Advertisement
Advertisement

ऑस्ट्रेलिया vs श्रीलंका, मैच 14 Commentary, Live Updates

ऑस्ट्रेलिया vs श्रीलंका, 2023 - एकदिवसीय Live Commentary

ऑस्ट्रेलिया vs श्रीलंका स्कोरकार्ड
Share
मैच समाप्त   
मैच 14, भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपई एकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ , Oct 16, 2023
ऑस्ट्रेलिया ऑस्ट्रेलिया
215/5 (35.2)
श्रीलंका श्रीलंका
209 (43.3)
ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को 5 विकटों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    एडम जम्पा
    4/47(8)
तो क्रिकेट फैन्स आज के इस मैच से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, वर्ल्ड कप के मुकाबला नम्बर -15 के साथ कल होगी आपसे मुलाकात जो दक्षिण अफ्रीका और नीदरलैंड के बीच धरमशाला में दोपहर 02.00 बजे से खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
मैच जीतकर बात करने आए ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान पैट कमिंस ने बताया कि आज मैं काफी अच्छा महसूस कर रहा हूँ| पिछले दो मुकाबले में हमें शिकस्त का सामना करना पड़ा था लेकिन अब हम यहाँ से अच्छा खेलने को देख रहे हैं| आगे कमिंस ने कहा कि भारतीय पिच पर खेलना मुश्किल होता है लेकिन हम अपनी रणनीतियों पर काम कर रहे हैं| जाते-जाते उन्होंने बताया कि हम अपने अगले मैच के लिए तैयार हैं|
श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने बात करते हुए कहा कि हमारी तरफ से सलामी जोड़ी ने अच्छा काम किया था लेकिन उस कोलैप्स के चलते हम एक बड़े स्कोर की तरफ नहीं जा सके| हमें शरूआत तो अच्छी मिली थी लेकिन फिर हमारी तरफ से कुछ गैर जिम्मेदाराना शॉट खेले गए जो लगातार विकेट पतन का कारण बना| हमने अभी भी हार नहीं मानी है और हमारे पास अभी कई मुकाबले हैं वापसी के लिए| दिलशान मदुशंका पर कहा कि उन्होंने अपनी कला का नमूना पेश किया है जो हमारे लिए अच्छी बात है|
प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार एडम ज़म्पा को उनकी बेहतरीन गेंदबाज़ी के लिए दिया गया जिसके बाद उन्होंने बताया कि मैंने पिछले कुछ मैचों में बेहतर नहीं किया था लेकिन आज अपनी टीम के लिए विकटों को हासिल करने में कामयाब हो पाया हूँ जिससे मुझे ख़ुशी मिल रही है| आगे ज़म्पा ने कहा कि मैंने आज काफी धीमी गेंद डाली जिसका फ़ैसला कप्तान ने लिया था और एक कारण मेरे पीठ में दर्द का भी है जिसे मुझे गेंदबाज़ी करने में दिक्कत आ रही थी| जाते-जाते उन्होंने बताया कि हमें अब अपना अगला मैच बैंगलोर के मैदान पर पाकिस्तान के खिलाफ़ खेलना है जो काफी कठीन होगा लेकिन हम उसके लिए तैयार हैं|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
फिर मिचेल मार्श (52), मार्नस लाबुशेन (40) और जोश इंग्लिस ने मिलकर पारी को सम्भाला और टीम के लिए कुछ महत्वपूर्ण रन्स बनाए| एक छोर पकड़कर जोश ने इन दोनों बल्लेबाजों के साथ साझेदारी निभाई और फिनिशिंग लाइन के पास ले गए| अंत में एक बड़े शॉट के चक्कर में वो भी अपना विकेट गंवा बैठे जिसके बाद ग्लेन मैक्सवेल (31) और मार्कस स्टोइनिस (20) ने बड़े शॉट्स लगाते हुए टीम को लक्ष्य के पार पहुंचाया| इस दौरान श्रीलंकाई टीम की तरफ से कुछ कसी हुई गेंदबाजी ज़रूर दिखी लेकिन उनके पास स्कोर बोर्ड पर रन इतने कम थे कि वो कुछ ख़ास नहीं कर पाए| हाँ इस दौरान गेंदबाजी में दिलशान मदुशंका सबसे सफल और शानदार गेंदबाज़ रहे जिन्होंने शुरूआती झटका देकर ऑस्ट्रेलिया के लिए इस रन चेज़ को मुश्किल बना दिया था|
पथुम निसंका (61) और कुसल परेरा (78) ने पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की और अपने-आपने अर्ध शतक पूरे किये लेकिन उसके बाद कोई भी बल्लेबाज़ 30 के स्कोर के आस पास भी नहीं आ पाया| अंत तक खेलते हुए असालंका ने 25 रन ज़रूर बनाये लेकिन उनको किसी और बल्लेबाज़ से साथ ही नहीं मिला| एडम ज़म्पा द्वारा ली गई 4 विकटों ने इस कोलैप्स में एक बड़ी भूमिका निभाई| फिर इस रन चेज़ में ऑस्ट्रेलिया ने काउंटर अटैक के साथ शरूआत की लेकिन वॉर्नर और स्मिथ के बैक टू बैक विकेट्स के चलते वो कुछ देर के लिए बैकफुट पर चले गए|
एक समय तो लगा था कि कम से कम 330 के आस पास ये स्कोर जा सकेगा लेकिन कमाल का कम बैक गेंदबाजी से ऑस्ट्रेलियाई टीम ने किया और बल्लेबाजी टीम की कमर तोड़ दी| फील्डिंग में डेविड वॉर्नर ने दो शानदार कैच पकड़कर टीम के मनोबल को ऊपर उठाया जबकि कप्तान पैट कमिंस के डायरेक्ट हिट रन आउट ने उस मनोबल को और ऊपर की तरफ ला दिया| उसके बाद से तो जैसे ऑस्ट्रेलियाई टीम के गेंदबाजों में एक अलग सी जान आ गई|
जोश इंग्लिस (58) ने टीम की नैय्या को इस लो स्कोरिंग मुकाबले में पार लगाई| वहीँ आज श्रीलंकाई कप्तान कुसल मेंडिस का टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला ग़लत साबित हो गया| टीम की शुरुआत तो अच्छी हुई थी लेकिन एक बड़ा कोलैप्स आज उन्हें ले डूबा| 125 रनों पर अपना पहला विकेट गंवाने के बाद इस टीम ने महज़ अगले 84 रनों पर अपने सभी 9 विकेट गंवा दिए और 209 रनों पर ऑल आउट हो गई|
ऑस्ट्रेलिया विजयी!! दो महत्वपूर्ण अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में अपना खाता खोला| श्रीलंकाई टीम के खाते में गई एक और हार| वहीँ इस जीत के साथ 5 बार की वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया का अब यहाँ से मनोबल बढ़ेगा| वहीँ इस हार के साथ श्रीलंकाई टीम के लिए अब आगे की राह काफी मुश्किल होती चली जायेगी लेकिन इस टीम के पास वापसी करने का अभी भी काफी समय है| लखनऊ के इस मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के लिए आज सब कुछ सही चला है|
ओवर की समाप्ति 35.2 : 215/5
6 रन
  • 035.1
  • 635.2
म. स्टोइनिस
20 (10)
ग. मैक्सवेल
31 (21)
द. वेलालागे
9.2-0-53-1
35.2
6
दुनिथ वेलालागे To मार्कस स्टोइनिस
छक्का!!! इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया टीम ने श्रीलंका को 5 विकटों से शिकस्त दे दी है!! मार्कस स्टोइनिस के द्वारा लगाया गया विनिंग सिक्स!! आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने पूरे पॉवर के साथ लॉन्ग ऑन की ओर हवा में शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए| इसी दौरान ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम ने जीत का जश्न मनाना शुरू कर दिया|
35.1
0
दुनिथ वेलालागे To मार्कस स्टोइनिस
ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने सामने की ओर खेला| गेंदबाज़ ने उसे ख़ुद ही पकड़ा|
ओवर की समाप्ति 35 : 209/5
7 रन
  • 034.1
  • 134.2
  • 234.3
  • 1 WD 34.4
  • 134.4
  • 134.5
  • 134.6
म. स्टोइनिस
14 (8)
ग. मैक्सवेल
31 (21)
द. मदुशंका
9-2-38-3
34.6
1
दिलशान मदुशंका To मार्कस स्टोइनिस
सिंगल!! इसी के साथ स्कोर बराबर होता हुआ यहाँ पर!! फुलटॉस डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर एक रन हासिल किया| ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 1 रन चाहिए|
34.5
1
दिलशान मदुशंका To ग्लेन मैक्सवेल
बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया| ऑस्ट्रेलिया अब जीत से 2 रन दूर|
34.4
1
दिलशान मदुशंका To मार्कस स्टोइनिस
गुड लेंथ पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर एक रन लिया|
34.4
wd
दिलशान मदुशंका To मार्कस स्टोइनिस
वाइड!!! बाउंसर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कीपर की तरफ जाने दिया| अम्पायर ने दिया वाइड यहाँ पर|
34.3
2
दिलशान मदुशंका To मार्कस स्टोइनिस
दुग्गी!! बेहतरीन फील्डिंग मिड विकेट बाउंड्री पर फील्डर द्वारा| अपने दाहिने तरफ भागते हुए सीमा रेखा के ठीक आगे डाईव लगाई और गेंद को रोका| दो रन तब तक भाग लिया गया| पैरो की फुल गेंद को लेग साइड पर फ्लिक किया गया था|
34.2
1
दिलशान मदुशंका To ग्लेन मैक्सवेल
सिंगल!! बल्लेबाज़ ने इस गेंद को लॉफ्ट किया कवर्स की तरफ और टीम के खाते में एक रन जोड़ा|
34.1
0
दिलशान मदुशंका To ग्लेन मैक्सवेल
ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ की ओर खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आया|
ओवर की समाप्ति 34 : 202/5
10 रन
  • W 33.1
  • 433.2
  • 233.3
  • 033.4
  • 033.5
  • 433.6
म. स्टोइनिस
10 (5)
ग. मैक्सवेल
29 (18)
द. वेलालागे
9-0-47-1
33.6
4
दुनिथ वेलालागे To मार्कस स्टोइनिस
चौका!! इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया टीम का 200 रन पूरा हुआ!! अब जीत से कमिंस की सेना 8 रन दूर!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई स्पिन गेंद पर बल्लेबाज़ ने जगह बनाकर डीप पॉइंट की ओर कट किया चार रनों के लिए|
33.5
0
दुनिथ वेलालागे To मार्कस स्टोइनिस
नॉट आउट!! एलबीडबल्यू की अपील!! अम्पायर सहमत नहीं| इम्पैक्ट आउट साइड ऑफ़ था और विकेट्स मिसिंग भी थी इस वजह से अम्पायर ने इसे नकार दिया| बाल-बाल बचे मार्कस| थोड़ा अंदर होती तो बल्लेबाज़ का काम तमाम हो जाता| पड़कर अंदर आई बॉल| स्वीप करने गए थे ऑफ़ स्टम्प पर शफल करते हुए| बल्ले को मिस करते हुए पैड्स को जा लगी थी| कोई रन नहीं, कोई नुक्सान नहीं हुआ|
33.4
0
दुनिथ वेलालागे To मार्कस स्टोइनिस
लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को फ्लिक करने गए| बल्ले पर नहीं आई गेंद पैड्स को जा लगी| रन नहीं मिल सका|
33.3
2
दुनिथ वेलालागे To मार्कस स्टोइनिस
ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की ओर खेलकर 2 रन लिया|
33.2
4
दुनिथ वेलालागे To मार्कस स्टोइनिस
चौका!! मार्कस स्टोइनिस ने आते ही बाउंड्री लगाकर अपना खाता खोला!! स्पिनर के खिलाफ बल्लेबाज़ का पसंदीदा शॉट| घुटना टिकाते हुए स्लॉग स्वीप किया और गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेजने में कामयाब हुए| मिला चार रन यहाँ पर|
मार्कस स्टोइनिस बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
33.1
W
दुनिथ वेलालागे To जोश इंगलिस OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट महीश थीक्षाना बोल्ड दुनिथ वेलालागे| 34 रनों की साझेदारी का हुआ अंत| 58 रन बनाकर जोश इंगलिस अब पवेलियन लौट गए हैं| जीत से महज़ 18 रन दूर ऑस्ट्रेलिया| पॉइंट पर फील्डर थीक्षाना से एक फम्बल हुआ था लेकिन दूसरी बार में कैच को पूरा किया| दुनिथ वेलालागे को मिली उनकी आज की पहली विकेट| ऑफ़ स्टम्प लाइन पर डाली गई धीमी गति की गेंद पर रूम बनाकर कवर्स के ऊपर से शॉट लगाने गए| टर्न और गति से चकमा खाए| आउट साइड एज लगा और पॉइंट की तरफ हवा में गई गेंद जहाँ कैच को दो बार में पूरा कर लिया गया| 192/5 ऑस्ट्रेलिया|
ओवर की समाप्ति 33 : 192/4
3 रन
  • 132.1
  • 032.2
  • 132.3
  • 132.4
  • 032.5
  • 032.6
ग. मैक्सवेल
29 (18)
ज. इंगलिस
58 (58)
द. मदुशंका
8-2-31-3
32.6
0
दिलशान मदुशंका To ग्लेन मैक्सवेल
डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस बार बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए|
32.5
0
दिलशान मदुशंका To ग्लेन मैक्सवेल
डॉट बॉल!! स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ| विकटों के काफी पास से कीपर तक गई गेंद|
32.4
1
दिलशान मदुशंका To जोश इंगलिस
अपर कट और सिंगल हासिल हुआ| बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
32.3
1
दिलशान मदुशंका To ग्लेन मैक्सवेल
सिंगल!! छोटी लेंथ की गेंद पर पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया|
32.2
0
दिलशान मदुशंका To ग्लेन मैक्सवेल
डॉट बॉल!! फ्लिक शॉट खेला गया लेकिन बॉल सीधा फील्डर के पास गई| रन का मौका नहीं बन पायेगा|
32.1
1
दिलशान मदुशंका To जोश इंगलिस
सिंगल!! इस बार बैक फुट से गेंद को ऑफ़ साइड पर पंच किया, एक रन मिल गया|
ओवर की समाप्ति 32 : 189/4
13 रन
  • 031.1
  • 131.2
  • 631.3
  • 031.4
  • 031.5
  • 631.6
ग. मैक्सवेल
28 (14)
ज. इंगलिस
56 (56)
म. थीक्षाना
7-0-49-0
31.6
6
महीश थीक्षाना To ग्लेन मैक्सवेल
एक और छक्का मैक्सवेल के बल्ले से आता हुआ!! यह एक अच्छा शॉट है। बल्लेबाज घुटने के बल नीचे जाते है और गेंद को स्क्वायर लेग फील्डर के ऊपर से स्वीप किया मैक्सिमम के लिए| अब जीत से महज़ 21 रन दूर ऑस्ट्रेलिया|
31.5
0
महीश थीक्षाना To ग्लेन मैक्सवेल
एक खूबसूरत डिफेन्स बल्लेबाज़ द्वारा| क्या सही जगह गेंद को बल्ले से मीट किया है| वाह जी वाह!!
31.4
0
महीश थीक्षाना To ग्लेन मैक्सवेल
प्ले एंड मिस!! एक डॉट गेंद हो गई यहाँ पर|
31.3
6
महीश थीक्षाना To ग्लेन मैक्सवेल
छक्का! मैक्सवेल ऑन फायर!! लगता है मुकाबले को जल्दी समाप्त करना चाहते हैं| स्पिनर के खिलाफ अपना पसंदीदा शॉट खेला| घुटना टिकाते हुए स्लॉग स्वीप किया और गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेजने में कामयाब हुए|
31.2
1
महीश थीक्षाना To जोश इंगलिस
सिंगल यहाँ पर हासिल होता हुआ| इस बार बैकफुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिला|
31.1
0
महीश थीक्षाना To जोश इंगलिस
डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की शुरुआत| पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|
ओवर की समाप्ति 31 : 176/4
13 रन
  • 130.1
  • 030.2
  • 430.3
  • 030.4
  • 430.5
  • 430.6
ग. मैक्सवेल
16 (10)
ज. इंगलिस
55 (54)
द. मदुशंका
7-2-28-3
30.6
4
दिलशान मदुशंका To ग्लेन मैक्सवेल
तीसरा चौका इस ओवर से आता हुआ| पुल शॉट का इस्तेमाल करते हुए बल्लेबाज़ ने बाउंड्री बटोरी| मिड विकेट पर एक बड़ा शॉट यहाँ पर लगाया और बाउंड्री हासिल की है|
30.5
4
दिलशान मदुशंका To ग्लेन मैक्सवेल
चौका!!! नज़ाकत भरा शॉट!!! सीधा गेंदबाज़ के सर के ऊपर से उठाकर मारा लॉन्ग ऑफ़ बाउंड्री की तरफ| आगे वाला पैर हटाया, ओवरपिच गेंद थी जिसका पूरा फायदा उठाया बल्लेबाज़ ने यहाँ पर| गेंद गई सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
30.4
0
दिलशान मदुशंका To ग्लेन मैक्सवेल
एक और शार्प बाउंसर! इस बार बल्लेबाज़ डक करते नज़र आये| सही सोच थी गेंदबाज़ द्वारा लेकिन मैक्सवेल ने चतुराई दिखाई|
30.3
4
दिलशान मदुशंका To ग्लेन मैक्सवेल
टॉप एज और चौका! बल्ले से लगने के बाद कीपर के ऊपर से निकल गई गेंद और एक टप्पा बाद थर्ड मैन बाउंड्री के पार निकल गई चार रनों के लिए| बाउंसर गेंद पर जोर से बल्ला चलाया है और उसी का फायदा हुआ और बाउंड्री मिल गई|
30.2
0
दिलशान मदुशंका To ग्लेन मैक्सवेल
लो फुल टॉस गेंद| सीधे बल्ले से सामने की तरफ खेला| गेंदबाज़ ने पैरो से उसे रोका| हाफ स्टॉप हुआ| मिड ऑफ़ की तरफ गई गेंद, कोई रन नहीं हुआ|
30.1
1
दिलशान मदुशंका To जोश इंगलिस
सिंगल!! गुड लेंथ गेंद, पुश किया गेंद को ऑफ़ साइड पर और गैप से सिंगल हासिल किया|
ओवर की समाप्ति 30 : 163/4
5 रन
  • 029.1
  • 129.2
  • 029.3
  • 029.4
  • 429.5
  • 029.6
ग. मैक्सवेल
4 (5)
ज. इंगलिस
54 (53)
म. थीक्षाना
6-0-36-0
29.6
0
महीश थीक्षाना To ग्लेन मैक्सवेल
डॉट गेंद!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने पुल शॉट लगाना चाहा| गेंद टप्पा खाकर नीची रही और बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर लेग साइड की ओर गई| रन नहीं मिल सका| 30 ओवर के बाद 163/4 ऑस्ट्रेलिया, जीत से 47 रन दूर|
29.5
4
महीश थीक्षाना To ग्लेन मैक्सवेल
चौका!!! इसी के साथ ग्लेन मैक्सवेल ने बाउंड्री लगाकर अपना खाता खोला!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने थर्ड मैन की ओर कट शॉट लगाया| गैप में तेज़ी से गई गेंद चार रनों के लिए|
29.4
0
महीश थीक्षाना To ग्लेन मैक्सवेल
फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|
29.3
0
महीश थीक्षाना To ग्लेन मैक्सवेल
डॉट बॉल!! इस गेंद को सीधे बल्ले से मिड ऑन की तरफ ड्राइव कर दिया| रन का मौका नहीं बन सका|
29.2
1
महीश थीक्षाना To जोश इंगलिस
सिंगल के साथ हुई ओवर की शुरुआत| बैक फुट से गेंद को कवर्स की तरफ पंच किया, एक रन मिल गया|
29.1
0
महीश थीक्षाना To जोश इंगलिस
इस बार क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया| रन का मौका नहीं बन सका|
ओवर की समाप्ति 29 : 158/4
1 रन
  • 028.1
  • 028.2
  • 028.3
  • 128.4
  • W 28.5
  • 028.6
ग. मैक्सवेल
0 (1)
ज. इंगलिस
53 (51)
द. मदुशंका
6-2-15-3
28.6
0
दिलशान मदुशंका To ग्लेन मैक्सवेल
डॉट बॉल के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति| शार्प बाउंसर! बल्लेबाज़ डक करते नज़र आये| 158/4 ऑस्ट्रेलिया|
28.5
W
दिलशान मदुशंका To मार्नस लबुशेन OUT!
आउट!! कैच आउट!! चौथा झटका यहाँ पर ऑस्ट्रेलिया की टीम को लगता हुआ!! दिलशान मदुशंका के हाथ लगी तीसरी विकेटी!! 77 रनों की साझेदारी का हुआ अंत!! मार्नस लबुशेन 40 रन बनाकर पवेलियन लौटे| गुड लेंथ पर डाली गई धीमी गति की गेंद पर बल्लेबाज़ चकमा खा गए| लेग साइड की ओर लबुशेन ने पुल शॉट लगाया| गेंद टप्पा खाकर बल्ले पर धीमी आई और स्टीकर के पास लगकर सीधा शॉर्ट मिड विकेट की ओर हवा में गई| फील्डर चामिका करुणारत्ने वहां पर मौजूद थे उन्होंने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 158/4 ऑस्ट्रेलिया|
28.4
1
दिलशान मदुशंका To जोश इंगलिस
ओवरपिच डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर की ओर हवा में खेला| एक टप्पा खाकर फील्डर के पास गई गेंद जहाँ से एक रन मिल गया|
28.3
0
दिलशान मदुशंका To जोश इंगलिस
आगे की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑन की ओर खेला| रन का मौका नहीं मिल पाया|
28.2
0
दिलशान मदुशंका To जोश इंगलिस
मिड विकेट की तरफ गेंद को बल्लेबाज़ ने पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं मिल पाया|
28.1
0
दिलशान मदुशंका To जोश इंगलिस
स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
ओवर की समाप्ति 28 : 157/3
4 रन
  • 027.1
  • 027.2
  • 427.3
  • 027.4
  • 027.5
  • 027.6
म. लबुशेन
40 (59)
ज. इंगलिस
52 (47)
द. वेलालागे
8-0-37-0
27.6
0
दुनिथ वेलालागे To मार्नस लबुशेन
पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुश किया| रन का मौका नहीं मिल सका|
27.5
0
दुनिथ वेलालागे To मार्नस लबुशेन
ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने बैक फुट से डिफेंड कर दिया|
27.4
0
दुनिथ वेलालागे To मार्नस लबुशेन
बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए|
27.3
4
दुनिथ वेलालागे To मार्नस लबुशेन
चौका!! स्पिनर के खिलाफ बल्लेबाज़ का पसंदीदा शॉट| घुटना टिकाते हुए स्लॉग स्वीप किया और गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेजने में कामयाब हुए| मिला चार रन यहाँ पर|
27.2
0
दुनिथ वेलालागे To मार्नस लबुशेन
ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर की ओर ड्राइव किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं मिल पाया|
27.1
0
दुनिथ वेलालागे To मार्नस लबुशेन
पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|
ओवर की समाप्ति 27 : 153/3
7 रन
  • 126.1
  • 026.2
  • 226.3
  • 026.4
  • 426.5
  • 026.6
ज. इंगलिस
52 (47)
म. लबुशेन
36 (53)
ल. कुमारा
4-0-47-0
26.6
0
लहिरू कुमारा To जोश इंगलिस
कोई रन नहीं, क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया|
26.5
4
लहिरू कुमारा To जोश इंगलिस
चौका!!! इसी के साथ जोस इंगलिश ने अपना अर्धशतक पूरा किया!! ओवरपिच डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से सामने की ओर शॉट खेला| गैप में तेज़ी से गई गेंद सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
26.4
0
लहिरू कुमारा To जोश इंगलिस
कोई रन नहीं, अच्छा पंच शॉट खेला फ्रेंटफुट से लेकिन फील्डर के पास गई बॉल|
26.3
2
लहिरू कुमारा To जोश इंगलिस
हलके हाथों से पुश करते हुए दो रन बटोरे|
26.2
0
लहिरू कुमारा To जोश इंगलिस
विकेट लाइन की गेंद पर इंगलिश ने ऑफ साइड की ओर खेला| रन नहीं आया|
26.1
1
लहिरू कुमारा To मार्नस लबुशेन
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर ब्लॉक किया| सिंगल का मौका बन गया|
ओवर की समाप्ति 26 : 146/3
5 रन
  • 225.1
  • 125.2
  • 125.3
  • 025.4
  • 025.5
  • 125.6
म. लबुशेन
35 (52)
ज. इंगलिस
46 (42)
डी सिल्वा
3-0-13-0
25.6
1
धनंजय डी सिल्वा To मार्नस लबुशेन
पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
25.5
0
धनंजय डी सिल्वा To मार्नस लबुशेन
हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|
25.4
0
धनंजय डी सिल्वा To मार्नस लबुशेन
कोई रन नहीं, क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया|
25.3
1
धनंजय डी सिल्वा To जोश इंगलिस
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
25.2
1
धनंजय डी सिल्वा To मार्नस लबुशेन
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
25.1
2
धनंजय डी सिल्वा To मार्नस लबुशेन
ऑफ साइड की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने गैप में खेलकर 2 रन लिया|
ओवर की समाप्ति 25 : 141/3
14 रन
  • 024.1
  • 024.2
  • 424.3
  • 224.4
  • 224.5
  • 624.6
ज. इंगलिस
45 (41)
म. लबुशेन
31 (47)
ल. कुमारा
3-0-40-0
24.6
6
लहिरू कुमारा To जोश इंगलिस
छक्का!!! एक और बेहतरीन शॉट जोश इंगलिस के बल्ले से आता हुआ!! शॉर्टपिच डाली गई गेंद पर जोश इंगलिस ने लेग साइड की ओर पुल शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद काफी दूर जा गिरी सीमा रेखा के पार| फील्डर बस गेंद को मैदान से बाहर जाता हुआ देखते ही रह गए| अम्पायर ने हाथ उठाकर छह रनों का इशारा किया|
24.5
2
लहिरू कुमारा To जोश इंगलिस
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की ओर पुल शॉट लगाकर 2 रन तेज़ी से हासिल कर लिया|
24.4
2
लहिरू कुमारा To जोश इंगलिस
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और दो रन हासिल किया|
24.3
4
लहिरू कुमारा To जोश इंगलिस
चौका!! जोश इंग्लिश के बल्ले से आती हुई एक और बाउंड्री!! इसी के साथ दोनों बल्लेबाजों के बीच 50 रनों की साझेदारी पूरी हुई!! हलके हाथों से खेला गया शॉट| बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर गेंद को अपने तक आने दिया| आखिरी समय में उसे थर्ड मैन की तरफ अपर कट शॉट लगाया| गैप में गई बॉल चार रनों के लिए|
24.2
0
लहिरू कुमारा To जोश इंगलिस
कवर की तरफ बल्लेबाज़ ने गेंद को पुश किया| रन का मौका नहीं मिल पाया|
24.1
0
लहिरू कुमारा To जोश इंगलिस
गुड लेंथ पर डाली गई तेज़ गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर की ओर पुश किया| रन नहीं आ सका|
ओवर की समाप्ति 24 : 127/3
5 रन
  • 023.1
  • 323.2
  • 123.3
  • 023.4
  • 123.5
  • 023.6
म. लबुशेन
31 (47)
ज. इंगलिस
31 (35)
डी सिल्वा
2-0-8-0
23.6
0
धनंजय डी सिल्वा To मार्नस लबुशेन
क्रीज़ में रहकर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|
23.5
1
धनंजय डी सिल्वा To जोश इंगलिस
क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
23.4
0
धनंजय डी सिल्वा To जोश इंगलिस
बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
23.3
1
धनंजय डी सिल्वा To मार्नस लबुशेन
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
23.2
3
धनंजय डी सिल्वा To जोश इंगलिस
तीन रन!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई फुल लेंथ की स्पिन गेंद पर बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की ओर स्वीप शॉट लगाया| कीपर मेंडिस ने लेग स्टंप के बाहर जाकर गेंद को रोकना चाहा लेकिन बॉल उनके ऊपर से निकल गई फाइन लेग की ओर| इसी बीच बल्लेबाजों ने भागकर 3 रन ले लिया|
23.1
0
धनंजय डी सिल्वा To जोश इंगलिस
बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|
ओवर की समाप्ति 23 : 122/3
7 रन
  • 122.1
  • 022.2
  • 222.3
  • 122.4
  • 122.5
  • 1 WD 22.6
  • 122.6
ज. इंगलिस
27 (31)
म. लबुशेन
30 (45)
च. करुणारत्ने
3-0-15-0
22.6
1
चामिका करुणारत्ने To जोश इंगलिस
गुड लेंथ पर डाली गई बॉल को बल्लेबाज़ ने कवर की ओर पंच करते हुए सिंगल लिया|
22.6
wd
चामिका करुणारत्ने To जोश इंगलिस
वाइड!!! बाउंसर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कीपर की तरफ जाने दिया| अम्पायर ने दिया वाइड यहाँ पर|
22.5
1
चामिका करुणारत्ने To मार्नस लबुशेन
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाकर एक रन लिया|
22.4
1
चामिका करुणारत्ने To जोश इंगलिस
बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
22.3
2
चामिका करुणारत्ने To जोश इंगलिस
शॉर्टपिच डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाया| गैप में गई गेंद जहाँ से 2 रन मिल गया|
22.2
0
चामिका करुणारत्ने To जोश इंगलिस
ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई छोटी गेंद पर बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं हुआ|
22.1
1
चामिका करुणारत्ने To मार्नस लबुशेन
मिड विकेट की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेलकर एक रन लिया|
ओवर की समाप्ति 22 : 115/3
3 रन
  • 021.1
  • 021.2
  • 121.3
  • 121.4
  • 021.5
  • 121.6
म. लबुशेन
28 (43)
ज. इंगलिस
23 (27)
डी सिल्वा
1-0-3-0
21.6
1
धनंजय डी सिल्वा To मार्नस लबुशेन
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
21.5
0
धनंजय डी सिल्वा To मार्नस लबुशेन
क्रीज़ में रहकर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|
21.4
1
धनंजय डी सिल्वा To जोश इंगलिस
बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
21.3
1
धनंजय डी सिल्वा To मार्नस लबुशेन
हवा में गेंद लेकिन नो मेंस लैंड में जा गिरी!! आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड ऑन की ओर हवा में पुश किया| मिड विकेट पर खड़े फील्डर गेंद को जाता हुआ देते रह गए| बल्लेबाजों ने भागकर एक रन लिया|
21.2
0
धनंजय डी सिल्वा To मार्नस लबुशेन
प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
21.1
0
धनंजय डी सिल्वा To मार्नस लबुशेन
बैक फुट से लबुशेन ने मिड विकेट की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आया|
ओवर की समाप्ति 21 : 112/3
3 रन
  • 020.1
  • 120.2
  • 1 WD 20.3
  • 020.3
  • 020.4
  • 120.5
  • 020.6
ज. इंगलिस
22 (26)
म. लबुशेन
26 (38)
च. करुणारत्ने
2-0-8-0
20.6
0
चामिका करुणारत्ने To जोश इंगलिस
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को सामने की ओर खेला| फील्डर ने वहां पर आकर गेंद को फील्ड किया| रन नहीं मिल पाया|
20.5
1
चामिका करुणारत्ने To मार्नस लबुशेन
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने बैक फुट से लेग साइड की ओर खेलकर एक रन लिया|
20.4
0
चामिका करुणारत्ने To मार्नस लबुशेन
छोटी लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया| गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|
20.3
0
चामिका करुणारत्ने To मार्नस लबुशेन
गुड लेंथ पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुश करते हुए एक रन लेना चाहा| इसी बीच इंगलिश ने रन लेने से मना कर दिया|
20.3
wd
चामिका करुणारत्ने To मार्नस लबुशेन
वाइड!!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
20.2
1
चामिका करुणारत्ने To जोश इंगलिस
आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर हलके हाथों से खेलकर एक रन पूरा किया|
20.1
0
चामिका करुणारत्ने To जोश इंगलिस
लेग स्टंप पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ फ्लिक करने गए| बल्ले और गेंद में कोई संपर्क नहीं हुआ और पैड्स को जा लगी| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं मिल सका|
ओवर की समाप्ति 20 : 109/3
3 रन
  • 019.1
  • 119.2
  • 119.3
  • 119.4
  • 019.5
  • 019.6
म. लबुशेन
25 (35)
ज. इंगलिस
21 (23)
द. वेलालागे
7-0-33-0
19.6
0
दुनिथ वेलालागे To मार्नस लबुशेन
ऑफ साइड की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
19.5
0
दुनिथ वेलालागे To मार्नस लबुशेन
क्रीज़ में रहकर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|
19.4
1
दुनिथ वेलालागे To जोश इंगलिस
आगे आकर बल्लेबाज़ ने गेंद को मिड विकेट की ओर फ्लिक किया| एक रन मिल गया|
19.3
1
दुनिथ वेलालागे To मार्नस लबुशेन
ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर एक रन हासिल किया|
19.2
1
दुनिथ वेलालागे To जोश इंगलिस
क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
19.1
0
दुनिथ वेलालागे To जोश इंगलिस
आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|
ओवर की समाप्ति 19 : 106/3
5 रन
  • 018.1
  • 018.2
  • 018.3
  • 418.4
  • 018.5
  • 118.6
ज. इंगलिस
19 (20)
म. लबुशेन
24 (32)
च. करुणारत्ने
1-0-5-0
18.6
1
चामिका करुणारत्ने To जोश इंगलिस
गुड लेंथ पर पटकी गई गेंद को बल्लेबाज़ ने हलके हाथों से ऑफ साइड की ओर खेलकर एक रन निकाला|
18.5
0
चामिका करुणारत्ने To जोश इंगलिस
विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने डिफेंड करना बेहतर समझा|
18.4
4
चामिका करुणारत्ने To जोश इंगलिस
चौका!! जोश इंगलिश के बल्ले से आती हुई एक और बाउंड्री!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली फै गेंद पर बल्लेबाज़ ने जगह बनाकर पॉइंट फील्डर के ऊपर से शॉट लगाया| गैप में तेज़ी से गई गेंद सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
18.3
0
चामिका करुणारत्ने To जोश इंगलिस
मिड विकेट की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
18.2
0
चामिका करुणारत्ने To जोश इंगलिस
गुड लेंथ पर पटकी गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से डिफेंड कर दिया|
18.1
0
चामिका करुणारत्ने To जोश इंगलिस
बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
ओवर की समाप्ति 18 : 101/3
4 रन
  • 117.1
  • 017.2
  • 117.3
  • 017.4
  • 117.5
  • 117.6
ज. इंगलिस
14 (14)
म. लबुशेन
24 (32)
द. वेलालागे
6-0-30-0
17.6
1
दुनिथ वेलालागे To जोश इंगलिस
ओवरपिच गेंद पर जोश इंगलिश ने मिड ऑफ की ओर ड्राइव किया और भागकर एक रन ले लिया|
17.5
1
दुनिथ वेलालागे To मार्नस लबुशेन
सिंगल!! इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया टीम का 100 रन पूरा हुआ!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर की तरफ खेलकर एक रन निकाला|
17.4
0
दुनिथ वेलालागे To मार्नस लबुशेन
फुल लेंथ की गेंद पर लबुशेन ने कवर की ओर ड्राइव किया| फील्डर के पास टप्पा खाकर गई गेंद| रन नहीं मिल सका|
17.3
1
दुनिथ वेलालागे To जोश इंगलिस
हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
17.2
0
दुनिथ वेलालागे To जोश इंगलिस
पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से डिफेंड कर दिया|
17.1
1
दुनिथ वेलालागे To मार्नस लबुशेन
ओवरपिच डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर पुश करते हुए एक रन निकाला|
ओवर की समाप्ति 17 : 97/3
5 रन
  • 116.1
  • 016.2
  • 116.3
  • 116.4
  • 116.5
  • 116.6
म. लबुशेन
22 (29)
ज. इंगलिस
12 (11)
म. थीक्षाना
5-0-31-0
16.6
1
महीश थीक्षाना To मार्नस लबुशेन
एक और सिंगल!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर हलके हाथों से खेलकर एक रन लिया|
16.5
1
महीश थीक्षाना To जोश इंगलिस
क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
16.4
1
महीश थीक्षाना To मार्नस लबुशेन
गुड लेंथ पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर की ओर पुश करते हुए एक रन लिया|
16.3
1
महीश थीक्षाना To जोश इंगलिस
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
16.2
0
महीश थीक्षाना To जोश इंगलिस
गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डिफेंड कर दिया|
16.1
1
महीश थीक्षाना To मार्नस लबुशेन
पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
ओवर की समाप्ति 16 : 92/3
3 रन
  • 115.1
  • 015.2
  • 015.3
  • 215.4
  • 015.5
  • 015.6
ज. इंगलिस
10 (8)
म. लबुशेन
19 (26)
द. वेलालागे
5-0-26-0
15.6
0
दुनिथ वेलालागे To जोश इंगलिस
बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए|
15.5
0
दुनिथ वेलालागे To जोश इंगलिस
डॉट गेंद!! विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड ऑन की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
15.4
2
दुनिथ वेलालागे To जोश इंगलिस
दुग्गी!! एक बार फिर से जोश इंगलिश के बल्ले का बाहरी किनारा लगा और गेंद स्लिप फील्डर के दाँए ओर से थर्ड मैन की ओर गई जहाँ से 2 रन मिल गया|
15.3
0
दुनिथ वेलालागे To जोश इंगलिस
आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|
15.2
0
दुनिथ वेलालागे To जोश इंगलिस
फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|
15.1
1
दुनिथ वेलालागे To मार्नस लबुशेन
आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर 1 रन लिया|
ओवर की समाप्ति 15 : 89/3
10 रन
  • 114.1
  • 014.2
  • W 14.3
  • 414.4
  • 414.5
  • 014.6
ज. इंगलिस
8 (3)
म. लबुशेन
18 (25)
म. थीक्षाना
4-0-26-0
14.6
0
महीश थीक्षाना To जोश इंगलिस
डॉट बॉल के साथ एक सफल ओवर की हुई समाप्ति| बल्लेबाज़ इंग्लिस द्वारा क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया गया जहाँ से रन का मौका नहीं बन सका| 89/3 ऑस्ट्रेलिया|
14.5
4
महीश थीक्षाना To जोश इंगलिस
एक और चौका जोश के बल्ले से आता हुआ! लाजवाब शॉट! बल्लेबाज़ ने आगे आकर मिड ऑफ़ की तरफ गेंद को ड्राइव किया| गेंद सीधा सीमा रेखा पार कर गई|
14.4
4
महीश थीक्षाना To जोश इंगलिस
चौका!! इसी के साथ जोश इंगलिस ने बाउंड्री लगाकर अपना खाता खोला!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने बैक फुट से कवर की ओर पंच करना चाहा| गेंद टप्पा खाकर नीची रही और बल्ले के निचले भाग को लगकर स्लिप में खड़े फील्डर के दाँए ओर से थर्ड मैन बाउंड्री के बाहर गई चार रनों के लिए|
जोश इंगलिस बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
14.3
W
महीश थीक्षाना To मिचेल मार्श OUT!
आउट!!! रन आउट!!! ऑस्ट्रेलिया को एक और बड़ा झटका लगता हुआ| डीप पॉइंट से चामिका करुणारत्ने का थ्रो और कुसल मेंडिस ने बेल्स उड़ाते हुए मार्श की पारी का अंत कर दिया| 52 रन बनाकर पवेलियन लौटे| खराब कॉल विकटों के बीच देखने को मिला जिसका खामियाजा बल्लेबाज़ को अपनी विकेट देकर चुकाना पड़ा| ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर टर्न होती गेंद को कट किया था| गेंद सीमा रेखा की तरफ जा रही थी| पहला रन लेने के बाद दूसरे के लिए भागे लेकिन थोड़ा स्लो हुए| ऐसा लगा कि एक रन से संतुष्ट थे लेकिन फिर दूसरे की मांग हुई और वही लेट हो गए| कीपर के पास जैसे ही थ्रो आया बेल्स उड़ाई गई| इस दौरान बल्लेबाज़ फ्रेम में भी नहीं थे| 81/3 ऑस्ट्रेलिया|
14.2
0
महीश थीक्षाना To मिचेल मार्श
इस बार बल्लेबाज़ ने लम्बी स्ट्राइड निकालकर बॉल को डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं|
14.1
1
महीश थीक्षाना To मार्नस लबुशेन
टर्न होकर बाहर की तरफ निकली गेंद| बैकफुट से उसे कवर्स की तरफ पंच कर दिया| डीप से एक रन हासिल हो गया|
ओवर की समाप्ति 14 : 79/2
3 रन
  • 113.1
  • 113.2
  • 013.3
  • 113.4
  • 013.5
  • 013.6
म. मार्श
51 (49)
म. लबुशेन
17 (24)
द. वेलालागे
4-0-23-0
13.6
0
दुनिथ वेलालागे To मिचेल मार्श
अच्छी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने सम्मान दे दिया| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर| बल्लेबाज़ को कुछ हद तक बांधकर रखा हुआ है| 79/2 ऑस्ट्रेलिया|
13.5
0
दुनिथ वेलालागे To मिचेल मार्श
इस बार क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया| रन का मौका नहीं बन सका|
13.4
1
दुनिथ वेलालागे To मार्नस लबुशेन
सिंगल!! पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने कलाईयों का इस्तेमाल करते हुए सिंगल लिया|
13.3
0
दुनिथ वेलालागे To मार्नस लबुशेन
डॉट बॉल!! पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|
13.2
1
दुनिथ वेलालागे To मिचेल मार्श
एक बार फिर से गैप में गेंद को खेला जहाँ से एक रन हासिल हो गया|
13.1
1
दुनिथ वेलालागे To मार्नस लबुशेन
सिंगल, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
ओवर की समाप्ति 13 : 76/2
1 रन
  • 112.1
  • 012.2
  • 012.3
  • 012.4
  • 012.5
  • 012.6
म. मार्श
50 (46)
म. लबुशेन
15 (21)
म. थीक्षाना
3-0-16-0
12.6
0
महीश थीक्षाना To मिचेल मार्श
विकटों के बीच रखी गेंद को लगातार ब्लॉक करते जा रहे हैं बल्लेबाज़ जो कि एक सही सोच भी है| 76/2 ऑस्ट्रेलिया|
12.5
0
महीश थीक्षाना To मिचेल मार्श
इस बार क्रीज़ में पीछे जाकर ऑफ़ साइड की तरफ पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|
12.4
0
महीश थीक्षाना To मिचेल मार्श
विकटों के बीच डाली जा रही है गेंद| बैक फुट से पंच करने गए लेकिन इन साइड एज लेकर पैड्स से टकराई| कोई रन नहीं हुआ|
12.3
0
महीश थीक्षाना To मिचेल मार्श
एक और डॉट गेंद!! अच्छे टप्पे पर तेज़ रफ़्तार से अंदर की तरफ आई गेंद और बल्लेबाज़ ने उसे बढ़िया तरीके से डिफेंड कर दिया| रन का मौका नहीं बन पाया|
12.2
0
महीश थीक्षाना To मिचेल मार्श
टाईट लाइन गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे सम्मान दे दिया|
12.1
1
महीश थीक्षाना To मार्नस लबुशेन
सिंगल!! बैक फुट से गेंद को लॉन्ग ऑफ़ की तरफ पंच किया जहाँ से एक रन मिल गया|
ओवर की समाप्ति 12 : 75/2
5 रन
  • 111.1
  • 211.2
  • 111.3
  • 111.4
  • 011.5
  • 011.6
म. मार्श
50 (41)
म. लबुशेन
14 (20)
द. वेलालागे
3-0-20-0
11.6
0
दुनिथ वेलालागे To मिचेल मार्श
डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस बार फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|
11.5
0
दुनिथ वेलालागे To मिचेल मार्श
प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
11.4
1
दुनिथ वेलालागे To मार्नस लबुशेन
सिंगल, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
11.3
1
दुनिथ वेलालागे To मिचेल मार्श
सिंगल और इसी के साथ मिचेल मार्श का अर्धशतक पूरा हुआ| टीम के लिए ये अर्ध शतक काफी अहम होगा और इससे सबका आत्मविश्वास ऊपर आएगा| मार्श को पता है कि अभी भी काम ख़त्म नही हुआ है| ड्रेसिंग रूम से उनके लिए तालियाँ बजती हुई| ऑफ़ साइड पर बैक फुट से गेंद को पंच किया और एक रन हासिल करते हुए अपने पचास तक पहुंचे|
11.2
2
दुनिथ वेलालागे To मिचेल मार्श
दुग्गी यहाँ पर भी हासिल कर ली गई| इस बार भी बैक फुट से गेंद को पंच किया, गैप से दो रन मिल गया|
11.1
1
दुनिथ वेलालागे To मार्नस लबुशेन
सिंगल, बैक फुट से गेंद को कवर्स की तरफ पंच किया, एक रन मिल गया|
ओवर की समाप्ति 11 : 70/2
6 रन
  • 110.1
  • 210.2
  • 110.3
  • 110.4
  • 010.5
  • 110.6
म. लबुशेन
12 (18)
म. मार्श
47 (37)
म. थीक्षाना
2-0-15-0
10.6
1
महीश थीक्षाना To मार्नस लबुशेन
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| कवर्स की तरफ इस गेंद को खेला| फील्डर वहां डीप में तैनात, एक ही रन का मौका बन पाया| 70/2 ऑस्ट्रेलिया|
10.5
0
महीश थीक्षाना To मार्नस लबुशेन
ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात, रन नहीं मिल पाएगा|
10.4
1
महीश थीक्षाना To मिचेल मार्श
इस बार सीधे बल्ले से सामने की तरफ गेंद को खेला| लॉन्ग ऑन से एक रन हासिल कर लिया|
10.3
1
महीश थीक्षाना To मार्नस लबुशेन
इस बार गैप में गेंद को पुश किया और एक रन हासिल किया|
10.2
2
महीश थीक्षाना To मार्नस लबुशेन
फ्लिक शॉट मिड विकेट की तरफ| पहला रन तेज़ी से लिया, दूसरे की मांग और तेज़ी से भागते हुए उसे पूरा किया|
10.1
1
महीश थीक्षाना To मिचेल मार्श
सिंगल!! कट शॉट डीप पॉइंट की तरफ खेला| फील्डर वहां तैनात, एक ही रन मिल पायेगा|
ओवर की समाप्ति 10 : 64/2
2 रन
  • 09.1
  • 09.2
  • 09.3
  • 19.4
  • 19.5
  • 09.6
म. लबुशेन
8 (14)
म. मार्श
45 (35)
द. मदुशंका
5-2-14-2
9.6
0
दिलशान मदुशंका To मार्नस लबुशेन
डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया| 64/2 ऑस्ट्रेलिया|
9.5
1
दिलशान मदुशंका To मिचेल मार्श
सिंगल!! इस बार ऑफ़ साइड पर पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
9.4
1
दिलशान मदुशंका To मार्नस लबुशेन
डायरेक्ट हिट की दरकार और चूक गए पॉइंट फील्डर| बाल-बाल बचे बल्लेबाज़ मार्नस| थ्रो तो हुआ और बल्लेबाज़ ने डाईव भी लगाई लेकिन थ्रो विकटों के दूर से निकल गया| बल्लेबाज़ तो खैर क्रीज़ के बाहर ही थे जब वो थ्रो विकटों के पास से गुज़रा था| ;लगता तो मार्नस को वापिस जाना पड़ता| पॉइंट की तरफ खेलते हुए टैप एंड रन का प्रयास था जहाँ से एक रन हासिल हो गया|
9.3
0
दिलशान मदुशंका To मार्नस लबुशेन
छोटी गेंद| काफी तेज़ी से बल्लेबाज़ के काना के पास से सीटी बजाती हुई निकल गई| पहले तो उस गेंद को लीव कर दिया और जब वो निकल गई तो मजाकिया अंदाज़ में पुल शॉट के लिए बल्ला चलाया|
9.2
0
दिलशान मदुशंका To मार्नस लबुशेन
छोटी लेंथ की गेंद| बल्लेबाज़ मार्नस ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|
9.1
0
दिलशान मदुशंका To मार्नस लबुशेन
प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| डिफेंड करने का प्रयास लेकिन टर्न से चकमा खा गए बल्लेबाज़| कीपर की तरफ गई गेंद| कोई रन नहीं हुआ|
ओवर की समाप्ति 9 : 62/2
12 रन
  • 08.1
  • 08.2
  • 48.3
  • 08.4
  • 48.5
  • 48.6
म. मार्श
44 (34)
म. लबुशेन
7 (9)
द. वेलालागे
2-0-15-0
8.6
4
दुनिथ वेलालागे To मिचेल मार्श
ये लीजिये एक और चौका! इस ओवर का तीसरा| अभी हमने बताया था कि ये बल्लेबाज़ बैकफुट से काफी शानदार खेलता है और इस बार भी वही हुआ| तुरंत बैकफुट पर गए और पुल कर दिया मिड विकेट बाउंड्री की तरफ जहाँ से चार रन हासिल हो गया| 62/2 ऑस्ट्रेलिया|
8.5
4
दुनिथ वेलालागे To मिचेल मार्श
एक और चौका इस ओवर से आता हुआ| बैक फुट पर काफी अच्छा खेलते हैं मार्श और उसी का नमूना भी यहाँ पर पेश किया| इस बार अच्छा कट शॉट खेला! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को पॉइंट की ओर कट किया और बाउंड्री हासिल की है|
8.4
0
दुनिथ वेलालागे To मिचेल मार्श
अच्छी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने सम्मान दे दिया| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर|
8.3
4
दुनिथ वेलालागे To मिचेल मार्श
चौका! मिड विकेट की तरफ खेला शॉट वो भी बैक फुट पर जाकर| धीमी गेंद थी और लेंथ में भी छोटी जिसका मार्श ने काफी ज्यादा फायदा उठा लिया|
8.2
0
दुनिथ वेलालागे To मिचेल मार्श
शानदार पंच शॉट खेला गया कवर्स की तरफ लेकिन तीस गज के घेरे के अंदर गेंद को फील्ड कर लिया गया|
8.1
0
दुनिथ वेलालागे To मिचेल मार्श
ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात| रन की मांग थी लेकिन दूसरे बल्लेबाज़ ने मना कर दिया|
ओवर की समाप्ति 8 : 50/2
5 रन
  • 07.1
  • 07.2
  • 07.3
  • 17.4
  • 07.5
  • 47.6
म. लबुशेन
7 (9)
म. मार्श
32 (28)
द. मदुशंका
4-2-12-2
7.6
4
दिलशान मदुशंका To मार्नस लबुशेन
चौका! निकल गई ये गेंद फाइन लेग बाउंड्री की तरफ| पैड्स की गेंद पर कलाइयों का अच्छा इस्तेमाल, गैप मिला और गेंद बड़ी आसानी से सीमा रेखा को जाकर किस कर गई| इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया का 50 रन भी पूरा हो गया|
7.5
0
दिलशान मदुशंका To मार्नस लबुशेन
डॉट बॉल, इस गेंद को खेलने में बल्लेबाज़ ने ज़रा भी दिलचस्पी नहीं दिखाई|
7.4
1
दिलशान मदुशंका To मिचेल मार्श
पैड्स पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने शॉर्ट स्क्वायर लेग की दिशा में खेला| फील्डर गेंद पर आये लेकिन सिंगल से नहीं रोक पाए| स्विंग होकर अंदर की तरफ आई है गेंद| लेट स्विंग देखने को मिल रहा था यहाँ पर|
7.3
0
दिलशान मदुशंका To मिचेल मार्श
पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा लेकिन गैप नहीं मिल पाया|
7.2
0
दिलशान मदुशंका To मिचेल मार्श
एक डॉट गेंद यहाँ पर देखने को मिली है| कोई रन नहीं होगा|
7.1
0
दिलशान मदुशंका To मिचेल मार्श
कवर ड्राइव करने गए लेकिन मिस टाइम किया| इन साइड एज लेकर शॉर्ट फाइन लेग फील्डर की तरफ गई गेंद| रन का मौका नहीं बन पाया|
ओवर की समाप्ति 7 : 45/2
3 रन
  • 16.1
  • 06.2
  • 06.3
  • 06.4
  • 16.5
  • 16.6
म. मार्श
31 (24)
म. लबुशेन
3 (7)
द. वेलालागे
1-0-3-0
6.6
1
दुनिथ वेलालागे To मिचेल मार्श
सिंग के साथ हुई ओवर की समाप्ति| मिड ऑफ़ की तरफ गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
6.5
1
दुनिथ वेलालागे To मार्नस लबुशेन
सिंगल से मार्नस को काम चलाना होगा यहाँ पर| बैक फुट से ऑन साइड पर फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
6.4
0
दुनिथ वेलालागे To मार्नस लबुशेन
शानदार पंच शॉट खेला गया लेकिन तीस गज के घेरे के अंदर गेंद को फील्ड कर लिया गया|
6.3
0
दुनिथ वेलालागे To मार्नस लबुशेन
डॉट बॉल यहाँ पर आती हुई| क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया| रन का मौका नहीं बन पायेगा|
6.2
0
दुनिथ वेलालागे To मार्नस लबुशेन
डॉट बॉल!! अपनी ही गेंद पर बढ़िया फील्डिंग वेलालागे ने की है| निश्चित ही एक रन बचाया| ऑफ़ ड्राइव किया गया था जिसे गेंदबाज़ ने रोक इडया|
6.1
1
दुनिथ वेलालागे To मिचेल मार्श
सिंगल!! गैप में हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
ओवर की समाप्ति 6 : 42/2
7 रन
  • 45.1
  • 05.2
  • 05.3
  • 15.4
  • 05.5
  • 25.6
म. लबुशेन
2 (3)
म. मार्श
29 (22)
द. मदुशंका
3-2-7-2
5.6
2
दिलशान मदुशंका To मार्नस लबुशेन
पैड्स की गेंद को स्क्वायर लेग पर फ्लिक किया| फील्डर गेंद से दूर थे गेंद जिसका फायदा उठाते हुए बल्लेबाजों ने दो रन चुरा लिया| 42/2 ऑस्ट्रेलिया|
5.5
0
दिलशान मदुशंका To मार्नस लबुशेन
ऑफ स्टंप के बाहर जाती हुई गेंद को समझदारी के साथ लीव करना सही समझा|
5.4
1
दिलशान मदुशंका To मिचेल मार्श
इस बार कवर्स की ओर गेंद को ड्राइव करते हुए सिंगल लिया|
5.3
0
दिलशान मदुशंका To मिचेल मार्श
डॉट गेंद!! यॉर्कर लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से मिड ऑफ की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आया|
5.2
0
दिलशान मदुशंका To मिचेल मार्श
एलबीडबल्यू की हलकी से अपील, अम्पायर ने नकारा| लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को फ्लिक करने गए| बल्ले पर नहीं आई गेंद और पैड्स को जा लगी| गेंदबाज़ ने की अपील, अम्पायर ने मना कर दिया|
5.1
4
दिलशान मदुशंका To मिचेल मार्श
चौका!! खूबसूरत शॉट बल्लेबाज़ द्वारा देखने को मिला यहाँ पर!! ऑफ़ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने जगह बनाया और पॉइंट की ओर कट शॉट खेला| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल| बॉल गई सीधे टप्पा खाकर सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
ओवर की समाप्ति 5 : 35/2
11 रन
  • 44.1
  • 04.2
  • 24.3
  • 44.4
  • 14.5
  • 04.6
म. लबुशेन
0 (1)
म. मार्श
24 (18)
ल. कुमारा
2-0-26-0
4.6
0
लहिरू कुमारा To मार्नस लबुशेन
नॉट आउट!! बल्लेबाज़ी टीम का रिव्यु सफल हो गया| मार्नस ने सही समय पर रिव्यु लेकर खुद को बचाया| एक वक़्त लगा कि नजदीकी मामला होगा लेकिन फिर रिप्ले ने इसे साफ़ कर दिया कि गेंद और बल्ले का कोई संपर्क नहीं हुआ था| डाउन द लेग जा रही इस गेंद को फ्लिक करना चाहा था लेकिन स्विंग से चकमा खाए और बल्ले के काफी पास से होते हुए कीपर के बाएँ ओर गई थी गेंद| कीपर ने छलांग लगाते हुए उसे लपका और कैच की अपील की| अम्पायर ने उसे आउट करार दिया| बल्लेबाज़ ने रिव्यु लिया जहाँ रिप्ले में देखने पर पता चला कि गेंद और बल्ले का कोई संपर्क नहीं हुआ था| अल्ट्रा एज ने भी इसे साफ़ कर दिया|
4.5
1
लहिरू कुमारा To मिचेल मार्श
सिंगल यहाँ पर हासिल होता हुआ| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर ब्लॉक किया| सिंगल का मौका बन गया|
4.4
4
लहिरू कुमारा To मिचेल मार्श
चौका! मिचेल मार्श यु ब्यूटी!! दो आक्रामक शॉट इस ओवर से लगाते हुए| सातवें स्टम्प पर डाली गई फुल गेंद को मिड ऑफ़ की तरफ ड्राइव कर दिया| फील्डर को हिलने तक का मौका नहीं बन पाया और उनके दाहिने तरफ से निकल गई गेंद चार रनों के लिए|
4.3
2
लहिरू कुमारा To मिचेल मार्श
दुग्गी, फ्रंट फुट पर रहकर बल्लेबाज़ ने इस गेंद को पॉइंट की ओर ड्राइव कर दिया दो रनों के लिए|
4.2
0
लहिरू कुमारा To मिचेल मार्श
डॉट बॉल!! बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|
4.1
4
लहिरू कुमारा To मिचेल मार्श
चौका!!! मिचेल मार्श के बल्ले से आती हुई एक और बाउंड्री!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने बैक फुट से पॉइंट और कवर फील्डर के बीच से शॉट खेला| गैप में तेज़ी से गई गेंद चार रनों के लिए|
मार्नस लाबुशेन बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
ओवर की समाप्ति 4 : 24/2
0 रन
  • W 3.1
  • 03.2
  • 03.3
  • 03.4
  • 03.5
  • W 3.6
स. स्मिथ
0 (5)
म. मार्श
13 (13)
द. मदुशंका
2-2-0-2
3.6
W
दिलशान मदुशंका To स्टीव स्मिथ OUT!
आउट!! एलबीडबल्यू!!! डेड प्लम्ब हो गए स्मिथ यहाँ पर| डबल विकेट मेडेन ओवर की हुई समाप्ति| स्मिथ का खाता भी नहीं खुल पाया यहाँ पर| विकटों के बीच डाली गई थी फुल बॉल| फ्लिक शॉट लगाने गए थे स्मिथ| बल्लेबाज़ ने गेंद की लाइन को मिस किया और फ्रंट पैड्स पर खा बैठे| इसके बाद गेंदबाज़ द्वारा एलबीडबल्यू की अपील हुई जिसे अम्पायर ने आउट करार दिया| बल्लेबाज़ को मालूम था कि वो आउट हैं इसलिए रिव्यु बर्बाद नहीं किया| 24/2 ऑस्ट्रेलिया|
3.5
0
दिलशान मदुशंका To स्टीव स्मिथ
डॉट बॉल!!! ड्राइव किया गेंद को कवर्स की और लेकिन रन नही हुआ|
3.4
0
दिलशान मदुशंका To स्टीव स्मिथ
फुल लेंथ की गेंद पर स्मिथ ने कवर ड्राइव किया गया लेकिन रन का मौका नही बन सका|
3.3
0
दिलशान मदुशंका To स्टीव स्मिथ
विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
3.2
0
दिलशान मदुशंका To स्टीव स्मिथ
एक बार फिर से एलबीडबल्यू की हुई अपील लेकिन अम्पायर इस बार सहमत नहीं दिखे| उछाल ने बल्लेबाज़ को बचा लिया| गुड लेंथ पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने फ्लिक करना चाहा| बल्ले पर नहीं आई गेंद और अतिरिक्त उछाल के साथ थाई पैड्स को जा लगी| गेंदबाज़ ने अपील की, अम्पायर ने नकारा|
स्टीव स्मिथ बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
3.1
W
दिलशान मदुशंका To डेविड वॉर्नर OUT!
आउट!!! एलबीडब्ल्यू!!! अम्पायर्स कॉल हो गया यहाँ पर| दिलशान मदुशंका ने दिलाई अपनी टीम को पहली सफलता| डेविड वॉर्नर काफी ज्यादा गुस्से में पवेलियन की तरफ जाते हुए दिखे हैं मानो वो अम्पायर के इस फैसले से खुश नहीं हैं| मिडिल स्टम्प पर डाली गई गेंद| पड़ने के बाद तेज़ी के साथ अंदर की तरफ आ रही थी| फ्लिक मारने गए लेकिन बीट हुए और पैड्स पर खा बैठे| एलबीडबल्यू की अपील हुई जिसे अम्पायर ने आउट करार दिया| बल्लेबाज़ ने रिव्यु लिया जहाँ पता चला कि गेंद जाकर लेग स्टम्प को हिट कर रही थी| आउट आया थर्ड अम्पायर का फैसला| 24/1 ऑस्ट्रेलिया|
ओवर की समाप्ति 3 : 24/0
9 रन
  • 12.1
  • 42.2
  • 02.3
  • 42.4
  • 02.5
  • 02.6
म. मार्श
13 (13)
ड. वॉर्नर
11 (5)
म. थीक्षाना
1-0-9-0
2.6
0
महीश थीक्षाना To मिचेल मार्श
ऊपर डाली गई गेंद को सीधे बल्ले से गेंदबाज़ की तरफ खेला गया शॉट जिसे रोक दिया गया| रन का मौका नहीं बन सका| 24/0 ऑस्ट्रेलिया|
2.5
0
महीश थीक्षाना To मिचेल मार्श
डॉट गेंद!! पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|
2.4
4
महीश थीक्षाना To मिचेल मार्श
खूबसूरत!! कड़ाकेदार!! तेज़ तर्रार शॉट!!! ऑफ़ साइड पर किसी भी फील्डर के पास कोई मौका नहीं उसे रोकने का और गेंद गोली की रफ़्तार से सीमा रेखा पार कर गई| जबतक फील्डर अपनी पलक झपकते गेंद उनसे दूर निकल गई|
2.3
0
महीश थीक्षाना To मिचेल मार्श
इस बार फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|
2.2
4
महीश थीक्षाना To मिचेल मार्श
चौका! दूसरी बाउंड्री यहाँ पर मार्श के बल्ले से निकलती हुई| इस बार वाइड मिड ऑफ़ पर फील्डर से हुई चूक| अपने बाएँ ओर फुल लेंथ डाईव लगाकर गेंद को रोकना चाहा लेकिन असफल रहे| एक कड़क पंच शॉट इस गेंद पर देखने को मिला था|
2.1
1
महीश थीक्षाना To डेविड वॉर्नर
सिंगल के साथ महीश थीक्षाना के ओवर की हुई शुरुआत| ऑफ़ साइड पर इस गेंद को ड्राइव कर दिया| डीप से एक रन हासिल किया|
ओवर की समाप्ति 2 : 15/0
0 रन
  • 01.1
  • 01.2
  • 01.3
  • 01.4
  • 01.5
  • 01.6
म. मार्श
5 (8)
ड. वॉर्नर
10 (4)
द. मदुशंका
1-1-0-0
1.6
0
दिलशान मदुशंका To मिचेल मार्श
बढ़िया गेंद!! एक बढ़िया एंगल से बल्लेबाज़ को बीट करते हुए कीपर के दस्तानों में गई| बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें| डॉट बॉल के साथ हुई एक मेडेन ओवर की समाप्ति| 15/0 ऑस्ट्रेलिया|
1.5
0
दिलशान मदुशंका To मिचेल मार्श
एक और डॉट गेंद| अच्छा ओवर गुज़रता हुआ मदुशंका के लिए| अभी तक मार्श को पूरी तरह से शांत रखा हुआ है| इस गेंद को मिड ऑन की तरफ खेला, रन का मौका नहीं बन सका|
1.4
0
दिलशान मदुशंका To मिचेल मार्श
एक और डॉट गेंद यहाँ पर आती हुई| बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए|
1.3
0
दिलशान मदुशंका To मिचेल मार्श
एक और डॉट गेंद!! अच्छे टप्पे पर तेज़ रफ़्तार से अंदर की तरफ आई गेंद और बल्लेबाज़ मार्श ने उसे बढ़िया तरीके से डिफेंड कर दिया| रन का मौका नहीं बन पाया|
1.2
0
दिलशान मदुशंका To मिचेल मार्श
इस बार विकेट लाइन की गेंद जिसे ब्लॉक कर दिया गया| कोई रन नहीं मिल पायेगा यहाँ पर क्योंकि गेंदबाज़ ने खुद ही उसे फील्ड कर लिया|
1.1
0
दिलशान मदुशंका To मिचेल मार्श
गुड लेंथ गेंद को बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|
दूसरे छोर से गेंद लेकर दिलशान मदुशंका तैयार हैं...
ओवर की समाप्ति 1 : 15/0
15 रन
  • 40.1
  • 10.2
  • 00.3
  • 20.4
  • 20.5
  • 60.6
ड. वॉर्नर
10 (4)
म. मार्श
5 (2)
ल. कुमारा
1-0-15-0
0.6
6
लहिरू कुमारा To डेविड वॉर्नर
गगनचुम्भी छक्का!!! पहला इस रन चेज़ का आता हुआ| 89 मीटर लम्बा, लेंथ बॉल थी| गेंद की लाइन में आये वॉर्नर| पाले में थी उनके गेंद, हीव किया उसे मिड स्क्वायर लेग बाउंड्री की तरफ, गेंद बड़ी आसानी से सीमा रेखा पार कर गई, दर्शकों में कैच पकड़ने का उत्साह, क्या किसी ने पकड़ा? 15/0 ऑस्ट्रेलिया|
0.5
2
लहिरू कुमारा To डेविड वॉर्नर
पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा| फील्डर गेंद से दूर थे गेंद जिसका फायदा उठाते हुए बल्लेबाजों ने दो रन चुरा लिया|
0.4
2
लहिरू कुमारा To डेविड वॉर्नर
पुल शॉट वॉर्नर के बल्ले से आता हुआ| लेग साइड पर उसे खेला| गैप में जाकर गिरी ये गेंद और दो रन का मौका बन गया|
0.3
0
लहिरू कुमारा To डेविड वॉर्नर
अच्छी गति के साथ लेंथ को हिट करते हुए लहिरू ने डाली ये गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे भी बड़े आराम से पंच कर दिया| रन नहीं हो सका|
0.2
1
लहिरू कुमारा To मिचेल मार्श
क्विक सिंगल!! पंच करने गए थे लेकिन अंदरूनी किनारा लेकर लेग साइड पर गई गेंद| वॉर्नर ने रन का कॉल किया और तेज़ी से भागते हुए उसे पूरा किया|
0.1
4
लहिरू कुमारा To मिचेल मार्श
चौका! बाउंड्री के साथ रन चेज़ का आगाज़ हुआ है| मिचेल मार्श ने आते ही अपने इरादे साफ़ कर दिए हैं| लेंथ बॉल थो ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर| उठाकर मारा उसे गेंदबाज़ के सर के ऊपर से और बाउंड्री हासिल की है|
मैच की जानकारी
  • स्थान भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपई एकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ
  • मौसम साफ़
  • टॉस श्रीलंका ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया
  • परिणाम ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को 5 विकटों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच एडम जम्पा
  • अंपायर जोएल विलसन, क्रिस गॅफने, क्रिस ब्राउन
  • रेफ़री रिची रिचर्ड्सन
Advertisement
मैच पोल
वर्म
Advertisement