Advertisement
Advertisement

ऑस्ट्रेलिया vs श्रीलंका, सुपर 12 - मैच 7 Commentary, Live Updates

ऑस्ट्रेलिया vs श्रीलंका, 2022 - टी-20 Live Commentary

ऑस्ट्रेलिया vs श्रीलंका स्कोरकार्ड
Share
मैच खत्म   
सुपर 12 - मैच 7, पर्थ स्टेडियम, पर्थ , Oct 25, 2022
ऑस्ट्रेलिया ऑस्ट्रेलिया
158/3 (16.3)
श्रीलंका श्रीलंका
157/6 (20.0)
ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को 7 विकटों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    मार्कस स्टोइनिस
    59(18)&0/17(2)
तो क्रिकेट फैन्स आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से कल होगी आपसे मुलाकात एक नए मैच के साथ जो इंग्लैंड और आयरलैंड के बीच खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मार्कस स्टोइनिस को उनकी बेहतरीन बल्लेबाज़ी के लिए दिया गया जिसके बाद उन्होंने बताया कि मुझे स्पिन गेंदबाज़ी को खेलने में काफी अच्छा लगता है| आगे मार्कस ने बोला कि जब मैं बल्लेबाज़ी करने मैदान पर गया तो काफी नर्वस था लेकिन जैसे ही मैंने एक बड़ा शॉट लगाया मुझमे आत्मविश्वास आ गया| जाते-जाते उन्होंने बताया कि पिच बल्लेबाज़ी के लिए काफी शानदार थी और ये मेरा होम ग्राउंड है तो मैं यहाँ पर अच्छा खेलकर खुश हूँ|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
पहले बल्लेबाज़ी करते हुए जब श्रीलंका ने बोर्ड पर 157 रन लगा दिया था तब ऐसा लगा कि इस बड़े मैदान और उछाल भरी पिच पर ऑस्ट्रेलिया के लिए ये रन चेज़ उतना आसान नहीं होगा| शुरुआत में ये बात सही भी लग रही थी लेकिन जब मैक्सवेल और मार्कस ने तोड़ना शुरू किया तब सब समीकरण अचानक से बदलकर रह गया| अंत में फिंच के बल्ले से मिस टाइम शॉट पर ही सही लेकिन आये विनिंग रन्स| कहीं ना कहीं बिनुरा का चोटिल होकर पहले ही ओवर में वापिस जाना भी श्रीलंकाई कप्तान को खला होगा|
लहिरू कुमारा, इनकी भी तारीफ बनती है दोस्तों| जिस तरह से आज इन्होंने अपना स्पेल पूरा किया है वो लम्बे समय तक याद रखा जाएगा| उन्होंने उछाल भरी पिच पर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को खासकर मैक्सवेल और फिंच को तंग किया वो देखने लायक था|
वानिंदु हसरंगा, आज इस दिग्गज गेंदबाज़ का दिन नहीं था| ऑस्ट्रेलियाई पॉवर हाउज बल्लेबाज़ी ने आज श्रीलंकाई स्पिनर्स को पूरी तरह से तोड़कर रख दिया| 21 गेंदों पहले 7 विकेट की इस बड़ी जीत से उनके नेट रन रेट में बिलकुल ही सुधार आना चाहिए| वाह जी वाह क्या कमाल का क्रिकेट देखने को मिला है हमें| हाँ एक छोर पर शुरुआत से लेकर अंत तक कप्तान आरोन फिंच बल्लेबाज़ी में जूझते हुए नज़र आये लेकिन दूसरी तरफ से बल्लेबाज़ आग उगल रहे थे|
डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया इज़ बैक!!! कमाल का काउंटर अटैक ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों द्वारा देखने को मिला| पहले ग्लेन मैक्सवेल और फिर मार्कस स्टोइनिस ने दिखाया अपना आक्रामक रूप| 7 विकटों की जीत के साथ दो महत्वपूर्ण अंक हासिल करते हुए पॉइंट्स टेबल पर खोला अपना खाता| एक वक़्त श्रीलंकाई गेंदबाजों ने उन्हें पूरी तरह से दबाव में रखा हुआ था लेकिन मैक्सवेल ने आकर काउंटर अटैक शुरू किया और उनके जाने के बाद स्टोइनिस ने उसे आगे की तरफ बढ़ाया और फिनिशिंग लाइन के पार ले गए|
ओवर की समाप्ति 16.3 : 158/3
12 रन
  • 116.1
  • 1 WD16.2
  • 616.2
  • 2 WD16.3
  • 216.3
ए. फिंच
31 (42)
म. स्टोइनिस
59 (18)
ल. कुमारा
3.3-0-22-0
16.3
2
लहिरू कुमारा To एरोन फिंच
दुग्गी!!! इसी के साथ कप्तान एरोन फिंच के बल्ले से आया विनिंग शॉट!!! ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका की टीम को 7 विकटों से शिकस्त दे दी है!!! ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर हवा में शॉट लगाया| नो मेंस लैंड में जा गिरी गेद| इसी बीच बल्लेबाजों ने तेज़ी से भागकर 2 रन पूरा कर लिया| इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम ने मनाया जीत का जश्न|
16.3
wd
लहिरू कुमारा To मार्कस स्टोइनिस
वाइड!!! इसी के साथ बाई के रूप में भी एक रन बल्लेबाजों ने ले लिया!!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ जाने दिया कीपर की ओर| विकटों के पीछे कीपर ने गेंद को पकड़ा लेकिन इसी दौरान बल्लेबाजों ने भागकर एक रन पूरा कर लिया| अब ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 2 रन चाहिए|
16.2
6
लहिरू कुमारा To मार्कस स्टोइनिस
छक्का!!! एक और सिक्स यहाँ पर स्टोइनिस के बल्ले से आता हुआ!!! करारा पुल शॉर्ट| शॉटपिच डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने फ्रंटफुट से पुल किया| गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क हुआ और बीच बल्ले से लगकर गेंद मिड विकेट बाउंड्री की ओर गई छह रनों के लिए| ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 4 रन चाहिए|
16.2
wd
लहिरू कुमारा To मार्कस स्टोइनिस
वाइड!!! बाउंसर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने जाने दिया कीपर की ओर| अम्पायर ने वाइड करार दिया|
16.1
1
लहिरू कुमारा To एरोन फिंच
भाग्यशाली रहे बल्लेबाज़| गेंद बल्ले का अंदरूनी किनारा लेती हुई स्टम्प्स को मिस कर गई और गैप से एक रन मिला|
ओवर की समाप्ति 16 : 146/3
20 रन
  • 015.1
  • 615.2
  • 615.3
  • 115.4
  • 115.5
  • 615.6
म. स्टोइनिस
53 (17)
ए. फिंच
28 (40)
म. थीक्षाना
3-0-23-1
15.6
6
महीश थीक्षाना To मार्कस स्टोइनिस
छक्का!!! तीसरा बड़ा शॉट मार्कस स्टोइनिस के बल्ले से आता हुआ इस ओवर का यहाँ पर!!! इसी के साथ मार्कस स्टोइनिस ने अपना अर्धशतक पूरा किया!!! अब ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 24 गेंद पर 12 रनों की दरकार है!!! लो फुलटॉस डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद गई सीधा स्टैंड्स में छह रनों के लिए|
15.5
1
महीश थीक्षाना To एरोन फिंच
मिड ऑन की तरफ से खेलते हुए एक रन हासिल किया|
15.4
1
महीश थीक्षाना To मार्कस स्टोइनिस
इस गेंद को लॉफ्ट करते हुए सिंगल हासिल किया|
15.3
6
महीश थीक्षाना To मार्कस स्टोइनिस
छक्का!!! एक और बड़ा शॉट यहाँ पर स्टोइनिस के बल्ले से आता हुआ!!! ऑस्टेलिया टीम को जीत के लिए 27 गेंदों पर 20 रनों की दरकार होगी| ओहोहोहो!!! बेहतरीन कवर ड्राइव, हवा में थी लेकिन गैप में गई, करारा छह कह सकते हैं, शानदार फॉर्म में नज़र आते हुए बल्लेबाज़, किसी भी फील्डर के पास कोई मौका नहीं गेंद को रोकने का, बाउंड्री के ठीक बाहर जाकर गिरी गेंद स्टैंड में और मिला सिक्स|
15.2
6
महीश थीक्षाना To मार्कस स्टोइनिस
छक्का!!! एक और बड़ा शॉट यहाँ पर स्टोइनिस के बल्ले से आता हुआ!!! अब ऑस्टेलिया टीम को जीत के लिए 28 गेंदों पर 26 रनों की दरकार होगी| काफी ज्यादा ऊपर हवा में गेंद को खिला दिया| संपर्क इतना शानदार कि गेंद सीमा रेखा के बाहर जा गिरी सीधा स्टैंड्स में छह रनों के लिए|
15.1
0
महीश थीक्षाना To मार्कस स्टोइनिस
कोई रन नहीं, ओहो!!! रिवर्स स्वीप खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की ओर|
ओवर की समाप्ति 15 : 126/3
19 रन
  • 114.1
  • 114.2
  • 614.3
  • 414.4
  • 614.5
  • 114.6
म. स्टोइनिस
34 (12)
ए. फिंच
27 (39)
व. हसरंगा
3-0-53-0
14.6
1
वानिंदु हसरंगा To मार्कस स्टोइनिस
सिंगल के साथ हुई हसरंगा के एक और महंगे ओवर की समाप्ति| इस बार पॉइंट की ओर गेंद को कट किया एक रन के लिए| 30 गेंद 32 रनों की दरकार|
14.5
6
वानिंदु हसरंगा To मार्कस स्टोइनिस
एक और छक्का! ओहोहो!! मार्कस काफी कस के मार रहे हैं आज| झन्नाटेदार पारी अपनी टीम के लिए खेलते हुए| इस बार स्लॉग कर दिया मिड विकेट बाउंड्री की तरफ और छह रन्स हासिल किये| खतरनाक बल्लेबाज़ी होती हुई यहाँ पर|
14.4
4
वानिंदु हसरंगा To मार्कस स्टोइनिस
चौका! इस बार सामने की बाउंड्री को निशाना बनाया| पुल शॉट का इस्तेमाल करते हुए बल्लेबाज़ ने बाउंड्री बटोरी|
14.3
6
वानिंदु हसरंगा To मार्कस स्टोइनिस
छक्का! आज इस गेंदबाज़ को टारगेट कर रहे हैं ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़| छोटी लेंथ की गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला| बल्ले से लगने के बाद गोली की तरह निकल गई गेंद स्टैंड्स के अंदर छह रनों के लिए|
14.2
1
वानिंदु हसरंगा To एरोन फिंच
बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
14.1
1
वानिंदु हसरंगा To मार्कस स्टोइनिस
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
ओवर की समाप्ति 14 : 107/3
10 रन
  • 013.1
  • 113.2
  • 013.3
  • 413.4
  • 413.5
  • 113.6
म. स्टोइनिस
16 (7)
ए. फिंच
26 (38)
द. शनाका
1-0-10-0
13.6
1
दसुन शनाका To मार्कस स्टोइनिस
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|
13.5
4
दसुन शनाका To मार्कस स्टोइनिस
बाहरी किनारा और चौका मिल गया यहाँ पर!! किस्मत भी अब पूरी तरह से बलवान का साथ देती हुई| हवा में थी गेंद लेकिन स्लिप की खाली जगह से से निकल गई बाउंड्री की ओर और मिला चार रन| ऑफ़ स्टम्प की गेंद को डिफेंड करने गए थे बल्लेबाज़ जहाँ एज लग गया|
13.4
4
दसुन शनाका To मार्कस स्टोइनिस
चौका! तेज़ गति की गेंद| पुल लगाने गए लेकिन गति से चकमा खाए| ग्लव्स से लगकर फाइन लेग की तरफ निकली गेंद| फील्डर ने उसका पीछा किया और सीमा रेखा के आगे डाईव भी लगाई लेकिन बॉल को रोक नहीं पाए|
13.3
0
दसुन शनाका To मार्कस स्टोइनिस
अच्छे टप्पे पर तेज़ रफ़्तार से अंदर आई गेंद और बल्लेबाज़ ने उसे बढ़िया तरीके से खेला| रन का मौका नहीं बन पाया|
13.2
1
दसुन शनाका To एरोन फिंच
लेफ्ट शॉट लगाया था लेकिन गेंद गई राईट!! बाहरी किनारा लेकर थर्ड मैन की तरफ गई गेंद| फील्डर कैच के लिए आगे आये लेकिन उनके आगे गिर गई गेंद| वन बाउंस पर रोका उसे| एक ही रन मिला| बड़े शॉट के लिए गए थे फिंच|
13.1
0
दसुन शनाका To एरोन फिंच
प्ले एंड मिस!! आगे आकर रूम बनाकर गेंद को खेलना चाहा लेकिन बीट हुए फिंच!! कोई रन नहीं होगा|
दसुन शनाका अब ओवर लेकर आये हैं...
ओवर की समाप्ति 13 : 97/3
9 रन
  • 112.1
  • W12.2
  • 112.3
  • 112.4
  • 212.5
  • 412.6
म. स्टोइनिस
7 (3)
ए. फिंच
25 (36)
च. करुणारत्ने
3-0-21-1
12.6
4
चामिका करुणारत्ने To मार्कस स्टोइनिस
चौका! अपर कट और बाउंड्री हासिल हो गई| छोटी गेंद थी ऑफ़ स्टम्प के थोड़ा बाहर| बल्लेबाज़ ने बल्ले का मुंह खोलते हुए उसे थर्ड मैन की दिशा में खेला| गैप था और सनसनाते हुए निकल गई गेंद सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए| 42 गेंदों पर 61 रनों की दरकार|
12.5
2
चामिका करुणारत्ने To मार्कस स्टोइनिस
पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा| फील्डर गेंद से दूर थे गेंद जिसका फायदा उठाते हुए बल्लेबाजों ने दो रन चुरा लिया|
12.4
1
चामिका करुणारत्ने To एरोन फिंच
सिंगल!! छोटी गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला| डीप से एक रन हासिल किया|
12.3
1
चामिका करुणारत्ने To मार्कस स्टोइनिस
सिंगल के साथ खोला अपना खाता| फ्रंट फुट से गेंद को पंच किया ऑफ़ साइड पर जहाँ से एक रन मिला|
मार्कस स्टोइनिस नए बल्लेबाज़...
12.2
W
चामिका करुणारत्ने To ग्लेन मैक्सवेल OUT!
आउट!!! कैच आउट!!! शानदार कैच यहाँ पर आशेन बंदारा ने पकड़ा है!! पिछली गेंद पर फिंच का कैच इन्होंने ही ड्रॉप कर दिया था लेकिन इस दफ़ा कोई गलती नहीं करते हुए दिखाई दिए!!! चामिका करुणारत्ने के हाथ लगी विकेट!! गले मैक्सवेल 23 रन बनाकर पवेलियन लौटे| लेंथ में छोटी डाली गई धीमी गति की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाया| लेग साइड की बाउंड्री काफी बड़ी है जहाँ फील्डर भी डीप में मौजूद आशेन बंदारा जिन्होंने वहां पर उछलकर कैच पकड़ा| थर्ड अम्पायर ने कैच को चेक करने के बाद आउट करार दिया| गेंदबाज़ ने अपने अंदाज़ में मनाया जश्न| 89/3 ऑस्ट्रेलिया|
12.1
1
चामिका करुणारत्ने To एरोन फिंच
कैच ड्रॉप!! 23 रनों पर फिंच को मिला जीवनदान| बंडारा जो कि एक शानदार फील्डर हैं उनसे चूक हो गई| तीन बार गेंद को जगल किया लेकिन चौथी बार में उसे टपका बैठे| बाउंसर पर पुल लगाने गए थे और मिस टाइम कर बैठे थे| हवा में लेग साइड पर गई गेंद जहाँ उलटा भागते हुए फील्डर से एक बड़ी चूक हो गई|
ओवर की समाप्ति 12 : 88/2
2 रन
  • 011.1
  • 011.2
  • 011.3
  • 011.4
  • 111.5
  • 1 LB11.6
ए. फिंच
23 (34)
ग. मैक्सवेल
23 (11)
ल. कुमारा
3-0-10-0
11.6
lb
लहिरू कुमारा To एरोन फिंच
लेग बाई का रन मिल गया| पेस से बल्लेबाज़ को बीट किया और पैड्स पर मार दिया| ऑन साइड पर गई गेंद जहाँ से एक रन मिल गया|
11.5
1
लहिरू कुमारा To ग्लेन मैक्सवेल
सिंगल लेकर दूसरे छोर पर गए मैक्सवेल!! इस बार ऑन ड्राइव का इस्तेमाल और एक रन हासिल किया| बोलर इस गेंद को फील्ड नहीं कर सके जिसकी वजह से एक रन मिल गया|
11.4
0
लहिरू कुमारा To ग्लेन मैक्सवेल
एक और डॉट गेंद!! प्ले एंड मिस! लैप शॉट लगाने गए थे लेकिन गति से बीट हुए| बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
11.3
0
लहिरू कुमारा To ग्लेन मैक्सवेल
ओह!! ये गेंद सीधा जाकर मैक्सवेल के गले पर लगी है| चोट में दिखे| तुरंत ही हेलमेट उतारकर ज़मीन पर बैठ गए| एक और छोटी गेंद!! बल्लेबाज़ उसको पुल लगाने गए लेकिन गति और उछाल से बीट हुए और शरीर पर जा लगी बॉल|
ओह!!! पुल शॉट खेलने के दौरान ग्लेन मैक्सवेल को लगी चोट| फिजियो मैदान पर आते हुए...
11.2
0
लहिरू कुमारा To ग्लेन मैक्सवेल
शॉर्टपिच गेंद के साथ बल्लेबाज़ को चौंकाया| पूरी तरह से गेंद की लाइन को देखते हुए डक कर दिया, सही सोच गेंदबाज़ द्वारा|
11.1
0
लहिरू कुमारा To ग्लेन मैक्सवेल
बैक फुट से लगाया गया करारा पुल शॉट लगाने गए लेकिन शरीर पर खा बैठे गेंद| गति से बीट हुए|
लहिरू कुमारा [2.0-0-9-0] को वापिस लाया गया है...
ओवर की समाप्ति 11 : 86/2
1 रन
  • 010.1
  • 1 WD10.2
  • 010.2
  • 010.3
  • 010.4
  • 010.5
  • 010.6
ए. फिंच
23 (33)
ग. मैक्सवेल
22 (6)
म. थीक्षाना
2-0-3-1
10.6
0
महीश थीक्षाना To एरोन फिंच
डॉट बॉल के साथ एक शानदार ओवर की हुई समाप्ति| महज़ वाइड का एक ही रन इस ओवर से आया| ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात, रन नहीं मिल पाएगा|
10.5
0
महीश थीक्षाना To एरोन फिंच
एक और डॉट गेंद!! अच्छी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने सम्मान दे दिया| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर| कोई रन नहीं|
10.4
0
महीश थीक्षाना To एरोन फिंच
एक और अच्छी गेंद| सामने की तरफ उसे खेला जिसे बोलर ने रोक दिया| रन यहाँ भी नहीं हुआ|
10.3
0
महीश थीक्षाना To एरोन फिंच
इस बार क्रीज़ में रह कर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|
10.2
0
महीश थीक्षाना To एरोन फिंच
इस बार आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर समझदारी दिखाते हुए डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं|
10.2
wd
महीश थीक्षाना To एरोन फिंच
वाइड! लेग स्टम्प के बाहर निकल गई ये गेंद| अम्पायर ने इसे वाइड करार दिया|
10.1
0
महीश थीक्षाना To एरोन फिंच
इस बार मिड विकेट की दिशा में खेला गेंद को लेकिन गैप हासिल नहीं हुआ|
ड्रिंक्स ब्रेक!! खिलाड़ियों के लिए रिफ्रेशमेंट का समय!! 10वें ओवर से आये 19 रन्स जिसने मोमेंटम को ऑस्ट्रेलिया की तरफ अब मोड़ दिया है| मैक्सवेल ने हसरंगा को आड़े हाथ लिया है| ये है ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ी की ताक़त| अब 60 गेंदों पर 73 रनों की दरकार है| श्रीलंका को विकटों की तलाश होगी| पिछली तीन ओवर में ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंकाई गेंदबाजों का धागा खोल दिया है|
ओवर की समाप्ति 10 : 85/2
19 रन
  • 19.1
  • 69.2
  • 19.3
  • 19.4
  • 49.5
  • 69.6
ग. मैक्सवेल
22 (6)
ए. फिंच
23 (27)
व. हसरंगा
2-0-34-0
9.6
6
वानिंदु हसरंगा To ग्लेन मैक्सवेल
छक्का!!! एक और बड़ा शॉट मैक्सवेल के बल्ले से आता हुआ!!! 19 रनों का ओवर था ये!! ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए सबसे बेहतरीन ओवर आता हुआ!!! आगे डाली गई गेंद पर मैक्सवेल ने लॉन्ग ऑफ की ओर शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए| 10 ओवर के बाद 85/2 ऑस्ट्रेलिया, जीत के लिए 60 गेंदों पर 73 रनों की दरकार है|
9.5
4
वानिंदु हसरंगा To ग्लेन मैक्सवेल
चौका!!! मैक्सवेल अपना पसंदीदा शॉट लगाते हुए यहाँ पर!!! अच्छी गेंद लेकिन बेहतरीन शॉट| रॉंग वन थी जिसे बल्लेबाज़ ने जल्दी पिक कर लिया| रिवर्स स्वीप किया थर्ड मैन की ओर और बाउंड्री हासिल की|
9.4
1
वानिंदु हसरंगा To एरोन फिंच
आगे डाली गई गूगली गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर स्वीप करते हुए एक रन हासिल किया|
9.3
1
वानिंदु हसरंगा To ग्लेन मैक्सवेल
बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
9.2
6
वानिंदु हसरंगा To ग्लेन मैक्सवेल
छक्का!!! मैक्सवेल शो यहाँ पर शुरू होता हुआ!!! आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने सामने की ओर पॉवर के साथ शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद गई सीधा स्टैंड्स में छह रनों के लिए|
9.1
1
वानिंदु हसरंगा To एरोन फिंच
पॉइंट की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेलकर एक रन ले लिया|
ओवर की समाप्ति 9 : 66/2
13 रन
  • 68.1
  • 18.2
  • W8.3
  • 18.4
  • 18.5
  • 48.6
ग. मैक्सवेल
5 (2)
ए. फिंच
21 (25)
डी सिल्वा
2.1-0-18-1
8.6
4
धनंजय डी सिल्वा To ग्लेन मैक्सवेल
चौका! आते ही मैक्सवेल ने अपना काम करना शुरू कर दिया| इस बार अपने लिए रूम बनाया और मिड विकेट की तरफ छोटी गेंद को ताक़त से पुल कर दिया| दो फील्डरों के बीच से निकल गई ये गेंद चार रनों के लिए| 66/2 ऑस्ट्रेलिया|
8.5
1
धनंजय डी सिल्वा To एरोन फिंच
इस बार अपने लिए रूम बनाकर कवर्स की दिशा में खेला गेंद को और एक रन बटोर लिया|
8.4
1
धनंजय डी सिल्वा To ग्लेन मैक्सवेल
सिंगल के साथ मैक्सवेल ने खोला अपना खाता| पैरों की गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला जहाँ से एक रन मिल गया|
ग्लेन मैक्सवेल नए बल्लेबाज़...
8.3
W
धनंजय डी सिल्वा To मिचेल मार्श OUT!
आउट!!! कैच आउट!!! जिस विकेट की तलाश में थी श्रीलंकाई टीम वो मिलती हुई यहाँ पर!!! मिचेल मार्श 17 रन बनाकर पवेलियन लौटे| धनंजय डी सिल्वा के हाथ लगी विकेट| आगे आकर स्पिन गेंद पर बड़ा शॉट लगाना चाहते थे मार्श| गेंद टप्पा खाकर बल्ले के बीच में नहीं आई और मिसटाइम शॉट लगा बैठे बल्लेबाज़| लॉन्ग ऑफ की ओर बॉल हवा में गई जहाँ पर फील्डर भानुका राजपक्षे मौजूद थे और उन्होंने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| गेंदबाज़ ने विकेट लेने के बाद मनाया जश्न| 60/2 ऑस्ट्रेलिया|
8.2
1
धनंजय डी सिल्वा To एरोन फिंच
क्रीज़ में रह कर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
8.1
6
धनंजय डी सिल्वा To एरोन फिंच
छक्का!!! इस बार फिंच के बल्ले से आता हुआ बड़ा शॉट!!! फिंच ने लगाया शानदार स्लॉग स्वीप यहाँ पर!!! ऊपर डाली गई गेंद थी जिसपर बल्लेबाज़ ने घुटना टिकाया और स्लॉग किया मिड विकेट बाउंड्री की ओर| गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क और गेंद गई सीमा रेखा के पार छह रनों के लिए|
ओवर की समाप्ति 8 : 53/1
15 रन
  • 17.1
  • 47.2
  • 17.3
  • 17.4
  • 27.5
  • 67.6
म. मार्श
18 (16)
ए. फिंच
13 (22)
व. हसरंगा
1-0-15-0
7.6
6
वानिंदु हसरंगा To मिचेल मार्श
झन्नाटेदार छक्का!!! मार्श के बल्ले से आता हुआ बड़ा शॉट यहाँ पर!!! सीधा गेंद जाकर गिरी स्टैंड्स में!!! बेहतरीन, लाजवाब, ज़ोरदार शॉर्ट, गेंदबाज़ गेंद को देखते ही रह गए, खराब गेंद नहीं थी लेकिन बल्लेबाज़ जिस मूड में नज़र आ रहे हैं|
7.5
2
वानिंदु हसरंगा To मिचेल मार्श
शॉर्टपिच गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेलकर तेज़ी से 2 रन लिया|
7.4
1
वानिंदु हसरंगा To एरोन फिंच
लॉन्ग ऑन की तरफ से खेलते हुए एक रन हासिल किया|
7.3
1
वानिंदु हसरंगा To मिचेल मार्श
कवर की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेलकर एक रन निकाला|
7.2
4
वानिंदु हसरंगा To मिचेल मार्श
चौका!!! मिचेल मार्श के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा सीमा रेखा के बाहर गई चार रनों के लिए|
7.1
1
वानिंदु हसरंगा To एरोन फिंच
पॉइंट की दिशा में बल्लेबाज़ ने बॉल को खेला| एक रन मिल गया|
ओवर की समाप्ति 7 : 38/1
5 रन
  • 16.1
  • 06.2
  • 26.3
  • 06.4
  • 16.5
  • 16.6
ए. फिंच
11 (20)
म. मार्श
5 (12)
डी सिल्वा
1.1-0-5-0
6.6
1
धनंजय डी सिल्वा To एरोन फिंच
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
6.5
1
धनंजय डी सिल्वा To मिचेल मार्श
एक बार फिर से हवा में खिल गई गेंद लेकिन पॉइंट फील्डर से काफी दूर| नो मेंस लैंड में जाकर गिरी| बल्लेबाज और टीम के खाते में एक रन जुड़ गया| लगातार बड़े शॉट्स के लिए जा रहे बल्लेबाज़ और मिस टाइम कर जा रहे|
6.4
0
धनंजय डी सिल्वा To मिचेल मार्श
कोई रन नहीं, बल्लेबाज़ ने रिवर्स स्वीप किया लेकिन उससे कुछ फायदा नही हो सका|
6.3
2
धनंजय डी सिल्वा To मिचेल मार्श
कैच ड्रॉप!!! श्रीलंकाई कप्तान शनाका से हुई चूक यहाँ पर!!! मिचेल मार्श को 4 रनों के स्कोर पर मिला जीवनदान!!! आगे डाली गई गेंद पर बलेबाज़ ने स्वीप शॉट खेलने का प्रयास किया| बल्ले का लीडिंग एज लेकर गेद मिड विकेट की ओर हवा में गई| फील्डर ने मिड ऑन से उल्टा भागकर कैच पकड़ना चाहा| बॉल इसी बीच शनाका के हाथ में लगकर ज़मीन पर जा गिरी| बाल-बाल बचे बल्लेबाज़ यहाँ पर| इसी बीच मार्श ने 2 रन भी ले लिया|
6.2
0
धनंजय डी सिल्वा To मिचेल मार्श
कोई रन नहीं, बल्लेबाज़ ने रिवर्स स्वीप किया लेकिन उससे कुछ फायदा नही हो सका|
6.1
1
धनंजय डी सिल्वा To एरोन फिंच
क्रीज़ में रह कर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
पॉवर प्ले की हुई समाप्ति!! 6 ओवर के बाद 33/1 ऑस्ट्रेलिया, लक्ष्य से अभी भी 125 रन दूर| एक जुझारू भरी शुरुआत देखने को मिली है हमें इस रन चेज़ में यहाँ पर टीम ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों द्वारा| कप्तान फिंच तो आज काफी जूझते हुए नज़र आये हैं अभी तक वहीँ वॉर्नर का एक बड़ा विकेट भी गंवा दिया है| अब यहाँ से मुकाबला कांटे का होने वाला है| 
ओवर की समाप्ति 6 : 33/1
5 रन
  • 35.1
  • 05.2
  • 15.3
  • 15.4
  • 05.5
  • 05.6
म. मार्श
2 (8)
ए. फिंच
9 (18)
च. करुणारत्ने
2-0-12-0
5.6
0
चामिका करुणारत्ने To मिचेल मार्श
कोई रन नहीं, आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|
5.5
0
चामिका करुणारत्ने To मिचेल मार्श
नॉट आउट!!! श्रीलंका टीम का रिव्यु हुआ बेकार!!! एलबीडबल्यू की बड़ी अपील, अम्पायर ने नकारा| गुड लेंथ पर डाली गई इनस्विंग गेंद पर बल्लेबाज़ ने बैक फुट से डिफेंड करने का मन बनाया| बल्ले पर नहीं आई गेंद अतरिक्त उछाल के साथ फ्रंट पैड्स को जा लगी| गेंदबाज़ द्वारा अपील हुई लेकिन उसे अम्पायर ने मना किया| फील्डिंग टीम के कप्तान ने गेंदबाज़ से बात करने के बाद रिव्यु लिया| थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में देखने के बाद बताया कि गेंद स्टंप्स के काफी ऊपर से जा रही थी| नॉट आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला|
5.4
1
चामिका करुणारत्ने To एरोन फिंच
लेग स्टंप पर डाली गई गेंद पर फिंच ने स्क्वायर लेग की दिशा में खेला| एक रन हो गया|
5.3
1
चामिका करुणारत्ने To मिचेल मार्श
पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेलकर सिंगल ले लिया|
5.2
0
चामिका करुणारत्ने To मिचेल मार्श
कोई रन नहीं, इस गेंद को मिड ऑन की तरफ ड्राइव कर दिया|
5.1
3
चामिका करुणारत्ने To एरोन फिंच
तीन रन!!! ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने डीप कवर की ओर गैप में शॉट लगाया| फील्डर उसके पीछे भागे| इसी बीच बल्लेबाजों ने तेज़ी से 3 रन पूरा कर लिया|
ओवर की समाप्ति 5 : 28/1
2 रन
  • W4.1
  • 04.2
  • 14.3
  • 14.4
  • 04.5
  • 04.6
म. मार्श
1 (4)
ए. फिंच
5 (16)
म. थीक्षाना
1-0-2-1
4.6
0
महीश थीक्षाना To मिचेल मार्श
डॉट बॉल के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति| इस बार आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर समझदारी दिखाते हुए डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं हुआ| 5 के बाद 28/1 श्रीलंका|
4.5
0
महीश थीक्षाना To मिचेल मार्श
एक और डॉट गेंद यहाँ पर!! इस बार शॉर्ट फाइन लेग की दिशा में खेला गेंद को लेकिन फील्डर को बीट नहीं कर पाए| कोई रन नहीं हुआ|
4.4
1
महीश थीक्षाना To एरोन फिंच
गुड लेंथ पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेलकर एक रन हासिल किया|
4.3
1
महीश थीक्षाना To मिचेल मार्श
लॉन्ग ऑन की ओर मार्श ने खेलकर एक रन ले लिया|
4.2
0
महीश थीक्षाना To मिचेल मार्श
ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने सामने की ओर खेला| गेंदबाज़ ने उसे ख़ुद ही पकड़ा|
मिचेल मार्श बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
4.1
W
महीश थीक्षाना To डेविड वॉर्नर OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट दसुन शनाका बोल्ड महीश थीक्षाना| 26 रनों के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया को लगा बड़ा झटका| 11 रन बनाकर वॉर्नर लौटे पवेलियन| शॉर्ट कवर्स पर कप्तान शनाका का एक शानदार लो कैच देखने को मिला| आगे डाली गई गेंद को पैर निकालकर ऑफ़ साइड पर ड्राइव किया था लेकिन हवा में मार बैठे| फील्डर ने अपने आगे की तरफ डाईव लगाते हुए कैच को लपका| 26/1 ऑस्ट्रेलिया|
गेंदबाज़ी में बदलाव, महेश थीक्षाना के हाथ में थमाई गई बॉल...
ओवर की समाप्ति 4 : 26/0
7 रन
  • 33.1
  • 03.2
  • 03.3
  • 03.4
  • 4 B3.5
  • 03.6
ए. फिंच
4 (15)
ड. वॉर्नर
11 (9)
ल. कुमारा
2-0-9-0
3.6
0
लहिरू कुमारा To एरोन फिंच
एलबीडबल्यू की एक और बड़ी अपील लेकिन अम्पायर सहमत नहीं| हाईट ने बचा लिया यहाँ पर| पैड्स से लगकर ऑन साइड पर गई गेंद| इनस्विंगर गेंद से चकमा खा गये थे बल्लेबाज़|
3.5
b
लहिरू कुमारा To एरोन फिंच
बाई का चौका!! लगातार फिंच बीट हो रहे थे इस बार उनके साथ कीपर मेंडिस भी बीट हो गए| हालांकि अपने बाएँ ओर फुल लेंथ डाईव लगाई लेकिन बॉल को रोक नहीं सके और सीमा रेखा के पार चली गई गेंद| कमाल की गेंदबाजी फिंच के खिलाफ़ होती हुई|
3.4
0
लहिरू कुमारा To एरोन फिंच
ओह!! एक और शानदार इनस्विंगर गेंद!! पूरी तरह से बल्लेबाज़ को चकमा देते हुए पैड्स को जा लगी| कोई रन नहीं, कोई नुक्सान नहीं हुआ|
3.3
0
लहिरू कुमारा To एरोन फिंच
इस बार ऊपर डाली गेंद को मिड ऑफ़ की दिशा में खेला ज़रूर लेकिन गैप नहीं मिल सका|
3.2
0
लहिरू कुमारा To एरोन फिंच
एक और बार अच्छे ढंग से खेल नहीं सके फिंच| ऐसा लग रहा कि काफी डर के खेल रहे| कभी एज लग रहा कभी बीट हो रहे|
3.1
3
लहिरू कुमारा To डेविड वॉर्नर
एक और पुल शॉट!! मिड विकेट की दिशा में उसे पुल किया| फील्डर द्वारा चेज़ किया गया लेकिन तीन रनों से नहीं रोक सके|
ओवर की समाप्ति 3 : 19/0
7 रन
  • 02.1
  • 1 WD2.2
  • 12.2
  • 22.3
  • 12.4
  • 12.5
  • 12.6
ड. वॉर्नर
8 (8)
ए. फिंच
4 (10)
च. करुणारत्ने
1-0-7-0
2.6
1
चामिका करुणारत्ने To डेविड वॉर्नर
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! इस बार गेंद पर स्क्वायर लेग की ओर खेला गया पुल शॉट जहाँ से एक रन मिल गया| 19/0 ऑस्ट्रेलिया|
2.5
1
चामिका करुणारत्ने To एरोन फिंच
पैड्स पर डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की दिशा में खेला, फील्डर गेंद पर आये लेकिन सिंगल से नहीं रोक पाए|
2.4
1
चामिका करुणारत्ने To डेविड वॉर्नर
सिंगल! इस बार एंगल बल्ले से थर्ड मैन की दिशा में खेला गेंद को जहाँ से एक रन मिल गया|
2.3
2
चामिका करुणारत्ने To डेविड वॉर्नर
छोटी लेंथ की गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल कर दिया| गैप में गई जहाँ से दो रन्स मिल गए|
2.2
1
चामिका करुणारत्ने To एरोन फिंच
फ्रेंच कट!!! भाग्यशाली रहे बल्लेबाज़ फिंच और बोल्ड होने से बचे यहाँ पर| लेंथ गेंद, पड़ने के बाद शरीर की तरफ आई, खड़े-खड़े पंच मारने गए क्रीज़ से ही| बल्ले का अंदरूनी किनारा लगा, कीपर को बीट करते हुए फाइन लेग पर गई जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
2.2
wd
चामिका करुणारत्ने To एरोन फिंच
वाइड! ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर की गेंद जिसे अम्पायर ने वाइड करार दिया|
2.1
0
चामिका करुणारत्ने To एरोन फिंच
एलबीडबल्यू की अपील!! अम्पायर सहमत नहीं| मिसिंग लेग थी इस वजह से अम्पायर ने इसे नकार दिया| बाल बाल बचे फिंच| थोड़ा अंदर होती तो बल्लेबाज़ का काम तमाम हो जाता| पड़कर अंदर आई बॉल, बल्ले को मिस करते हुए पैड्स को जा लगी थी| कोई रन नहीं, कोई नुकसान नहीं हुआ|
ओवर की समाप्ति 2 : 12/0
6 रन
  • 01.1
  • 01.2
  • 5 WD1.3
  • 01.3
  • 01.4
  • 11.5
  • 01.6
ड. वॉर्नर
4 (5)
ए. फिंच
2 (7)
ल. कुमारा
1-0-6-0
1.6
0
लहिरू कुमारा To डेविड वॉर्नर
डॉट बॉल के साथ कुमारा की एक शानदार ओवर की हुई समाप्ति| गुड लेंथ गेंद को बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया| 12/0 ऑस्ट्रेलिया|
1.5
1
लहिरू कुमारा To एरोन फिंच
एक और अच्छी गेंद!! इस बार अंदरूनी किनारा लगा लेकिन गैप में निकल गई गेंद फाइन लेग की ओर एक रन के लिए|
1.4
0
लहिरू कुमारा To एरोन फिंच
ओह!! एक और कमाल की गेंद| इनस्विंगर से पूरी तरह से चकमा दे दिया| फिंच को पता भी नहीं चला कि कब बल्ले और पैड्स के बीच से निकल गई ये गेंद| कोई रन नहीं, कोई नुक्सान नहीं हुआ|
1.3
0
लहिरू कुमारा To एरोन फिंच
ओह!!! शानदार वापसी गेंदबाज़ द्वारा!!! क्या कमाल की आउटस्विंगर थी गेंदबाज़ द्वारा| लाइन में आकर बल्लेबाज़ उसे खेलने गए लेकिन फिर स्विंग हुई गेंद और उन्हें चकमा देती हुई कीपर के दस्तानों की ओर निकल गई|
1.3
wd
लहिरू कुमारा To एरोन फिंच
वाईड का पंजा!! काफी तेज़ गति से लेग साइड पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ को बीट किया लेकिन कीपर ने डाईव लगाकर उसे रोकना चाहा लेकिन असफल हुए|
1.2
0
लहिरू कुमारा To एरोन फिंच
कोई रन नहीं, बैक फुट से लगाया गया करारा पुल शॉट लगाया लेकिन रन नही हो सका|
1.1
0
लहिरू कुमारा To एरोन फिंच
ऑफ़ स्टम्प लाइन पर डाली गई फुल गेंद!! पॉइंट की दिशा में खेला उसे लेकिन गैप नहीं मिल सका| कोई रन नहीं|
लाहिरु कुमारा दूसरे छोर से गेंदबाज़ी करने आए...
ओवर की समाप्ति 1 : 6/0
6 रन
  • 00.1
  • 30.2
  • 1 LB0.3
  • 10.4
  • 10.5
  • 00.6
ड. वॉर्नर
4 (4)
ए. फिंच
1 (2)
डी सिल्वा
0.1-0-0-0
0.6
0
धनंजय डी सिल्वा To डेविड वॉर्नर
डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| आगे आकर बल्लेबाज़ ने ऑफ ड्राइव किया लेकिन ये एक डॉट बॉल हुई| 6/0 ऑस्ट्रेलिया|
ओह!! ये क्या!! गेंदबाज़ बिनुरा फर्नान्डो मैदान से बाहर जाते हुए दिख रहे हैं| उन्हें शायद कुछ तकलीफ हुई है..
0.5
1
बिनुरा फर्नान्डो To एरोन फिंच
लेट इनस्विंग!! फिंच ने इसे स्क्वायर लेग की दिशा में खेला| फील्डर वहां तैनात, एक ही रन मिल पाया|
0.4
1
बिनुरा फर्नान्डो To डेविड वॉर्नर
मिस फील्ड हुई जिसकी वजह से एक रन मिल जाएगा| बैकफुट से गेंद को डिफेंड किया, ऑफ़ साइड पर गई जहाँ से एक रन मिल गया|
0.3
lb
बिनुरा फर्नान्डो To एरोन फिंच
लेग बाई के रूप में आया सिंगल!!! ऑफ़ स्टम्प पर शफल करते हुए ऑन साइड पर खेलने का प्रयास था लेकिन गेंद की लाइन से बीट हुए और पैड्स पर खा बैठे| गैप में गई गेंद जहाँ से सिंगल का मौका बन गया|
0.2
3
बिनुरा फर्नान्डो To डेविड वॉर्नर
तीन रनों के साथ खुला खाता| इस बार ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई छोटी गेंद को पुल किया गया मिड विकेट की तरफ| फील्डर ने उसका चेज़ किया, तीन रन खाते में जुड़े, बेहतरीन रनिंग विकटों के बीच|
0.1
0
बिनुरा फर्नान्डो To डेविड वॉर्नर
डॉट बॉल के साथ हुई रन चेज़ की शुरुआत!! लहराते हुए अंदर आई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे भली भांति परखा और अंत में डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं|
मैच की जानकारी
  • स्थान पर्थ स्टेडियम, पर्थ
  • मौसम साफ़
  • टॉस ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
  • परिणाम ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को 7 विकटों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच मार्कस स्टोइनिस
  • अंपायर मराइस इरास्मस, रिचर्ड इलिंगवर्थ, रिचर्ड केटलबरो
  • रेफ़री अँडी पायक्रॉफ्ट
Advertisement
मैच पोल

कौन जीतेगा मैच?

वर्म
Advertisement