Advertisement
Advertisement

चेन्नई सुपर किंग्स vs पंजाब किंग्स, मैच 49 Commentary, Live Updates

चेन्नई vs पंजाब, 2024 - टी-20 Live Commentary

चेन्नई सुपर किंग्स vs पंजाब किंग्स स्कोरकार्ड
Share
मैच समाप्त   
मैच 49, एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई , May 01, 2024
चेन्नई सुपर किंग्स चेन्नई सुपर किंग्स
162/7 (20.0)
पंजाब किंग्स पंजाब किंग्स
163/3 (17.5)
पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 7 विकटों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    हरप्रीत ब्रार
    2/17(4)
तो क्रिकेट फैन्स आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से कल होगी आपसे मुलाकात इंडियन टी20 लीग के एक नए मैच के साथ जो हैदराबाद और राजस्थान के बीच राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
हरप्रीत ब्रार को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार दिया गया| इसे हासिल करते हुए उन्होंने कहा कि ये काफी अच्छी विकेट थी गेंदबाजी के लिए जहाँ मैंने और राहुल ने अच्छा काम किया| मैं पिछले छह साल से खेल रहा हूँ जिसका अनुभव मेरे काम आया है| इस दौरान मैंने काफी दिगज्जों के साथ खेला जिनमें माही भाई सबसे ऊपर हैं और उससे मुझे काफी आत्मविश्वास आया है| मेरी सोच रहती है कि अपने स्पेल में डॉट गेंद डाली जाए जिसकी वजह से विकेट मिलने का आसार बढ़ जाता है|
विनिंग कप्तान सैम करन ने यहाँ पर बात करते हुए कहा कि इस जीत से हम काफी खुश हैं| चेन्नई में आकर जीतना और दो अंक हासिल करना हमेशा से अच्छी बात होती है| हम एक मुकाबले को एक बार में लेते हुए उसे जीतने के देख रहे हैं| यहाँ काफी गरम होता है और टॉस जीतना काफी अहम हो जाता है| हमने गेंदबाजी में आज अच्छा काम किया| स्पिनर्स पर कहा कि वो अच्छा काम कर रहे हैं| राहुल चाहर ने जिस तरह की गेंदबाजी की उससे टीम के बाक़ी गेंदबाजों को भी काफी आत्मविश्वास मिला है| डेथ में मैंने वो ओवर डाला जो महंगा साबित हुआ| राहुल चाहर को अंत तक बचाकर रखना हमारा प्लान था जो सफल भी हुआ| 
चेन्नई के कप्तान ऋतुराज गायकवाड ने बताया कि इस हार से हम काफी निराश हैं| हमने बल्ले से अच्छा काम नहीं किया और इस विकेट पर कम से कम 50-60 रन कम बनाये| विकेट पहले धीमी थी लेकिन बाद में ड्यू आने से ये बल्लेबाज़ी के लिए और बेहतर हो गई| मैंने टॉस जीतने का भी अभ्यास किया था लेकिन वो मैच में काम नहीं दे रहा है| जाते-जाते कह गए कि दीपक चाहर के बाहर जाने से भी हमें काफी नुक्सान हुआ है|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
हालाँकि एक तरफ से राईली रूसो मिले हुए मौकों पर छक्के चौके लगाते रहे और स्कोर बॉर्ड को चलाते रहे| वहीँ फिर शार्दूल ठाकुर ने आकर राईली रूसो की पारी का अंत कर दिया| उसके बाद कप्तान सैम करन (26) ने शशांक सिंह (25) के साथ मिलकर टीम के स्कोर को 150 के पार ले गए और अपनी टीम को जीत के करीब ला खड़ा किया और फिर 13 गेंद पहले ही पंजाब ने ये मैच अपने नाम कर लिया| इसी बीच चेन्नई के लिए शार्दूल ठाकुर, शिवम दुबे और रिचर्ड ग्लीसन ने 1-1 विकेट निकालकर दिया जबकि और किसी भी गेंदबाज़ को कोई सफलता नहीं मिली| दीपक चाहर पहले ही ओवर में चोटिल होकर बाहर चले गए जो चेन्नई को काफी खला होगा|
163 रनों के लक्ष्य का पीछा करने मैदान पर आई पंजाब की टीम ने शुरुआत काफी तेज़ अंदाज़ में किया| दोनों ही सलामी बल्लेबाज़ों ने शुरुआत से चौकों छक्कों की बौछार कर दी| हालाँकि पंजाब को पहला झटका प्रभसिमरन सिंह (13) के रूप में जल्दी ही लग गया| जबकि उसके बाद बल्लेबाज़ी करने आये राईली रूसो (43) ने जॉनी बेयरस्टो (46) के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 64 रनों की साझेदारी की और टीम की जीत की नींव रख दी| वहीँ फिर कप्तान ऋतुराज गायकवाड ने गेंद शिवम दुबे को थमाई और उन्होंने जॉनी बेयरस्टो को आउट कर अपने कप्तान को खुश कर दिया|
एक बार फिर से चेन्नई पर पंजाब का पलड़ा भारी| पिछले पांच में से पांच मुकाबले लगातार पंजाबी मुंडो ने येलो आर्मी को हरा दिया है| चेन्नई को उन्हीं के घर में मिली एक और करारी हार| कप्तान गायकवाड और उनकी टीम अपने इस प्रदर्शन से काफी निराश होगी| साथ ही साथ गेंदबाजों की इंजरी भी कप्तान का सर दर्द बढ़ाने में आगे काम आएगी| पंजाब ने ये मुकाबला 7 विकेट से जीतकर पिछले मैच में मिली ऐतिहासिक जीत को आगे बढ़ाया और पॉइंट्स टेबल पर 2 महत्वपूर्ण पॉइंट हासिल कर लिया|
17.5
2
रिचर्ड ग्लीसन To शशांक सिंह
दुग्गी!! इसी के साथ पंजाब ने चेन्नई को 7 विकटों से मात दे दी है| इस गेंद को बल्लेबाज़ ने ऑफ़ स्टम्प पर शफल करते हुए स्क्वायर लेग की तरफ खेला| पहला रन तेज़ी से लिया| इस बीच फील्डर का खराब थ्रो कीपर के पास आया जिसका कोई बैक अप नहीं था| बल्लेबाज़ ने इस ओवर थ्रो का फायदा उठाते हुए दूसरा रन भी ले लिया और टीम को फिनिशिंग लाइन के पार ले गए|
17.4
lb
रिचर्ड ग्लीसन To सैम करन
लेग बाई के रूप में आया सिंगल!!! ऑन साइड पर खेलने का प्रयास था लेकिन गेंद की लाइन से बीट हुए और पैड्स पर खा बैठे| गैप में गई गेंद जहाँ से सिंगल का मौका बन गया| स्कोर बराबर हो गया है यहाँ पर|
17.3
0
रिचर्ड ग्लीसन To सैम करन
नॉट आउट!! बल्लेबाज़ी टीम का रिव्यु सफल हो गया| फील्ड अम्पायर को बदलना होगा अपना फैसला| पिचिंग आउट साइड लेग थी इस वजह से थर्ड अम्पायर ने उसे नॉट आउट करार दिया| लेग स्टम्प के बाहर की गेंद को फ्लिक मारने गए थे| गति से बीट हुए और पैड्स पर खा बैठे थे जिसके बाद अपील हुई थी| अम्पायर के आउट देने के बाद बल्लेबाज़ ने रिव्यु लिया जो सफल हो गया|
17.2
4
रिचर्ड ग्लीसन To सैम करन
चौका! मिस जज कर बैठे मिड विकेट बाउंड्री पर शिवम इस गेंद को और उनको चकमा देते हुए सीमा रेखा से जाकर टकरा गई| ओवर पिच गेंद को हीव किया था| फील्डर तेज़ी से गेंद पर रोकने आये लेकिन टप्पा खाकर आगे से घूम गई गेंद|
17.1
0
रिचर्ड ग्लीसन To सैम करन
प्ले एंड मिस!! फ्री हिट का फायदा बल्लेबाज़ नहीं उठा पाए| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की इस गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए| बाकी का काम कीपर ने किया है|
17.1
nb
रिचर्ड ग्लीसन To सैम करन
नो बॉल! बीमर!! अब अगली गेंद फ्री हिट होगी| हाई फुल टॉस डाल बैठे जो बल्लेबाज़ के ऊपर से निकल गई| एक टप्पा बाद धोनी ने उसे रोका| अब अगली गेंद फ्री हिट पर एक बड़ा शॉट देखने को मिल सकता है|
रिचर्ड ग्लीसन [3.0-0-23-1] को अब गेंदबाजी के लिए लाया गया है...
ओवर की समाप्ति 17 : 155/3
9 रन
  • 116.1
  • 016.2
  • 116.3
  • 1 WD 16.4
  • 016.4
  • 1 WD 16.5
  • 1 WD 16.5
  • 216.5
  • 1 WD 16.6
  • 116.6
स. करन
22 (15)
श. सिंह
23 (25)
म. रहमान
4-1-22-0
16.6
1
मुस्तफिजुर रहमान To सैम करन
सिंगल के साथ एक लम्बे ओवर की हुई समाप्ति| इस बार मिड विकेट की दिशा में खेला गेंद को और डीप से एक रन हासिल कर लिया| अब 18 गेंद पर 8 रन की दरकार है| पंजाब इसे जल्द से जल्द समाप्त करना चाहेगी|
16.6
wd
मुस्तफिजुर रहमान To सैम करन
वाइड! ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर डाली गई गेंद| ये निश्चित ही एक वाइड होनी चाहिए| जी हाँ| ये वाइड ही है| काफी लम्बा ओवर फ़िज़ द्वारा जारी है|
16.5
2
मुस्तफिजुर रहमान To सैम करन
दो रन आसानी से मिल जाएगा यहाँ पर| पैड्स की फुल गेंद को ऑन साइड पर फ्लिक किया| गैप में गई गेंद| फील्डर गेंद से दूर थे गेंद जिसका फायदा उठाते हुए बल्लेबाजों ने दो रन चुरा लिया| लक्ष्य से 10 रन दूर पंजाब|
16.5
wd
मुस्तफिजुर रहमान To सैम करन
एक और वाइड! स्लोवर बाउंसर जो बल्लेबाज़ के ऊपर से निकली| इस बार अम्पायर ने उसे वाइड करार दे दिया| एक रन भी मिल गया यहाँ पर|
16.5
wd
मुस्तफिजुर रहमान To सैम करन
वाइड!! शॉर्टपिच गेंद के साथ पूरी तरह से बल्लेबाज़ को चौंकाया| गेंद की लाइन को देखते हुए पुल करने गए लेकिन असफल हुए| कीपर तक गई गेंद| बल्लेबाज़ ने वाइड का रिव्यु लिया जो सफल हो गया|
16.4
0
मुस्तफिजुर रहमान To सैम करन
लोस्व्र गेंद| लॉन्ग ऑफ़ की तरफ हवा में शॉट खेला| फील्डर मिचेल वहां पर तैनात लेकिन कैच को जज नहीं कर पाए| एक टप्पा बाद उनतक गई गेंद| बल्लेबाजों ने रन नहीं लिया| अगर कुछ आगे आते तो कैच का मौका बन सकता था|
16.4
wd
मुस्तफिजुर रहमान To सैम करन
वाइड!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए सैम| अम्पायर द्वारा वाइड का इशारा किया गया| फील्डिंग टीम ने रिव्यु लिया जो असफल हो गया|
16.3
1
मुस्तफिजुर रहमान To शशांक सिंह
सिंगल!! इस बार ऑफ़ स्टम्प लाइन पर डाली गई गेंद| कवर्स की तरफ हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
16.2
0
मुस्तफिजुर रहमान To शशांक सिंह
एक और प्ले एंड मिस! फ़िज़ के खिलाफ लगातार डॉट खा जा रहे हैं शशांक| शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया| बाकी का काम कीपर ने किया है|
16.1
1
मुस्तफिजुर रहमान To सैम करन
क्विक सिंगल!! इस बार विकेट लाइन की गेंद को सीधे बल्ले से मिड ऑन की तरफ पुश किया| डीप से फील्डर तेज़ी से गेंद पर आये और एक ही रन पर रोक दिया|
ओवर की समाप्ति 16 : 146/3
11 रन
  • 015.1
  • 115.2
  • 615.3
  • 215.4
  • 115.5
  • 115.6
स. करन
18 (11)
श. सिंह
22 (23)
म. अली
2-0-22-0
15.6
1
मोईन अली To सैम करन
सिंगल यहाँ भी मिलेगा!! अब 24 गेंद पर 17 रनों की दरकार है| विकेट लाइन पर डाली गई ऑफ़ स्पिन गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे मिड विकेट की दिशा में खेला| डीप से तेज़ी के साथ फील्डर गेंद पर आये लेकिन सिंगल से नहीं रोक पाए| 146/3 पंजाब|
15.5
1
मोईन अली To शशांक सिंह
सिंगल से यहाँ पर काम चलाया| इस बार ऑफ़ स्पिन गेंद को सीधे बल्ले से सामने की तरफ पंच कर दिया| डीप में गई गेंद जहाँ से एक रन हासिल हुआ|
15.4
2
मोईन अली To शशांक सिंह
दुग्गी!! पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा| फील्डर गेंद से दूर थे जिसका फायदा उठाते हुए बल्लेबाजों ने दो रन चुरा लिया|
15.3
6
मोईन अली To शशांक सिंह
छक्का! 89 मीटर लम्बा! मौके का फायदा बल्लेबाज़ ने उठा लिया| ऑफ़ स्टम्प पर शफल करते हुए लेग साइड की तरफ काफी ज्यादा ऊपर हवा में गेंद को खिला दिया| संपर्क इतना शानदार कि गेंद सीमा रेखा के बाहर जा गिरी छह रनों के लिए|
15.2
1
मोईन अली To सैम करन
इस बार सिंगल से काम चलाया| सीधे बल्ले से हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा| लॉन्ग ऑन पर मिचेल ने एक बढ़िया फील्डिंग स्लाइड करते हुए की है|
15.1
0
मोईन अली To सैम करन
डॉट गेंद!! इस बार सीधे बल्ले से मिड ऑन की दिशा में खेला| गेंदबाज़ ने भागते हुए उसे फील्ड कर लिया| कोई रन नहीं हुआ|
ओवर की समाप्ति 15 : 135/3
0 रन
  • 014.1
  • 014.2
  • 014.3
  • 014.4
  • 014.5
  • 014.6
श. सिंह
13 (20)
स. करन
16 (8)
म. रहमान
3-1-13-0
14.6
0
मुस्तफिजुर रहमान To शशांक सिंह
ओहोहो, मेडेन ओवर वो भी इस लीग में, ऐसा काफी कम देखने को मिलता है| इस बार धीमी गति की शॉर्ट गेंद से बल्लेबाज़ को चकमा दे दिया| अपर कट शॉट लगाने गए और बीट हुए| दबाव कहीं ना कहीं शशांक पर होगा अब| 30 गेंद पर 28 रन की दरकार है|
14.5
0
मुस्तफिजुर रहमान To शशांक सिंह
एक और डॉट गेंद यहाँ पर आती हुई| शशांक सिंह पिछली पांच गेंदों पर एक भी रन नहीं बना पाए हैं| इस गेंद को भी सीधा फील्डर की तरफ खेल दिया| रन नहीं हुआ|
14.4
0
मुस्तफिजुर रहमान To शशांक सिंह
लगातार चार डॉट गेंद यहाँ पर आई है| ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर जडेजा वहां तैनात| रन की मांग थी लेकिन दूसरे बल्लेबाज़ ने मना कर दिया| 135/3 पंजाब|
14.3
0
मुस्तफिजुर रहमान To शशांक सिंह
प्ले एंड मिस!! ऑफ़ कटर गेंद से चकमा खा गए| ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| खेलने का प्रयास| कीपर की तरफ गई गेंद| कोई रन नहीं, कोई नुक्सान नहीं हुआ|
14.2
0
मुस्तफिजुर रहमान To शशांक सिंह
शानदार पंच शॉट खेला गया लेकिन तीस गज के घेरे के अंदर गेंद को फील्ड कर लिया गया|
14.1
0
मुस्तफिजुर रहमान To शशांक सिंह
डॉट बॉल!! इस बार ऑफ़ स्टम्प लाइन की गेंद पर कट शॉट लगाने गए और मिस टाइम कर बैठे| एक टप्पा खाकर कीपर तक गई गेंद| कोई रन नहीं, कोई नुक्सान नहीं हुआ|
ओवर की समाप्ति 14 : 135/3
13 रन
  • 113.1
  • 013.2
  • 113.3
  • 113.4
  • 113.5
  • 5 NB 13.6
  • 413.6
स. करन
16 (8)
श. सिंह
13 (14)
श. ठाकुर
3.4-0-48-1
13.6
4
शार्दूल ठाकुर To सैम करन
चौका!!! बाउंड्री आई इस फ्री हिट गेंद पर| पंजाब की बल्ले-बल्ले| अच्छा कट शॉट खेला और बाउंड्री बटोर लिया| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को थर्ड मैन की ओर कट किया और बाउंड्री हासिल कर ली है| 36 गेंद पर 28 रन की दरकार है|
13.6
nb
शार्दूल ठाकुर To सैम करन
नो बॉल और चौका! वाइड यॉर्कर| बल्लेबाज़ ने दूर से उसे छेड़ा| आउट साइड एज लेकर थर्ड मैन के खाली स्थान पर गई गेंद जहाँ से चार रनों के लिए निकल गई गेंद| अब अगली गेंद फ्री हिट होने वाली है|
13.5
1
शार्दूल ठाकुर To शशांक सिंह
सिंगल!! विकेट लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे फाइन लेग की दिशा में खेला| डीप से तेज़ी के साथ फील्डर गेंद पर आये लेकिन सिंगल से नहीं रोक पाए|
13.4
1
शार्दूल ठाकुर To सैम करन
सिंगल यहाँ पर हासिल हो पायेगा| इस बार स्क्वायर लेग की ओर खेला गया पुल शॉट| डीप से एक रन मिला|
13.3
1
शार्दूल ठाकुर To शशांक सिंह
कैच ड्रॉप!! 11 रन पर शशांक सिंह को मिला जीवन दान| मिड ऑफ़ से पीछे की तरफ भागते हुए मिचेल ने उसे लपकना चाहा लेकिन गेंद को हाथों के बीच नहीं ले पाए| बल्लेबाज़ को मिला भाग्य का साथ| विकेट लाइन के बीच डाली गई गेंद को सीधे बल्ले से सामने की तरफ हवा में खेल दिया था| मिस टाइम तो हुआ लेकिन भाग्य का साथ मिल गया|
13.2
0
शार्दूल ठाकुर To शशांक सिंह
डॉट बॉल!! स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
13.1
1
शार्दूल ठाकुर To सैम करन
सिंगल!! इस बार पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया|
ओवर की समाप्ति 13 : 122/3
9 रन
  • 1 WD 12.1
  • 112.1
  • 112.2
  • 112.3
  • 212.4
  • 212.5
  • 112.6
स. करन
6 (4)
श. सिंह
11 (11)
र. ग्लीसन
3-0-23-1
12.6
1
रिचर्ड ग्लीसन To सैम करन
ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे मिड ऑफ़ की दिशा में खेला, एक रन मिला|
12.5
2
रिचर्ड ग्लीसन To सैम करन
गुड लेंथ की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट दिशा में फ्लिक किया| दो रन मिल गया यहाँ पर|
12.4
2
रिचर्ड ग्लीसन To सैम करन
विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की तरफ गैप में खेला| दो रन का मौका बन पाया|
12.3
1
रिचर्ड ग्लीसन To शशांक सिंह
विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की तरफ फ्लिक किया| सिंगल मिल गया|
12.2
1
रिचर्ड ग्लीसन To सैम करन
लेग स्टंप के बाहर की गेंद पर बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की दिशा में खेला| एक रन मिला|
12.1
1
रिचर्ड ग्लीसन To शशांक सिंह
ऑफ़ स्टंप के बाहर की गेंद पर बल्लेबाज़ ने थर्ड मैन की दिशा में खेलकर सिंगल हासिल किया|
12.1
wd
रिचर्ड ग्लीसन To शशांक सिंह
वाइड!!! लेग स्टम्प के बाहर निकल गई स्विंग होती हुई गेंद| एक अतिरिक्त रन मिला टीम को यहाँ पर|
सैम करन नए बल्लेबाज़ हैं...
ओवर की समाप्ति 12 : 113/3
14 रन
  • 111.1
  • 611.2
  • 1 WD 11.3
  • 111.3
  • 411.4
  • 111.5
  • W 11.6
र. रूसो
43 (23)
श. सिंह
9 (9)
श. ठाकुर
2.4-0-35-1
11.6
W
शार्दूल ठाकुर To राइली रूसो OUT!
आउट!! बोल्ड!! प्ले डाउन हो गए बल्लेबाज़| शार्दूल ठाकुर ने अपनी टीम को महत्वपूर्ण विकेट दिलाई है| काफी गुस्से में नज़र आये हैं बल्लेबाज़ यहाँ पर| 43 रनों की अच्छी पारी का हुआ अंत| ऑफ़ स्टम्प लाइन पर डाली गई लो फुल टॉस गेंद| बल्लेबाज़ उसपर शफल करते हुए लेग साइड पर शॉट लगाने गए| गति और लाइन से चकमा खाए| बल्ले का अंदरूनी किनारा लेने के बाद पैड्स से टकराई गेंद और फिर विकटों से जाकर लग गई| 113/3 पंजाब, लक्ष्य से 50 रन दूर|
11.5
1
शार्दूल ठाकुर To शशांक सिंह
सिंगल से बल्लेबाज़ ने काम चलाया है यहाँ पर| इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए सामने की तरफ पंच किया एक रन के लिए|
11.4
4
शार्दूल ठाकुर To शशांक सिंह
चौका! बेहतरीन ऑफ़ ड्राइव और चार रन बल्लेबाज़ के खाते में जुड़ गए| इस बार ओवर पिच गेंद को मिड ऑफ़ की दिशा में खेला| फील्डर से दूर रही गेंद| चार रन हासिल हुआ|
11.3
1
शार्दूल ठाकुर To राइली रूसो
सिंगल!! इस बार ऑफ़ स्टम्प के बाहर की धीमी गति की गेंद को कवर्स की दिशा में खेला| डीप में उसे फील्ड किया गया जहाँ से एक रन हासिल हुआ|
11.3
wd
शार्दूल ठाकुर To राइली रूसो
वाइड! बल्लेबाज़ से दूर रखने के प्रयास में बाहर डाल बैठे गेंद| अम्पायर ने बाहें फैलाते हुए उसे वाइड करार दिया है|
11.2
6
शार्दूल ठाकुर To राइली रूसो
छक्का! बहुत खूब। अद्भुत शॉट। बल्लेबाज ने गेंद को हवा में स्क्वायर कट किया और पॉइंट की तरफ छह रन प्राप्त किये| आक्रामक रुख के साथ बल्लेबाज़ी कर रहे हैं रूसो|
11.1
1
शार्दूल ठाकुर To शशांक सिंह
सिंगल!! वाइड यॉर्कर!! बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया| डीप में गई गेंद जहाँ से एक रन हासिल हो गया|
ओवर की समाप्ति 11 : 99/2
3 रन
  • 110.1
  • 110.2
  • 010.3
  • 010.4
  • 010.5
  • 110.6
श. सिंह
3 (6)
र. रूसो
36 (20)
र. जडेजा
3-0-22-0
10.6
1
रवींद्र जडेजा To शशांक सिंह
ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की दिशा में खेला, एक रन मिला|
10.5
0
रवींद्र जडेजा To शशांक सिंह
बल्लेबाज़ ने फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|
10.4
0
रवींद्र जडेजा To शशांक सिंह
ऑफ़ स्टंप के बाहर की गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर्स की दिशा में खेला| सिंगल मिल गया यहाँ पर|
10.3
0
रवींद्र जडेजा To शशांक सिंह
इस बार बल्लेबाज़ ने फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|
10.2
1
रवींद्र जडेजा To राइली रूसो
विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की तरफ फ्लिक किया| सिंगल मिल गया|
10.1
1
रवींद्र जडेजा To शशांक सिंह
ऑफ़ स्टंप के बाहर की गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ़ की दिशा में खेला| एक रन मिला|
ओवर की समाप्ति 10 : 96/2
14 रन
  • 19.1
  • W 9.2
  • 19.3
  • 69.4
  • 29.5
  • 49.6
र. रूसो
35 (19)
श. सिंह
1 (1)
श. दुबे
1-0-14-1
9.6
4
शिवम दुबे To राइली रूसो
चौका! गुड लेंथ की गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ़ की दिशा में खेला| गेंद गई सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
9.5
2
शिवम दुबे To राइली रूसो
ऑफ़ स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ़ की दिशा में गैप में खेला| 2 रन का मौका बन गया|
9.4
6
शिवम दुबे To राइली रूसो
छक्का! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाया| गेंद और बल्ले का एक और बार बेहतरीन संपर्क हुआ और गेंद स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए|
9.3
1
शिवम दुबे To शशांक सिंह
ऑफ़ स्टंप के बाहर की गेंद पर बल्लेबाज़ ने थर्ड मैन की दिशा में कट किया| एक रन मिला|
शशांक सिंह नए बल्लेबाज़ हैं...
9.2
W
शिवम दुबे To जॉनी बेयरस्टो OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट एमएस धोनी बोल्ड शिवम दुबे| गोल्डन आर्म ने चेन्नई को विकेट दिलाई है| 64 रनों की साझेदारी का हुआ अंत| 46 रन बनाकर जॉनी बेयरस्टो दुबे का पहला शिकार बने हैं| चेन्नई के पास यहाँ से वापसी करने का बड़ा मौका होगा| ऑफ़ स्टम्प लाइन पर डाली गई छोटी गेंद पर अपर कट शॉट लगा दिया| बल्ले पर ठीक तरह से नहीं आई| गति से चकमा खाए| बल्ले से लगकर कीपर धोनी की तरफ गई जहाँ से उन्होंने कैच को पूरा किया| 83/2 पंजाब|
9.1
1
शिवम दुबे To राइली रूसो
सिंगल के साथ ओवर की शरुआत हुई है| विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की तरफ खेला| सिंगल मिल गया|
ओवर की समाप्ति 9 : 82/1
9 रन
  • 18.1
  • 18.2
  • 18.3
  • 48.4
  • 08.5
  • 28.6
ज. बेयरस्टो
46 (29)
र. रूसो
22 (15)
र. जडेजा
2-0-19-0
8.6
2
रवींद्र जडेजा To जॉनी बेयरस्टो
दुग्गी!! इस बार रूम बनाकर गेंद को पॉइंट की ओर कट किया| दीप में फील्डर तेज़ी से गेंद पर आये लेकिन दो रन से नहीं रोक पाए| 82/1 चेन्नई|
8.5
0
रवींद्र जडेजा To जॉनी बेयरस्टो
शानदार पंच शॉट खेला गया लेकिन तीस गज के घेरे के अंदर गेंद को फील्ड कर लिया गया| कोई रन नहीं हुआ|
8.4
4
रवींद्र जडेजा To जॉनी बेयरस्टो
चौका! डीप पॉइंट बाउंड्री पर फील्डर समीर ने अपने बाएँ ओर भागते हुए उसे रोकना चाहा लेकिन असफल रहे| अच्छा कट शॉट खेला इस गेंद पर| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को पॉइंट की ओर कट किया और बाउंड्री हासिल की है|
8.3
1
रवींद्र जडेजा To राइली रूसो
एक और सिंगल समझदारी से यहाँ पर लिया गया| ऑफ़ साइड पर गेंद को खेला| फील्डर अपने बाएँ और भागते हुए गेंद को फील्ड करने आये| एक रन ही मिल पाया|
8.2
1
रवींद्र जडेजा To जॉनी बेयरस्टो
टैप एंड रन!! ऑफ़ साइड पर इस गेंद को खेला| गैप में गई गेंद जहाँ से एक रन हासिल हुआ|
8.1
1
रवींद्र जडेजा To राइली रूसो
पैड्स पर डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की दिशा में खेला, फील्डर गेंद पर आये लेकिन सिंगल से नहीं रोक पाए|
टाइम आउट का हुआ समय!! ढाई मिनट का ब्रेक हुआ यहाँ पर जहाँ अब दोनों ही टीमें अपनी-अपनी रणनीति बनाती हुई नज़र आएँगी| प्रभसिमरन सिंह का विकेट गंवाने के बाद जॉनी बेयरस्टो और राईली रूसो ने पारी को काफी शानदार अंदाज़ में बुना है और आगे लेकर जा रहे हैं जबकि चेन्नई अब यहाँ से विकेट्स हासिल कर बल्लेबाज़ी टीम पर दबाव बनाने को देखेगी| 
ओवर की समाप्ति 8 : 73/1
11 रन
  • 07.1
  • 07.2
  • 17.3
  • 07.4
  • 67.5
  • 47.6
ज. बेयरस्टो
39 (25)
र. रूसो
20 (13)
म. अली
1-0-11-0
7.6
4
मोईन अली To जॉनी बेयरस्टो
चौका!!! बाउंड्री के साथ हुई महंगे ओवर की समाप्ति| सीमा रेखा से आगे भागते हुए जड्डू ने उसे लपकना चाहा लेकिन काफी आगे गिर गई गेंद और उनको छोड़ते हुए सीमा रेखा के पार चली गई| इस गेंद पर करारा शॉट मिड की तरफ खेला था जहाँ से बाउंड्री का मौका बन गया| 73/1 पंजाब|
7.5
6
मोईन अली To जॉनी बेयरस्टो
फ्लैट छक्का! लॉन्ग ऑन फील्डर के थोड़ा ऊपर से निकल गई गेंद और छह रन दे गई| इस बार अपनी पूरी ताक़त से पुल शॉट लगाया गया जहाँ बॉल सीधा स्टैंड में गई छह रनों के लिए|
7.4
0
मोईन अली To जॉनी बेयरस्टो
प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को स्वीप करने गए| टर्न और उछाल से चकमा खाए और शरीर पर जाकर लग गई गेंद| कोई रन नहीं हुआ|
7.3
1
मोईन अली To राइली रूसो
सिंगल से काम चलाना होगा यहाँ पर| ऑफ़ स्पिन गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला| डीप में फील्डर ने उसे फील्ड किया जहाँ से एक ही रन का मौका बन पाया|
7.2
0
मोईन अली To राइली रूसो
इस बार फ्रंट फुट पर जाकर गेंद की लाइन में बल्ले को प्रस्तुत किया और ब्लॉक कर दिया| रन का मौका नहीं बन पायेगा|
7.1
0
मोईन अली To राइली रूसो
ऑफ़ स्पिन गेंद!! ऑफ़ साइड पर हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|
ओवर की समाप्ति 7 : 62/1
10 रन
  • 16.1
  • 16.2
  • 06.3
  • 46.4
  • 06.5
  • 46.6
ज. बेयरस्टो
29 (22)
र. रूसो
19 (10)
र. जडेजा
1-0-10-0
6.6
4
रवींद्र जडेजा To जॉनी बेयरस्टो
चौका!!! बाउंड्री के साथ जड्डू के महंगे ओवर की हुई समाप्ति जहाँ से 10 रन आये हैं| इस बार छोटी डाल बैठे गेंद| इसपर पुल शॉट का इस्तेमाल करते हुए बल्लेबाज़ ने बाउंड्री बटोरी है|
6.5
0
रवींद्र जडेजा To जॉनी बेयरस्टो
इस बार कवर ड्राइव किया गया लेकिन तीस गज के घेरे के अंदर गेंद को फील्ड कर लिया गया|
6.4
4
रवींद्र जडेजा To जॉनी बेयरस्टो
चौका!! जोखिम भरा शॉट था जिसपर बेयरस्टो ने बाउंड्री हासिल की है| इस बार बल्लेबाज़ ने गेंद को काफी लेट कट करते हुए गैप से चौका बटोरा|
6.3
0
रवींद्र जडेजा To जॉनी बेयरस्टो
ऑफ़ स्टम्प लाइन पर डाली गई गेंद| ड्राइव किया गेंद को कवर्स की और लेकिन रन नही हुआ|
6.2
1
रवींद्र जडेजा To राइली रूसो
सिंगल!! इस बार बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर फाइन लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल हासिल किया है|
6.1
1
रवींद्र जडेजा To जॉनी बेयरस्टो
सिंगल के साथ हुई ओवर की शुरुआत!! बल्लेबाज़ ने पॉइंट की तरफ स्क्वायर कट करते हुए एक रन हासिल किया|
ओवर की समाप्ति 6 : 52/1
13 रन
  • 45.1
  • 15.2
  • 15.3
  • 45.4
  • 25.5
  • 15.6
ज. बेयरस्टो
20 (17)
र. रूसो
18 (9)
श. ठाकुर
1.4-0-21-0
5.6
1
शार्दूल ठाकुर To जॉनी बेयरस्टो
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाकर एक रन लिया|
पॉवर प्ले की हुई समाप्ति| 6 ओवर की समाप्ति के बाद 52/1 पंजाब, 84 गेंद पर 111 रनों की दरकार है| इस रन चेज़ में बल्लेबाज़ी टीम ने अच्छी शुरुआत की है| दबाव येलो आर्मी पर अब यहां से होगा| स्पिनर्स का अब इस मुकाबले में अहम रोल होने वाला है|
5.5
2
शार्दूल ठाकुर To जॉनी बेयरस्टो
विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की दिशा में गैप में खेला|  2 रन का मौका मिल गया|
5.4
4
शार्दूल ठाकुर To जॉनी बेयरस्टो
चौका! इस बार ऑफ़ स्टंप के बाहर की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की दिशा में खेलकर बाउंड्री बटोरी|
5.3
1
शार्दूल ठाकुर To राइली रूसो
ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की दिशा में खेला, एक रन मिला|
5.2
1
शार्दूल ठाकुर To जॉनी बेयरस्टो
ऑफ़ स्टंप के बाहर की गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर्स की दिशा में खेला| सिंगल मिल गया यहाँ पर|
5.1
4
शार्दूल ठाकुर To जॉनी बेयरस्टो
चौका! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे कवर्स की दिशा में गैप में खेला, गेंद गई सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
ओवर की समाप्ति 5 : 39/1
10 रन
  • 04.1
  • 14.2
  • 04.3
  • 04.4
  • 44.5
  • 1 WD 4.6
  • 44.6
र. रूसो
17 (8)
ज. बेयरस्टो
8 (12)
म. रहमान
2-0-13-0
4.6
4
मुस्तफिजुर रहमान To राइली रूसो
चौका!!! बाउंड्री के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस बार भी फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया पॉइंट की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए| 39/1 पंजाब, लक्ष्य से 124 रन दूर|
4.6
wd
मुस्तफिजुर रहमान To राइली रूसो
वाइड! डाउन द लेग डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे लीव कर दिया| बाकी का काम कीपर ने कर दिया| कोई रन नहीं हुआ|
4.5
4
मुस्तफिजुर रहमान To राइली रूसो
चौका!!! एक और बाउंड्री रूसो के बल्ले से आती हुई| इस बार ऑफ़ स्टम्प पर शफल करते हुए मिड विकेट के ऊपर से गेंद को लॉफ्ट करते हुए अपने लिए एक बाउंड्री हासिल की है| खुलकर खेलने का मन बनाकर आये हैं राइली|
4.4
0
मुस्तफिजुर रहमान To राइली रूसो
हार्ड लेंथ!! पड़कर बाहर की तरफ निकली गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे बैकफुट पर जाकर डिफेंड करना सही समझा| रन का मौका नहीं बन पायेगा|
4.3
0
मुस्तफिजुर रहमान To राइली रूसो
पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा लेकिन गैप नहीं मिल पाया| कोई रन नहीं हो पायेगा|
4.2
1
मुस्तफिजुर रहमान To जॉनी बेयरस्टो
क्विक सिंगल!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई ओवरपिच गेंद| ड्राइव किया मिड ऑफ़ की ओर| तेज़ी से भागे और सिंगल पूरा किया| समझदारी भरा क्रिकेट देखने को मिला है बल्लेबाज़ द्वारा|
4.1
0
मुस्तफिजुर रहमान To जॉनी बेयरस्टो
कवर ड्राइव!! फुल लेंथ लाइन पर डाली गई स्विंग गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर्स की दिशा में खेला| फील्डर को भेद नहीं पाए| रन का कोई मौका नहीं बन पाया|
ओवर की समाप्ति 4 : 29/1
10 रन
  • W 3.1
  • 43.2
  • 43.3
  • 03.4
  • 13.5
  • 13.6
ज. बेयरस्टो
7 (10)
र. रूसो
9 (4)
र. ग्लीसन
2-0-14-1
3.6
1
रिचर्ड ग्लीसन To जॉनी बेयरस्टो
ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे बैकवर्ड पॉइंट की दिशा में खेला, एक रन मिला|
3.5
1
रिचर्ड ग्लीसन To राइली रूसो
ऑफ़ स्टंप के बाहर की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ़ की तरफ खेलकर सिंगल हासिल किया|
3.4
0
रिचर्ड ग्लीसन To राइली रूसो
बल्लेबाज़ ने फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|
3.3
4
रिचर्ड ग्लीसन To राइली रूसो
चौका! बैक टू बैक बाउंड्री राइली रूसो के बल्ले से आती हुई यहाँ पर| इस बार मिड ऑन की दिशा में बल्लेबाज़ ने खेलकर बाउंड्री बटोरी है|
3.2
4
रिचर्ड ग्लीसन To राइली रूसो
चौका! बाउंड्री के साथ राइली रूसो ने अपना खाता खोला है| ऑफ़ स्टंप के बाहर की गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ़ की दिशा में खेला| गेंद गई सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
राईली रूसो नए बल्लेबाज़ हैं...
3.1
W
रिचर्ड ग्लीसन To प्रभसिमरन सिंह OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट ऋतुराज गायकवाड बोल्ड रिचर्ड ग्लीसन| 19 रनों की साझेदारी का हुआ अंत| 13 रन बनाकर प्रभसिमरन सिंह की वापिस लौट गए हैं| रिचर्ड ग्लीसन को उनके डेब्यू मुकाबले पर पहली सफलता मिल गई है| ऑफ़ स्टम्प लाइन पर डाली गई हार्ड लेंथ गेंद| बल्लेबाज़ उसपर शॉट लगाने गए| स्विंग और उछाल से चकमा खाए| मिस टाइम झुआ| मिड ऑफ़ की तरफ हवा में खिल गई गेंद| फील्डर ऋतुराज उसके नीचे आये और एक आसान सा कैच पकड़ लिया| जिस शुरुआत की चेन्नई को तलाश थी वो मिल गई है| 19/1 पंजाब|
ओवर की समाप्ति 3 : 19/0
3 रन
  • 12.1
  • 02.2
  • 12.3
  • 02.4
  • 02.5
  • 12.6
प. सिंह
13 (9)
ज. बेयरस्टो
6 (9)
म. रहमान
1-0-3-0
2.6
1
मुस्तफिजुर रहमान To प्रभसिमरन सिंह
नॉट आउट!! चेन्नई टीम ने अपना पहला रिव्यु यहाँ पर गंवा दिया है| इन साइड एज ने बल्लेबाज़ को बचा लिया| जिस समय खेला था शॉट उसी वक़्त दो आवाज़ आई थी लेकिन फील्डिंग कप्तान ने रिव्यु लेकर जोखिम उठाया जो उनके पक्ष में नहीं गया| अल्ट्रा एज ने भी इसे साफ़ कर दिया| ऑफ़ स्टम्प के बाहर से जाकर लेग साइड पर गेंद को खेलने गए थे जहाँ एज लगने के बाद पैड्स से टकराई थी गेंद| गैप में गई जहाँ से एक रन मिला|
2.5
0
मुस्तफिजुर रहमान To प्रभसिमरन सिंह
प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| खेलने का प्रयास, स्विंग से चकमा खा गए बल्लेबाज़| कीपर की तरफ गई गेंद| कोई रन नहीं, कोई नुक्सान नहीं हुआ|
2.4
0
मुस्तफिजुर रहमान To प्रभसिमरन सिंह
अच्छे टप्पे पर पड़कर तेज़ रफ़्तार से अंदर आई गेंद और बल्लेबाज़ ने उसे बढ़िया तरीके से ऑफ़ साइड पर खेला| फील्डर वहां तैनात, रन का मौका नहीं बन पाया|
2.3
1
मुस्तफिजुर रहमान To जॉनी बेयरस्टो
क्विक सिंगल!!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| टैप किया उसे पॉइंट की ओर, आँखों ही आँखों में इशारा किया| तेज़ी से भागे रन और सिंगल पूरा किया| थ्रो आया ज़रूर लेकिन विकटों से काफी दूर से निकल गया| एक रन का मौका बन गया|
2.2
0
मुस्तफिजुर रहमान To जॉनी बेयरस्टो
डॉट गेंद यहाँ पर आती हुई| इस बार फ्लिक शॉट खेला गया लेकिन बॉल सीधा फील्डर के पास गई|
2.1
1
मुस्तफिजुर रहमान To प्रभसिमरन सिंह
क्विक सिंगल!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई ओवरपिच गेंद| ड्राइव किया मिड ऑन की ओर| तेज़ी से भागे और सिंगल पूरा किया| समझदारी भरा क्रिकेट देखने को मिला है बल्लेबाज़ द्वारा|
ओवर की समाप्ति 2 : 16/0
4 रन
  • 01.1
  • 01.2
  • 01.3
  • 01.4
  • 01.5
  • 41.6
ज. बेयरस्टो
5 (7)
प. सिंह
11 (5)
र. ग्लीसन
1-0-4-0
1.6
4
रिचर्ड ग्लीसन To जॉनी बेयरस्टो
चौका!!! पहली बाउंड्री जॉनी के बल्ले से आती हुई| इस बार मिड ऑफ़ फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया कवर्स की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए| 16/0 पंजाब|
1.5
0
रिचर्ड ग्लीसन To जॉनी बेयरस्टो
एक और डॉट गेंद!! अबतक कसी हुई रही है गेंद| इस बार सटीक यॉर्कर| मिड ऑन की तरफ सीधे बल्ले से उसे खेला| फील्डर ने उसे फील्ड किया| कोई रन नहीं हुआ|
1.4
0
रिचर्ड ग्लीसन To जॉनी बेयरस्टो
प्ले एंड मिस!! शानदार गेंद बोलर द्वारा| पूरी तरह से बल्लेबाज़ को खोलकर रख दिया था यहाँ पर| ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| खेलने का प्रयास, स्विंग से चकमा खा गए बल्लेबाज़| कीपर की तरफ गई गेंद| कोई रन नहीं, कोई नुक्सान नहीं हुआ|
1.3
0
रिचर्ड ग्लीसन To जॉनी बेयरस्टो
एक और प्ले एंड मिस! इस बार शार्प इन स्विंगर डाली गई गेंद| ऑन साइड पर खेलने गए लेकिन स्विंग से बीट हुए और पैड्स पर खा बैठे गेंद| कोई रन नहीं हुआ|
1.2
0
रिचर्ड ग्लीसन To जॉनी बेयरस्टो
डॉट गेंद!! स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
1.1
0
रिचर्ड ग्लीसन To जॉनी बेयरस्टो
प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद| कट शॉट खेलने गए लेकिन गेंद की लाइन और लेंथ से चकमा खा गए|
दूसरे छोर से गेंद लेकर रिचर्ड ग्लीसन आये हैं...
ओवर की समाप्ति 1 : 12/0
12 रन
  • 00.1
  • 40.2
  • 60.3
  • 00.4
  • 10.5
  • 10.6
ज. बेयरस्टो
1 (1)
प. सिंह
11 (5)
श. ठाकुर
0.4-0-8-0
0.6
1
शार्दूल ठाकुर To जॉनी बेयरस्टो
सिंगल के साथ हुई इस पहले ओवर की समाप्ति जिससे 12 रन आये हैं| पैड्स पर डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की दिशा में खेला, फील्डर गेंद पर आये लेकिन सिंगल से नहीं रोक पाए| 12/0 पंजाब|
0.5
1
शार्दूल ठाकुर To प्रभसिमरन सिंह
सिंगल!! इस बार ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद पर थर्ड मैन की दिशा में खेला कट शॉट| डीप से एक रन हासिल हुआ|
0.4
0
शार्दूल ठाकुर To प्रभसिमरन सिंह
छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|
0.3
6
शार्दूल ठाकुर To प्रभसिमरन सिंह
छक्का! कड़क पुल शॉट!! शार्दूल का स्वागत मैक्सिमम के साथ किया है| एक शानदार पुल शॉट खेला| बल्ले पर काफी अच्छी तरह से आई गेंद और बड़े आराम से सीमा रेखा के बाहर भी गई है|
दीपक चाहर चोट के कारण बाहर चले गए हैं| अब उनके स्थान पर शार्दूल ठाकुर उनका ओवर पूरा करेंगे|
0.2
4
दीपक चाहर To प्रभसिमरन सिंह
चौका! बाउंड्री के साथ रन चेज़ में स्कोर बोर्ड चल पड़ा है| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई छोटी गेंद पर कट शॉट लगाया| डीप पॉइंट पर कोई फील्डर नहीं थे जिसकी वजह से चार रनों के लिए निकल गई गेंद|
0.1
0
दीपक चाहर To प्रभसिमरन सिंह
डॉट बॉल के साथ हुई रन चेज़ की शुरुआत!! प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें| कट शॉट लगाने गए और बीट हो गए|
मैच की जानकारी
  • स्थान एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई
  • मौसम साफ़
  • टॉस पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
  • परिणाम पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 7 विकटों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच हरप्रीत ब्रार
  • अंपायर विरेंदर शर्मा, सैय्यद खालिद, नंद किशोर
  • रेफ़री -
Advertisement
मैच पोल

कौन जीतेगा मैच?

वर्म
Advertisement