Advertisement
Advertisement

चेन्नई सुपर किंग्स vs पंजाब किंग्स, मैच 41 Commentary, Live Updates

चेन्नई vs पंजाब, 2023 - टी-20 Live Commentary

चेन्नई सुपर किंग्स vs पंजाब किंग्स स्कोरकार्ड
Share
मैच समाप्त   
मैच 41, एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई , Apr 30, 2023
चेन्नई सुपर किंग्स चेन्नई सुपर किंग्स
200/4 (20.0)
पंजाब किंग्स पंजाब किंग्स
201/6 (20.0)
पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 4 विकटों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    डेवोन कॉनवे
    92(52)
तो दोस्तों इस मुकाबले से महज़ इतना ही, अब हम रुख करते हैं आज के दूसरे गेम की तरफ जहाँ मुंबई के खिलाफ राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया है| आइये अब वहां होगी आपसे मुलाकात|
इंडियन टी20 लीग के इतिहास के 999वे मुकाबले में पंजाब की टीम ने चेन्नई को 4 विकटों से शिकस्त दे दी है| इस जीत के साथ दो अंक उनके खाते में गए और वो पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर जमे हैं| चेन्नई के खाते में बैक टू बैक हार दर्ज हुई जिससे अब इस टीम का मनोबल कहीं ना कहीं नीचे आया होगा लेकिन माही की ये सेना यहाँ से भी वापसी करना जानती है| वहीँ पंजाब के लिए प्रभसिमरन सिंह ने गब्बर के आउट होने के बाद जिस तरह से टीम को आक्रामक शुरुआत दी थी वो भी कहीं न कहीं उनकी टीम की जीत में अहम भूमिका निभा गई|  
अंत में जितेश शर्मा जो पिछले कुछ मुकाबले से इस टीम के लिए आक्रामक बल्लेबाज़ी कर रहे हैं उनके 10 गेंदों पर 21 रन्स यहाँ मैच में अहम साबित हो गए| कांवे की 92 रनों की नाबाद पारी व्यर्थ चली गई| लास्ट बॉल थ्रिलर!! इस सीजान ऐसे कई मुकाबले हमें देखने को मिले हैं और आज तो सुपर ओवर की पूरी उम्मीद भी थी लेकिन सिकंदर की रज़ा ही कुछ और थी, उन्हें सुपर ओवर नहीं जीत चाहिए थी जो उन्होंने अपनी टीम को दिलाई|
पंजाब ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत| पहली बार इस लीग के इतिहास में किसी टीम ने चेन्नई के खिलाफ इस मैदान पर 200 रनों के अधिक के आंकड़े को चेज़ किया है| ये मुकाबला इतिहास के पन्नों में दर्ज होगा| पंजाब के बल्लेबाजों की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम| चेन्नई के गेंदबाजों की भी सराहना करनी होगी लेकिन कहीं ना कहीं लियाम लिविंगस्टन का तुषार के ओवर में वो कुछ बड़ा शॉट इस मुकाबले को उनकी तरफ झुका गया|
ओवर की समाप्ति 20 : 201/6
9 रन
  • 119.1
  • 1 LB 19.2
  • 019.3
  • 219.4
  • 219.5
  • 319.6
स. रजा
13 (7)
श. खान
2 (3)
म. पथिराना
4-0-32-1
19.6
3
मथीषा पथिराना To सिकंदर रजा
तीन रन!! इसी के साथ पंजाब ने 4 विकटों से इस मुकाबले को जीत लिया| पहली बार इस लीग के इतिहास में किसी टीम ने चेन्नई के खिलाफ इस मैदान पर 200 रनों के अधिक के आंकड़े का पीछा किया है| ये तो इतिहास के पन्नों में दर्ज हो जाएगा| काफी अच्छा रहा था ये ओवर अब तक लेकिन इस आखिरी गेंद पर छोटी डाल बैठे| बल्लेबाज़ ने उसे फाइन लेग की तरफ पुल कर दिया और गैप से तीन भाग लिया|
19.5
2
मथीषा पथिराना To सिकंदर रजा
एक और दुग्गी!! अब 1 गेंद 3 रनों की दरकार| क्या सुपर ओवर होगा? एक बार फिर से लेग साइड पर बॉल को खेला| जडेजा ने तेज़ी से भागते हुए उसे लपका और दो रनों पर सीमित किया| मुकाबला बेहद ही रोमांचक हो गया है|
19.4
2
मथीषा पथिराना To सिकंदर रजा
इस बार दो रन हासिल हो जायेगा| अब 2 गेंद 5 रनों की दरकार| जड़ की गेंद को लेग साइड पर खेला| फील्डर जड्डू ने उसे उठाकर खेला और दो रन बटोरा|
19.3
0
मथीषा पथिराना To सिकंदर रजा
डॉट गेंद!! 3 गेंद 7 रनों की दरकार| प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें| धीमी गति की गेंद से बल्लेबाज़ को पूरी तरह से चकमा दे दिया|
19.2
lb
मथीषा पथिराना To शाहरुख खान
एलबीडबल्यू की अपील!! अम्पायर सहमत नहीं| मिसिंग लेग थी इस वजह से अम्पायर ने इसे नकार दिया| थोड़ा अंदर होती तो बल्लेबाज़ का काम तमाम हो जाता| यॉर्कर बॉल, बल्ले को मिस करते हुए पैड्स को जा लगी थी| गैप में गई गेंद जहाँ से लेग बाई का एक रन मिल गया|
19.1
1
मथीषा पथिराना To सिकंदर रजा
सिंगल यहाँ पर भी मिला| 5 गेंद पर 8 रन चाहिए| इस बार डीप पॉइंट की दिशा में खेला गेंद को जहाँ से एक रन का मौका बन रहा है|
ओवर की समाप्ति 19 : 192/6
13 रन
  • 418.1
  • 218.2
  • 1 WD 18.3
  • 018.3
  • W 18.4
  • 418.5
  • 1 WD 18.6
  • 118.6
स. रजा
5 (2)
श. खान
2 (2)
त. देशपांडे
4-0-49-3
18.6
1
तुषार देशपांडे To सिकंदर रजा
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| 6 गेंदों पर 9 रनों की दरकार है| इस बार मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला|
18.6
wd
तुषार देशपांडे To सिकंदर रजा
वाइड! ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर डाली गई गेंद| अम्पायर ने इसे वाइड करार दिया|
18.5
4
तुषार देशपांडे To सिकंदर रजा
बाहरी किनारा और चौका! ये नहीं चाहती थी चेन्नई की टीम| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद पर बल्ला चलाया था जहाँ आउट साइड एज लेकर कीपर और शॉर्ट थर्ड मैन के बीच से निकल गई गेंद चार रनों के लिए|
18.4
W
तुषार देशपांडे To जितेश शर्मा OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट सब शेख रशीद बोल्ड तुषार देशपांडे| ओहोहो!! ये काफी नजदीकी मामला था लेकिन काफी देर चेक करने के बाद थर्ड अम्पायर ने इसे आउट करार दिया| अब 8 गेंदों पर 15 रनों की दरकार| 21 रन बनाकर जितेश लौटे पवेलियन| उफ़ ये तो काफी नजदीकी मामला था| मिड विकेट बाउंड्री पर फील्डर ने काफी आगे को कैच पकड़ा था लेकिन संतुलन नहीं बना पाए और गिरते पड़ते सीमा रेखा के काफी पास पहुँच गए| रिप्ले में इसे चेक किया गया और पाया गया कि सीमा रेखा से फील्डर का कोई संपर्क नहीं हुआ था| आउट आया फैसला|
अहम मोड़!! कैच लिया गया है| फील्डर संतुलन में नहीं थे, कैच को चेक किया जा रहा है...
18.3
0
तुषार देशपांडे To जितेश शर्मा
एक अहम डॉट गेंद!! चेंज इन पेस!! अपनी गति से बल्लेबाज़ को पूरी तरह से चकमा दे दिया| 9 गेंद 15 रनों की दरकार|
18.3
wd
तुषार देशपांडे To जितेश शर्मा
वाइड! ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर डाल बैठे गेंद| बल्लेबाज़ की पहुँच से काफी दूर| अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया|
18.2
2
तुषार देशपांडे To जितेश शर्मा
दुग्गी, फ्रंट फुट पर रहकर बल्लेबाज़ ने इस गेंद को पॉइंट की ओर ड्राइव कर दिया दो रनों के लिए| 10 गेंद 16 रनों की दरकार|
18.1
4
तुषार देशपांडे To जितेश शर्मा
चौका! पहली ही गेंद पर बाउंड्री!! दबाव अब पूरी तरह से गेंदबाज़ के ऊपर आता हुआ|11 गेंद 18 रनों की दरकार| कवर्स फील्डर के ऊपर से लो फुल टॉस गेंद को लॉफ्ट करते हुए अपने लिए एक बाउंड्री हासिल की|
ओवर की समाप्ति 18 : 179/5
9 रन
  • W 17.1
  • 117.2
  • 417.3
  • 1 WD 17.4
  • 117.4
  • 117.5
  • 117.6
ज. शर्मा
15 (6)
श. खान
2 (2)
म. पथिराना
3-0-24-1
17.6
1
मथीषा पथिराना To जितेश शर्मा
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| अब 12 गेंदों पर 22 रनों की दरकार है| इस बार कवर्स की दिशा में बॉल को खेला जहाँ से एक रन हासिल हो गया| 179/5 पंजाब|
17.5
1
मथीषा पथिराना To शाहरुख खान
इस बार अपनी गति से फिर से बल्लेबाज़ को चकमा दे दिया| एक ही रन मिल पाया| 13 गेंद 23 रनों की दरकार|
17.4
1
मथीषा पथिराना To जितेश शर्मा
बेहतरीन यॉर्कर!! बल्लेबाज़ ने उसे जैसे तैसे लेग साइड पर खेला और गैप से एक रन हासिल किया|
17.4
wd
मथीषा पथिराना To जितेश शर्मा
वाइड! एक अतिरिक्त गेंद और रन यहाँ पर मिल गया|
17.3
4
मथीषा पथिराना To जितेश शर्मा
चौका! फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया कवर्स की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए| मुकाबला काफी रोमांचक मोड़ ले रहा है|
17.2
1
मथीषा पथिराना To शाहरुख खान
सिंगल, पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
17.1
W
मथीषा पथिराना To सैम करन OUT!
आउट!!! क्लीन बोल्ड!! यु मिस आई हिट!! ये बड़ी विकेट चेन्नई के खाते में आई| मथीषा पथिराना ने मुकाबले में एक बार फिर से चेन्नई को वापसी कराई है| अब 17 गेंदों पर 31 रनों की दरकार है| इस बार अपनी गति और स्विंग से बल्लेबाज़ को पूरी तरह से चकमा दे दिया| ऑफ़ साइड पर जगह बनाकर शॉट लगाने गए लेकिन चूक गए और ऑफ़ स्टम्प से जा टकराई ये गेंद| 170/5 पंजाब|
ओवर की समाप्ति 17 : 170/4
17 रन
  • 116.1
  • 616.2
  • 116.3
  • 216.4
  • 616.5
  • 116.6
स. करन
29 (19)
ज. शर्मा
9 (3)
र. जडेजा
4-0-32-2
16.6
1
रवींद्र जडेजा To सैम करन
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस बार कलाईयों का इस्तेमाल करते हुए लेग साइड से सिंगल लिया| 18 गेंद 31 रनों की दरकार|
16.5
6
रवींद्र जडेजा To सैम करन
छक्का! बिलकुल सामने की तरफ| मोमेंटम बरकरार एक छोर से| धीमी गति की गेंद को काफी जल्दी पिक कर लिया और गेंदबाज़ के सर के ऊपर से उठाकर मार दिया और छह रन बटोरे|
16.4
2
रवींद्र जडेजा To सैम करन
दुग्गी!! इस बार कवर्स की दिशा में गेंद को खेला जहाँ से दो रन का मौका बन गया|
16.3
1
रवींद्र जडेजा To जितेश शर्मा
सिंगल, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
16.2
6
रवींद्र जडेजा To जितेश शर्मा
मैक्सिमम!! बल्लेबाज़ ने दिखाया दम और मिला छक्का!!! ये एक ताक़त भरा स्लॉग है| हवा में ज़रूर थी गेंद मिड ऑन की ओर लेकिन सीमा रेखा के पार निकल गई छह रनों के लिए|
16.1
1
रवींद्र जडेजा To सैम करन
सिंगल, बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
ओवर की समाप्ति 16 : 153/4
24 रन
  • 615.1
  • 615.2
  • 4 LB 15.3
  • 615.4
  • W 15.5
  • 215.6
ज. शर्मा
2 (1)
स. करन
19 (15)
त. देशपांडे
3-0-36-2
15.6
2
तुषार देशपांडे To जितेश शर्मा
दुग्गी!! पुश किया गेंद को और डबल हासिल किया| 24 गेंद पर 48 रनों की दरकार|
15.5
W
तुषार देशपांडे To लियाम लिविंगस्टन OUT!
आउट!! कैच आउट!!! कॉट ऋतुराज गायकवाड बोल्ड तुषार देशपांडे| 40 रनों की लियाम की पारी का हुआ अंत| फिर से मुकाबला यहाँ से चेन्नई की तरफ घूमता हुआ नज़र आ रहा है| इस बार बाउंसर गेंद से बल्लेबाज़ को चकमा दे दिया| लियाम उसपर ज़बरदस्ती शॉट लगाने चले गए और संतुलन गँवा बैठे| बल्ले के उपरी भाग को लगकर मिड विकेट की तरफ खिल गई जहाँ से ऋतुराज ने एक बेहतरीन जज कैच लपका| 151/4, 25 गेंदों पर 50 रनों की दरकार है|
15.4
6
तुषार देशपांडे To लियाम लिविंगस्टन
एक और छक्का! पूरी ताक़त से पुल शॉट लगाया गया बॉल सीधा स्टैंड में गई| काफी बड़ा ओवर यहाँ पर आता हुआ| अब गेंदबाज़ पूरी तरह से दबाव में आ गया है|
15.3
lb
तुषार देशपांडे To लियाम लिविंगस्टन
ओह!! लेग बाईज के रूप में बाउंड्री आती हुई| बल्लेबाज़ को अपनी धीमी गति की गेंद से चकमा तो दे दिया था लेकिन उनके शरीर से लगकर शॉर्ट थर्ड मैन फील्डर को बीट करते हुए गेंद बाउंड्री लाइन को पार कर गई|
15.2
6
तुषार देशपांडे To लियाम लिविंगस्टन
एक और छक्का! काफी शानदार कवर ड्राइव!! बल्लेबाज़ ने महज़ इसे अपनी टाइमिंग के साथ लॉफ्ट किया और गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी छह रनों के लिए| अब यहाँ से चेन्नई दबाव में आती हुई|
15.1
6
तुषार देशपांडे To लियाम लिविंगस्टन
छक्का! काफी ज्यादा ऊपर हवा में गेंद को खिला दिया| संपर्क इतना शानदार कि गेंद सीमा रेखा के बाहर जा गिरी| अब इस बल्लेबाज़ के बल्ले से बड़े शॉट्स आना शुरू हो गया है|
ओवर की समाप्ति 15 : 129/3
10 रन
  • 014.1
  • 1 LB 14.2
  • 214.3
  • 414.4
  • 2 WD 14.5
  • 114.5
  • 014.6
स. करन
19 (15)
ल. लिविंगस्टन
22 (19)
म. थीक्षाना
4-0-36-0
14.6
0
महीश थीक्षाना To सैम करन
बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया| कोई रन नहीं हुआ| अब 30 गेंदों पर 72 रनों की दरकार|
14.5
1
महीश थीक्षाना To लियाम लिविंगस्टन
सिंगल, इस गेंद को लॉफ्ट करते हुए सिंगल हासिल किया|
14.5
wd
महीश थीक्षाना To सैम करन
वाइड के साथ एक सिंगल भी आया| लेग स्टम्प के बाहर थी| बल्लेबाज़ और कीपर से दूर से निकल गई और एक अतिरिक्त रन दे गई|
14.4
4
महीश थीक्षाना To सैम करन
चौका! लाजवाब ड्राइव, गैप में गेंद को खेला| बॉल तेज़ी से सीधे कवर्स की ओर से सीमा रेखा के बाहर चली गई|
14.3
2
महीश थीक्षाना To सैम करन
हवा में गेंद लेकिन फिर से नो मेंस लैंड में गिर गई| ये बल्लेबाज़ आज अलग ही किस्मत लेकर आया है| क्रॉस बल्ले से शॉट लगाया| लीडिंग एज लेकर हवा में खिल गई गेंद और लॉन्ग ऑन और लॉन्ग ऑफ़ के बीच में गिर गई|
14.2
lb
महीश थीक्षाना To लियाम लिविंगस्टन
लेग बाई का रन आया!! एलबीडबल्यू की अपील थी| अम्पायर सहमत नहीं थी| लेग स्टम्प को मिस कर रही थी इस वजह से नॉट आउट हुए| शानदार यॉर्कर से बल्लेबाज़ को छका दिया था|
14.1
0
महीश थीक्षाना To लियाम लिविंगस्टन
प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद पर बल्ला चलाया लेकिन बीट हो गए| कोई रन नहीं हुआ| अब बड़े शॉट्स के लिए दोनों बल्लेबाज़ जायेंगे|
ओवर की समाप्ति 14 : 119/3
7 रन
  • 213.1
  • 013.2
  • 113.3
  • 213.4
  • 113.5
  • 113.6
ल. लिविंगस्टन
21 (16)
स. करन
13 (12)
म. पथिराना
2-0-15-0
13.6
1
मथीषा पथिराना To लियाम लिविंगस्टन
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| कवर्स की ओर फुल गेंद को ड्राइव करते हुए डीप से सिंगल लिया| 36 गेंदों पर 82 रनों की दरकार|
13.5
1
मथीषा पथिराना To सैम करन
इस बार सिंगल से ही काम चलाना होगा| पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया|
13.4
2
मथीषा पथिराना To सैम करन
हवा में गेंद!! लॉन्ग ऑफ़ की तरफ गई बॉल!! मिड ऑफ़ से उल्टा भागते हुए रहाणे ने डाईव लगाई लेकिन उसे लपक नहीं पाए| हाथों के ठीक आगे गिर गई गेंद| छोटी गेंद से सैम को लगभग चकमा दे दिया था मथीषा ने यहाँ पर| भाग्यशाली रहे बल्लेबाज़|
13.3
1
मथीषा पथिराना To लियाम लिविंगस्टन
इस बार जड़ में डाली गई गेंद जिसे सही समय पर ऑन साइड की तरफ मोड़ दिया जहाँ स एक रन हासिल हुआ|
13.2
0
मथीषा पथिराना To लियाम लिविंगस्टन
प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें| कोई रन नहीं हुआ|
13.1
2
मथीषा पथिराना To लियाम लिविंगस्टन
दो रन यहाँ पर बल्लेबाज़ के खाते में जाता हुआ| लॉफ्ट किया गेंद को और गैप से दो रन हासिल कर लिया|
ओवर की समाप्ति 13 : 112/3
7 रन
  • 112.1
  • 112.2
  • 112.3
  • 212.4
  • 112.5
  • 112.6
ल. लिविंगस्टन
17 (12)
स. करन
10 (10)
म. थीक्षाना
3-0-27-0
12.6
1
महीश थीक्षाना To लियाम लिविंगस्टन
सिंगल के साथ हुई एक कसे हुए ओवर की समाप्ति| आगे आकर सामने की तरफ गेंद को खेला जहाँ से एक रन का मौका बन गया| 112/3 पंजाब, 42 गेंदों पर 89 रनों की दरकार| मुकाबला अब यहाँ से काफी रोमांचक होने वाला है|
12.5
1
महीश थीक्षाना To सैम करन
सिंगल!! इस बार सीधे बल्ले से सामने की तरफ गेंद को पुश कर दिया जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
12.4
2
महीश थीक्षाना To सैम करन
पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा| फील्डर गेंद से दूर थे गेंद जिसका फायदा उठाते हुए बल्लेबाजों ने दो रन चुरा लिया|
12.3
1
महीश थीक्षाना To लियाम लिविंगस्टन
सिंगल, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को कवर्स की तरफ पंच किया और एक रन हासिल किया|
12.2
1
महीश थीक्षाना To सैम करन
इस बार आगे निकलकर मिड ऑफ़ की ओर पंच करते हुए एक रन हासिल किया|
12.1
1
महीश थीक्षाना To लियाम लिविंगस्टन
लो फुल टॉस गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे मिड विकेट की दिशा में खेला और डीप से एक रन बटोरा|
ओवर की समाप्ति 12 : 105/3
8 रन
  • 011.1
  • 111.2
  • 011.3
  • 411.4
  • 111.5
  • 211.6
स. करन
6 (7)
ल. लिविंगस्टन
14 (9)
म. पथिराना
1-0-8-0
11.6
2
मथीषा पथिराना To सैम करन
बेहतरीन स्टॉप कवर्स बाउंड्री पर आकाश सिंह द्वारा| अपने बाएँ ओर भागते हुए दुल स्ट्रेच डाईव लगाई और गेंद को सीमा रेखा के पार जाने से रोक दिया| टीम के लिए दो रन्स बचाए| 105/3 पंजाब|
11.5
1
मथीषा पथिराना To लियाम लिविंगस्टन
क्विक सिंगल!! इस बार कवर्स की दिशा में खेला गेंद को और तेज़ी से एक रन भाग लिया|
11.4
4
मथीषा पथिराना To लियाम लिविंगस्टन
चौका! लियाम छोटी गेंद पर काफी अच्छी तरह से शॉट लगाते हैं और वो नमूना यहाँ पर दिखा भी है| ऑन साइड पर खेला गया पुल शॉट| बॉल तेज़ी से सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
11.3
0
मथीषा पथिराना To लियाम लिविंगस्टन
प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प चैनल के बाहर की गेंद पर लेट कट करने गए और पूरी तरह से बीट हो गए|
11.2
1
मथीषा पथिराना To सैम करन
सिंगल, बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
11.1
0
मथीषा पथिराना To सैम करन
कोई रन नहीं, स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
ओवर की समाप्ति 11 : 97/3
3 रन
  • 010.1
  • W 10.2
  • 010.3
  • 010.4
  • 210.5
  • 110.6
स. करन
3 (4)
ल. लिविंगस्टन
9 (6)
र. जडेजा
3-0-15-2
10.6
1
रवींद्र जडेजा To सैम करन
सिंगल के साथ जड्डू के एक सफल ओवर की हुई समाप्ति| इस बार फ्रंटफुट से गेंद को डिफेंड किया जहाँ से एक रन मिल गया|
10.5
2
रवींद्र जडेजा To सैम करन
इस बार कलाईयों का इस्तेमाल करते हुए लेग साइड से दो रन लिया|
10.4
0
रवींद्र जडेजा To सैम करन
डॉट गेंद, बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|
10.3
0
रवींद्र जडेजा To सैम करन
कोई रन नहीं, क्रीज़ में रह कर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|
सैम करन अगले बल्लेबाज़ क्रीज़ पर आये हैं...
10.2
W
रवींद्र जडेजा To अथर्व तायडे OUT!
आउट!! कैच आउट!! सॉफ्ट डिसमिसल!! एक आसान सा कैच सीधा गेंदबाज़ की ओर आया और उसे जड्डू ने लपक लिया| अथर्व 13 रन बनाकर लौटे पवेलियन| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद पर बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से सामने की तरफ शॉट लगा दिया| नीचे नहीं रख पाए और हवा में जडेजा की तरफ मार बैठे जहाँ जड्डू ने कोई ग़लती नहीं करते हुए उसे लपक लिया| फिर जड्डू ने मज़ाक में उसे ज़मीन पर छोड़ा और लियाम जो कि क्रीज़ से बाहर थे उन्हें रन आउट करते हुए बेल्स उड़ाई| लेकिन पहले कैच पूरा हुआ था इस वजह से अथर्व आउट पाए गए| 94/3 पंजाब|
10.1
0
रवींद्र जडेजा To अथर्व तायडे
प्ले एंड मिस!! सामने की तरफ खेलने गए और टर्न से बीट हो गए| कोई रन नहीं|
ओवर की समाप्ति 10 : 94/2
10 रन
  • 09.1
  • 19.2
  • 19.3
  • 69.4
  • 19.5
  • 19.6
अ. तायडे
13 (15)
ल. लिविंगस्टन
9 (6)
आ. सिंह
3-0-35-0
9.6
1
आकाश सिंह To अथर्व तायडे
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| लॉन्ग ऑफ़ की दिशा में इस गेंद को ड्राइव किया| फील्डर के आगे से एक रन चुरा लिया| 94/2, अब 60 गेंदों पर 107 रनों की दरकार है|
9.5
1
आकाश सिंह To लियाम लिविंगस्टन
इस बार धीमी गति की गेंद से बल्लेबाज़ को चकमा दे दिया| स्क्वायर लेग की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला|
9.4
6
आकाश सिंह To लियाम लिविंगस्टन
छक्का! थप्पड़ शॉट!! इस बार ऑफ़ स्टम्प के बाहर छोटी पटकी हुई गेंद को लॉन्ग ऑफ़ के ऊपर से मार दिया| बल्ले से लगने के बाद फ्लैट गई ये गेंद और सीमा रेखा के ठीक पीछे गिरी| छह रन मिल गया|
9.3
1
आकाश सिंह To अथर्व तायडे
अच्छा शॉट लेकिन सिंगल ही मिल पायेगा| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की फुल गेंद को ड्राइव किया मिड ऑफ़ की तरफ| फील्डर ने अपने दायें ओर भागते हुए एक रन पूरा किया|
9.2
1
आकाश सिंह To लियाम लिविंगस्टन
धीमी गति से डाली गई छोटी गेंद!! बल्लेबाज़ लियाम ने उसे बैक फुट से ऑन साइड पर फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
9.1
0
आकाश सिंह To लियाम लिविंगस्टन
इस बार आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर समझदारी दिखाते हुए डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं|
ओवर की समाप्ति 9 : 84/2
4 रन
  • 08.1
  • 18.2
  • W 8.3
  • 08.4
  • 18.5
  • 28.6
अ. तायडे
11 (13)
ल. लिविंगस्टन
1 (2)
र. जडेजा
2-0-12-1
8.6
2
रवींद्र जडेजा To अथर्व तायडे
दो रनों के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति| इस बार कवर्स की ओर गेंद को खेलकर दो रन हासिल कर लिया|
8.5
1
रवींद्र जडेजा To लियाम लिविंगस्टन
सिंगल ही मिल पायेगा यहाँ पर| बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
8.4
0
रवींद्र जडेजा To लियाम लिविंगस्टन
कोई रन नहीं, कवर ड्राइव किया गया लेकिन रन का मौका नही बन सका|
लियाम लिविंगस्टन अब क्रीज़ पर आये हैं...
8.3
W
रवींद्र जडेजा To प्रभसिमरन सिंह OUT!
आउट!! स्टंप एमएस धोनी बोल्ड रवींद्र जडेजा| 42 रनों पर प्रभसिमरन की बेहतरीन पारी का हुआ अंत| जडेजा ने अहम सफलता दिलाई| अपनी टर्न से बल्लेबाज़ को चकमा देते हुए उन्हें आधे रास्ते में खड़ा कर दिया| माही ने बल्लेबाज़ को बाहर पाया और मज़ाक में थोड़ा देर रुकने के बाद बेल्स उड़ाई| बल्लेबाज़ की सोच सही थी लेकिन क्रीज़ से काफी आगे आकर क्रॉस बल्ले से शॉट लगाने चले गए थे और स्टम्प हो गए| 81/2 पंजाब, लक्ष्य से 120 रन दूर|
8.2
1
रवींद्र जडेजा To अथर्व तायडे
सिंगल, स्वीप शॉट खेलते हुए बल्लेबाज़ ने एक रन हासिल किया|
8.1
0
रवींद्र जडेजा To अथर्व तायडे
कोई रन नहीं, बैक फुट से लगाया गया करारा पुल शॉट लगाया लेकिन रन नही हो सका|
ओवर की समाप्ति 8 : 80/1
10 रन
  • 27.1
  • 67.2
  • 07.3
  • 17.4
  • 07.5
  • 17.6
अ. तायडे
8 (10)
प. सिंह
42 (23)
म. अली
1-0-10-0
7.6
1
मोईन अली To अथर्व तायडे
सिंगल, पॉइंट की ओर गेंद को कट किया एक रन के लिए|
7.5
0
मोईन अली To अथर्व तायडे
आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया|
7.4
1
मोईन अली To प्रभसिमरन सिंह
सिंगल, बल्लेबाज़ ने इस गेंद को लॉफ्ट किया और टीम के खाते में एक रन जोड़ा|
7.3
0
मोईन अली To प्रभसिमरन सिंह
कोई रन नहीं, पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|
7.2
6
मोईन अली To प्रभसिमरन सिंह
छक्का! ऑफ़ स्पिन गेंद पर बल्ले का फुल स्विंग| संपर्क इतना शानदार कि गेंद स्टैंड्स में जाकर गिरी जहाँ से बॉल बॉय ने कैच लपका| ये आला दर्जे की बल्लेबाज़ी हो रही है यहाँ पर|
7.1
2
मोईन अली To प्रभसिमरन सिंह
ऑफ़ स्पिन गेंद!! बल्लेबाज़ ने इसपर अपनी कलाईयों का इस्तेमाल करते हुए लेग साइड से 2 रन लिया|
ओवर की समाप्ति 7 : 70/1
8 रन
  • 06.1
  • 16.2
  • 46.3
  • 16.4
  • 16.5
  • 16.6
प. सिंह
33 (19)
अ. तायडे
7 (8)
र. जडेजा
1-0-8-0
6.6
1
रवींद्र जडेजा To प्रभसिमरन सिंह
सिंगल के साथ हुई एक कसे हुए ओवर की समाप्ति| इस बार ऑन साइड पर गेंद को टहलाया और एक रन खाते में डाला| 70/1 पंजाब|
6.5
1
रवींद्र जडेजा To अथर्व तायडे
पुश किया गेंद को और गैप से सिंगल हासिल किया| ये सोची समझी बल्लेबाज़ी यहाँ पर देखने को मिल रही है|
6.4
1
रवींद्र जडेजा To प्रभसिमरन सिंह
इस बार पैड्स की गेंद पर कलाईयों का इस्तेमाल करते हुए सिंगल लिया|
6.3
4
रवींद्र जडेजा To प्रभसिमरन सिंह
चौका! ये कमाल की बल्लेबाज़ी है| खुलकर खेलते हुए नज़र आ रहे हैं प्रभ| इस बार बल्लेबाज़ ने अपना ग्रिप बदलते हुए स्विच हिट शॉट को इस्तेमाल में लाया, नतीजा बाउंड्री हासिल हुई|
6.2
1
रवींद्र जडेजा To अथर्व तायडे
इस बार ऑन ड्राइव का इस्तेमाल किया और सिंगल अपने खाते में डाल दिया|
6.1
0
रवींद्र जडेजा To अथर्व तायडे
कोई रन नहीं, हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|
ओवर की समाप्ति 6 : 62/1
8 रन
  • 45.1
  • 15.2
  • 15.3
  • 15.4
  • 15.5
  • 05.6
प. सिंह
27 (16)
अ. तायडे
5 (5)
म. थीक्षाना
2-0-20-0
5.6
0
महीश थीक्षाना To प्रभसिमरन सिंह
बेहतरीन यॉर्कर के साथ हुई ओवर की समाप्ति| बल्लेबाज़ ने उसे मिड ऑफ़ की दिशा में खेला| फील्डर ने उसे फील्ड कर लिया| 62/1 पंजाब|
5.5
1
महीश थीक्षाना To अथर्व तायडे
इस बार पैड्स लाइन की गेंद पर फ्लिक किया और स्क्वायर लेग से सिंगल हासिल कर लिया|
5.4
1
महीश थीक्षाना To प्रभसिमरन सिंह
स्वीप करने गए| टॉप एज लगा| कीपर के ऊपर से शॉर्ट फाइन लेग की तरफ गई गेंद| एक टप्पा बाद फील्डर ने उसे रोका, एक ही रन मिला|
5.3
1
महीश थीक्षाना To अथर्व तायडे
इस बार सीधे बल्ले से सामने की तरफ गेंद को खेला जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
5.2
1
महीश थीक्षाना To प्रभसिमरन सिंह
सिंगल, ऑन ड्राइव का इस्तेमाल और एक रन बल्लेबाज़ के खाते में जुड़ गया|
5.1
4
महीश थीक्षाना To प्रभसिमरन सिंह
चौका! फुल बॉल!! बल्लेबाज़ ने अपने लिए इस गेंद पर रूम बनाया| कवर्स की दिशा में खेला शॉट और गैप हासिल करते हुए बाउंड्री अपने नाम की| आज ये बल्लेबाज़ एक अलग अंदाज़ में खेल रहा है|
ओवर की समाप्ति 5 : 54/1
8 रन
  • 44.1
  • W 4.2
  • 24.3
  • 04.4
  • 14.5
  • 14.6
प. सिंह
21 (12)
अ. तायडे
3 (3)
त. देशपांडे
2-0-16-1
4.6
1
तुषार देशपांडे To प्रभसिमरन सिंह
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| ऑफ़ साइड पर इस गेंद को खेल दिया जहाँ से एक रन का मौका बन गया| 54/1 पंजाब|
4.5
1
तुषार देशपांडे To अथर्व तायडे
सिंगल, इस बार पॉइंट की ओर गेंद को कट किया एक रन के लिए|
4.4
0
तुषार देशपांडे To अथर्व तायडे
कोई रन नहीं, स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
4.3
2
तुषार देशपांडे To अथर्व तायडे
दो रनों के साथ खोला अपना खाता| बेहतरीन फील्डिंग चेन्नई के फील्डर द्वारा पॉइंट बाउंड्री पर देखने को मिली है| बाहर की गेंद पर पॉइंट की ओर कट किया दो रनों के लिए| सीमा रेखा पर फील्डर ने स्लाइड करते हुए उसे रोकना चाहा| हाफ स्टॉप हुआ| सीमा रेखा की तरफ जा रही थी गेंद जहाँ दूसरे फील्डर ने चतुराई दिखाते हुए उसे रोक दिया|
नए बल्लेबाज़ अथर्व तायडे हैं क्रीज़ पर...
4.2
W
तुषार देशपांडे To शिखर धवन OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट मथीषा पथिराना बोल्ड तुषार देशपांडे| 50 रनों की साझेदारी का हुआ अंत| देशपांडे ने अपनी टीम को दिलाया ब्रेक थ्रू| 28 रन बनाकर गब्बर लौटे पवेलियन| इस बार ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई गेंद पर लेट कट शॉट खेलना चाहा| लाइन से चकमा खा गए| बल्ले का बाहरी किनारा लेकर शॉर्ट थर्ड मैन फील्डर की गोद में चली गई गेंद| 50/1 पंजाब|
4.1
4
तुषार देशपांडे To शिखर धवन
चौका! इसी के साथ पंजाब का 50 रन यहाँ पर पूरा हो गया| इस बार ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद पर कवर्स की दिशा में खेला गेंद को जहाँ से गैप मिला और चार रनों के लिए निकल गई गेंद|
ओवर की समाप्ति 4 : 46/0
12 रन
  • 43.1
  • 13.2
  • 03.3
  • 23.4
  • 13.5
  • 43.6
प. सिंह
20 (11)
श. धवन
24 (13)
म. थीक्षाना
1-0-12-0
3.6
4
महीश थीक्षाना To प्रभसिमरन सिंह
चौका! टॉप एज लेकर कीपर के ऊपर से निकल गई गेंद|  बल्लेबाज़ ने स्वीप शॉट का इस्तेमाल करना चाहा था जहाँ बल्ले के उपरी भाग को लगकर फाइन लेग बाउंड्री के पार चली गई गेंद| 46/0 पंजाब|
3.5
1
महीश थीक्षाना To शिखर धवन
सिंगल, इस बार पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
3.4
2
महीश थीक्षाना To शिखर धवन
बेहतरीन फील्डिंग यहाँ पर गायकवाड द्वारा| घेरे के अंदर से भागते हुए सीमा रेखा पर डाईव लगाई और टीम के लिए दो रन्स बचाए| इस गेंद पर गब्बर द्वारा कट शॉट खेला गया था|
3.3
0
महीश थीक्षाना To शिखर धवन
कोई रन नहीं, प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें| माही के दस्तानों में गई गेंद|
3.2
1
महीश थीक्षाना To प्रभसिमरन सिंह
इस बार समझदारी से सिंगल ले लिया|, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
3.1
4
महीश थीक्षाना To प्रभसिमरन सिंह
चौका! बाउंड्री के साथ थीक्षाना का स्वागत किया| नज़ाकत भरा शॉट!!! सीधा गेंदबाज़ के सर के ऊपर से उठाकर मारा लॉन्ग ऑफ़ बाउंड्री की तरफ, ओवरपिच गेंद थी जिसका पूरा फायदा उठाया बल्लेबाज़ ने, गेंद गई सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए| धोनी की मुश्किलें यहाँ पर बढती हुई|
ओवर की समाप्ति 3 : 34/0
14 रन
  • 12.1
  • 02.2
  • 02.3
  • 1 WD 2.4
  • 62.4
  • 22.5
  • 42.6
श. धवन
21 (10)
प. सिंह
11 (8)
आ. सिंह
2-0-25-0
2.6
4
आकाश सिंह To शिखर धवन
चौका! बाउंड्री के साथ हुई एक महंगे ओवर की समाप्ति| इस बार पैरों की गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला| गैप हासिल हुआ और बाउंड्री मिल गई| 34/0 चेन्नई|
2.5
2
आकाश सिंह To शिखर धवन
लो फुल टॉस गेंद| पैरों पर थी| शिखर ने उसे फाइन लेग की तरफ फ्लिक कर दिया जहाँ से दो रन हासिल हो गया|
2.4
6
आकाश सिंह To शिखर धवन
छक्का! टिपिकल गब्बर पिक अप शॉट!!! स्क्वायर लेग बाउंड्री की तरफ!!! काफी जल्दी इस तरह की लेंथ को पिक कर लेते हैं| पैरों पर डाली गई गेंद को बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया बाउंड्री की तरफ, गैप में गई गेंद सीमा रेखा के पार छह रनों के लिए| आज एक अलग ही लय में नज़र आ रहे हैं गब्बर|
2.4
wd
आकाश सिंह To शिखर धवन
वाइड! बाउंसर इस गेंद को डाला| बल्लेबाज़ के काफी ऊपर से निकली| अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया|
2.3
0
आकाश सिंह To शिखर धवन
डॉट बॉल!! बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को मिड ऑफ़ की तरफ पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|
2.2
0
आकाश सिंह To शिखर धवन
छोटी गेंद!! पुल लगाने गए थे बल्लेबाज़ लेकिन गति से बीट हुए और शरीर पर खा बैठे|
2.1
1
आकाश सिंह To प्रभसिमरन सिंह
इस बार कवर्स की ओर गेंद को कट किया एक रन के लिए|
ओवर की समाप्ति 2 : 20/0
9 रन
  • 21.1
  • 01.2
  • 61.3
  • 01.4
  • 1 LB 1.5
  • 01.6
श. धवन
9 (5)
प. सिंह
10 (7)
त. देशपांडे
1-0-8-0
1.6
0
तुषार देशपांडे To शिखर धवन
कोई रन नहीं, प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
1.5
lb
तुषार देशपांडे To प्रभसिमरन सिंह
लेग बाई का एक रन आया| पैड्स से लगकर ऑन साइड पर गई गेंद जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
1.4
0
तुषार देशपांडे To प्रभसिमरन सिंह
कोई रन नहीं, स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
1.3
6
तुषार देशपांडे To प्रभसिमरन सिंह
छक्का! ब्लाइंड शॉट!! पैरो पर थी ये बॉल जिसे लेग साइड पर फ्लिक कर दिया| छह रनों के लिए निकल गई ये गेंद| बल्लेबाज़ का ये पसंदीदा शॉट है|
1.2
0
तुषार देशपांडे To प्रभसिमरन सिंह
कोई रन नहीं, स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
1.1
2
तुषार देशपांडे To प्रभसिमरन सिंह
हवा में गेंद!! थर्ड मैन फील्डर ने आगे की तरफ भागते हुए उसे लपकना चाहा लेकिन गेंद उनके आगे गिर गई| बाल-बाल बचे बल्लेबाज़| दूर से ही इस गेंद पर शॉट लगाया था जहाँ बाहरी किनारा लेकर हवा में चली गई थी गेंद| किस्मत का साथ बल्लेबाज़ को मिला और साथ में दो रन भी आया|
ओवर की समाप्ति 1 : 11/0
11 रन
  • 10.1
  • 40.2
  • 40.3
  • 00.4
  • 10.5
  • 10.6
प. सिंह
2 (2)
श. धवन
9 (4)
आ. सिंह
1-0-11-0
0.6
1
आकाश सिंह To प्रभसिमरन सिंह
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
0.5
1
आकाश सिंह To शिखर धवन
रन आउट का मौका!! गेंदबाज़ से हो गई चूक| टैप एंड रन था| आकाश ने बॉल के पास जाते हुए उसे उठाया और अंडर आर्म थ्रो किया जो विकटों के पास से निकल गया| अगर थ्रो लगता तो काफी नजदीकी मामला हो सकता था यहाँ पर|
0.4
0
आकाश सिंह To शिखर धवन
इस बार हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|
0.3
4
आकाश सिंह To शिखर धवन
एक और चौका! ये बेहतर स्टार्ट है गब्बर द्वारा| काफी शानदार लेट कट शॉट खेला| बल्लेबाज़ ने गेंद का इंतज़ार किया और लेट कट किया थर्ड मैन की दिशा में जहाँ से चार रन मिल गए|
0.2
4
आकाश सिंह To शिखर धवन
चौका! बाउंड्री के साथ धवन ने खोला अपना खाता| पहली ही गेंद पर कवर्स फील्डर के ऊपर से लॉफ्ट करते हुए अपने लिए एक बाउंड्री हासिल की|
0.1
1
आकाश सिंह To प्रभसिमरन सिंह
सिंगल के साथ रन चेज़ का आआगाज़ हुआ| पैड्स पर डाली गई गेंद पर स्क्वायर लेग की दिशा में खेला और एक रन हासिल किया|
मैच की जानकारी
  • स्थान एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई
  • मौसम साफ़
  • टॉस चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया
  • परिणाम पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 4 विकटों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच डेवोन कॉनवे
  • अंपायर उल्हास गान्धे, रॉड टकर, यशवंत बर्डे
  • रेफ़री मनु नैयर
Advertisement
मैच पोल

कौन जीतेगा मैच?

वर्म
Advertisement