
प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को शॉट खेलने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया|
6.5
1
जेसन होल्डर To शिखर धवन
हलके हाथों से गेंद को ऑफ साइड की ओर खेलकर एक रन लिया|
6.4
0
जेसन होल्डर To शिखर धवन
डॉट गेंद यहाँ पर देखने को मिली|
6.3
4
जेसन होल्डर To शिखर धवन
चौका!!! शिखर धवन के बल्ले से निकलती हुई बाउंड्री| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को लेग साइड की दिशा में पुल किया| बल्ले और गेंद का हुआ शानदार संपर्क एक टप्पा खाकर गेंद गई सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|
6.2
0
जेसन होल्डर To शिखर धवन
ऑफ साइड की ओर गेंद को खेला, रन नहीं हो सका|
6.1
1
जेसन होल्डर To श्रेयस अय्यर
ऑफ साइड की ओर गेंद को खेलकर सिंगल लिया|
पॉवर प्ले की हुई समाप्ति!!! 6 ओवर के बाद 39/1 दिल्ली, जीत के 96 रन दूर| फ़िलहाल क्रीज़ पर समझदारी के साथ शिखर धवन और श्रेयस अय्यर बल्लेबाज़ी कर रहे हैं...
ओवर की समाप्ति 6 : 39/1
10 रन
  • 15.1
  • 15.2
  • 65.3
  • 15.4
  • 15.5
  • 05.6
श. धवन
22 (19)
श. अय्यर
6 (9)
र. खान
1-0-10-0
5.6
0
राशिद खान To शिखर धवन
डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया| 6 ओवर की समाप्ति के बाद 39/1 दिल्ली|
5.5
1
राशिद खान To श्रेयस अय्यर
ऑन साइड पर इस गेंद को पुश किया और एक रन हासिल किया|
5.4
1
राशिद खान To शिखर धवन
समझदारी के साथ सिंगल लिया| बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
5.3
6
राशिद खान To शिखर धवन
छक्का! गब्बर दहाड़ा!! स्पिन के साथ गेंद को मिड विकेट की दिशा में स्लॉग स्वीप किया| उनके पट्टे में आ गई ये गेंद और बल्ले से लगने के बाद गोली की तरह मिड विकेट बाउंड्री के पार चली गई छह रनों के लिए|
5.2
1
राशिद खान To श्रेयस अय्यर
सिंगल!! मिड विकेट की दिशा में खेला|
5.1
1
राशिद खान To शिखर धवन
छोटी गेंद! पुल किया लेग साइड पर, गैप मिला जहाँ से एक रन मिला|
ओवर की समाप्ति 5 : 29/1
2 रन
  • 04.1
  • 04.2
  • 04.3
  • 14.4
  • 04.5
  • 14.6
श. धवन
14 (15)
श. अय्यर
4 (7)
भ. कुमार
2-0-10-0
4.6
1
भुवनेश्वर कुमार To शिखर धवन
बैकफुट से गेंद को बल्लेबाज़ ने ऑफ साइड की ओर खेलकर रन लेने भागे| फील्डर ने बॉल को उठाया और नॉन स्ट्राइकर एंड की ओर थ्रो किया|  गेंद सीधे धवन के बदन को जा लगी| रन आउट का मौका था यहाँ पर लेकिन बाल बाल बचे शिखर धवन| एक रन हो गया|
4.5
0
भुवनेश्वर कुमार To शिखर धवन
सामने की ओर गेंद को खेला, गेंदबाज़ ने खुद ही बॉल को पकड़ा|
4.4
1
भुवनेश्वर कुमार To श्रेयस अय्यर
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को पुल लगाने गए| बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर बदन को लगी और ऑफ साइड की ओर गई जहाँ से एक रन हो गया|
4.3
0
भुवनेश्वर कुमार To श्रेयस अय्यर
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को अय्यर ने वहीँ पर डिफेंड कर दिया|
4.2
0
भुवनेश्वर कुमार To श्रेयस अय्यर
कवर्स की ओर पंच किया, फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं हो सका|
4.1
0
भुवनेश्वर कुमार To श्रेयस अय्यर
प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को डिफेंड करने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया|
ओवर की समाप्ति 4 : 27/1
7 रन
  • 23.1
  • 03.2
  • 13.3
  • 43.4
  • 03.5
  • 03.6
श. धवन
13 (13)
श. अय्यर
3 (3)
ज. होल्डर
1-0-7-0
3.6
0
जेसन होल्डर To शिखर धवन
डॉट बॉल के साथ हुई एक कसे हुए ओवर की समाप्ति| ऑफ़ स्टम्प की गेंद को शॉर्ट कवर्स की तरफ ड्राइव किया लेकिन गैप हासिल नहीं हुआ| कोई रन नहीं| 27/1 दिल्ली, लक्ष्य से 108 रन दूर|
3.5
0
जेसन होल्डर To शिखर धवन
पैड्स लाइन की गेंद को लेग साइड की ओर खेलकर सिंगल लेने का धवन ने इरादा बनाया| लेकिन अय्यर ने माना किया|
3.4
4
जेसन होल्डर To शिखर धवन
ओहोहोहो!!! क्रैकिंग ऑफ़ ड्राइव!!! चौका मिलेगा!!! ओवरपिच गेंद, ड्राइव किया मिड ऑफ़ की तरफ| रोकने का कोई मौका नहीं वहां पर किसी फील्डर के पास, गेंद गोली की रफ़्तार से सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए|
3.3
1
जेसन होल्डर To श्रेयस अय्यर
गुड लेंथ से अंदर आई गेंद| हलके हाथों से लेग साइड पर खेला और एक रन हासिल किया|
3.2
0
जेसन होल्डर To श्रेयस अय्यर
प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद, खेलने का प्रयास, स्विंग से चकमा खा गए बल्लेबाज़, कीपर की तरफ गई गेंद|
3.1
2
जेसन होल्डर To श्रेयस अय्यर
दुग्गी के साथ अय्यर ने की है अपनी शुरुआत| पैड्स पर डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में फ्लिक कर दिया| बड़ा गैप था वहां पर जिसकी वजह से दो महत्वपूर्ण रन मिले|
ओवर की समाप्ति 3 : 20/1
8 रन
  • 42.1
  • 02.2
  • 42.3
  • 02.4
  • W 2.5
  • 02.6
श. धवन
9 (10)
श. अय्यर
0 (0)
ख. अहमद
2-0-12-1
2.6
0
खलील अहमद To शिखर धवन
डॉट बॉल के साथ एक मूविंग ओवर हुआ समाप्त| ड्राइव किया इस गेंद को लेकिन सीधा कवर्स फील्डर की ओर गई गेंद| कोई रन नहीं हुआ| 3 के बाद 20/1 दिल्ली|
नंबर तीन पर आयेंगे श्रेयस अय्यर...
2.5
W
खलील अहमद To पृथ्वी शॉ OUT!
आउट!!! कैच आउट!!! शानदार कैच यहाँ पर केन विलियमसन के द्वारा देखने को मिला| पृथ्वी शॉ 11 रन बनाकर पवेलियन लौटे| खलील अहमद के हाथ लगी पहली विकेट| आगे डाली गई धीमी गति की गेंद को लेग साइड की ओर पूरे पॉवर के साथ खेलने गए| लेकिन गेंद की गति को नहीं समझ सके और शॉट खेलने के टाइम अपने एक हाथ से बल्ले को भी छुर बैठे| गेंद और बल्ले से अच्छा संपर्क नहीं हुआ और गेंद लॉन्ग ऑन की ओर गई| मिड ऑन से भागकर केन विलियमसन ने शानदार रनिंग कैच लिया| 20/1 दिल्ली|
2.4
0
खलील अहमद To पृथ्वी शॉ
ओह!!! काफ़ी धीमी गति की गेंद डाली गई बाउंसर गेंद को पॉवर के साथ हिट लगाने गए| बल्ले और गेंद का कोई संपर्क नहीं बॉल सीधे कीपर के हाथ में गई|हीं|
2.3
4
खलील अहमद To पृथ्वी शॉ
बाहरी किनारा और चौका! अटैक इज द बेस्ट फॉर्म ऑफ़ डिफेन्स!! इस बार मिड विकेट के ऊपर से मारने गए पृथ्वी| स्विंग होकर बल्ले का बाहरी किनारा लिया गेंद ने और स्लिप के खाली स्थान से काफी तेज़ी के साथ थर्ड मैन बाउंड्री के पार निकल गई चार रनों के लिए|
2.2
0
खलील अहमद To पृथ्वी शॉ
लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को शॉर्ट फाइन लेग की ओर फ्लिक किया, फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं हो सका|
2.1
4
खलील अहमद To पृथ्वी शॉ
चौका!!! खलील अहमद के दूसरे ओवर की पहली ही गेंद पर पृथ्वी ने लगाया बाउंड्री| आगे डाली गई गेंद को लेग साइड की ओर उड़ाकर खेला| फील्डर वहां मौजूद नहीं| एक टप्पा खाकर गेंद गई सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|
ओवर की समाप्ति 2 : 12/0
8 रन
  • 01.1
  • 41.2
  • 01.3
  • 41.4
  • 01.5
  • 01.6
श. धवन
9 (9)
प. शॉ
3 (3)
भ. कुमार
1-0-8-0
1.6
0
भुवनेश्वर कुमार To शिखर धवन
अच्छी वापसी भुवि द्वारा दो चौके खाने के बाद| बल्लेबाज़ को अपनी सटीक लाइन से डिफेंड करने पर मजबूर कर दिया| 12/0 दिल्ली|
1.5
0
भुवनेश्वर कुमार To शिखर धवन
विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और डिफेंड कर दिया|
1.4
4
भुवनेश्वर कुमार To शिखर धवन
चौका!!! नज़ाकत भरा शॉर्ट!!! सीधा गेंदबाज़ के सर के ऊपर से उठाकर मारा लॉन्ग ऑन बाउंड्री की तरफ| क़दमों का इस्तेमाल करते हुए बॉल को ओवरपिच बनाया| सामने की तरफ मारा और गेंद गई सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
1.3
0
भुवनेश्वर कुमार To शिखर धवन
पॉइंट की दिशा में गेंद को टैप किया| रन की मांग थी लेकिन दूसरे बल्लेबाज़ ने मना कर दिया|
1.2
4
भुवनेश्वर कुमार To शिखर धवन
शानदार पिक अप शॉर्ट!!! स्क्वायर लेग बाउंड्री की तरफ!!! चौका मिलेगा!!! काफी जल्दी लेंथ को पिक कर लिया| ज़बरदस्त, बेहतरीन, लाजवाब!!! पैरों पर डाली गई गेंद को बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया बाउंड्री की तरफ, गैप में गई गेंद सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
1.1
0
भुवनेश्वर कुमार To शिखर धवन
क़दमों का इस्तेमाल!! फ्लिक करना चाहा धवन ने लेकिन गति से बीट हुए और पैड्स पर खा बैठे गेंद| कोई रन नहीं हुआ|
दूसरे छोर से गेंदबाज़ी के लिए भुवनेश्वर कुमार आये हैं...
ओवर की समाप्ति 1 : 4/0
4 रन
  • 10.1
  • 00.2
  • 00.3
  • 10.4
  • 00.5
  • 20.6
प. शॉ
3 (3)
श. धवन
1 (3)
ख. अहमद
1-0-4-0
0.6
2
खलील अहमद To पृथ्वी शॉ
पैड्स लाइन की गेंद को लेग साइड की ओर खेलकर तेज़ी से 2 रन पूरा किया|
0.5
0
खलील अहमद To पृथ्वी शॉ
ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को मिड ऑफ़ की दिशा में पंच किया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ खेल बैठे|
0.4
1
खलील अहमद To शिखर धवन
सिंगल!! चिप किया शिखर ने मिड ऑन की तरफ गेंद को और एक रन के साथ अपना भी खाता खोला|
0.3
0
खलील अहमद To शिखर धवन
प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को ड्राइव करने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया|
0.2
0
खलील अहमद To शिखर धवन
ओह!!! क्या शानदार गेंदबाज़ी यहाँ पर देखने को मिली| इनस्विंग गेंद यहाँ पर गुड लेंथ पर डाली गई| टप्पा खाकर बॉल अंदर की ओर आई और धवन के बल्ले के हैंडिल को लगकर एक टप्पा खाती हुई ऑफ साइड पर खड़े फील्डर के हाथ में गई|
0.1
1
खलील अहमद To पृथ्वी शॉ
पहली ही गेंद पर पृथ्वी शॉ ने सिंगल लेकर रन चेज़ का किया आगाज़| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को लेग साइड की ओर पुश करते हुए एक रन लिया|
मैच की जानकारी
  • स्थान दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, दुबई
  • मौसम साफ़
  • टॉस सनराइज़र्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया
  • परिणाम दिल्ली कैपिटल्स ने सनराइज़र्स हैदराबाद को 8 विकटों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच एनरिक नॉर्खिया
  • अंपायर केएन अनंथापद्मनाभन, रिचर्ड इलिंगवर्थ, जयरमन मदनगोपाल
  • रेफ़री मनु नैयर
Advertisement
मैच पोल

कौन जीतेगा मैच?

वर्म
Advertisement