Advertisement
चेन्नई सुपर किंग्स vs मुंबई इंडियंस, मैच 3 Commentary, Live Updates
चेन्नई vs मुंबई, 2025 - टी-20 Live Commentary
मैच समाप्त
मैच 3, एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई
, Mar 23, 2025

158/6
(19.1)

155/9
(20.0)
चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकटों से हराया
% Chance to Win
चेन्नई
मुंबई
Inn Break
-
-
प्लेयर ऑफ द मैचनूर अहमद4/18(4)
तो क्रिकेट फैन्स आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से कल होगी आपसे मुलाकात इंडियन प्रीमियर लीग के एक नए मैच के साथ जो दिल्ली और लखनऊ के बीच विशाखापटनम में खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार नूर अहमद को उनकी बेहतरीन गेंदबाज़ी के लिए दिया गया जिसके बाद उन्होंने बताया कि मैंने काफी लीग खेली है लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग में खेलना मुझे काफी पसंद है| आगे नूर ने कहा कि माही भाई काफी बेहतरीन विकेटकीपर हैं उनके सामने गेंदबाज़ी करना मेरे लिए बड़ी बात है| जाते-जाते उन्होंने बोला कि माही भाई ने मेरी गेंदबाज़ी को बेहतर करने में काफी मदद की है|
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड ने मुकाबला जीतने के बाद बात करते हुए कहा कि जब मैं आउट होकर वापिस आ रहा था तो ये सोच रहा था कि मुझे उकाबला समाप्त करके वापिस आना था| राहुल को ऊपर भेजने का फैसला टीम का था और वो तेज़ खेलते हैं जिसकी वजह से हमने उन्हें ऊपर भेजा| हमारे पास तीन स्पिनर्स थे आज के मुकाबलों में जिन्होंने काफी अच्छा काम किया| बतौर कप्तान मैं टीम के इस प्रदर्शन से काफी खुश हूँ| खलील, नूर और अश्विन भाई ने काफी अच्छी गेंदबाजी की है| धोनी पर कहा कि वो आज भी एक युवा की तरह हैं|
मैच गंवाकर बात करने आए मुंबई इंडियंस के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताया कि हम अपने टोटल स्कोर में 15 से 20 रन पीछे रह गए| आगे स्काई ने कहा कि विघ्नेश पुथूर युवा खिलाड़ी हैं और उन्होंने आज काफी अच्छा खेल दिखाया है जिससे मैं खुश हूँ| जाते-जाते उन्होंने कहा कि ये काफी लंबी लीग है तो आगे हम बेहतर करने को देख रहे हैं|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
विग्नेश पुथुर जो आज मुंबई के लिए डेब्यू कर रहे थे उन्होंने एक के बाद एक तीन बड़े विकेट लेकर अपनी टीम को गेम में काफी ऊपर ला दिया| रचीन एक छोर से खड़े रहे लेकिन दूसरे एंड से उन्हें किसी का लम्बा साथ नहीं मिल सका| आखिरी के 5 ओवरों में करीब 7 के आस पास का रन रेट चाहिए था लेकिन उससे पहले मुंबई के स्पिनरों ने उन्हें पूरी तरह से गेम में बनाए रखा था लेकिन ओपनिंग से सेट होकर खेल रहे रचीन ने बेमिसाल बल्लेबाज़ी का नमूना पेश करते हुए टीम को फिनिशिंग लाइन के पार पहुंचा दिया|
अंतिम के ओवरों में महज़ 15 गेंदों पर 28 रन जड़ते हुए दीपक चाहर ने टीम को 155 रनों के फाइटिंग टोटल तक पहुंचाया और वो महत्वपूर्ण रन्स दूसरी पारी में चेन्नई की बल्लेबाज़ी के दौरान भी काम में आते दिखे| 156 रनों की इस रन चेज़ में चेन्नई को राहुल त्रिपाठी के रूप में 11 के स्कोर पर पहला झटका लगा| वहां से कप्तान ऋतुराज (53) ने रचीन रवीन्द्र (65) के साथ मिलकर पारी को सम्भाला और 67 रन जोड़ते हुए टीम को रन चेज़ की पटरी पर वापिस लाया| यहाँ से ऐसा लगा कि येलो आर्मी बड़े आराम से इस मुकाबले को अपने नाम कर जायेगी लेकिन तब आया मुकाबले में एक ट्विस्ट|
पहले बल्लेबाज़ी करते हुए मुंबई को हिटमैन के रूप में पहले ही ओवर में बड़ा झटका लग गया| खलील ने रोहित का विकेट लेकर टीम को फ्रंट फुट पर लाया| उसके बाद रयान रिकेल्टन (13) और विल जैक्स (11) भी ज्यादा देर क्रीज़ पर टिक ना सके| हाँ चौथे विकेट के लिए कप्तान स्काई (29) और तिलक वर्मा (31) ने सम्भलकर खेला और 51 रनों की बेहतरीन साझेदारी करते हुए टीम को गेम में वापसी कराई| यहाँ से ऐसा लगा कि साझेदारी और बड़ी होगी लेकिन नूर ने स्काई का विकेट लेकर मुंबई को बैक फुट पर ढकेल दिया| वहां से चेन्नई के गेंदबाज़ हावी रहे|
चेन्नई विजयी!! सुपर सन्डे धमाल का दूसरा मुकाबला गया सीएसके के नाम| इंडियन प्रीमियर लीग के तीसरे मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने भी जीत के साथ अपने सफ़र का आगाज़ कर लिया है| 4 विकटों से मुंबई इंडियंस को मात देते हुए इस प्रतियोगिता में अपने सफ़र की शानदार शुरुआत की है| टॉस जीतकर चेन्नई के कप्तान ऋतुराज गायकवाड का गेंदबाजी करने का फैसला बिलकुल सही साबित हो गया है| चेन्नई के गेंदबाजों ने अपने मैदान पर शानदार गेंदबाजी करते हुए मुंबई जैसी खतरनाक बल्लेबाज़ी लाइन अप वाली टीम को महज़ 155 रनों पर रोक दिया और 156 रनों के लक्ष्य को समझ बूझ के साथ हासिल कर लिया|
19.1
6
मिचेल सैंटनर To रचीन रवींद्र
छक्का!! इसी के साथ चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस की टीम को 4 विकटों से शिकस्त दे दी है!! गुड लेंथ पर डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा दर्शकों के बीच गई छह रनों के लिए| इसी दौरान चेन्नई सुपर किंग्स के सभी खिलाड़ियों ने जीत का जश्न मनाया|
ओवर की समाप्ति 19 : 152/6
2 रन
- 218.1
- 018.2
- 018.3
- W 18.4
- 018.5
- 018.6
ए. धोनी
0 (2)
र. रवींद्र
59 (44)
न. धीर
3-0-12-0
18.6
0
नमन धीर To एमएस धोनी
डॉट बॉल के साथ हुई एक कसे हुए ओवर की समाप्ति| अब 6 गेंद पर 4 रन की दरकार है| विकटों के बीच डाली गई गेंद को सीधे बल्ले से सामने की तरफ पंच किया लेकिन फील्डर ने उसे फील्ड कर लिया| मुकाबला अब आखिरी ओवर तक चला गया है|
18.5
0
नमन धीर To एमएस धोनी
ऑफ़ स्पिन गेंद!! धोनी ने उसे लेग साइड पर मोड़ा| फील्डर वहां पर तैनात| अपने बाएँ ओर जाते हुए उसे फील्ड किया| रन का मौका नहीं बन सका|
एमएस धोनी अब क्रीज़ पर आ चुके हैं| क्या माही के बल्ले से आएगा विनिंग शॉट?
18.4
W
नमन धीर To रवींद्र जडेजा OUT!
आउट!!! रन आउट!! रवींद्र जडेजा 17 रन बनाकर पवेलियन लौटे!! विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने शॉर्ट मिड विकेट की ओर पुश किया और रन लेने के लिया| ऐसे में रचीन ने जडेजा को रन लेने से मना किया| हालाँकि जडेजा तब तक क्रीज़ से काफी आगे आ गए थे| तभी फील्डर दीपक चाहर ने गेंद को उठाकर कीपर की ओर थ्रो किया और फिर रायन रिकेलटन ने गेंद को स्टंप्स पर लगाया| हालाँकि थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में चेक करने के बाद जडेजा को आउट करार दिया| 152/6 चेन्नई सुपर किंग्स|
18.3
0
नमन धीर To रवींद्र जडेजा
एक और डॉट गेंद!! बल्लेबाज़ ने रिवर्स स्वीप किया लेकिन उससे कुछ फायदा नहीं हो सका|
18.2
0
नमन धीर To रवींद्र जडेजा
विकेट लाइन पर डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से सामने की ओर पुश किया| गेंदबाज़ ने बॉल को खुद ही फील्ड कर लिया|
18.1
2
नमन धीर To रवींद्र जडेजा
दुग्गी!! इनोवेटिव शॉट!! बल्लेबाज़ ने रिवर्स स्वीप खेलते हुए अपने खाते में दो रन डाले| जीत के लिए अब 4 रन चाहिए|
ओवर की समाप्ति 18 : 150/5
15 रन
- 017.1
- 117.2
- 617.3
- 117.4
- 117.5
- 617.6
र. रवींद्र
59 (44)
र. जडेजा
15 (14)
व. पुथूर
4-0-32-3
17.6
6
विघ्नेश पुथूर To रचीन रवींद्र
सिक्स!! शानदार स्लॉग स्वीप!!! कमाल की बल्लेबाजी, गेंदबाज़ पर दबाव डालने का सबसे बेहतरीन तरीका| पैरों पर डाली गई गेंद की लाइन में आये| घुटना टिकाया और स्लॉग किया मिड विकेट बाउंड्री की ओर| गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क और गेंद गई सीमा रेखा के पार छह रनों के लिए| चेन्नई को अब जीत के लिए 12 गेंदों पर 6 रनों की ज़रुरत है|
17.5
1
विघ्नेश पुथूर To रवींद्र जडेजा
सिंगल!! आगे आकर बल्लेबाज़ ने गेंद को हलके हाथों से कवर की ओर पुश किया और भागकर एक रन ले लिया|
17.4
1
विघ्नेश पुथूर To रचीन रवींद्र
इस बार रचीन ने अपने पिटारे से स्वीप शॉट निकाला और स्क्वायर लेग से एक रन बटोरा है|
17.3
6
विघ्नेश पुथूर To रचीन रवींद्र
छक्का!! इसी के साथ रचीन रवींद्र ने अपना अर्धशतक पूरा किया!! इस बार आगे आकर गेंद को फुलटॉस बनाया बल्लेबाज़ ने और मिड विकेट की ओर पूरे पॉवर के सतह खेला| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए|
17.2
1
विघ्नेश पुथूर To रवींद्र जडेजा
लेग स्टंप पर डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर एक रन लिया|
17.1
0
विघ्नेश पुथूर To रवींद्र जडेजा
आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|
ओवर की समाप्ति 17 : 135/5
10 रन
- 116.1
- 416.2
- 216.3
- 116.4
- 116.5
- 116.6
र. जडेजा
13 (11)
र. रवींद्र
46 (41)
ट. बोल्ट
3-0-27-0
16.6
1
ट्रेंट बोल्ट To रवींद्र जडेजा
बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया| हालाँकि दूसरा भी जडेजा लेना चाहते थे लेकिन रचीन ने मना कर दिया| चेन्नई को अब जीत के लिए 18 गेंदों पर 21 रनों की दरकार है|
16.5
1
ट्रेंट बोल्ट To रचीन रवींद्र
एक बार फिर से लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर पुल शॉट लगाकर सिंगल लिया|
16.4
1
ट्रेंट बोल्ट To रवींद्र जडेजा
छोटी गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल किया और तेज़ी से भागकर एक रन ले लिया|
16.3
2
ट्रेंट बोल्ट To रवींद्र जडेजा
दुग्गी!! शॉर्टपिच डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाकर 2 रन ले लिया|
16.2
4
ट्रेंट बोल्ट To रवींद्र जडेजा
चौका!! काफी देर के इंतज़ार के बाद चेन्नई टीम के लिए आई बाउंड्री!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने थर्ड मैन की ओर गाइड किया| ऐसे में गैप में गई गेंद सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
16.1
1
ट्रेंट बोल्ट To रचीन रवींद्र
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाकर एक रन लिया|
ओवर की समाप्ति 16 : 125/5
6 रन
- 115.1
- 115.2
- 115.3
- 115.4
- 115.5
- 115.6
र. रवींद्र
44 (39)
र. जडेजा
5 (7)
न. धीर
2-0-10-0
15.6
1
नमन धीर To रचीन रवींद्र
सिंगल!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की ओर खेलकर एक रन लिया| चेन्नई को अब जीत के लिए 24 गेंदों पर 31 रनों की दरकार है|
15.5
1
नमन धीर To रवींद्र जडेजा
सिंगल!! विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने शॉर्ट फाइन लेग की ओर स्वीप शॉट लगाकर एक रन लिया|
15.4
1
नमन धीर To रचीन रवींद्र
मिड ऑन की तरफ से खेलते हुए एक रन हासिल किया|
15.3
1
नमन धीर To रवींद्र जडेजा
ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने स्क्वायर की ओर स्वीप शॉट खेला जहाँ से एक रन मिला|
15.2
1
नमन धीर To रचीन रवींद्र
आगे की गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेला| फील्डर के पास टप्पा खाकर गई गेंद| ऐसे में बल्लेबाजों ने भागकर एक रन लिया|
15.1
1
नमन धीर To रवींद्र जडेजा
गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर एक रन लिया|
ओवर की समाप्ति 15 : 119/5
3 रन
- W 14.1
- 014.2
- 014.3
- 114.4
- 114.5
- 114.6
र. जडेजा
2 (4)
र. रवींद्र
41 (36)
व. जैक्स
4-0-32-1
14.6
1
विल जैक्स To रवींद्र जडेजा
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| पैरों पर डाली गई थी गेंद| इसपर स्वीप शॉट खेलते हुए बल्लेबाज़ ने एक रन हासिल किया है| 30 गेंदों पर 37 रनों की दरकार है|
14.5
1
विल जैक्स To रचीन रवींद्र
सिंगल!! पैड्स पर रखी गई गेंद| बैक फुट से ऑन साइड पर फ्लिक करते हुए एक रन लिया है|
14.4
1
विल जैक्स To रवींद्र जडेजा
सिंगल इस बार सीधे बल्ले से ऑन ड्राइव का इस्तेमाल किया और एक रन बल्लेबाज़ के खाते में जुड़ गया है|
14.3
0
विल जैक्स To रवींद्र जडेजा
डॉट बॉल!! क्रीज़ में रह कर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|
14.2
0
विल जैक्स To रवींद्र जडेजा
नॉट आउट!! मुंबई इंडियंस टीम का रिव्यु हुआ असफ़ल!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से फ्लिक करने का प्रयास किया| बल्ले को बीट करती हुई गेंद पैड्स को जा लगी| जिसके बाद एलबीडबल्यू की अपील हुई थी| अम्पायर द्वारा नकारा| ऐसे में फील्डिंग टीम के कप्तान ने रिव्यु लिया| तभी थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में चेक किया तो पता लगा कि गेंद लेग स्टंप को मिस करती हुई जा रही थी| नॉट आउट आया थर्ड अम्पायर का फैसला|
रवींद्र जडेजा बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए हैं...
14.1
W
विल जैक्स To सैम करन OUT!
आउट!!! क्लीन बोल्ड!! विल जैक्स के नाम पहली सफलता| पांचवां झटका चेन्नई की टीम को लगता हुआ| महज़ 4 रन बनाकर सैम करन बने विल जैक्स का पहला शिकार| मुकाबले में अभी भी काफी जान बाक़ी है| ऑफ़ स्टम्प लाइन पर डाली गई फुल गेंद| सैम उसपर आड़े बल्ले से शॉट लगाने चले गए| बल्ला पहले चल गया और गेंद बाद में गई और ऑफ़ स्टम्प से टकरा गई और बूम| अब यहाँ से मुकाबले में काफी मज़ा आने वाला है| 116/5 चेन्नई|
ओवर की समाप्ति 14 : 116/4
4 रन
- 113.1
- 013.2
- 113.3
- 113.4
- 013.5
- 113.6
स. करन
4 (8)
र. रवींद्र
40 (35)
न. धीर
1-0-4-0
13.6
1
नमन धीर To सैम करन
एक बार फिर से पैड्स पर डाली गई गुड लेंथ गेंद| बल्लेबाज़ ने बड़े आराम से इसे लेग साइड पर मोड़ा और डीप से एक रन बटोर लिया| 116/4 चेन्नई|
13.5
0
नमन धीर To सैम करन
शानदार फील्डिंग शॉर्ट कवर्स पर फील्डर के द्वारा| बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|
13.4
1
नमन धीर To रचीन रवींद्र
पैड्स पर डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की दिशा में खेला, फील्डर गेंद पर आये लेकिन सिंगल से नहीं रोक पाए|
13.3
1
नमन धीर To सैम करन
सिंगल!! पैड्स पर रखी गई गेंद| बैक फुट से ऑन साइड पर फ्लिक करते हुए एक रन लिया है|
13.2
0
नमन धीर To सैम करन
शानदार पंच शॉट खेला गया लेकिन तीस गज के घेरे के अंदर गेंद को फील्ड कर लिया गया| कोई रन नहीं हो सका|
13.1
1
नमन धीर To रचीन रवींद्र
जड़ में डाली गई गेंद| सीधे बल्ले से मिड ऑन की तरफ खेला है| डीप में उसे फील्ड किया गया जहाँ से एक रन हासिल हो गया है|
ओवर की समाप्ति 13 : 112/4
4 रन
- 012.1
- 012.2
- 112.3
- 212.4
- 012.5
- 112.6
र. रवींद्र
38 (33)
स. करन
2 (4)
व. जैक्स
3-0-29-0
12.6
1
विल जैक्स To रचीन रवींद्र
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| पैड्स पर रखी गई गेंद को बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया है|
12.5
0
विल जैक्स To रचीन रवींद्र
विकटों के बीच डाली गई अच्छी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने सम्मान दे दिया| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर|
12.4
2
विल जैक्स To रचीन रवींद्र
दुग्गी!! पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा| फील्डर गेंद के पीछे भागे लेकिन तब तक बल्लेबाजों ने दो रन चुरा लिया|
12.3
1
विल जैक्स To सैम करन
सिंगल!! इस बार विकटों के बीच डाली गई गेंद| सैम ने बैक फुट से गेंद को पंच किया जहाँ से एक रन मिल गया|
12.2
0
विल जैक्स To सैम करन
डॉट गेंद!! सीधे बल्ले से सामने की तरफ पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके| कोई रन नहीं हो सका|
12.1
0
विल जैक्स To सैम करन
आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने शॉर्ट मिड विकेट की ओर फ्लिक किया| फील्डर वहां मौजूद, रन का मौका नहीं बन सका|
ओवर की समाप्ति 12 : 108/4
8 रन
- 611.1
- 111.2
- 011.3
- W 11.4
- 111.5
- 011.6
र. रवींद्र
35 (30)
स. करन
1 (1)
व. पुथूर
3-0-17-3
11.6
0
विघ्नेश पुथूर To रचीन रवींद्र
डॉट गेंद!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने शॉर्ट फाइन लेग की ओर फ्लिक किया| ऐसे में फील्डर के पास गई गेंद| रन नहीं आ सका|
11.5
1
विघ्नेश पुथूर To सैम करन
सिंगल!! गुड लेंथ पर डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर एक रन लिया|
सैम करन बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए हैं...
11.4
W
विघ्नेश पुथूर To दीपक हूडा OUT!
आउट!! कैच आउट!!! कॉट सत्यनारायण राजू बोल्ड विघ्नेश पुथूर| एक और विकेट का पतन हुआ है यहाँ पर| कमाल की गेंदबाजी युवा विघ्नेश पुथूर द्वारा की जा रही है| दिलेरी के साथ गेंदबाजी कर रहे हैं और उसी का इनाम भी मिल रहा है| महज़ 3 रन बनाकर दीपक हूडा बने विघ्नेश पुथूर का तीसरा शिकार| विकटों के बीच डाली गई धीमी गति की गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे स्लॉग स्वीप किया| गति और टर्न से चकमा खाए| बल्ले पर तो लगी लेकिन दूरी नहीं हासिल हो सकी| डीप स्क्वायर लेग की तरफ हवा में गई गेंद जहाँ एक शानदार जज कैच सत्यनारायण के द्वारा पकड़ा गया| मुंबई ने मुकाबले को अभी भी पकड़ा हुआ है| 107/4 चेन्नई|
11.3
0
विघ्नेश पुथूर To दीपक हूडा
डॉट गेंद यहाँ पर आती हुई| दीपक ने यहाँ पर स्वीप शॉट ज़रूर खेला लेकिन फील्डर वहां मौजूद| रन का मौका नहीं बन सका|
11.2
1
विघ्नेश पुथूर To रचीन रवींद्र
सिंगल से यहाँ पर काम चलाया है| लेंथ में छोटी डाली गई थी गेंद| उसपर पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया है|
11.1
6
विघ्नेश पुथूर To रचीन रवींद्र
छक्का!!! डाउन द ट्रैक!! लॉन्ग ऑन के ऊपर से उठाकर मारा और छह रन प्राप्त किये| बल्लेबाज़ ने महज़ इसे अपनी टाइमिंग के साथ लॉफ्ट किया और गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी|
ओवर की समाप्ति 11 : 100/3
4 रन
- 110.1
- 010.2
- 110.3
- 110.4
- 010.5
- 110.6
र. रवींद्र
28 (27)
द. हूडा
3 (3)
म. सैंटनर
2-0-18-0
10.6
1
मिचेल सैंटनर To रचीन रवींद्र
सिंगल के साथ चेन्नई का 100 रन बोर्ड पर लग गया है| जीत से अभी भी 56 रन दूर| इस बार बल्लेबाज़ रचीन ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया है|
10.5
0
मिचेल सैंटनर To रचीन रवींद्र
टाईट लाइन पर डाली गई गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने डिफेंड करते हुए सम्मान दे दिया| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर|
10.4
1
मिचेल सैंटनर To दीपक हूडा
क्विक सिंगल!!! मिडिल स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| टैप किया उसे कवर पॉइंट की ओर, तेज़ी से भागे रन और सिंगल पूरा किया| फील्डर जबतक गेंद पर आते तब तक बल्लेबाजों ने रन पूरा कर लिया था|
10.3
1
मिचेल सैंटनर To रचीन रवींद्र
सिंगल से काम चलाया है| इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया है|
10.2
0
मिचेल सैंटनर To रचीन रवींद्र
इस बार क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया| गेंदबाज़ ने उसे फील्ड कर लिया|
10.1
1
मिचेल सैंटनर To दीपक हूडा
सिंगल से यहाँ पर काम चलाया है| लेग साइड पर पिटारे से स्वीप शॉट निकाला और एक रन बटोरा है|
ओवर की समाप्ति 10 : 96/3
4 रन
- 29.1
- 19.2
- 09.3
- W 9.4
- 19.5
- 09.6
र. रवींद्र
26 (23)
द. हूडा
1 (1)
व. पुथूर
2-0-9-2
9.6
0
विघ्नेश पुथूर To रचीन रवींद्र
डॉट बॉल के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति| क्रीज़ में रह कर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|
9.5
1
विघ्नेश पुथूर To दीपक हूडा
सिंगल से बल्लेबाज़ ने यहाँ पर काम चलाया है| बल्लेबाज़ ने इस गेंद पर स्वीप शॉट खेलते हुए बल्लेबाज़ ने एक रन हासिल किया है|
युवा विघ्नेश पुथूर के लिए आज का दिन काफी शानदार हो रहा है...
दीपक हूडा अगले बल्लेबाज़ हैं...
9.4
W
विघ्नेश पुथूर To शिवम दुबे OUT!
आउट!! कैच आउट!! इस बार शिवम दुबे 9 रन बनाकर पवेलियन लौटे!! विघ्नेश पुथूर के हाथ लगी दूसरी विकेट| ओवरपिच डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने मैदान से बाहर भेजने का प्रयास किया| ऐसे में बड़ा शॉट तो लगा बैठे लेकिन बल्ले और गेंद का बेहतर ताल मेल नहीं हुआ| बॉल हवा में ऊँची गई लेकिन लॉन्ग ऑन बाउंड्री पर मौजूद फील्डर तिलक वर्मा ने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 95/3 चेन्नई सुपर किंग्स|
9.3
0
विघ्नेश पुथूर To शिवम दुबे
डॉट गेंद!! बल्लेबाज़ चारों खाने चित हो गए!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बड़ा शॉट लगाने का प्रयास किया| ऐसे में बल्ले पर नहीं आई गेंद और कीपर के दस्तानों में गई| ऐसे में कीपर ने गेंद को स्टंप्स पर लगाया और स्टंपिंग की अपील करने लगे| लेग अम्पायर ने अपील को नकारा|
9.2
1
विघ्नेश पुथूर To रचीन रवींद्र
एक बार फिर से स्क्वायर लेग की तरफ स्वीप शॉट लगाया जहाँ से बस एक रन ही मिल पाया|
9.1
2
विघ्नेश पुथूर To रचीन रवींद्र
पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर स्वीप शॉट लगाकर 2 रन लिया|
ओवर की समाप्ति 9 : 92/2
13 रन
- 3 WD 8.1
- 08.1
- 18.2
- 18.3
- 18.4
- 18.5
- 68.6
श. दुबे
9 (5)
र. रवींद्र
23 (20)
व. जैक्स
2-0-25-0
8.6
6
विल जैक्स To शिवम दुबे
छक्का!! शिवम दुबे के बल्ले से आता हुआ पहला सिक्स यहाँ पर!! काफी शानदार शॉट| बल्लेबाज़ ने महज़ इसे अपनी टाइमिंग के साथ लॉफ्ट किया और गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी दर्शकों के बीच छह रनों के लिए| चेन्नई को अब जीत के लिए 66 गेंदों पर 64 रनों की दरकार है|
8.5
1
विल जैक्स To रचीन रवींद्र
पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से स्क्वायर लेग की दिशा में खेला और एक रन ले लिया|
8.4
1
विल जैक्स To शिवम दुबे
गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की तरफ खेलकर एक रन लिया|
8.3
1
विल जैक्स To रचीन रवींद्र
विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर स्वीप शॉट लगाकर एक रन लिया|
8.2
1
विल जैक्स To शिवम दुबे
गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर एक रन लिया|
8.1
0
विल जैक्स To शिवम दुबे
विकेट लाइन पर डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से सामने की ओर पुश किया| गेंदबाज़ ने बॉल को खुद ही फील्ड कर लिया|
8.1
wd
विल जैक्स To शिवम दुबे
वाईड के साथ दो और रन मिल जाएगा बाई के रूप में यहाँ पर| डाउन द लेग डाली गई थी गेंद जिसे फ्लिक नहीं कर सके| कीपर द्वारा हाफ स्टॉप हुआ| पैड्स को लगकर फाइन लेग की तरफ गई जहाँ से दो रन भागकर ले लिया गया|
ओवर की समाप्ति 8 : 79/2
5 रन
- 17.1
- 17.2
- 27.3
- 07.4
- W 7.5
- 17.6
श. दुबे
1 (1)
र. रवींद्र
21 (18)
व. पुथूर
1-0-5-1
7.6
1
विघ्नेश पुथूर To शिवम दुबे
सिंगल के साथ विघ्नेश के एक सफल ओवर की हुई समाप्ति| पैड्स पर रखी गई धीमी गति की गेंद| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल हासिल किया है|
शिवम दुबे नए बल्लेबाज़ हैं...
7.5
W
विघ्नेश पुथूर To ऋतुराज गायकवाड OUT!
आउट!! कैच आउट!! चेन्नई टीम को लगता हुआ सबसे बड़ा झटका यहाँ पर!! ऋतुराज गायकवाड 53 रन बनाकर पवेलियन लौटे!! विघ्नेश पुथूर ने अपने डेब्यू मुकाबले में विकेट हासिल किया है| इस बार आगे डाली गई फ्लाईटेड गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ बाउंड्री की ओर हवा में शॉट लगाया| ऐसे में बल्ले के निचले भाग को लगकर गेंद सीधा वहां मौजूद फील्डर विल जैक्स के हाथों में गई जहाँ से उन्होंने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 78/2 चेन्नई सुपर किंग्स|
7.4
0
विघ्नेश पुथूर To ऋतुराज गायकवाड
डॉट गेंद!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर कट किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं हुआ|
7.3
2
विघ्नेश पुथूर To ऋतुराज गायकवाड
दुग्गी!! इस दफ़ा ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की ओर कट शॉट लगाकर 2 रन पूरा किया|
7.2
1
विघ्नेश पुथूर To रचीन रवींद्र
पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेलकर एक रन लिया|
7.1
1
विघ्नेश पुथूर To ऋतुराज गायकवाड
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
ओवर की समाप्ति 7 : 74/1
12 रन
- 26.1
- 16.2
- 66.3
- 16.4
- 16.5
- 16.6
ऋ. गायकवाड
50 (22)
र. रवींद्र
20 (17)
व. जैक्स
1-0-12-0
6.6
1
विल जैक्स To ऋतुराज गायकवाड
सिंगल!! इसी के साथ ऋतुराज गायकवाड अपना अर्धशतक पूरा किया!! कमाल की बल्लेबाज़ी अपनी टीम के लिए गायकवाड ने यहाँ पर की है!! इस बार पैड्स लाइन की गेंद को लेग साइड की ओर खेलकर एक रन हासिल किया|
6.5
1
विल जैक्स To रचीन रवींद्र
बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
6.4
1
विल जैक्स To ऋतुराज गायकवाड
कवर्स की ओर गेंद को ड्राइव करते हुए सिंगल लिया|
6.3
6
विल जैक्स To ऋतुराज गायकवाड
छक्का!! खूबसूरत शॉट ऋतुराज गायकवाड द्वारा देखने को मिला यहाँ पर!! ऊपर डाली गई गेंद पर गायकवाड ने जगह बनाकर एक्स्ट्रा कवर्स की दिशा में शॉट लगाया| हवा में गई बॉल सीधा मैदान के बाहर| फील्ड अम्पायर ने फिर दोनों हाथों को उठाकर छह रनों के इशारा किया|
6.2
1
विल जैक्स To रचीन रवींद्र
बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
6.1
2
विल जैक्स To रचीन रवींद्र
दुग्गी!! ओवरपिच डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की ओर खेलकर 2 रन हासिल किया|
पॉवर प्ले की समाप्ति पर फील्ड अम्पायर ने टाइम आउट का इशारा किया!! 6 ओवर के बाद 62/1 है चेन्नई सुपर किंग्स, जीत के लिए अभी 84 गेंदों पर 94 रनों की दरकार है| फ़िलहाल क्रीज़ पर एक तरफ से कप्तान ऋतुराज गायकवाड ताबड़तोड़ अंदाज़ में बल्लेबाज़ी कर रहे हैं और बड़े-बड़े शॉट लगातार लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं जबकि उनका पूरा साथ रचीन रवींद्र ने दिया है| हालाँकि पहला विकेट चेन्नई टीम ने राहुल त्रिपाठी के रूप में गंवा दिया था लेकिन उसके बाद गायकवाड ने आकर पारी को संभाल लिया है| हालाँकि मुंबई इंडियंस टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव की कोशिश होगी कि जल्द से जल्द इस पनपती हुई साझेदारी को तोड़ा जाए|
ओवर की समाप्ति 6 : 62/1
14 रन
- 05.1
- 05.2
- 65.3
- 05.4
- 45.5
- 45.6
ऋ. गायकवाड
42 (19)
र. रवींद्र
16 (14)
म. सैंटनर
1-0-14-0
5.6
4
मिचेल सैंटनर To ऋतुराज गायकवाड
चौका!!! शानदार पुल शॉट यहाँ पर लगाते हुए बल्लेबाज़| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल लगाया| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल| टप्पा खाकर गैप में गई बॉल सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
5.5
4
मिचेल सैंटनर To ऋतुराज गायकवाड
चौका!! खूबसूरत शॉट बल्लेबाज़ द्वारा देखने को मिला यहाँ पर!! ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने जगह बनाकर एक्स्ट्रा कवर्स की दिशा में खेला| हवा में गई बॉल गैप में टप्पा खाकर सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|
5.4
0
मिचेल सैंटनर To ऋतुराज गायकवाड
बैक फुट से लगाया गया करारा पुल शॉट लगाया लेकिन रन नही हो सका|
5.3
6
मिचेल सैंटनर To ऋतुराज गायकवाड
छक्का!!! शानदार पुल शॉट यहाँ पर लगाते हुए बल्लेबाज़| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल लगाया| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल| बॉल गई सीधा स्टैंड्स में छह रनों के लिए|
5.2
0
मिचेल सैंटनर To ऋतुराज गायकवाड
लेग स्टंप पर डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने स्वीप शॉट लगाना चाहा| ऐसे में बल्ले पर नहीं आई गेंद और शरीर को जा लगी| तभी गेंदबाज़ ने की एलबीडबल्यू की अपील, अम्पायर ने नकारा|
5.1
0
मिचेल सैंटनर To ऋतुराज गायकवाड
फ्लिक शॉट खेला गया लेकिन बॉल सीधा फील्डर के पास गई| रन नहीं आ सका|
ओवर की समाप्ति 5 : 48/1
13 रन
- 1 WD 4.1
- 14.1
- 44.2
- 44.3
- 14.4
- 14.5
- 14.6
ऋ. गायकवाड
28 (13)
र. रवींद्र
16 (14)
स. राजू
1-0-13-0
4.6
1
सत्यनारायण राजू To ऋतुराज गायकवाड
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया| 5 के बाद 48/1 चेन्नई|
4.5
1
सत्यनारायण राजू To रचीन रवींद्र
क्विक सिंगल!! शानदार फील्डिंग शॉर्ट मिड विकेट पर फील्डर ने की है और डाईव लगाते हुए गेंद को रोका है| हार्ड लेंथ गेंद पर एक फ्लिक शॉट रचीन ने अपने बल्ले से खेला था|
4.4
1
सत्यनारायण राजू To ऋतुराज गायकवाड
इस बार सिंगल से काम चलाया है| बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल किया गया| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
4.3
4
सत्यनारायण राजू To ऋतुराज गायकवाड
चौका!! एक और बढ़िया कट शॉट लगाया चार रनों के लिए| शरीर के पास गेंद को आने दिया और आँखों के सामने खेला शॉट!! पॉइंट और कवर्स फील्डर के बीच से, गेंद गई सीमा रेखा के पार चार रन के लिए|
4.2
4
सत्यनारायण राजू To ऋतुराज गायकवाड
चौका!!! ऋतुराज के बल्ले से एक बढ़िया कट शॉट आया है| ये गेंद गैप में निकल गई| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की तरफ कट किया और चार रन हासिल किया है|
4.1
1
सत्यनारायण राजू To रचीन रवींद्र
सिंगल!! शरीर पर डाली गई छोटी गेंद| लेग साइड पर पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया है|
4.1
wd
सत्यनारायण राजू To रचीन रवींद्र
वाइड!!! डाउन द लेग डाली गई गेंद!! एक अतिरिक्त गेंद यहाँ पर डाल दी गई, एक अतिरिक्त रन भी मिल जाएगा|
गेंदबाज़ी में बदलाव, अपने डेब्यू मुकाबले में सत्यनारायण राजू गेंदबाज़ी करने आए हैं...
ओवर की समाप्ति 4 : 35/1
11 रन
- 03.1
- 43.2
- 13.3
- 63.4
- 03.5
- 03.6
ऋ. गायकवाड
18 (9)
र. रवींद्र
14 (12)
द. चाहर
2-0-18-1
3.6
0
दीपक चाहर To ऋतुराज गायकवाड
अरे वाह!!! पड़कर काँटा बदला गेंद ने और बल्लेबाज़ को चारो खाने चित कर दिया| बाहरी किनारे को छोड़ती हुई कीपर के दस्तानों में प्रस्थान कर गई गेंद| 4 के बाद 35/1 चेन्नई|
3.5
0
दीपक चाहर To ऋतुराज गायकवाड
हार्ड लेंथ गेंद!! इस बार फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया| कोई रन नहीं मिल पायेगा|
3.4
6
दीपक चाहर To ऋतुराज गायकवाड
छक्का!! करारा पुल शॉट कप्तान गायकवाड के बल्ले से आता हुआ| पटकी गई गेंद को फ्रंटफुट से पुल किया| शानदार संपर्क हुआ और बीच बल्ले से लगकर गेंद मिड विकेट बाउंड्री की ओर गई छह रनों के लिए|
3.3
1
दीपक चाहर To रचीन रवींद्र
एक और बार पैड्स पर रखी गई थी गेंद| इसपर बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया है|
3.2
4
दीपक चाहर To रचीन रवींद्र
चौका!!! शानदार फ्लिक शॉट रचीन रवींद्र के बल्ले से आती हुई| अपनी टाइमिंग के सहारे गेंद को सीमा रेखा के पार भेज दिया| पैरों पर डाली गई गेंद को बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया बाउंड्री की तरफ, गैप में गई गेंद सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
3.1
0
दीपक चाहर To रचीन रवींद्र
एक डॉट गेंद यहाँ पर आती हुई| बल्लेबाज़ को अधिक रूम नहीं दिया जा रहा है| इस बार क्रीज़ में रह कर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|
ओवर की समाप्ति 3 : 24/1
12 रन
- 42.1
- 42.2
- 22.3
- 02.4
- 12.5
- 12.6
र. रवींद्र
9 (9)
ऋ. गायकवाड
12 (6)
ट. बोल्ट
2-0-17-0
2.6
1
ट्रेंट बोल्ट To रचीन रवींद्र
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल हासिल किया है|
2.5
1
ट्रेंट बोल्ट To ऋतुराज गायकवाड
सिंगल से यहाँ पर काम चलाया है| ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई गेंद| इसपर बल्लेबाज़ ने स्क्वायर कट करते हुए एक रन हासिल किया है|
2.4
0
ट्रेंट बोल्ट To ऋतुराज गायकवाड
डॉट बॉल!! इस बार एक अच्छा पंच शॉट खेला फ्रेंटफुट से लेकिन फील्डर के पास गई बॉल| कोई रन नहीं हुआ है|
2.3
2
ट्रेंट बोल्ट To ऋतुराज गायकवाड
दुग्गी!! शरीर की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा| फील्डर गेंद के पीछे भागे लेकिन तब तक बल्लेबाजों ने दो रन चुरा लिया| बढ़िया रनिंग विकटों के बीच देखने को मिली है|
2.2
4
ट्रेंट बोल्ट To ऋतुराज गायकवाड
बैक टू बैक चौका यहाँ पर कप्तान के बल्ले से आता हुआ! आउट स्विंगर गेंद, ड्राइव किया गेंद को गैप में और बॉल तेज़ी के साथ कवर्स बाउंड्री पार कर गई चार रनों के लिए|
2.1
4
ट्रेंट बोल्ट To ऋतुराज गायकवाड
चौका!! इसी के साथ कप्तान ऋतुराज गायकवाड के बल्ले स आती हुई पहली बाउंड्री!! ऑफ स्टंप पर डाली गई फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर और पॉइंट फील्डर के बीच से शॉट लगाया| गैप में गई गेंद सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
ओवर की समाप्ति 2 : 12/1
7 रन
- 11.1
- 41.2
- 11.3
- W 1.4
- 11.5
- 01.6
र. रवींद्र
8 (8)
ऋ. गायकवाड
1 (1)
द. चाहर
1-0-7-1
1.6
0
दीपक चाहर To रचीन रवींद्र
डॉट गेंद!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने समझदारी के साथ डिफेंड कर दिया| रन नहीं आ सका|
1.5
1
दीपक चाहर To ऋतुराज गायकवाड
सिंगल!! इसी के साथ कप्तान ऋतुराज गायकवाड ने अपना खाता खोला!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की ओर खेलकर एक रन लिया|
ऋतुराज गायकवाड बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए हैं...
1.4
W
दीपक चाहर To राहुल त्रिपाठी OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट रायन रिकेलटन बोल्ड दीपक चाहर| पहले विकेट का पतन हुआ है यहाँ पर| दीपक चाहर पहले बल्ले से तो अब गेंद से अपना कमाल दिखा रहे हैं| राहुल त्रिपाठी महज़ 2 रन बनाकर दीपक चाहर का पहला शिकार बने हैं| विकेट के पीछे कीपर का एक बढ़िया कैच देखने को मिला है| शॉर्ट बॉल बाउंसर थी| बल्लेबाज़ ने उसे पुल करना चाहा| उछाल को परख नहीं सके| बल्ले को ना लगकर ग्लव्स से लगी और कीपर की तरफ गई जहाँ उसे लपक लिया गया| 11/1 सीएसके|
1.3
1
दीपक चाहर To रचीन रवींद्र
सिंगल!! इनस्विंगर थी ये गेंद| पड़कर अंदर आई| बल्लेबाज़ ने पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा और गैप से एक रन हासिल कर लिया है|
1.2
4
दीपक चाहर To रचीन रवींद्र
चौका!! इस बार एक अच्छा कट शॉट खेला है| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को थर्ड मैन की ओर कट किया और बाउंड्री हासिल की है|
1.1
1
दीपक चाहर To राहुल त्रिपाठी
सिंगल के साथ बल्लेबाज़ ने ओवर का आगाज़ किया है| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर फाइन लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल हासिल किया है|
दूसरे छोर से गेंदबाज़ी करने दीपक चाहर आए हैं...
ओवर की समाप्ति 1 : 5/0
5 रन
- 20.1
- 00.2
- 10.3
- 10.4
- 1 WD 0.5
- 00.5
- 00.6
र. रवींद्र
3 (5)
र. त्रिपाठी
1 (1)
ट. बोल्ट
1-0-5-0
0.6
0
ट्रेंट बोल्ट To रचीन रवींद्र
ओह, कमाल की इन स्विंगर गेंद!! प्ले एंड मिस हुआ है| बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें| बाकी का काम कीपर ने किया है|
0.5
0
ट्रेंट बोल्ट To रचीन रवींद्र
डॉट बॉल!! इस बार बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ| रन का मौका नहीं बन सका है|
0.5
wd
ट्रेंट बोल्ट To रचीन रवींद्र
वाइड!!! डाउन द लेग डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे लीव कर दिया| कीपर ने उसे पकड़ा है| वाइड का इशारा अम्पायर आया है|
0.4
1
ट्रेंट बोल्ट To राहुल त्रिपाठी
बेहतरीन स्ट्रेट ड्राइव लेकिन फील्डिंग उससे आला दर्जे की हुई है| मिड ऑफ़ से अपने दाहिने तरफ फुल स्ट्रेच डाईव लगाते हुए चौका रोक दिया| एक ही रन मिला|
0.3
1
ट्रेंट बोल्ट To रचीन रवींद्र
सिंगल से इस बार काम चलाया है| ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई गेंद|रचीन ने बैक फुट से गेंद को पंच किया, गैप से एक रन मिल गया|
0.2
0
ट्रेंट बोल्ट To रचीन रवींद्र
एक और बढ़िया आउटस्विंगर| हवा में लहराते हुए बल्लेबाज़ को छोड़कर कीपर के पास गई ये गेंद| कोई रन नहीं हुआ है|
0.1
2
ट्रेंट बोल्ट To रचीन रवींद्र
दुग्गी के साथ हुई है रन चेज़ की शुरुआत!! पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा| फील्डर गेंद के पीछे भागे लेकिन तब तक बल्लेबाजों ने दो रन चुरा लिया|

Type
Overs
Batsmen
- रचीन रवींद्र
- राहुल त्रिपाठी
- ऋतुराज गायकवाड
- शिवम दुबे
- दीपक हूडा
- सैम करन
- रवींद्र जडेजा
- एमएस धोनी
- रविचंद्रन अश्विन
- नूर अहमद
- नाथन एलिस
- खलील अहमद
Bowlers
मैच की जानकारी
- स्थान एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई
- मौसम साफ़
- टॉस चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
- परिणाम चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकटों से हराया
- प्लेयर ऑफ द मैच नूर अहमद
- अंपायर केएन अनंथापद्मनाभन, सैय्यद खालिद, नितिन मेनन
- रेफ़री जवागल श्रीनाथ