Advertisement
Advertisement

दिल्ली कैपिटल्स vs मुंबई इंडियंस, मैच 43 Commentary, Live Updates

दिल्ली vs मुंबई, 2024 - टी-20 Live Commentary

दिल्ली कैपिटल्स vs मुंबई इंडियंस स्कोरकार्ड
Share
मैच समाप्त   
मैच 43, अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली , Apr 27, 2024
दिल्ली कैपिटल्स दिल्ली कैपिटल्स
257/4 (20.0)
मुंबई इंडियंस मुंबई इंडियंस
247/9 (20.0)
दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 10 रनों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    जेक फ़्रेज़र-मैकगर्क
    84(27)
जेक फ्रेज़र मैकगर्ग को उनकी शानदार बल्लेबाज़ी के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार दिया गया| तो दोस्तों इस मुकाबले से महज़ इतना ही| आइये अब हम रुख करते हैं आज के दूसरे मुकाबले की तरफ जहाँ राजस्थान के खिलाफ पहले बल्लेबाज़ी कर रही है लखनऊ की टीम| आइये अब वहां होगी आपसे मुलाकात|
ऐसा लगा कि यहाँ से सबकुछ सही हो जाएगा लेकिन फिर रसिख दार ने अपनी स्लोवर गेंद पर हार्दिक को फंसाकर अपनी टीम को फिर से मुकाबले में वापसी करा दी| इसके बाद तिलक ने बड़ा शॉट लगाया और उनका साथ टिम डेविड ने दिया| टिम ने महज़ 17 गेंदों पट 37 रन लगाते हुए मुकाबले को रोमांचक बनाया लेकिन रन रेट 20 के ऊपर जा चुका था जिसको कवर अप करने के चक्कर में वो भी अपना विकेट दे बैठे| रसिख का 4 ओवर का स्पेल यहाँ पर इस रन चेज़ में एक बड़ा अंतर पैदा कर गया और मुंबई रन चेज़ में 10 रनों से पीछे रह गई|  
इसके बाद ट्रिस्टन स्टब्स (48) और शाई होप (41) की बेहतरीन पारी की बदौलत दिल्ली का स्कोर 257 रनों तक चला गया| अब एक बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई को दरकार थी कि शानदार शुरुआत हो और पॉवर प्ले का फायदा उठाया जाए लेकिन ऐसा हो ना सका| इस दौरान मुंबई ने बोर्ड पर 65 रन तो लगाया लेकिन रोहित, ईशान और स्काई के रूप में तीन महत्वपूर्ण विकेट भी गँवा दिया| इसके बाद कप्तान हार्दिक पंडया (46) ने तिलक वर्मा (63) के साथ मिलकर पारी को सम्भाला और तेज़ी से रन्स बनाते हुए अपनी टीम को रन चेज़ की पटरी पर वापिस लाया|
पहले मुंबई ने अपने घर पर दिल्ली को हराया और अब दिल्ली ने अपने घर पर मुंबई को मात देते हुए हिसाब बराबर कर लिया है| पॉइंट्स टेबल पर दो महत्वपूर्ण अंक लेकर दिल्ली की टीम 10 अंकों के साथ चेन्नई से ऊपर जाते हुए पांचवें स्थान पर बैठ गई है| वहीँ इस हार के बाद मुंबई पलटन के लिए काफी निराशा वाला पल होगा| कप्तान हार्दिक पंडया का टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला ग़लत साबित हो गया यहाँ पर| पहले बल्लेबाज़ी करते हुए पॉवर प्ले के अंदर ही जेक फ्रेज़र (84) की बेहतरीन बल्लेबाज़ी के दमपर दिल्ली ने 100 रन के आस-पास स्कोर खड़ा कर लिया था|
ओवर की समाप्ति 20 : 247/9
14 रन
  • W 19.1
  • 219.2
  • 619.3
  • 119.4
  • 419.5
  • W 19.6
प. चावला
10 (4)
ल. वुड
9 (3)
म. कुमार
4-0-59-3
19.6
W
मुकेश कुमार To पीयूष चावला OUT!
आउट!! कैच आउट!! इसी के साथ दिल्ली ने मुंबई की टीम को 10 रनों से शिकस्त दे दी है!! मुकेश कुमार के हाथ लगी तीसरी विकेट!! पीयूष चावला 10 रन बनाकर पवेलियन लौटे| फुलटॉस डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर हवा में शॉट लगाया| फील्डर वहां मौजूद थे शाइ होप जिन्होंने कोई गलती नहीं करते हुए कैच पकड़ा| इसी बीच थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में चेक किया और बताया कि ये हाई फुलटॉस गेंद नहीं थी| जिसके बाद आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला| इसी दौरान दिल्ली की पूरी टीम ने जीत का जश्न मनाया|
19.5
4
मुकेश कुमार To पीयूष चावला
चौका!! पीयूष चावला के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!! आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने एक्स्ट्रा कवर की ओर हवा में शॉट लगाया| नो मेंस लैंड में गई गेंद चार रनों के लिए|
19.4
1
मुकेश कुमार To ल्यूक वुड
सिंगल!! ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर एक रन लिया|
19.3
6
मुकेश कुमार To ल्यूक वुड
छक्का!! ल्यूक वुड के बल्ले से आता हुआ बड़ा शॉट यहाँ पर!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए| 3 गेंदों पर अब 16 रनों की दरकार है|
19.2
2
मुकेश कुमार To ल्यूक वुड
दुग्गी!! बल्लेबाज़ ने इस गेंद को हवा में उठाकर मारा, गैप में गिरी और दो रन टीम के खाते में जुड़ गए| 4 गेंदों पर अब 22 रनों की ज़रुरत है|
19.1
W
मुकेश कुमार To तिलक वर्मा OUT!
आउट!! रन आउट!! तिलक वर्मा यहाँ पर 63 रन बनाकर पवेलियन लौट गए!! यॉर्कर लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर शॉट लगाया और पहला रन तेज़ी से लेने के बाद दूसरा लेने भागे| इसी बीच फील्डर सुमित कुमार ने गेंद को उठाया और कीपर की तरफ थ्रो किया| जिसके बाद कीपर ऋषभ पंत ने गेंद को पकड़ा और सीधा स्टंप्स पर लगाया| इसी बीच थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में चेक किया तो पता लगा कि बल्लेबाज़ क्रीज़ के बाहर रह गए थे| आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला| 234/8 मुंबई|
ओवर की समाप्ति 19 : 233/7
16 रन
  • 018.1
  • 618.2
  • W 18.3
  • 618.4
  • 1 B 18.5
  • 318.6
त. वर्मा
62 (31)
प. चावला
6 (2)
र. दार
4-0-34-3
18.6
3
रसिख दार To तिलक वर्मा
तीन रन!!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर की ओर शॉट खेला| गैप में गई गेंद जहाँ से बल्लेबाजों ने भागकर 3 रन ले लिया| 6 गेंदों पर अब 24 रनों की दरकार है|
18.5
b
रसिख दार To पीयूष चावला
बाई के रूप में आया एक रन यहाँ पर!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर खेलना चाहा| बल्ले पर नहीं आई गेंद और कीपर के दस्तानों में गई| इसी बीच बल्लेबाजों ने भागकर एक रन ले लिया|
18.4
6
रसिख दार To पीयूष चावला
छक्का!!! इस बार पीयूष चावला ने आते ही सिक्स लगाकर अपना खाता खोला यहाँ पर!! आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने खड़े-खड़े लॉन्ग ऑन बाउंड्री के बाहर गेंद को भेजा छह रनों के लिए|
18.3
W
रसिख दार To मोहम्मद नबी OUT!
आउट!! कैच आउट!! मोहम्मद नबी 7 रन बनाकर पवेलियन लौटे!! रसिख दार के हाथ लगी तीसरी विकेट| आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन बाउंड्री की तरफ हवा में शॉट लगाया| बल्ले के निचले भाग को लगकर गेंद सीधा वहां खड़े फील्डर शाइ होप के हाथों में गई जहाँ से उन्होंने आसान सा कैच पकड़ा| 223/7 मुंबई|
18.2
6
रसिख दार To मोहम्मद नबी
छक्का!! मोहम्मद नबी के बल्ले से आता हुआ पहला सिक्स यहाँ पर!! आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर बड़ा शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा दर्शकों के बीच गई छह रनों के लिए| 10 गेंदों पर अब 35 रनों की ज़रुरत है|
18.1
0
रसिख दार To मोहम्मद नबी
वाइड!! मुंबई टीम के द्वारा वाइड का रिव्यु लिया गया था जो असफ़ल हो गया!! ऑफ स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर की ओर खेलने का प्रयास किया| बल्ले को बीट करती हुई गेंद सीधा कीपर के दस्तानों में गई| अम्पायर ने इसे बॉल करार दिया| जिसके बाद बल्लेबाज़ ने लिया वाइड के लिए रिव्यु| ऐसे में थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में चेक करने के बाद बताया कि गेंद वाइड लाइन के ऊपर से जा रही थी| जिसके बाद बॉल आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला|
ओवर की समाप्ति 18 : 217/6
23 रन
  • 617.1
  • 417.2
  • 617.3
  • W 17.4
  • 117.5
  • 617.6
त. वर्मा
59 (30)
म. नबी
1 (1)
म. कुमार
3-0-45-2
17.6
6
मुकेश कुमार To तिलक वर्मा
छक्का!! तिलक वर्मा ने लगाया बड़ा शॉट यहाँ पर!! पैड्स लाइन पर डाली गई लो फुलटॉस गेंद को बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की ओर लैप शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए| 12 गेंदों पर 41 रनों की ज़रुरत है|
17.5
1
मुकेश कुमार To मोहम्मद नबी
सिंगल!! आगे डाली गई गेंद को नबी ने लॉन्ग ऑन की तरफ खेलकर एक रन लिया|
17.4
W
मुकेश कुमार To टिम डेविड OUT!
आउट!! एलबीडबल्यू!! बड़ा झटका मुंबई टीम को लगता हुआ यहाँ पर!! अम्पायर्स कॉल हो गया!! मुकेश कुमार के हाथ लगी दूसरी विकेट!! टिम डेविड 37 रन बनाकर पवेलियन लौटे| गुड लेंथ पर डाली गई तेज़ गति की गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर बड़ा शॉट लगाना चाहा| गेंद टप्पा खाकर तेज़ी से बल्ले को बीट करती हुई सीधा पैड्स को जा लगी| एलबीडबल्यू की हुई बड़ी अपील, अम्पायर ने आउट करार दिया| बल्लेबाज़ ने लिया रिव्यु| जिसके बाद रिप्ले में देखने से पता लगा कि गेंद सीधा ऑफ स्टंप पर जाकर लग रही थी| आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला| 210/6 मुंबई, जीत के लिए 14 गेंदों पर 48 रनों की दरकार है|
17.3
6
मुकेश कुमार To टिम डेविड
छक्का!! ये लीजिए टिम डेविड ने लगा दिया एक और सिक्स यहाँ पर!! मैच काफी रोमांचक होता हुआ!! फुलटॉस डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर हवा में शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद्फ़ सीधा स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए| 15 गेंदों पर 48 रनों की दरकार है|
17.2
4
मुकेश कुमार To टिम डेविड
चौका!! एक और बेहतरीन शॉट टिम डेविड के बल्ले से आती हुई!! मुंबई एक बार फिर से मुकाबले में वापसी करती हुई नज़र आ रही है!! फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया मिड विकेट की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए| 16 गेंदों पर अब 54 रनों की दरकार है|
17.1
6
मुकेश कुमार To टिम डेविड
छक्का!! इसी के साथ मुंबई टीम का 200 रन पूरा हुआ!! टिम डेविड ने लगाया सिक्स यहाँ पर!! आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन बाउंड्री की तरफ शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा स्टैंड्स में गई छ रनों के लिए| 17 गेंदों पर अब 58 रनों की ज़रुरत है|
ओवर की समाप्ति 17 : 194/5
7 रन
  • 1 WD 16.1
  • 1 WD 16.1
  • 116.1
  • 016.2
  • 116.3
  • 116.4
  • 116.5
  • 116.6
ट. डेविड
21 (13)
त. वर्मा
53 (29)
र. दार
3-0-19-2
16.6
1
रसिख दार To टिम डेविड
सिंगल!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! एक बार फिर से जड़ में डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेलने का प्रयास किया| बल्ले का लीडिंग एज लेकर गेंद कवर की ओर गई जहाँ से एक रन मिल गया| मुंबई को अब जीत के लिए 18 गेंदों पर 64 रनों की दरकार है|
16.5
1
रसिख दार To तिलक वर्मा
सिंगल!! लो फुलटॉस डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर एक रन लिया|
16.4
1
रसिख दार To टिम डेविड
एक और सिंगल!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की ओर पुल शॉट लगाकर एक रन लिया|
16.3
1
रसिख दार To तिलक वर्मा
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
16.2
0
रसिख दार To तिलक वर्मा
डॉट गेंद!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई फुलटॉस गेंद को बल्लेबाज़ ने लैप शॉट खेलने का प्रयास किया लेकिन गेंद की लाइन और गति से बीट हो गए| बॉल एक टप्पा खाकर कीपर के दस्तानों में गई| रन नहीं हुआ|
16.1
1
रसिख दार To टिम डेविड
आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर एक रन हासिल किया|
16.1
wd
रसिख दार To टिम डेविड
वाइड!!! बाउंसर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कीपर की तरफ जाने दिया| अम्पायर ने दिया वाइड यहाँ पर|
16.1
wd
रसिख दार To टिम डेविड
वाइड!!! ऑफ स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
ओवर की समाप्ति 16 : 187/5
14 रन
  • 115.1
  • 415.2
  • 2 WD 15.3
  • 115.3
  • 115.4
  • 415.5
  • 115.6
ट. डेविड
18 (10)
त. वर्मा
51 (26)
ल. विलियम्स
3-0-34-0
15.6
1
लिजाड विलियम्स To टिम डेविड
सिंगल!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेलकर एक रन लिया| मुंबई को अब जीत के लिए 24 गेंदों पर 71 रनों की दरकार है|
15.5
4
लिजाड विलियम्स To टिम डेविड
चौका!! फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया कवर्स की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
15.4
1
लिजाड विलियम्स To तिलक वर्मा
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
15.3
1
लिजाड विलियम्स To टिम डेविड
सिंगल से यहाँ पर काम किया है| ऑन ड्राइव का इस्तेमाल किया है और एक रन बल्लेबाज़ के खाते में जुड़ गया|
15.3
wd
लिजाड विलियम्स To तिलक वर्मा
वाईड साथ में बाई का एक रन भी आ गया| डाउन द लेग थी गेंद जो बल्लेबाज़ को छोड़ते हुए कीपर के दायें ओर जा रही थी| पन्त ने डाईव लगाकर उसे रोक दिया| दूर गई गेंद जहाँ से एक रन भगा लिया|
15.2
4
लिजाड विलियम्स To तिलक वर्मा
चौका! स्लोवर बाउंसर को काफी जल्दी पिक कर लिया| फाइन लेग की तरफ खेला गया पुल शॉट| बॉल तेज़ी से सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
15.1
1
लिजाड विलियम्स To टिम डेविड
सिंगल!! इस गेंद को गैप में मिड विकेट की तरफ लॉफ्ट करते हुए सिंगल हासिल किया|
ओवर की समाप्ति 15 : 173/5
21 रन
  • 114.1
  • 614.2
  • 014.3
  • 414.4
  • 414.5
  • 614.6
त. वर्मा
46 (24)
ट. डेविड
11 (6)
क. यादव
3-0-47-0
14.6
6
कुलदीप यादव To तिलक वर्मा
छक्का आया इस आखिरी गेंद पर| 21 रनों का महंगा ओवर हुआ समाप्त| 30 गेंद पर 85 रन की दरकार है| स्लॉट में गेंद तो फिर उसे भेजा सामने वाले प्लाट में| इस बल्लेबाज़ से बचना काफी मुश्किल होगा| इस बार गेंद को सामने की तरफ मारा, टाइमिंग और ताक़त इतनी शानदार कि गेंद सीधा स्टैंड्स में जाकर गिरी छह रनों के लिए|
14.5
4
कुलदीप यादव To तिलक वर्मा
चौका! बड़ा ओवर यहाँ पर आता हुआ| बाउंड्री हासिल करने के लिए कलात्मक शॉट| बल्लेबाज़ ने फुल टॉस को परखा और रिवर्स स्वीप करते हुए थर्ड मैन से चौका बटोरा|
14.4
4
कुलदीप यादव To तिलक वर्मा
चौका! गेंदबाज़ पर आक्रमण| बल्लेबाज़ ने घुटना टिकाते हुए गेंद को हवा में स्लॉग स्वीप किया और चौका बटोरा|
14.3
0
कुलदीप यादव To तिलक वर्मा
इस बार कुलदीप ने लाइन बदली| बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ| कोई रन नहीं हुआ है|
14.2
6
कुलदीप यादव To तिलक वर्मा
छक्का! स्पिनर के खिलाफ इस बार पुल शॉट लगाया और गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेजने में कामयाब हुए| हालाँकि अगर कोई फील्डर होता तो शायद इसे रोकने का मौका बन सकता था लेकिन गैप में गई गेंद|
14.1
1
कुलदीप यादव To टिम डेविड
सिंगल के साथ ओवर की शुरुआत!! बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल हासिल किया है|
ओवर की समाप्ति 14 : 152/5
11 रन
  • 113.1
  • 113.2
  • 113.3
  • 113.4
  • 613.5
  • 113.6
ट. डेविड
10 (5)
त. वर्मा
26 (19)
ख. अहमद
4-0-45-2
13.6
1
खलील अहमद To टिम डेविड
सिंगल के साथ 11 रनों वाले ओवर की हुई समाप्ति| इस बार भी ऑफ़ स्टम्प पर शफल करते हुए मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट जहाँ से एक रन मिला| 36 गेंद पर 106 रन की दरकार है|
13.5
6
खलील अहमद To टिम डेविड
छक्का! बड़ा शॉट टिम डेविड के बल्ले से आता हुआ| ये गेंद सीधा दर्शकों के बीच जाकर गिरी है| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद पर शफल करते हुए मिड विकेट की तरफ उसे हीव कर दिया| बल्ले से लगने के बाद रॉकेट की तरह निकली ये गेंद छह रनों के लिए|
13.4
1
खलील अहमद To तिलक वर्मा
सिंगल!! स्लोवर बाउंसर!! बल्लेबाज़ ने इस गेंद को ऑफ़ साइड पर रूम बनाकर खेला| कवर्स की तरफ उसे फील्ड किया गया जहाँ से एक ही रन हासिल हुआ|
13.3
1
खलील अहमद To टिम डेविड
सिंगल यहाँ भी हासिल होगा| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद पर थर्ड मैन की तरफ स्लाइस कर दिया| डीप से एक रन हासिल किया है|
13.2
1
खलील अहमद To तिलक वर्मा
सिंगल!! जड़ में डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ तिलक ने सामने की तरफ उसे हीव किया| लॉन्ग ऑन बाउंड्री की तरफ गई गेंद जहाँ से एक ही रन मिल पाया|
13.1
1
खलील अहमद To टिम डेविड
सिंगल के साथ हुई ओवर की शुरुआत!! इस बार पॉइंट की ओर गेंद को कट किया एक रन के लिए|
ओवर की समाप्ति 13 : 141/5
7 रन
  • 112.1
  • 112.2
  • W 12.3
  • 412.4
  • W 12.5
  • 112.6
ट. डेविड
1 (1)
त. वर्मा
24 (17)
र. दार
2-0-12-2
12.6
1
रसिख दार To टिम डेविड
सिंगल के साथ एक शानदार ओवर की हुई समाप्ति जहाँ से दो बड़ी विकेट हासिल हुई| बल्लेबाज़ ने फ्रंट फुट से गेंद को कवर्स की तरफ पंच किया जहाँ से एक रन मिला| 42 गेंद पर 117 रन की दरकार है|
अगले बल्लेबाज़ टिम डेविड क्रीज़ पर आये हैं...
12.5
W
रसिख दार To नेहाल वधेरा OUT!
आउट!! कैच आउट!! दूसरी विकेट यहाँ पर एक ही ओवर में रसिख दार हासिल करते हुए!! नेहाल वधेरा 4 रन बनाकर पवेलियन लौटे| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई तेज़ गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने कट शॉट लगाने का प्रयास किया| गेंद की गति और उछाल को परख नहीं सके| इसी बीच बल्ले के बाहरी किनारा लेकर गेंद सीधा कीपर की तरफ गई| इसी बीच ऋषभ पंत ने अपने आगे की ओर डाईव लगाकर कैच पकड़ा| बल्लेबाज़ निराश होकर पवेलियन की तरफ चलते बने| 140/5 मुंबई, जीत के लिए 43 गेंदों पर 118 रनों की दरकार है|
12.4
4
रसिख दार To नेहाल वधेरा
चौका!! इसी के साथ नेहाल वधेरा ने अपना खाता बाउंड्री लगाकर खोला!! पैड्स लाइन पर डाली गई लो फुलटॉस गेंद को बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की ओर खेला| गैप में गई गेंद चार रनों के लिए|
नेहाल वधेरा बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए हैं...
12.3
W
रसिख दार To हार्दिक पंड्या OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट मुकेश कुमार बोल्ड रसिख दार| 71 रनों की अहम साझेदारी का हुआ अंत| 46 रन बनाकर हार्दिक पंड्या बने रसिख दार का पहला शिकार| स्लोवर गेंद ने यहाँ पर बल्लेबाज़ को चकमा दे दिया| बैक ऑफ़ द हैण्ड से डाली गई| सामने की तरफ हार्दिक ने इसपर शॉट लगाना चाहा लेकिन खिची हुई लाइन से चकमा खा गए| बल्ले का आउट साइड एज लेकर पॉइंट की तरफ हवा में खिल गई गेंद जिसे फील्डर ने बड़े आराम से लपक लिया| 136/4 मुंबई, लक्ष्य से 122 रन दूर|
12.2
1
रसिख दार To तिलक वर्मा
जड़ में डाली गई गेंद!! बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की तरफ बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
12.1
1
रसिख दार To हार्दिक पंड्या
लो फुल टॉस गेंद| शॉट खेलना चाहते थे लेकिन मिस टाइम हो गया| मिड विकेट की तरफ नो मेंस लैंड में जाकर गिरी गेंद जहाँ से एक रन चुरा लिया गया|
ओवर की समाप्ति 12 : 134/3
14 रन
  • 1 LB 11.1
  • 611.2
  • 111.3
  • 111.4
  • 411.5
  • 111.6
ह. पंड्या
45 (22)
त. वर्मा
23 (16)
म. कुमार
2-0-22-1
11.6
1
मुकेश कुमार To हार्दिक पंड्या
सिंगल के साथ 14 रनों वाले महंगे ओवर की हुई समाप्ति| इस बार ऑन ड्राइव का इस्तेमाल किया और एक रन बल्लेबाज़ के खाते में जुड़ गया है|
11.5
4
मुकेश कुमार To हार्दिक पंड्या
चौका! कट शॉट खेलने गए लेकिन स्लाइस हो गया फिर भी गैप में निकल गई गेंद चार रनों के लिए| जोर से शॉट लगाने का हार्दिक को यहाँ पर फायदा मिल गया है|
11.4
1
मुकेश कुमार To तिलक वर्मा
सिंगल यहाँ पर हासिल हो पायेगा| इस बार फ्लिक किया और स्क्वायर लेग से सिंगल हासिल कर लिया है|
11.3
1
मुकेश कुमार To हार्दिक पंड्या
छक्का खाने के बाद सटीक यॉर्कर बल्लेबाज़ हार्दिक के लिए डाली गई| पुश किया गेंद को सामने की तरफ और सिंगल हासिल किया|
11.2
6
मुकेश कुमार To हार्दिक पंड्या
छक्का! बैक ऑफ़ लेंथ गेंद का हाल बुरा कर दिया हार्दिक ने यहाँ पर| ऑफ़ कटर गेंद को परख लिया और मिड विकेट बाउंड्री के काफी बाहर उठाकर भेज दिया छह रनों के लिए| एक लम्बा सिक्स यहाँ पर देखने को मिला है| आज हार्दिक अपने पुराने अंदाज़ में बल्लेबाज़ी करते हुए दिखाई दे रहे हैं|
11.1
lb
मुकेश कुमार To तिलक वर्मा
लेग बाई के रूप में आया सिंगल!! पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ने गए लेकिन गति से चकमा खाए| शरीर पर लगी गेंद और ऑन साइड पर गई जहाँ से एक ही रन मिल पाया|
ओवर की समाप्ति 11 : 120/3
5 रन
  • 1 WD 10.1
  • 110.1
  • 110.2
  • 010.3
  • 110.4
  • 110.5
  • 010.6
ह. पंड्या
33 (18)
त. वर्मा
22 (14)
र. दार
1-0-5-0
10.6
0
रसिख दार To हार्दिक पंड्या
डॉट गेंद!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! अरे वाह!!! पड़कर काँटा बदला गेंद ने और बल्लेबाज़ को चारो खाने चित कर दिया| बाहरी किनारे को छोड़ती हुई कीपर के दस्तानों में प्रस्थान कर गई गेंद|
10.5
1
रसिख दार To तिलक वर्मा
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर डीप पॉइंट की ओर कट शॉट खेलकर एक रन लिया|
10.4
1
रसिख दार To हार्दिक पंड्या
सिंगल!! यॉर्कर लाइन की गेंद को हार्दिक ने लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर एक रन लिया|
10.3
0
रसिख दार To हार्दिक पंड्या
नॉट आउट!! फील्डिंग टीम का पहला रिव्यु बर्बाद हो गया यहाँ पर!! बच गये बल्लेबाज़ यहाँ पर हार्दिक| कैच की अपील थी जिसपर अम्पायर सहमत नहीं दिखे| फील्डिंग टीम ने काफी देर सोचने के बाद रिव्यु लेने का इरादा किया और लिया| रिप्ले में देखने पर पता चला कि गेंद और बल्ले का कोई संपर्क नहीं हुआ था और अल्ट्रा एज ने भी इसे साफ़ कर दिया| इस वजह से नॉट आउट करार दिए गए| बाहर की छोटी गेंद पर कट शॉट लगाने गए थे हार्दिक और बीट हुए थे जहाँ से कीपर के दस्तानों में गई थी बॉल|
10.2
1
रसिख दार To तिलक वर्मा
सटीक यॉर्कर!! बल्लेबाज़ ने उसे लॉन्ग ऑफ़ की तरफ खेला| डीप में गई गेंद जिसे फील्ड किया गया तब तक एक रन चुरा लिया गया|
10.1
1
रसिख दार To हार्दिक पंड्या
सिंगल!! इस बार हार्दिक ने फ्रंट फुट से गेंद को कवर्स की तरफ पंच किया| डीप से एक ही रन मिला|
10.1
wd
रसिख दार To हार्दिक पंड्या
वाइड के आठ दार ने अपने स्पेल की शुरुआत की है| ऑफ़ स्टम्प के  बाहर की गेंद को बिना खेले जाने दिया कीपर की तरफ| अम्पायर का मानना कि ये एक वाइड है|
ओवर की समाप्ति 10 : 115/3
14 रन
  • 19.1
  • 19.2
  • 19.3
  • 19.4
  • 69.5
  • 49.6
त. वर्मा
20 (12)
ह. पंड्या
31 (14)
अ. पटेल
2-0-24-0
9.6
4
अक्षर पटेल To तिलक वर्मा
चौका!! तिलक वर्मा के बल्ले से आती हुई एक और बाउंड्री यहाँ पर!! ज़बर्दस्त रिवर्स स्वीप शॉट तिलक ने लगाया| गुड लेंथ पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने शॉर्ट थर्ड मैन फील्डर के ऊपर से रिवर्स स्वीप शॉट खेला| बल्ले और गेंद का हुआ बेहतरीन ताल मेल| बॉल गई सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
9.5
6
अक्षर पटेल To तिलक वर्मा
छक्का!! इस बार तिलक वर्मा ने लगाया सिक्स!! आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन बाउंड्री की तरफ शॉट लगाया| फील्डर वहां मौजूद थे लेकिन गेंद उनके ऊपर से निकल गई और स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए|
9.4
1
अक्षर पटेल To हार्दिक पंड्या
ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर खेलकर एक रन लिया|
9.3
1
अक्षर पटेल To तिलक वर्मा
सिंगल!! इसी बीच एलबीडबल्यू की हलकी सी अपील कीपर के द्वारा की गई, जिसको अम्पायर ने नकारा!! ऑफ स्टंप के बाहर जाकर बल्लेबाज़ ने लैप शॉट लगाने का प्रयास किया| गेंद टप्पा बल्ले का अंदरूनी किनारा लेती हुई स्क्वायर लेग की तरफ गई जहाँ से बल्लेबाजों ने भागकर एक रन लिया|
9.2
1
अक्षर पटेल To हार्दिक पंड्या
बल्लेबाज़ ने स्क्वायर कट करते हुए एक रन हासिल किया|
9.1
1
अक्षर पटेल To तिलक वर्मा
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
रसिख दार को अब इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में मैदान में एंट्री कराई गई है...
ओवर की समाप्ति 9 : 101/3
19 रन
  • 18.1
  • 48.2
  • 48.3
  • 48.4
  • 08.5
  • 68.6
ह. पंड्या
29 (12)
त. वर्मा
8 (8)
क. यादव
2-0-26-0
8.6
6
कुलदीप यादव To हार्दिक पंड्या
छक्का!! एक और बड़ा शॉट कप्तान के बल्ले से आता हुआ!! इस बार आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन बाउंड्री की ओर हवा में शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा दर्शकों के बीच गई छह रनों के लिए|
8.5
0
कुलदीप यादव To हार्दिक पंड्या
बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ| रन नहीं आ सका|
8.4
4
कुलदीप यादव To हार्दिक पंड्या
चौका!! हैट्रिक बाउंड्री यहाँ पर कप्तान हार्दिक पंड्या के बल्ले से आती हुई!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट और कवर फील्डर के बीच से शॉट लगाया| गैप में गई बॉल चार रनों के लिए|
8.3
4
कुलदीप यादव To हार्दिक पंड्या
चौका!! स्पिनर के खिलाफ बल्लेबाज़ का पसंदीदा शॉट| घुटना टिकाते हुए स्वीप किया और गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेजने में कामयाब हुए| मिला चार रन यहाँ पर|
8.2
4
कुलदीप यादव To हार्दिक पंड्या
चौका!! इस बार हार्दिक ने लगाया बाउंड्री!! पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग बाउंड्री की तरफ हवा में शॉट लगाया| फील्डर से वहां पर हुई मिसफील्ड और गेंद गई सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
8.1
1
कुलदीप यादव To तिलक वर्मा
सिंगल!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की तरफ खेलकर एक रन लिया|
ओवर की समाप्ति 8 : 82/3
10 रन
  • 07.1
  • 17.2
  • 17.3
  • 17.4
  • 17.5
  • 67.6
ह. पंड्या
11 (7)
त. वर्मा
7 (7)
अ. पटेल
1-0-10-0
7.6
6
अक्षर पटेल To हार्दिक पंड्या
छक्का!! जिस बड़े शॉट की तलाश थी वो आई कप्तान हार्दिक के बल्ले से यहाँ पर!! ऊपर डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने खड़े-खड़े लॉन्ग ऑन बाउंड्री की तरफ हवा में शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए|
7.5
1
अक्षर पटेल To तिलक वर्मा
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
7.4
1
अक्षर पटेल To हार्दिक पंड्या
फ्रंट फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिला|
7.3
1
अक्षर पटेल To तिलक वर्मा
एक रन!! तिलक को चाहिए कि कुछ बड़े शॉट यहाँ पर लगाया जाए| इस बार भी लेग साइड की ओर बैक फुट से खेलकर एक रन लिया|
7.2
1
अक्षर पटेल To हार्दिक पंड्या
इस बार हार्दिक ने गेंद को लॉन्ग ऑन की तरफ खेलकर एक रन ले लिया|
7.1
0
अक्षर पटेल To हार्दिक पंड्या
मिड ऑफ की तरफ बल्लेबाज़ ने गेंद को मिड ऑफ की ओर खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
ओवर की समाप्ति 7 : 72/3
7 रन
  • 16.1
  • 16.2
  • 16.3
  • 16.4
  • 1 WD 6.5
  • 16.5
  • 16.6
ह. पंड्या
3 (3)
त. वर्मा
5 (5)
क. यादव
1-0-7-0
6.6
1
कुलदीप यादव To हार्दिक पंड्या
सिंगल!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर एक रन लिया|
6.5
1
कुलदीप यादव To तिलक वर्मा
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
6.5
wd
कुलदीप यादव To तिलक वर्मा
वाइड!!! ऑफ स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
6.4
1
कुलदीप यादव To हार्दिक पंड्या
एक और सिंगल!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर एक रन लिया|
6.3
1
कुलदीप यादव To तिलक वर्मा
ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की ओर खेलकर एक रन पूरा किया|
6.2
1
कुलदीप यादव To हार्दिक पंड्या
सिंगल!! विकेट लाइन पर डाली गई स्पिन गेंद को हार्दिक ने कवर की ओर पुश करते हुए एक रन लिया|
6.1
1
कुलदीप यादव To तिलक वर्मा
बैक फुट से गेंद को बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की ओर खेलकर एक रन हासिल किया|
पहला टाइम आउट इस रन चेज़ का ले लिया गया है| अब यहाँ से ढाई मिनट का ब्रेक होगा जहाँ दोनों ही टीमें अपने रणनीति बनाती हुई नज़र आएँगी| फिलहाल 6 ओवर की समाप्ति के बाद 65/3 है मुंबई और लक्ष्य से 193 रन दूर है| रोहित, किशन और स्काई का बहुमूल्य विकेट मुंबई ने भले ही यहाँ पर गंवा दिया है लेकिन अभी भी उनके तरकश में कई ऐसे तीर हैं जो इस रन चेज़ को अंजाम दे सकते हैं| अब देखते हैं कि कौन यहाँ से बाजी मारता है|
कप्तान हार्दिक पंड्या मैदान पर बल्लेबाज़ी करने आए हैं...
ओवर की समाप्ति 6 : 65/3
11 रन
  • 15.1
  • 05.2
  • 65.3
  • 05.4
  • 45.5
  • W 5.6
स. यादव
26 (13)
त. वर्मा
2 (2)
ख. अहमद
3-0-34-2
5.6
W
खलील अहमद To सूर्यकुमार यादव OUT!
आउट!! कैच आउट!! सॉफ्ट डिसमिसल!! मुंबई को लगता हुआ तीसरा बड़ा झटका यहाँ पर!! सूर्यकुमार यादव 26 रन बनाकर पवेलियन लौटे!! खलील अहमद के हाथ लगी दूसरी विकेट| गुड लेंथ पर डाली गई धीमी गति की गेंद पर चकमा खा गए बल्लेबाज़| इसी बीच स्काई ने डिफेंड करने का प्रयास किया और गेंद टप्पा खाकर बीच बल्ले को लगी| जिसके बाद सीधा कवर पर खड़े फील्डर लिजाड विलियम्स के हाथों में गई जहाँ से उन्होंने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 65/3 मुंबई, जीत के लिए 84 गेंदों पर 193 रनों की दरकार है|
5.5
4
खलील अहमद To सूर्यकुमार यादव
चौका!! स्काई के बल्ले से आती हुई एक और बाउंड्री!! हलके हाथों से खेला गया शॉट| बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर गेंद को अपने तक आने दिया| आखिरी समय में उसे थर्ड मैन की तरफ गाइड करते हुए चौका बटोरा|
5.4
0
खलील अहमद To सूर्यकुमार यादव
बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ| रन नहीं आ सका|
5.3
6
खलील अहमद To सूर्यकुमार यादव
छक्का!! ये है स्काई की कला!! जी हाँ ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की ओर शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए|
5.2
0
खलील अहमद To सूर्यकुमार यादव
गुड लेंथ पर पटकी गई तेज़ गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर की तरफ पंच किया| फील्डर के पास टप्पा खाकर गई गेंद, रन नहीं आ सका|
5.1
1
खलील अहमद To तिलक वर्मा
ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की ओर कट शॉट खेलकर एक रन लिया|
ओवर की समाप्ति 5 : 54/2
9 रन
  • W 4.1
  • 14.2
  • 04.3
  • 04.4
  • 44.5
  • 44.6
स. यादव
16 (8)
त. वर्मा
1 (1)
म. कुमार
1-0-9-1
4.6
4
मुकेश कुमार To सूर्यकुमार यादव
चौका!! एक और बाउंड्री स्काई के बल्ले से आती हुई| इस बार बैकफुट पर जाकर इस गेंद को कवर्स और पॉइंट के बीच से कट कर दिया| टाइमिंग शानदार जिस वजह से चार रनों के लिए निकल गई गेंद| 54/2 मुंबई|
4.5
4
मुकेश कुमार To सूर्यकुमार यादव
चौका! इसी के साथ मुंबई का 50 रन बोर्ड पर लग गया है| लेग स्टम्प लाइन पर अगर आप गेंद डालेंगे तो स्काई कहाँ आपको छोड़ने वाले| फाइन लेग बाउंड्री की तरफ शॉट लगा दिया और गैप से चौका हासिल किया है|
4.4
0
मुकेश कुमार To सूर्यकुमार यादव
ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई नक़ल गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर की ओर पंच किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
4.3
0
मुकेश कुमार To सूर्यकुमार यादव
आगे की गेंद को बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से सामने की ओर खेला| एक टप्पा खाकर बॉल गेंदबाज़ के हाथों में गई| रन नहीं हो सका|
4.2
1
मुकेश कुमार To तिलक वर्मा
सिंगल!! इसी के साथ तिलक वर्मा ने अपना खाता खोला!! इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
तिलक वर्मा बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए हैं...
4.1
W
मुकेश कुमार To ईशान किशन OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट अक्षर पटेल बोल्ड मुकेश कुमार| अपने स्पेल की पहली ही गेंद पर मुकेश कुमार को विकेट मिल गई है| ईशान किशन 20 रन बनाकर वापिस लौट गए| मिड ऑफ़ से हल्का सा पीछे की तरफ जाते हुए अक्षर ने एक आसान सा कैच पकड़ा है| हार्ड लेंथ गेंद| एंगल से बाहर की तरफ निकल रही थी| लेग साइड पर शॉट लगाने गए बल्लेबाज़| मिस टाइम हो गया और स्लाइस होकर हवा में चली गई गेंद| फील्डर उसके नीचे आये और एक आसान सा कैच पूरा किया| 45/2 मुंबई, लक्ष्य से 213 रन दूर|
ओवर की समाप्ति 4 : 45/1
10 रन
  • W 3.1
  • 03.2
  • 63.3
  • 23.4
  • 1 B 3.5
  • 13.6
ई. किशन
20 (13)
स. यादव
8 (4)
ख. अहमद
2-0-23-1
3.6
1
खलील अहमद To ईशान किशन
सिंगल के साथ एक सफल ओवर की हुई समाप्ति!! पैड्स पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बल्ले का मुंह बंद करते हुए स्क्वायर लेग की दिशा में खेला| डीप में फील्डर तैनात, एक ही रन हासिल हुआ|
3.5
b
खलील अहमद To सूर्यकुमार यादव
बाई के रूप में आया सिंगल!! स्लोवर गेंद से चकमा खाए बल्लेबाज़| टप्पा खाने के बाद कीपर पन्त के सीने पर लगी और शॉर्ट फाइन लेग की तरफ गई गेंद जहाँ से एक रन भागने का मौका बन गया|
3.4
2
खलील अहमद To सूर्यकुमार यादव
दुग्गी!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर की ओर हवा में शॉट लगाया| नो मेंस लैंड में जा गिरी गेंद और बल्लेबाजों ने भागकर 2 रन ले लिया|
3.3
6
खलील अहमद To सूर्यकुमार यादव
छक्का!! स्काई स्पेशल!! इसी के साथ स्काई ने अपना पसंदीदा फ्लिक शॉट लगाकर खाता खोला!! पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर फ्लिक शॉट खेला| बीच बल्ले को लगकर गेंद स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए|
3.2
0
खलील अहमद To सूर्यकुमार यादव
डॉट गेंद!! गुड लेंथ पर डाली गई धीमी गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने हलके हाथों से मिड ऑफ की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
मुंबई के लिए इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में सूर्यकुमार यादव मैदान पर बल्लेबाज़ी करने आए हैं...
3.1
W
खलील अहमद To रोहित शर्मा OUT!
आउट!! कैच आउट!!! कॉट शाइ होप बोल्ड खलील अहमद| बड़ा झटका मुंबई को रोहित के रूप में लगा है| महज़ 8 रन बनाकर रोहित शर्मा वापिस लौट गए| खलील अहमद को मिली पहली सफलता| विकेट लाइन पर डाली गई फुल लेंथ की आउट स्विंगर गेंद| रोहित उसपर मिड विकेट की तरफ शॉट लगाने गए| बीच बल्ले पर ना लगकर स्लाइस हो गया और मिड ऑफ़ की तरफ गई गेंद| फील्डर होप ने आगे की तरफ डाईव लगाते हुए कैच को पूरा कर लिया| 35/1 मुंबई, लक्ष्य से 223 रन दूर|
ओवर की समाप्ति 3 : 35/0
6 रन
  • 42.1
  • 02.2
  • 02.3
  • 02.4
  • 12.5
  • 12.6
र. शर्मा
8 (7)
ई. किशन
19 (12)
ल. विलियम्स
2-0-20-0
2.6
1
लिजाड विलियम्स To रोहित शर्मा
सिंगल के साथ एक अच्छे ओवर की हुई समाप्ति| इस लो फुल टॉस गेंद पर रोहित ने रूम बनाकर कवर्स की तरफ शॉट खेला| शै होप ने अपने बाएँ तरफ डाईव लगाई और गेंद को सीमा रेखा के पार जाने से रोक दिया वरना ये भी एक चौका हो जाता| 35/0 मुंबई|
2.5
1
लिजाड विलियम्स To ईशान किशन
सिंगल!! शॉर्ट बॉल बाउंसर डाली गई गेंद| मिड विकेट की तरफ उसे पुल कर दिया| डीप में फील्डर तैनात, एक ही रन मिल पायेगा|
2.4
0
लिजाड विलियम्स To ईशान किशन
कैच ड्रॉप!! लिजाड विलियम्स के दाहिने हाथ में आकर निकल गई गेंद या यूँ कहा जाए कि चौका बचा लिया तो ये ग़लत नहीं होगा| 18 रनों पर ईशान को मिला जीवनदान| आगे डाली गई गेंद पर जोर से सामने की तरफ शॉट लगाया था| विलियम्स ने अपना दाहिना हाथ लगाकर उसे बाउंड्री की तरफ जाने से रोक दिया है|
2.3
0
लिजाड विलियम्स To ईशान किशन
इनस्विंगर थी ये गेंद| पड़कर अंदर आई| बल्लेबाज़ ने पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा लेकिन गैप नहीं मिल पाया| कोई रन नहीं होगा|
2.2
0
लिजाड विलियम्स To ईशान किशन
गुड लेंथ से अंदर आई गेंद| बल्लेबाज़ ने आगे आकर खेलना चाहा लेकिन डिफेंड करने पर मजबूर हुए| कोई रन नहीं हुआ|
2.1
4
लिजाड विलियम्स To ईशान किशन
चौका! बाउंड्री के साथ हुई ओवर की शुरुआत!! ईशान का तूफ़ान शुरू हो चुका है यहाँ पर| अब गेंदबाज़ हैरान होंगे| इस बार ऑन साइड पर खेला गया पुल शॉट| बॉल तेज़ी से सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
ओवर की समाप्ति 2 : 29/0
15 रन
  • 1 LB 1.1
  • 11.2
  • 41.3
  • 41.4
  • 41.5
  • 11.6
ई. किशन
14 (7)
र. शर्मा
7 (6)
ख. अहमद
1-0-14-0
1.6
1
खलील अहमद To ईशान किशन
क्विक सिंगल के साथ हुई एक महंगे ओवर की समाप्ति| इस बार ऑन ड्राइव का इस्तेमाल किया और एक रन बल्लेबाज़ के खाते में जुड़ गया|
1.5
4
खलील अहमद To ईशान किशन
हैट्रिक चौका ईशान के बल्ले से निकलता हुआ! ये बल्लेबाज़ भी शानदार लय में है दोस्तों| इस बार मिड ऑन फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया बाउंड्री की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
1.4
4
खलील अहमद To ईशान किशन
आउट साइड एज और चौका! स्लिप फील्डर नहीं था और इस वजह से गैप मिल गया यहाँ पर और चार रनों के लिए निकल गई गेंद| ड्राइव करने गए थे बल्लेबाज़ लेकिन स्विंग हुई बॉल और बल्ले का बाहरी किनारा लेकर स्लिप के खाली स्थान से निकल गई| भाग्य भी बलवान का साथ देता हुआ|
1.3
4
खलील अहमद To ईशान किशन
चौका! ईशान किशन के बल्ले से आता हुआ एक बढ़िया शॉट!! फ्रंट फुट से लगाया गया फ्लिक शॉट| गैप मिला और बॉल सीधा मिड विकेट की ओर सीमा रेखा पार कर गई| चौका मिला|
1.2
1
खलील अहमद To रोहित शर्मा
सिंगल!! इस बार ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को पॉइंट की ओर कट किया एक रन के लिए|
1.1
lb
खलील अहमद To ईशान किशन
लेग बाई के रूप में आया सिंगल!! शॉट खेलने गए थे बल्लेबाज़ ईशान लेकिन थाई पैड्स को लगकर ऑन साइड पर गई गेंद| सिंगल ही हासिल हो पाया|
ओवर की समाप्ति 1 : 14/0
14 रन
  • 00.1
  • 10.2
  • 1 WD 0.3
  • 20.3
  • 00.4
  • 1 NB 0.5
  • 00.5
  • 5 WD 0.6
  • 40.6
र. शर्मा
6 (5)
ई. किशन
1 (2)
ल. विलियम्स
1-0-14-0
0.6
4
लिजाड विलियम्स To रोहित शर्मा
चौका!! फुल गेंद को रोहित ने लेग साइड की तरफ फ्लिक शॉट लगाया| गैप में गई गेंद और फील्डर वहां पर भागकर आए| इसी बीच खलील ने गेंद को फील्ड करने का प्रयास किया लेकिन बॉल को रोकने के समय खलील का पैर बाउंड्री लाइन से लग गया था| जिसको थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में चेक करने के बाद बाउंड्री दिया|
0.6
wd
लिजाड विलियम्स To रोहित शर्मा
वाइड और चौका! लेग स्टम्प के काफी बाहर स्विंग हुई गेंद| कीपर ने अपने बाएं ओर फुल स्ट्रेच करते हुए बॉल को अपने दस्तानों में लेना चाहा लेकिन दूर रह गई उनसे गेंद| चार रन मिल गया अतिरिक्त के रूप में यहाँ पर|
0.5
0
लिजाड विलियम्स To रोहित शर्मा
डॉट गेंद| फ्री हिट का फायदा नहीं उठा पाए बल्लेबाज़| फुल गेंद पर लेग साइड पर शॉट लगाने गए लेकिन गति से चकमा खा गए और पैड्स को जा लगी गेंद| कोई रन नहीं, कोई नुकसान नहीं हुआ|
0.5
nb
लिजाड विलियम्स To रोहित शर्मा
नो बॉल! ओवर स्टेप कर बैठे लिजाड विलियम्स यहाँ पर| अब अगली गेंद फ्री हिट होगी और रोहित सामने तैयार होंगे| इस बार विकेट लाइन की गेंद को सीधे बल्ले से सामने की तरफ खेला था|
0.4
0
लिजाड विलियम्स To रोहित शर्मा
एक और डॉट गेंद!! अच्छे टप्पे पर तेज़ रफ़्तार से अंदर की तरफ आई गेंद और बल्लेबाज़ रोहित ने उसे बढ़िया तरीके से डिफेंड कर दिया| रन का मौका नहीं बन पाया|
ओहो!! मुकाबले के दौरान बीच मैदान में कहीं से पतंग कट कर आ गई है| फील्ड अम्पायर उसे मैदान से बाहर ले जाते हुए नज़र आए हैं यहाँ पर...
0.3
2
लिजाड विलियम्स To रोहित शर्मा
ओह!! कड़क बाउंसर!! रोहित भी इसे परख नहीं पाए| सही समय पर उसपर बल्ला तो लगाया लेकिन टॉप एज लेकर कीपर के ऊपर से निकल गई गेंद| स्टब्स और पन्त दोनों ही भागे| स्टब्स ने उसे रोका और पन्त ने वापिस थ्रो किया| इस बीच दो रन मिल गया|
0.3
wd
लिजाड विलियम्स To रोहित शर्मा
वाइड!! लेग स्टम्प के काफी बाहर डाली गई गेंद, दिशा से भटके| अम्पायर ने बाहें फैलाते हुए वाइड का इशारा किया| एक अतिरिक्त रन टीम के खाते में जुड़ा| गति काफी थी इस गेंद में लेकिन दिशा नहीं हासिल कर पाए|
0.2
1
लिजाड विलियम्स To ईशान किशन
क्विक सिंगल के साथ आगाज़ हुआ है!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई ओवरपिच गेंद| ड्राइव किया मिड ऑन की ओर| तेज़ी से भागे और सिंगल पूरा किया| समझदारी भरा क्रिकेट देखने को मिला है बल्लेबाज़ द्वारा|
0.1
0
लिजाड विलियम्स To ईशान किशन
डॉट बॉल के साथ हुई रन चेज़ की शुरुआत!! अच्छे टप्पे पर तेज़ रफ़्तार से अंदर की तरफ आई गेंद और बल्लेबाज़ ने उसे बढ़िया तरीके से खेला| रन का मौका नहीं बन पाया|
मैच की जानकारी
  • स्थान अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
  • मौसम साफ़
  • टॉस मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
  • परिणाम दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 10 रनों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच जेक फ़्रेज़र-मैकगर्क
  • अंपायर निखिल पटवर्धन, नवदीप सिंह, जयरमन मदनगोपाल
  • रेफ़री वेनगलील नारायणन कुट्टी
Advertisement
मैच पोल

कौन जीतेगा मैच?

वर्म
Advertisement