Advertisement
Advertisement

चेन्नई सुपर किंग्स vs राजस्थान रॉयल्स, मैच 61 Commentary, Live Updates

चेन्नई vs राजस्थान, 2024 - टी-20 Live Commentary

चेन्नई सुपर किंग्स vs राजस्थान रॉयल्स स्कोरकार्ड
Share
मैच समाप्त   
मैच 61, एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई , May 12, 2024
चेन्नई सुपर किंग्स चेन्नई सुपर किंग्स
145/5 (18.2)
राजस्थान रॉयल्स राजस्थान रॉयल्स
141/5 (20.0)
चेन्नई सुपर किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकटों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    सिमरजीत सिंह
    3/26(4)
तो क्रिकेट फैन्स आज के इस पहले मुकाबले से महज़ इतना ही| आइये अब हम रुख करते हैं दिन के दूसरे गेम की तरफ जहाँ दिल्ली ने बेंगलुरु के खिलाफ टॉस जीतकर रन चेज़ करने का फैसला किया है| आइये, वहां होगी आपसे मुलाकात|
इस रन चेज़ में चेन्नई की सलामी जोड़ी ने मिलकर चार ओवर के भीतर ही 32 रन बोर्ड पर लगा दिए जिसके बाद रचीन के विकेट का पतन हुआ| उसके बाद महज़ 13 गेंदों पर 22 रनों की आक्रामक पारी खेलते हुए डैरेल मिचेल ने टीम का मोमेंटम बनाए रखा| ज़रूरी रन रेट 6 के आस पास का था जिससे हर वक़्त आगे ही चल रहे थे चेन्नई के बल्लेबाज़| इसके बाद एक दो विकेट का पतन भी हुआ और मुकाबला थोड़ा सा रोमांचक मोड़ पर आया| शिवम दुबे ने कुछ बड़े शॉट्स लगाकर नेट रन रेट को कम ज़रूर किया लेकिन विकेट पतन की वजह से मुकाबला फिर से घूमा| हाँ जड्डू का विकेट जो फील्ड का उल्लंघन करने के चलते रन आउट दिया गया उसके बाद गेम में राजस्थान ने वापसी की| वहां से फिर एक छोर से कप्तान टिके रहे जबकि अंत में समीर रिज़वी ने समझ बूझ भरी बल्लेबाज़ी करते हुए टीम को फिनिशिंग लाइन के पार पहुंचाया|    
जोस बटलर और यशस्वी जयसवाल ने टीम को 43 रनों की बेहतरीन शुरुआत दिलाई लेकिन उसके बाद विकेट के धीमेपन का फायदा चेन्नई के गेंदबाजों ने उठाया और बल्लेबाजों को बांधना शुरू कर दिया| इस बीच रियान पराग (47) और ध्रुव जुरेल (28) ने टीम की पारी को सम्भाला और स्कोर बोर्ड को आगे बढ़ाने लगे| इस दौरान पराग को एक जीवनदान भी मिला जिसका उन्होंने फायदा भी उठाया| अंतिम के ओवरों में कसी हुई गेंदबाजी के दमपर चेन्नई राजस्थान की टीम को 141 रनों पर रोकने में सफल हो पाई| वहीँ 142 रनों के इस लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई की शुरुआत अच्छी हुई|
चेन्नई ने राजस्थान को 5 विकटों से दी है मात| दो महत्वपूर्ण अंक येलो आर्मी के खाते में दर्ज हुए| इसकी बदौलत प्ले ऑफ्स की रेस में चेन्नई ने खुद को बनाए रखा है| क्या कमाल की जीत उनके खाते में गई है| टॉस तो हारे चेन्नई के कप्तान ऋतुराज गायकवाड लेकिन मुकाबला उनकी टीम ने जीत लिया है जो उन्हें काफी राहत देगा| वहीँ आज के इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन का ग़लत साबित हो गया| उनकी सोच थी कि इस धीमी विकेट पर वो चेन्नई के सामने एक बड़ा स्कोर खड़ा करेंगे लेकिन ऐसा नहीं कर पाए|
ओवर की समाप्ति 18.2 : 145/5
8 रन
  • 418.1
  • 418.2
स. रिज़वी
15 (8)
ऋ. गायकवाड
42 (41)
ट. बोल्ट
2.2-0-24-0
18.2
4
ट्रेंट बोल्ट To समीर रिज़वी
एक और चौका!! इसी के साथ चेन्नई ने राजस्थान की टीम को 5 विकटों से शिकस्त दे दी है!! समीर रिज़वी के बल्ले से आया विनिंग शॉट यहाँ पर!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई फुलटॉस गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की ओर शॉट लगाया| गैप में तेज़ी से गई गेंद चार रनों के लिए| इसी बीच चेन्नई की पूरी टीम ने जीत का जश्न मनाया|
18.1
4
ट्रेंट बोल्ट To समीर रिज़वी
चौका!! इसी के साथ स्कोर यहाँ पर बराबर होता हुआ!! समीर रिज़वी के बल्ले से आती हुई बाउंड्री यहाँ पर!! आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ और कवर्स फील्डर के बीच से ड्राइव किया| गैप में तेज़ी से गई गेंद सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए| चेन्नई को अब जीत के लिए बस 1 रन चाहिए|
ओवर की समाप्ति 18 : 137/5
8 रन
  • 117.1
  • 017.2
  • 117.3
  • 617.4
  • 017.5
  • 017.6
ऋ. गायकवाड
42 (41)
स. रिज़वी
7 (6)
न. बर्गर
3-0-21-1
17.6
0
नंद्रे बर्गर To ऋतुराज गायकवाड
डॉट गेंद!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और लीव करना बेहतर समझा| चेन्नई को अब जीत के लिए 12 गेंदों पर 5 रनों की दरकार है|
17.5
0
नंद्रे बर्गर To ऋतुराज गायकवाड
अरे वाह!!! पड़कर काँटा बदला गेंद ने और बल्लेबाज़ को चारो खाने चित कर दिया| बाहरी किनारे को छोड़ती हुई कीपर के दस्तानों में प्रस्थान कर गई गेंद|
17.4
6
नंद्रे बर्गर To ऋतुराज गायकवाड
छक्का!! कप्तान ऋतुराज गायकवाड के बल्ले से आता हुआ सिक्स यहाँ पर!! शॉर्टपिच डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा दर्शकों के बीच गई छह रनों के लिए| चेन्नई को अब जीत के लिए 5 रनों की दरकार है|
17.3
1
नंद्रे बर्गर To समीर रिज़वी
सिंगल!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने थर्ड मैन की ओर गाइड करते हुए एक रन ले लिया| चेन्नई अब जीत से बस 11 रन दूर है|
17.2
0
नंद्रे बर्गर To समीर रिज़वी
बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
17.1
1
नंद्रे बर्गर To ऋतुराज गायकवाड
सिंगल!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की तरफ खेलकर एक रन लिया|
ओवर की समाप्ति 17 : 129/5
8 रन
  • 116.1
  • 116.2
  • 016.3
  • 416.4
  • 116.5
  • 116.6
ऋ. गायकवाड
35 (37)
स. रिज़वी
6 (4)
स. शर्मा
3-0-30-0
16.6
1
संदीप शर्मा To ऋतुराज गायकवाड
सिंगल!! विकेट लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की तरफ खेलकर एक रन लिया|
16.5
1
संदीप शर्मा To समीर रिज़वी
शॉर्टपिच डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाकर एक रन लिया|
16.4
4
संदीप शर्मा To समीर रिज़वी
चौका!! समीर रिज़वी के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!! पैड्स लाइन पर डाली गई लो फुलटॉस गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर शॉट लगाया| फील्डर रियान पराग ने वहां पर आकर भरपूर अंदाज़ में प्रयास किया गेंद को रोकने का लेकिन बॉल सीमा रेखा के बाहर चली गई चार रनों के लिए|
16.3
0
संदीप शर्मा To समीर रिज़वी
ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई धीमी गति की छोटी गेंद को बल्लेबाज़ समझ नहीं सके| इसी बीच बल्ले को बीट करती हुई सीधा कीपर की तरफ गई| रन नहीं आ सका|
16.2
1
संदीप शर्मा To ऋतुराज गायकवाड
सिंगल!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर एक रन लिया|
16.1
1
संदीप शर्मा To समीर रिज़वी
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
ओवर की समाप्ति 16 : 121/5
5 रन
  • 115.1
  • 015.2
  • 215.3
  • 115.4
  • W 15.5
  • 015.6
ऋ. गायकवाड
33 (35)
स. रिज़वी
0 (0)
आ. खान
2-0-12-0
15.6
0
आवेश खान To ऋतुराज गायकवाड
डॉट बॉल के साथ एक सफल ओवर की हुई समाप्ति| अब 24 गेंद पर 21 रनों की दरकार है| बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ| कोई रन नहीं हुआ|
समीर रिज़वी इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आये हैं...
15.5
W
आवेश खान To रवींद्र जडेजा OUT!
आउट!! रन आउट!! चेन्नई को लगता हुआ एक और बड़ा झटका!! फील्ड का उल्लंघन करते हुए जड्डू रन आउट हो गए यहाँ पर| रवींद्र जडेजा 5 रन बनाकर पवेलियन लौटे!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने हलके हाथों से थर्ड मैन की तरफ गाइड किया और पहला रन तेज़ी से पूरा किया| ऐसे में फील्डर भागकर गेंद पकड़ने आए| तभी जडेजा दूसरा रन लेने क्रीज़ से काफी आगे आ गए| ऋतुराज गायकवाड ने रन लेने से मना कर दिया| फील्डर ने गेंद को कीपर की तरफ थ्रो किया| ऐसे में संजू ने गेंद को पकड़कर नॉन स्ट्राइकर एंड की तरफ थ्रो किया लेकिन बीच में जडेजा आ गए और गेंद उन्हें जा लगी| ऐसे में थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में चेक किया तो पता लगा कि जडेजा जब वापिस नॉन स्ट्राइकर एंड की तरफ भागे थे तो उन्होंने अपनी दिशा बदल दी थी| इसी वजह से उन्हें थर्ड अम्पायर ने आउट करार दिया| 121/5 चेन्नई|
15.4
1
आवेश खान To ऋतुराज गायकवाड
सिंगल!! पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की तरफ खेलकर एक रन लिया|
15.3
2
आवेश खान To ऋतुराज गायकवाड
दुग्गी!! लेंथ में छोटी डाली गई धीमी गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने अपर कट शॉट लगाया| थर्ड मैन की ओर गई गेंद जहाँ से बल्लेबाजों ने भागकर 2 रन ले लिया|
15.2
0
आवेश खान To ऋतुराज गायकवाड
बैक फुट से लगाया गया करारा पुल शॉट लगाया लेकिन रन नही हो सका|
15.1
1
आवेश खान To रवींद्र जडेजा
सिंगल!! इसी बीच रन आउट का मौका बन गया था!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर की ओर खेलकर सिंगल लेने भागे| इसी बीच फील्डर ने गेंद को उठाकर स्ट्राइकर एंड की ओर थ्रो किया जो स्टंप्स को मिस करती हुई निकल गई| इसी बीच एक रन मिल गया|
ओवर की समाप्ति 15 : 116/4
9 रन
  • 1 WD 14.1
  • 414.1
  • 114.2
  • 214.3
  • 014.4
  • 014.5
  • 114.6
र. जडेजा
3 (4)
ऋ. गायकवाड
30 (31)
य. चहल
4-0-22-1
14.6
1
युजवेंद्र चहल To रवींद्र जडेजा
हवा में गेंद| लॉन्ग ऑन बाउंड्री पर फील्डर बटलर उसके नीचे आये| कैच को पकड़ा लेकिन संतुलन नहीं बना पाए और खुद ही सीमा रेखा के पार जाने लगे| इस दौरान उन्होंने गेंद को अंदर फेंका और टीम के लिए 5 रन बचाए| इस गेंद पर आगे आकर एक लम्बा शॉट लगाने गए थे जड्डू लेकिन एलिवेशन नहीं मिल पाया था| अब 30 गेंद पर 26 रनों की दरकार है|
14.5
0
युजवेंद्र चहल To रवींद्र जडेजा
डॉट गेंद!! इस बार फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया| रन का मौका नहीं बन सका|
14.4
0
युजवेंद्र चहल To रवींद्र जडेजा
एक डॉट गेंद यहाँ पर आती हुई| पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|
14.3
2
युजवेंद्र चहल To रवींद्र जडेजा
दुग्गी!! ऑन साइड पर हलके हाथों से पुश करते हुए दो रन बटोरे|
14.2
1
युजवेंद्र चहल To ऋतुराज गायकवाड
सिंगल!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की तरफ खेलकर एक रन हासिल किया|
14.1
4
युजवेंद्र चहल To ऋतुराज गायकवाड
चौका!! खूबसूरत शॉट बल्लेबाज़ द्वारा देखने को मिला यहाँ पर!! ऑफ़ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने जगह बनाया और दीप पॉइंट की ओर कट शॉट खेला| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल| बॉल गई सीधे टप्पा खाकर सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
14.1
wd
युजवेंद्र चहल To ऋतुराज गायकवाड
वाइड! डाउन द लेग| बल्लेबाज़ की पहुंच से बहुत दूर| कीपर तक गई| अम्पायर ने बाहें फैलाई और वाइड करार दिया|
रवींद्र जडेजा बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए हैं...
ओवर की समाप्ति 14 : 107/4
15 रन
  • 613.1
  • 413.2
  • 1 WD 13.3
  • 413.3
  • 013.4
  • 013.5
  • W 13.6
श. दुबे
18 (11)
ऋ. गायकवाड
25 (29)
र. अश्विन
4-0-35-2
13.6
W
रविचंद्रन अश्विन To शिवम दुबे OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट रियान पराग बोल्ड रविचंद्रन अश्विन| शिवम दुबे की 11 गेंदों पर 18 रनों की पारी का हुआ अंत| अब 36 गेंद पर 35 रन की दरकार है| रन गति को तेज़ी से बढाने के चक्कर में इसबार शिवम अपना विकेट गंवा दिया| इस बार ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद जिसपर सामने की तरफ बड़ा शॉट लगाने गए| मिस हिट हुई| लॉन्ग ऑन की तरफ हवा में काफी ऊपर खिल गई गेंद| सीमा रेखा के ठीक आगे फील्डर उसके नीचे आये और कैच को अंजाम दिया| अपने इस शॉट से काफी निराश दिखे दुबे| 107/4 चेन्नई|
13.5
0
रविचंद्रन अश्विन To शिवम दुबे
एक और अच्छी गेंद जिसपर बल्लेबाज़ रन नहीं बना पाए| हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|
13.4
0
रविचंद्रन अश्विन To शिवम दुबे
डॉट बॉल!! बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|
13.3
4
रविचंद्रन अश्विन To शिवम दुबे
चौका! एक और बाउंड्री इस ओवर से आती हुई| अच्छा कट शॉट खेला! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को पॉइंट की ओर कट किया और बाउंड्री हासिल की है|
13.3
wd
रविचंद्रन अश्विन To शिवम दुबे
वाइड! एक अतिरिक्त गेंद और रन यहाँ पर आता हुआ| गेंदबाज़ को इससे बचना होगा|
13.2
4
रविचंद्रन अश्विन To शिवम दुबे
चौका! फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया कवर्स की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
13.1
6
रविचंद्रन अश्विन To शिवम दुबे
छक्का!!! स्टैंड एंड डेलिवर!! ये दुबे की ताक़त रही है इस साल| स्लॉट में थी गेंद| सामने की तरफ काफी ज्यादा ऊपर हवा में गेंद को खिला दिया| संपर्क इतना शानदार कि गेंद सीमा रेखा के बाहर जा गिरी छह रनों के लिए|
ओवर की समाप्ति 13 : 92/3
5 रन
  • 112.1
  • 112.2
  • 012.3
  • 112.4
  • 112.5
  • 112.6
श. दुबे
4 (5)
ऋ. गायकवाड
25 (29)
य. चहल
3-0-13-1
12.6
1
युजवेंद्र चहल To शिवम दुबे
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| ऑन साइड पर इस गेंद को बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
12.5
1
युजवेंद्र चहल To ऋतुराज गायकवाड
एक और सिंगल यहाँ पर हासिल हो पायेगा| पैड्स की गेंद पर फ्लिक किया और मिड विकेट से सिंगल हासिल किया है|
12.4
1
युजवेंद्र चहल To शिवम दुबे
इन साइड एज लेकर शॉर्ट फाइन लेग की तरफ गई गेंद| फील्डर जबतक गेंद पर आते तब तक बल्लेबाज़ ने एक रन भाग लिया|
12.3
0
युजवेंद्र चहल To शिवम दुबे
एक डॉट गेंद यहाँ पर आती हुई| ऑन साइड पर फ्लिक शॉट खेला गया लेकिन बॉल सीधा फील्डर के पास गई| रन का मौका नहीं बन सका|
12.2
1
युजवेंद्र चहल To ऋतुराज गायकवाड
क़दमों का इस्तेमाल करते हुए कवर्स की ओर गेंद को खेलकर एक रन निकाला|
12.1
1
युजवेंद्र चहल To शिवम दुबे
इस बार गैप में पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
ओवर की समाप्ति 12 : 87/3
3 रन
  • 111.1
  • 011.2
  • 011.3
  • 111.4
  • W 11.5
  • 111.6
श. दुबे
1 (1)
ऋ. गायकवाड
23 (27)
न. बर्गर
2-0-13-1
11.6
1
नंद्रे बर्गर To शिवम दुबे
सिंगल!! बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड ऑन की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
11.5
W
नंद्रे बर्गर To मोईन अली OUT!
आउट!! कैच आउट!!! कॉट आवेश खान बोल्ड नंद्रे बर्गर| एक और विकेट का पतन हुआ| इस बार मोईन अली10 रन बनाकर नंद्रे बर्गर का पहला शिकार बन गए| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई फुल गेंद जिसपर बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की तरफ स्लाइस कर दिया| एलिवेशन नहीं मिल सका| मिस टाइम हुआ शॉट और हवा में गई जिसे फील्डर ने सीमा रेखा के काफी आगे लपक लिया| अगर थोड़ी और ताक़त लगा देते तो बड़े आराम से ये गेंद सीमा रेखा के पार चली जाती| 86/3 चेन्नई, लक्ष्य से 56 रन दूर|
11.4
1
नंद्रे बर्गर To ऋतुराज गायकवाड
सिंगल!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की दिशा में खेला एक पुल शॉट जहाँ से एक रन हासिल हुआ|
11.3
0
नंद्रे बर्गर To ऋतुराज गायकवाड
डॉट गेंद यहाँ पर आई है| इस बार पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके| रन का मौका नहीं बन सका|
11.2
0
नंद्रे बर्गर To ऋतुराज गायकवाड
पैड्स पर डाली गई धीमी गति की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा लेकिन गैप नहीं मिल पाया| फील्डर ने उसे फील्ड कर लिया|
11.1
1
नंद्रे बर्गर To मोईन अली
सिंगल!! इस बार ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई छोटी गेंद| बैक फुट से गेंद को कट किया जहाँ से एक रन मिल गया|
ओवर की समाप्ति 11 : 84/2
7 रन
  • 110.1
  • 110.2
  • 210.3
  • 110.4
  • 110.5
  • 110.6
म. अली
9 (11)
ऋ. गायकवाड
22 (24)
य. चहल
2-0-8-1
10.6
1
युजवेंद्र चहल To मोईन अली
बैक फुट पंच के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस बार ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को कवर्स की तरफ पंच कर दिया जहाँ से एक रन हासिल हो गया|
10.5
1
युजवेंद्र चहल To ऋतुराज गायकवाड
इस बार विकेट लाइन की गेंद को बड़े आराम से ऑन साइड पर मोड़ा जहाँ से एक रन हासिल हुआ है|
10.4
1
युजवेंद्र चहल To मोईन अली
सिंगल!! इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
10.3
2
युजवेंद्र चहल To मोईन अली
दो रन आसानी से मिल जाएगा यहाँ पर| पैड्स की फुल गेंद को ऑन साइड पर फ्लिक किया| गैप में गई गेंद| फील्डर गेंद से दूर थे गेंद जिसका फायदा उठाते हुए बल्लेबाजों ने दो रन चुरा लिया|
10.2
1
युजवेंद्र चहल To ऋतुराज गायकवाड
लेग स्पिन गेंद| ऋतुराज ने इसपर आगे आकर लेग साइड की तरफ गेंद को फ्लिक किया जहाँ से एक रन हासिल हुआ|
10.1
1
युजवेंद्र चहल To मोईन अली
सिंगल के साथ हुई ओवर की शुरुआत!! इस बार लेग स्पिन गेंद को लेग साइड पर फ्लिक कर दिया जहाँ से एक रन हासिल हुआ|
ओवर की समाप्ति 10 : 77/2
3 रन
  • 09.1
  • 19.2
  • 19.3
  • 09.4
  • 19.5
  • 09.6
ऋ. गायकवाड
20 (22)
म. अली
4 (7)
र. अश्विन
3-0-20-1
9.6
0
रविचंद्रन अश्विन To ऋतुराज गायकवाड
डॉट गेंद!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! बल्लेबाज़ ने आगे आकार कवर्स की तरफ ड्राइव किया| फील्डर के पास टप्पा खाती हुई गई गेंद, रन नहीं मिल सका| चेन्नई को अब जीत के लिए 60 गेंदों पर 65 रनों की दरकार है|
9.5
1
रविचंद्रन अश्विन To मोईन अली
पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए एक रन निकाला|
9.4
0
रविचंद्रन अश्विन To मोईन अली
डॉट गेंद इस बार देखने को मिला!! इस दफ़ा हल्का सा गेंद को बल्लेबाज़ ने ऑफ साइड की ओर पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|
9.3
1
रविचंद्रन अश्विन To ऋतुराज गायकवाड
ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से शॉर्ट थर्ड मैन की ओर खेलकर एक रन लिया|
9.2
1
रविचंद्रन अश्विन To मोईन अली
आगे की गेंद को मोईन अली ने लॉन्ग ऑफ की तरफ खेलकर एक रन लिया|
9.1
0
रविचंद्रन अश्विन To मोईन अली
डॉट गेंद!! ओवरपिच गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन का मौका नहीं मिला|
ओवर की समाप्ति 9 : 74/2
7 रन
  • 28.1
  • 18.2
  • 1 WD 8.3
  • 18.3
  • 08.4
  • 18.5
  • 18.6
म. अली
2 (3)
ऋ. गायकवाड
19 (20)
आ. खान
1-0-7-0
8.6
1
आवेश खान To मोईन अली
सिंगल!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाकर एक रन लिया|
8.5
1
आवेश खान To ऋतुराज गायकवाड
सिंगल!! ऑफ स्टंप पर पटकी गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की तरफ खेलकर एक रन निकाला|
8.4
0
आवेश खान To ऋतुराज गायकवाड
ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर की ओर पंच किया| फील्डर वहां मौजूद, रन का मौका नहीं बन सका|
8.3
1
आवेश खान To मोईन अली
पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को मोईन अली ने मिड विकेट की ओर खेलकर अपना खाता खोला|
8.3
wd
आवेश खान To मोईन अली
वाइड!!! बाउंसर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कीपर की तरफ जाने दिया| अम्पायर ने दिया वाइड यहाँ पर|
8.2
1
आवेश खान To ऋतुराज गायकवाड
एंगल बल्ले से इस बार ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को थर्ड मैन की तरफ दिशा दिखाई| डीप में फील्डर तैनात थे लेकिन एक रन से नहीं रोक सके|
8.1
2
आवेश खान To ऋतुराज गायकवाड
दुग्गी!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई छोटी गेंद पर बल्लेबाज़ ने स्क्वायर कट करते हुए दो रन हासिल किया|
ओवर की समाप्ति 8 : 67/2
1 रन
  • 07.1
  • 07.2
  • 07.3
  • 17.4
  • W 7.5
  • 07.6
म. अली
0 (1)
ऋ. गायकवाड
15 (16)
य. चहल
1-0-1-1
7.6
0
युजवेंद्र चहल To मोईन अली
डॉट बॉल के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति| इस बार फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया| कोई रन नहीं हो सका|
मोईन अली नए बल्लेबाज़ अब क्रीज़ पर आये हैं...
7.5
W
युजवेंद्र चहल To डैरेल मिचेल OUT!
आउट!! एलबीडबल्यू!! दूसरा झटका चेन्नई टीम को लगता हुआ!! डैरेल मिचेल 22 रन बनाकर पवेलियन लौटे!! युजवेंद्र चहल के हाथ लगी पहली विकेट| गुड लेंथ पर डाली गई स्पिन गेंद पर बल्लेबाज़ ने डिफेंड करने का मन बनाया| गेंद टप्पा खाकर सीधी रही और बल्ले को बीट करती हुई सीधा पैड्स को जा लगी| एलबीडबल्यू की हुई बड़ी अपील, अम्पायर ने आउट करार दिया| बल्लेबाज़ ने लिया रिव्यु| जिसके बाद रिप्ले में देखने से पता लगा कि गेंद सीधा मिडिल स्टंप पर जाकर लग रही थी| आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला| 67/2 चेन्नई|
7.4
1
युजवेंद्र चहल To ऋतुराज गायकवाड
सिंगल!! पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेवाज़ ने लॉन्ग ऑन की तरफ खेलकर एक रन लिया|
7.3
0
युजवेंद्र चहल To ऋतुराज गायकवाड
एक और डॉट गेंद!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने ऑफ साइड की ओर पुश किया| फील्डर के पास गई गेंद रन का कोई मौका नहीं बन सका|
7.2
0
युजवेंद्र चहल To ऋतुराज गायकवाड
विकेट लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर की ओर ड्राइव किया| फील्डर के पास टप्पा खाकर गई बॉल, रन नहीं हुआ|
7.1
0
युजवेंद्र चहल To ऋतुराज गायकवाड
ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन का मौका नहीं मिल पाया|
टाइम आउट का हुआ है समय!! 7 ओवर की समाप्ति के बाद 66/1 चेन्नई, अब यहाँ से 78 गेंदों पर 76 रनों की दरकार है और चेन्नई के पास 9 विकेट भी बचे हुए हैं| इसे देखकर ये कहना ग़लत नै होगा कि फिलहाल इस मुकाबले में येलो आर्मी का पलड़ा पूरी तरह से भारी है| रचीन रविन्द्र ने 27 रनों की तेज़ पारी खेलकर अपनी टीम को मुकाबले में ऊपर ला दिया है| जबकि उनके विकेट पतन के बाद डैरेल मिचेल आक्रामक बल्लेबाज़ी की भूमिका निभा रहे हैं| राजस्थान के हाथ से मुकाबला फिसलता हुआ दिखाई दे रहा है| अब यहाँ से काफी कुछ चहल के ऊपर निर्भर करेगा|
ओवर की समाप्ति 7 : 66/1
10 रन
  • 16.1
  • 06.2
  • 66.3
  • 16.4
  • 16.5
  • 16.6
ऋ. गायकवाड
14 (12)
ड. मिचेल
22 (12)
न. बर्गर
1-0-10-0
6.6
1
नंद्रे बर्गर To ऋतुराज गायकवाड
सिंगल!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! ओवरपिच डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर की तरफ खेलकर एक रन निकाला| चेन्नई को अब जीत के लिए 78 गेंदों पर 76 रनों की दरकार है|
6.5
1
नंद्रे बर्गर To डैरेल मिचेल
सिंगल!! विकेट लाइन पर डाली गई तेज़ गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की तरफ खेलकर एक रन लिया|
6.4
1
नंद्रे बर्गर To ऋतुराज गायकवाड
सिंगल!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की ओर खेलकर एक रन हासिल किया|
6.3
6
नंद्रे बर्गर To ऋतुराज गायकवाड
छक्का!!! शॉर्टपिच गेंद नहीं छोड़ते बल्लेबाज़!! जिस गेंद का इंतज़ार कर रहे थे ऋतुराज गायकवाड वहीँ उन्हें मिल भी गई और उसका फ़ायदा उठाते हुए उन्होंने बाउंड्री हासिल कर लिया| पटकी हुई गेंद पर मिड विकेट की ओर शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद गई सीधा दर्शकों के बीच छह रनों के लिए|
6.2
0
नंद्रे बर्गर To ऋतुराज गायकवाड
डॉट गेंद!! बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ| रन का मौका नहीं मिल सका|
6.1
1
नंद्रे बर्गर To डैरेल मिचेल
शॉर्टपिच डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाया एक रन हासिल किया|
ओवर की समाप्ति 6 : 56/1
11 रन
  • 45.1
  • 15.2
  • 15.3
  • 05.4
  • 45.5
  • 15.6
ड. मिचेल
20 (10)
ऋ. गायकवाड
6 (8)
र. अश्विन
2-0-17-1
5.6
1
रविचंद्रन अश्विन To डैरेल मिचेल
विकेट लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर हलके हाथों से खेलकर एक रन लिया|
5.5
4
रविचंद्रन अश्विन To डैरेल मिचेल
चौका!! डैरेल मिचेल के बल्ले से आती हुई एक और बाउंड्री!! मिचेल ने स्पिनर के खिलाफ अपना पसंदीदा स्वीप शॉट खेला यहाँ पर| इस बार मिचेल ने अपना घुटना टिकाते हुए स्लॉग स्वीप किया और गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेजने में कामयाब हुए| मिला चार रन यहाँ पर|
5.4
0
रविचंद्रन अश्विन To डैरेल मिचेल
डॉट गेंद!! हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|
5.3
1
रविचंद्रन अश्विन To ऋतुराज गायकवाड
ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर हलके हाथों से खेलकर एक रन हासिल किया|
5.2
1
रविचंद्रन अश्विन To डैरेल मिचेल
सिंगल!! आगे आकर बल्लेबाज़ ने इस बार लॉन्ग ऑन की तरफ खेला और एक रन ले लिया|
5.1
4
रविचंद्रन अश्विन To डैरेल मिचेल
चौका!! इसी बीच डैरेल मिचेल ने लगाया बाउंड्री यहाँ पर!! शानदार स्लॉग स्वीप!!! चौका मिलेगा!!! कमाल की बल्लेबाज़ी द्वारा, गेंदबाज़ पर दबाव डालने का सबसे बेहतरीन तरीका| पैरों पर डाली गई गेंद की लाइन में आये, घुटना टिकाया और स्लॉग किया मिड विकेट बाउंड्री की ओर| गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क और गेंद गई सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
ओवर की समाप्ति 5 : 45/1
11 रन
  • 04.1
  • 14.2
  • 44.3
  • 04.4
  • 44.5
  • 1 WD 4.6
  • 14.6
ड. मिचेल
10 (5)
ऋ. गायकवाड
5 (7)
स. शर्मा
2-0-22-0
4.6
1
संदीप शर्मा To डैरेल मिचेल
टैप एंड रन| धीमी गति से एक बार फिर से डाली गई गेंद| ठीक तरह से शॉट नहीं लगा पाए मिचेल| स्लिप की तरफ गई गेंद| कीपर भागकर गेंद को फील्ड करते हुए थ्रो करने आये लेकिन उसी दौरान बल्लेबाज़ ने एक रन भाग लिया| 5 के बाद 45/1 चेन्नई|
4.6
wd
संदीप शर्मा To डैरेल मिचेल
वाइड!! एक और अतिरिक्त गेंद और रन यहाँ पर हासिल हुआ है| गेंदबाज़ को इससे बचना होगा|
4.5
4
संदीप शर्मा To डैरेल मिचेल
चौका!!! एक और बाउंड्री इस ओवर से आती हुई| इस बार धीमी गति की गेंद को परख लिया| ऑफ़ स्टम्प पर शफल करते हुए उसे लेग साइड पर हीव कर दिया| गैप था उस तरफ जहाँ से बाउंड्री हासिल हो गई है|
4.4
0
संदीप शर्मा To डैरेल मिचेल
इस बार विकेट लाइन की गेंद जिसे ब्लॉक कर दिया गया| कोई रन नहीं मिल पायेगा यहाँ पर क्योंकि गेंदबाज़ ने खुद ही उसे फील्ड कर लिया|
4.3
4
संदीप शर्मा To डैरेल मिचेल
चौका!! लेग ग्लांस और बाउंड्री मिल गई यहाँ पर!! घांस की कालीन को चीरती हुई ये गेंद फाइन लेग बाउंड्री के पार निकल गई चार रनों के लिए| आला दर्जे का ग्लांस हमें देखने को मिला है यहाँ पर| बल्लेबाज़ फील्ड से खेलते हुए नज़र आये हैं यहाँ पर|
4.2
1
संदीप शर्मा To ऋतुराज गायकवाड
क्विक सिंगल!!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| टैप किया उसे पॉइंट की ओर, आँखों ही आँखों में इशारा किया| तेज़ी से भागे रन और सिंगल पूरा किया| चतुराई भरा क्रिकेट देखने को मिला है बल्लेबाज़ द्वारा|
4.1
0
संदीप शर्मा To ऋतुराज गायकवाड
छोटी लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया| गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया| रन नहीं मिल पाया|
ओवर की समाप्ति 4 : 34/1
6 रन
  • 23.1
  • 13.2
  • 13.3
  • W 3.4
  • 13.5
  • 13.6
ऋ. गायकवाड
4 (5)
ड. मिचेल
1 (1)
र. अश्विन
1-0-6-1
3.6
1
रविचंद्रन अश्विन To ऋतुराज गायकवाड
सिंगल!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और एक रन मिल गया|
3.5
1
रविचंद्रन अश्विन To डैरेल मिचेल
सिंगल!! इसी के साथ डैरेल मिचेल ने अपना खाता खोला!! पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेलकर एक रन लिया|
डैरेल मिचेल बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए हैं...
3.4
W
रविचंद्रन अश्विन To रचीन रवींद्र OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट एंड बोल्ड रविचंद्रन अश्विन| ये लीजिये, अश्विन आये और विकेट लाये| अपनी ही गेंद पर खुद ही एक खिला हुआ कैच पकड़ा और बल्लेबाज़ रचीन रवींद्र को 27 के स्कोर पर पवेलियन वापिस लौटा दिया है| अपनी ऑफ़ स्पिन के जाल में बल्लेबाज़ को फंसा लिया है| ऑफ़ स्टम्प पर जाकर घुटना टिकाया और स्लॉग करने गए मिड विकेट की तरफ| गेंद टर्न हुई और बल्ले का टॉप एज लेकर हवा में खिल गई| अश्विन ने खुद को गेंद के नीचे लाया और कैच को अंजाम दिया है| 32/1 चेन्नई, लक्ष्य से 110 रन दूर|
3.3
1
रविचंद्रन अश्विन To ऋतुराज गायकवाड
सिंगल!! विकेट लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे मिड विकेट की दिशा में खेला| डीप से तेज़ी के साथ फील्डर गेंद पर आये लेकिन सिंगल से नहीं रोक पाए|
3.2
1
रविचंद्रन अश्विन To रचीन रवींद्र
सिंगल!! पैड्स पर डाली गई ऑफ़ स्पिन गेंद| बल्लेबाज़ ने उसपर बैक फुट से ऑन साइड पर फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
3.1
2
रविचंद्रन अश्विन To रचीन रवींद्र
दुग्गी!! पैड्स पर रखी गई गेंद| फ्लिक शॉट का प्रयोग किया और स्क्वायर लेग से दो रन हासिल कर गए बल्लेबाज़|
ओवर की समाप्ति 3 : 28/0
12 रन
  • 02.1
  • 02.2
  • 42.3
  • 62.4
  • 12.5
  • 1 WD 2.6
  • 02.6
ऋ. गायकवाड
2 (3)
र. रवींद्र
24 (15)
ट. बोल्ट
2-0-16-0
2.6
0
ट्रेंट बोल्ट To ऋतुराज गायकवाड
डॉट गेंद के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस बार बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला| कोई रन नहीं हुआ|
2.6
wd
ट्रेंट बोल्ट To ऋतुराज गायकवाड
वाइड!!! एक अतिरिक्त गेंद और रन यहाँ पर आया है|
2.5
1
ट्रेंट बोल्ट To रचीन रवींद्र
सिंगल!! इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
2.4
6
ट्रेंट बोल्ट To रचीन रवींद्र
छक्का!! एक और बड़ा शॉट यहाँ पर आया| आखिरकार आड़े हाथ ले रहे हैं बोल्ट को रचीन| इस बार कट शॉट खेला और थर्ड मैन की दिशा में सीमा रेखा के पार चली गई गेंद|
2.3
4
ट्रेंट बोल्ट To रचीन रवींद्र
चौका! बेहतरीन टाइमिंग का इस्तेमाल करते हुए फ्लिक किया बाउंड्री लाइन की ओर| चार रन मिला|
2.2
0
ट्रेंट बोल्ट To रचीन रवींद्र
डॉट गेंद, बैक फुट से लगाया गया करारा पुल शॉट लगाया लेकिन रन नही हो सका|
2.1
0
ट्रेंट बोल्ट To रचीन रवींद्र
एक और प्ले एंड मिस!! इस बार भी आगे आकर रचीन ने बड़ा शॉट लगाना चाहा लेकिन उछाल और गति से बीट हुए| कोई रन नहीं हुआ|
ओवर की समाप्ति 2 : 16/0
12 रन
  • 11.1
  • 21.2
  • 61.3
  • 21.4
  • 01.5
  • 1 B 1.6
र. रवींद्र
13 (10)
ऋ. गायकवाड
2 (2)
स. शर्मा
1-0-11-0
1.6
b
संदीप शर्मा To रचीन रवींद्र
बाई के रूप में आया एक रन!! लेग स्टंप पर पटकी गई गेंद को बल्लेबाज़ ने आगे आकार लेग साइड की ओर शॉट खेलना चाहा| गेंद टप्पा खाकर इनस्विंग हुई और बल्ले को बीट करती हुई कीपर की तरफ गई| संजू ने अपने दाँए ओर डाईव लगाया लेकिन गेंद उनके हाथों में लगकर शॉर्ट फाइन लेग की तरफ गई| इसी बीच बल्लेबाजों ने भागकर एक रन ले लिया| हालाँकि फील्डर ने स्ट्राइकर एंड की ओर थ्रो किया जो स्टंप्स को लग गई थी लेकिन बल्लेबाज़ आसानी से क्रीज़ में आ गए थे|
1.5
0
संदीप शर्मा To रचीन रवींद्र
रन आउट का मौका लेकिन चूक गए बटलर| डायरेक्ट हिट तो नहीं लगी लेकिन अगर गेंदबाज़ के हाथों में भी दे देते तब भी रन आउट का मौका बन जाता| लेकिन अबतो काफी देर हो गई| शॉर्ट कवर्स पर गेंद को ड्राइव किया था| बटलर से मिस फील्ड हुई थी जिसे देखते हुए बल्लेबाज़ रन के लिए तैयार हुए| बटलर ने तेज़ी से जाते हुए गेंद को दोबारा में फील्ड किया और इस बीच गायकवाड क्रीज़ से बाहर रह गए थे तो थ्रो किया जो लगा नहीं|
1.4
2
संदीप शर्मा To रचीन रवींद्र
दुग्गी!! इस बार ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने आगे आकर दो रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया| फील्डर ने चेज़ करते हुए उसे रोका लेकिन दो रन मिल गए|
1.3
6
संदीप शर्मा To रचीन रवींद्र
छक्का!!! पहला बड़ा शॉट इस रन चेज़ में आता हुआ| पैरों पर डाली गई ओवर पिच गेंद| फ्लिक किया उसे मिड विकेट की तरफ| टाइमिंग शानदार थी जिस वजह से गेंद सीमा रेखा के पार निकल गई छह रनों के लिए|
1.2
2
संदीप शर्मा To रचीन रवींद्र
दुग्गी!! पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा| फील्डर गेंद के पीछे भागे लेकिन तब तक बल्लेबाजों ने दो रन चुरा लिया|
1.1
1
संदीप शर्मा To ऋतुराज गायकवाड
सिंगल के साथ ओवर का आगाज़ हुआ है| इस बार ऑन साइड पर पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया है|
दूसरे एंड से गेंद लेकर संदीप शर्मा आये हैं...
ओवर की समाप्ति 1 : 4/0
4 रन
  • 00.1
  • 00.2
  • 10.3
  • 10.4
  • 00.5
  • 20.6
र. रवींद्र
3 (5)
ऋ. गायकवाड
1 (1)
ट. बोल्ट
1-0-4-0
0.6
2
ट्रेंट बोल्ट To रचीन रवींद्र
दुग्गी के साथ हुई ओवर की समाप्ति|मिस फील्ड हुई थी कवर्स बाउंड्री पर फील्डर से जिसकी वजह से एक की जगह दो मिल गया| अपने बाएँ ओर भागते हुए फील्डर एक बार में गेंद को नहीं पकड़ पाए हैं| इस बार बैकफुट से गेंद को पंच करते हुए दो रन लिया|
0.5
0
ट्रेंट बोल्ट To रचीन रवींद्र
स्विंग एंड मिस!! क़दमों का इस्तेमाल करते हुए बड़ा शॉट लगाने गए लेकिन गति और उछाल से बीट हो गए रचीन| इस बीच गेंदबाज़ और बल्लेबाज़ के बीच आँखों के तीर चले और दोनों मुस्कुराए|
0.4
1
ट्रेंट बोल्ट To ऋतुराज गायकवाड
सिंगल के साथ ऋतुराज ने खोला है अपना खाता!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई ओवरपिच गेंद| ड्राइव किया मिड ऑफ़ की ओर| तेज़ी से भागे और सिंगल पूरा किया| समझदारी भरा क्रिकेट देखने को मिला है बल्लेबाज़ द्वारा|
0.3
1
ट्रेंट बोल्ट To रचीन रवींद्र
क्विक सिंगल के साथ रन चेज़ में स्कोर बोर्ड पर खाता खुला है!!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| टैप किया उसे मिड ऑन की ओर, तेज़ी से भागे रन और सिंगल पूरा किया| समझदारी भरा क्रिकेट देखने को मिला है बल्लेबाज़ द्वारा| इस बीच फील्डर का थ्रो आया लेकिन बल्लेबाज़ तब तक क्रीज़ के अंदर आ गए थे|
0.2
0
ट्रेंट बोल्ट To रचीन रवींद्र
एक और डॉट गेंद!! एक बार फिर से ऑफ़ साइड पर शॉट खेला है लेकिन फील्डर को बीट नहीं कर पाए| कोई रन नहीं हो पायेगा|
0.1
0
ट्रेंट बोल्ट To रचीन रवींद्र
डॉट बॉल के साथ हुई रन चेज़ की शुरुआत!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात, रन नहीं मिल पाएगा|
मैच की जानकारी
  • स्थान एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई
  • मौसम साफ़
  • टॉस राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया
  • परिणाम चेन्नई सुपर किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकटों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच सिमरजीत सिंह
  • अंपायर रोहन पंडित, यशवंत बर्डे, अनिल चौधरी
  • रेफ़री शक्ति सिंह
Advertisement
मैच पोल

कौन जीतेगा मैच?

वर्म
Advertisement