आगामी मैच
Advertisement
दिल्ली कैपिटल्स vs कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच 48 Commentary, Live Updates
दिल्ली vs कोलकाता, 2025 - टी-20 Live Commentary
मैच समाप्त
मैच 48, अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
, Apr 29, 2025

190/9
(20.0)

204/9
(20.0)
कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 14 रनों से हराया
% Chance to Win
दिल्ली
कोलकाता
Inn Break
-
-
प्लेयर ऑफ द मैचसुनील नरेन27(16)&3/29(4)
तो क्रिकेट फैन्स आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से कल होगी आपसे मुलाकात इंडियन प्रीमियर लीग के एक नए मैच के साथ जो चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच शाम 07.30 बजे चेन्नई में खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार सुनील नरेन को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए दिया गया जिसके बाद उन्होंने बताया कि ये हमारी पूरी टीम की मेहनत है जो हमने आज मुकाबले को जीता है| आगे सुनील ने कहा कि मैंने सभी विकटों को हासिल करने के बाद इंजॉय किया है| जाते-जाते उन्होंने बोला कि मैं रन आउट करने के बाद काफी ख़ुश हुआ क्योंकि वो हमारी टीम के लिए महत्वपूर्ण विकेट थी|
विनिंग कप्तान अजिंक्य रहाणे ने बात करते हुए कहा कि हमें इस मोड़ पर एक जीत की अहम दरकार थी| मेरा हाथ ठीक है| मुकाबला काफी शानदार हुआ लेकिन सुनील नरेन ने जब वो तीन विकेट्स लिए तो हम गेम में पूरी तरह से ऊपर आ गए| इस मैदान पर स्पिनर्स अच्छा करते हैं इस वजह से हमने अनुकूल को भी टीम में शामिल किया था| जो हुआ हम उसे भूलकर इस मुकाबले में मिले जीत के मोमेंटम को लेकर आगे बढ़ना चाहेंगे| नरेन एक चैंपियन गेंदबाज हैं| वो अभ्यास सत्र में भी काफी मेहनत कर रहे हैं| रसेल पर कहा कि उनकी गेंदबाजी पर अधिक भार नहीं दे रहे हैं लेकिन जब भी टीम को उनकी दरकार होती है तो वो हमें विकेट लेकर देते हैं|
मैच गंवाकर बात करने आए दिल्ली कैपिटल्स टीम के कप्तान अक्षर पटेल ने बताया कि मुझे लगता है कि विकेट जिस तरह की थी तो हमने अपनी गेंदबाज़ी से पॉवर प्ले में 20 रन अधिक खर्च कर दिया| आगे अक्षर ने कहा कि हमारे बल्लेबाज़ बेहतर नहीं कर सके जिसके कारण हम मुकाबले को गंवा बैठे| जाते-जाते उन्होंने बोला कि विप्रज निगम जब बल्लेबाज़ी कर रहे थे तो मुझे लग रहा था कि हम मैच जीत सकते हैं लेकिन अगर आशुतोष क्रीज़ पर होते तो मज़ा आ जाता|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
इस बीच चोटिल अक्षर कई बार दर्द में भी नजर आये लेकिन हिम्मत नहीं हारी| यहाँ से लगा कि दिल्ली बड़े आराम से इस मुकाबले को उड़ा ले जायेगी लेकिन फिर वहां से सुनील नरेन नामक तूफ़ान आया जिसने पहले अक्षर, फिर उसी ओवर में स्टब्स और अगले ओवर में फाफ का विकेट लेकर गेम को पूरी तरह से पलट दिया| टीम के फिनिशर आशुतोष शर्मा भी आज कुछ बड़ा नहीं कर पाए और कोलकाता के गेंदबाज के जाल में फंस गए| हाँ विप्रज निगम (38) ने अंतिम तक लड़ते हुए टीम को गेम में लाने का मौका बनाया लेकिन रन्स काफी अधिक चाहिए थे जिसे वो भी हासिल नहीं कर पाए|
वहां से करुण नायर (15) और फाफ डू प्लेसिस (62) ने पारी को सम्भाला और आगे लेकर बढे| यहाँ से लगा कि ये जोड़ी दिल्ली को सम्भाल लेगी लेकिन फिर नायर और उसके कुछ देर बाद इन फॉर्म बल्लेबाज लोकेश राहुल का विकेट कोलकाता को मिला जिससे वो गेम में ऊपर आ गए| 60 रनों पर अपने 3 विकेट गंवाने के बाद कप्तान अक्षर पटेल (43) ने फाफ का साथ निभाया और चौथे विकेट के लिए दोनों ने 76 रनों की बेहतरीन साझेदारी की और टीम को रन चेज में तगड़ी वापसी कराई|
वेंकटेश आज एक बार फिर से फ्लॉप रहे लेकिन फिर रिंकू और रघुवंशी ने महत्वपूर्ण पारी खेलकर टीम को बड़े स्कोर की तरफ बढ़ाया| अंत में आंद्रे रसेल के बल्ले से 9 गेंदों पर 17 रन आये जिसकी वजह से टीम 200 के स्कोर को पार कर पाई| कुल 204 रन केकेआर ने अपनी इस पारी में बनाए| 205 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की शुरुआत उम्मीद अनुसार नहीं हुई| पारी की दूसरी ही गेंद पर अभिषेक पोरेल एक बाउंड्री लगाने के बाद पवेलियन की तरफ लौट गए|
कोलकाता की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इस पिच पर अंगकृष रघुवंशी (44) और रिंकू सिंह (36) की शानदार पारियों की बदौलत बोर्ड पर 204 रन्स लगाया था| दिल्ली के बल्लेबाजी फॉर्म को देखते हुए ये लगा था कि इस रन चेज को अंजाम दे दिया जाएगा लेकिन वैसा हो ना पाया| इससे पहले मुकाबले की शुरुआत में कोलकाता की सलामी जोड़ी ने बल्ले से आक्रामक शुरुआत की| रहमानुल्लाह गुरबाज (26) और सुनील नरेन (27) ने पहले विकेट के लिए महज 3 ओवरों के भीतर ही 48 रन बना लिए थे| गुरबाज का विकेट स्टार्क ने लिया| यहाँ से लगा कि रन गति पर रोक लगेगी लेकिन कप्तान अजिंक्य रहाणे ने आकर महज 14 गेंदों पर 26 रनों की पारी खेली और टीम के मोमेंटम को गिरने नहीं दिया|
तीन मुकाबलों के बाद अब जाकर कोलकाता नाईट राईडर्स को मिली है जीत| दो बहुमूल्य अंक केकेआर के खाते में दर्ज हुए हैं जिसकी वजह से उनके पास अब कुल 9 अंक हो गया है| वहीँ अब बैक टू बैक हार दिल्ली को उन्हीं के घर पर मिली है जिससे उनके मनोबल को एक बड़ी चोट लगी होगी| टॉस जीतकर दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल का पहले गेंदबाजी करने का फैसला पूरी तरह से ग़लत साबित हो गया| शायद इस पिच को पढ़ने में कप्तान से ग़लती हो गई|
ओवर की समाप्ति 20 : 190/9
10 रन
- 1 B 19.1
- 419.2
- 019.3
- 419.4
- W 19.5
- 119.6
क. यादव
1 (1)
द. चमीरा
2 (3)
आ. रसेल
2-0-22-1
19.6
1
आंद्रे रसेल To कुलदीप यादव
सिंगल!! इसी के साथ कोलकाता की टीम ने दिल्ली को 14 रनों से मात दे दी है| दो महत्वपूर्ण अंक केकेआर के खाते में दर्ज हो गया| शरीर पर डाली गई इस हाई फुल टॉस गेंद पर कुलदीप ने बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
19.5
W
आंद्रे रसेल To विप्रज निगम OUT!
आउट!! क्लीन बोल्ड!! दिल्ली टीम मैच से काफी दूर हो गई है जबकि कोलकाता की टीम ने मैच में अपनी पकड़ बना लिया है| अब बस एक और सही गेंद डालने की ज़रुरत है| विप्रज निगम 38 रन बनाकर पवेलियन लौटे| आंद्रे रसेल के हाथ लगी पहली विकेट| यॉर्कर लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने कुछ अलग करते हुए रिवर्स स्वीप शॉट लगाना चाहा| ऐसे में बल्ले पर नहीं आई गेंद और सीधा स्टंप्स पर जा लगी| बल्लेबाज़ निराश होकर पवेलियन की तरफ चलते बने| 189/9 दिल्ली|
19.4
4
आंद्रे रसेल To विप्रज निगम
चौका!! तो मिल जाएगा लेकिन मैच अब हाथ से दूर हो गया है यहाँ पर!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की ओर शॉट लगाया| ऐसे में गैप में गई गेंद चार रनों के लिए| 2 गेंद पर अब 16 रन चाहिए|
19.3
0
आंद्रे रसेल To विप्रज निगम
डॉट गेंद!! आगे की गेंद को बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से सामने की ओर खेला| टप्पा खाकर बॉल गेंदबाज़ के हाथों में गई| रन नहीं हो सका|
19.2
4
आंद्रे रसेल To विप्रज निगम
चौका!! मुकाबले में अभी भी जान बाकी है दोस्तों! लाजवाब ड्राइव, गैप में गेंद को खेला| बॉल तेज़ी से सीधे कवर्स की ओर से सीमा रेखा के बाहर चली गई चार रनों के लिए| 4 गेंदों पर अब 20 रनों की ज़रुरत है|
19.1
b
आंद्रे रसेल To दुशमंथा चमीरा
बाई के रूप में आया एक रन!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेलने का प्रयास किया लेकिन बल्ले पर नहीं आई गेंद| तभी बल्लेबाजों ने भागकर एक रन ले लिया| कीपर ने थ्रो तो किया लेकिन स्टंप्स के काफी दूर रह गई|
ओवर की समाप्ति 19 : 180/8
13 रन
- 118.1
- 418.2
- 018.3
- 618.4
- 218.5
- 018.6
व. निगम
30 (15)
द. चमीरा
2 (2)
ह. राणा
4-0-49-0
18.6
0
हर्षित राणा To विप्रज निगम
डॉट गेंद!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! ऐसे में अब 6 गेंदों पर अब 25 रनों की दरकार है!! इस बार ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद को बड़ा शॉट लगाने गए| इसमे बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर गेंद कीपर के पास टप्पा खाकर गई| रन नहीं हुआ|
18.5
2
हर्षित राणा To विप्रज निगम
नॉट आउट और दुग्गी मिल गया!! सही समय पर बल्लेबाज़ ने डाईव लगाकर क्रीज़ के अन्दर अपने बल्ले को पहुँचाया था!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की ओर शॉट खेला और पहला रन तेज़ी से लेने के बाद दूसरे के लिए भागे| ऐसे में फील्डर ने कीपर की ओर गेंद दिया और कीपर ने बेल्स उड़ा दिया| जिसके बाद रन आउट की अपील हुई| तभी थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में चेक किया तो पता लगा कि गेंद जब स्टंप्स पर लगाई गई थी तो बल्लेबाज़ ने डाईव लगाकर अपने बल्ले को क्रीज़ के अंदर पहुँचा दिया था| नॉट आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला|
18.4
6
हर्षित राणा To विप्रज निगम
छक्का!! विप्रज निगम ने इस शॉट के साथ बताया है कि जब तक मैं क्रीज़ पर हूँ हार नहीं मानूँगा!! इस दफ़ा फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की ओर हवा में शॉट लगाया| ऐसे में बॉल स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए| 8 गेंदों पर अब 27 रनों की दरकार है|
18.3
0
हर्षित राणा To विप्रज निगम
डॉट गेंद!! बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए|
18.2
4
हर्षित राणा To विप्रज निगम
चौका!! विप्रज निगम के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर की ओर खेलना चाहा| ऐसे में बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गेंद थर्ड मैन की ओर गई चार रनों के लिए| अब 10 गेंदों पर 33 रनों की ज़रुरत है|
18.1
1
हर्षित राणा To दुशमंथा चमीरा
भाग्यशाली रहे बल्लेबाज़| गेंद ने बल्ले का अंदरूनी किनारा लिया और लेग स्टंप्स को मिस करती हुई शॉर्ट फाइन लेग की ओर गई बॉल| इसी बीच बल्लेबाजों ने तेज़ी से एक रन ले लिया|
ओवर की समाप्ति 18 : 167/8
8 रन
- 117.1
- W 17.2
- W 17.3
- 117.4
- 017.5
- 617.6
व. निगम
18 (10)
द. चमीरा
1 (1)
व. चक्रवर्ती
4-0-39-2
17.6
6
वरुण चक्रवर्ती To विप्रज निगम
छक्का!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने एक्स्ट्रा कवर्स की ओर शॉट लगाया| ऐसे में बीच बल्ले को लगकर स्टैंड्स में गई बॉल छह रनों के लिए| 12 गेंदों पर अब 38 रनों की दरकार है|
17.5
0
वरुण चक्रवर्ती To विप्रज निगम
लेग साइड की ओर बड़ा शॉट लगाना चाहते थे बल्लेबाज़| ऐसे में बल्ले पर नहीं आई गेंद और ग्लव्स को लगकर एक टप्पे के साथ कीपर के पास गई| रन नहीं हुआ|
17.4
1
वरुण चक्रवर्ती To दुशमंथा चमीरा
सिंगल!! हैट्रिक तो नहीं ले पायेंगे गेंदबाज़ यहाँ पर!! आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर एक रन लिया|
अगले बल्लेबाज दुशमंथा चमीरा हैं| इसी बीच हैट्रिक पर हैं वरुण चक्रवर्ती...
17.3
W
वरुण चक्रवर्ती To मिचेल स्टार्क OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट रहमानुल्लाह गुरबाज बोल्ड वरुण चक्रवर्ती| स्टार्क आये और स्टार्क गए| दो गेंद पर दो विकेट लेकर वरुण अगली गेंद पर अब हैट्रिक पर होंगे| ऑफ़ स्टम्प लाइन पर डाली गई ऑफ़ स्पिन गेंद| स्टार्क ने उसपर बड़ा शॉट लगाना चाहा| टर्न से चकमा खाए| बल्ले का आधा भाग लेकर हवा में खिल गई गेंद| कीपर ने कैच की कॉल की और आगे आते हुए उसे लपक लिया है| 160/8 दिल्ली कैपिटल्स|
अगले बल्लेबाज़ मिचेल स्टार्क हैं...
17.2
W
वरुण चक्रवर्ती To आशुतोष शर्मा OUT!
आउट!! कैच आउट!! दिल्ली को लगता हुआ बड़ा झटका!! आशुतोष शर्मा 7 रन बनाकर पवेलियन लौटे!! वरुण चक्रवर्ती के हाथ लगी पहली विकेट| लेग स्टंप पर पटकी गई गेंद को बल्लेबाज़ ने रिवर्स स्वीप शॉट लगाया| ऐसे में बल्ले के स्टीकर के पास लगकर गेंद सीधा पॉइंट पर खड़े फील्डर सुनील नरेन के हाथों में गई जहाँ से उन्होंने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 160/7 दिल्ली|
17.1
1
वरुण चक्रवर्ती To विप्रज निगम
गुड लेंथ पर पटकी गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर एक रन लिया|
ओवर की समाप्ति 17 : 159/6
11 रन
- 016.1
- 016.2
- 416.3
- 116.4
- 616.5
- 016.6
आ. शर्मा
7 (5)
व. निगम
11 (7)
ह. राणा
3-0-36-0
16.6
0
हर्षित राणा To आशुतोष शर्मा
डॉट गेंद!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें| 18 गेंदों पर अब 46 रनों की दरकार है|
16.5
6
हर्षित राणा To आशुतोष शर्मा
छक्का!! आशुतोष शर्मा के बल्ले से अत हुआ बड़ा शॉट यहाँ पर!! आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर हवा में शॉट लगाया| ऐसे में शॉट लगाने समय आशुतोष के एक हाथ से बल्ला निकल गया था लेकिन टाइमिंग इतनी शानदार थी की बॉल दर्शकों के बीच गई छह रनों के लिए|
16.4
1
हर्षित राणा To विप्रज निगम
बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
16.3
4
हर्षित राणा To विप्रज निगम
चौका!! इस बार बल्लेबाज़ ने ऑफ स्टंप के बाहर जाकर फुलटॉस गेंद को फाइन लेग की ओर स्कूप शॉट खेला| ऐसे में गैप में गई गेंद चार रनों के लिए|
16.2
0
हर्षित राणा To विप्रज निगम
स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
16.1
0
हर्षित राणा To विप्रज निगम
डॉट गेंद!! इस बार ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई यॉर्कर लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने थर्ड मैन की ओर खेलना चाहा| ऐसे में बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर टप्पे के साथ कीपर के पास गई गेंद| रन नहीं आ सका|
ओवर की समाप्ति 16 : 148/6
2 रन
- 015.1
- W 15.2
- 015.3
- 015.4
- 115.5
- 115.6
व. निगम
6 (3)
आ. शर्मा
1 (3)
स. नरेन
4-0-29-3
15.6
1
सुनील नरेन To विप्रज निगम
सिंगल!! इसी के साथ एक सफ़ल ओवर की हुई समाप्ति!! पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए एक रन हासिल किया| 24 गेंदों पर 57 रनों की दरकार है|
15.5
1
सुनील नरेन To आशुतोष शर्मा
बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
15.4
0
सुनील नरेन To आशुतोष शर्मा
ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने सामने की ओर पुश किया| ऐसे में गेंदबाज़ ने बॉल को पकड़ा| रन नहीं आ सका|
15.3
0
सुनील नरेन To आशुतोष शर्मा
इस बार टर्न हुई गेंद और बल्लेबाज़ चारो खाने चित हो गए!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने डिफेंड करना चाहा लेकिन गेंद की लाइन में अपने बल्ले को नहीं ला सके| इसी बीच बॉल गई सीधा कीपर के दस्तानों में और रन नहीं मिल पाया|
अगले बल्लेबाज़ आशुतोष शर्मा हैं जो इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में आये हैं...
15.2
W
सुनील नरेन To फाफ डु प्लेसिस OUT!
आउट!! कैच आउट!! दिल्ली को लगता हुआ छठा झटका!! इस बार सेट बल्लेबाज़ फाफ डु प्लेसिस 62 रन बनाकर पवेलियन लौटे!! सुनील नरेन के हाथ लगी तीसरी विकेट| गुड लेंथ पर डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर हवा में शॉट लगाया| ऐसे में बल्ले क्ले निचले भाग को लगकर सीधा वहां मौजूद फील्डर रिंकू सिंह के हाथों में गई जहाँ से उन्होंने आसान सा कैच पकड़ा| बल्लेबाज़ निराश होकर पवेलियन की तरफ चलते बने| 146/6 दिल्ली, जीत के लिए अभी भी 28 गेंदों पर 59 रनों की दरकार है|
15.1
0
सुनील नरेन To फाफ डु प्लेसिस
विकेट लाइन पर डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से सामने की ओर पुश किया| गेंदबाज़ ने बॉल को खुद ही फील्ड कर लिया|
ओवर की समाप्ति 15 : 146/5
8 रन
- 114.1
- 114.2
- 014.3
- 1 WD 14.4
- 014.4
- 114.5
- 414.6
व. निगम
5 (2)
डु प्लेसिस
62 (43)
अ. रॉय
4-0-27-1
14.6
4
अनुकूल रॉय To विप्रज निगम
चौका!!! 30 गेंदों पर 59 रनों की दरकार है अब| बाउंड्री हासिल करने के लिए कलात्मक शॉट खेला है| बल्लेबाज़ ने लेफ्ट आर्म ऑर्थोडॉक्स को परखा और रिवर्स स्वीप करते हुए थर्ड मैन से चौका बटोरा है|
14.5
1
अनुकूल रॉय To फाफ डु प्लेसिस
ऑफ़ स्टम्प लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इस गेंद को गैप में लॉफ्ट किया और टीम के खाते में एक रन जोड़ा|
14.4
0
अनुकूल रॉय To फाफ डु प्लेसिस
विकेट लाइन पर डाली गई थी गेंद| पुश तो किया गेंद को सामने की तरफ लेकिन गैप में नहीं मार सके| रन नहीं मिल सका|
14.4
wd
अनुकूल रॉय To फाफ डु प्लेसिस
वाइड!! एक अतिरिक्त गेंद और रन यहाँ पर आया| ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर डाली गई गेंद जहाँ से एक रन मिल गया|
14.3
0
अनुकूल रॉय To फाफ डु प्लेसिस
एक और डॉट गेंद!! इस बार आगे की गेंद को बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से सामने की ओर खेला| एक टप्पा खाकर बॉल सीधा गेंदबाज़ के हाथों में गई| रन नहीं हो सका|
14.2
1
अनुकूल रॉय To विप्रज निगम
गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर एक रन लिया|
14.1
1
अनुकूल रॉय To फाफ डु प्लेसिस
एक रन!! इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
विप्रज निगम बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए हैं...
ओवर की समाप्ति 14 : 138/5
8 रन
- 613.1
- W 13.2
- 013.3
- 113.4
- 113.5
- W 13.6
ट. स्टब्स
1 (3)
डु प्लेसिस
60 (39)
स. नरेन
3-0-27-2
13.6
W
सुनील नरेन To ट्रिस्टन स्टब्स OUT!
आउट!!! बोल्ड!! सुनील नरेन यू ब्यूटी!! एक ही ओवर में दो महत्वपूर्ण विकेट हासिल करते हुए गेम के रुख को अपनी तरफ मोड़ दिया है| खतरनाक ट्रिस्टन स्टब्स महज एक ही रन बनाकर पवेलियन लौट गए| ऑफ़ स्पिन गेंद थी| लेग साइड पर उसे फ्लिक शॉट खेलना चाहा| टर्न से चकमा खाए| बल्ले को मिस करने के बाद पैड्स को लगकर सीधा मिडिल स्टम्प से जा टकराई गेंद और बूम| 138/5 दिल्ली कैपिटल्स|
13.5
1
सुनील नरेन To फाफ डु प्लेसिस
एक रन!! लेग स्टंप पर डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए एक रन हासिल किया|
13.4
1
सुनील नरेन To ट्रिस्टन स्टब्स
सिंगल!! ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर एक रन लिया|
13.3
0
सुनील नरेन To ट्रिस्टन स्टब्स
विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
ट्रिस्टन स्टब्स बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए हैं...
13.2
W
सुनील नरेन To अक्षर पटेल OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट हर्षित राणा बोल्ड सुनील नरेन| 76 रनों की साझेदारी का हुआ अंत| इस विकेट से केकेआर गेम में वापसी करना चाहेगी| अक्षर अपने इस शॉट से निराश दिखे| लेग साइड पर अगर मारते तो रन्स मिल सकता था| इस छोटी गेंद पर रूम बनाकर कवर्स के ऊपर से पंच करने चले गए| बल्ले के उपरी भाग को लगकर शॉर्ट कवर्स की तरफ हवा में गई गेंद| फील्डर उसके नीचे आये और कैच को पूरा कर लिया| 136/4 दिल्ली|
13.1
6
सुनील नरेन To अक्षर पटेल
छक्का!!! स्टैंड एंड डेलिवर!! खड़े-खड़े शॉट लगाया!! गेंदबाज़ के ऊपर से उठाकर मारा सीधा साईट स्क्रीन की तरफ और छह रन प्राप्त किये| कमाल की लय में हैं बल्लेबाज़ अक्षर और उसका नमूना पूरी तरह से यहाँ पर देखने को मिल रहा है|
ओवर की समाप्ति 13 : 130/3
9 रन
- 112.1
- 112.2
- 112.3
- 012.4
- 1 WD 12.5
- 412.5
- 112.6
अ. पटेल
37 (21)
डु प्लेसिस
59 (38)
व. चक्रवर्ती
3-0-31-0
12.6
1
वरुण चक्रवर्ती To अक्षर पटेल
क्विक सिंगल!!! मिडिल स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| टैप किया उसे ऑफ़ साइड की ओर, तेज़ी से भागे रन और सिंगल पूरा किया|
12.5
4
वरुण चक्रवर्ती To अक्षर पटेल
चौका! फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया कवर्स की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
12.5
wd
वरुण चक्रवर्ती To अक्षर पटेल
वाइड!!! एक और अतिरिक्त गेंद और रन यहाँ पर आता हुआ|
12.4
0
वरुण चक्रवर्ती To अक्षर पटेल
स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
12.3
1
वरुण चक्रवर्ती To फाफ डु प्लेसिस
सिंगल यहाँ भी मिल जाएगा| मिड ऑन की ओर खेला गया पुल शॉट जहाँ से एक रन मिला|
12.2
1
वरुण चक्रवर्ती To अक्षर पटेल
सिंगल से यहाँ पर काम चलाया है| बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
12.1
1
वरुण चक्रवर्ती To फाफ डु प्लेसिस
सिंगल से इस बार काम चलाया है| इस बार बैक फुट से ऑन साइड पर फ्लिक करते हुए एक रन लिया है|
ओवर की समाप्ति 12 : 121/3
13 रन
- 2 NB 11.1
- 411.1
- 111.2
- 011.3
- 111.4
- 1 WD 11.5
- 011.5
- 411.6
अ. पटेल
31 (17)
डु प्लेसिस
57 (36)
आ. रसेल
1-0-13-0
11.6
4
आंद्रे रसेल To अक्षर पटेल
चौका!!! लाजवाब शॉट सामने की तरफ! पॉवेल ने सीमा रेखा के ठीक आगे उसे डाईव लगाकर रोकना चाहा लेकिन असफल रहे| बल्लेबाज़ ने आगे आकर लॉन्ग ऑफ़ की तरफ लो फुल टॉस गेंद को ड्राइव किया| मिस फील्ड के बाद गेंद सीधा सीमा रेखा पार कर गई| 48 गेंद 84 रन की दरकार है|
11.5
0
आंद्रे रसेल To अक्षर पटेल
डॉट बॉल!! इस बार ड्राइव किया गेंद को कवर्स की और लेकिन रन नही हुआ| फील्डर ने बड़े आराम से उसे फील्ड कर लिया है|
11.5
wd
आंद्रे रसेल To अक्षर पटेल
वाइड!! ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर डाली गई गेंद| ये निश्चित ही एक वाइड होनी चाहिए| जी हाँ, ये वाइड ही है|
11.4
1
आंद्रे रसेल To फाफ डु प्लेसिस
सिंगल से इस बार काम चलाया है| बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया| डीप से सिंगल हासिल किया है|
11.3
0
आंद्रे रसेल To फाफ डु प्लेसिस
सटीक यॉर्कर!! बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस ने उसे साही समय पर ब्लॉक कर दिया| गेंदबाज ने उसे फील्ड कर लिया| कोई रन नहीं हुआ|
11.2
1
आंद्रे रसेल To अक्षर पटेल
लो फुल टॉस गेंद| ऑफ़ स्टम्प लाइन के काफी बाहर थी| फ्रंट फुट से गेंद को ऑफ़ साइड पर पंच किया, एक रन मिला|
11.1
4
आंद्रे रसेल To अक्षर पटेल
चौका!!! फ्री हिट का फायदा अक्षर ने उठाया है| फुल आउट साइड ऑफ़ डाली गई गेंद| ड्राइव किया गेंद को गैप में| बॉल तेज़ी के साथ कवर्स बाउंड्री पार कर गई चार रनों के लिए|
11.1
nb
आंद्रे रसेल To फाफ डु प्लेसिस
नो बॉल और फ्री हिट हो गई| ओवर स्टेप कर बैठे थे आंद्रे रसेल| इस गेंद पर कवर्स की तरफ शॉट खेला था| फील्डर से मिस फील्ड हुई थी जिसकी वजह से भागकर एक रन मिल गया| कुल दो रन इस गेंद पर आये हैं|
ओवर की समाप्ति 11 : 108/3
11 रन
- 110.1
- 410.2
- 010.3
- 110.4
- 410.5
- 110.6
डु प्लेसिस
55 (33)
अ. पटेल
22 (13)
ह. राणा
2-0-25-0
10.6
1
हर्षित राणा To फाफ डु प्लेसिस
सिंगल!! आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने ऑफ साइड की ओर शॉट खेलकर एक रन हासिल किया|
10.5
4
हर्षित राणा To फाफ डु प्लेसिस
चौका!! फाफ डु प्लेसिस के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!! इस बार फील्डर को दौड़ने की कोई ज़रुरत नहीं है क्योंकि गेंद तेज़ी से सीमा रेखा के बाहर चली गई है| इस दफ़ा बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की ओर जोर से शॉट खेला और चार रन हासिल किया|
10.4
1
हर्षित राणा To अक्षर पटेल
गुड लेंथ पर डाली गई धीमी गति की गेंद को अक्षर ने मिड विकेट की ओर पुश करते हुए एक रन लिया|
10.3
0
हर्षित राणा To अक्षर पटेल
नॉट आउट!! कैच आउट की अपील थी| अम्पायर ने उसे नकार दिया| फील्डिंग टीम ने रिव्यु लिया| रिप्ले में देखने पर पता चला कि बल्ले और गेंद का कोई संपर्क नहीं हुआ था| पैड्स को लगकर कीपर के पास गई थी गेंद| नॉट आउट आया थर्ड अम्पायर का फैसला| शार्प इन स्विंगर गेंद थी जिसपर लेट कट शॉट खेलना चाहा अक्षर ने और पूरी तरह से बीट हो गए थे|
10.2
4
हर्षित राणा To अक्षर पटेल
आउट साइड एज और चौका निकल गया| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद पर ऑफ़ साइड पर शॉट लगाने गए| इस बीच आउट साइड एज लेकर थर्ड मैन के खाली स्थान से निकल गई गेंद चार रनों के लिए|
10.1
1
हर्षित राणा To फाफ डु प्लेसिस
सिंगल के साथ फाफ डु प्लेसिस ने अपना अर्ध शतक पूरा कर लिया है| कमाल की पारी इस अहम मुकाबले में अपनी टीम के लिए खेल रहे हैं| फुलर लेंथ गेंद थी| कवर्स की ओर गेंद को ड्राइव करते हुए सिंगल लिया और अपने पचास तक पहुंचे हैं|
ओवर की समाप्ति 10 : 97/3
10 रन
- 19.1
- 19.2
- 19.3
- 19.4
- 09.5
- 69.6
अ. पटेल
17 (10)
डु प्लेसिस
49 (30)
स. नरेन
2-0-19-0
9.6
6
सुनील नरेन To अक्षर पटेल
छक्का!! कप्तान अक्षर पटेल के बल्ले से आता हुआ सिक्स यहाँ पर!! विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर हवा में बड़ा शॉट लगाया| ऐसे में गेंद स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए| 10 ओवर की समाप्ति के बाद 97/3 दिल्ली, जीत के लिए 60 गेंदों पर 108 रनों की दरकार है|
9.5
0
सुनील नरेन To अक्षर पटेल
इस दफ़ा कवर की ओर शॉट लगाया लेकिन फील्डर ने वहां पर अपने दाँए ओर डाईव लगाकर गेंद को पकड़ा| रन नहीं आ सका|
9.4
1
सुनील नरेन To फाफ डु प्लेसिस
चार गेंद और चार सिंगल हासिल करते हुए दोनों बल्लेबाज़ यहाँ पर!! इस बार ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की ओर खेलकर एक रन लिया|
9.3
1
सुनील नरेन To अक्षर पटेल
गुड लेंथ पर पटकी गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर एक रन हासिल किया|
9.2
1
सुनील नरेन To फाफ डु प्लेसिस
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
9.1
1
सुनील नरेन To अक्षर पटेल
सिंगल!! पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेलकर एक रन लिया|
टाइम आउट का हुआ समय!! ढाई मिनट का ब्रेक जहाँ दोनों ही टीमें अपनी-अपनी रणनीति बनाती हुई नज़र आएँगी| 9 ओवरों की समाप्ति के बाद 87/3 दिल्ली, लक्ष्य से 118 रन दूर|फिलहाल क्रीज़ पर अक्षर पटेल और फाफ डू प्लेसिस की जोड़ी टिकी हुई है जिनके कन्धों पर टीम को अब आगे ले जाने की बड़ी ज़िम्मेदारी होगी| वहीँ गेंदबाजी टीम चाहेगी कि जल्द से जल्द इनका विकेट हासिल किया जाए| फिलहाल गेंदबाजों ने बल्लेबाजों को पूरी तरह से बांधकर रखा हुआ है|
ओवर की समाप्ति 9 : 87/3
16 रन
- 18.1
- 18.2
- 48.3
- 48.4
- 08.5
- 68.6
डु प्लेसिस
47 (28)
अ. पटेल
9 (6)
व. चक्रवर्ती
2-0-22-0
8.6
6
वरुण चक्रवर्ती To फाफ डु प्लेसिस
छक्का!! इसी के साथ फाफ ने ओवर की समाप्ति बड़ा शॉट लगाकर की है!! आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर हवा में शॉट लगाया| ऐसे में बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए|
8.5
0
वरुण चक्रवर्ती To फाफ डु प्लेसिस
टाईट लाइन पर डाली गई गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने डिफेंड करते हुए सम्मान दे दिया| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर|
8.4
4
वरुण चक्रवर्ती To फाफ डु प्लेसिस
चौका!! बैक टू बैक बाउंड्री फाफ के बल्ले से आती हुई!! पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की ओर फ्लिक किया| ऐसे में गैप में गई गेंद चार रनों के लिए|
8.3
4
वरुण चक्रवर्ती To फाफ डु प्लेसिस
चौका!! फाफ के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!! गुड लेंथ पर पटकी गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर हवा में उठाकर खेला| ऐसे में गेंदबाज़ ने कैच के लिए आवाज़ दी लेकिन फील्डर आंद्रे रसेल के पकड़ से दूर थी गेंद| ऐसे में एक टप्पा खाकर सीमा रेखा के बाहर गई चार रनों के लिए|
8.2
1
वरुण चक्रवर्ती To अक्षर पटेल
लेग स्टंप पर डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
8.1
1
वरुण चक्रवर्ती To फाफ डु प्लेसिस
विकेट लाइन की गेंद को फाफ ने लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर एक रन हासिल किया|
ओवर की समाप्ति 8 : 71/3
9 रन
- 17.1
- 07.2
- 67.3
- 17.4
- 07.5
- 17.6
डु प्लेसिस
32 (23)
अ. पटेल
8 (5)
स. नरेन
1-0-9-0
7.6
1
सुनील नरेन To फाफ डु प्लेसिस
पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेलकर एक रन लिया|
7.5
0
सुनील नरेन To फाफ डु प्लेसिस
फ्लिक शॉट खेला गया लेकिन बॉल सीधा फील्डर के पास गई| रन नहीं मिल सका|
7.4
1
सुनील नरेन To अक्षर पटेल
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
7.3
6
सुनील नरेन To अक्षर पटेल
छक्का!! अक्षर पटेल के बल्ले से आता हुआ बड़ा शॉट!! आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने सामने की ओर हवा में शॉट लगाया| हालाँकि शॉट खेलने समय उनका एक हाथ बल्ले से निकल गया था लेकिन टाइमिंग इतनी शानदार हुई थी की गेंद स्टैंड्स में चली गई छह रनों के लिए|
7.2
0
सुनील नरेन To अक्षर पटेल
डॉट गेंद!! हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|
7.1
1
सुनील नरेन To फाफ डु प्लेसिस
हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
ओवर की समाप्ति 7 : 62/3
4 रन
- 16.1
- 16.2
- W 6.3
- 06.4
- 16.5
- 16.6
डु प्लेसिस
30 (20)
अ. पटेल
1 (2)
अ. रॉय
3-0-19-1
6.6
1
अनुकूल रॉय To फाफ डु प्लेसिस
पैड्स पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बल्ले का मुंह बंद करते हुए स्क्वायर लेग की दिशा में खेला| डीप में फील्डर तैनात, एक ही रन हासिल हुआ|
6.5
1
अनुकूल रॉय To अक्षर पटेल
ऑफ़ स्टम्प लाइन पर रखी गई गेंद| इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
6.4
0
अनुकूल रॉय To अक्षर पटेल
डॉट बॉल!! पैड्स पर रखी गई गेंद को लेग साइड पर मोड़ने गए| बल्ले का मुंह जल्दी बंद कर बैठे| लीडिंग एज लेकर ऑफ़ साइड पर गई गेंद जहाँ से कोई रन नहीं मिला|
अक्षर पटेल अगले बल्लेबाज अब क्रीज पर आये हैं...
6.3
W
अनुकूल रॉय To फाफ डु प्लेसिस OUT!
आउट!! रन आउट!! दिल्ली टीम को लगता हुआ सबसे बड़ा झटका!! इस बार इनफॉर्म बल्लेबाज़ लोकेश राहुल 7 रन बनाकर पवेलियन लौटे!! सुनील नरेन के द्वारा किया गया डायरेक्ट हिट ने टीम को बड़ी विकेट दिला दी है| गुड लेंथ पर डाली गई धीमी गति की स्पिन गेंद को फाफ ने आगे आकर शॉर्ट फाइन लेग की ओर फ्लिक किया| हालाँकि फाफ रन लेने समय कुछ देर के लिए रुके थे लेकिन राहुल सामने से तेज़ी से भागकर आ रहे थे तो फाफ ने भी रन लेने का फ़ैसला किया| तभी फील्डर सुनील नरेन ने गेंद उठाकर स्ट्राइकर एंड की ओर डायरेक्ट हिट किया| ऐसे में लेग अम्पायर ने थर्ड अम्पायर का सहारा लिया| जिसके बाद थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में चेक किया तो पता लगा कि बल्लेबाज़ का बल्ला क्रीज़ के थोड़ा ही बाहर रह गया था जब बेल्स स्टंप्स से उड़ी थी| आउट आया थर्ड अम्पयार का फ़ैसला| 60/3 दिल्ली|
6.2
1
अनुकूल रॉय To लोकेश राहुल
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
6.1
1
अनुकूल रॉय To फाफ डु प्लेसिस
कवर्स की ओर गेंद को खेलकर एक रन निकाला|
ओवर की समाप्ति 6 : 58/2
10 रन
- 05.1
- 15.2
- 05.3
- 4 B 5.4
- 15.5
- 45.6
ल. राहुल
6 (4)
डु प्लेसिस
28 (17)
व. चक्रवर्ती
1-0-6-0
5.6
4
वरुण चक्रवर्ती To लोकेश राहुल
चौका!!! पैरों पर डाली गई गेंद को बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया फाइन लेग बाउंड्री की तरफ| गैप में गई गेंद सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
5.5
1
वरुण चक्रवर्ती To फाफ डु प्लेसिस
पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
5.4
b
वरुण चक्रवर्ती To फाफ डु प्लेसिस
चौका बाई के रूप में आया है!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पुल शॉट लगाना चाहा| ऐसे में बल्ले के करीब से होती हुई गेंद कीपर को बीट करती हुई फाइन लेग बाउंड्री के बाहर गई चार रनों के लिए|
5.3
0
वरुण चक्रवर्ती To फाफ डु प्लेसिस
विकेट लाइन पर डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से सामने की ओर पुश किया| गेंदबाज़ ने बॉल को खुद ही फील्ड कर लिया|
5.2
1
वरुण चक्रवर्ती To लोकेश राहुल
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड ऑन की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
5.1
0
वरुण चक्रवर्ती To लोकेश राहुल
गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर हलके हाथों से पुश किया| ऐसे में वहां मौजूद फील्डर ने गेंद को पकड़ा| रन नहीं आ सका|
गेंदबाज़ी में बदलाव, वरुण चक्रवर्ती के हाथों में थमाई गई बॉल...
ओवर की समाप्ति 5 : 48/2
9 रन
- 04.1
- 44.2
- W 4.3
- 14.4
- 44.5
- 04.6
डु प्लेसिस
27 (14)
ल. राहुल
1 (1)
व. अरोड़ा
2-0-19-1
4.6
0
वैभव अरोड़ा To फाफ डु प्लेसिस
डॉट गेंद!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से पुल शॉट लगाना चाहा| ऐसे में बल्ले पर नहीं आई गेंद और थाई पैड्स को जा लगी| रन नहीं आ सका|
4.5
4
वैभव अरोड़ा To फाफ डु प्लेसिस
चौका!! फाफ के बल्ले से आती हुई बाउंड्री यहाँ पर!! आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर हवा में शॉट खेला| ऐसे में तेज़ी से गैप में गई गेंद चार रनों के लिए|
4.4
1
वैभव अरोड़ा To लोकेश राहुल
सिंगल!! इसी के साथ लोकेश राहुल ने अपना खाता खोला है!! ऑफ स्टंप पर पटकी गई गेंद को बल्लेबाज़ ने हलके हाथों से पॉइंट की ओर पुश किया और तेज़ी से भागकर एक रन ले लिया|
लोकेश राहुल बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए हैं...
4.3
W
वैभव अरोड़ा To करुण नायर OUT!
आउट!! एलबीडबल्यू!! कमाल का रिव्यु फील्डिंग कप्तान द्वारा लिया गया और एक बड़ी विकेट हाथ लग गई| फील्डिंग टीम चाहेगी कि अब यहाँ से अपना दबदबा बनाकर रखना है| एंगल से अंदर आती गेंद को ऑन साइड पर खेलने गए नायर, इन स्विंग हुई गेंद और बल्ले को बीट करने के बाद सीधा जाकर जूतों पर लग गई| एलबीडबल्यू की अपील हुई जिसे अम्पायर ने नकार दिया| रहाणे ने काफी देर सोचने के बाद रिव्यु लिया जहाँ रिप्ले में देखने पर पता चला कि ये गेंद जाकर विकेट्स को लग रही थी इसलिए थर्ड अम्पायर ने भी उसे आउट करार दिया| 43/2 दिल्ली|
4.2
4
वैभव अरोड़ा To करुण नायर
चौका!!! लो फुल टॉस गेंद पर कड़क शॉट मिड विकेट की तरफ लगाया है| बेहतरीन टाइमिंग का इस्तेमाल करते हुए फ्लिक किया बाउंड्री लाइन की ओर जहाँ से चार रन मिला|
4.1
0
वैभव अरोड़ा To करुण नायर
ऑफ़ ड्राइव लेकिन नतीजा कुछ भी नहीं होगा!! ऑफ़ स्टम्प पर डाली गई फुल लेंथ गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ़ की दिशा में खेला| फील्डर को भेद नहीं पाए| रन का कोई मौका नहीं बन पाया|
ओवर की समाप्ति 4 : 39/1
14 रन
- 43.1
- 03.2
- 23.3
- 43.4
- 43.5
- 03.6
डु प्लेसिस
23 (12)
क. नायर
11 (10)
ह. राणा
1-0-14-0
3.6
0
हर्षित राणा To फाफ डु प्लेसिस
डॉट बॉल के साथ एक महंगे ओवर की हुई है समाप्ति| ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर रखी गई हार्ड लेंथ गेंद| बैक फुट से शॉर्ट कवर्स की तरफ पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए| 39/1 दिल्ली कैपिटल्स|
3.5
4
हर्षित राणा To फाफ डु प्लेसिस
चौका!!! बैक टू बैक बाउंड्री फाफ के बल्ले से आती हुई| बैक ऑफ़ लेंथ गेंद थी| इस पर फ्रंट से मिड विकेट की तरफ पुल शॉट का इस्तेमाल करते हुए बल्लेबाज़ ने बाउंड्री बटोरी है|
3.4
4
हर्षित राणा To फाफ डु प्लेसिस
हीव शॉट और चौका निकल गया! फील्डर के ऊपर से हवा में फुल गेंद को लॉफ्ट किया लॉन्ग ऑन की तरफ| गैप मिला और बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
3.3
2
हर्षित राणा To फाफ डु प्लेसिस
2 रन मिल जाएगा यहाँ पर| सामने की तरफ हवा में उठाकर गेंद को खेला| छोटी गेंद थी, उछाल के ऊपर नहीं आ सके| मिस हित हुआ| हवा में गई और नो मेंस लैंड में गिरी जहाँ से उसे फील्ड किया गया| दो ही रन मिले|
3.2
0
हर्षित राणा To फाफ डु प्लेसिस
डॉट बॉल!! इस बार क्रीज़ में रहकर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके| मिड विकेट फील्डर की तरफ गई गेंद|
3.1
4
हर्षित राणा To फाफ डु प्लेसिस
चौका!!! बढ़िया कट शॉट इस बार खेला है जिसके बाद दौड़ने की कोई ज़रुरत नहीं| क्रीज़ में रहकर बल्लेबाज़ ने इसे कवर्स की ओर कट किया और चौका बटोरा|
ओवर की समाप्ति 3 : 25/1
8 रन
- 42.1
- 22.2
- 12.3
- 02.4
- 02.5
- 12.6
डु प्लेसिस
9 (6)
क. नायर
11 (10)
अ. रॉय
2-0-15-1
2.6
1
अनुकूल रॉय To फाफ डु प्लेसिस
सिंगल से इस बार काम चलाया है| ऑन साइड पर बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया है|
2.5
0
अनुकूल रॉय To फाफ डु प्लेसिस
एक और डॉट गेंद!! कमाल की चतुराई भरी गेंदबाजी यहाँ पर अनुकूल रॉय ने की है| फाफ ने एक बार फिर से अपने लिए रूम बनाया था| इसे देखते हुए ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद| अंत में गेद की लाइन में आकर शॉट खेलना चाहा लेकिन मिस टाइम हो गए|
2.4
0
अनुकूल रॉय To फाफ डु प्लेसिस
प्ले एंड मिस!! इस बार फाफ ने अपने लिए रूम बनाया| पैरों पर आई गेंद| लेग साइड पर खेलना चाहा, इन साइड एज लेकर पैड्स को लगी गेंद| कोई रन नहीं हुआ|
2.3
1
अनुकूल रॉय To करुण नायर
सिंगल से यहाँ पर काम चलाया है| इस बार अपने पिटारे से स्वीप शॉट निकाला और एक रन बटोरा है|
2.2
2
अनुकूल रॉय To करुण नायर
2 रन मिल जाएगा यहाँ पर| एक बार फिर से रूम बनाकर शॉट खेला| इस बार लॉन्ग ऑफ़ फील्डर ने अपने बाएँ ओर जाते हुए उसे फील्ड किया| दो ही रन मिल पाया|
2.1
4
अनुकूल रॉय To करुण नायर
चौका!!! जोखिम भरा शॉट करुण नायर ने खेला और बाउंड्री हासिल कर ली है| इस बार अपने लिए रूम बनाया और तेज गेंद को पॉइंट फील्डर के ऊपर से उठाकर मार दिया| गैप से निकल गई गेंद चार रनों के लिए|
ओवर की समाप्ति 2 : 17/1
10 रन
- 01.1
- 1 WD 1.2
- 01.2
- 11.3
- 61.4
- 11.5
- 11.6
क. नायर
4 (7)
डु प्लेसिस
8 (3)
व. अरोड़ा
1-0-10-0
1.6
1
वैभव अरोड़ा To करुण नायर
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस बार बल्लेबाज़ नायर ने गेंद को क्रीज़ में रह कर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया| 21/1 डीसी|
1.5
1
वैभव अरोड़ा To फाफ डु प्लेसिस
क्विक सिंगल!!! मिडिल स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| टैप किया उसे ऑफ़ साइड की ओर, तेज़ी से भागे रन और सिंगल पूरा किया| गेंदबाज ने उस तरफ जाते हुए गेंद को फील्ड किया और गेंदबाजी एंड पर थ्रो किया लेकिन कोई नुक्सान नहीं हो सका|
1.4
6
वैभव अरोड़ा To फाफ डु प्लेसिस
छक्का!! इस पारी का पहला!! डाउन द ट्रैक आये!! गेंदबाज़ के ऊपर से उठाकर मारा सीधा साईट स्क्रीन की तरफ और छह रन प्राप्त किये| फाफ डु प्लेसिस ने अपने इरादा साफ़ कर दिया है|
1.3
1
वैभव अरोड़ा To करुण नायर
क्विक सिंगल!! बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और तेजी से भागकर सिंगल पूरा किया है|
1.2
0
वैभव अरोड़ा To करुण नायर
कवर ड्राइव!! फुल लेंथ लाइन पर डाली गई स्विंग गेंद को बल्लेबाज़ करुण नायर ने कवर्स की दिशा में खेला| फील्डर को भेद नहीं पाए| रन का कोई मौका नहीं बन पाया|
1.2
wd
वैभव अरोड़ा To करुण नायर
वाइड!! लेग स्टम्प के काफी बाहर डाली गई गेंद| अच्छा टेक विकेट कीपर द्वारा| अपने बाएं ओर जाते हुए हुए बॉल को अपने दस्तानों में लिया| एक रन मिल गया अतिरिक्त के रूप में यहाँ पर|
1.1
0
वैभव अरोड़ा To करुण नायर
प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| खेलने का प्रयास, स्विंग से चकमा खा गए बल्लेबाज़| कीपर की तरफ गई गेंद| कोई रन नहीं, कोई नुक्सान नहीं हुआ|
दूसरे छोर से गेंदबाज़ी करने वैभव अरोड़ा आए हैं...
ओवर की समाप्ति 1 : 7/1
7 रन
- 40.1
- W 0.2
- 00.3
- 10.4
- 10.5
- 10.6
क. नायर
2 (3)
डु प्लेसिस
1 (1)
अ. रॉय
1-0-7-1
0.6
1
अनुकूल रॉय To करुण नायर
सिंगल!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! ओवरपिच डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर शॉट खेलकर एक रन हासिल किया| 1 ओवर के बाद 7/1 है दिल्ली|
0.5
1
अनुकूल रॉय To फाफ डु प्लेसिस
एक रन!! इस बार फाफ डु प्लेसिस ने अपना खाता खोला है!! पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए सिंगल पूरा किया|
0.4
1
अनुकूल रॉय To करुण नायर
सिंगल!! इसी के साथ करुण नायर ने अपना खाता खोला!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर एक रन लिया|
0.3
0
अनुकूल रॉय To करुण नायर
विकेट लाइन पर डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से सामने की ओर पुश किया| गेंदबाज़ ने बॉल को खुद ही फील्ड कर लिया|
करुण नायर बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए हैं...
0.2
W
अनुकूल रॉय To अभिषेक पोरेल OUT!
आउट!!! कैच आउट!! कॉट आंद्रे रसेल बोल्ड अनुकूल रॉय| दूसरी ही गेंद पर आई सफलता| मिड ऑफ़ पर फील्डर रसेल ने पकड़ा एक आसान सा कैच| महज 4 रन बनाकर अभिषेक पोरेल वापिस लौट गए हैं| ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर रखी गई आर्मर गेंद पर आगे आकर शॉट लगाने गए| जोर से मारने के चक्कर में मिस हिट हुआ| बल्ले से लगने के बाद हवा में खिल गई गेंद| फील्डर उसके नीचे आये और कैच को पूरा किया है| 4/1 दिल्ली कैपिटल्स|
0.1
4
अनुकूल रॉय To अभिषेक पोरेल
मिस फील्ड और चौका निकल गया| पॉइंट फील्डर से हो गई चूक| अपने बाएँ ओर झुकते हुए इस तेज़ कट शॉट को रोकने गए लेकिन चूक गए और गेंद सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए|

Type
Overs
Batsmen
- अभिषेक पोरेल
- फाफ डु प्लेसिस
- करुण नायर
- लोकेश राहुल
- अक्षर पटेल
- ट्रिस्टन स्टब्स
- विप्रज निगम
- आशुतोष शर्मा
- मिचेल स्टार्क
- दुशमंथा चमीरा
- कुलदीप यादव
- मुकेश कुमार
Bowlers
मैच की जानकारी
- स्थान अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
- मौसम साफ़
- टॉस दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
- परिणाम कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 14 रनों से हराया
- प्लेयर ऑफ द मैच सुनील नरेन
- अंपायर Mohit Krishnadas (IND), Saidharshan Kumar (IND), नितिन मेनन
- रेफ़री Iqbal Siddiqui (IND)