Advertisement
Advertisement

Delhi Capitals vs Mumbai Indians, मैच 12 Commentary, Live Updates

DC vs MI, 2024 - टी-20 Live Commentary

Delhi Capitals vs Mumbai Indians स्कोरकार्ड
Share
मैच समाप्त   
मैच 12, अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली , Mar 05, 2024
Delhi Capitals Delhi Capitals
192/4 (20.0)
Mumbai Indians Mumbai Indians
163/8 (20.0)
दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 29 रनों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    Jemimah Rodrigues
    69(33)
तो प्यारे दोस्तों कैसा लगा आपको ये मुकाबला? फ़िलहाल इस विमेंस टी20 लीग के 12वें मैच से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से होगी आपसे कल मुलाकात बैंगलोर और गुजरात के बीच होने वाले विमेंस टी20 लीग के 13वें मुकाबले के साथ जो इसी मैदान पर खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जेमिमा रॉड्रिग्स को उनकी बेहतरीन बल्लेबाज़ी के लिए दिया गया जिसके बाद उन्होंने बताया कि मैं अपनी बल्लेबाज़ी से ज़्यादा टीम की जीत से ख़ुश हूँ| आगे जेमिमा ने कहा कि मुंबई एक बेहतरीन टीम है इसलिए हमने अपना बेस्ट देने की कोशिश किया| जाते-जाते उन्होंने बोला कि मैंने अपनी पिछली गलतियों से सीखते हुए बल्लेबाज़ी की और गेंद को बेहतर टाइमिंग के साथ खेलने की कोशिश करती चली गई| 
मुकाबला जीतकर बात करने आई दिल्ली की कप्तान मेग लैनिंग ने बताया कि अपने घर में आकर जीत के साथ शुरुआत करना एक सकारात्मक बात होती है| आगे कहा कि टीम ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया जिसकी वजह से नतीजा हमारे पक्ष में गया| हम जिस सोच के साथ आये थे उसमें सफल हुए| हम अच्छा क्रिकेट खेलने को देख रहे थे और वैसा ही कुछ हुआ| अपनी टीम की बल्लेबाज़ी पर कहा कि जिस तरह से अंत तक बल्लेबाज़ी करते हुए जेमिमा ने टीम को एक बड़े स्कोर तक पहुंचाया वो काबिले तारीफ है| आगे कहा कि हम पार स्कोर से आगे निकल चुके थे लेकिन फिर भी हमें टाईट लाइन और लेंथ के साथ गेंदबाजी करनी थी जो हमने की है|
मुकाबला गंवाकर बात करने आई मुंबई टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बताया कि मुझे लगता है कि हम फील्डिंग में बेहतर नहीं कर सके| आगे हरमनप्रीत ने कहा कि टॉप ऑर्डर फ्लॉप होने के बाद भी हम 160 के स्कोर के पास पहुँच पाए जो एक अच्छी बात है| हमें ड्यू आने की उम्मीद थी इसलिए हमने चेज़ करने का सोचा था लेकिन यहाँ पर ड्यू नहीं आई| जाते-जाते उन्होंने बोला कि अमनजोत कौर काफी शानदार अंदाज़ में बल्लेबाज़ी कर रही थी लेकिन उनका साथ कुछ और बल्लेबाजों ने दिया होता तो हम लक्ष्य के पास आ सकते थे|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
इस रन चेज़ में महज़ 68 रनों के भीतर मुंबई की टीम ने अपने टॉप पांच बल्लेबाजों को गँवा दिया| यहाँ से टीम को एक बड़ी साझेदारी की दरकार थी जो तेज़ी के साथ रन बना सके| अमनजोत कौर (42) और पूजा वस्त्राकर (17) ने मिलकर मुंबई की पारी को सम्भाला और 48 रनों की साझेदारी करते हुए टीम को आगे लेकर जाना चाहा| रन रेट ज्यादा होने की वजह से कौर बड़ा शॉट खेलने गई और अपना विकेट गँवा बैठी जिसके बाद मुंबई बढ़ते रन रेट को कवर नहीं कर पाई और मुकाबला गंवा बैठी| खैर पलटन इस हार से ये टीम अधिक निराश नहीं होगी क्योंकि तगड़ी वापसी कैसे करते हैं हरमनप्रीत की सेना को काफी अच्छे से पता है|
मुकाबले से पहले टॉस तो आज हरमनप्रीत कौर ने जीता और चेज़ करने का फैसला भी किया लेकिन ये निर्णय उनके हक में नहीं गया| पहले बल्लेबाज़ी करते हुए दिल्ली की टीम ने शुरुआत में कप्तान मेग लैनिंग (53) और अंत में जेमिमा रॉड्रिग्स (69) की अर्ध शतकीय पारियों की बदौलत बोर्ड पर 192 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया| विकेट को देखकर ऐसा लगा था कि मुंबई इसे हासिल कर लेगी लेकिन मरियेन कैप और शिखा पांडे ने मुंबई को दो शुरूआती झटके देते हुए इस रन चेज़ में उन्हें काफी पीछे कर दिया|
दिल्ली ने अपने घर पर की है जीत के साथ शुरुआत!! मुंबई को 29 रनों से हराते हुए दो महत्वपूर्ण अंक हासिल किये| इस जीत के साथ दिल्ली के अंक तालिका पर कुल 8 अंक हो गए हैं और वो पहले पायदान पर बैठी हुई है| वहीँ दिल्ली लेग में हार के साथ मुंबई ने अपनी शुरुआत की है लेकिन हम सभी जानते हैं कि ये टीम घायल शेर की तरह पलटवार करती है इसलिए अब यहाँ से बाक़ी की टीमों को सावधान रहना होगा|
ओवर की समाप्ति 20 : 163/8
6 रन
  • 019.1
  • 019.2
  • 219.3
  • 219.4
  • 219.5
  • W 19.6
H. Kaazi
6 (8)
S. Sajana
24 (14)
J. Jonassen
4-0-21-3
19.6
W
Jess Jonassen To Humairaa Kaazi OUT!
आउट!! क्लीन बोल्ड!! इसी के साथ दिल्ली ने मुंबई की टीम को 29 रनों से शिकस्त दे दी है!! जेस जोनासेन के हाथ लगी तीसरी विकेट!! हुमैरा काजी 6 रन बनाकर पवेलियन लौटी| गुड लेंथ पर पटकी गई तेज़ गति की गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर शॉट लगाने का प्रयास किया| गेंद की गति और लाइन से बीट हो गई| इसी बीच बॉल सीधा ऑफ स्टंप पर जा लगी| दिल्ली की पूरी टीम ने जीत का जश्न मनाया|
19.5
2
Jess Jonassen To Humairaa Kaazi
दुग्गी!! इस बार फिर से बल्लेबाज़ ने फुल लेंथ की गेंद पर लेग साइड की ओर गैप में शॉट खेला और 2 रन तेज़ी से भागकर पूरा कर लिया|
19.4
2
Jess Jonassen To Humairaa Kaazi
एक और दुग्गी!! ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की ओर गैप में शॉट खेलकर तेज़ी से 2 रन ले लिया|
19.3
2
Jess Jonassen To Humairaa Kaazi
दुग्गी!! आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने ऑन साइड की तरफ गैप में खेलकर तेज़ी से 2 रन ले लिया|
19.2
0
Jess Jonassen To Humairaa Kaazi
डॉट गेंद!! बड़े शॉट के लिए गई बल्लेबाज़ और बीट हो गई|
19.1
0
Jess Jonassen To Humairaa Kaazi
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को सामने की ओर खेला| गेंदबाज़ ने खुद ही बॉल को पकड़ा| कोई रन नहीं हुआ|
ओवर की समाप्ति 19 : 157/7
20 रन
  • 418.1
  • 418.2
  • 218.3
  • 018.4
  • 618.5
  • 418.6
S. Sajana
24 (14)
H. Kaazi
0 (2)
A. Reddy
3-0-32-0
18.6
4
Arundhati Reddy To Sajeevan Sajana
चौका!! एक और बाउंड्री इस ओवर में लगाती हुई सजीवन सजाना!! इस दफ़ा भी गेंदबाज़ ने पैर पर बॉल डाली| बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर शॉट खेला| गैप में गई गेंद चार रनों के लिए|
18.5
6
Arundhati Reddy To Sajeevan Sajana
छक्का!! सजीवन सजाना के बल्ले से आता हुआ सिक्स यहाँ पर!! पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर हवा में शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए| लगातार बड़े शॉट तो लगा रही हैं लेकिन लक्ष्य अभी भी काफी दूर हैं|
18.4
0
Arundhati Reddy To Sajeevan Sajana
डॉट गेंद!! इस बार बल्लेबाज़ ने ऑफ स्टंप के बाहर जाकर लेग साइड की ओर शॉट खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
18.3
2
Arundhati Reddy To Sajeevan Sajana
दुग्गी!! इस बार बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर हवा में शॉट खेला| गेंद टप्पा खाकर फील्डर के पास गई| इसी बीच दोनों बल्लेबाजों ने तेज़ी से भागकर 2 रन ले लिया|
18.2
4
Arundhati Reddy To Sajeevan Sajana
चौका!!! सजीवन सजाना के बल्ले से आती हुई बैक टू बैक बाउंड्री!! आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर हवा में शॉट लगाया| गैप में गई गेंद सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
18.1
4
Arundhati Reddy To Sajeevan Sajana
चौका! पहली गेंद पर बाउंड्री हासिल हो जायेगी यहाँ पर| बेहतरीन टाइमिंग का इस्तेमाल करते हुए फ्लिक किया बाउंड्री लाइन की ओर जहाँ से चार रन मिला|
ओवर की समाप्ति 18 : 137/7
8 रन
  • 117.1
  • 117.2
  • 617.3
  • W 17.4
  • 017.5
  • 017.6
H. Kaazi
0 (2)
S. Sajana
4 (8)
R. Yadav
3-0-23-1
17.6
0
Radha Yadav To Humairaa Kaazi
एक और डिफेंड!! समझदारी के साथ इस गेंद को खेला और सम्मान दे दिया| 12 गेंदों पर 56 रनों की दरकार है|
17.5
0
Radha Yadav To Humairaa Kaazi
विकेट लाइन के बीच डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया| रन नहीं हुआ|
हुमैरा काजी नई बल्लेबाज़ हैं...
17.4
W
Radha Yadav To Pooja Vastrakar OUT!
आउट!!! स्टंप!! राधा यादव के हाथ लगी पहली विकेट!! पूजा वस्त्राकर 17 रन बनाकर पवेलियन लौटी| गुड लेंथ पर डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने इस बार भी निकलकर बड़ा शॉट लगाना चाहा| गेंद टप्पा खाकर तेज़ी से टर्न हुई और बल्ले को बीट करती हुई सीधा कीपर तानिया भाटिया के दस्तानों में गई जहाँ से उन्होंने कोई गलती नहीं करते हुए बॉल को स्टंप्स पर लगा दिया| 137/7 मुंबई|
17.3
6
Radha Yadav To Pooja Vastrakar
छक्का!! पूजा के बल्ले से आता हुआ सिक्स यहाँ पर!! काफी ज्यादा ऊपर हवा में गेंद को खिला दिया| संपर्क इतना शानदार कि गेंद सीमा रेखा के बाहर जा गिरी सीधा दर्शकों के बीच छह रनों के लिए|
17.2
1
Radha Yadav To Sajeevan Sajana
पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेलकर एक रन लिया|
17.1
1
Radha Yadav To Pooja Vastrakar
ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर की ओर खेलकर एक रन लिया|
ओवर की समाप्ति 17 : 129/6
9 रन
  • 016.1
  • 016.2
  • 116.3
  • 5 WD 16.4
  • 116.4
  • 116.5
  • 116.6
P. Vastrakar
10 (19)
S. Sajana
3 (7)
T. Sadhu
3-0-23-1
16.6
1
Titas Sadhu To Pooja Vastrakar
ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर एक रन निकाला|
16.5
1
Titas Sadhu To Sajeevan Sajana
हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
16.4
1
Titas Sadhu To Pooja Vastrakar
पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
16.4
wd
Titas Sadhu To Pooja Vastrakar
वाइड!! इसी के साथ बाई के रूप में चौका भी मिला| यानी इस गेंद पर आये 5 रन| ऑफ स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कट शॉट लगाने का प्रयास किया| गेंद टप्पा खाकर बल्लेबाज़ के साथ कीपर को भी चकमा देती हुई थर्ड मैन बाउंड्री की ओर गई चार रनों के लिए| इसी बीच अम्पायर ने वाइड दिया और बाई के रूप में बाउंड्री का भी इशारा किया|
16.3
1
Titas Sadhu To Sajeevan Sajana
गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर एक रन लिया|
16.2
0
Titas Sadhu To Sajeevan Sajana
बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
16.1
0
Titas Sadhu To Sajeevan Sajana
प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
ओवर की समाप्ति 16 : 120/6
4 रन
  • W 15.1
  • 015.2
  • 015.3
  • 2 WD 15.4
  • 115.4
  • 115.5
  • 015.6
P. Vastrakar
8 (17)
S. Sajana
1 (3)
J. Jonassen
3-0-15-2
15.6
0
Jess Jonassen To Pooja Vastrakar
आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|
15.5
1
Jess Jonassen To Sajeevan Sajana
विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की तरफ खेलकर एक रन हासिल किया|
15.4
1
Jess Jonassen To Pooja Vastrakar
आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर एक रन लिया|
15.4
wd
Jess Jonassen To Sajeevan Sajana
वाइड!! इसी के साथ बाई के रूप में आया एक रन!! लेग स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ के साथ कीपर भी बीट हो गई| इसी बीच शॉर्ट फाइन लेग की ओर गई गेंद जहाँ से बल्लेबाजों ने बाई के रूप में एक रन ले लिया| इसी दौरान फील्ड अम्पायर ने वाइड का इशारा किया|
15.3
0
Jess Jonassen To Sajeevan Sajana
ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
15.2
0
Jess Jonassen To Sajeevan Sajana
छोटी लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया| गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|
एस सजाना नई बल्लेबाज़ हैं...
15.1
W
Jess Jonassen To Amanjot Kaur OUT!
आउट!! क्लीन बोल्ड!! जेस जोनासेन के हाथ लगी दूसरी विकेट!! अमनजोत कौर 42 रन बनाकर पवेलियन लौटी| ऑफ स्टंप के बाहर जाकर बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की ओर स्वीप शॉट लगाने का प्रयास किया| गुड लेंथ पर डाली गई स्पिन गेंद| टप्पा खाकर सीधी रही और बल्ले को बीट करती हुई मिडिल और लेग स्टंप्स के बीच में जाकर लगी| बल्लेबाज़ निराश होकर पवेलियन की ओर चलती बनी| 116/6 मुंबई|
ओवर की समाप्ति 15 : 116/5
11 रन
  • 414.1
  • 014.2
  • 414.3
  • 214.4
  • 114.5
  • 014.6
P. Vastrakar
7 (15)
A. Kaur
42 (26)
S. Pandey
3-0-27-1
14.6
0
Shikha Pandey To Pooja Vastrakar
इस बार कवर ड्राइव किया गया लेकिन तीस गज के घेरे के अंदर गेंद को फील्ड कर लिया गया| रन का मौका नहीं बन सका| 116/5 मुंबई|
14.5
1
Shikha Pandey To Amanjot Kaur
सिंगल!! समझदारी के साथ इस गेंद को गैप में पुश किया और सिंगल हासिल किया|
14.4
2
Shikha Pandey To Amanjot Kaur
दुग्गी!! इस बार मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट| हवा में गई गेंद लेकिन नो मेंस लैंड में जाकर गिरी| दो रन मिल गया|
14.3
4
Shikha Pandey To Amanjot Kaur
चौका! चतुराई भरी बल्लेबाज़ी| कुछ अलग ही प्रकार का शॉट इस गेंद पर खेला है|  इस शॉट के लिए आप फील्डर नहीं तैनात कर सकते| लेंथ गेंद पर थर्ड मैन के ऊपर से स्कूप करते हुए बाउंड्री अर्जित की है|
14.2
0
Shikha Pandey To Amanjot Kaur
प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर की इस गेंद को खेलने गई लेकिन पूरी तरह से बीट हो गई| कोई रन नहीं हो सका|
14.1
4
Shikha Pandey To Amanjot Kaur
चौका! गेंदबाज़ की गति का इस्तेमाल किया| छोटी बाउंड्री को निशाना बनाया| आगे आकर ग्लांस किया फाइन लेग की तरफ और चार रन हासिल कर लिया|
ओवर की समाप्ति 14 : 105/5
11 रन
  • 113.1
  • 113.2
  • 413.3
  • 013.4
  • 413.5
  • 113.6
A. Kaur
31 (21)
P. Vastrakar
7 (14)
R. Yadav
2-0-15-0
13.6
1
Radha Yadav To Amanjot Kaur
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| पैड्स लाइन पर रखी गई थी गेंद जिसपर कौर ने बैक फुट से ऑन साइड पर फ्लिक करते हुए एक रन लिया| 105/5 मुंबई|
13.5
4
Radha Yadav To Amanjot Kaur
चौका! एक और चौका इस ओवर से आता हुआ| धीरे-धीरे ल;लक्ष्य के नज़दीक जाती हुई दिख रही है मुंबई की टीम| इस बार एक कट शॉट का इस्तेमाल किया और गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाया|
13.4
0
Radha Yadav To Amanjot Kaur
प्ले एंड मिस!! स्वीप शॉट खेलने गई थी बल्लेबाज़ लेकिन गेंद की लाइन और टर्न से चकमा खा गई|
13.3
4
Radha Yadav To Amanjot Kaur
चौका! शानदार बल्लेबाज़ी करती हुई नज़र आ रही हैं अमनजोत कौर यहाँ पर| टीम को अभी भी उन्होंने सम्भाले रखा है| इस बार आगे आकर गेंदबाज़ के ऊपर से गेंद को लॉफ्ट करते हुए अपने लिए एक बाउंड्री हासिल की है| इसी के साथ मुंबई के 100 रन पूरे हुए|
13.2
1
Radha Yadav To Pooja Vastrakar
सिंगल यहाँ भी हासिल हो पायेगा| इस बार बल्लेबाज़ पूजा ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
13.1
1
Radha Yadav To Amanjot Kaur
सिंगल!! इस बार सीधे बल्ले से सामने की तरफ गेंद को खेला| फील्डर से काफी दूर रही गेंद जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
ओवर की समाप्ति 13 : 94/5
10 रन
  • 412.1
  • 212.2
  • 112.3
  • 112.4
  • 012.5
  • 1 WD 12.6
  • 112.6
A. Kaur
21 (16)
P. Vastrakar
6 (13)
A. Reddy
2-0-12-0
12.6
1
Arundhati Reddy To Amanjot Kaur
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| पैड्स पर डाली गई ये गेंद| कौर ने बैक फुट से ऑन साइड पर फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
12.6
wd
Arundhati Reddy To Amanjot Kaur
वाइड! डाउन द लेग थी गेंद| लेग स्टम्प लाइन के काफी बाहर| बल्लेबाज़ ने उसे लीव कर दिया| लो बाउंस थी जिसके बाद कीपर ने उसे रोक दिया|
12.5
0
Arundhati Reddy To Amanjot Kaur
डॉट बॉल!! इस बार बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ गई| रन का मौका नहीं बन सका|
12.4
1
Arundhati Reddy To Pooja Vastrakar
सिंगल!! लॉन्ग ऑन बाउंड्री पर डाईव लगाकर राधा ने इस गेंद को बाउंड्री के पार जाने से रोक दिया| एक ही रन मिल पाया| ऑफ़ स्टम्प के बाहर से खींचकर इस गेंद को सामने की तरफ मारा था जहाँ से एक रन मिला|
12.3
1
Arundhati Reddy To Amanjot Kaur
सिंगल ही मिल पायेगा यहाँ पर| ऑन साइड पर हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
12.2
2
Arundhati Reddy To Amanjot Kaur
बेहतरीन रनिंग विकटों के बीच देखने को मिली है| इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को कवर्स की तरफ पंच किया और डीप से दो रन हासिल किया|
12.1
4
Arundhati Reddy To Amanjot Kaur
चौका! स्मोक्ड इट!! छोटी सी जगह थी कवर और पॉइंट फील्डर के बीच और उसी को भेदते हुए अपने लिए चौका बटोर लिया| ऑफ़ स्टम्प लाइन की गेंद पर एक क्रैकिंग शॉट देखने को मिला है यहाँ पर| बल्ले पर काफी अच्छी तरह से आई थी ये गेंद|
ओवर की समाप्ति 12 : 84/5
7 रन
  • 011.1
  • 111.2
  • 111.3
  • 411.4
  • 011.5
  • 111.6
A. Kaur
13 (11)
P. Vastrakar
5 (12)
J. Jonassen
2-0-11-1
11.6
1
Jess Jonassen To Amanjot Kaur
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| लेग साइड पर इस गेंद को बल्लेबाज़ ने स्वीप कर दिया| कीपर उसे रोकने भागी लेकिन एक रन से नहीं रोक पाई|
11.5
0
Jess Jonassen To Amanjot Kaur
डॉट बॉल!! इस बार पैड्स की गेंद पर फ्लिक शॉट खेला गया लेकिन बॉल सीधा फील्डर के पास गई| रन का मौका नहीं बन सका|
11.4
4
Jess Jonassen To Amanjot Kaur
चौका! काफी देर बाद आई बाउंड्री| अमनजोत कौर ने इस ओवर पिच गेंद को मिड ऑफ़ फील्डर के ऊपर से चिप कर दिया| लॉन्ग ऑफ़ का इलाका खाली था इसलिए गेंद बड़ी आसानी के साथ सीमा रेखा के पार चली गई|
11.3
1
Jess Jonassen To Pooja Vastrakar
क्विक सिंगल!! विकेट लाइन की गेंद को सीधे बल्ले से मिड ऑन की तरफ पुश किया जहाँ से एक रन हासिल हुआ|
11.2
1
Jess Jonassen To Amanjot Kaur
सिंगल!! इस बार बल्लेबाज़ अमनजोत कौर ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को कवर्स की तरफ पंच किया और एक रन हासिल किया|
11.1
0
Jess Jonassen To Amanjot Kaur
अच्छी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने सम्मान दे दिया| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर|
ओवर की समाप्ति 11 : 77/5
3 रन
  • 110.1
  • 110.2
  • 010.3
  • 010.4
  • 110.5
  • 010.6
P. Vastrakar
4 (11)
A. Kaur
7 (6)
M. Kapp
4-0-37-2
10.6
0
Marizanne Kapp To Pooja Vastrakar
हार्ड लेंथ!! पड़कर बाहर की तरफ निकली गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे बैकफुट पर जाकर डिफेंड करना सही समझा| कोई रन नहीं हो सका| 77/5 मुंबई|
10.5
1
Marizanne Kapp To Amanjot Kaur
सिंगल ही मिल पाया यहाँ पर| भाग्यशाली रही बल्लेबाज़| गेंद बल्ले का अंदरूनी किनारा लेती हुई स्टम्प्स को मिस कर गई और गैप में गई जहाँ से एक रन मिला|
10.4
0
Marizanne Kapp To Amanjot Kaur
आउटस्विंगर!! प्ले एंड मिस!! इस बार भी गेंद को खेलने गई कौर लेकिन पूरी तरह से बीट हो गई| कीपर ने गेंद को अपने दस्तानों में लिया|
10.3
0
Marizanne Kapp To Amanjot Kaur
प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| ड्राइव करने का प्रयास लेकिन स्विंग से चकमा खा गए बल्लेबाज़| कीपर की तरफ गई गेंद|
10.2
1
Marizanne Kapp To Pooja Vastrakar
सिंगल!! इस बार ऑफ़ साइड पर पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
10.1
1
Marizanne Kapp To Amanjot Kaur
सिंगल!! बैक फुट से इस गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर्स की तरफ खेला| डीप में गई गेंद जहाँ से एक रन हासिल हुआ|
ओवर की समाप्ति 10 : 74/5
2 रन
  • 09.1
  • 09.2
  • 09.3
  • 19.4
  • 19.5
  • 09.6
P. Vastrakar
3 (9)
A. Kaur
5 (2)
A. Reddy
1-0-2-0
9.6
0
Arundhati Reddy To Pooja Vastrakar
डॉट गेंद!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर की ओर ड्राइव किया| गेंद टप्पा खाकर फील्डर के पास गई| रन नहीं मिल पाया| 10 ओवर के बाद 74/5 मुंबई, जीत के लिए 60 गेंदों पर 119 रनों की दरकार है|
9.5
1
Arundhati Reddy To Amanjot Kaur
आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की तरफ फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
9.4
1
Arundhati Reddy To Pooja Vastrakar
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर एक रन लिया|
9.3
0
Arundhati Reddy To Pooja Vastrakar
एक और डॉट गेंद!! पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|
9.2
0
Arundhati Reddy To Pooja Vastrakar
गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने आगे आकर मिड ऑफ की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
9.1
0
Arundhati Reddy To Pooja Vastrakar
गुड लेंथ पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं मिल सका|
ओवर की समाप्ति 9 : 72/5
11 रन
  • 18.1
  • 08.2
  • 08.3
  • 68.4
  • W 8.5
  • 48.6
A. Kaur
4 (1)
P. Vastrakar
2 (4)
T. Sadhu
2-0-14-1
8.6
4
Titas Sadhu To Amanjot Kaur
चौका!! इसी के साथ अमनजोत कौर ने बाउंड्री लगाकर अपना खाता खोला!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने जगह बनाकर डीप पॉइंट की ओर कट शॉट लगाया| गैप में गई गेंद चार रनों के लिए|
अमनजोत कौर नई बल्लेबाज़ हैं| इसी बीच टाइम आउट का भी इशारा किया गया है| ढाई मिनट का समय है दोनों टीमों के पास रणनीति बनाने के लिए| दिल्ली अपनी इस लय को जारी रखना चाहेगी वहीँ मुंबई को यहाँ से मुकाबला जीतने के लिए करिश्माई पारी की ज़रुरत होगी| मुंबई लक्ष्य से अभी भी 125 रन दूर है, मुश्किल है ना मुमकिन नहीं|
8.5
W
Titas Sadhu To Amelia Kerr OUT!
आउट!! कैच आउट!! मुंबई की टीम ने गंवाया एक और विकेट यहाँ पर!! तीतास साधु के हाथ लगी विमेंस टी20 लीग की पहली विकेट!! एमेलिया कर 17 रन बनाकर पवेलियन लौटी| फुल लेंथ की गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन बाउंड्री की ओर हवा में शॉट खेला| बल्ले के निचले भाग को लगकर बॉल सीधा वहां मौजूद फील्डर जेमिमा रॉड्रिग्स की ओर गई| इसी बीच जेमिमा ने अपने आगे की ओर डाईव लगाकर एक शानदार कैच पकड़ा| 68/5 मुंबई, जीत के लिए 67 गेंदों पर 125 रनों की दरकार है|
8.4
6
Titas Sadhu To Amelia Kerr
छक्का!! एमेलिया कर के बल्ले से आता हुआ बड़ा शॉट!! आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर हवा में शॉट खेला| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए|
8.3
0
Titas Sadhu To Amelia Kerr
एक और डॉट गेंद!! क्रीज़ में जाकर गेंद को स्टीयर किया लेकिन सीधा फील्डर की ओर मार बैठी| रन नहीं हुआ|
8.2
0
Titas Sadhu To Amelia Kerr
गुड लेंथ पर पटकी गई तेज़ गति की बॉल पर बल्लेबाज़ ने आगे आकर कवर की ओर पंच किया| बॉल एक टप्पा खाकर फील्डर के पास गई| रन नहीं मिल पाया|
8.1
1
Titas Sadhu To Pooja Vastrakar
विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए एक रन पूरा किया|
ओवर की समाप्ति 8 : 61/4
4 रन
  • 07.1
  • 07.2
  • 07.3
  • 07.4
  • 07.5
  • 47.6
A. Kerr
11 (16)
P. Vastrakar
1 (3)
R. Yadav
1-0-4-0
7.6
4
Radha Yadav To Amelia Kerr
चौका!! ओवर की अंतिम गेंद पर एमेलिया कर ने बाउंड्री लगाई!! इस बार आगे आकर बल्लेबाज़ ने बॉल को लॉन्ग ऑफ की ओर हवा में खेला| गैप में गई गेंद सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए| मुंबई की गाड़ी धीरे-धीरे पटरी पर वापिस आती हुई|
7.5
0
Radha Yadav To Amelia Kerr
बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया| टर्न से चकमा खा गई एमेलिया कर यहाँ पर| कोई रन नहीं, कोई नुक्सान नहीं हुआ|
7.4
0
Radha Yadav To Amelia Kerr
एक और डॉट गेंद!! इस बार फिर से क्रीज़ में रहकर बल्लेबाज़ ने ऑफ साइड की ओर खेला लेकिन गैप नहीं मिला|
7.3
0
Radha Yadav To Amelia Kerr
गुड लेंथ पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने बैक फुट से कवर की ओर पंच किया| रन का मौका नहीं बन सका|
7.2
0
Radha Yadav To Amelia Kerr
मिड ऑफ की तरफ बल्लेबाज़ ने गेंद को खेला| रन नहीं मिल पाया|
7.1
0
Radha Yadav To Amelia Kerr
बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ| रन नहीं हुआ|
ओवर की समाप्ति 7 : 57/4
3 रन
  • 06.1
  • 16.2
  • 06.3
  • 16.4
  • 06.5
  • 16.6
A. Kerr
7 (10)
P. Vastrakar
1 (3)
T. Sadhu
1-0-3-0
6.6
1
Titas Sadhu To Amelia Kerr
ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की ओर खेलकर एक रन हासिल किया|
6.5
0
Titas Sadhu To Amelia Kerr
ओवरपिच डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर की ओर पुश किया| फील्डर के पास गई| रन नहीं मिला|
6.4
1
Titas Sadhu To Pooja Vastrakar
सिंगल!! ऑफ साइड की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेला और एक रन ले लिया|
6.3
0
Titas Sadhu To Pooja Vastrakar
गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से डिफेंड कर दिया|
6.2
1
Titas Sadhu To Amelia Kerr
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर फाइन लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
6.1
0
Titas Sadhu To Amelia Kerr
फ्लिक शॉट खेला गया लेकिन बॉल सीधा फील्डर के पास गई| रन नहीं आ सका|
ओवर की समाप्ति 6 : 54/4
4 रन
  • 15.1
  • 05.2
  • 15.3
  • 15.4
  • 1 WD 5.5
  • W 5.5
  • 05.6
P. Vastrakar
0 (1)
A. Kerr
5 (6)
J. Jonassen
1-0-4-1
5.6
0
Jess Jonassen To Pooja Vastrakar
नॉट आउट!! डायरेक्ट हिट ज़रूर लगी थी लेकिन बल्लेबाज़ ने सही समय पर क्रीज़ में अपने बल्ले को रख दिया था| आगे डाली गई गेंद को पूजा ने मिड ऑन की ओर पुश किया| दूसरी बल्लेबाज़ क्रीज़ से बाहर रन लेने आई लेकिन पूजा वस्त्राकर ने मना कर दिया| इसी बीच फील्डर ने गेंद को उठाकर नॉन स्ट्राइकर एंड के स्टंप्स पर थ्रो किया| बॉल स्टंप्स को जा लगी| रन आउट की अपील हुई| फील्ड अम्पायर ने लिया थर्ड अम्पायर का सहारा| जिसके बाद रिप्ले में देखने से पता लगा कि बल्लेबाज़ ने अपने बल्ले को क्रीज़ में थ्रो लगने से पहले रख दिया था| नॉट आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला|
पूजा वस्त्राकर नई बल्लेबाज़ हैं...
5.5
W
Jess Jonassen To Hayley Matthews OUT!
आउट!! कैच आउट!! सॉफ्ट डिसमिसल!! कॉट ऐलिस कैप्सी बोल्ड जेस जोनासेन| एक और विकेट का पतन हो गया| दिल्ली पूरी तरह से मुकाबले में ऊपर आ गई है| 29 रन बनाकर हेली मैथ्यूज़ वापिस लौटी हैं| इस बार विकेट लाइन पर डाली गई छोटी गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे लेग साइड पर पुल कर दिया| हवा में फ्लैट गई ये गेंद जहाँ फील्डर ने दोनों हाथ ऊपर करते हुए उसे लपक लिया| 54/4 मुंबई, लक्ष्य से 139 रन दूर|
5.5
wd
Jess Jonassen To Hayley Matthews
वाइड! एक और अतिरिक्त गेंद और रन यहाँ पर आता हुआ|
5.4
1
Jess Jonassen To Amelia Kerr
सिंगल!! बैकफुट से इस गेंद को बल्लेबाज़ ने पंच कर दिया| गैप में गई जहाँ से एक रन हासिल हो गया|
5.3
1
Jess Jonassen To Hayley Matthews
हवा में थी गेंद लेकिन कीपर को समझ नहीं आया कि गेंद किस तरफ गई है!! कैच का मौका हाथ से निकल गया| ऑफ स्टंप के बाहर जाकर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर पुल शॉट लगाना चाहा| गेंद टप्पा खाकर अतिरिक्त उछाल के साथ बल्ले का टॉप एज लेती हुई कीपर के ऊपर ही हवा में गई| इसी बीच कीपर गेंद को ढूँढने लगी| तभी उन्हें बॉल अपनी बाएँ तरफ गिरती हुई दिखाई दी| हालाँकि जब तक कीपर कैच करने जाती तब तक बॉल ज़मीन पर गिर गई थी| इसी बीच बल्लेबाजों ने भागकर एक रन ले लिया|
5.2
0
Jess Jonassen To Hayley Matthews
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से पुल शॉट लगाना चाहा| बॉल टप्पा खाकर अतिरिक्त उछाल के साथ शरीर को जा लगी| रन नहीं हुआ|
5.1
1
Jess Jonassen To Amelia Kerr
सिंगल!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर कट शॉट खेला| फील्डर ने वहां पर अपने बाँए ओर डाईव लगाया| इसी बीच गेंद उँगलियों को लगकर निकल| जिसके बाद बल्लेबाजों ने भागकर एक रन लिया|
ओवर की समाप्ति 5 : 50/3
11 रन
  • 14.1
  • 04.2
  • 44.3
  • 14.4
  • 14.5
  • 44.6
H. Matthews
28 (14)
A. Kerr
3 (4)
M. Kapp
3-0-34-2
4.6
4
Marizanne Kapp To Hayley Matthews
चौका! बाउंड्री के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इसी के साथ मुंबई के 50 रन भी यहाँ पर पूरे हो गए| लेट कट खेला गया!! काफी ज्यादा लेट इस शॉट को खेला और फील्डर को बाईसेक्ट कर दिया और गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाया|
4.5
1
Marizanne Kapp To Amelia Kerr
समझदारी भरा सिंगल कर ने यहाँ पर हासिल किया है| ऑफ़ साइड पर पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
4.4
1
Marizanne Kapp To Hayley Matthews
सिंगल!! इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
4.3
4
Marizanne Kapp To Hayley Matthews
चौका! कड़क पुल शॉट मैथ्यूज द्वारा खेला गया जहाँ किसी भी फील्डर के पास इसे रोकने का मौका नहीं बन सका| बाउंड्री मिल गई है यहाँ पर|
4.2
0
Marizanne Kapp To Hayley Matthews
प्ले एंड मिस!! लेंथ गेंद पर पुल लगाने गई बल्लेबाज़ लेकिन उछाल से चकमा खा गई| शरीर पर जा लगी गेंद| कोई रन नहीं, कोई नुक्सान नहीं हुआ|
4.1
1
Marizanne Kapp To Amelia Kerr
सिंगल के साथ हुई ओवर की शुरुआत!! इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
ओवर की समाप्ति 4 : 39/3
10 रन
  • 13.1
  • 03.2
  • 13.3
  • 43.4
  • 43.5
  • 03.6
H. Matthews
19 (10)
A. Kerr
1 (2)
S. Pandey
2-0-16-1
3.6
0
Shikha Pandey To Hayley Matthews
शानदार पंच शॉट खेला गया लेकिन तीस गज के घेरे के अंदर गेंद को फील्ड कर लिया गया| कोई रन नहीं हो सका|
3.5
4
Shikha Pandey To Hayley Matthews
चौका! बैक टू बैक चौका!! एक छोर स विकेट तो गिर रही लेकिन दूसरे एंड से हेली मैथ्यूज़ रन बनाने से नहीं चूक रही हैं यहाँ पर| ये एक सही सोच भी है| इस बार बल्लेबाज़ ने गेंदबाज़ की गति का इस्तेमाल करते हुए गेंद को कवर्स की ओर चिप कर दिया और चार रन बटोर लिया|
3.4
4
Shikha Pandey To Hayley Matthews
चौका!! हेली मैथ्यूज़ के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!! पूरी ताक़त के साथ इस गेंद को मिड विकेट की ओर बल्लेबाज़ ने खेला| गैप में गई गेंद सीधा सीमा रेखा पार चार रनों के लिए|
3.3
1
Shikha Pandey To Amelia Kerr
सिंगल!! ओवरपिच डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑन की ओर खेलकर एक रन पूरा किया|
3.2
0
Shikha Pandey To Amelia Kerr
ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से सामने की ओर खेला| गेंदबाज़ ने खुद ही बॉल को पकड़ा| रन नहीं आ सका|
3.1
1
Shikha Pandey To Hayley Matthews
सिंगल!! पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेलकर एक रन लिया|
एमेलिया कर बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आई हैं...
ओवर की समाप्ति 3 : 29/3
11 रन
  • 02.1
  • 42.2
  • 12.3
  • 42.4
  • 12.5
  • 1 WD 2.6
  • W 2.6
H. Kaur
6 (6)
H. Matthews
10 (6)
M. Kapp
2-0-23-2
2.6
W
Marizanne Kapp To Harmanpreet Kaur OUT!
आउट!! कैच आउट!!! कॉट राधा यादव बोल्ड मरियेन कैप| बड़े विकेट का पतन हुआ| अच्छी लय में दिख रही हरमनप्रीत कौर महज़ 6 रन बनाकर मरियेन कैप का दूसरा शिकार बन गई| धीमी गति की गेंद ने यहाँ पर काम कर दिया| लेग स्टम्प लाइन के काफी बाहर थी| कौर उसे लेग साइड पर फ्लिक करने गई लेकिन धीमी गति की वजह से चकमा खा गई और बल्ले का मुंह जल्दी बंद हो गया| लीडिंग एज लगा और पॉइंट की तरफ हवा में गई गेंद जहाँ से कैच को पूरा किया गया| 29/3 मुंबई, लक्ष्य से 164 रन दूर|
2.6
wd
Marizanne Kapp To Harmanpreet Kaur
वाइड! एक अत्तिरिक्त गेंद और रन यहाँ पर देखने को मिला है|
2.5
1
Marizanne Kapp To Hayley Matthews
सिंगल!! इस बार समझदारी के साथ हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
2.4
4
Marizanne Kapp To Hayley Matthews
चौका! कड़क शॉट सामने की तरफ| विकेट लाइन पर धीमी डाली गई इस गेंद पर हेली मैथ्यूज़ ने सामने की तरफ एक कड़क शॉट खेला| गेंदबाज़ ने पैर से उसे रोकना चाहा लेकिन असफल रही| शॉट इतना कदा था कि गेंदबाज़ के जूतों से लगने के बाद भी सीमा रेखा के पार चली गई गेंद|
2.3
1
Marizanne Kapp To Harmanpreet Kaur
सिंगल!! स्लोवर डेलिवरी!! बल्लेबाज़ कौर ने उसे पढ़ लिया| समझदारी के साथ उसे लेग साइड पर खेला| डीप से एक रन हासिल किया|
2.2
4
Marizanne Kapp To Harmanpreet Kaur
चौका! इस बार कप्तान हरमनप्रीत कौर के द्वारा कवर्स की तरफ एक चिप शॉट खेला गया जो सीधा बाउंड्री लाइन के पार जाकर रुका| फील्डर ने चेज़ करते हुए उसे रोकने का प्रयास किया लेकिन असफल रही|
2.1
0
Marizanne Kapp To Harmanpreet Kaur
इनस्विंगर थी ये गेंद| पड़कर अंदर आई| बल्लेबाज़ कौर ने पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा लेकिन गैप नहीं मिल पाया| कोई रन नहीं होगा|
ओवर की समाप्ति 2 : 18/2
6 रन
  • W 1.1
  • 01.2
  • 11.3
  • 1 WD 1.4
  • 01.4
  • 41.5
  • 01.6
H. Matthews
5 (4)
H. Kaur
1 (2)
S. Pandey
1-0-6-1
1.6
0
Shikha Pandey To Hayley Matthews
एलबीडबल्यू की अपील!! अम्पायर सहमत नहीं| मिसिंग लेग थी इस वजह से अम्पायर ने इसे नकार दिया| फील्डिंग टीम ने रिव्यु लेने का नहीं सोचा जो सही फैसला भी है| पड़कर अंदर आई बॉल, फ्लिक मारने गई थी और बल्ले को मिस करते हुए पैड्स को जा लगी थी| 18/2 मुंबई|
1.5
4
Shikha Pandey To Hayley Matthews
चौका! चिप शॉट!! आक्रामक रुख मैथ्यूज ने अपनाया है यहाँ पर| इस बार मिड ऑफ़ फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया लॉन्ग ऑफ़ की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए| काउंटर अटैक मुंबई के बल्लेबाजों द्वारा किया जा रहा है अब|
1.4
0
Shikha Pandey To Hayley Matthews
फुल लेंथ इन स्विंगर!! लहराते हुए अंदर की तरफ आई| बल्लेबाज़ हेली ने उसकी लाइन में आकर सीधा बल्ला लगा दिया| कोई रन नहीं हो पायेगा|
1.4
wd
Shikha Pandey To Hayley Matthews
वाइड!! लेग स्टम्प के काफी बाहर डाली गई गेंद, दिशा से भटकी| अम्पायर ने बाहें फैलाते हुए वाइड का इशारा किया| एक अतिरिक्त रन टीम के खाते में जुड़ा|
1.3
1
Shikha Pandey To Harmanpreet Kaur
सिंगल के साथ कौर ने अपना खाता खोला है यहाँ पर| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल हासिल किया|
1.2
0
Shikha Pandey To Harmanpreet Kaur
ऑफ़ ड्राइव लेकिन नतीजा कुछ भी नहीं होगा!! ऑफ़ स्टम्प पर डाली गई फुल लेंथ गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ़ की दिशा में खेला| फील्डर को भेद नहीं पाई| रन का कोई मौका नहीं बन पाया|
कप्तान हरमनप्रीत कौर अब क्रीज़ पर आई हैं...
1.1
W
Shikha Pandey To Natalie Sciver-Brunt OUT!
आउट!! क्लीन बोल्ड!! शिखा पांडे के हाथ लगती हुई पहली विकेट!! नताली स्कीवर-ब्रंट 5 रन बनाकर पवेलियन लौटी| गुड लेंथ पर डाली गई इनस्विंग गेंद पर बल्लेबाज़ ने बैक फुट से लेग साइड की ओर खेलने का प्रयास किया| गेंद टप्पा खाकर तेज़ी से अंदर की ओर आई और बल्ले को बीट करती हुई सीधा स्टंप्स को जा लगी| बल्लेबाज़ निराश होकर पवेलियन की ओर चलती बनी| 12/2 मुंबई|
ओवर की समाप्ति 1 : 12/1
12 रन
  • 10.1
  • 20.2
  • 40.3
  • W 0.4
  • 40.5
  • 10.6
Natalie Sciver
5 (2)
H. Matthews
1 (1)
M. Kapp
1-0-12-1
0.6
1
Marizanne Kapp To Natalie Sciver-Brunt
सिंगल!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद्फ़ पर बल्लेबाज़ ने डीप कवर की ओर खेलकर एक रन लिया|
0.5
4
Marizanne Kapp To Natalie Sciver-Brunt
चौका!! नताली स्कीवर-ब्रंट ने बाउंड्री लगाकर अपना खाता खोला!! ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर और मिड ऑफ फील्डर के बीच से ड्राइव किया| गैप में गई गेंद सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
नताली स्कीवर-ब्रंट बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आई हैं...
0.4
W
Marizanne Kapp To Yastika Bhatia OUT!
आउट!! क्लीन बोल्ड!! मरियेन कैप ने अपनी टीम को पहले ही ओवर में बड़ी सफलता दिलाई| 6 रन बनाकर यस्तिका भाटिया वापिस लौटी पवेलियन| ऑफ़ स्टम्प लाइन पर डाली गई तेज़ गति की गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की तरफ पुल शॉट लगाना चाहा| गेंद की अतिरिक्त गति की वजह से चकमा खा गई और बल्ले को बीट करने के बाद ऑफ़ स्टम्प उड़ा गई गेंद| दिल्ली को जिस तरह की शुरुआत चाहिए थी वो यहाँ पर मिल गई है| 7/1 मुंबई|
0.3
4
Marizanne Kapp To Yastika Bhatia
चौका! चीकी शॉट!! पहली बाउंड्री इस रन चेज़ में आती हुई| हलके हाथों से खेला गया शॉट| बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर गेंद को अपने तक आने दिया, आखिरी समय में उसे थर्ड मैन की तरफ गाइड करते हुए चौका बटोर लिया|
0.2
2
Marizanne Kapp To Yastika Bhatia
दुग्गी!! पैड्स पर रखी गई गेंद| फ्लिक शॉट का प्रयोग किया और स्क्वायर लेग से दो रन हासिल कर गई बल्लेबाज़|
0.1
1
Marizanne Kapp To Hayley Matthews
सिंगल के साथ हुई रन चेज़ की शुरुआत!! पैड्स पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने ऑन साइड पर फ्लिक किया और गैप से एक रन हासिल किया|
मैच की जानकारी
  • स्थान अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
  • मौसम साफ़
  • टॉस Mumbai Indians ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
  • परिणाम दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 29 रनों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच Jemimah Rodrigues
  • अंपायर -, -, -
  • रेफ़री -
Advertisement
मैच पोल

कौन जीतेगा मैच?

वर्म
Advertisement