Advertisement
Advertisement

ऑस्ट्रेलिया vs न्यूज़ीलैंड, सुपर 12 - मैच 13 Commentary, Live Updates

ऑस्ट्रेलिया vs न्यूज़ीलैंड, 2022 - टी-20 Live Commentary

ऑस्ट्रेलिया vs न्यूज़ीलैंड स्कोरकार्ड
Share
मैच खत्म   
सुपर 12 - मैच 13, सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी), सिडनी , Oct 22, 2022
ऑस्ट्रेलिया ऑस्ट्रेलिया
111 (17.1)
न्यूज़ीलैंड न्यूज़ीलैंड
200/3 (20.0)
न्यूज़ीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 89 रनों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    डेवोन कॉनवे
    92(58)
डेवोन कांवे को उनकी शानदार बल्लेबाज़ी के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच का खिताब दिया गया| तो दोस्तों इस रोमांचक मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हम रुख करते हैं आज के दूसरे मैच की तरफ जो इंग्लैंड और अफगानिस्तान के बीच खेला जाएगा| आइये अब आपसे उस मुकाबले में होगी मुलाकात... 
ना ही चले डेविड वार्नर और ना ही चला मिचेल मार्श का बल्ला| हाँ दोस्तों इन सबके बीच फिन एलन का कैच मेरी नज़र में अबतक इस प्रतियोगिता का सबसे बेहतरीन कैच हो गया होगा| टिम साउदी, क्या शानदार गेंदबाजी आज इस अनुभवी गेंदबाज़ ने की है| तीन महत्वपूर्ण विकेट झटक कर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ी की इस रन चेज़ में कमर ही तोड़कर रख दी| अब देखना ये है कि मेज़बान टीम किस तरह से इस करारी शिकस्त से बाहर निकल पाती है और आगे के मुकाबले खेलती है|
2011 के बाद आज इस टीम ने ऑस्ट्रेलिया की ज़मीन पर जीता है एक टी20 मुकाबला| 89 रनों की ये हार मेज़बान टीम को आगे के लिए काफी खलने वाली है| अब यहाँ से उनके लिए आगे के रास्ते काफी कठिन होने वाला है| डेवोन कांवे की बेहतरीन पारी यहाँ काम कर गई| फिन एलेन ने जिस तरह की शुरुआत अपनी टीम को दी थी उसका असर इस जीत के रूप में कीवी टीम को मिला| पहले बल्लेबाज़ी करते हुए स्कोर बोर्ड पर 200 रन लगाया और उसके बाद जिस तरह से इसे डिफेंड किया वो काबिले तारीफ है|
न्यू जीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया को अपने पहले मुकाबले में 89 रनों से दी एक करारी शिकस्त| डिफेंडिंग चैंपियंस पूरी तरह से चारो खाने चित होती हुई नज़र आई| टॉस जीतकर फिंच का चेज़ करने का फैसला पूरी तरह से ग़लत साबित हो गया| कीवी टीम के लिए इस प्रतियोगिता में इससे बेहतर शुरुआत नहीं हो सकती है| महज़ 111 रनों पर पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम सिमट गई|
17.1
W
टिम साउदी To पैट कमिंस OUT!
आउट!!! कैच आउट!!! इसी के साथ न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया टीम को 89 रनों से शिकस्त दे दी है और सुपर 12 में अपनी पहली जीत हासिल कर ली है!!! टिम साउदी के हाथ लगी तीसरी विकेट| पैट कमिंस 21 रन बनाकर पवेलियन लौटे| आगे डाली गई धीमी गति की गेंद पर बल्लेबाज़ ने ऑफ साइड की ओर बड़ा शॉट लगाने का प्रयास किया| बल्ले का लीडिंग एज लेकर गेंद विकटों के पीछे हवा में गई जहाँ से कीपर डेवोन कॉनवे ने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| गेंदबाज़ के साथ सभी न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों ने मनाया जीत का जश्न|
ओवर की समाप्ति 17 : 111/9
2 रन
  • W 16.1
  • 016.2
  • W 16.3
  • 116.4
  • 016.5
  • 116.6
प. कमिंस
21 (17)
ज. हेज़लवुड
1 (1)
ट. बोल्ट
4-0-24-2
16.6
1
ट्रेंट बोल्ट To पैट कमिंस
सिंगल!!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!!! आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने ऑफ साइड की ओर खेलकर एक रन निकाला|
16.5
0
ट्रेंट बोल्ट To पैट कमिंस
प्ले एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
16.4
1
ट्रेंट बोल्ट To जोश हेज़लवुड
क्रीज़ में रह कर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
16.3
W
ट्रेंट बोल्ट To एडम जम्पा OUT!
आउट!! क्लीन बोल्ड!! ट्रेंट बोल्ट ने एक और बल्लेबाज़ को पवेलियन की तरफ चलता कर दिया| यु मिस आई हिट!! रूम बनाकर सामने की तरफ बड़ा शॉट लगाने गए थे लेकिन गेंद की गति से चकमा खा गए और बूम| गेंद सीधा मिडिल स्टम्प से जा टकराई| अब बड़ी जीत से महज़ एक विकेट दूर न्यू जीलैंड| कमाल की गेंदबाजी हमें देखने को मिली है यहाँ पर| 109/9 ऑस्ट्रेलिया|
16.2
0
ट्रेंट बोल्ट To एडम जम्पा
कोई रन नहीं, स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
16.1
W
ट्रेंट बोल्ट To मिचेल स्टार्क OUT!
आउट!! क्लीन बोल्ड!! एक और झटका यहाँ पर ऑस्ट्रेलिया टीम को लगता हुआ!! ट्रेंट बोल्ट के हाथ लगी विकेट| मिचेल स्टार्क 4 रन बनाकर पवेलियन लौटे| आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर बड़ा शॉट लगाने का प्रयास किया| गेंद और बल्ले का कोई ताल मेल नहीं हो सका| बॉल सीधा स्टंप्स पर जा लगी| गेंदबाज़ ने अपने अंदाज़ में मनाया जश्न| 109/8 ऑस्ट्रेलिया|
ओवर की समाप्ति 16 : 109/7
12 रन
  • 415.1
  • 615.2
  • 015.3
  • 115.4
  • 015.5
  • 115.6
म. स्टार्क
4 (6)
प. कमिंस
20 (15)
ल. फर्ग्यूसन
3-0-20-1
15.6
1
लॉकी फर्ग्यूसन To मिचेल स्टार्क
ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर की ओर शॉट खेलकर एक रन लिया|
15.5
0
लॉकी फर्ग्यूसन To मिचेल स्टार्क
प्ले एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
15.4
1
लॉकी फर्ग्यूसन To पैट कमिंस
बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|
15.3
0
लॉकी फर्ग्यूसन To पैट कमिंस
कोई रन नहीं, क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया|
15.2
6
लॉकी फर्ग्यूसन To पैट कमिंस
छक्का!!! शानदार शॉट यहाँ पर कमिंस ने लगाया!!! बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा मिड विकेट बाउंड्री के पार दर्शकों के बीच गई| अम्पायर ने हाथ उठाकर छह रनों का इशारा किया|
15.1
4
लॉकी फर्ग्यूसन To पैट कमिंस
चौका! फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया कवर्स की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
ओवर की समाप्ति 15 : 97/7
6 रन
  • 014.1
  • 114.2
  • 114.3
  • 1 WD 14.4
  • 1 LB 14.4
  • 114.5
  • 114.6
प. कमिंस
9 (11)
म. स्टार्क
3 (4)
ट. बोल्ट
3-0-22-0
14.6
1
ट्रेंट बोल्ट To पैट कमिंस
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| बल्लेबाज़ ने इस गेंद को लॉफ्ट किया और टीम के खाते में एक रन जोड़ा| 30 गेंदों पर 104 रनों की दरकार|
14.5
1
ट्रेंट बोल्ट To मिचेल स्टार्क
सिंगल यहाँ पर भी मिलेगा| पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया|
14.4
lb
ट्रेंट बोल्ट To पैट कमिंस
बड़े शॉट के लिए गए लेकिन पैड्स पर खा बैठे गेंद| पैड्स से लगने के बाद ऑफ़ साइड पर गई गेंद जहाँ से लेग बाई का एक सिंगल मिल गया|
14.4
wd
ट्रेंट बोल्ट To पैट कमिंस
वाइड! ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर डाली गई गेंद| ये निश्चित ही एक वाइड होनी चाहिए| जी हाँ| ये वाइड ही है|
14.3
1
ट्रेंट बोल्ट To मिचेल स्टार्क
इस बार धीमी गति की गेंद को मिड ऑफ़ की तरफ खेला| एक ही रन से सहमत हुए बल्लेबाज़|
14.2
1
ट्रेंट बोल्ट To पैट कमिंस
फुल टॉस गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला| एक टप्पा खाने के बाद फील्डर तक गई गेंद जहाँ से एक रन मिला|
14.1
0
ट्रेंट बोल्ट To पैट कमिंस
प्ले एंड मिस!! बड़े शॉट के लिए गए लेकिन गेंद की लाइन से पूरी तरह से बीट हो गए| कोई रन नहीं हुआ|
ओवर की समाप्ति 14 : 91/7
4 रन
  • 013.1
  • 1 WD 13.2
  • 113.2
  • W 13.3
  • 113.4
  • 113.5
  • 013.6
म. स्टार्क
1 (2)
प. कमिंस
7 (7)
ईश सोढ़ी
4-0-29-1
13.6
0
ईश सोढ़ी To मिचेल स्टार्क
डॉट गेंद!!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!!! टर्न एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को ड्राइव करने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया|
13.5
1
ईश सोढ़ी To पैट कमिंस
लॉन्ग ऑफ की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेला| एक रन आया|
13.4
1
ईश सोढ़ी To मिचेल स्टार्क
सिंगल!!! इसी के साथ मिचेल स्टार्क ने अपना खाता खोला!! मिड ऑन की तरफ से खेलते हुए एक रन हासिल किया|
मिचेल स्टार्क बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
13.3
W
ईश सोढ़ी To ग्लेन मैक्सवेल OUT!
आउट!! क्लीन बोल्ड!! चलिए अब छह को कर दीजिये सात| एक और सफलता गुगली पर ईश सोढ़ी को मिलती हुई| 28 रन बनाकर मैक्सवेल लौट गए पवेलियन| एक बार फिर से स्विच हिट लगाने गए लेकिन गुगली को पढ़ नहीं पाए| गेंद की लाइन से पूरी तरह से बीट हुए और लेग स्टम्प से जा टकराई बॉल और बूम| अब ऑस्ट्रेलिया की जीत की उम्मीद ख़त्म होती हुई| 89/7 ऑस्ट्रेलिया, लक्ष्य से 112 रन दूर|
13.2
1
ईश सोढ़ी To पैट कमिंस
इस बार गुगली गेंद को बैकफुट से सामने की तरफ खेला जहाँ से एक रन ही मिल पाया|
13.2
wd
ईश सोढ़ी To पैट कमिंस
वाइड! लेग स्टम्प के बाहर डाल बैठे गेंद| अम्पायर नेउसे वाइड करार दे दिया|
13.1
0
ईश सोढ़ी To पैट कमिंस
डॉट गेंद!! पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|
ओवर की समाप्ति 13 : 87/6
5 रन
  • 012.1
  • W 12.2
  • 012.3
  • 412.4
  • 012.5
  • 112.6
प. कमिंस
5 (4)
ग. मैक्सवेल
28 (19)
ल. फर्ग्यूसन
2-0-8-1
12.6
1
लॉकी फर्ग्यूसन To पैट कमिंस
सिंगल!!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!!! पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया|
12.5
0
लॉकी फर्ग्यूसन To पैट कमिंस
कोई रन नहीं, गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए|
12.4
4
लॉकी फर्ग्यूसन To पैट कमिंस
चौका!!! पैट कमिंस के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर पुल शॉट लगाया| गैप में गई बॉल सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
12.3
0
लॉकी फर्ग्यूसन To पैट कमिंस
प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद पर डिफेंड करने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधा कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया|
पैट कमिंस बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
12.2
W
लॉकी फर्ग्यूसन To मैथ्यू वेड OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट डेवोन कॉनवे बोल्ड लॉकी फर्ग्यूसन| वेड 2 रन बनाकर पवेलियन की तरफ लौट गए| कमाल का बोलिंग चेंज!! कप्तान खुश हुए| फर्ग्यूसन को विकेट के लिए लाया गया था और वो दिलाई भी| ऑस्ट्रेलिया अब दिक्कत में पड़ गई| ऑफ़ स्टम्प पर डाली गई गेंद को सामने की तरफ खेलने गए| गति और उछाल से पूरी तरह से चकमा खाए और बल्ले का बाहरी किनारा लेकर कीपर के दस्तानों में प्रस्थान कर गई गेंद| 82/6 है ऑस्ट्रेलिया, लक्ष्य से 119 रन दूर|
12.1
0
लॉकी फर्ग्यूसन To मैथ्यू वेड
गुड लेंथ से अंदर आई गेंद| बल्लेबाज़ ने आगे आकर खेलना चाहा लेकिन डिफेंड करने पर मजबूर हुए| कोई रन नहीं हुआ| 15 रन प्रति ओवर यहाँ से ऑस्ट्रेलिया को बनाने हैं|
ओवर की समाप्ति 12 : 82/5
8 रन
  • 011.1
  • 611.2
  • 011.3
  • 011.4
  • 111.5
  • 111.6
म. वेड
2 (2)
ग. मैक्सवेल
28 (19)
ईश सोढ़ी
3-0-25-0
11.6
1
ईश सोढ़ी To मैथ्यू वेड
सिंगल के साथ हुई एक अच्छे ओवर की समाप्ति| बल्लेबाज़ वेड ने इस बार बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
11.5
1
ईश सोढ़ी To ग्लेन मैक्सवेल
सिंगल, मैक्सवेल ने रिवर्स स्वीप खेलकर कवर्स की ओर से एक रन लिया| उनका ये शॉट बंद करना होगा|
11.4
0
ईश सोढ़ी To ग्लेन मैक्सवेल
इस बार भी बड़े शॉट के लिए गए बल्लेबाज़ लेकिन गेंद की लाइन और गति के चलते मिस टाइम कर बैठे|
11.3
0
ईश सोढ़ी To ग्लेन मैक्सवेल
इस बार आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर समझदारी दिखाते हुए डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं|
11.2
6
ईश सोढ़ी To ग्लेन मैक्सवेल
95 मीटर लम्बा छक्का! ये है मैक्सवेल की ताक़त!! इसी शॉट के लिए अक्सर जाने जाते हैं वो| एक विचित्र शॉट देखने को मिला| स्विच हिट की मदद से बल्लेबाज़ के खाते में छह रन जुड़े| स्पिनर को अब अपनी लाइन में तब्दीली करनी होगी|
11.1
0
ईश सोढ़ी To ग्लेन मैक्सवेल
ओह!!! रिवर्स स्वीप खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की ओर| रन का मौका नहीं बन सका|
ओवर की समाप्ति 11 : 74/5
12 रन
  • 610.1
  • W 10.2
  • 110.3
  • 410.4
  • 010.5
  • 110.6
ग. मैक्सवेल
21 (14)
म. वेड
1 (1)
म. सैंटनर
4-0-31-3
10.6
1
मिचेल सैंटनर To ग्लेन मैक्सवेल
सिंगल के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति| मिड ऑन की तरफ से खेलते हुए एक रन हासिल किया|
10.5
0
मिचेल सैंटनर To ग्लेन मैक्सवेल
एक बार फिर से बल्लेबाज़ ने रिवर्स स्वीप किया लेकिन उससे कुछ फायदा नही हो सका| फील्डर ने उसे फील्ड कर लिया|
10.4
4
मिचेल सैंटनर To ग्लेन मैक्सवेल
चौका! बल्लेबाज़ ने अपने बल्लेबाज़ी अंदाज़ को बदला और थर्ड मैन की ओर गेंद को दे मारा| खाते में चौका जुड़ा|
10.3
1
मिचेल सैंटनर To मैथ्यू वेड
सिंगल, इस बार पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया| एक रन के साथ खोला अपना खाता|
10.2
W
मिचेल सैंटनर To टिम डेविड OUT!
आउट!! कैच आउट!!! कॉट जिमी नीशम बोल्ड मिचेल सैंटनर| खतरनाक टिम को 11 के स्कोर पर अब जाना होगा पवेलियन| पिछली गेंद पर छक्का तो लगाया लेकिन इस गेंद पर लालच में आ गए और फंस गए| ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर से छोटी बॉल को खींचकर पुल शॉट लगाया| धीमी गति से डाली गई थी इस वजह से शॉट में ताक़त नहीं झोंक पाए बल्लेबाज़| फ्लैट गई ये गेंद सीधा फील्डर की तरफ जहाँ बिना कोई ग़लती किये पकड़ा गया एक बढ़िया लो कैच|  68/5 ऑस्ट्रेलिया|
10.1
6
मिचेल सैंटनर To टिम डेविड
छक्का! फ्लैट शॉट खेला मिड विकेट की दिशा में और छह रन्स बटोर लिया| ये है डेविड की ताक़त| गेंदबाज़ को अब अपनी लाइन बदलनी होगी|
ड्रिंक्स ब्रेक!!! खिलाड़ियों के लिए रिफ्रेशमेंट का समय!! 10 ओवर की समाप्ति के बाद 62/4 है ऑस्ट्रेलिया, लक्ष्य से 139 रन दूर| फिलहाल क्रीज़ पर मैक्सवेल और टिम की जोड़ी मौजूद जिनके बीच 12 रनों की साझेदारी पनप चुकी है| न्यू जीलैंड चाहेगा कि इस साझेदारी को जल्द से जल्द तोड़ा जाए वरना मुकाबला उनके हाथों से निकल सकता है|
ओवर की समाप्ति 10 : 62/4
8 रन
  • 19.1
  • 09.2
  • 19.3
  • 19.4
  • 19.5
  • 49.6
ग. मैक्सवेल
16 (11)
ट. डेविड
5 (6)
ईश सोढ़ी
2-0-17-0
9.6
4
ईश सोढ़ी To ग्लेन मैक्सवेल
चौका!!! मैक्सवेल के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!! फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया कवर्स की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
9.5
1
ईश सोढ़ी To टिम डेविड
स्वीप शॉट टिम डेविड ने स्क्वायर लेग की दिशा में खेला| एक रन आ गया|
9.4
1
ईश सोढ़ी To ग्लेन मैक्सवेल
लॉन्ग ऑफ की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेलकर एक रन हासिल किया|
9.3
1
ईश सोढ़ी To टिम डेविड
ऑफ स्टंप पर डाली गई स्पिन गेंद पर बल्लेबाज़ ने डिफेंड करने का मन बनाया| बल्ले का बाहरी किनारा लेती हुई गेंद शॉर्ट थर्ड मैन की ओर गई जहाँ से एक रन मिल गया|
9.2
0
ईश सोढ़ी To टिम डेविड
बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ|
9.1
1
ईश सोढ़ी To ग्लेन मैक्सवेल
स्विच हिट खेलते हुए एक रन हासिल किया|
ओवर की समाप्ति 9 : 54/4
4 रन
  • 08.1
  • W 8.2
  • 08.3
  • 28.4
  • 18.5
  • 18.6
ग. मैक्सवेल
10 (8)
ट. डेविड
3 (3)
म. सैंटनर
3-0-19-2
8.6
1
मिचेल सैंटनर To ग्लेन मैक्सवेल
सिंगल के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति| इस बार ऊपर की गेंद को मिड ऑफ़ की दिशा में खेला| डीप से एक सिंगल हासिल किया| 9 के बाद 54/4 ऑस्ट्रेलिया|
8.5
1
मिचेल सैंटनर To टिम डेविड
आर्म बॉल और शॉट खेलने के दौरान अंदरूनी किनारा लग गया!! भाग्यशाली रहे बल्लेबाज़| गेंद बल्ले का अंदरूनी किनारा लेती हुई स्टम्प्स को मिस कर गई और गैप में गई जहाँ से एक रन मिला|
8.4
2
मिचेल सैंटनर To टिम डेविड
दो रन मिल जाएगा यहाँ पर| बल्लेबाज़ ने इस गेंद पर स्क्वायर कट करते हुए दो रन हासिल किया||
8.3
0
मिचेल सैंटनर To टिम डेविड
बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ| कोई रन नहीं हो सका|
टिम डेविड अगले बल्लेबाज़ होंगे... 
8.2
W
मिचेल सैंटनर To मार्कस स्टोइनिस OUT!
आउट!!! कैच आउट!!! ऑस्ट्रेलिया को लगा चौथा बड़ा झटका यहाँ पर!! शानदार कैच यहाँ पर ग्लेन फिलिप्स के द्वारा देखने को मिला!!! मिचेल सैंटनर के हाथ लगी विकेट| मार्कस स्टोइनिस 7 रन बनाकर पवेलियन लौटे| आगे डाली गई स्पिन गेंद पर बल्लेबाज़ ने एक्स्ट्रा कवर की ओर हवा में शॉट लगाया| फील्डर ग्लेन फिलिप्स डीप कवर से भागकर आये और अपने दाँए ओर उन्होंने डाईव लगाईं और एक बेहतरीन कैच लपकने में कामयाब हो गए| सभी दर्शक बस इस कैच को देखते ही रह गए| 50/4 ऑस्ट्रेलिया|
8.1
0
मिचेल सैंटनर To मार्कस स्टोइनिस
टर्न एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को स्वीप करने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया|
ओवर की समाप्ति 8 : 50/3
9 रन
  • 07.1
  • 27.2
  • 17.3
  • 17.4
  • 17.5
  • 47.6
ग. मैक्सवेल
9 (7)
म. स्टोइनिस
7 (12)
ईश सोढ़ी
1-0-9-0
7.6
4
ईश सोढ़ी To ग्लेन मैक्सवेल
चौका!!! मैक्सवेल के बल्ले से आती हुई यहाँ पर बाउंड्री!!! इसी के साथ ऑस्ट्रेलियाई टीम का 50 रन पूरा हुआ!!! अच्छी गेंद लेकिन बेहतरीन शॉट| रॉंग वन थी जिसे बल्लेबाज़ ने जल्दी पिक कर लिया| रिवर्स स्वीप किया कवर्स की ओर और बाउंड्री हासिल की|
7.5
1
ईश सोढ़ी To मार्कस स्टोइनिस
बैक फुट से स्टोइनिस ने गेंद को लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर एक रन हासिल किया|
7.4
1
ईश सोढ़ी To ग्लेन मैक्सवेल
लॉन्ग ऑफ की ओर मैक्सवेल ने शॉट लगाया| एक रन आया|
7.3
1
ईश सोढ़ी To मार्कस स्टोइनिस
लेग साइड की ओर गेंद को खेलकर बल्लेबाज़ ने एक रन ले लिया|
7.2
2
ईश सोढ़ी To मार्कस स्टोइनिस
मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट, दो रन मिले|
7.1
0
ईश सोढ़ी To मार्कस स्टोइनिस
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को सामने की ओर खेला| गेंदबाज़ ने खुद ही बॉल को पकड़ा|
ओवर की समाप्ति 7 : 41/3
4 रन
  • 16.1
  • 06.2
  • 16.3
  • 16.4
  • 06.5
  • 16.6
म. स्टोइनिस
3 (8)
ग. मैक्सवेल
4 (5)
म. सैंटनर
2-0-15-1
6.6
1
मिचेल सैंटनर To मार्कस स्टोइनिस
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
6.5
0
मिचेल सैंटनर To मार्कस स्टोइनिस
ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने शॉर्ट थर्ड मैन की ओर कट किया| फील्डर के पास टप्पा खाती हुई गई बॉल| रन नहीं हुआ|
6.4
1
मिचेल सैंटनर To ग्लेन मैक्सवेल
कवर की ओर मैक्सवेल ने गेंद को खेलकर एक रन निकाला|
6.3
1
मिचेल सैंटनर To मार्कस स्टोइनिस
भाग्यशाली रहे बल्लेबाज़| गेंद ने बल्ले का अंदरूनी किनारा लिया और लेग स्टंप्स को मिस करती हुई शॉर्ट फाइन लेग की ओर गई बॉल| इसी बीच बल्लेबाजों ने तेज़ी से एक रन ले लिया|
6.2
0
मिचेल सैंटनर To मार्कस स्टोइनिस
कोई रन नहीं, बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
6.1
1
मिचेल सैंटनर To ग्लेन मैक्सवेल
क्रीज़ में रह कर मिड ऑन की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
पॉवर प्ले की हुई समाप्ति!! 6 ओवर के बाद 37/3 ऑस्ट्रेलिया, लक्ष्य से अभी भी 164 रन दूर| एक जुझारू भरी शुरुआत देखने को मिली है हमें इस रन चेज़ में यहाँ पर मेज़बान टीम के बल्लेबाजों द्वारा लेकिन अभी भी उनके पास ऐसे-ऐसे बल्लेबाज़ हैं जो इस रन चेज़ को हासिल करने में सक्षम हैं| टीम न्यू जीलैंड को और भी विकटों की तलाश होगी|
ओवर की समाप्ति 6 : 37/3
3 रन
  • 15.1
  • 05.2
  • 15.3
  • 05.4
  • 15.5
  • 05.6
म. स्टोइनिस
1 (4)
ग. मैक्सवेल
2 (3)
ल. फर्ग्यूसन
1-0-3-0
5.6
0
लॉकी फर्ग्यूसन To मार्कस स्टोइनिस
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ बे पॉइंट की ओर पुश किया| फील्डर वहाँ मौजूद, रन नहीं आ सका|
5.5
1
लॉकी फर्ग्यूसन To ग्लेन मैक्सवेल
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
5.4
0
लॉकी फर्ग्यूसन To ग्लेन मैक्सवेल
विकेट लाइन की गेंद पर मैक्सवेल ने डिफेंड कर दिया|
5.3
1
लॉकी फर्ग्यूसन To मार्कस स्टोइनिस
पैड्स लाइन की गेंद पर स्टोइनिस ने स्क्वायर लेग की दिशा में खेला| एक रन मिल गया|
5.2
0
लॉकी फर्ग्यूसन To मार्कस स्टोइनिस
कोई रन नहीं, बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ|
5.1
1
लॉकी फर्ग्यूसन To ग्लेन मैक्सवेल
लेग साइड की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेला| एक रन मिल गया|
ओवर की समाप्ति 5 : 34/3
4 रन
  • 04.1
  • 44.2
  • 04.3
  • 04.4
  • W 4.5
  • 04.6
म. स्टोइनिस
0 (1)
ग. मैक्सवेल
0 (0)
ट. साउदी
2-0-6-2
4.6
0
टिम साउदी To मार्कस स्टोइनिस
डॉट गेंद!!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!!! पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने डिफेंड करना सही समझा|
मार्कस स्टोइनिस बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
4.5
W
टिम साउदी To मिचेल मार्श OUT!
आउट!! कैच आउट!!! कॉट जिमी नीशम बोल्ड टिम साउदी| एक और बड़ी विकेट साउदी को मिल गई| अब ऑस्ट्रेलिया को यहाँ से मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है| विकेट लाइन पर डाली गई धीमी गति की गेंद| हीव किया उसे मिड विकेट की तरफ| बल्ले पर तो आई लेकिन एलिवेशन नहीं मिल सका जिसकी वजह से बाउंड्री को क्लियर नहीं कर पाई गेंद| सीमा रेखा के काफी आगे फील्डर ने पकड़ा एक खिला हुआ कैच| 34/3 ऑस्ट्रेलिया, लक्ष्य से 167 रन दूर|
4.4
0
टिम साउदी To मिचेल मार्श
एलबीडबल्यू की बड़ी अपील लेकिन अम्पायर सहमत नहीं| इम्पैक्ट आउट साइड ऑफ़ ने बचा लिया यहाँ पर| लेग साइड पर खेलने गए थे लेकिन धीमी गति की गेंद से चकमा खा गये थे| कप्तान ने काफी देर बात चीत की लेकिन रिव्यु नहीं लिया|
4.3
0
टिम साउदी To मिचेल मार्श
गुड लेंथ गेंद!! आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया| कोई रन नहीं हुआ|
4.2
4
टिम साउदी To मिचेल मार्श
चौका!!! पैरों पर डाली गई गेंद को बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया फाइन लेग बाउंड्री की तरफ, गैप में गई गेंद सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
4.1
0
टिम साउदी To मिचेल मार्श
ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने सामने की ओर खेला| गेंदबाज़ ने उसे ख़ुद ही पकड़ा| कोई रन नहीं हुआ|
ग्लेन मैक्सवेल बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
ओवर की समाप्ति 4 : 30/2
11 रन
  • 03.1
  • 43.2
  • 03.3
  • 63.4
  • 13.5
  • W 3.6
ए. फिंच
13 (11)
म. मार्श
12 (7)
म. सैंटनर
1-0-11-1
3.6
W
मिचेल सैंटनर To एरोन फिंच OUT!
आउट!! कैच आउट!!! कॉट केन विलियमसन बोल्ड मिचेल सैंटनर| कप्तान ने पकड़ा कप्तान का कैच| ऑस्ट्रेलिया ने खोया अपना दूसरा विकेट| 13 रन बनाकर फिंच लौट गए पवेलियन| विकेट लाइन पर डाली गई गेंद को रूम बनाकर एक्स्ट्रा कवर्स के ऊपर से मारने गए| एलिवेशन नहीं मिल सका और फ्लैट गई ये गेंद सीधा कवर्स फील्डर की तरफ जहाँ से एक आसान सा कैच लपक लिया गया| सैंटनर को जिस काम के लिए लाया गया था वो करके अपने कप्तान को दिया| 30/2 ऑस्ट्रेलिया, लक्ष्य से 171 रन दूर|
3.5
1
मिचेल सैंटनर To मिचेल मार्श
सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
3.4
6
मिचेल सैंटनर To मिचेल मार्श
बिगी!! ओहोहोहो!!! 97 मीटर लम्बा!! बेहतरीन कवर ड्राइव!! ये शॉट तो मिच की ताक़त है!! हवा में थी लेकिन गैप में गई गेंद| करारा छह कह सकते हैं| किसी भी फील्डर के पास कोई मौका नहीं गेंद को रोकने का और बाउंड्री के ठीक बाहर जाकर गिरी गेंद|
3.3
0
मिचेल सैंटनर To मिचेल मार्श
ओह!! इस बार अंदर की तरफ पड़ने के बाद आई गेंद| बल्लेबाज़ उसे खेलने गए लेकिन लो रही बॉल| इन साइड एज लेकर पैड्स से टकराई, कोई रन नहीं हुआ|
3.2
4
मिचेल सैंटनर To मिचेल मार्श
चौका! जोखिम भरा शॉट!! स्वीप किया और गैप ढून्ढ लिया| स्क्वायर लेग की दिशा में खेला गेंद को जहाँ से गैप से चौका मिल गया| खतरों से खेलते हुए मार्श|
3.1
0
मिचेल सैंटनर To मिचेल मार्श
इस बार आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर समझदारी दिखाते हुए डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं|
ओवर की समाप्ति 3 : 19/1
12 रन
  • 62.1
  • 42.2
  • 02.3
  • 02.4
  • 22.5
  • 02.6
ए. फिंच
13 (10)
म. मार्श
1 (2)
ट. बोल्ट
2-0-17-0
2.6
0
ट्रेंट बोल्ट To एरोन फिंच
लहराते हुए अंदर आई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे भली भांति परखा और अंत में डिफेंड कर दिया|
2.5
2
ट्रेंट बोल्ट To एरोन फिंच
बाहरी किनारा लेकर कवर पॉइंट और गली के बीच से थर्ड मैन बाउंड्री की तरफ गई गेंद| आउट स्विंगर से बल्लेबाज़ को चकमा दे दिया था| फील्डर ने उसका चेज़ किया| सीमा रेखा के ठीक आगे उसे फील्ड कर लिया| वापिस थ्रो बोलर की तरफ आया| बल्लेबाज़ दो ही रनों पर संतुष्ट नज़र आये|
2.4
0
ट्रेंट बोल्ट To एरोन फिंच
एक और बार ऑफ़ साइड पर शॉट को खेला लेकिन गैप नहीं ढून्ढ पाए फिंच| कोई रन नहीं हुआ|
2.3
0
ट्रेंट बोल्ट To एरोन फिंच
इस बार बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|
2.2
4
ट्रेंट बोल्ट To एरोन फिंच
चौका!!! 2 गेंद 10 रन्स आ गए हैं यहाँ पर| लाजवाब शॉट सामने की तरफ! बल्लेबाज़ ने आगे आकर मिड ऑफ़ की तरफ गेंद को ड्राइव किया| गेंद सीधा सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
2.1
6
ट्रेंट बोल्ट To एरोन फिंच
झन्नाटेदार छक्का!!! सीधा गेंद जाकर गिरी स्टैंड्स में 92 मीटर दूर!!! बेहतरीन, लाजवाब, ज़ोरदार शॉट!! गेंदबाज़ गेंद को देखते ही रह गए, खराब गेंद नहीं थी लेकिन बल्लेबाज़ जिस मूड में नज़र आ रहे हैं कहना मुश्किल है कि गेंदबाज़ दबाव में नहीं होगा| क़दमों का इस्तेमाल करते हुए अपने लिए रूम बनाया और एक बड़ा शॉट मिड विकेट की तरफ खेल दिया|
ओवर की समाप्ति 2 : 7/1
2 रन
  • W 1.1
  • 01.2
  • 11.3
  • 01.4
  • 01.5
  • 11.6
ए. फिंच
1 (4)
म. मार्श
1 (2)
ट. साउदी
1-0-2-1
1.6
1
टिम साउदी To एरोन फिंच
सिंगल के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया| 7/1 ऑस्ट्रेलिया|
1.5
0
टिम साउदी To एरोन फिंच
एक और डॉट गेंद!! बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ गया| कोई रन नहीं हुआ|
1.4
0
टिम साउदी To एरोन फिंच
गुड लेंथ की गेंद पर बल्लेबाज़ ने डिफेंड करने का प्रयास किया| बॉल टप्पा खाकर इनस्विंग हुई और अतिरिक्त उछाल लेकर सीधा थाई पैड्स को जा लगी| रन नहीं मिल सका|
1.3
1
टिम साउदी To मिचेल मार्श
सिंगल!! इसी के साथ मिचेल मार्श ने अपना खाता खोला!!! ऑफ साइड की ओर बल्लेबाज़ ने पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
1.2
0
टिम साउदी To मिचेल मार्श
विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने डिफेंड करना बेहतर समझा|
मिचेल मार्श बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
1.1
W
टिम साउदी To डेविड वॉर्नर OUT!
आउट!! बोल्ड!! अनलकी रहे डेविड वॉर्नर!! टिम साउदी ने दिलाई अपनी टीम को सफलता| ओह इससे निराशाजनक और कुछ भी नहीं हो सकता है| वॉर्नर खुद से काफी ज्यादा खफ़ा होंगे कि ये क्या हो गया| लेंथ बॉल थी ऑफ़ स्टम्प पर जिसे लेग साइड पर पुल करने गए| बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर शरीर से टकराई गेंद और हवा में उछली| फिर उसी दौरान दोबारा बल्ले से लगी और सीधा विकेट्स की तरफ डिफ्लेक्ट कर गई और बूम| 5/1 ऑस्ट्रेलिया|
दूसरे छोर से गेंद लेकर टिम साउदी आए हैं...
ओवर की समाप्ति 1 : 5/0
5 रन
  • 00.1
  • 00.2
  • 00.3
  • 40.4
  • 10.5
  • 00.6
ए. फिंच
0 (1)
ड. वॉर्नर
5 (5)
ट. बोल्ट
1-0-5-0
0.6
0
ट्रेंट बोल्ट To एरोन फिंच
प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| खेलने का प्रयास, स्विंग से चकमा खा गए बल्लेबाज़| कीपर की तरफ गई गेंद| 5/0 ऑस्ट्रेलिया|
0.5
1
ट्रेंट बोल्ट To डेविड वॉर्नर
सिंगल मिल जाएगा यहाँ पर| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
0.4
4
ट्रेंट बोल्ट To डेविड वॉर्नर
बाहरी किनारा चौका! स्लिप फील्डर के काफी पास से निकल गई ये गेंद| बाल-बाल बचे वॉर्नर| अगर एक और स्लिप फील्डर वहां पर होता तो बल्लेबाज़ का काम तमाम हो जाता| एक कमाल की स्विंग गेंद से बल्लेबाज़ को पूरी तरह से खोलकर रख दिया था| उसी दौरान बल्ले का बाहरी किनारा लगा और स्लिप फील्डर के बाएँ ओर से निकल गई थर्ड मैन बाउंड्री की तरफ जहाँ से चार रन मिल गए|
0.3
0
ट्रेंट बोल्ट To डेविड वॉर्नर
एक और बार गेंद को ऑफ़ साइड पर खेला लेकिन फील्डर यहाँ पर भी पाए गए| कोई रन नहीं हुआ|
0.2
0
ट्रेंट बोल्ट To डेविड वॉर्नर
कोई रन नहीं, स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
0.1
0
ट्रेंट बोल्ट To डेविड वॉर्नर
डॉट बॉल के साथ हुई रन चेज़ की शुरुआत!! वॉर्नर ने बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ गई बॉल| कोई रन नहीं हुआ|
मैच की जानकारी
  • स्थान सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी), सिडनी
  • मौसम साफ़
  • टॉस ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
  • परिणाम न्यूज़ीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 89 रनों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच डेवोन कॉनवे
  • अंपायर एड्रियन होल्डस्टॉक, कुमार धर्मसेना, लॅंगटन रुसेरे
  • रेफ़री क्रिस ब्रॉड
Advertisement
मैच पोल
वर्म
Advertisement