Advertisement
Advertisement

दिल्ली कैपिटल्स vs गुजरात टाइटन्स, मैच 7 Commentary, Live Updates

दिल्ली vs गुजरात, 2023 - टी-20 Live Commentary

दिल्ली कैपिटल्स vs गुजरात टाइटन्स स्कोरकार्ड
Share
मैच समाप्त   
मैच 7, अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली , Apr 04, 2023
दिल्ली कैपिटल्स दिल्ली कैपिटल्स
162/8 (20.0)
गुजरात टाइटन्स गुजरात टाइटन्स
163/4 (18.1)
गुजरात टाइटन्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकटों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    साई सुदर्शन
    62(48)
तो क्रिकेट फैन्स आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से कल होगी आपसे मुलाकात इंडियन टी20 लीग के एक नए मैच के साथ जो राजस्थान और पंजाब के बीच गुवाहाटी में खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार साई सुदर्शन को उनकी बेहतरीन बल्लेबाज़ी के लिए दिया गया| इसे हासिल करने के बाद वो काफी खुश थे| आगे कहा कि मैंने बस अपनी ताक़त पर आज खेलना सही समझा| मैंने जिस तरह से शुरुआत की वो मुझे अधिक पसंद आई| उम्मीद करता हूँ कि इस प्रदर्शन को आगे भी जारी रख सकूं|
विनिंग कप्तान हार्दिक पंड्या ने यहाँ पर बात करते हुए कहा कि काफी ख़ुशी हो रही है इस मुकाबले को जीतकर| हमने पॉवर प्ले में कुछ रन्स अधिक दे दिए थे लेकिन फिर अच्छी वापसी की| ड्रेसिंग रूम में टीम का माहौल काफी शानदार रहता है| मैं सबको कहता हूँ कि मुस्कुराते रहिये और बिंदास क्रिकेट खेलिए| अच्छी बात ये है कि हर समय कोई न कोई खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन करते हुए टीम को फिनिशिंग लाइन के पार पहुँचा देता है| साई पर कहा कि वो एक शानदार खिलाड़ी हैं और उनकी मेहनत यहाँ पर रंग ला रही है|
दिल्ली के कप्तान डेविड वार्नर ने यहाँ पर बात करते हुए कहा कि मैंने जितना सोचा था उससे कहीं ज्यादा शुरुआत में स्विंग हो रही थी गेंद यहाँ पर। सामने वाली टीम ने यहाँ पर हमसे बेहतर परिस्थिति का फायदा उठाया इस वजह से जीत उनके पक्ष में गई। हमारे पास अभी आगे कई और मुकाबले हैं जहाँ हम जीत हासिल करते हुए वापसी करना चाहेंगे|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
उनको अब यहाँ से एक एंकर इनिंग्स की ज़रुरत थी जो साई सुदर्शन ने खेलकर पूरी की| इस बीच साई का पूरा साथ विजय शंकर (29) ने दिया और टीम की गाड़ी को पटरी पर लाया| उनके आउट होने के बाद महज़ 16 गेंदों पर 31 रन जड़ते हुए किलर मिलर ने टीम को जीत की रेखा के पार पहुंचा दिया| इतिहास पर अगर एक नज़र डालें तो अब 11 में से 10 मुकाबले चेज़ करते हुए जीते हैं गुजरात की टीम ने इस लीग में यहाँ पर| जबकि दिल्ली के कप्तान डेविड वॉर्नर और उनकी टीम को यहाँ से कड़क वापसी करनी होगी|
टॉस जीतकर आज हार्दिक का गेंदबाजी करने का फैसला बिलकुल सही साबित हो गया| पिछले साल के विनिंग मोमेंटम को इस साल भी कैरी फॉरवर्ड करते हुए नज़र आ रही है गुजरात की टीम| दिल्ली द्वारा बनाये गए 162 रनों के जवाब में गुजरात की शुरुआत तो आक्रामक रही लेकिन फिर 54 रनों पर अपने तीन विकेट गंवाने के बाद गुजरात की टीम थोड़ा दबाव में आ गई|
इंडियन टी20 लीग के सातवें मुकाबले में गुजरात ने दिल्ली को 6 विकटों से शिकस्त दे दी है| दो में से दो मुकाबला दिल्ली ने गंवा दिया जबकि गुजरात की टीम को लगातार दो जीत हासिल हुई है| दिल्ली का ये घरेलू मैदान था जहाँ वो जीत हासिल करने उतरी थी लेकिन साई सुदर्शन (62) की बेहतरीन अर्धशतकीय पारी ने उनके इस सपने को चूर-चूर कर दिया|
18.1
2
मिचेल मार्श To डेविड मिलर
दुग्गी!! इसी के साथ गुजरात की टीम ने दिल्ली को 6 विकटों से मात दे दी है| एक आसान सी जीत हार्दिक एंड कम्पनी के खाते में जाती हुई| इस बार पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने अपनी कलाईयों के सहारे लेग साइड पर मोड़ा और गैप से 2 रन हासिल किया जिसके बाद गुजरता के खैमे में ख़ुशी की लहर दौड़ गई|
ओवर की समाप्ति 18 : 161/4
10 रन
  • 017.1
  • 1 WD 17.2
  • 417.2
  • 117.3
  • 217.4
  • 117.5
  • 117.6
ड. मिलर
29 (15)
स. सुदर्शन
62 (48)
ख. अहमद
4-0-38-1
17.6
1
खलील अहमद To डेविड मिलर
इस बार विकेट लाइन की गेंद को फ्लिक किया मिड विकेट की तरफ और एक रन लिया| जीत से अब 2 रन दूर गुजरात|
17.5
1
खलील अहमद To साई सुदर्शन
सिंगल यहाँ पर भी हासिल हुआ| जीत से महज़ 3 रन दूर गुजरात| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
17.4
2
खलील अहमद To साई सुदर्शन
दुग्गी! इस बार लॉन्ग ऑन की दिशा में खेलकर दो रन बटोरे|
17.3
1
खलील अहमद To डेविड मिलर
सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
17.2
4
खलील अहमद To डेविड मिलर
चौका! इस बार एक्स्ट्रा कवर की तरफ शानदार चौका जड़ा| अब मिलर भी अपने रंग दिखाते हुए टीम को फिनिशिंग लाइन के पास लेकर आ गए हैं|
17.2
wd
खलील अहमद To डेविड मिलर
वाइड! गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए| अम्पायर ने इसे वाइड करार दिया|
17.1
0
खलील अहमद To डेविड मिलर
ऑफ़ साइड पर डाली गई गेंद को पॉइंट की दिशा में खेला, रन का मौका नहीं बना|
ओवर की समाप्ति 17 : 151/4
14 रन
  • 116.1
  • 116.2
  • 416.3
  • 116.4
  • 116.5
  • 616.6
स. सुदर्शन
59 (46)
ड. मिलर
23 (11)
ए. नॉर्तजे
4-0-39-2
16.6
6
एनरिक नॉर्तजे To साई सुदर्शन
छक्का! शानदार शॉट| गेंदबाज़ की गति का पूरा फायदा उठाते हुए इसे सीमा रेखा के पार भेज दिया| पूरी ताक़त से पुल शॉट लगाया गया बॉल सीधा स्टैंड में गई छह रनों के लिए| लक्ष्य से अब 12 रन दूर गुजरात|
16.5
1
एनरिक नॉर्तजे To डेविड मिलर
इस बार हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
16.4
1
एनरिक नॉर्तजे To साई सुदर्शन
सिंगल, मिड ऑन की तरफ से खेलते हुए एक रन हासिल किया|
16.3
4
एनरिक नॉर्तजे To साई सुदर्शन
चौका! अपर कट शॉट!! अब जीत से महज़ 20 रन दूर गुजरात| इसी के साथ साई का पहला अर्धशतक भी यहाँ पर पूरा हो गया| कमाल की बल्लेबाज़ी करता हुआ दिखाई दे रहा है ये युवा खिलाडी| बाउंसर गेंद पर कीपर के ऊपर से खेला गया शॉट| बल्लेबाज़ ने गेंद का इंतज़ार किया और कट किया थर्ड मैन की ओर चार रनों के लिए|
16.2
1
एनरिक नॉर्तजे To डेविड मिलर
चीकी सिंगल!! बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल किया गया| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया| 22 गेंद 24 रनों की दरकार|
16.1
1
एनरिक नॉर्तजे To साई सुदर्शन
सिंगल हासिल हो जाएगा यहाँ पर| बल्लेबाज़ ने बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
ओवर की समाप्ति 16 : 137/4
20 रन
  • 115.1
  • 115.2
  • 115.3
  • 615.4
  • 1 WD 15.5
  • 615.5
  • 415.6
ड. मिलर
21 (9)
स. सुदर्शन
47 (42)
म. कुमार
4-0-42-0
15.6
4
मुकेश कुमार To डेविड मिलर
चौका! ऑफ़ साइड पर डाली गई गेंद को ड्राइव किया कवर्स की दिशा में और चौका मिल गया| 20 रनों का बड़ा ओवर आया, जिसने मुकाबले को गुजरात की तरफ मोड़ दिया|
15.5
6
मुकेश कुमार To डेविड मिलर
छक्का! झन्नाटेदार शॉट!! मिलर ने ऑफ़ स्टम्प के बाहर से इस गेंद को खींचा और लॉन्ग ऑन बाउंड्री के पार मार दिया छह रनों के लिए| काफी बड़ा ओवर गुजरात के लिए आता हुआ| 16 रन्स अबतक यहाँ पर आ चुके हैं|
15.5
wd
मुकेश कुमार To डेविड मिलर
वाइड! ऑफ़ साइड से बाहर जाती गेंद को अंपायर ने वाइड करार दिया|
15.4
6
मुकेश कुमार To डेविड मिलर
छक्का! ये है मिलर की क्लास| कितनी आसानी के साथ इस गेंद को स्टैंड्स में भेज दिया जैसे मानो कुछ था ही नहीं| छोटी गेंद पर बड़े आराम से पुल करते हुए छह रन बटोरा|
15.3
1
मुकेश कुमार To साई सुदर्शन
लो फुलटॉस गेंद को मिड ऑन की दिशा में खेला और एक रन मिल गया|
15.2
1
मुकेश कुमार To डेविड मिलर
इस बार कवर्स की तरफ प्लेस किया और एक रन बटोरा|
15.1
1
मुकेश कुमार To साई सुदर्शन
ऑफ़ स्टंप पर डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑन की दिशा में खेलकर एक रन लिया|
ओवर की समाप्ति 15 : 117/4
5 रन
  • 014.1
  • 114.2
  • 014.3
  • 114.4
  • 114.5
  • 1 WD 14.6
  • 114.6
स. सुदर्शन
45 (40)
ड. मिलर
4 (5)
क. यादव
3-0-18-0
14.6
1
कुलदीप यादव To साई सुदर्शन
सिंगल के साथ एक कसे हुए ओवर की हुई समाप्ति| बैकफुट से इस गेंद को मिड विकेट की तरफ पुल किया| डीप में इसे फील्ड किया गया जहाँ से एक रन हासिल हुआ| 30 गेंदों पर 46 रनों की दरकार है|
14.6
wd
कुलदीप यादव To साई सुदर्शन
वाइड! लेग स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई गेंद| अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया| एक अतिरिक्त रन आया|
14.5
1
कुलदीप यादव To डेविड मिलर
इस बार ऑफ़ स्टम्प की गेंद को फिर से उसी दिशा में खेलकर एक रन लिया|
14.4
1
कुलदीप यादव To साई सुदर्शन
ऑफ़ साइड खेलकर बल्लेबाज़ ने सिंगल लिया|
14.3
0
कुलदीप यादव To साई सुदर्शन
बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|
14.2
1
कुलदीप यादव To डेविड मिलर
पैड्स लाइन की गेंद को फ्लिक किया मिड विकेट की ओर एक रन के लिए|
14.1
0
कुलदीप यादव To डेविड मिलर
नॉट आउट!! बल्लेबाज़ी टीम का रिव्यु सफल!!! बाल-बाल बच गये बल्लेबाज़ मिलर यहाँ पर| विकेट्स मिसिंग ने बल्लेबाज़ को बचा लिया| एलबीडबल्यू की बड़ी अपील हुई थी और अम्पायर द्वारा आउट देने के बाद रिव्यु लिया गया जहाँ रिप्ले में देखने पर पता चला कि गेंद लेग स्टम्प को मिस कर रही थी| विकेट्स मिसिंग के कारण थर्ड अम्पायर ने इसे नॉट आउट करार दिया| गुड लेंथ से पड़ने के बाद अंदर की तरफ आई थी गेंद जिसे ऑन साइड पर मारने गए थे और टर्न से बीट होते हुए पैड्स पर खा बैठे थे गेंद|
ओवर की समाप्ति 14 : 112/4
6 रन
  • 113.1
  • W 13.2
  • 113.3
  • 213.4
  • 113.5
  • 113.6
ड. मिलर
2 (2)
स. सुदर्शन
43 (37)
म. मार्श
3-0-22-1
13.6
1
मिचेल मार्श To डेविड मिलर
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| बल्लेबाज़ द्वारा हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा गया| 36 गेंदों पर 51 रनों की दरकार है|
13.5
1
मिचेल मार्श To साई सुदर्शन
सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
13.4
2
मिचेल मार्श To साई सुदर्शन
दुग्गी!! इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और दो रन हासिल किया|
13.3
1
मिचेल मार्श To डेविड मिलर
पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को फाइन लेग की तरफ मोड़ा जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
टाइम आउट का हुआ समय!! अब इस ढाई मिनट के ब्रेक में दोनों ही टीम रणनीति बनाएगी कि इस अहम् मोड़ पर किस तरह से मुकाबले को अपनी तरफ मोड़ा जाए| फिलहाल गुजरता मुकाबले में काफी ऊपर दिख रही है जबकि दिल्ली को विकेट्स की दरकार होगी|
13.2
W
मिचेल मार्श To विजय शंकर OUT!
आउट!! एलबीडबल्यू!! फील्डिंग टीम का रिव्यु सफल हो गया यहाँ पर| खतरनाक शंकर को 29 के स्कोर पर जाना होगा वापिस| एलबीडबल्यू की अपील थी, अम्पायर ने उसे नॉट आउट दिया, फील्डिंग टीम ने रिव्यु लिया, रिप्ले में देखने पर पता चला कि गेंद सीधा जाकर लेग स्टम्प को हिट कर रही थी| इस वजह से थर्ड अम्पायर ने भी इसे आउट करार दिया| विकेट लाइन की गेंद पर फ्लिक लगाने गए थे, गति से बीट हुए और बॉल सीधा जाकर फ्रंट पैड्स पर लग गई जिसके बाद एलबीडबल्यू की अपील हुई| 107/4 गुजरात, लक्ष्य से 56 रन दूर|
13.1
1
मिचेल मार्श To साई सुदर्शन
ऑफ़ साइड पर डाली गई गेंद को पॉइंट की दिशा में खेलकर एक रन लिया|
ओवर की समाप्ति 13 : 106/3
5 रन
  • 212.1
  • 112.2
  • 012.3
  • 112.4
  • 112.5
  • 012.6
व. शंकर
29 (22)
स. सुदर्शन
39 (34)
ए. नॉर्तजे
3-0-25-2
12.6
0
एनरिक नॉर्तजे To विजय शंकर
डॉट गेंद के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस बार बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|
12.5
1
एनरिक नॉर्तजे To साई सुदर्शन
ऑफ़ साइड पर डाली गई फुल गेंद को पुश किया और एक रन मिल गया|
12.4
1
एनरिक नॉर्तजे To विजय शंकर
पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
12.3
0
एनरिक नॉर्तजे To विजय शंकर
इस बार पुश किया गेंद को मिड ऑफ़ की तरफ| रन नहीं हो पायेगा|
12.2
1
एनरिक नॉर्तजे To साई सुदर्शन
टॉप एज!! हवा में गई गेंद| शॉर्ट फाइन लेग की तरफ कीपर ने भागकर कैच को लपकना चाहा लेकिन डाईव लगाने के बाद भी गेंद से दूर रह गए| बाउंसर से बल्लेबाज़ को टेस्ट किया गया था जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
12.1
2
एनरिक नॉर्तजे To साई सुदर्शन
दुग्गी! ऑफ़ साइड की गेंद को मोड़ा डीप एक्स्ट्रा कवर की तरफ जहाँ से दो रन का मौका बन गया|
ओवर की समाप्ति 12 : 101/3
10 रन
  • 411.1
  • 211.2
  • 1 LB 11.3
  • 111.4
  • 111.5
  • 111.6
स. सुदर्शन
35 (31)
व. शंकर
28 (19)
ख. अहमद
3-0-28-1
11.6
1
खलील अहमद To साई सुदर्शन
पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को स्क्वायर लेग की दिशा में खेला| एक ही रन हासिल हुआ| 101/3 गुजरात|
11.5
1
खलील अहमद To विजय शंकर
कवर्स की दिशा में खेलकर एक रन लिया| इसी के साथ 100 रन पूरे किए अपनी टीम के लिए|
11.4
1
खलील अहमद To साई सुदर्शन
बैक फुट से फ्लिक किया फाइन लेग की तरफ और 1 रन मिल गया|
11.3
lb
खलील अहमद To विजय शंकर
लेग बाई के रूप में आया सिंगल!!! ऑन साइड पर खेलने का प्रयास था लेकिन गेंद की लाइन से बीट हुए और पैड्स पर खा बैठे| गैप में गई गेंद जहाँ से सिंगल का मौका बन गया|
11.2
2
खलील अहमद To विजय शंकर
दुग्गी, फुल लेंथ की गेंद को लॉफ्ट किया कवर्स की तरफ और दो रन हासिल कर लिया|
11.1
4
खलील अहमद To विजय शंकर
चौका! ऑफ़ साइड पर डाली गई गेंद को खेला स्क्वायर लेग की तरफ| गेंद तेज़ी से सीमा रेखा पर कर गई चार रनों के लिए|
ओवर की समाप्ति 11 : 91/3
8 रन
  • 1 WD 10.1
  • 110.1
  • 010.2
  • 010.3
  • 110.4
  • 410.5
  • 110.6
व. शंकर
21 (15)
स. सुदर्शन
33 (29)
म. मार्श
2-0-16-0
10.6
1
मिचेल मार्श To विजय शंकर
सीधे बल्ले से मिड ऑन की दिशा में खेला और सिंगल बटोरा|
10.5
4
मिचेल मार्श To विजय शंकर
चौका! इस बार पुल किया गेंद को मिड विकेट की दिशा में और चौका मिल गया|
10.4
1
मिचेल मार्श To साई सुदर्शन
इस बार पॉइंट की दिशा में खेला और एक रन बटोरा|
10.3
0
मिचेल मार्श To साई सुदर्शन
बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए|
10.2
0
मिचेल मार्श To साई सुदर्शन
ऑफ़ साइड गेंद को पॉइंट की दिशा में खेला| रन का मौका नहीं बन पाया|
10.1
1
मिचेल मार्श To विजय शंकर
सिंगल, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
10.1
wd
मिचेल मार्श To विजय शंकर
वाइड! एक अतिरिक्त गेंद यहाँ पर आती हुई| बल्लेबाज़ की पहुँच से दूर रखी गई थी ये गेंद|
ओवर की समाप्ति 10 : 83/3
9 रन
  • 09.1
  • 49.2
  • 19.3
  • 29.4
  • 19.5
  • 19.6
व. शंकर
15 (12)
स. सुदर्शन
32 (26)
क. यादव
2-0-13-0
9.6
1
कुलदीप यादव To विजय शंकर
सिंगल, पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
9.5
1
कुलदीप यादव To साई सुदर्शन
हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
9.4
2
कुलदीप यादव To साई सुदर्शन
दुग्गी! अंदर की तरफ टर्न होती हुई गेंद को मिड ऑन की तरफ खेला और दो रन लिया|
9.3
1
कुलदीप यादव To विजय शंकर
सिंगल हासिल हो पायेगा यहाँ पर| इस बार बैक फुट से फ्लिक करते हुए दो रन लिया|
9.2
4
कुलदीप यादव To विजय शंकर
चौका! बड़े शॉट के लिए गए और बाउंड्री हासिल कर ली है| इस बार गेंदबाज़ के ऊपर से फुल गेंद को लॉफ्ट करते हुए अपने लिए एक बाउंड्री हासिल की|
9.1
0
कुलदीप यादव To विजय शंकर
गुगली गेंद!! डिफेंड करने गए बल्लेबाज़ और बीट हो गए| कोई रन नहीं हुआ|
ओवर की समाप्ति 9 : 74/3
8 रन
  • 18.1
  • 18.2
  • 18.3
  • 18.4
  • 48.5
  • 08.6
स. सुदर्शन
29 (24)
व. शंकर
9 (8)
म. कुमार
3-0-22-0
8.6
0
मुकेश कुमार To साई सुदर्शन
इस गेंद को खेलने में बल्लेबाज़ ने ज़रा भी दिलचस्पी नहीं दिखाई|
8.5
4
मुकेश कुमार To साई सुदर्शन
चौका! ऑफ़ साइड की गेंद पर गैप ढूंडा कवर्स की दिशा में और चौका मिल गया|
8.4
1
मुकेश कुमार To विजय शंकर
बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|
8.3
1
मुकेश कुमार To साई सुदर्शन
छोटी लेंथ की गेंद को साई ने लेग साइड पर पुल कर दिया जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
8.2
1
मुकेश कुमार To विजय शंकर
लेग साइड पर डाली गई गेंद को डीप स्क्वायर लेग की तरफ खेला और एक रन मिल गया|
8.1
1
मुकेश कुमार To साई सुदर्शन
ऑफ़ साइड की गेंद को स्क्वायर लेग की दिशा में खेलकर एक रन लिया|
ओवर की समाप्ति 8 : 66/3
4 रन
  • 17.1
  • 17.2
  • 17.3
  • 07.4
  • 17.5
  • 07.6
व. शंकर
7 (6)
स. सुदर्शन
23 (20)
क. यादव
1-0-4-0
7.6
0
कुलदीप यादव To विजय शंकर
डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|
7.5
1
कुलदीप यादव To साई सुदर्शन
मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाया और एक रन लिया|
7.4
0
कुलदीप यादव To साई सुदर्शन
नॉट आउट!! बाल-बाल बचे साई| बल्ले के काफी पास से होकर कीपर के दस्तानों में गई थी ये गेंद| कैच की अपील हुई थी| रिप्ले में देखा गया जहाँ ये पाया गया कि बल्ला नहीं लगा था और अल्ट्रा एज ने भी इसे साफ़ कर दिया| गुगली गेंद पर कट शॉट खेलना चाहते थे बल्लेबाज़ और बीट हो गए थे|
7.3
1
कुलदीप यादव To विजय शंकर
क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक कर के एक रन बटोरा|
7.2
1
कुलदीप यादव To साई सुदर्शन
इस बार मिड विकेट की तरफ खेलकर एक रन लिया|
7.1
1
कुलदीप यादव To विजय शंकर
हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
ओवर की समाप्ति 7 : 62/3
8 रन
  • 16.1
  • 26.2
  • 26.3
  • 16.4
  • 06.5
  • 26.6
स. सुदर्शन
21 (17)
व. शंकर
5 (3)
म. मार्श
1-0-8-0
6.6
2
मिचेल मार्श To साई सुदर्शन
एक और दुग्गी इस ओवर से आती हुई| पैड्स लाइन की गेंद को बड़े आराम से लेग साइड पर मोड़ा जहाँ से दो रन हासिल हुआ| 62/3 गुजरात, लक्ष्य से 101 रन दूर|
6.5
0
मिचेल मार्श To साई सुदर्शन
छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|
6.4
1
मिचेल मार्श To विजय शंकर
सिंगल, कवर्स की ओर गेंद को ड्राइव करते हुए सिंगल लिया|
6.3
2
मिचेल मार्श To विजय शंकर
एक और दुग्गी यहाँ पर मिल जायेगी| इस बार बैकफुट से गेंद को पंच करते हुए दो रन लिया|
6.2
2
मिचेल मार्श To विजय शंकर
पैड्स लाइन की गेंद पर कलाईयों का इस्तेमाल करते हुए फ्लिक शॉट खेला और गैप से दो रन लिया|
6.1
1
मिचेल मार्श To साई सुदर्शन
सिंगल, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
अगले बल्लेबाज़ विजय शंकर होंगे जो गुजरात की तरफ से इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में आये हैं| 
ओवर की समाप्ति 6 : 54/3
5 रन
  • 45.1
  • 05.2
  • 05.3
  • 05.4
  • 15.5
  • W 5.6
ह. पंड्या
5 (4)
स. सुदर्शन
18 (14)
ख. अहमद
2-0-19-1
5.6
W
खलील अहमद To हार्दिक पंड्या OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट अभिषेक पोरेल बोल्ड खलील अहमद| गुजरात को लगा एक बड़ा झटका| 5 रन बनाकर हार्दिक लौटे पवेलियन| कोण बदलकर ओवर द विकेट आये और एंगल से अंदर लाई गेंद| बल्लेबाज़ को खेलने पर मजबूर कर दिया| हार्दिक ने उसे डिफेंड करना चाहा लेकिन बल्ले का बाहरी किनारा लेकर कीपर के दस्तानों में चली गई गेंद| दिल्ली अब पूरी तरह से मुकाबले पर अपनी पकड़ बनाती हुई दिखाई दे रही है| 54/3 गुजरात|
5.5
1
खलील अहमद To साई सुदर्शन
इस बार गैप खेला कवर्स की दिशा में जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
5.4
0
खलील अहमद To साई सुदर्शन
ऑफ़ साइड की गेंद को पॉइंट की दिशा में खेला| फील्डर ने फील्ड किया| रन नहीं हो सका|
5.3
0
खलील अहमद To साई सुदर्शन
स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
5.2
0
खलील अहमद To साई सुदर्शन
गुड लेंथ लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ द्वारा इसे क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया गया|
5.1
4
खलील अहमद To साई सुदर्शन
चौका! ऑन साइड पर डाली गई गेंद को फ्लिक किया लॉन्ग ऑन बाउंड्री की तरफ जहाँ से चौका मिल गया|
ओवर की समाप्ति 5 : 49/2
13 रन
  • W 4.1
  • 2 NB 4.2
  • 64.2
  • 04.3
  • 1 B 4.4
  • 04.5
  • 44.6
ह. पंड्या
5 (3)
स. सुदर्शन
13 (9)
ए. नॉर्तजे
2-0-20-2
4.6
4
एनरिक नॉर्तजे To हार्दिक पंड्या
चौका! शानदार कवर ड्राइव!!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई फुल लेंथ बॉल को दूर से ही पैर निकालकर ड्राइव किया शॉट कवर और मिड ऑफ़ फील्डर के बीच से कवर्स बाउंड्री की ओर चार रनों के लिए| 5 के बाद 49/2 गुजरात|
4.5
0
एनरिक नॉर्तजे To हार्दिक पंड्या
इस बार हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|
4.4
b
एनरिक नॉर्तजे To साई सुदर्शन
बाई के रूप में आया सिंगल!! बाउंसर आई गेंद को बल्लेबाज़ ने लीव किया| कीपर उसे अपने दस्तानों में नहीं ले पाए और हाफ स्टॉप हुआ| गैप में गई गेंद जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
4.3
0
एनरिक नॉर्तजे To साई सुदर्शन
ऑफ़ साइड पर डाली गई गेंद को फ्लिक किया शॉर्ट लेग की तरफ, फील्डर वहां मौजूद थे| रन नहीं हो सका|
4.2
6
एनरिक नॉर्तजे To साई सुदर्शन
छक्का! फ्री हिट का पूरा फायदा बल्लेबाज़ ने उठाया| सोच समझकर खेला गया था स्कूप शॉट| इस शॉट के लिए आप फील्डर नहीं तैनात कर सकते| स्कूप करते हुए गेंद को बाउंड्री लाइन के पार भेजा मैक्सिमम के लिए|
4.2
nb
एनरिक नॉर्तजे To हार्दिक पंड्या
नो बॉल अब अगली गेंद फ्री हिट होगी| ऑफ़ साइड पर इस गेंद को खेला था जहाँ से एक रन का मौका बन गया| अब अगली गेंद फ्री हिट होगी और स्ट्राइक पर सुदर्शन होंगे|
हार्दिक पंड्या होंगे अगले बल्लेबाज़| 
4.1
W
एनरिक नॉर्तजे To शुभमन गिल OUT!
आउट!! क्लीन बोल्ड!! एनरिक नॉर्तजे आये और वो छा गए| इस बार गिल को पवेलियन की राह दिखाई| एक बार फिर से बल्लेबाज़ को अपनी गति से पूरी तरह से बीट करते हुए डंडा उखाड़ दिया| 14 रन बनाकर गिल लौटे पवेलियन| फिर से गुड लेंथ से अंदर आई गेंद को बल्लेबाज़ ने पीछे से खेल दिया| गति और इनस्विंग से पूरी तरह से बीट हुए और बॉल जाकर मिडिल और लेग स्टम्प उड़ा गई| 36/2 गुजरात|
ओवर की समाप्ति 4 : 36/1
6 रन
  • 03.1
  • 43.2
  • 13.3
  • 03.4
  • 13.5
  • 03.6
स. सुदर्शन
7 (6)
श. गिल
14 (12)
म. कुमार
2-0-14-0
3.6
0
मुकेश कुमार To साई सुदर्शन
डॉट गेंद!! बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला| 36/1 गुजरात|
3.5
1
मुकेश कुमार To शुभमन गिल
सिंगल मिल पायेगा यहाँ पर| बल्लेबाज़ द्वारा बैक फुट से ऑन साइड पर फ्लिक करते हुए एक रन लिया गया|
3.4
0
मुकेश कुमार To शुभमन गिल
डॉट गेंद, बल्लेबाज़ ने इसे बैक फुट से लगाया गया करारा पुल शॉट लगाया लेकिन रन नही हो सका|
3.3
1
मुकेश कुमार To साई सुदर्शन
सिंगल! हलके हाथों से गेंद को ऑन साइड पर खेला और तेज़ी से भागकर रन पूरा कर लिया|
3.2
4
मुकेश कुमार To साई सुदर्शन
चौका! शानदार टाइमिंग के साथ गैप ढूंडा कवर्स और पॉइंट के बीच से| गेंद सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
3.1
0
मुकेश कुमार To साई सुदर्शन
ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर की गेंद पर कट शॉट लगाने गए और बीट हुए| कोई रन नहीं हुआ|
ओवर की समाप्ति 3 : 30/1
8 रन
  • W 2.1
  • 12.2
  • 02.3
  • 5 NB 2.4
  • 12.4
  • 12.5
  • 02.6
श. गिल
13 (10)
स. सुदर्शन
2 (2)
ए. नॉर्तजे
1-0-8-1
2.6
0
एनरिक नॉर्तजे To शुभमन गिल
डॉट गेंद के साथ हुई ओवर की समाप्ति| बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|
2.5
1
एनरिक नॉर्तजे To साई सुदर्शन
आगे आकर गेंद को मिड ऑन की दिशा में खेला जहाँ से 1 रन मिल गया|
2.4
1
एनरिक नॉर्तजे To शुभमन गिल
इस बार क्रीज़ में रहकर गेंद को खेला एक रन के लिए|
2.4
nb
एनरिक नॉर्तजे To शुभमन गिल
नो बॉल और चौका! अब अगली गेंद फ्री हिट होगी| लेंथ बॉल को मिड विकेट की दिशा में पुल कर दिया और गैप हासिल करते हुए चौका बटोरा|
2.3
0
एनरिक नॉर्तजे To शुभमन गिल
लेग साइड पर डाली गई गेंद को पुश किया लेकिन रन का मौका नही बना|
2.2
1
एनरिक नॉर्तजे To साई सुदर्शन
कलाईयों का इस्तेमाल करते हुए सिंगल लिया|
अगले बल्लेबाज़ साई सुदर्शन होंगे| 
2.1
W
एनरिक नॉर्तजे To ऋद्धिमान साहा OUT!
आउट!! बोल्ड!! एनरिक नॉर्तजे ने आते ही पहली गेंद पर विकेट हासिल कर ली है| 14 रन बनाकर साहा लौटे पवेलियन| इस बार तो अपनी गति से बल्लेबाज़ साहा को पूरी तरह से चौंकाकर रख दिया| गुड लेंथ से पड़कर अंदर आई गेंद| बल्लेबाज़ उसे समझ नहीं पाए और जबतक बल्ला लाते गेंद पैड्स को लगते हुए विकेट से जा टकराई और बूम| 22/1 गुजरात|
एनरिक नॉर्तजे गेंदबाजी के लिए आये हैं...
ओवर की समाप्ति 2 : 22/0
8 रन
  • 41.1
  • 01.2
  • 01.3
  • 41.4
  • 01.5
  • 01.6
श. गिल
8 (6)
ऋ. साहा
14 (6)
म. कुमार
1-0-8-0
1.6
0
मुकेश कुमार To शुभमन गिल
डॉट गेंद के साथ हुई ओवर की समाप्ति| छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया| कोई रन नहीं हुआ| 22/0 गुजरात|
1.5
0
मुकेश कुमार To शुभमन गिल
डॉट गेंद!! प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
1.4
4
मुकेश कुमार To शुभमन गिल
चौका!! गिल स्पेशल!! बैकफुट पर जाकर इस गेंद को कवर्स और एक्स्ट्रा कवर्स की दिशा में पंच कर दिया| टाइमिंग शानदार जिस वजह से चार रनों के लिए निकल गई गेंद|
1.3
0
मुकेश कुमार To शुभमन गिल
डॉट गेंद!! इस बार हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|
1.2
0
मुकेश कुमार To शुभमन गिल
इस बार क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया| रन का मौका नहीं हो सका|
1.1
4
मुकेश कुमार To शुभमन गिल
चौका! बाउंड्री गिल के साथ गिल ने किया आगाज़| ये गेंद कवर्स की तरफ गैप में निकल गई| बल्लेबाज़ ने इसे कवर्स की तरफ पंच किया और चार रन हासिल किये|
दूसरे छोर से गेंद लेकर मुकेश कुमार आयें हैं| 
ओवर की समाप्ति 1 : 14/0
14 रन
  • 00.1
  • 00.2
  • 40.3
  • 40.4
  • 00.5
  • 60.6
ऋ. साहा
14 (6)
श. गिल
0 (0)
ख. अहमद
1-0-14-0
0.6
6
खलील अहमद To ऋद्धिमान साहा
छक्का! मैक्सिमम के साथ हुई ओवर की समाप्ति| खड़े-खड़े पुल लगा दिया| पैड्स पर डाली गई गेंद पर लेग साइड पर पुल कर दिया और छह रन हासिल किया| पहला ओवर काफी महंगा साबित हुआ|
0.5
0
खलील अहमद To ऋद्धिमान साहा
यॉर्कर गेंद!! ऑफ़ ड्राइव किया गया लेकिन उसे रोक दिया गया| मिड ऑफ़ फील्डर ने उसे रोक दिया|
0.4
4
खलील अहमद To ऋद्धिमान साहा
एक और चौका इस ओवर से साहा के बल्ले से निकलता हुआ| नज़ाकत भरा शॉट!!! सीधा गेंदबाज़ के सर के ऊपर से उठाकर मारा लॉन्ग ऑफ़ बाउंड्री की तरफ, ओवरपिच गेंद थी जिसका पूरा फायदा उठाया बल्लेबाज़ ने, गेंद गई सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
0.3
4
खलील अहमद To ऋद्धिमान साहा
चौका! बढ़िया शॉट बल्लेबाज़ साहा द्वारा कवर्स की तरफ| बॉल को आगे पिच कराया गया| रूम दे दिया| ड्राइव किया उसे कवर्स की तरफ और पीछे फील्डर न होने की वजह से चार रनों के लिए निकल गई गेंद|
0.2
0
खलील अहमद To ऋद्धिमान साहा
छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|
0.1
0
खलील अहमद To ऋद्धिमान साहा
प्ले एंड मिड!! ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई गेंद पर दूर से ही शॉट लगाना चाहा लेकिन संपर्क नहीं हो सका| कोई रन नहीं हुआ|
मैच की जानकारी
  • स्थान अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
  • मौसम साफ़
  • टॉस गुजरात टाइटन्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
  • परिणाम गुजरात टाइटन्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकटों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच साई सुदर्शन
  • अंपायर नंद किशोर, -, अनिल चौधरी
  • रेफ़री डेनियल मनोहर
Advertisement
मैच पोल

कौन जीतेगा मैच?

वर्म
Advertisement