Advertisement
Advertisement

दिल्ली कैपिटल्स vs सनराइज़र्स हैदराबाद, मैच 40 Commentary, Live Updates

दिल्ली vs हैदराबाद, 2023 - टी-20 Live Commentary

दिल्ली कैपिटल्स vs सनराइज़र्स हैदराबाद स्कोरकार्ड
Share
मैच समाप्त   
मैच 40, अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली , Apr 29, 2023
दिल्ली कैपिटल्स दिल्ली कैपिटल्स
188/6 (20.0)
सनराइज़र्स हैदराबाद सनराइज़र्स हैदराबाद
197/6 (20.0)
सनराइज़र्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स को 9 रनों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    मिचेल मार्श
    63(39)&4/27(4)
तो क्रिकेट फैन्स आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से कल होगी आपसे मुलाकात इंडियन टी20 लीग के डबल हेडर गेम के पहले मुकाबले के साथ जिसका पहला मैच चेन्नई और पंजाब के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार मिचेल मार्श को उनके हरफनमौला शानदार प्रदर्शन के लिए दिया गया| इसे हासिल करने के बाद उन्होंने कहा कि अगर हम इसे जीत पाते तो ये ख़ुशी कुछ और ही होती| हमने साझेदारी तो अच्छी की थी लेकिन बाद में उसे आगे की तरफ नहीं ले जा पाए| विकेट भी थोड़ा स्लो हो रही थी लेकिन अगर हम साझेदारी निभाने में कामयाब होते तो शायद नतीजा कुछ और होता| जाते-जाते कहा कि अब हम इस मुकाबले से सीख लेते हुए आगे वाले मैच को जीतने को देखेंगे| 
विनिंग कप्तान एडन मार्करम ने यहाँ पर बात करते हुए कहा कि ये एक अच्छी जीत है हमारे लिए| इस जीत से हमें कुछ मोमेंटम मिला है जिसे हम आगे भी जारी रखना चाहेंगे| आगे बताया कि ये एक शानदार टीम एफर्ट है| जिस तरह से हमने आज खेला वो काबिले तारीफ है| युवा खिलाड़ियों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिया जिससे टीम को आगे काफी आत्मविश्वास मिलेगा| क्लासेन पर कहा कि वो एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं और परिस्थिति के अनुसार खेलते हैं|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
198 रनों के इस रन चेज़ में मार्श और और साल्ट की जोड़ी ने दूसरे विकेट के लिए 112 रनों की शतकीय साझेदारी निभाई थी| शून्य के स्कोर पर कप्तान डेविड वॉर्नर को खोने के बाद दिल्ली ने इस जोड़ी की वजह से लाजवाब वापसी कर ली थी लेकिन जैसे ही साल्ट का विकेट गिरा दूसरे एंड से कोई भी बल्लेबाज़ मार्श का साथ नहीं दे पाया| रन रेट बढ़ रहा था और विकटों का पतन जारी था जिस चक्कर में सेट बल्लेबाज़ मार्श भी बड़े शॉट खेलने गए और पवेलियन लौट गए| इस दौरान हैदराबाद के गेंदबाजों ने काफी दिलेरी दिखाई और गति में परिवर्तन करते हुए बल्लेबाजों को छकाया और उनका विकेट हासिल किया| अक्षर पटेल, इस बल्लेबाज़ ने आखिरी में आकर महज़ 14 गेंदों पर 29 रनों की नाबाद पारी खेली| मुझे लगता है कि अक्षर जिस फॉर्म में हैं दिल्ली ने उनके उस फॉर्म का सही फायदा नहीं उठाया जो हार का एक मुख्य कारण बना|   
हैदराबाद ने दिल्ली को दी 9 रनों से मात| पिछला मुकाबला दिल्ली के नाम रहा था तो इस मुकाबले में पलटवार करते हुए हैदराबाद ने बजाया जीत का ब्युगल| जीत की हैट्रिक नहीं लगा पाई वॉर्नर की सेना| दो अंक के साथ हैदराबाद की टीम गई पॉइंट्स टेबल में मुंबई से ऊपर| एक कमाल का मुकाबला आज हमें दिल्ली के इस मैदान पर देखने को मिला है| मिचेल मार्श, जब तक ये खिलाड़ी क्रीज़ पर टिका हुआ था दिल्ली की टीम बड़ी आसानी से इस मुकाबले को जीत रही थी लेकिन फिर इस रन चेज़ में एक अजीब मोड़ आया| महज़ 36 रनों पर अपने पांच विकेट गंवाते हुए चेजिंग टीम मुकाबले में पूरी तरह से पिछड़ गई| 112 रनों पर दूसरी विकेट गिरी थी और तब वहां लगा था कि दिल्ली इसे जीत जायगी लेकिन हैदराबाद ने उस ब्रेक थ्रू का पूरा फायदा उठाया और विकेट्स पर विकेट्स लेते हुए वॉर्नर एंड कम्पनी को पूरी तरह से बैकफुट पर भेज दिया|
ओवर की समाप्ति 20 : 188/6
16 रन
  • 119.1
  • 1 WD 19.2
  • 1 WD 19.2
  • 119.2
  • 119.3
  • 619.4
  • 119.5
  • 419.6
र. पटेल
11 (8)
अ. पटेल
29 (14)
भ. कुमार
4-0-45-1
19.6
4
भुवनेश्वर कुमार To रिपल पटेल
बाहरी किनारा चौका! लेकिन अब इससे दिल्ली को कोई फर्क नहीं पड़ेगा| हैदराबाद ने इस मुकाबले को 9 रनों से जीत लिया है| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद पर बल्ला चलाया और बाहरी किनारा लेती हुई थर्ड मैन बाउंड्री के पार चली गई गेंद| इसी के साथ हैदराबाद के खैमे में ख़ुशी की लहर छा गई|
19.5
1
भुवनेश्वर कुमार To अक्षर पटेल
लो फुल टॉस!! सीधे बल्ले से लॉन्ग ऑफ़ की तरफ खेला, एक ही रन मिल पायेगा| अब 1 गेंद पर 14 रनों की दरकार|
19.4
6
भुवनेश्वर कुमार To अक्षर पटेल
छक्का! आते-आते देर कर दी सरकार!! अब 2 गेंदों पर 15 रनों की दरकार| इस बार छोटी लेंथ की गेंद पर पुल शॉट का इस्तेमाल किया और गेंद सीधा दर्शकों के बीच गई छह रनों के लिए|
19.3
1
भुवनेश्वर कुमार To रिपल पटेल
एक और शानदार गेंद भुवि द्वारा| बेहतरीन यॉर्कर लगाकर बल्लेबाज़ को शांत रखा|
19.2
1
भुवनेश्वर कुमार To अक्षर पटेल
बेहतरीन यॉर्कर भुवि द्वारा| बड़ा शॉट यहाँ पर भी नहीं आया| 4 गेंद 22 रन की दरकार| लेग साइड पर इसे खेला, एक ही रन हासिल हुआ|
19.2
wd
भुवनेश्वर कुमार To अक्षर पटेल
वाइड! एक और बार लेग स्टम्प लाइन के बाहर डाल बैठे भुवि| एक अतिरिक्त रन मिल गया| अब 5 पर 23 रन की दरकार|
19.2
wd
भुवनेश्वर कुमार To अक्षर पटेल
वाइड!!! दिशाहीन गेंदबाजी, कुछ अलग करने के प्रयास में अपनी लय खो बैठे और लेग स्टम्प के काफी बाहर डाल बैठे गेंद, अम्पायर ने वाइड का इशारा किया, अगली गेंद पर लाइन पकड़नी होगी गेंदबाज़ को यहाँ पर|
19.1
1
भुवनेश्वर कुमार To रिपल पटेल
सिंगल!! लेंथ गेंद| सीधे बल्ले से सामने की तरफ पुल शॉट खेला| डीप से एक रन हासिल हुआ| 5 गेंद 25 रन की दरकार|
ओवर की समाप्ति 19 : 172/6
9 रन
  • 118.1
  • 118.2
  • 118.3
  • 218.4
  • 018.5
  • 418.6
अ. पटेल
21 (11)
र. पटेल
5 (5)
टी नटराजन
4-0-34-1
18.6
4
टी नटराजन To अक्षर पटेल
चौका! फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया कवर्स की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए| 6 गेंदों पर्व 26 रनों की दरकार|
18.5
0
टी नटराजन To अक्षर पटेल
ओहोहो!! एक और यॉर्कर!! ये तो कमाल की गेंदबाजी है नटराजन द्वारा| बल्लेबाज़ के पास इसपर बड़ा शॉट लगाने का कोई मौका नहीं था|
18.4
2
टी नटराजन To अक्षर पटेल
एक और बढ़िया यॉर्कर!! बल्लेबाज़ ने इसपर कलाईयों का इस्तेमाल करते हुए लेग साइड से 2 रन लिया|
18.3
1
टी नटराजन To रिपल पटेल
एक और बार यॉर्कर का प्रयास| लो फुल टॉस गिरी ये गेंद| मिड विकेट की तरफ उसे खेला जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
18.2
1
टी नटराजन To अक्षर पटेल
एक और सिंगल!! बेहतरीन यॉर्कर पर बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर ब्लॉक किया| सिंगल का मौका बन गया|
18.1
1
टी नटराजन To रिपल पटेल
इस बार सीधे बल्ले से मिड ऑन की तरफ से खेलते हुए एक रन हासिल किया|
ओवर की समाप्ति 18 : 163/6
14 रन
  • 117.1
  • 117.2
  • 117.3
  • 617.4
  • 217.5
  • 1 WD 17.6
  • 217.6
अ. पटेल
14 (7)
र. पटेल
3 (3)
भ. कुमार
3-0-29-1
17.6
2
भुवनेश्वर कुमार To अक्षर पटेल
हवा में गेंद!! मिड विकेट की दिशा में खेला| फील्डर मार्करम उसको लपकने के लिए आगे भागे लेकिन मिस जज कर बैठे और बॉल उनके आगे गिर गई| आज इस बल्लेबाज़ का दिन है| हालांकि इस बार फुल टॉस गेंद पर बड़ा शॉट नहीं लगा पाए|
17.6
wd
भुवनेश्वर कुमार To अक्षर पटेल
वाइड! एक बार फिर से बाउंसर डाली गई गेंद| अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया|
17.5
2
भुवनेश्वर कुमार To अक्षर पटेल
टॉप एज!! हवा में थी गेंद| शॉर्ट फाइन लेग से पीछे की तरफ भागते हुए फील्डर ने उसे लपकना चाहा लेकिन एक भरसक प्रयास के बाद भी बॉल से काफी दूर रह गए| बाउंसर गेंद पर शॉट लगाने गए थे अक्षर और चकमा खा गये थे|
17.4
6
भुवनेश्वर कुमार To अक्षर पटेल
छक्का! ये है अक्षर का फॉर्म लेकिन उसका पूरा फायदा शायद दिल्ली की टीम नहीं उठा पा रही है| लेग साइड पर 76 मीटर लम्बा सिक्स लगा दिया| छोटी गेंद पर काफी जल्दी शॉट लगाया और मैक्सिमम हासिल किया|
17.3
1
भुवनेश्वर कुमार To रिपल पटेल
यहाँ भी सिंगल ही मिल पायेगा| इस बार कवर्स की दिशा में खेला गेंद को जहाँ से एक रन का मौका बन पाया|
17.2
1
भुवनेश्वर कुमार To अक्षर पटेल
लेंथ गेंद!! बल्लेबाज़ ने उसे मिड विकेट की दिशा में खेला| डीप से एक रन हासिल किया|
17.1
1
भुवनेश्वर कुमार To रिपल पटेल
सिंगल लेकर स्ट्राइक अक्षर को दिया| इस बार सीधे बल्ले से मिड ऑन की दिशा में खेला| एक रन हासिल किया|
ओवर की समाप्ति 17 : 149/6
8 रन
  • 116.1
  • 116.2
  • 116.3
  • 416.4
  • W 16.5
  • 116.6
र. पटेल
1 (1)
अ. पटेल
3 (3)
टी नटराजन
3-0-25-1
16.6
1
टी नटराजन To रिपल पटेल
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस बार बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
16.5
W
टी नटराजन To सरफराज खान OUT!
आउट! कैच आउट!! टी नटराजन के नाम पहली सफलता| 9 रन बनाकर सरफ़राज़ लौटे पवेलियन| सोच सही थी बल्लेबाज़ द्वारा लेकिन गेंद को बल्ले पर नहीं ले पाए| यॉर्कर गेंद से बल्लेबाज़ को पूरी तरह से चारो खाने चित कर दिया| ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर थी गेंद जिसे लेग साइड पर स्वीप करने गए| गेंद की लाइन में बल्ले को नहीं ला पाए और ऑफ़ स्टम्प पर खा बैठे| 148/6 दिल्ली|
16.4
4
टी नटराजन To सरफराज खान
चौका! ये हैं वो सरफ़राज़ जिन्हें हम जानते हैं| इस शॉट के लिए आप फील्डर नहीं तैनात कर सकते| थर्ड मैन के ऊपर से स्कूप करते हुए बाउंड्री अर्जित की| अब फील्डिंग टीम में खलबली मचने वाली है|
16.3
1
टी नटराजन To अक्षर पटेल
सिंगल, लो फुल टॉस गेंद को मिड ऑन की तरफ से खेलते हुए एक रन हासिल किया|
16.2
1
टी नटराजन To सरफराज खान
छोटी गेंद| लेग साइड पर उसे पुल कर दिया| डीप में फील्डर तैनात, एक ही रन मिल पाया|
16.1
1
टी नटराजन To अक्षर पटेल
सिंगल, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
ओवर की समाप्ति 16 : 141/5
3 रन
  • 115.1
  • 015.2
  • 115.3
  • W 15.4
  • 115.5
  • 015.6
स. खान
4 (7)
अ. पटेल
1 (1)
म. मार्कंडेय
4-0-20-2
15.6
0
मयंक मार्कंडेय To सरफराज खान
नॉट आउट!! अम्पायर्स कॉल हो गया यहाँ पर| बाल-बाल बचे बल्लेबाज़| एलबीडबल्यू की अपील थी| अम्पायर सहमत नहीं दिखे| फील्डिंग टीम ने लिया रिव्यु जहाँ रिप्ले में देखने पर पता चला कि लेग स्टम्प को किस कर रही थी ये गेंद इस वजह से नॉट आउट दिया गया| आगे आकर इस गेंद को खेलना चाहते थे लेकिन पैड्स पर खा बैठे थे गेंद|
15.5
1
मयंक मार्कंडेय To अक्षर पटेल
सिंगल, बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
15.4
W
मयंक मार्कंडेय To प्रियम गर्ग OUT!
आउट!! प्ले डाउन!! मयंक मार्कंडेय के नाम दूसरी सफलता दर्ज हुई| 12 रन बनाकर गर्ग लौट गए पवेलियन| खुद से काफी निराश होकर पवेलियन वापिस लौटे बल्लेबाज़| एक और बल्लेबाज़ आगे आकर शॉट लगाने गए थे लेकिन टर्न से चकमा खा गए| बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर विकटों की तरफ आ गई गेंद और ऑफ़ स्टम्प से टकरा गई| 140/5 दिल्ली|
15.3
1
मयंक मार्कंडेय To सरफराज खान
सिंगल ही मिल पायेगा यहाँ पर| इस बार हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
15.2
0
मयंक मार्कंडेय To सरफराज खान
डॉट गेंद!! स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
15.1
1
मयंक मार्कंडेय To प्रियम गर्ग
सिंगल, बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
ओवर की समाप्ति 15 : 138/4
9 रन
  • 414.1
  • 114.2
  • 114.3
  • 214.4
  • 114.5
  • 014.6
स. खान
3 (4)
प. गर्ग
11 (7)
अ. शर्मा
3-0-26-1
14.6
0
अभिषेक शर्मा To सरफराज खान
डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| बल्लेबाज़ ने गेंद को ऑफ़ साइड पर खेला, गैप नहीं मिला| 30 गेंदों पर 60 रनों की दरकार| मुकाबला अब यहाँ से रोमांचक हो जाएगा|
14.5
1
अभिषेक शर्मा To प्रियम गर्ग
सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड ऑन की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
14.4
2
अभिषेक शर्मा To प्रियम गर्ग
इन साइड आउट!! कवर्स की तरफ गेंद को खेला| एक टप्पा बाद फील्डर ने उसे फील्ड किया और गेंदबाज़ की तरफ थ्रो किया| बोलर उसे पकड़ नहीं पाए और ओवर थ्रो के रूप में एक अतिरिक्त रन मिल गया|
14.3
1
अभिषेक शर्मा To सरफराज खान
पैड्स पर डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की दिशा में खेला, फील्डर गेंद पर आये लेकिन सिंगल से नहीं रोक पाए|
14.2
1
अभिषेक शर्मा To प्रियम गर्ग
सिंगल, स्वीप शॉट खेलते हुए बल्लेबाज़ ने एक रन हासिल किया|
14.1
4
अभिषेक शर्मा To प्रियम गर्ग
चौका! क़दमों का इस्तेमाल!! सीधे बल्ले से सामने की तरफ शॉट खेला गया| लॉन्ग ऑफ़ फील्डर का दाहिने तरफ डाईव लगाकर गेंद को रोकने का प्रयास हुआ लेकिन असफल रहा|
ओवर की समाप्ति 14 : 129/4
10 रन
  • 613.1
  • W 13.2
  • 113.3
  • 113.4
  • 113.5
  • 113.6
प. गर्ग
3 (3)
स. खान
2 (2)
अ. हुसैन
4-0-40-1
13.6
1
अकील हुसैन To प्रियम गर्ग
सिंगल के साथ हुई एक सफल और कसे हुए ओवर की समाप्ति| बल्लेबाज़ ने बैक फुट से गेंद को ऑफ़ साइड पर पंच किया जहां से एक रन मिल गया| 129/4 दिल्ली, 36 गेंदों पर 69 रनों की दरकार है|
13.5
1
अकील हुसैन To सरफराज खान
इस बार बड़े आराम से गेंद को गैप में ढकेला और एक रन बटोर लिया|
13.4
1
अकील हुसैन To प्रियम गर्ग
एक और सिंगल से यहाँ पर काम चलाना होगा|
13.3
1
अकील हुसैन To सरफराज खान
सिंगल! इस बार पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
13.2
W
अकील हुसैन To मिचेल मार्श OUT!
आउट!! कैच आउट!!! कॉट एडन मार्करम बोल्ड अकील हुसैन| बड़ी मछली जाल में फंस गई| 63 रनों की मार्श की बेहतरीन पारी हुई समाप्त| इस विकेट के साथ हैदराबाद की टीम ने इस मुकाबले में शानदार वापसी की है| अब यहाँ से दिल्ली के लिए बाक़ी के बल्लेबाजों पर काफी कुछ निर्भर करेगा| गेंदबाज़ ने दिलेरी के साथ इस गेंद को फ्लाईट डाली| बल्लेबाज़ को ललचाया| बड़े शॉट के लिए गए लेकिन टर्न से चकमा खाए| बल्ले को लगकर शॉर्ट कवर्स की तरफ खिल गई गेंद जहाँ से कैच का मौका बन गया| 125/4 दिल्ली, लक्ष्य से 73 रन दूर|
13.1
6
अकील हुसैन To मिचेल मार्श
छक्का!!! गगनचुम्भी छक्का!!! ओहोहोहो! 94 मीटर लम्बा!! लेंथ बॉल, गेंद की लाइन में आये बल्लेबाज़| पाले में थी उनके गेंद, हीव किया उसे लॉन्ग ऑन बाउंड्री की तरफ| गेंद बड़ी आसानी से सीमा रेखा पार कर गई छह रनों के लिए|
ओवर की समाप्ति 13 : 119/3
5 रन
  • 012.1
  • 112.2
  • W 12.3
  • 112.4
  • 212.5
  • 112.6
म. मार्श
57 (37)
प. गर्ग
1 (1)
अ. शर्मा
2-0-17-1
12.6
1
अभिषेक शर्मा To मिचेल मार्श
सिंगल के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति| लीडिंग एज लेकर ऑफ़ साइड पर गई गेंद जहांस इ एक रन का मौका बन गया|
12.5
2
अभिषेक शर्मा To मिचेल मार्श
दुग्गी, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और दो रन हासिल किया|
12.4
1
अभिषेक शर्मा To प्रियम गर्ग
सिंगल, पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
12.3
W
अभिषेक शर्मा To मनीष पांडे OUT!
आउट!!! स्टम्प!! विकेट कीपर क्लासेन द्वारा बेहतरीन स्टम्पिंग का नमूना पेश किया गया| अपील हुई और स्क्वायर लेग अम्पायर ने उसे आउट करार दिया| बल्लेबाज़ पांडे को महज़ 1 के स्कोर पर वापिस जाना होगा| इस बार काफी आगे आकर टर्न हुई गेंद को डिफेंड करना चाहते थे| टप्पा खाने के बाद बल्लेबाज़ को बीट करते हुए कीपर के पास गई गेंद जहाँ से स्टम्प का मौका बन गया| 115/3 दिल्ली|
12.2
1
अभिषेक शर्मा To मिचेल मार्श
बेहतरीन फील्डिंग वहां पर कवर्स फील्डर द्वारा| अपने दाहिने तरफ फुल लेंथ डाईव लगाते हुए बॉल को रोक दिया| इस बार कवर्स की ओर गेंद को खेलकर एक रन निकाला|
12.1
0
अभिषेक शर्मा To मिचेल मार्श
इस बार बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए|
ओवर की समाप्ति 12 : 114/2
3 रन
  • 111.1
  • W 11.2
  • 111.3
  • 011.4
  • 111.5
  • 011.6
म. पांडे
1 (2)
म. मार्श
53 (33)
म. मार्कंडेय
3-0-17-1
11.6
0
मयंक मार्कंडेय To मनीष पांडे
डॉट गेंद, क्रीज़ में रह कर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|
11.5
1
मयंक मार्कंडेय To मिचेल मार्श
इस बार बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
11.4
0
मयंक मार्कंडेय To मिचेल मार्श
कोई रन नहीं, हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|
11.3
1
मयंक मार्कंडेय To मनीष पांडे
सिंगल, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
नए बल्लेबाज़ मनीष पांडे हैं...
11.2
W
मयंक मार्कंडेय To फिलिप साल्ट OUT!
आउट!! कैच आउट!! 112 रनों की साझेदारी का हुआ अंत| मयंक ने दिलाई अपनी टीम को ब्रेक थ्रू| अपने ही फॉलोथ्रू में एक अच्छा कैच लपका| ऐसे कैचेस पकड़ना आसान नहीं होता| 59 रनों पर साल्ट को जाना होगा वापिस| विकेट लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ उसे बैकफुट से सामने की तरफ शॉट लगाया| सीधा और तेज़ शॉट सामने की तरफ मारा| गेंदबाज़ ने अपने दाहिने तरफ डाईव लगाते हुए कैच को लपका| 112/2 दिल्ली|
11.1
1
मयंक मार्कंडेय To मिचेल मार्श
सिंगल, इस गेंद को लॉफ्ट करते हुए सिंगल हासिल किया|
ओवर की समाप्ति 11 : 111/1
6 रन
  • 110.1
  • 110.2
  • 110.3
  • 010.4
  • 110.5
  • 210.6
फ. साल्ट
59 (34)
म. मार्श
51 (30)
टी नटराजन
2-0-17-0
10.6
2
टी नटराजन To फिलिप साल्ट
दो रनों के साथ हुई ओवर की समाप्ति| बल्लेबाज़ द्वारा यहाँ पर बैक फुट से गेंद को पंच किया, दो रन मिल गया|
10.5
1
टी नटराजन To मिचेल मार्श
एक आसान सा सिंगल यहाँ पर आता हुआ| बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
10.4
0
टी नटराजन To मिचेल मार्श
कोई रन नहीं, बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|
10.3
1
टी नटराजन To फिलिप साल्ट
सिंगल ही मिल पायेगा यहाँ पर| बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
10.2
1
टी नटराजन To मिचेल मार्श
सिंगल!! इसी के साथ मार्श का अर्धशतक पूरा हो गया यहाँ पर| कमाल का प्रदर्शन अपनी टीम के लिए करते हुए| इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया| ड्रेसिंग रूम से उनके लिए तालियाँ बजती हुई|
10.1
1
टी नटराजन To फिलिप साल्ट
इस बार बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
ओवर की समाप्ति 10 : 105/1
8 रन
  • 19.1
  • 49.2
  • 19.3
  • 09.4
  • 19.5
  • 19.6
फ. साल्ट
55 (31)
म. मार्श
49 (27)
म. मार्कंडेय
2-0-14-0
9.6
1
मयंक मार्कंडेय To फिलिप साल्ट
सिंगल!! इस बार हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
9.5
1
मयंक मार्कंडेय To मिचेल मार्श
सिंगल, पैड्स की गेंद पर कलाईयों का इस्तेमाल करते हुए सिंगल लिया|
9.4
0
मयंक मार्कंडेय To मिचेल मार्श
कोई रन नहीं, बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए|
9.3
1
मयंक मार्कंडेय To फिलिप साल्ट
सिंगल, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
9.2
4
मयंक मार्कंडेय To फिलिप साल्ट
चौका! अच्छा कट शॉट खेला! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को पॉइंट की ओर कट किया और बाउंड्री हासिल की|
9.1
1
मयंक मार्कंडेय To मिचेल मार्श
ओह हैरी ब्रुक यु ब्यूटी!! छक्का जा रहा था उसे कैच में तब्दील किया और फिर जब संतुलन नहीं बना पाए तो गेंद को अंदर फ़ेंक दिया| दोबारा में उसे लपकने का प्रयास किया लेकिन खुद से गेंद को काफी दूर फ़ेंक चुके थे इस वजह से दोबारा से उसे लपक नहीं पाए| बेहतरीन फील्डिंग प्रयास यहाँ पर देखने को मिला है| बल्लेबाज़ ने भी उनके इस एफर्ट के लिए तालियाँ बजाई| छह जा रहा था जिसे एक रन में तब्दील किया|
ओवर की समाप्ति 9 : 97/1
12 रन
  • 18.1
  • 08.2
  • 48.3
  • 68.4
  • 18.5
  • 08.6
फ. साल्ट
49 (28)
म. मार्श
47 (24)
अ. शर्मा
1-0-12-0
8.6
0
अभिषेक शर्मा To फिलिप साल्ट
डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए|
8.5
1
अभिषेक शर्मा To मिचेल मार्श
सिंगल से काम चलाया यहाँ पर| बैक फुट से लेग साइड पर फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
8.4
6
अभिषेक शर्मा To मिचेल मार्श
छक्का! एक और बार छोटी डाली गई गेंद| मार्श ने इसे काफी जल्दी पिक कर लिया और मिड विकेट बाउंड्री के पार स्टैंड्स में गेंद को भेज दिया छह रनों के लिए|
8.3
4
अभिषेक शर्मा To मिचेल मार्श
चौका! मिड ऑन फील्डर के ऊपर से हवा में छोटी गेंद को लॉफ्ट किया लॉन्ग ऑन की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
8.2
0
अभिषेक शर्मा To मिचेल मार्श
कोई रन नहीं, बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|
8.1
1
अभिषेक शर्मा To फिलिप साल्ट
सिंगल!! धीमी गति की गेंद पर पुश किया और सिंगल हासिल किया|
ओवर की समाप्ति 8 : 85/1
6 रन
  • 17.1
  • 17.2
  • 17.3
  • 17.4
  • 17.5
  • 17.6
फ. साल्ट
48 (26)
म. मार्श
36 (20)
म. मार्कंडेय
1-0-6-0
7.6
1
मयंक मार्कंडेय To फिलिप साल्ट
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| सीधे बल्ले से इस गेंद को सामने की तरफ खेला जहाँ से एक रन का मौका बन गया| 85/1 दिल्ली|
7.5
1
मयंक मार्कंडेय To मिचेल मार्श
गुगली गेंद| बैकफुट पर जाकर उसे मिड विकेट की तरफ खेला जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
7.4
1
मयंक मार्कंडेय To फिलिप साल्ट
सिंगल, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
7.3
1
मयंक मार्कंडेय To मिचेल मार्श
लो बाउंस देखने को मिला इस गेंद पर| सही समय पर उसे लेग साइड पर खेला जहाँ से एक रन हासिल हुआ|
7.2
1
मयंक मार्कंडेय To फिलिप साल्ट
पैड्स पर डाली गई गेंद| टर्न के साथ उसे लेग साइड पर मोड़ा जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
7.1
1
मयंक मार्कंडेय To मिचेल मार्श
सिंगल के साथ हुई ओवर की शुरुआत| लेग स्पिन गेंद| इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
मयंक मार्कंडेय को गेंदबाजी के लिए लाया गया है...
ओवर की समाप्ति 7 : 79/1
22 रन
  • 46.1
  • 16.2
  • 66.3
  • 66.4
  • 16.5
  • 46.6
फ. साल्ट
45 (23)
म. मार्श
33 (17)
उ. मलिक
1-0-22-0
6.6
4
उमरान मलिक To फिलिप साल्ट
चौका! बाउंड्री के साथ हुई ओवर की समाप्ति| कड़ाकेदार!! तेज़ तर्रार शॉट!!! मिड ऑफ़ फील्डर के पास कोई मौका नहीं उसे रोकने का और गेंद गोली की रफ़्तार से सीमा रेखा पार कर गई| जबतक फील्डर अपनी डाई पूरी करते गेंद उनसे दूर निकल गई थी|
6.5
1
उमरान मलिक To मिचेल मार्श
इस बार समझदारी के साथ कवर्स की दिशा में खेला गेंद को और सिंगल प्राप्त किया|
6.4
6
उमरान मलिक To मिचेल मार्श
छक्का! एक और सिक्स!! इस बार भी फाइन लेग की तरफ गेंद को पुल कर दिया और बल्ले से लगने के बाद गोली की रफ़्तार से निकली है ये गेंद छह रनों के लिए|
6.3
6
उमरान मलिक To मिचेल मार्श
छक्का! पुल शॉट का इस्तेमाल और गेंद सीधा दर्शकों के बीच गई| छोटी गेंद पर मार्श काफी तगड़े दिखते हैं और वो नज़ारा यहाँ पर देखने को मिला|
6.2
1
उमरान मलिक To फिलिप साल्ट
सिंगल, इस बार मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला|
6.1
4
उमरान मलिक To फिलिप साल्ट
चौका! सोच सही और आक्रामक ही रहना सही भी होगा| इस बार ऑन साइड पर खेला गया पुल शॉट| बॉल तेज़ी से सीमा रेखा पार कर गई|
ओवर की समाप्ति 6 : 57/1
11 रन
  • 45.1
  • 45.2
  • 15.3
  • 15.4
  • 05.5
  • 15.6
फ. साल्ट
36 (20)
म. मार्श
20 (14)
अ. हुसैन
3-0-30-0
5.6
1
अकील हुसैन To फिलिप साल्ट
सिंगल के साथ पॉवर प्ले की हुई समाप्ति| बैकफुट से मिड ऑफ़ की दिशा में खेला जहाँ से एक रन हासिल हुआ|
5.5
0
अकील हुसैन To फिलिप साल्ट
इस बार गैप हासिल नहीं हो सका| बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए|
5.4
1
अकील हुसैन To मिचेल मार्श
सिंगल, बल्लेबाज़ ने स्क्वायर कट करते हुए एक रन हासिल किया|
5.3
1
अकील हुसैन To फिलिप साल्ट
बैकफुट से पंच किया सामने की तरफ गेंद को जहाँ से एक रन हासिल हुआ|
5.2
4
अकील हुसैन To फिलिप साल्ट
एक और चौका यहाँ पर आता हुआ! इस बार फाइन लेग की ओर महज़ ग्लांस किया गया गेंद को और चौका मिल गया|
5.1
4
अकील हुसैन To फिलिप साल्ट
चौका! ये गेंद गैप में निकल गई| बल्लेबाज़ ने इसे मिड ऑन की तरफ पंच किया और चार रन हासिल किये|
ओवर की समाप्ति 5 : 46/1
11 रन
  • 04.1
  • 14.2
  • 24.3
  • 64.4
  • 14.5
  • 14.6
फ. साल्ट
26 (15)
म. मार्श
19 (13)
टी नटराजन
1-0-11-0
4.6
1
टी नटराजन To फिलिप साल्ट
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| लॉन्ग ऑन की दिशा में गेंद को खेला| डीप में फील्डर तैनात, एक ही रन का मौका बन पाया| 46/1 दिल्ली|
4.5
1
टी नटराजन To मिचेल मार्श
सिंगल, इस बार हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
4.4
6
टी नटराजन To मिचेल मार्श
छक्का! फुल टॉस गेंद| ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर| बल्लेबाज़ नेउसे स्लाइस कर दिया और डीप पॉइंट से छह रन हासिल किया|
4.3
2
टी नटराजन To मिचेल मार्श
हवा में गेंद| शॉर्ट मिड विकेट से पीछे की तरफ भागते हुए मार्कंडेय ने कैच को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन गेंद से दूर रह गए| बाल-बाल बचे मार्श| किस्मत का पूरा साथ मिला| लेंथ गेंद को पुल किया था जहाँ बल्ले के उपरी भाग को लग गई थी गेंद और कैच का मौका बन गया था|
4.2
1
टी नटराजन To फिलिप साल्ट
इस बार गेंद की लाइन में आकर सीधे बल्ले से मिड ऑफ़ की तरफ गेंद को खेला जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
4.1
0
टी नटराजन To फिलिप साल्ट
प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| ड्राइव करने का प्रयास लेकिन स्विंग से चकमा खा गए बल्लेबाज़| कीपर की तरफ गई गेंद|
ओवर की समाप्ति 4 : 35/1
12 रन
  • 03.1
  • 63.2
  • 03.3
  • 1 LB 3.4
  • 43.5
  • 13.6
फ. साल्ट
24 (12)
म. मार्श
10 (10)
अ. हुसैन
2-0-19-0
3.6
1
अकील हुसैन To फिलिप साल्ट
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| हलके हाथों से ऑन साइड पर पुश करते हुए एक रन बटोरा| 35/1 दिल्ली|
3.5
4
अकील हुसैन To फिलिप साल्ट
बैकफुट पंच और चौका! दौड़ने की कोई ज़रुरत नहीं बल्लेबाजों को यहाँ पर| इस बार क्रीज़ में रहकर बल्लेबाज़ ने इसे कवर्स की ओर पंच किया और चौका बटोरा|
3.4
lb
अकील हुसैन To मिचेल मार्श
एलबीडबल्यू की अपील!! अम्पायर सहमत नहीं| मिसिंग लेग थी इस वजह से अम्पायर ने इसे नकार दिया| बाल-बाल बचे मार्श| थोड़ा अंदर होती तो बल्लेबाज़ का काम तमाम हो जाता| पड़कर अंदर आई बॉल, बल्ले को मिस करते हुए पैड्स को जा लगी थी| गैप में गई जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
3.3
0
अकील हुसैन To मिचेल मार्श
अच्छी वापसी छक्का खाने के बाद अकील द्वारा| इस बार बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|
3.2
6
अकील हुसैन To मिचेल मार्श
छक्का! लेंथ को काफी जल्दी पिक कर लिया| लेग साइड पर उसे पुल कर दिया| गैप था उस तरफ और बड़े आराम से स्क्वायर लेग बाउंड्री को पार कर गई गेंद|
3.1
0
अकील हुसैन To मिचेल मार्श
टर्न हुई गेंद| मार्श ने बैकफुट से पॉइंट की तरफ खेला, गैप हासिल नहीं हुआ|
ओवर की समाप्ति 3 : 23/1
8 रन
  • 02.1
  • 22.2
  • 12.3
  • 02.4
  • 12.5
  • 42.6
फ. साल्ट
19 (10)
म. मार्श
4 (6)
भ. कुमार
2-0-15-1
2.6
4
भुवनेश्वर कुमार To फिलिप साल्ट
चौका! एक और बार साल्ट ने गेंद को चिप करते हुए अपने लिए बाउंड्री हासिल की है| इस बार आगे आकर कवर्स फील्डर के ऊपर से गेंद को लॉफ्ट करते हुए अपने लिए एक बाउंड्री हासिल की| 23/1 दिल्ली|
2.5
1
भुवनेश्वर कुमार To मिचेल मार्श
सिंगल!! इस बार कवर्स की दिशा में खेला गेंद को जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
2.4
0
भुवनेश्वर कुमार To मिचेल मार्श
एक खूबसूरत डिफेन्स बल्लेबाज़ द्वारा| क्या सही जगह गेंद को बल्ले से मीट किया है| वाह जी वाह!!
2.3
1
भुवनेश्वर कुमार To फिलिप साल्ट
सिंगल, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
2.2
2
भुवनेश्वर कुमार To फिलिप साल्ट
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसपर मिड विकेट की दिशा में खेला पुल शॉट जहाँ से एक रन हासिल हुआ|
2.1
0
भुवनेश्वर कुमार To फिलिप साल्ट
स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ| कीपर के पास गई गेंद|
ओवर की समाप्ति 2 : 15/1
8 रन
  • 11.1
  • 41.2
  • 11.3
  • 11.4
  • 11.5
  • 01.6
म. मार्श
3 (4)
फ. साल्ट
12 (6)
अ. हुसैन
1-0-8-0
1.6
0
अकील हुसैन To मिचेल मार्श
टाईट लाइन पर डाली गई गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने डिफेंड करते हुए सम्मान दे दिया| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर| 15/1 दिल्ली|
1.5
1
अकील हुसैन To फिलिप साल्ट
मिडिल स्टम्प पर पकड़कर डाली जा रही है गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे लेग साइड पर मोड़ा और गैप से एक रन हासिल किया|
1.4
1
अकील हुसैन To मिचेल मार्श
सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
1.3
1
अकील हुसैन To फिलिप साल्ट
इस बार टर्न हुई गेंद पर हलके हाथों से ऑन साइड पर पुश करते हुए एक रन बटोरा|
1.2
4
अकील हुसैन To फिलिप साल्ट
चौका! ये गेंद गैप में निकल गई| बल्लेबाज़ ने इसे कवर्स की तरफ पंच किया और चार रन हासिल किये|
1.1
1
अकील हुसैन To मिचेल मार्श
सिंगल, बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
अकील हुसैन नए गेंदबाज़...
ओवर की समाप्ति 1 : 7/1
7 रन
  • 00.1
  • W 0.2
  • 10.3
  • 40.4
  • 20.5
  • 00.6
फ. साल्ट
6 (3)
म. मार्श
1 (1)
भ. कुमार
1-0-7-1
0.6
0
भुवनेश्वर कुमार To फिलिप साल्ट
डॉट बॉल!! प्ले एंड मिस!! बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया| 7/1 दिल्ली|
0.5
2
भुवनेश्वर कुमार To फिलिप साल्ट
दुग्गी!! इस बार पैड्स लाइन की गेंद पर फ्लिक किया और मिड विकेट से दो रन हासिल कर लिया गया|
0.4
4
भुवनेश्वर कुमार To फिलिप साल्ट
चौका! चिप शॉट!! गेंदबाज़ के ऊपर से फुल गेंद को लॉफ्ट करते हुए अपने लिए एक बाउंड्री हासिल की है यहाँ पर| काउंटर अटैक के मूड में हैं ये बल्लेबाज़|
0.3
1
भुवनेश्वर कुमार To मिचेल मार्श
सिंगल के साथ मार्श ने खोला अपना खाता| बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
अगले बल्लेबाज़ मिचेल मार्श...
0.2
W
भुवनेश्वर कुमार To डेविड वॉर्नर OUT!
आउट!!! बोल्ड!! प्ले डाउन हो गए वॉर्नर!! भुवनेश्वर कुमार ने पहले ही ओवर में अपनी टीम को ब्रेक थ्रू दिला दिया| खुद से काफी निराश दिखे कप्तान वॉर्नर| ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई छोटी गेंद को लेग साइड पर पुल करने गए| लेंथ को ठीक तरह से भांप नहीं पाए| बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर मिडिल और लेग स्टम्प से जा टकराई ये गेंद और बूम| 0/1 दिल्ली|
0.1
0
भुवनेश्वर कुमार To डेविड वॉर्नर
लहराते हुए अंदर आई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे भली भांति परखा और अंत में डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं हुआ|
मैच की जानकारी
  • स्थान अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
  • मौसम साफ़
  • टॉस सनराइज़र्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया
  • परिणाम सनराइज़र्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स को 9 रनों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच मिचेल मार्श
  • अंपायर माइकल गौफ, नवदीप सिंह, -
  • रेफ़री वेनगलील नारायणन कुट्टी
Advertisement
मैच पोल

कौन जीतेगा मैच?

वर्म
Advertisement