Advertisement
Advertisement

दिल्ली कैपिटल्स vs लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच 45 Commentary, Live Updates

दिल्ली vs लखनऊ, 2022 - टी-20 Live Commentary

दिल्ली कैपिटल्स vs लखनऊ सुपर जायंट्स स्कोरकार्ड
Share
मैच खत्म   
मैच 45, वानखेड़े स्टेडियम, मुम्बई , May 01, 2022
दिल्ली कैपिटल्स दिल्ली कैपिटल्स
189/7 (20.0)
लखनऊ सुपर जायंट्स लखनऊ सुपर जायंट्स
195/3 (20.0)
लखनऊ सुपर जायंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 रनों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    मोहसिन खान
    4/16(4)
दोस्तों इस मुकाबले से अब बस इतना ही, अब हम चलते हैं आज के दूसरे मैच की तरफ जहाँ हैदराबाद के खिलाफ चेन्नई पहले बल्लेबाज़ी कर रही है| आइये वहां होगी मुलाक़ात...
सलामी बल्लेबाज़ शॉ और वॉर्नर आज सस्ते में निपट गए जिसके बाद पन्त ने मार्श के साथ मिलकर दिल्ली की रेलगाड़ी को पटरी पर वापिस लाया| लेकिन मार्श का आउट का एक ग़लत फैसला और फिर वहां दिल्ली मुकाबले से दूर होती चली गई| मध्यक्रम में पन्त, पॉवेल और अक्षर ने अपना दम ज़रूर दिखाया लेकिन काफी ज्यादा रन रेट होने के कारण अक्षर भी उसे हासिल नहीं कर पाए और अंत में दिल्ली 6 रनों से मुकाबले में पीछे रह गई| लखनऊ के लिए आज मोहसिन खान ने कमाल का प्रदर्शन किया और टीम के लिए चार विकेट हासिल करते हुए मैच विनिंग गेंदबाज़ी की|
लखनऊ जैसी बढ़िया बल्लेबाज़ी लाइन अप वाली टीम को पहले तो बोर्ड पर 195 रन बनाने दिए और फिर उसके बाद रन चेज़ में जिस तरह से दिल्ली की बल्लेबाज़ी लड़खड़ाई वो हार का बड़ा कारण बनी| पहली पारी में कप्तान राहुल द्वारा एक बेहतरीन पारी देखने को मिली तो दूसरी इनिंग्स में कप्तान पन्त ने दिखाया अपना दम| लेकिन रन रेट हर वक़्त 10 के ऊपर का था जिस वजह से दिल्ली के बल्लेबाजों को लगातार बड़े शॉट्स लगाना ही था|
लखनऊ ने लगाई जीत की हैट्रिक! दो महत्वपूर्ण अंक हासिल करते हुए पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुँच गई| ये लीजिये दोस्तों, इस साल की दो नयी टीम आधे सीज़न की समाप्ति के बाद पॉइंट्स टेबल में टॉप दो स्थानों पर बैठी है| वाह जी वाह!! क्या कमाल का सीज़न चल रहा है ये| एक तरफ से गुजरात जीत पर जीत हासिल कर रही तो दूसरी तरफ से लखनऊ एक के बाद एक बड़ी टीमों को पटखनी देते हुए गुजरात के नक़्शेकदम पर चल रही है| टॉस हारने के बाद दिल्ली के कप्तान का चेज़ करने का फैसला आज एक बार फिर से ग़लत साबित हो गया यहाँ पर|
ओवर की समाप्ति 20 : 189/7
14 रन
  • 619.1
  • 1 WD 19.2
  • 119.2
  • 019.3
  • 019.4
  • 019.5
  • 619.6
अ. पटेल
42 (24)
क. यादव
16 (8)
म. स्टोइनिस
1-0-14-0
19.6
6
मार्कस स्टोइनिस To अक्षर पटेल
छक्का तो लगाया लेकिन दिल्ली ने मुकाबले को 6 रनों से गंवा दिया| दो महत्वपूर्ण अंक लखनऊ के खाते में गए| आखिरी बॉल लेंथ गेंद थी जिसे अक्षर ने लॉन्ग ऑन बाउंड्री के पार मार दिया और छह रन बटोरा लेकिन जीत का जश्न लखनऊ ने मनाया|
19.5
0
मार्कस स्टोइनिस To अक्षर पटेल
एक और डॉट गेंद यानी अब दिल्ली मुकाबला हार गई| 1 गेंद पर 13 रन चाहिए यानी मुकाबला अब पूरी तरह से लखनऊ के पक्ष में गया|
19.4
0
मार्कस स्टोइनिस To अक्षर पटेल
एक और डॉट बॉल!! अब 2 गेंदों पर 13 रन चाहिए| इस गेंद को लॉन्ग ऑन की तरफ खेला था लेकिन अक्षर ने रन नहीं लिया| स्ट्राइक अपने पास रखा|
19.3
0
मार्कस स्टोइनिस To अक्षर पटेल
डॉट गेंद!! 3 गेंद 13 रनों की दरकार| जड़ की गेंद को सामने की तरफ खेला| बोलर ने बॉल को रोक दिया| कोई रन नहीं|
19.2
1
मार्कस स्टोइनिस To कुलदीप यादव
सिंगल!! अब 4 गेंदों पर 13 रनों की दरकार| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को डीप कवर्स की तरफ खेला| एक ही रन मिल पाया|
19.2
wd
मार्कस स्टोइनिस To कुलदीप यादव
वाइड! अब 5 गेंदों पर 14 रनों की दरकार| ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर थी गेंद जिसे अम्पायर ने वाइड करार दिया|
19.1
6
मार्कस स्टोइनिस To कुलदीप यादव
छक्का! ओहोहो कुलदीप यादव ऑन फायर!! अब 5 गेंद 15 रनों की दरकार!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद को पुल कर दिया स्क्वायर लेग बाउंड्री की तरफ जहाँ से छह रन हासिल हो गए|
ओवर की समाप्ति 19 : 175/7
15 रन
  • 118.1
  • 218.2
  • 118.3
  • 418.4
  • 118.5
  • 618.6
अ. पटेल
36 (20)
क. यादव
9 (6)
द. चमीरा
4-0-44-1
18.6
6
दुशमंथा चमीरा To अक्षर पटेल
छक्का! अब 6 गेंदों में चाहिए 21 रन| जबतक अक्षर पटेल क्रीज़ पर रहेंगे तबतक दिल्ली इस मुकाबले में बनी हुई है| इस बार पैड्स की गेंद थी जिसे पिक करते हुए फाइन लेग बाउंड्री के पार भेज दिया| मिले छह रन|
18.5
1
दुशमंथा चमीरा To कुलदीप यादव
इस बार मिड विकेट की दिशा में गेंद को खेला जहाँ से एक ही रन हासिल हुआ| 7 गेंद 27 रनों की दरकार|
18.4
4
दुशमंथा चमीरा To कुलदीप यादव
चौका! पुल शॉट लगाया और मिड विकेट बाउंड्री से चार रन हासिल किया| 8 गेंदों पर अब 28 रनों की दरकार होगी|
18.3
1
दुशमंथा चमीरा To अक्षर पटेल
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
18.2
2
दुशमंथा चमीरा To अक्षर पटेल
पैड्स लाइन की गेंद| बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की ओर शॉट खेला| फील्डर ने डाईव लगाकर गेंद को सीमा रेखा के पार जाने से रोका| बल्लेबाजों ने दो रन ले लिया|
18.1
1
दुशमंथा चमीरा To कुलदीप यादव
सिंगल लेकर कुलदीप ने अक्षर को स्ट्राइक पर लाया|
ओवर की समाप्ति 18 : 160/7
10 रन
  • 217.1
  • 117.2
  • 117.3
  • 017.4
  • 217.5
  • 417.6
अ. पटेल
27 (17)
क. यादव
3 (3)
ज. होल्डर
4-0-45-0
17.6
4
जेसन होल्डर To अक्षर पटेल
चौका! पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को बड़े आराम से स्क्वायर लेग की दिशा में खेला| गैप मिला और चार रन बटोर लिए|
17.5
2
जेसन होल्डर To अक्षर पटेल
रन आउट का मौका यहाँ पर होल्डर के हाथ से निकलता हुआ!! आगे डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर पहला रन लिया जिसके बाद दूसरे के लिए भागे| फील्डर ने गेंद को होल्डर के हाथ में दिया लेकिन गेंद को होल्डर नहीं पकड़ सके| बल्लेबाजों से दो रन ले लिया|
17.4
0
जेसन होल्डर To अक्षर पटेल
नॉट आउट!!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ पुल लगाने गए| बॉल और बल्ले का कोई संपर्क नहीं हुआ और गेंद पैड्स को जा लगी| एलबीडबल्यू की हुई अपील, अम्पायर ने नकारा| फील्डिंग टीम ने लिया रिव्यु| रिप्ले में देखने के बाद पता लगा कि गेंद लेग स्टंप को मिस करती हुई जा रही थी| नॉट आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला|
17.3
1
जेसन होल्डर To कुलदीप यादव
पॉइंट की ओर गेंद को कट किया एक रन के लिए|
17.2
1
जेसन होल्डर To अक्षर पटेल
हवा में गेंद लेकिन एक और दफ़ा नो मेंस लैंड में जा गिरी बॉल| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर पुल लगाने गए| बल्ले का टॉप एज लेकर गेंद मिड ऑफ की ओर ऊँची हवा में गई| गेंदबाज़ उल्टा भागे लेकिन बॉल उनसे दूर जा गिरी| एक रन मिल गया|
17.1
2
जेसन होल्डर To अक्षर पटेल
कैच का हाफ़ चांस था होल्डर के पास लेकिन गेंद को लपक नहीं सके| लो फुलटॉस गेंद को अक्षर ने सामने की ओर हवा में खेला| गेंदबाज़ ने बाँए हाथ को लगकर| गेंद लॉन्ग ऑन की ओर गई| दो रन मिल गया|
ओवर की समाप्ति 17 : 150/7
4 रन
  • W 16.1
  • 116.2
  • 116.3
  • W 16.4
  • 016.5
  • 216.6
क. यादव
2 (2)
अ. पटेल
18 (12)
म. खान
4-0-16-4
16.6
2
मोहसिन खान To कुलदीप यादव
दुग्गी और इसी के साथ दिल्ली के 150 रन बोर्ड पर लग गए| इस गेंद को ऑफ़ साइड से खीचकर लेग साइड पर मारा और गैप से दो रन बटोर लिए|
16.5
0
मोहसिन खान To कुलदीप यादव
पॉइंट की दिशा में गेंद को खेला जहाँ से फील्डर ने बॉल को रोक दिया| कोई रन नहीं हुआ|
16.4
W
मोहसिन खान To शार्दूल ठाकुर OUT!
आउट!!! कैच आउट!!! दूसरी सफ़लता इसी ओवर से मोहसिन खान हासिल करते हुए| शार्दूल ठाकुर 1 रन बनाकर पवेलियन लौटे| गुड लेंथ की गेंद पर बल्लेबाज़ ने पुल शॉट लगाया| बल्ले के स्टिकर के पास लगती हुई बॉल लेग साइड बाउंड्री की ओर हवा में गई| फील्डर वहां मौजूद क्रुणाल पंड्या जिन्होंने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| दिल्ली को लगा सातवां झटका| 148/7 दिल्ली|
16.3
1
मोहसिन खान To अक्षर पटेल
लेग साइड की ओर गेंद को खेला| एक रन मिल गया|
16.2
1
मोहसिन खान To शार्दूल ठाकुर
बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
16.1
W
मोहसिन खान To रोवमन पॉवेल OUT!
आउट!!! कैच आउट!!! रोवमन पॉवेल 35 रन बनाकर पवेलियन लौटे| मोहसिन खान के हाथ लगी तीसरी विकेट| लेंथ में छोटी डाली गई धीमी गति की गेंद| बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट खेला| गेंद की गति से चकमा खा गए और बल्ले को तेज़ी से पहले चला बैठे| गेंद पिच से रुककर आई और बल्ले के निचले भाग को लगती हुई लेग साइड बाउंड्री की ओर हवा में गई जहाँ से क्रुणाल पंड्या ने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 146/6 दिल्ली|
ओवर की समाप्ति 16 : 146/5
11 रन
  • 115.1
  • 415.2
  • 115.3
  • 1 WD 15.4
  • 115.4
  • 115.5
  • 215.6
अ. पटेल
17 (11)
र. पॉवेल
35 (20)
ज. होल्डर
3-0-35-0
15.6
2
जेसन होल्डर To अक्षर पटेल
आगे डाली गई गेंद पर अक्षर ने सामने की ओर शॉट खेला| गैप में गई बॉल दो रन मिल गया| दिल्ली को जीत के लिए 24 गेंदों पर 50 रन चाहिए|
15.5
1
जेसन होल्डर To रोवमन पॉवेल
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
15.4
1
जेसन होल्डर To अक्षर पटेल
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल लगाकर सिंगल लिया|
15.4
wd
जेसन होल्डर To अक्षर पटेल
वाइड!!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
15.3
1
जेसन होल्डर To रोवमन पॉवेल
लेग साइड की ओर गेंद को खेला| फील्डर के पास टप्पा खाकर गई गेंद| एक रन आया|
15.2
4
जेसन होल्डर To रोवमन पॉवेल
चौका!!! आगे डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने ओवर पॉइंट की ओर शॉट खेला| फील्डर पीछे मौजूद नहीं| एक टप्पा खाकर गेंद गई सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
15.1
1
जेसन होल्डर To अक्षर पटेल
कवर्स की ओर गेंद को ड्राइव करते हुए सिंगल लिया|
ओवर की समाप्ति 15 : 135/5
11 रन
  • 214.1
  • 014.2
  • 014.3
  • 214.4
  • 614.5
  • 114.6
अ. पटेल
13 (8)
र. पॉवेल
29 (17)
र. बिश्नोई
4-0-28-1
14.6
1
रवि बिश्नोई To अक्षर पटेल
सिंगल!! इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए| 135/5 दिल्ली|
14.5
6
रवि बिश्नोई To अक्षर पटेल
छक्का! सामने की तरफ घुटना टिकाकर बड़ा शॉट लगाया और 93 मीटर का लम्बा छक्का हासिल किया| जिस रन रेट के अनुसार बल्लेबाज़ी होनी चाहिए वो होती हुई|
14.4
2
रवि बिश्नोई To अक्षर पटेल
बढ़िया फील्डिंग डीप पॉइंट पर बदोनी द्वारा| सीमा रेखा के ठीक आगे गेंद को रोका और चौका बचाया| दो रन मिला|
14.3
0
रवि बिश्नोई To अक्षर पटेल
सीधे बल्ले से सामने की तरफ खेला, बोलर ने बॉल को रोक दिया| कोई रन नहीं हुआ|
14.2
0
रवि बिश्नोई To अक्षर पटेल
कोई रन नहीं, बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ|
14.1
2
रवि बिश्नोई To अक्षर पटेल
ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को पॉइंट की दिशा में खेला| गैप से दो रन हासिल किया|
टाइम आउट का समय!! ढाई मिनट का ब्रेक है यहाँ पर| दोनों ही टीम अपनी अपनी रणनीति बनाती नज़र आएँगी...
ओवर की समाप्ति 14 : 124/5
4 रन
  • 013.1
  • 013.2
  • 113.3
  • 113.4
  • 113.5
  • 113.6
अ. पटेल
2 (2)
र. पॉवेल
29 (17)
द. चमीरा
3-0-29-1
13.6
1
दुशमंथा चमीरा To अक्षर पटेल
लॉन्ग ऑन की तरफ गेंद को पुश किया| एक रन हो गया| दिल्ली को जीत के लिए 36 गेंदों पर 72 रन चाहिए|
13.5
1
दुशमंथा चमीरा To रोवमन पॉवेल
विकेट लाइन पर डाली गई धीमी गति की गेंद| बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुश करते हुए सिंगल लिया|
13.4
1
दुशमंथा चमीरा To अक्षर पटेल
सिंगल मिलेगा यहाँ पर| इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
13.3
1
दुशमंथा चमीरा To रोवमन पॉवेल
धीमी गति की गेंद, गति परिवर्तन| शॉट थर्ड मैन की दिशा में हलके हाथ से खेलकर एक रन पूरा किया| बड़ा शॉर्ट खेलने का जोखिम नहीं उठाया इस गेंद पर, चालाकी भरी बल्लेबाज़ी|
13.2
0
दुशमंथा चमीरा To रोवमन पॉवेल
एक और डॉट बॉल| गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए पॉवेल|
13.1
0
दुशमंथा चमीरा To रोवमन पॉवेल
कोई रन नहीं, फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|
ओवर की समाप्ति 13 : 120/5
7 रन
  • 012.1
  • 1 WD 12.2
  • 012.2
  • 112.3
  • 412.4
  • 112.5
  • W 12.6
ऋ. पंत
44 (30)
र. पॉवेल
27 (13)
म. खान
3-0-12-2
12.6
W
मोहसिन खान To ऋषभ पंत OUT!
आउट!!! क्लीन बोल्ड!!! बड़ा झटका यहाँ पर दिल्ली की टीम को लगता हुआ!! मोहसिन खान के हाथ लगी दूसरी विकेट| रिषभ पंत 44 रन बनाकर पवेलियन लौटे| फुल लेंथ की गेंद पर पंत लेग साइड की ओर खेलने गए| गेंद की गति से चकमा खा बैठे यहाँ पर रिषभ| बल्ले और पैड्स के बीच से होती हुई गेंद सीधा स्टंप्स को जा लगी| 120/5 दिल्ली, जीत के लिए 76 रनों की दरकार|
12.5
1
मोहसिन खान To रोवमन पॉवेल
आगे डाली गई गई धीमी गति की गेंद| बल्लेबाज़ ने ऑफ साइड की ओर हवा में शॉट खेला| फील्डर के पास एक टप्पा खाकर गई बॉल एक रन मिल पाया|
12.4
4
मोहसिन खान To रोवमन पॉवेल
चौका!!! शानदार पुल शॉट यहाँ पर लगाते हुए बल्लेबाज़| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की दिशा में पुल लगाया| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल| टप्पा खाकर गैप में गई सीधे सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|
12.3
1
मोहसिन खान To ऋषभ पंत
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने पुल लगाकर एक रन लिया|
12.2
0
मोहसिन खान To ऋषभ पंत
ऑफ साइड की ओर गेंद को खेला| रन नहीं मिल सका|
12.2
wd
मोहसिन खान To ऋषभ पंत
वाइड!!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
12.1
0
मोहसिन खान To ऋषभ पंत
स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
ओवर की समाप्ति 12 : 113/4
18 रन
  • 111.1
  • 011.2
  • 111.3
  • 611.4
  • 611.5
  • 411.6
र. पॉवेल
22 (11)
ऋ. पंत
43 (26)
क. गौतम
2-0-23-1
11.6
4
कृष्णप्पा गौतम To रोवमन पॉवेल
चौका!!! इसी के साथ के गौतम के इस ओवर से आए 18 रन!! आगे डाली गई गेंद को सीधा शॉट बल्लेबाज़ ने खेला| गैप में गई बॉल चार रनों के लिए|
11.5
6
कृष्णप्पा गौतम To रोवमन पॉवेल
छक्का!!! बैक टू बैक सिक्स यहाँ पर रोवमन पॉवेल लगाते हुए!! ये एक ताक़त भरा स्लॉग है| हवा में ज़रूर थी गेंद मिड विकेट की ओर लेकिन सीमा रेखा के पार निकल गई छह रनों के लिए|
11.4
6
कृष्णप्पा गौतम To रोवमन पॉवेल
छक्का!!! गुड लेंथ की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर बड़ा शॉट खेला| बल्ले को लगकर गेंद गई सीधा दर्शकों के बीच और मिला सिक्स|
11.3
1
कृष्णप्पा गौतम To ऋषभ पंत
डीप पॉइंट की ओर गेंद को कट किया एक रन के लिए|
11.2
0
कृष्णप्पा गौतम To ऋषभ पंत
कोई रन नहीं, पॉइंट की ओर गेंद को कट किया, फील्डर वहां मौजूद|
11.1
1
कृष्णप्पा गौतम To रोवमन पॉवेल
पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया|
ओवर की समाप्ति 11 : 95/4
1 रन
  • 010.1
  • 010.2
  • 010.3
  • 110.4
  • 010.5
  • 010.6
ऋ. पंत
42 (24)
र. पॉवेल
5 (7)
र. बिश्नोई
3-0-17-1
10.6
0
रवि बिश्नोई To ऋषभ पंत
कैच ड्रॉप!!! रिषभ पंत को 42 रनों के स्कोर पर मिला जीवनदान!! कप्तान ने छोड़ा कप्तान का कैच यहाँ पर!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने शॉर्ट कवर्स की ओर हवा में शॉट खेला| केएल राहुल ने कैच पकड़ने का प्रयास किया| गेंद हाथ में लगकर ज़मीन पर जा गिरी| बड़ा मौका लखनऊ की टीम के हाथ से निकलता हुआ यहाँ पर|
10.5
0
रवि बिश्नोई To ऋषभ पंत
पॉइंट की ओर गेंद को कट किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
10.4
1
रवि बिश्नोई To रोवमन पॉवेल
सिंगल यहाँ पर बल्लेबाज़ ने गैप में खेलकर हासिल किया|
10.3
0
रवि बिश्नोई To रोवमन पॉवेल
पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|
10.2
0
रवि बिश्नोई To रोवमन पॉवेल
बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ|
10.1
0
रवि बिश्नोई To रोवमन पॉवेल
प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने गए लेकिन बीट हुए| कोई रन नहीं|
ओवर की समाप्ति 10 : 94/4
7 रन
  • 29.1
  • 19.2
  • 49.3
  • 09.4
  • 09.5
  • 09.6
ऋ. पंत
42 (22)
र. पॉवेल
4 (3)
ज. होल्डर
2-0-24-0
9.6
0
जेसन होल्डर To ऋषभ पंत
ऑफ़ स्टंप की लाइन के बाहर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने देखा और लीव करना सही समझा| 10 ओवर के बाद 94/4 दिल्ली, जीत के लिए 60 गेंदों 102 रन चाहिए|
9.5
0
जेसन होल्डर To ऋषभ पंत
स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
9.4
0
जेसन होल्डर To ऋषभ पंत
डॉट गेंद यहाँ पर आती हुई!! वाइड यॉर्कर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने कीपर की ओर जाने दिया| रन नहीं मिल सका|
9.3
4
जेसन होल्डर To ऋषभ पंत
चौका!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने जगह बनाकर पॉइंट फील्डर के बाँए ओर से कट शॉट खेला| गैप में गई बॉल चार रनों के लिए|
9.2
1
जेसन होल्डर To रोवमन पॉवेल
बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
9.1
2
जेसन होल्डर To रोवमन पॉवेल
पैड्स लाइन की गेंद| बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेला| फील्डर से हुई मिसफील्ड| दो रन मिल गया|
ओवर की समाप्ति 9 : 87/4
9 रन
  • 18.1
  • 28.2
  • 48.3
  • 18.4
  • W 8.5
  • 18.6
र. पॉवेल
1 (1)
ऋ. पंत
38 (18)
र. बिश्नोई
2-0-16-1
8.6
1
रवि बिश्नोई To रोवमन पॉवेल
सिंगल!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! आगे डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑन की तरफ खेलकर एक रन ले लिया|
रोवमन पॉवेल बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
8.5
W
रवि बिश्नोई To ललित यादव OUT!
आउट!! क्लीन बोल्ड!! रवि बिश्नोई ने कमाल की गुगली से बल्लेबाज़ ललित को चारो खाने चित कर दिया| दूर से ही इस गेंद को खेलने गए| ऑफ़ स्टम्प से टर्न होकर अंदर आई बॉल| बल्ले और पैड्स के बीच काफी बड़ा गैप बन गया था और वहीँ से घुस गई गेंद विकटों की तरफ और बूम| ऐसा लगा कि बल्लेबाज़ को अपना ये शॉट समझ ही नहीं आया| मुकाबले पर पकड़ बनाते हुए लखनऊ| 86/4 दिल्ली, लक्ष्य से 110 रन दूर|
8.4
1
रवि बिश्नोई To ऋषभ पंत
सामने की तरफ तेज़ शॉट लगाया| फील्डर तैनात वहां पर, एक ही रन मिला|
8.3
4
रवि बिश्नोई To ऋषभ पंत
चौका! इस बार कवर्स के ऊपर से गेंद को खेला| फील्डर को बीट करते हुए काफी तेज़ी के साथ बॉल सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए| बेबाक अंदाज़ में बल्लेबाज़ी करते हुए पन्त|
8.2
2
रवि बिश्नोई To ऋषभ पंत
शानदार फील्डिंग डीप पॉइंट पर देखने को मिली!!! फील्डर ने अपनी टीम के लिए दो रन बचाया!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद| रिषभ पंत ने डीप पॉइंट की ओर कट शॉट खेला| फील्डर ने वहां पर आकर गेंद को अपने पैर से रोका| बल्लेबाजों इसी बीच दो रन ले लिया|
8.1
1
रवि बिश्नोई To ललित यादव
लॉन्ग ऑफ की ओर गेंद को पुश करते हुए सिंगल हासिल किया|
ओवर की समाप्ति 8 : 78/3
5 रन
  • W 7.1
  • 17.2
  • 07.3
  • 17.4
  • 17.5
  • 27.6
ऋ. पंत
31 (15)
ल. यादव
2 (2)
क. गौतम
1-0-5-1
7.6
2
कृष्णप्पा गौतम To ऋषभ पंत
दो रनों के साथ एक सफल ओवर की समाप्ति हुई| लेग साइड पर गेंद को दो खिलाड़ियों के बीच गैप में खेला| दो रन हासिल कर लिए| 78/3 दिल्ली|
7.5
1
कृष्णप्पा गौतम To ललित यादव
हलके हाथों से गेंद को लेग साइड पर मोड़ा जहाँ से एक रन हासिल किया|
7.4
1
कृष्णप्पा गौतम To ऋषभ पंत
सिंगल!! सामने की तरफ गेंद को खेला जहाँ से एक रन हासिल हो गया|
7.3
0
कृष्णप्पा गौतम To ऋषभ पंत
आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|
7.2
1
कृष्णप्पा गौतम To ललित यादव
सिंगल!! मिड विकेट की दिशा में खेला| डीप से सिंगल हासिल किया|
ललित यादव अब आयेंगे कप्तान पन्त का साथ देने के लिए..
7.1
W
कृष्णप्पा गौतम To मिचेल मार्श OUT!
आउट!!! कैच आउट!!! तीसरा झटका यहाँ पर दिल्ली की टीम को लगता हुआ!! 60 रनों की अहम साझेदारी का हुआ यहाँ पर अंत| कृष्णप्पा गौतम के हाथ लगी पहली ही गेंद पर सफ़लता| ऑफ स्टंप पर डाली गई ऑफ स्पिन गेंद| बल्लेबाज़ दूर से ही टर्न के लिए कवर्स की ओर खेलने गए| बॉल सीधी रही और बल्ले का बाहरी किनारा लेकर कीपर के हाथ में गई| डी कॉक ने किया कैच आउट की अपील| अम्पायर ने आउट करार दिया| मिचेल मार्श थोड़ा देर रुके और फिर निराश होकर पवेलियन की ओर लौटे| 73/3 दिल्ली|
ओवर की समाप्ति 7 : 73/2
7 रन
  • 16.1
  • 06.2
  • 16.3
  • 46.4
  • 16.5
  • 06.6
ऋ. पंत
28 (12)
म. मार्श
37 (19)
र. बिश्नोई
1-0-7-0
6.6
0
रवि बिश्नोई To ऋषभ पंत
डॉट बॉल के साथ हुई एक कसे हुए ओवर की समाप्ति| कट लगाने गए इस गेंद को और बीट हुए पन्त| कोई रन नहीं हुआ|
6.5
1
रवि बिश्नोई To मिचेल मार्श
कवर्स की दिशा में गेंद को खेला| राहुल द्वारा हाफ स्टॉप, एक ही रन मिल पायेगा|
6.4
4
रवि बिश्नोई To मिचेल मार्श
चौका!!! मिसफील्ड हुई डीप पॉइंट की ओर के गौतम से यहाँ पर और चौका दे बैठे!! ऑफ स्टंप पर डाली हुई गेंद| बल्लेबाज़ ने पॉइंट बाउंड्री की ओर कट किया| फील्डर ने गेंद को पकड़ने का प्रयास किया| बॉल हाथों से निकलकर सीमा रेखा के पार गई चार रनों के लिए|
6.3
1
रवि बिश्नोई To ऋषभ पंत
पॉइंट की ओर गेंद को कट किया एक रन के लिए|
6.2
0
रवि बिश्नोई To ऋषभ पंत
लीव कर दिया इस बार ऑफ़ स्टम्प की लाइन के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने वहाँ पर| रन का कोई मौका नहीं बन पाया|
6.1
1
रवि बिश्नोई To मिचेल मार्श
आगे डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की ओर खेलकर सिंगल ले लिया|
टाइम आउट का समय!! ढाई मिनट का ब्रेक!! रन चेज़ में शुरुआत तो लखनऊ के लिए अच्छी हुई थी लेकिन बाद में दिल्ली के बल्लेबाजों ने उसे कवर अप कर लिया| 6 के बाद 66/2 है दिल्ली, 84 गेंदों पर 130 रनों की दरकार...
ओवर की समाप्ति 6 : 66/2
17 रन
  • 45.1
  • 65.2
  • 15.3
  • 45.4
  • 15.5
  • 15.6
म. मार्श
31 (16)
ऋ. पंत
27 (9)
द. चमीरा
2-0-25-1
5.6
1
दुशमंथा चमीरा To मिचेल मार्श
ऊपर डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑन की ओर पुश किया| एक रन मिल गया|
5.5
1
दुशमंथा चमीरा To ऋषभ पंत
फ्रंटफुट से गेंद को डिफेंड किया जहाँ से एक रन मिल गया|
5.4
4
दुशमंथा चमीरा To ऋषभ पंत
चौका!! इसी के साथ दोनों बल्लेबाजों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी पूरी होती हुई!! दौड़ने की कोई ज़रुरत नहीं यहाँ पर| बल्लेबाज़ ने इस गेंद को डीप कवर की ओर पंच कर दिया| गेंद सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
5.3
1
दुशमंथा चमीरा To मिचेल मार्श
ऑन ड्राइव का इस्तेमाल और एक रन बल्लेबाज़ के खाते में जोड़ गया|
5.2
6
दुशमंथा चमीरा To मिचेल मार्श
छक्का!!! बैक टू बैक बाउंड्री मिचेल मार्श के बल्ले से आती हुई!! करारा पुल शॉर्ट| शॉटपिच डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने फ्रंटफुट से पुल किया| गेंद और बल्ले का हुआ शानदार संपर्क| बीच बल्ले से लगकर गेंद मिड विकेट बाउंड्री की ओर गई छह रनों के लिए|
5.1
4
दुशमंथा चमीरा To मिचेल मार्श
चौका!!! इसी के साथ दिल्ली की टीम का 50 रन पूरा हुआ!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की ओर शॉट खेला| गैप में गई गेंद चार रनों के लिए|
ओवर की समाप्ति 5 : 49/2
17 रन
  • 64.1
  • 04.2
  • 64.3
  • 14.4
  • 44.5
  • 04.6
ऋ. पंत
22 (7)
म. मार्श
19 (12)
ज. होल्डर
1-0-17-0
4.6
0
जेसन होल्डर To ऋषभ पंत
डॉट बॉल के साथ हुई एक और महंगे ओवर की समाप्ति| 17 रन इस ओवर से आये| इस गेंद को पन्त ने डिफेंड करना सही समझा| कोई रन नहीं| 5 के बाद 49/2 दिल्ली|
4.5
4
जेसन होल्डर To ऋषभ पंत
चौका! क्रैकिंग स्क्वायर ड्राइव!! लगातार आक्रामक सोच के साथ बल्लेबाज़ी करते हुए पन्त| थोड़ी सी ज़्यादा आगे थी गेंद जिसका पूरा फायदा उठाया बल्लेबाज़ ने यहाँ पर|
4.4
1
जेसन होल्डर To मिचेल मार्श
इस बार समझदारी के साथ गेंद को सामने की तरफ खेला जहाँ से एक रन हासिल हुआ|
4.3
6
जेसन होल्डर To मिचेल मार्श
छक्का! शानदार पिक अप शॉट!!! स्क्वायर लेग बाउंड्री की तरफ!!! मार्श ऑन फायर!! काफी जल्दी लेंथ को पिक कर लिया| पैरों पर डाली गई गेंद को बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया बाउंड्री की तरफ| गैप में गई गेंद सीमा रेखा के पार छह रनों के लिए|
4.2
0
जेसन होल्डर To मिचेल मार्श
लहराते हुए अंदर लाइ गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे भली भांति परखा और अंत में डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं|
4.1
6
जेसन होल्डर To मिचेल मार्श
छक्का!!! शानदार शॉट यहाँ पर मार्श के बल्ले से देखने को मिला!! फुल लेंथ की गेंद को सीधे बल्ले से सामने की ओर ड्राइव किया| बल्ले और गेंद का हुआ बेहतर ताल मेल| गेंद गई सीधे दर्शकों के बीच और मिला सिक्स|
ओवर की समाप्ति 4 : 32/2
19 रन
  • 13.1
  • 03.2
  • 43.3
  • 43.4
  • 63.5
  • 43.6
ऋ. पंत
18 (5)
म. मार्श
6 (8)
क. पंड्या
1-0-19-0
3.6
4
क्रुणाल पंड्या To ऋषभ पंत
चौका! मिस्फील्ड हियो होल्डर से मिड ऑफ़ पर जहाँ से एक चौका हासिल हुआ| काफी महंगा ओवर हो गया ये| फुल टॉस गेंद को सामने की तरफ मारा था जहाँ से फील्डर बॉल को रोक नहीं पाए और चौका दे बैठे|
3.5
6
क्रुणाल पंड्या To ऋषभ पंत
शॉट!! फ्लैट सिक्स!!! बिलकुल सामने की तरफ| अटैकिंग मूड से बल्लेबाज़ी करते हुए पन्त!! क़दमों का इस्तेमाल करते हुए शॉट लगाया| शानदार संपर्क हुआ और बीच बल्ले से लगकर गेंद साईट स्क्रीन के पीछे जाकर गिरी छह रनों के लिए|
3.4
4
क्रुणाल पंड्या To ऋषभ पंत
चौका!!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने आगे आकर बड़ा शॉट लगाना चाहते थे| टर्न होकर गेंद ने बल्ले का बाहरी किनारा लिया और कीपर के बाँए ओर से थर्ड मैन बाउंड्री के बाहर गई| चार रन मिला| खुलकर खेलना चा रहे हैं पंत यहाँ पर|
3.3
4
क्रुणाल पंड्या To ऋषभ पंत
चौका! बाउंड्री के साथ पन्त ने खोला अपना खाता| स्लॉग स्वीप किया स्क्वायर लेग की दिशा में गेंद को और चार रन हासिल कर लिया|
3.2
0
क्रुणाल पंड्या To ऋषभ पंत
टर्न एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद पर पंत कट करने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधा कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया|
3.1
1
क्रुणाल पंड्या To मिचेल मार्श
आगे डाली गई गेंद पर मिड विकेट की ओर मार्श ने खेला| एक रन मिल गया|
रिषभ पंत बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए..
ओवर की समाप्ति 3 : 13/2
4 रन
  • 32.1
  • 02.2
  • 02.3
  • 12.4
  • 02.5
  • W 2.6
ड. वॉर्नर
3 (4)
म. मार्श
5 (7)
म. खान
2-0-5-1
2.6
W
मोहसिन खान To डेविड वॉर्नर OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट आयुष बदोनी बोल्ड मोहसिन खान| एक और सलामी बल्लेबाज़ छोटी गेंद पर पवेलियन जाता हुआ| 3 रन बनाकर वॉर्नर लौटे पवेलियन| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को पुल तो किया लेकिन एलिवेशन नहीं मिल पाया| फ्लैट गई गेंद सीधा कैचिंग मिड विकेट फील्डर के पास जहाँ से बदोनी ने एक बढ़िया लो कैच पकड़ा| थर्ड अम्पायर ने इसे काफी बार चेक किया और अंत में आउट करार दिया| लखनऊ पूरी तरह से मुकाबले पर अपनी पकड़ बनाती हुई| दबाव में आ गई है दिल्ली| 13/2 दिल्ली, लक्ष्य से 183 रन दूर|
2.5
0
मोहसिन खान To डेविड वॉर्नर
जमी हुई आँखों के साथ बल्लेबाज़ ने इसे डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं|
2.4
1
मोहसिन खान To मिचेल मार्श
डीप पॉइंट की दिशा में गेंद को खेला जहाँ से एक रन हासिल हुआ|
2.3
0
मोहसिन खान To मिचेल मार्श
अच्छी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने सम्मान दे दिया| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर|
2.2
0
मोहसिन खान To मिचेल मार्श
पटकी हुई गेंद को मार्श ने मिड ऑन की ओर खेला| रन नहीं मिल सका|
2.1
3
मोहसिन खान To डेविड वॉर्नर
बढ़िया फील्डिंग रवी द्वारा| घेरे के अंदर से मिड विकेट बाउंड्री तक बॉल के पीछे भागते हुए डाईव लगाई और गेंद को रोक दिया| चौका बचाया, तीन रन ही मिले| छोटी गेंद को पुल कर दिया था इस बार|
ओवर की समाप्ति 2 : 9/1
8 रन
  • 41.1
  • W 1.2
  • 01.3
  • 41.4
  • 01.5
  • 01.6
म. मार्श
4 (4)
ड. वॉर्नर
0 (1)
द. चमीरा
1-0-8-1
1.6
0
दुशमंथा चमीरा To मिचेल मार्श
डॉट बॉल के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति| एक खूबसूरत डिफेन्स बल्लेबाज़ द्वारा| क्या सही जगह गेंद को बल्ले से मीट किया है| वाह जी वाह!! 2 के बाद 9/1 दिल्ली|
1.5
0
दुशमंथा चमीरा To मिचेल मार्श
लहराते हुए अंदर लाइ गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे भली भांति परखा और अंत में डिफेंड कर दिया|
1.4
4
दुशमंथा चमीरा To मिचेल मार्श
चौका!!! इसी के साथ मिचेल मार्श ने अपना खाता खोला!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर कट शॉट खेला| एक टप्पा खाकर पॉइंट फील्डर के ऊपर से गई गेंद| सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
1.3
0
दुशमंथा चमीरा To मिचेल मार्श
ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने सामने की ओर खेला| गेंदबाज़ ने उसे ख़ुद ही पकड़ा|
मिचेल मार्श बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
1.2
W
दुशमंथा चमीरा To पृथ्वी शॉ OUT!
आउट!! कैच आउट!! टिपिकल शॉ डिसमिसल!! कॉट कृष्णप्पा गौतम बोल्ड दुशमंथा चमीरा| अक्सर इसी तरह से छोटी गेंद पर आउट हुआ करते हैं शॉ| 5 के स्कोर पर पृथ्वी वापिस लौटे| छोटी गेंद को पुल लगाने गए लेकिन हाथ में बल्ला खुल सा गया| हवा में तो खिली गेंद लेकिन घेरे के अंदर ही रह गई| फील्डर बॉल के नीचे आये और कैचिंग मिड विकेट पर एक आसान सा कैच पकड़ लिया| 5/1 दिल्ली, 191 रन लक्ष्य से दूर|
1.1
4
दुशमंथा चमीरा To पृथ्वी शॉ
चौका! पहली बाउंड्री!! जहाँ से आई थी वहीँ गई है वापिस लेकिन दोगुनी स्पीड के साथ| सीधा शॉट लगाया एक बेहतरीन टाइमिंग के साथ और चौका बटोर लिया|
दूसरे छोर से चमीरा आयेंगे...
ओवर की समाप्ति 1 : 1/0
1 रन
  • 00.1
  • 00.2
  • 00.3
  • 00.4
  • 10.5
  • 00.6
ड. वॉर्नर
0 (1)
प. शॉ
1 (5)
म. खान
1-0-1-0
0.6
0
मोहसिन खान To डेविड वॉर्नर
डॉट बॉल के साथ हुई एक बेहतरीन पहले ओवर की समाप्ति| महज़ एक ही रन इस ओवर से आया| इस बार पैड्स पर तेज़ी से गेंद को मार दिया और वॉर्नर को बीट कराया| कोई रन नहीं हुआ|
0.5
1
मोहसिन खान To पृथ्वी शॉ
सिंगल के साथ टीम का खाता खुला| हलके हाथों से लेग साइड पर गेंद को खेला| फील्डर थे वहां पर लेकिन उनके आगे से रन चुरा लिया|
0.4
0
मोहसिन खान To पृथ्वी शॉ
पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा लेकिन गैप नहीं मिल पाया| कोई रन नहीं|
0.3
0
मोहसिन खान To पृथ्वी शॉ
डॉट बॉल की हैट्रिक लगती हुई यहाँ पर!! पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|
0.2
0
मोहसिन खान To पृथ्वी शॉ
स्विंग होती हुई गेंद| बॉल को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए शॉ|
0.1
0
मोहसिन खान To पृथ्वी शॉ
डॉट बॉल के साथ हुई है शुरुआत!! स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
मैच की जानकारी
  • स्थान वानखेड़े स्टेडियम, मुम्बई
  • मौसम साफ़
  • टॉस लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया
  • परिणाम लखनऊ सुपर जायंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 रनों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच मोहसिन खान
  • अंपायर -, क्रिस गॅफने, पश्चिम पाठक
  • रेफ़री प्रकाश भट्ट
Advertisement
मैच पोल

कौन जीतेगा मैच?

वर्म
Advertisement