Advertisement
Advertisement

दिल्ली कैपिटल्स vs लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच 64 Commentary, Live Updates

दिल्ली vs लखनऊ, 2024 - टी-20 Live Commentary

दिल्ली कैपिटल्स vs लखनऊ सुपर जायंट्स स्कोरकार्ड
Share
मैच समाप्त   
मैच 64, अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली , May 14, 2024
दिल्ली कैपिटल्स दिल्ली कैपिटल्स
208/4 (20.0)
लखनऊ सुपर जायंट्स लखनऊ सुपर जायंट्स
189/9 (20.0)
दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 19 रनों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    इशांत शर्मा
    3/34(4)
तो क्रिकेट फैन्स आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से कल होगी आपसे मुलाकात इंडियन टी20 लीग के एक नए मैच के साथ जो राजस्थान और पंजाब के बीच गुवाहाटी में खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार इशांत शर्मा को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए दिया गया| इसे हासिल करने के बाद वो काफी खुश दिखाई दिए| आगे कहा कि मैं पिछले कुछ मुकाबले से नकल बॉल पर काम कर रहा था| मुझे मेरी मेहनत का फल मिला| पिछले मुकाबले में मुझे विराट का विकेट मिला और आज राहुल का बड़ा विकेट लेकर मैं खुश हूँ| मैं बाहर की किसी चीज़ पर ध्यान नहीं देता| मुझे मेरी फिटनेस की चिंता थी लेकिन मैं पैट्रिक का शुक्रिया अदा करता हूँ, उनकी ही वजह से मैं इतने मुकाबले खेल पाया|
दिल्ली के कप्तान ऋषभ पन्त ने बात करते हुए कहा कि जब निकोलस क्रीज़ पर थे तब वो हमें झटके दे रहे थे लेकिन हमने अपना प्लान नहीं छोड़ा और अंत में उनका विकेट लेने में कामयाब हुए| हमने इस सीज़न की शुरुआत एक उम्मीद के साथ की थी लेकिन बीच में कुछ इंजरी हुई जिसकी वजह से हम अपनी लय खो बैठे| पिछले मैच में मैं नहीं खेला, मैं ये नहीं कहता कि मैं रहता तो हम जीत जाते लेकिन फर्क पैदा होता है| उस हादसे के बाद वापसी करना काफी मुश्किल था मेरे लिये लेकिन मुझे जिस तरह का समर्थन मिला मैं उससे बेहद खुश हूँ|
लखनऊ के कप्तान लोकेश राहुल यहाँ पर बात करने आये| राहुल ने कहा कि इस हार से हमें काफी निराशा हुई है| हमने अपनी गेंदबाजी के दौरान जब जेक का विकेट लिया तो हम मुकाबले में ऊपर आये थे लेकिन उसके बाद होप और पोरेल ने बेहतरीन बल्लेबाज़ी करते हुए हमें बैकफुट पर ढकेल दिया| हमने गेंदबाजी से अंत में अच्छा किया| 200 यहाँ पर पार स्कोर था लेकिन हमने बल्लेबाज़ी में ग़लतियाँ की| हमने पॉवर प्ले में काफी विकेट्स गंवा दी जिसकी वजह से मुकाबले में पिछड़ गए|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
हालाँकि निकोलस पूरन (61) एक तरफ से छक्के चौके लगाते रहे और टीम का स्कोर बढ़ाते रहे| वहीँ फिर कप्तान पंत ने मुकेश कुमार को गेंद थमाई और उन्होंने निकोलस पूरन की धमाकेदार पारी का अंत कर दिया| यहाँ से दिल्ली गेम में काफी ऊपर आ गई| इसके बाद क्रुणाल पंड्या (18) और अरशद खान (58) ने सातवें विकेट के लिए 33 रनों की साझेदारी निभाई| कुलदीप यादव ने आकर क्रुणाल पंड्या को अपनी फिरकी के जाल में फंसाया और पनपती हुई साझेदारी का अंत किया| हालाँकि उसके बाद अरशद खान ने एक तरफ से स्कोर बोर्ड को संभाला और मिले हुए मौके पर छक्के चौके लगाते रहे और अपना इंडियन टी 20 लीग का पहला अर्धशतक बनाने में कामयाब हुए| दूसरे एंड से उन्हें किसी का अधिक साथ नहीं मिला| हालाँकि उसके बाद कोई भी बल्लेबाज़ ज़्यादा देर मैदान पर टिक नहीं सका और दिल्ली ने ये मुकाबला 19 रनों से अपने नाम कर लिया| इसी बीच दिल्ली के लिए इशांत शर्मा ने 3 विकेट निकालकर दिया जबकि ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, खलील अहमद और मुकेश कुमार के हाथ 1-1 सफलता लगी|
पहले शानदार बल्लेबाज़ी तो उसके बाद दिल्ली टीम के गेंदबाजों ने दिखाया आज के मैच में अपनी गेंदबाज़ी का जलवा और खतरनाक बैटिंग लाइनअप वाली लखनऊ की टीम को 19 रनों से शिकस्त दे दी है| वहीँ लखनऊ की ओर से अरशद खान के बल्ले से आया उनके इंडियन टी 20 लीग का पहला अर्धशतक| 209 रनों के लक्ष्य का पीछा करने मैदान पर आई लखनऊ की टीम ने अपना पहला विकेट लोकेश राहुल (5) के रूप में 7 रन के स्कोर पर पहले ही ओवर में खो दिया| वहीँ फिर क्विंटन डी कॉक (12) भी कुछ ख़ास नहीं कर सके और इशांत शर्मा का शिकार बन गए| उसकी अगली ही गेंद पर अक्षर पटेल ने मार्कस स्टोइनिस (5) को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया और अपनी टीम को मुकाबले में काफी ऊपर ला दिया|
दिल्ली ने लखनऊ को दी है मात| दो महत्वपूर्ण अंक अब दिल्ली के खाते में दर्ज हुए| इसी के साथ पन्त एंड आर्मी ने 14 अंकों पर अपना लीग स्टेज का सभी मुकाबला समाप्त किया है| यानी अभी भी उनके पास प्ले ऑफ्स में जाने का रास्ता बना हुआ है| वहीँ दूसरी तरफ लखनऊ के पास अब एक ही मुकाबला बचा है और वो फिलहाल 12 अंकों पर ही हैं| हाँ, दिल्ली की इस जीत से राजस्थान को फायदा हुआ है और वो 16 अंकों के साथ प्ले ऑफ्स के लिए क्वालीफाई कर गई है|
ओवर की समाप्ति 20 : 189/9
3 रन
  • 019.1
  • 219.2
  • 119.3
  • 019.4
  • 019.5
  • 019.6
नवीन
2 (4)
अ. खान
58 (33)
र. दार
3-0-30-0
19.6
0
रसिख दार To नवीन-उल-हक़
डॉट गेंद!! हो गया मुकाबला समाप्त| दिल्ली ने लखनऊ को 19 रनों से हरा दिया है| दो महत्वपूर्ण अंक के साथ दिल्ली अब 14 अंकों तक पहुँच गई है| जड़ में डाली गई इस गेंद को सीधे बल्ले से गेंदबाज़ की तरफ खेला जिसे रोक दिया गया, कोई रन नहीं हुआ|
19.5
0
रसिख दार To नवीन-उल-हक़
स्विंग एंड मिस!! एक और डॉट गेंद!! अब 1 गेंद पर 20 रन की दरकार है| इस बार धीमी गति की गेंद पर जोर से शॉट लगाने गए और बीट हुए|
19.4
0
रसिख दार To नवीन-उल-हक़
डॉट गेंद!! अब यहाँ से मुकाबला पूरी तरह से दिल्ली के पक्ष में चला गया है| प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ इस गेंद पर लैप शॉट लगाने गए और बीट हुए|
19.3
1
रसिख दार To अरशद खान
सिंगल!! सटीक यॉर्कर गेंद!! बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया| एक ही रन मिल पाया यहाँ पर| 3 गेंद 20 रन की दरकार है|
19.2
2
रसिख दार To अरशद खान
दो रन मिल पायेगा यहाँ पर| 4 गेंद 21 रनों की दरकार है| विकेट लाइन की गेंद को फ्लिक किया और मिड विकेट से दो रन हासिल कर लिया|
19.1
0
रसिख दार To अरशद खान
इस गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ़ की तरफ खेला लेकिन रन नहीं लिया| अब 5 गेंद पर 23 रन की दरकार है|
ओवर की समाप्ति 19 : 186/9
6 रन
  • 118.1
  • 118.2
  • W 18.3
  • 018.4
  • 118.5
  • 218.6
नवीन
2 (1)
अ. खान
55 (30)
म. कुमार
4-0-33-1
18.6
2
मुकेश कुमार To नवीन-उल-हक़
नॉट आउट!! रन आउट की अपील थी लेकिन नवीन ने डाईव लगाकर खुद को क्रीज़ में पहुंचा दिया था| वाइड यॉर्कर गेंद पर बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल किया गया था| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, दो रन मिल गए|
18.5
1
मुकेश कुमार To अरशद खान
सिंगल!! विकेट लाइन की गेंद पर बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया| अब 7 गेंद पर 25 रनों की दरकार है|
18.4
0
मुकेश कुमार To अरशद खान
डॉट गेंद यहाँ पर आती हुई| अरशद ने इसपर बड़ा शॉट लगाना चाहा लेकिन बीट हुए|
18.3
W
मुकेश कुमार To अरशद खान OUT!
आउट!! रन आउट!! मिड विकेट फील्डर का डायरेक्ट हिट गेंदबाजी एंड पर लगा और बल्लेबाज़ बिश्नोई क्रीज़ से बाहर रह गए| अब 9 गेंद पर 26 रन की दरकार है| फील्डर ने बेल्स उड़ाते ही रन आउट की अपील की| थर्ड अम्पायर ने इसे बिग स्क्रीन पर चेक किया और पाया कि बल्लेबाज़ डाईव लगाने के बाद भी क्रीज़ से बाहर रह गए थे| पुल शॉट इस गेंद पर खेला गया था जहाँ से एक रन हासिल हुआ| 183/9 लखनऊ|
18.2
1
मुकेश कुमार To रवि बिश्नोई
हवा में गेंद| शॉर्ट मिड विकेट की तरफ खिल गई| फील्डर उसके पीछे आये लेकिन दूर रह गए| नो मेंस लैंड में जाकर गिरी गेंद| मिस टाइम पुल शॉट इस गेंद पर खेला गया था जहाँ से दो रन हासिल हो गया| अच्छी बात ये है कि अब स्ट्राइक पर अरशद होंगे|
18.1
1
मुकेश कुमार To अरशद खान
सिंगल!! इस गेंद को सामने की तरफ खेला| फ्लैट गई ये गेंद जिसे फील्डर ने फील्ड किया| एक ही रन मिल पाया| अब 11 गेंद पर 28 रन की दरकार है|
ओवर की समाप्ति 18 : 180/8
13 रन
  • 117.1
  • 117.2
  • 617.3
  • 217.4
  • 217.5
  • 117.6
अ. खान
52 (26)
र. बिश्नोई
1 (1)
र. दार
2-0-27-0
17.6
1
रसिख दार To अरशद खान
सिंगल!! 12 गेंदों पर 29 रनों की दरकार है| इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
17.5
2
रसिख दार To अरशद खान
इसी साथ अरशद खान ने अपना अर्धशतक भी पूरा कर लिया| इस बार बल्लेबाज़ ने लॉफ्ट किया और गैप से दो रन का मौका बन पाया|
17.4
2
रसिख दार To अरशद खान
ऑफ़ स्टंप के बाहर की गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ़ की दिशा में गैप में खेला| दो रन मिल गया यहाँ पर|
17.3
6
रसिख दार To अरशद खान
छक्का! वाह!! क्या सटीक स्ट्रेट शॉट बल्लेबाज़ अरशद ने खेला है| 15 गेंद पर 34 रन की दरकार है| गुड लेंथ की गेंद पर बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से सामने की ओर खेला और गेंद को स्टैंड्स में पहुँचाया| मिला सिक्स यहाँ पर|
17.2
1
रसिख दार To रवि बिश्नोई
ऑफ़ स्टंप के बाहर की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ़ की दिशा में खेला| सिंगल मिल गया यहाँ पर|
17.1
1
रसिख दार To अरशद खान
ऑफ़ स्टंप पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ़ की दिशा में खेला| एक रन मिला|
रवि बिश्नोई नए बल्लेबाज़ हैं...
ओवर की समाप्ति 17 : 167/8
18 रन
  • 016.1
  • 616.2
  • 1 WD 16.3
  • 616.3
  • 416.4
  • 1 LB 16.5
  • W 16.6
य. सिंह
14 (7)
अ. खान
40 (21)
ख. अहमद
2-0-22-1
16.6
W
खलील अहमद To युधवीर सिंह OUT!
आउट! कैच आउट!!! कॉट शाइ होप बोल्ड खलील अहमद| 33 रनों की साझेदारी का हुआ अंत| अब 18 गेंद पर 42 रन की दरकार है| युधवीर सिंह 14 रन बनाकर वापिस लौटे| खलील को मिली पहली विकेट| ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई छोटी गेंद| लॉन्ग ऑफ़ के ऊपर से शॉट लगाने गए| गति से चकमा खाए| मिस टाइम हुआ| हवा में गई गेंद जिसे फील्डर ने सीमा रेखा के आगे लपक लिया| 167/8 लखनऊ|
16.5
lb
खलील अहमद To अरशद खान
लेग बाई के रूप में आया एक रन| शॉट खेलने गए लेकिन शरीर पर जा लगी| गैप में गई जहाँ से एक रन हासिल हुआ|
16.4
4
खलील अहमद To अरशद खान
चौका! हलके हाथों से खेला गया शॉट| बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर गेंद को अपने तक आने दिया, आखिरी समय में उसे थर्ड मैन की तरफ गाइड करते हुए चौका बटोरा| मुकाबला घूम रहा है यहाँ पर| दबाव अब दिल्ली पर होगा| 20 गेंद 43 रन की दरकार है|
16.3
6
खलील अहमद To अरशद खान
छक्का! इस बार तो स्लॉट में डाल दी गेंद| सामने की तरफ शॉट लगाया और सीधा साईट स्क्रीन पर जाकर गिरी गेंद छह रनों के लिए|
16.3
wd
खलील अहमद To अरशद खान
वाइड! एक अतिरिक्त गेंद यहाँ पर डाल दी गई, एक अतिरिक्त रन भी मिल जाएगा| डाउन द लेग थी जिसे अम्पायर ने वाइड करार दिया था|
16.2
6
खलील अहमद To अरशद खान
छक्का!! धीमी गति की छोटी गेंद को काफी जल्दी परख लिया| स्क्वायर लेग की तरफ पूरी ताक़त से पुल शॉट लगाया गया बॉल सीधा स्टैंड में गई छह रनों के लिए|
16.1
0
खलील अहमद To अरशद खान
सटीक यॉर्कर!! इस बार क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया| रन का मौका नहीं बन सका|
ओवर की समाप्ति 16 : 149/7
14 रन
  • 415.1
  • 615.2
  • 215.3
  • 115.4
  • 015.5
  • 115.6
अ. खान
24 (16)
य. सिंह
14 (6)
र. दार
1-0-14-0
15.6
1
रसिख दार To अरशद खान
सिंगल के साथ एक महंगे ओवर की हुई समाप्ति| बल्लेबाज़ ने इस गेंद को लॉफ्ट किया और टीम के खाते में एक रन जोड़ा| 24 गेंद 60 रन की दरकार है|
15.5
0
रसिख दार To अरशद खान
स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
15.4
1
रसिख दार To युधवीर सिंह
इस बार सिंगल से ही काम चलाया है| पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया|
15.3
2
रसिख दार To युधवीर सिंह
कैच ड्रॉप!! एक और मौका फील्डिंग में दिल्ली ने गंवाया| जेक से हुई स्क्वायर लेग पर चूक| हाथों में आया हुआ कैच निकल गया| पुल शॉट इस गेंद पर भी खेला था जो सीधा फील्डर की तरफ गया था| हाथों में आकर निकल गई गेंद जहाँ से दो रन मिल गया|
15.2
6
रसिख दार To युधवीर सिंह
छक्का! पुल शॉट का इस्तेमाल और गेंद सीधा दर्शकों के बीच गई| शॉर्ट बॉल बाउंसर पर काफी तेज़ी से पुल शॉट लगा दिया और छह रन के लिए भेज दिया| ये बल्लेबाज़ भी बड़े शॉट लगाना जानते हैं|
15.1
4
रसिख दार To युधवीर सिंह
चौका! कड़क पुल शॉट!! शॉर्ट मिड विकेट फील्डर के ऊपर से गेंद को लॉफ्ट करते हुए अपने लिए एक बाउंड्री हासिल की है|
ओवर की समाप्ति 15 : 135/7
7 रन
  • 114.1
  • 414.2
  • 114.3
  • W 14.4
  • 014.5
  • 114.6
य. सिंह
1 (2)
अ. खान
23 (14)
क. यादव
4-0-33-1
14.6
1
कुलदीप यादव To युधवीर सिंह
सिंगल!! बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
14.5
0
कुलदीप यादव To युधवीर सिंह
गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए|
युद्धवीर सिंह नए बल्लेबाज़ हैं...
14.4
W
कुलदीप यादव To क्रुणाल पंड्या OUT!
आउट!! स्टम्प!! 33 रनों की साझेदारी का हुआ अंत| 18 रन बनाकर क्रुणाल पंड्या वापिस लौट गए| कुलदीप यादव को मिली पहली विकेट| एक और बढ़िया स्टम्प विकेट के पीछे पन्त ने किया है| बल्लेबाज़ इस गेंद पर आगे आकर शॉट लगाने गए| गेंदबाज़ ने इसे देखा और बाहर डाल दी गेंद| बल्ले को मिस करने के बाद सीधा पन्त के पास गई गेंद| कीपर ने एक झटके में बेल्स उड़ा दी। बल्लेबाज काफी दूर रह गए और स्टम्प हुए| 134/7 लखनऊ|
14.3
1
कुलदीप यादव To अरशद खान
इस बार सिंगल से काम चलाया है| बैक फुट से ऑन साइड पर फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
14.2
4
कुलदीप यादव To अरशद खान
चौका!! लेग स्टम्प लाइन पर डाली गई थी गेंद| बल्लेबाज़ ने स्वीप शॉट का इस्तेमाल करते हुए फाइन लेग से चौका बटोरा|
14.1
1
कुलदीप यादव To क्रुणाल पंड्या
सिंगल के साथ हुई ओवर की शुरुआत!! बल्लेबाज़ द्वारा गेंद को स्लॉग किया गया लेकिन नतीजा एक रन|
ओवर की समाप्ति 14 : 128/6
11 रन
  • 113.1
  • 413.2
  • 013.3
  • 013.4
  • 013.5
  • 613.6
अ. खान
18 (12)
क. पंड्या
17 (16)
इ. शर्मा
4-0-34-3
13.6
6
इशांत शर्मा To अरशद खान
सिक्स!! फ्लैट सिक्स!!! बिलकुल सामने की तरफ| अटैकिंग मूड से बल्लेबाज़ी करते हुए अरशद!! मुकाबला अभी ख़त्म नहीं हुआ है दोस्तों| इस बार ऑफ़ स्टम्प के बाहर से गेंद को लपेटा| शानदार संपर्क हुआ और बीच बल्ले से लगकर गेंद साईट स्क्रीन के पीछे जाकर गिरी छह रनों के लिए| 36 गेंद पर 81 रन की दरकार है|
13.5
0
इशांत शर्मा To अरशद खान
शार्प बाउंसर!! प्ले एंड मिस!! पुल शॉट लगाने गए थे लेकिन उछाल को परख नहीं पाए| बाकी का काम कीपर ने किया है|
13.4
0
इशांत शर्मा To अरशद खान
प्ले एंड मिस!! वाइड यॉर्कर गेंद पर स्लाइस करने गए थे लेकिन बीट हुए और एक टप्पा खाकर कीपर तक गई गेंद| कोई रन नहीं हुआ|
13.3
0
इशांत शर्मा To अरशद खान
कोई रन नहीं, प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ इस गेंद पर पुल शॉट लगाने गए और बीट हो गए|
13.2
4
इशांत शर्मा To अरशद खान
चौका!!! सामने की तरफ आड़े बल्ले से खेला गया शॉट| ये गेंद गैप में निकल गई| बल्लेबाज़ ने इसे लॉन्ग ऑफ़ की तरफ पंच किया और चार रन हासिल किया है|
13.1
1
इशांत शर्मा To क्रुणाल पंड्या
सिंगल!! इस बार ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को बैक फुट से पंच किया जहाँ से एक रन मिल गया|
ओवर की समाप्ति 13 : 117/6
12 रन
  • 112.1
  • 412.2
  • 112.3
  • 612.4
  • 012.5
  • 012.6
अ. खान
8 (7)
क. पंड्या
16 (15)
क. यादव
3-0-26-0
12.6
0
कुलदीप यादव To अरशद खान
हार्ड लेंथ!! पड़कर बाहर की तरफ निकली गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे बैकफुट पर जाकर डिफेंड करना सही समझा|
12.5
0
कुलदीप यादव To अरशद खान
शार्प टर्न एंड बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया| बाकी का काम कीपर ने किया है|
12.4
6
कुलदीप यादव To अरशद खान
छक्का! बिलकुल सामने की तरफ| क्रीज़ में खड़े-खड़े गेंदबाज़ के सर के ऊपर से उठाकर मार दिया और छह रन बटोर लिया|
12.3
1
कुलदीप यादव To क्रुणाल पंड्या
सिंगल मिलेगा यहाँ पर| बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
12.2
4
कुलदीप यादव To क्रुणाल पंड्या
मिस फील्ड चौका!!! लॉन्ग ऑन पर होप ने एक आसान सी फील्डिंग छोड़ दी और गेंद उनके नीचे से निकल गई और सीमा रेखा के पार चली गई| गेंदबाज़ और कप्तान होप से खुश नहीं दिखे| सीधे बल्ले से सामने की तरफ शॉट खेला गया था|
12.1
1
कुलदीप यादव To अरशद खान
सिंगल!! इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
ओवर की समाप्ति 12 : 105/6
4 रन
  • W 11.1
  • 011.2
  • 011.3
  • 111.4
  • 1 WD 11.5
  • 211.5
  • 011.6
क. पंड्या
11 (13)
अ. खान
1 (3)
म. कुमार
3-0-27-1
11.6
0
मुकेश कुमार To क्रुणाल पंड्या
डॉट गेंद के साथ हुई ओवर की समाप्ति| बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए| कोई रन नहीं हो सका|
11.5
2
मुकेश कुमार To क्रुणाल पंड्या
दुग्गी!! नैब और स्टब्स के बीच हुई रिले फील्डिंग की वजह से एक चौका बाख गया| दो ही रन मिले| पुल शॉट इस गेंद पर खेला था| मिड विकेट पर अपने बाएँ ओर भागते हुए नैब ने डाईव लगाई और हाफ स्टॉप किया| उनके हाथ से लगकर स्टब्स तक गई गेंद जहाँ आगे का काम उन्होंने किया|
11.5
wd
मुकेश कुमार To क्रुणाल पंड्या
वाइड!!! ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ की पहुँच से काफी दूर| अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया है|
11.4
1
मुकेश कुमार To अरशद खान
सिंगल!! बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर ब्लॉक किया| सिंगल का मौका बन गया|
11.3
0
मुकेश कुमार To अरशद खान
इस गेंद को खेलने में बल्लेबाज़ ने ज़रा भी दिलचस्पी नहीं दिखाई|
11.2
0
मुकेश कुमार To अरशद खान
बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
अरशद खान नए बल्लेबाज़ हैं...
11.1
W
मुकेश कुमार To निकोलस पूरन OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट अक्षर पटेल बोल्ड मुकेश कुमार| निकोलस पूरन के इस विकेट के साथ लखनऊ की जीत की उम्मीद अब यहाँ पर लगभग समाप्त हो गई है| 61 रन बनाकर निकोलस पूरन वापिस लौट गए हैं| मुकेश कुमार को मिली पहली विकेट| शॉर्ट कवर्स पर अक्षर ने डाईव लगाते हुए एक बढ़िया कैच पकड़ा| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की धीमी गति की छोटी गेंद पर कट शॉट खेला| कवर्स फील्डर की तरफ हवा में गई गेंद जिसे अक्षर ने अपने दाहिने तरफ कूदते हुए कैच को लपक लिया| 101/6 लखनऊ|
ओवर की समाप्ति 11 : 101/5
4 रन
  • 010.1
  • 010.2
  • 110.3
  • 210.4
  • 110.5
  • 010.6
क. पंड्या
9 (11)
न. पूरन
61 (26)
क. यादव
2-0-14-0
10.6
0
कुलदीप यादव To क्रुणाल पंड्या
आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|
10.5
1
कुलदीप यादव To निकोलस पूरन
इस बार बल्लेबाज़ ने स्वीप किया गेंद को मिड विकेट की तरफ, एक रन मिला|
10.4
2
कुलदीप यादव To निकोलस पूरन
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और दो रन मिल गया|
10.3
1
कुलदीप यादव To क्रुणाल पंड्या
ऑफ़ स्टंप के बाहर की गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉफ्ट किया| फील्डर के पास टप्पा खाकर गई गेंद, एक रन मिला|
10.2
0
कुलदीप यादव To क्रुणाल पंड्या
गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए|
10.1
0
कुलदीप यादव To क्रुणाल पंड्या
ऑफ़ स्टंप के बाहर की गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर्स की दिशा में खेला| फील्डर को भेद नहीं पाए| रन नहीं हुआ|
ओवर की समाप्ति 10 : 97/5
12 रन
  • 09.1
  • 19.2
  • 19.3
  • 1 WD 9.4
  • 49.4
  • 19.5
  • 49.6
न. पूरन
58 (24)
क. पंड्या
8 (7)
म. कुमार
2-0-23-0
9.6
4
मुकेश कुमार To निकोलस पूरन
मिस फील्ड और चौका! शॉर्ट कवर्स फील्डर से हो गई चूक| बल्लेबाज़ ने इसे कवर्स की तरफ पंच किया और फील्डर की ग़लती की वजह से चार रन हासिल किया| अक्षर सही समय पर झुक नहीं पाए और गेंद उनके नीचे से निकल गई|
9.5
1
मुकेश कुमार To क्रुणाल पंड्या
चिप किया इस हार्ड लेंथ गेंद को सामने की तरफ| फील्डर ने डीप में उसे फील्ड किया जहाँ से एक ही रन हो पाया|
9.4
4
मुकेश कुमार To क्रुणाल पंड्या
चौका!! हाई फुल टॉस गेंद पर स्ट्रेट ड्राइव कर दिया और ये गेंद गैप में निकल गई| बल्लेबाज़ ने इसे क्रीज़ में रहकर खेला था|
9.4
wd
मुकेश कुमार To क्रुणाल पंड्या
वाइड!!! स्लोवर बाउंसर!! बल्लेबाज़ के काफी ऊपर से निकली ये गेंद| अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया है|
9.3
1
मुकेश कुमार To निकोलस पूरन
यहाँ भी सिंगल ही मिलेगा| इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
9.2
1
मुकेश कुमार To क्रुणाल पंड्या
सिंगल!! इस बार ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को बैक फुट से कवर्स की तरफ पंच किया जहाँ से एक रन मिल गया|
9.1
0
मुकेश कुमार To क्रुणाल पंड्या
सटीक यॉर्कर!! जड़ में डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ क्रुणाल ने सही समय पर ब्लॉक कर दिया| रन का मौका नहीं बन सका|
टाइम आउट का समय हुआ है यहाँ पर| ढाई मिनट का ब्रेक है जहाँ दोनों ही टीम रणनीति बनाती हुई नज़र आएँगी| दिल्ली चाहेगी कि जल्द से जल्द पूरन का विकेट लेकर इस मुकाबले को अपनी पकड़ में किया जाए जबकि लखनऊ को आज उनसे एक बड़ी पारी की उम्मीद होगी| इस बीच इस रन चेज़ में दिल्ली की तरफ से कुछ शानदार गेंदबाजी देखने को मिली वहीँ लखनऊ के बल्लेबाजों ने कई मौके पर अपना विकेट फेंका है| मुकाबला सिर्फ और सिर्फ पूरन के ऊपर है अब|
ओवर की समाप्ति 9 : 85/5
12 रन
  • 28.1
  • 48.2
  • 48.3
  • 18.4
  • 18.5
  • 08.6
न. पूरन
53 (22)
क. पंड्या
2 (3)
ग. नैब
1-0-12-0
8.6
0
गुलबदीन नैब To निकोलस पूरन
डॉट गेंद के साथ हुई ओवर की समाप्ति| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को ज़बरदस्ती छेड़ दिया| किनारा लेकर टप्पा खाने के बाद कीपर तक गई गेंद| कोई रन नहीं, कोई नुक्सान नहीं हुआ|
8.5
1
गुलबदीन नैब To क्रुणाल पंड्या
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर फाइन लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल हासिल हुआ|
8.4
1
गुलबदीन नैब To निकोलस पूरन
सिंगल!! इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
8.3
4
गुलबदीन नैब To निकोलस पूरन
एक और चौका!!! इसी के साथ पूरन का अर्ध शतक यहाँ पर पूरा हो गया| ड्रेसिंग रूम से उनके लिए तालियाँ बजी हैं| इस बार बेहतरीन टाइमिंग का इस्तेमाल करते हुए फ्लिक किया बाउंड्री लाइन की ओर| चार रन मिला| अभी उनका काम ख़त्म नहीं हुआ|
8.2
4
गुलबदीन नैब To निकोलस पूरन
चौका! पुल शॉट का इस्तेमाल करते हुए बल्लेबाज़ ने बाउंड्री बटोरी| छोटी गेंद को काफी जल्दी परख लिया और उसपर गैप में शॉट खेल दिया|
8.1
2
गुलबदीन नैब To निकोलस पूरन
दुग्गी!! पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा| फील्डर गेंद से दूर थे जिसका फायदा उठाते हुए बल्लेबाजों ने दो रन चुरा लिया|
ओवर की समाप्ति 8 : 73/5
4 रन
  • 27.1
  • 07.2
  • W 7.3
  • 07.4
  • 17.5
  • 17.6
न. पूरन
42 (17)
क. पंड्या
1 (2)
ट. स्टब्स
1-0-4-1
7.6
1
ट्रिस्टन स्टब्स To निकोलस पूरन
इस बार बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की तरफ खेला और सिंगल हासिल हो गया|
7.5
1
ट्रिस्टन स्टब्स To क्रुणाल पंड्या
गुड लेंथ गेंद को बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|
7.4
0
ट्रिस्टन स्टब्स To क्रुणाल पंड्या
प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
क्रुणाल पंड्या नए बल्लेलबाज है... 
7.3
W
ट्रिस्टन स्टब्स To आयुष बदोनी OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट गुलबदीन नैब बोल्ड ट्रिस्टन स्टब्स| एक और विकेट का पतन हुआ| ट्रिस्टन स्टब्स को पन्त ने गेंद थमाई और उन्होंने आयुष बदोनी की पारी का अंत कर दिया| महज़ 6 रन हो वो बना पाए| लॉन्ग ऑफ़ बाउंड्री पर फील्डर का एक बढ़िया जज कैच देखने को मिला है| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की फुल गेंद को सामने की तरफ शॉट लगाया| हवा में गई गेंद| फील्डर उसके नीचे आये और सीमा रेखा के ठीक आगे कैच को पूरा किया| लखनऊ अब यहाँ से पूरी तरह से बैक फुट पर चली गई है| 71/5 लखनऊ, लक्ष्य से 138 रन दूर|
7.2
0
ट्रिस्टन स्टब्स To आयुष बदोनी
ऑफ़ स्टंप के बाहर की गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर्स की दिशा में खेला| फील्डर वहां मौजूद| रन नहीं हुआ|
7.1
2
ट्रिस्टन स्टब्स To आयुष बदोनी
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया| दो रन का मौका बन गया|
ओवर की समाप्ति 7 : 69/4
10 रन
  • 16.1
  • 16.2
  • 06.3
  • 66.4
  • 26.5
  • 06.6
न. पूरन
41 (16)
आ. बदोनी
4 (6)
क. यादव
1-0-10-0
6.6
0
कुलदीप यादव To निकोलस पूरन
गुड लेंथ गेंद को बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया| 69/4 लखनऊ|
6.5
2
कुलदीप यादव To निकोलस पूरन
दो रन आसानी से मिल जाएगा यहाँ पर| पैड्स की फुल गेंद को ऑन साइड पर फ्लिक किया| गैप में गई गेंद| फील्डर गेंद से दूर थे गेंद जिसका फायदा उठाते हुए बल्लेबाजों ने दो रन चुरा लिया| कुलदीप फील्डर के इस प्रयास से खुश नहीं दिखे हैं|
6.4
6
कुलदीप यादव To निकोलस पूरन
छक्का! ओहो!!! ज़बर्दस्त रिवर्स स्वीप शॉट कवर्स की ओर मैक्सिमम के लिए| पहले ही अंदाज़ बदल दिया था और लेग स्टम्प के बाहर से इसे घसीटा और कवर्स बाउंड्री की तरफ भेज दिया छह रनों के लिए|
6.3
0
कुलदीप यादव To निकोलस पूरन
रन की मांग आयुष द्वारा| पूरन ने मना करते हुए वापिस भेजा| सही समय पर क्रीज़ के अंदर वापिस कर गए| शॉर्ट फाइन लेग से थ्रो आया लेकिन बल्लेबाज़ को कोई नुक्सान नहीं हुआ| स्वीप शॉट इस गेंद पर खेला गया था|
6.2
1
कुलदीप यादव To आयुष बदोनी
इस बार टर्न हुई गेंद पर बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
6.1
1
कुलदीप यादव To निकोलस पूरन
सिंगल के साथ हुई ओवर की शरूआत!! विकेट लाइन के बीच रखी गई गेंद| इसपर स्वीप शॉट खेलते हुए बल्लेबाज़ ने एक रन हासिल किया|
कुलदीप यादव को अब गेंदबाजी के लिए लाया गया है...
ओवर की समाप्ति 6 : 59/4
11 रन
  • 65.1
  • 05.2
  • 45.3
  • 15.4
  • 05.5
  • 05.6
आ. बदोनी
3 (5)
न. पूरन
32 (11)
म. कुमार
1-0-11-0
5.6
0
मुकेश कुमार To आयुष बदोनी
डॉट बॉल के साथ पॉवर प्ले की हुई समाप्ति| इनस्विंगर थी ये गेंद| पड़कर अंदर आई| बल्लेबाज़ ने पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा लेकिन गैप नहीं मिल पाया| कोई रन नहीं होगा| 6 के बाद 59/4 लखनऊ|
5.5
0
मुकेश कुमार To आयुष बदोनी
डॉट गेंद आई है यहाँ पर| इस बार आगे आकर गेंद को लेग साइड पर खेलने गए| बल्ले का मुंह जल्दी बंद कर दिया| लीडिंग एज लेकर ऑफ़ साइड पर गई गेंद जहाँ से रन का मौका नहीं बन सका|
5.4
1
मुकेश कुमार To निकोलस पूरन
सिंगल से काम चलाया इस बार| जड़ में डाली गई गेंद को लेग साइड पर मोड़ा| गैप में गई गेंद जहाँ से एक ही रन हासिल हो पाया|
5.3
4
मुकेश कुमार To निकोलस पूरन
चौका!!! कड़क फ्लिक शॉट!! इस बार विकेट लाइन की गेंद को स्क्वायर लेग की तरफ खेला| फील्डर घेरे के अंदर थे इस वजह से वन बाउंस चौका मिल गया|
5.2
0
मुकेश कुमार To निकोलस पूरन
डॉट गेंद!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात, रन नहीं मिल पाएगा|
5.1
6
मुकेश कुमार To निकोलस पूरन
झन्नाटेदार छक्का!!! पूरन हर गेंद पर बल्ला चला रहे| इस बल्लेबाज़ से दिल्ली को पार पाना होगा| सीधा गेंद जाकर स्टैंड्स में गिरी!!! गेंदबाज़ गेंद को देखते ही रह गए, खराब गेंद नहीं थी लेकिन बल्लेबाज़ जिस मूड में नज़र आ रहे हैं कहना मुश्किल है कि गेंदबाज़ दबाव में नहीं होगा|
ओवर की समाप्ति 5 : 48/4
4 रन
  • W 4.1
  • 14.2
  • 04.3
  • 14.4
  • 24.5
  • 04.6
आ. बदोनी
3 (3)
न. पूरन
21 (7)
इ. शर्मा
3-0-23-3
4.6
0
इशांत शर्मा To आयुष बदोनी
क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया| कोई रन नहीं हुआ|
4.5
2
इशांत शर्मा To आयुष बदोनी
ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की दिशा में गैप में खेला, दो रन का मौका बन गया|
4.4
1
इशांत शर्मा To निकोलस पूरन
ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे बैकवर्ड पॉइंट की दिशा में खेला, एक रन मिल गया|
4.3
0
इशांत शर्मा To निकोलस पूरन
प्ले एंड मिस! शॉर्ट बॉल बाउंसर से बल्लेबाज़ को चकमा दिया| बाकी का काम कीपर ने किया है| कोई रन नहीं हुआ|
4.2
1
इशांत शर्मा To आयुष बदोनी
सिंगल के साथ बल्लेबाज़ ने अपना खाता खोला है| विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड ऑन की तरफ खेला| सिंगल मिल गया|
आयुष बडोनी नए बल्लेबाज़ हैं...
4.1
W
इशांत शर्मा To दीपक हूडा OUT!
आउट!! एलबीडबल्यू!! बल्लेबाज़ी टीम का रिव्यु भी बर्बाद हो गया!! तीसरी सफलता इशांत के खाते में दर्ज हो गई| गुड लेंथ पर डाली गई तेज़ गति की इनस्विंगर गेंद, बल्लेबाज़ इसे लेग साइड पर मोड़ने गए| स्विंग और गति से बीट हुए और पैड्स पर जा लगी गेंद| बड़ी अपील के बाद अम्पायर ने उसे आउट करार दिया| बल्लेबाज़ ने रिव्यु लिया, रिप्ले में देखने पर पता चला कि गेंद लेग स्टम्प को हिट कर रही थी जिसकी वजह से फील्ड अम्पायर के फैसले को मान्यता दी गई| 44/4 लखनऊ|
ओवर की समाप्ति 4 : 44/3
20 रन
  • W 3.1
  • 43.2
  • 63.3
  • 03.4
  • 43.5
  • 63.6
न. पूरन
20 (5)
द. हूडा
0 (1)
अ. पटेल
1-0-20-1
3.6
6
अक्षर पटेल To निकोलस पूरन
छक्का! हैमर्ड!!! ये बल्लेबाज़ नहीं रुकने वाला भाई साहब| इस बार पूरी ताक़त के साथ बल्लेबाज़ ने इस गेंद पर आक्रमण किया और उसे मिड विकेट के पार स्लॉग करते हुए छह रन हासिल किया| पहली गेंद पर विकेट आया उसके बाद लगातार बाउंड्री ही आई है| 44/3 लखनऊ|
3.5
4
अक्षर पटेल To निकोलस पूरन
चौका!!! एक और बड़ा शॉट, आज नहीं रुकने वाले निकोलस!! पूरी ताक़त के साथ इस गेंद को स्क्वायर लेग की ओर स्लॉग कर दिया| गैप हासिल करते हुए गेंद सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
3.4
0
अक्षर पटेल To निकोलस पूरन
स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ| कोई रन नहीं हुआ|
3.3
6
अक्षर पटेल To निकोलस पूरन
छक्का! गज़ब की टाइमिंग के साथ यहाँ पर बल्लेबाज़ ने पूरी ताक़त के साथ स्क्वायर लेग की दिशा में हवा में शॉट खेला| गेंद और बल्ले का बेहतरीन संपर्क हुआ और गेंद स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए|
3.2
4
अक्षर पटेल To निकोलस पूरन
चौका! बाउंड्री के साथ अपना खाता खोला है बल्लेबाज़ ने यहाँ पर| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाया| गेंद गई सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
निकोलस पूरन नए बल्लेबाज़ हैं...
3.1
W
अक्षर पटेल To मार्कस स्टोइनिस OUT!
आउट!! स्टंप ऋषभ पंत बोल्ड अक्षर पटेल| एक और विकेट का पतन हुआ| अक्षर पटेल को लाये पन्त और विकेट भी साथ में आई है| मार्कस स्टोइनिस ने अपना विकेट गंवाया है यहाँ पर| महज़ 5 ही रन उन्होंने बनाए हैं| विकेट के पीछे पन्त ने शार्प स्टम्पिंग की है| ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर से गेंद को टर्न कराया| आगे निकलकर लॉन्ग ऑफ़ के ऊपर से बड़ा शॉट लगाने गए लेकिन टर्न से चकमा खाए| बल्ले को मिस करने के बाद कीपर के पास गई बॉल जहाँ पन्त ने स्टम्प करते हुए मार्कस की पारी का अंत कर दिया| 24/3 लखनऊ|
ओवर की समाप्ति 3 : 24/2
12 रन
  • 1 WD 2.1
  • 1 WD 2.1
  • 42.1
  • 42.2
  • 12.3
  • 12.4
  • W 2.5
  • 02.6
द. हूडा
0 (1)
म. स्टोइनिस
5 (6)
इ. शर्मा
2-0-19-2
2.6
0
इशांत शर्मा To दीपक हूडा
इसी के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति| स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
दीपक हूडा नए बल्लेबाज़ हैं...
2.5
W
इशांत शर्मा To क्विंटन डी कॉक OUT!
आउट!! कैच आउट!!! कॉट मुकेश कुमार बोल्ड इशांत शर्मा| एक और विकेट का पतन हुआ| क्विंटन डी कॉक 12 रन बनाकर वापिस लौटे| खुद को मिले जीवनदान का फायदा नहीं उठा पाए| इशांत को मिली दूसरी सफलता| विकेट लाइन पर डाली गई धीमी गति की फुल गेंद| बल्लेबाज़ ने उसपर मिड ऑन के ऊपर से बड़ा शॉट लगाना चाहा लेकिन मिस टाइम हुआ| एलिवेशन नहीं मिल सका और हवा में फील्डर की तरफ गई गेंद| मुकेश ने घेरे में ही छलांग लगाते हुए उसे दोनों हाथों से लपक लिया| 24/2 लखनऊ|
2.4
1
इशांत शर्मा To मार्कस स्टोइनिस
पैड्स पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बल्ले का मुंह बंद करते हुए स्क्वायर लेग की दिशा में खेला| डीप में फील्डर तैनात, एक ही रन हासिल हुआ|
2.3
1
इशांत शर्मा To क्विंटन डी कॉक
सिंगल!! इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
2.2
4
इशांत शर्मा To क्विंटन डी कॉक
चौका!!! कैच का मौका था शॉर्ट फाइन लेग पर खलील के पास जिसे टपका बैठे| काफी तेज़ शॉट था जिसे एक हाथ से लपकने गए लेकिन हाथों में आकर निकल गई गेंद फाइन लेग बाउंड्री के पार चार रनों के लिए| पैड्स की गेंद पर जोर से फ्लिक शॉट खेला था|
2.1
4
इशांत शर्मा To क्विंटन डी कॉक
चौका! लेग साइड पर आप इस बल्लेबाज़ को बॉल नहीं डाल सकते| ऑन साइड पर खेला गया पुल शॉट| बॉल तेज़ी से सीमा रेखा पार कर गई|
2.1
wd
इशांत शर्मा To क्विंटन डी कॉक
एक और वाइड यहाँ पर आई है| गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए| बल्लेबाज़ से दूर थी| वाइड का इशारा अम्पायर से आया है|
2.1
wd
इशांत शर्मा To क्विंटन डी कॉक
वाइड! डाउन द लेग साइड और एक बेहतरीन टेक कीपर द्वारा विकेट के पीछे| अपने बाएँ ओर डाईव लगाते हुए निश्चित ही एक बाउंड्री बचाई| लेग स्टम्प के काफी बाहर निकल रही थी बॉल जिसे डाईव लगाकर रोक दिया गया|
ओवर की समाप्ति 2 : 12/1
5 रन
  • 01.1
  • 11.2
  • 01.3
  • 01.4
  • 41.5
  • 01.6
म. स्टोइनिस
4 (5)
डी कॉक
3 (4)
ख. अहमद
1-0-5-0
1.6
0
खलील अहमद To मार्कस स्टोइनिस
डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए| कोई रन नहीं हुआ|
1.5
4
खलील अहमद To मार्कस स्टोइनिस
चौका!!! स्टैंड एंड डेलिवर!! पहली बाउंड्री मार्कस स्टोइनिस के बल्ले से आती हुई| इस बार इनफील्ड के ऊपर से गेंद को लॉफ्ट करते हुए लॉन्ग ऑफ़ से अपने लिए एक बाउंड्री हासिल की है|
1.4
0
खलील अहमद To मार्कस स्टोइनिस
डॉट बॉल!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर की इस गेंद को खेलने में बल्लेबाज़ ने ज़रा भी दिलचस्पी नहीं दिखाई| बाकी का काम कीपर ने किया है| कोई रन नहीं हुआ|
1.3
0
खलील अहमद To मार्कस स्टोइनिस
डॉट गेंद यहाँ पर आती हुई| आगे आकर बल्लेबाज़ ने ऑफ ड्राइव किया लेकिन ये एक डॉट बॉल हुई|
1.2
1
खलील अहमद To क्विंटन डी कॉक
सिंगल के साथ ओवर का आगाज़ हुआ है| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर ब्लॉक किया| सिंगल का मौका बन गया|
1.1
0
खलील अहमद To क्विंटन डी कॉक
विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड ऑन की तरफ खेला| फील्डर वहां मौजूद| रन का मौका नहीं बना|
ओवर की समाप्ति 1 : 7/1
7 रन
  • 10.1
  • 40.2
  • 10.3
  • 10.4
  • W 0.5
  • 00.6
म. स्टोइनिस
0 (1)
डी कॉक
2 (2)
इ. शर्मा
1-0-7-1
0.6
0
इशांत शर्मा To मार्कस स्टोइनिस
इसी के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति| विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की तरफ खेला| फील्डर को भेद नहीं पाए| रन मौका नहीं बना|
मार्कस स्टोइनिस नए बल्लेबाज़ हैं...
0.5
W
इशांत शर्मा To लोकेश राहुल OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट मुकेश कुमार बोल्ड इशांत शर्मा| बड़ी मछली पहले ही ओवर में इशांत ने हासिल कर ली है| कप्तान राहुल महज़ 5 के स्कोर पर पवेलियन लौट गए हैं| इस बार अपनी धीमी गति की आउट स्विंग गेंद से बल्लेबाज़ को पूरी तरह से चकमा दे दिया| फुल बॉल पर लॉन्ग ऑफ़ के ऊपर से शॉट लगाने गए| कम गति की वजह से मिस टाइम हुआ| एक हाथ भी बल्ले से निकला| कवर्स की तरफ हवा में गई गेंद| फील्डर मुकेश घेरे के अंदर से साइड ऑन भागे और कैच को पकड़ने के दौरान एक बार जगल तो किया लेकिन दूसरी बार में उसपर नज़रें जमाते हुए लपक लिया| 7/1 लखनऊ, लक्ष्य से 202 रन दूर|
0.4
1
इशांत शर्मा To क्विंटन डी कॉक
एक और क्विक सिंगल! बारीकी के साथ बल्लेबाज़ी कर रहे हैं डी कॉक| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर ब्लॉक किया| सिंगल का मौका बन गया|
0.3
1
इशांत शर्मा To लोकेश राहुल
इस बार सिंगल से काम चलाया है| गुड लेंथ गेंद को लेग साइड पर खेला| गैप में गई गेंद| घेरे के अंदर ही उसे फील्ड किया गया जहाँ से एक रन हासिल हुआ|
0.2
4
इशांत शर्मा To लोकेश राहुल
चौका!! पहली बाउंड्री इस रन चेज़ में कप्तान राहुल के बल्ले से आती हुई| लेग ग्लांस और बाउंड्री मिल गई!! घांस की कालीन को चीरती हुई ये गेंद फाइन लेग बाउंड्री के पार निकल गई चार रनों के लिए| आला दर्जे का ग्लांस हमें देखने को मिला है यहाँ पर है|
0.1
1
इशांत शर्मा To क्विंटन डी कॉक
क्विक सिंगल के साथ हुई रन चेज़ की शुरुआत!!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| टैप किया उसे मिड ऑफ़ की ओर, तेज़ी से भागे रन और सिंगल पूरा किया| समझदारी भरा क्रिकेट देखने को मिला है बल्लेबाज़ द्वारा|
मैच की जानकारी
  • स्थान अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
  • मौसम साफ़
  • टॉस लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
  • परिणाम दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 19 रनों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच इशांत शर्मा
  • अंपायर -, -, केएन अनंथापद्मनाभन
  • रेफ़री डेनियल मनोहर
Advertisement
मैच पोल

कौन जीतेगा मैच?

वर्म
Advertisement