Advertisement
Advertisement

चेन्नई सुपर किंग्स vs राजस्थान रॉयल्स, Match 37 Commentary, Live Updates

चेन्नई vs राजस्थान, 2020 - T20 Live Commentary

चेन्नई सुपर किंग्स vs राजस्थान रॉयल्स स्कोरकार्ड
Share
मैच खत्म   
Match 37, शेख़ ज़ाएद स्टेडियम, अबू धाबी , Oct 19, 2020
चेन्नई सुपर किंग्स चेन्नई सुपर किंग्स
125/5 (20.0/20)
राजस्थान रॉयल्स राजस्थान रॉयल्स
126/3 (17.3/20)
राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 7 विकटों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    जोस बटलर
    70(48)
तो कैसा लगा दोस्तों आपको आज का मुकाबला राजस्थान ने चेन्नई को 7 विकटों से हरा दिया| अभी के लिए बस इतना ही आप से अब कल होगी मुलाकात यहाँ दिल्ली और पंजाब के बीच होने वाले मुकाबले के साथ जो कि दुबई के मैदान पर| तबतक के लिए हमें दीजिये इजाज़त और रखिये अपना ख़याल, नमस्कार, शुभ रात्री...
प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार जोफ्रा आर्चर को उनकी धारदार गेंदबाज़ी के लिए दिया गया...
मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार जोस बटलर को दिया गया जिसके बाद उन्होंने बात करते हुए कहा कि वो इस जीत के साथ काफी खुश हैं| आगे कहा कि इस चेक से ज्यादा मेरे लिए टीम की जीत का महत्व है| आगे बोले कि मैं जब बल्लेबाज़ी करने आये तो काफी सोच समझकर उतरा था| पिछले मुकाबले में कुछ ख़ास नहीं कर सका इसलिए यहाँ मुझसे सबको अधिक उम्मीद थी| शुरुआत में मैंने थोड़ा समय ज़रूर लिया लेकिन बाद में सेट होते ही अपना काम शुरू कर दिया| जाते-जाते उन्होंने ये भी कहा कि मैं खुश हूँ कि टीम मुझसे जिस नम्बर पर खिलाना चाहती थी मैं उसपर खरा उतरा|
मैच जीतने के बाद बात करने आए राजस्थान के कप्तान स्टीव स्मिथ ने बताया कि हम काफी ख़ुश हैं कि मैच को हम जीत सके| जिस तरह से शुरुआत में ही हमने अपने 3 बल्लेबाजों को गँवा दिया था| उससे मुकाबला काफी मुश्किल हो गया था| लेकिन जोस बटलर के साथ मैंने एक अच्छी साझेदारी किया जिसके कारण हम मुकाबले को आखिरी तक ले गए और मैच जीतकर ही लौटे|
लूजिंग कप्तान एमएस धोनी ने कहा कि ये काफी निराशाजनक रहा हमारे लिए| तेज़ गेंदबाजों से लगातार इसलिए मैंने गेंदबाज़ी कराई क्योंकि बाद में पिच स्पिनर को अधिक मदद नहीं प्रदान कर रही थी| मैंने जडेजा को इसीलिए एक ओवर दिया था लेकिन वहां पर उनकी गेंद रुक कर नहीं आ रही थी इसलिए मैं तेज़ गेंदबाज़ की तरफ गया| हम काफी मेहनत कर रहे हैं लेकिन चीज़ें हमारे मुताबिक़ नहीं जा रही| हम अपने खिलाड़ियों को हमेशा बैक करते हैं और और सबको मौका देते हुए उनके ऊपर से दबाव नहीं रखना चाहते|
जोस बटलर और स्टीव स्मिथ की नाबाद 98 रनों की साझेदारी के दम पर राजस्थान ने चेन्नई को 7 विकटों से हराया| चेन्नई के ख़िलाफ़ राजस्थान की दो बैक टू बैक जीत!!! 126 रनों को हासिल करने मैदान पर आई राजस्थान की टीम ने पॉवर प्ले में ही अपने तीन टॉप बल्लेबाजों को गँवा दिया| यहाँ बेन स्टोक्स (19) तो रॉबिन उथप्पा 4 रन ही बना सके| उसके बाद बल्लेबाज़ी करने आए संजू सैमसन अपना खाता भी नही खोल सके और दीपक चहर की गेंद पर एमएस धोनो द्वारा शानदार कैच का शिकार बन गए| फिर मध्यक्रम में दो दिग्गज बल्लेबाज़ स्मिथ और बटलर ने मिलकर पारी को चतुराई से संभाला| इस बीच बल्लेबाज़ी करते हुए जोस बटलर (70) ने अपना इस सीज़न का पहला अर्धशतक लगाया और नबाद पारी खेला| उनका साथ देते हुए स्टीव स्मिथ (26) ने टीम को जीत के पार पहुँचाया| 125 रनों के छोटे से स्कोर को डिफेंड करने मैदान पर आए चेन्नई के कप्तान एमएस धोनी ने कुल 6 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया| जिसमे से उनके लिए बेहतर गेंदबाज़ रहे राहुल चहर (4-1-18-2), जिन्होंने दो विकेट अपने नाम किया| उनका साथ देते हुए जोश हेज़लवुड को 1 ही विकेट हासिल हुई|
17.3
1
रविंद्र जडेजा To स्टीव स्मिथ
सिंगल!! राजस्थान ने चेन्नई को 7 विकेट से हरा दिया| क्या कमाल की साझेदारी करते हुए बटलर और स्मिथ ने टीम को जीत की रेखा के पार ले गए| लेग साइड पर गेंद को फ्लिक किया और रन पूरा किया| दो अंकों के साथ 8 अंक हासिल करते हुए पॉइंट्स टेबल पर ऊपर गए|
17.2
1
रविंद्र जडेजा To जोस बटलर
फाइन लेग की तरफ गेंद को खेला और रन पूरा किया| स्कोर बराबर|
17.1
0
रविंद्र जडेजा To जोस बटलर
डिफेंड किया विकेट लाइन की गेंद को एक रन के लिए|
ओवर की समाप्ति 17 : 124/3
12 रन
  • 416.1
  • 016.2
  • 116.3
  • 616.4
  • 116.5
  • 016.6
स. स्मिथ
25 (33)
ज. बटलर
69 (46)
प. चावला
3-0-32-0
16.6
0
पियूष चावला To स्टीव स्मिथ
डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| जीत से महज़ 2 रन दूर राजस्थान| जिसकी उम्मीद थी वो हुआ, काफी जल्द इस मुकाबले को ख़त्म करते हुए दोनों बल्लेबाज़|
16.5
1
पियूष चावला To जोस बटलर
मिस विकेट की दिशा में गेंद को खेला और सिंगल लिया|
16.4
6
पियूष चावला To जोस बटलर
छक्का!! कैच तो पकड़ा जडेजा ने लेकिन गेंद को सीमा रेखा के बाहर जाते हुए गेंद को अंदर नहीं रख पाए और लिए दिए जीमा रेखा के पार गिर गए| प्रयास बेहतरीन लेकिन फायदा कुछ नहीं|
16.3
1
पियूष चावला To स्टीव स्मिथ
हलके हाथों से गेंद को ऑफ़ साइड पर पुश किया और रन हासिल किया|
16.2
0
पियूष चावला To स्टीव स्मिथ
आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया|
16.1
4
पियूष चावला To स्टीव स्मिथ
पहली गेंद पर स्लॉग स्वीप और चौका!! 10 रन जीत से दूर राजस्थान| जल्दी जीतना चाहते हैं यहाँ पर ताकि रन रेट ठीक रहे|
दुसरे टाइम आउट का हुआ समय!!! 112/3 राजस्थान, लक्ष्य से महज़ 14 रन दूर| जीत एक औपचारिकता लगती हुई| बटलर शो देखने को ज़रूर मिला आज| चेन्नई हर डिपार्टमेंट में हुई फेल|
ओवर की समाप्ति 16 : 112/3
4 रन
  • 015.1
  • 015.2
  • 115.3
  • 115.4
  • 115.5
  • 115.6
स. स्मिथ
20 (29)
ज. बटलर
62 (44)
श. ठाकुर
4-0-34-0
15.6
1
शार्दुल ठाकुर To स्टीव स्मिथ
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| पॉइंट की दिशा में गेंद को खेला और रन पूरा किया|
15.5
1
शार्दुल ठाकुर To जोस बटलर
पैड्स लाइन की गेंद को ऑन साइड पर खेला और रन हासिल किया|
15.4
1
शार्दुल ठाकुर To स्टीव स्मिथ
समझदारी के साथ गेंद को लेग साइड पर खेला एक रन के लिए|
15.3
1
शार्दुल ठाकुर To जोस बटलर
पैड्स पर डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की दिशा में खेला| फील्डर गेंद पर आये लेकिन सिंगल से नहीं रोक पाए|
15.2
0
शार्दुल ठाकुर To जोस बटलर
छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|
15.1
0
शार्दुल ठाकुर To जोस बटलर
पैड्स लाइन की गेंद को लेग साइड पर खेला लेकिन गैप नहीं मिला|
ओवर की समाप्ति 15 : 108/3
16 रन
  • 214.1
  • 114.2
  • 414.3
  • 414.4
  • 414.5
  • 114.6
ज. बटलर
60 (40)
स. स्मिथ
18 (27)
प. चावला
2-0-20-0
14.6
1
पियूष चावला To जोस बटलर
सिंगल!!!! इसी के साथ बड़े ओवर की हुई समाप्ति| ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को मिड ऑफ की ओर पंच करते हुए सिंगल लिया| 30 गेंदों पर 18 रनों की दरकार|
14.5
4
पियूष चावला To जोस बटलर
चौका!!! बाउंड्री की हैट्रिक यहाँ पर बटलर दवारा| ओवरपिच बॉल को लॉन्ग ऑन की दिशा में खेला| हवा में गई गेंद फील्डर वहां मौजूद लेकिन एक टप्पा खाकर जाएगी सीमा रेखा के बाहर मिला चार रन|
14.4
4
पियूष चावला To जोस बटलर
चौका!!!! बैक टू बैक बाउंड्री आती हुई यहाँ पर बद्लर के बल्ले से| ऑफ स्टंप पर डाली हुई बॉल को पॉइंट की दिशा में कट किया| गेंद गई सीमा रेखा के बाहर मिला चार रन|
14.3
4
पियूष चावला To जोस बटलर
चौका!!!!! इसी के साथ जोस बटलर ने अपना इस लीग का पहला अर्धशतक लगाया| आगे डाली हुई बॉल को लॉन्ग ऑफ की दिशा में पंच किया| एक टप्पा खाकर गेंद गई सीमा रेखा के बाहर मिला चार रन|
14.2
1
पियूष चावला To स्टीव स्मिथ
कवर्स की दिशा में पंच करते हुए सिंगल लिया|
14.1
2
पियूष चावला To स्टीव स्मिथ
पैड्स लाइन की गेंद को स्वीप किया फाइन लेग की दिशा में 2 रन आया|
ओवर की समाप्ति 14 : 92/3
9 रन
  • 113.1
  • 013.2
  • 213.3
  • 113.4
  • 413.5
  • 113.6
स. स्मिथ
15 (25)
ज. बटलर
47 (36)
श. ठाकुर
3-0-30-0
13.6
1
शार्दुल ठाकुर To स्टीव स्मिथ
शॉट ये भी कड़क लेकिन सिंगल मिलेगा| 9 रन इस ओवर से आये| एक महत्वपूर्ण साझेदारी पनपती हुई| 36 गेंद 34 रनों की दरकार|
13.5
4
शार्दुल ठाकुर To स्टीव स्मिथ
चौका!! स्कूप शॉट का इस्तेमाल और गेंद गई फाइन लेग बाउंड्री के पार चार रनों के लिए| पहली ही मन बना लिया था और चतुराई के साथ उसे पूरा किया|
13.4
1
शार्दुल ठाकुर To जोस बटलर
बैकफुट से गेंद को पंच करते हुए रन हासिल किया|
13.3
2
शार्दुल ठाकुर To जोस बटलर
लेग साइड पर गेंद को फ्लिक करते हुए दो रन हासिल कर लिया|
13.2
0
शार्दुल ठाकुर To जोस बटलर
आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया|
13.1
1
शार्दुल ठाकुर To स्टीव स्मिथ
पॉइंट की दिशा में गेंद को खेला एक रन के लिए|
ओवर की समाप्ति 13 : 83/3
4 रन
  • 012.1
  • 212.2
  • 012.3
  • 112.4
  • 012.5
  • 112.6
स. स्मिथ
9 (22)
ज. बटलर
44 (33)
प. चावला
1-0-4-0
12.6
1
पियूष चावला To स्टीव स्मिथ
पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की दिशा में फ्लिक करते हुए सिंगल लिया| 42 गेंदों पर 43 रनों की दरकार|
12.5
0
पियूष चावला To स्टीव स्मिथ
ऑफ स्टंप पर डाली हुई फुल लेंथ की गेंद को स्मिथ पॉइंट की ओर गाइड करने गए| बल्ले पर नही आई बॉल कीपर के हाथ में गई|
12.4
1
पियूष चावला To जोस बटलर
कवर्स की दिशा में पंच किया गैप में गई गेंद 2 रन आया|
12.3
0
पियूष चावला To जोस बटलर
प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को कट करने का प्रयास| बल्ले पर नही आई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई| रन नही मिला|
12.2
2
पियूष चावला To जोस बटलर
आगे डाली हुई गेंद को कदमों का इस्तेमाल करते हुए मिड विकेट की दिशा में पुश किया और तेज़ी से 2 रन पूरा किया|
12.1
0
पियूष चावला To जोस बटलर
ऑफ स्टंप पर डाली हुई गेंद स्पिन गेंद को मिड ऑफ की और बटलर ने पुश किया रन नही आया|
पियूष चावला को गेंदबाज़ी के लिए लाया गया है...
ओवर की समाप्ति 12 : 79/3
13 रन
  • 011.1
  • 211.2
  • 411.3
  • 611.4
  • 011.5
  • 111.6
ज. बटलर
41 (29)
स. स्मिथ
8 (20)
श. ठाकुर
2-0-21-0
11.6
1
शार्दुल ठाकुर To जोस बटलर
एक और मिस्फील्ड चेन्नई के फील्डरों द्वारा| इस बार केदार से हुई चूक| कवर्स की दिशा से सिंगल हासिल किया| 48 गेंद 47 रनों की दरकार|
11.5
0
शार्दुल ठाकुर To जोस बटलर
पैड्स लाइन की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा लेकिन गैप नहीं मिला|
11.4
6
शार्दुल ठाकुर To जोस बटलर
छक्का और इसी के साथ दोनों बल्लेबज़ो के बीच अर्धशतकीय साझेदारी भी पूरी हुई| दबाव वापिस गेंदबाज़ के ऊपर डालते हुए| 50 गेंद 48 रनों की दरकार|
11.3
4
शार्दुल ठाकुर To जोस बटलर
बेहतरीन कट शॉर्ट!!! चौका मिलेगा!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद पर करारा कट किया| बाहें खोलने का मौका मिला और पूरा फायदा उठाया| गेंद फील्डर के बाईं ओर से तेज़ी से निकल गई| डीप कवर बाउंड्री के पार गोली की रफ़्तार से चार रन के लिए|
11.2
2
शार्दुल ठाकुर To जोस बटलर
बैकफुट से गेंद को कवर्स की दिशा में पंच किया| चावला ने डाईव लगाकर गेंद को रोका और दो रन बचाया|
11.1
0
शार्दुल ठाकुर To जोस बटलर
कैच की बड़ी अपील लेकिन अम्पायर सहमत नहीं| सही फ़ैसला, गेंद और बल्ले का कोई संपर्क नहीं हुआ था| अतिरिक्त उछाल से चकमा खा गए बल्लेबाज़|
ओवर की समाप्ति 11 : 66/3
7 रन
  • 210.1
  • 010.2
  • 210.3
  • 110.4
  • 110.5
  • 1 LB 10.6
ज. बटलर
28 (23)
स. स्मिथ
8 (20)
स. करन
1-0-6-0
10.6
LB
सैम करन To जोस बटलर
लेग बाई के रूप में आया सिंगल!!! ऑन साइड पर खेलने का प्रयास था लेकिन गेंद की लाइन से बीट हुए और पैड्स पर खा बैठे| गैप में गई गेंद जहाँ से सिंगल का मौका बन गया| 54 गेंद 60 रनों की दरकार|
10.5
1
सैम करन To स्टीव स्मिथ
आउटस्विंगर!! पॉइंट की दिशा में गेंद को खेला एक रन के लिए|
10.4
1
सैम करन To जोस बटलर
पंच किया ऑफ़ साइड पर गेंद को एक रन के लिए|
10.3
2
सैम करन To जोस बटलर
दो और रन मिल जायेगा| थर्ड मैन की दिशा में गेंद को गाइड किया और रन पूरा किया|
10.2
0
सैम करन To जोस बटलर
सीधे बल्ले से मिड ऑफ़ की दिशा में गेंद को खेला लेकिन रन नहीं हुआ|
10.1
2
सैम करन To जोस बटलर
पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को बड़े आराम से स्क्वायर लेग की तरफ खेला और दो रन हासिल किया|
सैम करन गेंदबाज़ी के लिए आये हैं...
ओवर की समाप्ति 10 : 59/3
8 रन
  • 09.1
  • 1 WD 9.2
  • 29.2
  • 49.3
  • 19.4
  • 09.5
  • 09.6
स. स्मिथ
7 (19)
ज. बटलर
23 (18)
श. ठाकुर
1-0-8-0
9.6
0
शार्दुल ठाकुर To स्टीव स्मिथ
आगे डाली हुई बॉल को मिड ऑन की दिशा में पुल किया| फाफ़ वहां मौजूद, रन का मौका नही बन पाया| राजस्थान को 60 गेंदों में 6.7 प्रति ओवर की दर से 67 रन चाहिए|
9.5
0
शार्दुल ठाकुर To स्टीव स्मिथ
पॉइंट की दिशा में पुश करते हुए रन लेना चाहते थे स्मिथ| लेकिन सही समय पर बटलर ने किया माना|
9.4
1
शार्दुल ठाकुर To जोस बटलर
लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को मिड ऑन की ओर पुश करते हुए 1 रन निकला|
9.3
4
शार्दुल ठाकुर To जोस बटलर
चौका !!! पैरों पर डाली गई गेंद को बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया मिड विकेट बाउंड्री की तरफ| गैप में गई गेंद सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
9.2
2
शार्दुल ठाकुर To जोस बटलर
ऊपर डाली हुई बॉल को कवर्स की दिशा में पुश करते हुए 2 रन हासिल किया|
9.2
1WD
शार्दुल ठाकुर To जोस बटलर
वाइड!!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद अम्पायर ने वाइड करार दिया|
9.1
0
शार्दुल ठाकुर To जोस बटलर
प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को कट करने का प्रयास| बल्ले पर नही आई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई| रन नही मिला|
धोनी ने किया है गेंदबाज़ी में बदलाव क्या यह होगा चेन्नई के लिए बेहतर फ़ैसला देखा होगा बाकी?
शार्दुल ठाकुर गेंदबाज़ी करने आए...
टाइम आउट का हुआ समय!!! 9 ओवर की समाप्ति के बाद 51/3 राजस्थान, लक्ष्य से फिलहाल 75 रन दूर| क्रीज़ पर स्मिथ और बटलर मौजूद, जिनसे टीम को जीत की रेखा के ले जाने की उम्मीद होगी| धोनी को विकेट की तलाश| कौन करेगा कमाल?
ओवर की समाप्ति 9 : 51/3
8 रन
  • 08.1
  • 18.2
  • 28.3
  • 48.4
  • 08.5
  • 18.6
ज. बटलर
16 (14)
स. स्मिथ
7 (17)
ज. हेज़लवुड
4-0-19-1
8.6
1
जोश हेज़लवुड To जोस बटलर
विकेट लाइन पर डाली हुई बॉल को कवर्स की दिशा में पंच करते हुए सिंगल पूरा किया| 9 ओवर के बाद 51/3 राजस्थान को जीत के लिए 66 गेंदों पर 75 रनों की दरकार|
8.5
0
जोश हेज़लवुड To जोस बटलर
ऑफ स्टंप पर पटकी गई गेंद को मिड ऑफ की ओर पुश किया रन नही मिला|
8.4
4
जोश हेज़लवुड To जोस बटलर
चौका!!!! इसी के साथ राजस्थान ने 50 रन पूरा किया| आगे डाली हुई बॉल को सीधे बल्ले से लॉन्ग ऑन की दिशा में खेला| हवा में गई गेंद लेकिन फील्डर पीछे मौजूद नही| एक टप्पा खाकर बॉल गई सीमा रेखा के बाहर मिला चार रन|
8.3
2
जोश हेज़लवुड To जोस बटलर
लेंथ में छोटी डाली हुई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल किया और तेज़ी से 2 रन हासिल किया|
8.2
1
जोश हेज़लवुड To स्टीव स्मिथ
विकेट लाइन की गेंद को मिड ऑफ की ओर पुश करते हुए स्मिथ ने सिंगल लिया|
8.1
0
जोश हेज़लवुड To स्टीव स्मिथ
पैड्स लाइन की गेंद को मिड ऑन की दिशा में पुश किया| फील्डर वहां तैनात रन नही हुआ|
ओवर की समाप्ति 8 : 43/3
3 रन
  • 07.1
  • 07.2
  • 27.3
  • 07.4
  • 07.5
  • 17.6
स. स्मिथ
6 (15)
ज. बटलर
9 (10)
द. चहर
4-1-18-2
7.6
1
दीपक चहर To स्टीव स्मिथ
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| पॉइंट की तरफ गेंद को खेला और रन पूरा किया| 8 के बाद 43/3 राजस्थान, 72 गेंद 83 रनों की दरकार|
7.5
0
दीपक चहर To स्टीव स्मिथ
पंच किया बैकफुट से कवर्स की तरफ और एक और डॉट बॉल|
7.4
0
दीपक चहर To स्टीव स्मिथ
चहल कदमी करते हुए गेंद को लाइन में आकर डिफेंड कर दिया|
7.3
2
दीपक चहर To स्टीव स्मिथ
मिस्फील्ड और दो रन दे बैठे कवर्स फील्डर| आगे की गेंद को पकड़ने में असफल रहे और दो रन मिल गया|
7.2
0
दीपक चहर To स्टीव स्मिथ
गुड लेंथ की गेंद को डिफेंड कर दिया| समय लेकर खेलते हुए स्मिथ यहाँ पर|
7.1
0
दीपक चहर To स्टीव स्मिथ
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद, स्मिथ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया| मिड ऑन फील्डर ने गेंद को फील्ड किया|
ओवर की समाप्ति 7 : 40/3
9 रन
  • 16.1
  • 46.2
  • 26.3
  • 16.4
  • 06.5
  • 16.6
स. स्मिथ
3 (9)
ज. बटलर
9 (10)
र. जडेजा
1-0-9-0
6.6
1
रविंद्र जडेजा To स्टीव स्मिथ
ओवरपिंच बॉल को कवर्स की ओर पंच करते हुए 1 रन हासिल किया| 7 ओवर की समाप्ति के बाद 40/3 राजस्थान|
6.5
0
रविंद्र जडेजा To स्टीव स्मिथ
विकेट लाइन की गेंद को सीधे बल्ले से डिफेंड कर दिया|
6.4
1
रविंद्र जडेजा To जोस बटलर
लेग स्टंप पर डाली हुई बॉल को मिड ऑन की ओर खेलते हुए 1 रन लिया|
6.3
2
रविंद्र जडेजा To जोस बटलर
पैड्स लाइन की गेंद को फाइन लेग की दिशा में स्वीप किया 2 रन आया|
6.2
4
रविंद्र जडेजा To जोस बटलर
चौका!!! इस बाउंड्री के साथ राजस्थान के बल्लेबाजों के ऊपर से प्रेशर कुछ कम होगा| आगे डाली गई गेंद को रिवर्स स्वीप किया| पॉइंट की दिशा में गई गेंद| मिला चार रन|
6.1
1
रविंद्र जडेजा To स्टीव स्मिथ
ऊपर डाली गई गेंद को मिड ऑफ की ओर पुश करते हुए सिंगल लिया|
रविन्द्र जडेजा गेंदबाज़ी करने के लिए आए...
पॉवर प्ले की हुई समाप्ति| 6 ओवर के बाद 31/3 राजस्थान| चेन्नई के गेंदबाजों ने राजस्थान के बल्लेबाजों पर हल्ला बोल दिया है| अभी तक स्मिथ एंड आर्मी ने अपने 3 टॉप ऑडर बल्लेबाजों को गँवा दिया हैं| फ़िलहाल क्रीज़ पर बटलर और स्मिथ बल्लेबाज़ी करते हुए...
ओवर की समाप्ति 6 : 31/3
3 रन
  • 05.1
  • 15.2
  • 05.3
  • 25.4
  • 05.5
  • 05.6
ज. बटलर
2 (7)
स. स्मिथ
1 (6)
ज. हेज़लवुड
3-0-11-1
5.6
0
जोश हेज़लवुड To जोस बटलर
छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया| फील्डर ने कवर्स पर गेंद को फील्ड किया|
5.5
0
जोश हेज़लवुड To जोस बटलर
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, मिड ऑफ फील्डर ने गेंद को फील्ड किया|
5.4
2
जोश हेज़लवुड To जोस बटलर
ड्राइव किया कवर्स की दिशा में गेंद को और गैप से दो रन हासिल कर लिए|
5.3
0
जोश हेज़लवुड To जोस बटलर
आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया|
5.2
1
जोश हेज़लवुड To स्टीव स्मिथ
विकेट लाइन की गेंद को क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया|
5.1
0
जोश हेज़लवुड To स्टीव स्मिथ
नॉट आउट!! रिव्यु असफ़ल हुआ चेन्नई का यहाँ पर| क्रॉस मारने गए थे स्मिथ और गेंद की लाइन से बीट हुए| गेंद जाकर फ्रंट पैड्स से टकराई और एलबीडबल्यू की बड़ी अपील हुई| अम्पायर के नकारने के बाद रिव्यु लिया गया जो अंत में नॉट आउट दिया गया|
एलबीडबल्यू की अपील अम्पायर ने नकारा धोनी ने लिया रिव्यु...
ओवर की समाप्ति 5 : 28/3
0 रन
  • 04.1
  • 04.2
  • W 4.3
  • 04.4
  • 04.5
  • 04.6
ज. बटलर
0 (3)
स. स्मिथ
0 (4)
द. चहर
3-1-15-2
4.6
0
दीपक चहर To जोस बटलर
डॉट बॉल के साथ हुई विकेट मेडेन ओवर की समाप्ति| लेग स्टंप की गेंद को मिड ऑन की दिशा में पुश किया रन नही हो सका| 5 ओवर के बाद 28/3 राजथान जीत से अभी भी 98 रन दूर|
4.5
0
दीपक चहर To जोस बटलर
ऑफ स्टंप पर डाली हुई बॉल को मिड ऑन की ओर पुश किया| फील्डर के हाथ में गई गेंद रन नही आया|
4.4
0
दीपक चहर To जोस बटलर
आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया|
जोस बटलर क्रीज़ पर बल्लेबाज़ी के लिए आते हुए...
4.3
W
दीपक चहर To संजू सैमसन OUT!
आउट!!!! कैच आउट!!! यह 200वां मुकाबला है एमएस धोनी का आज कुछ अदबुध करके दिखाएगे माही!!! तीसरा झटका राजस्थान को लगता हुआ तहां पर| चेन्नई मैच में वापसी करती हुई| संजूसैमसन बिना खाता खोले हए लौटे पवेलियन| राहुल चहर ने किया अपना दूसरा शिकार| लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को संजू फाइन लेग की दिशा में खेलने गए| बल्ले का अंदरूनी किनारा लेती हुई बॉल| कीपर के बाई ओर गई| धोनी ने एक हाथ से बाई ओर डाईव लगाकर कैच को पकड़ा| 28/3 राजस्थान|
4.2
0
दीपक चहर To संजू सैमसन
छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया| गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|
4.1
0
दीपक चहर To संजू सैमसन
प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को डिफेंड करने का प्रयास| बल्ले पर नही आई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई| रन नही मिला|
ओवर की समाप्ति 4 : 28/2
2 रन
  • 23.1
  • W 3.2
  • 03.3
  • 03.4
  • 03.5
  • 03.6
स. स्मिथ
0 (4)
स. सैमसन
0 (0)
ज. हेज़लवुड
2-0-8-1
3.6
0
जोश हेज़लवुड To स्टीव स्मिथ
डॉट बॉल के साथ हुई सफल ओवर की समाप्ति| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद, स्मिथ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, मिड ऑन फील्डर ने गेंद को फील्ड किया| 4 के बाद 28/2 राजस्थान|
3.5
0
जोश हेज़लवुड To स्टीव स्मिथ
छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|
3.4
0
जोश हेज़लवुड To स्टीव स्मिथ
एक और बार विकटों की लाइन पर डाली गई गेंद जिसे स्मिथ ने ब्लॉक कर दिया|
3.3
0
जोश हेज़लवुड To स्टीव स्मिथ
विकेट लाइन की गेंद को सीधे बल्ले से खेल दिया|
स्टीव स्मिथ बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
3.2
W
जोश हेज़लवुड To रॉबिन उथप्पा OUT!
आउट!! कैच आउट!!! दूसरा झटका राजस्थान को लगता हुआ| क्या यहाँ से मैच में ट्विस्ट आएगा? उथप्पा एक खराब शॉट खेलते हुए अपना विकेट तोहफे में दे बैठे| ऑफ़ स्टम्प पर डाली गई गेंद को फाइन लेग की तरफ रैम शॉट लगाने गए| गेंद बल्ले पर ठीक तरह से आई नहीं और ग्लव्स से लगकर कीपर की तरफ हवा में खिल गई| धोनी ने कैच की कॉल की और उसे पूरा किया| 28/2 राजस्थान| लक्ष्य से 98 रन दूर|
3.1
2
जोश हेज़लवुड To रॉबिन उथप्पा
चिप किया मिड ऑन के ऊपर से गेंद को वहां पर| सैम ने उसका पीछा करते हुए सीमा रेखा से पहले रोका और दो रन बचाए|
संजू सैमसन बल्लेबाज़ी के लिए आते हुए..
ओवर की समाप्ति 3 : 26/1
6 रन
  • 12.1
  • 02.2
  • 02.3
  • 12.4
  • 42.5
  • W 2.6
ब. स्टोक्स
19 (11)
र. उथप्पा
2 (7)
द. चहर
2-0-15-1
2.6
W
दीपक चहर To बेन स्टोक्स OUT!
बोल्ड!!! क्लीन बोल्ड!!!! पहली सफ़लता यहाँ पर चेन्नई को मिलती हुई| कुछ इस तरह से ही विकेट हासिल करना हिगा धोनी एंड आर्मी को यहाँ पर मुकाबले में बने रहने के लिए| बेन स्टोक्स 19 रन बनाकर पवेलियन लौटे| दीपक चहर ने किया अपना पहला शिकार| ऑफ स्टंप पर डाली हुई गेंद को स्टोक्स पॉइंट की दिशा में कट करने गए| बल्ले का अंदरूनी किनारा लेती हुई बॉल सीधे स्टंप्स को जा लगी| 26/1 राजस्थान|
2.5
4
दीपक चहर To बेन स्टोक्स
चौका!!!! ऊपर डाली गई गेंद को कवर्स की दिशा में ड्राइव किया| गैप में गई गेंद सीधे सीमा रेखा के बाहर मिला चार रन|
2.4
1
दीपक चहर To रॉबिन उथप्पा
ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को पॉइंट की दिशा में कट करते हुए सिंगल लिया|
2.3
0
दीपक चहर To रॉबिन उथप्पा
विकेट लाइन की गेंद को उथप्पा ने सीधे बल्ले से डिफेंड कर दिया|
2.2
0
दीपक चहर To रॉबिन उथप्पा
पैड्स लाइन की बॉल को मिड ऑन की ओर पुश करते हुए सिंगल लिया|
2.1
1
दीपक चहर To बेन स्टोक्स
फुल लेंथ डाली गई गेंद को कवर्स के ऊपर से खेला| हवा में गई बॉल फील्डर पीछे मौजूद लेकिन बॉल उनके पास टप्पा खाकर गई| मिला 1 रन|
ओवर की समाप्ति 2 : 20/0
10 रन
  • 4 LB 1.1
  • 11.2
  • 01.3
  • 01.4
  • 41.5
  • 11.6
ब. स्टोक्स
14 (8)
र. उथप्पा
1 (4)
ज. हेज़लवुड
1-0-6-0
1.6
1
जोश हेज़लवुड To बेन स्टोक्स
एक और बार हवा में गेंद लेकिन फिर से नो मेंस लैंड में गिरी| इस बार थर्ड मैन की तरफ गई थी गेंद| जोखिम उठाकर खेलते हुए बल्लेबाज़, इससे चेन्नई को फायदा हो सकता है| 2 के बाद 20/0 राजस्थान|
1.5
4
जोश हेज़लवुड To बेन स्टोक्स
टॉप एज और चौका मिल जाएगा| बल्लेबाज़ को फंसाने में जोश कामयाब तो हुए थे अपनी बाउंसर द्वारा लेकिन नो मेंस लैंड में गिरते हुए फाइन लेग बाउंड्री पार कर गई गेंद|
1.4
0
जोश हेज़लवुड To बेन स्टोक्स
एक और डॉट बॉल बल्ले का मुंह खोलते हुए थर्ड मैन की दिशा में खेला लेकिन एक टप्पे के बाद फील्डर जडेजा तक गई गेंद|
1.3
0
जोश हेज़लवुड To बेन स्टोक्स
स्विंग एंड मिस!! हटकर गेंद को मारने गए कवर्स की ओर लेकिन संपर्क नहीं हुआ|
1.2
1
जोश हेज़लवुड To रॉबिन उथप्पा
विकेट लाइन पर डाली गई गेंद को पॉइंट की तरफ खेला और एक रन हासिल किया|
1.1
4LB
जोश हेज़लवुड To रॉबिन उथप्पा
लेग बाई के रूप में हेज़लवुड की पहली गेंद पर आया चौका!! पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को फ्लिक करने गए| बीट हुए और पैड्स से टकराई गेंद| गति के कारण फाइन लेग बाउंड्री के पार निकल गई कीपर को बीट करते हुए|
ओवर की समाप्ति 1 : 10/0
10 रन
  • 00.1
  • 40.2
  • 00.3
  • 50.4
  • 00.5
  • 1 LB 0.6
र. उथप्पा
0 (2)
ब. स्टोक्स
9 (4)
द. चहर
1-0-9-0
0.6
LB
दीपक चहर To रॉबिन उथप्पा
नॉट आउट!!! रिव्यु हुआ रिटर्न!!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेलने गए| गेंद आउट स्विंग होती हुई बॉल पैड्स को जा लगी| एलबीडबल्यू की हुई बड़ी अपील| अम्पायर ने नकारा| धोनी ने लिया रिव्यु| रिप्ले में देखने के बाद थर्ड अम्पायर ने पाता किया| गेंद पिंच आउट साइड द लाइन को रही थी| थर्ड अम्पायर का आया फ़ैसला नॉट आउट रहे बल्लेबाज़| लेग बाई के रूप में आया 1 रन|
एलबीडबल्यू की बड़ी अपील उथप्पा के ख़िलाफ़!!! अम्पायर ने नॉट आउट करार दिया है| गेंदबाज़ काफ़ी कॉंफिडेंट दिखे, जाकर धोनी से कुच्व बात की और माही ने रिव्यु लिया...
0.5
0
दीपक चहर To रॉबिन उथप्पा
ऊपर डाली हुई बॉल को सीधे बल्ले से डिफेंड कर दिया|
0.4
5
दीपक चहर To बेन स्टोक्स
ओवर थ्रो में आया अतरिक्त रन!!!ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को मिड ऑफ की दिशा में पुश करते हुए सिंगल के लिए भागे| रायुडू ने बॉल उठाकर नॉन स्ट्राइकर एंड पर किया थ्रो| बॉल स्टंप को मिस करती हुई दो फील्डर के पास से मिड विकेट बाउंड्री लाइन के बाहर गई मिला 5 रन|
0.3
0
दीपक चहर To बेन स्टोक्स
प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को ड्राइव करने का प्रयास| बल्ले पर नही आई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई| रन नही मिला|
0.2
4
दीपक चहर To बेन स्टोक्स
चौका!!! इसी के साथ हुई रन चेज़ की शुरुआत| ऑफ स्टंप पर पटकी गई गेंद को कवर्स और पॉइंट की दिशा में पंच किया| गैप में गई बॉल कोई मौका नही यहाँ पर फील्डर के पास हिलने का भी| गेंद गई सीधे सीमा रेखा के बाहर मिला चार रन|
0.1
0
दीपक चहर To बेन स्टोक्स
गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को मिड ऑन की दिशा में पुश किया रन नही हुआ|
स्वागत है आपका इस रन चेज़ में हमारे साथ जहाँ 125 रनों को डिफेंड करने चेन्नई की टीम मैदान पर उतर चुकी है| जबकि राजस्थान की ओर से सलामी बल्लेबाज़ी का भार रॉबिन उथप्पा और बेन स्टोक्स के कंधो पर होगा| वहीँ चेन्नई के लिए पहला ओवर लेकर दीपक चहर तैयार...
मैच की जानकारी
  • स्थान शेख़ ज़ाएद स्टेडियम, अबू धाबी
  • मौसम साफ़
  • टॉस चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया
  • परिणाम राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 7 विकटों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच जोस बटलर
  • अंपायर क्रिस गॅफने, विरेंदर शर्मा, उल्हास गान्धे
  • रेफ़री मनु नैयर
Advertisement
मैच पोल

कौन जीतेगा मैच?

वर्म
Advertisement