भारत vs श्रीलंका, पहला टी20 Cricket Score
भारत vs श्रीलंका, 2023 - टी-20 Scoreboard
- प्लेयर ऑफ द मैचदीपक हूडा41(23)
| बल्लेबाज | R | B | 4s | 6s | SR |
|---|---|---|---|---|---|
| ईशान किशन Wk | 37 | 29 | 3 | 2 | 127.58 |
10.3 आउट!!! कैच आउट!! भारत को लगता हुआ चौथा झटका!! सेट बल्लेबाज़ ईशान किशन 37 रन बनाकर पवेलियन लौटे!! वानिंदु हसरंगा के हाथ लगी सफलता!! आगे डाली गई गुगली गेंद पर बल्लेबाज़ ने स्वीप शॉट लगाया| गेंद काफी धीमी गति से आई और बल्ले के उपरी भाग को लगकर मिड विकेट की ओर हवा में गई| फील्डर वहां मौजूद थे धनंजया डी सिल्वा जिन्होंने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| बल्लेबाज़ निराश होकर पवेलियन की ओर चलते बने| 77/4 भारत| 77/4
| |||||
| शुभमन गिल | 7 | 5 | 1 | 0 | 140 |
2.3 आउट!! एलबीडबल्यू!!! भारत को लगा पहला बड़ा झटका!!! महीश थीक्षाना के हाथ लगी विकेट!! शुभमन गिल अपने डेब्यू पर महज़ 7 रन बनाकर पवेलियन लौटे| भारत का रिव्यु हुआ असफल, गिल को जाना होगा वापिस| गुड लेंथ पर डाली गई कैरम गेंद पर बल्लेबाज़ ने बैक फुट से पुल शॉट लगाने का प्रयास किया| गेंद टप्पा खाकर तेज़ी अंदर की ओर आई और पैड्स को जा लगी| एलबीडबल्यू की हुई बड़ी अपील, अम्पायर ने आउट करार दिया| बल्लेबाज़ ने रिव्यु लिया| जिसके बाद थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में देखने के बाद बताया कि गेंद सीधा मिडिल स्टंप पर जाकर लग रही थी| आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला| 27/1 भारत| 27/1
| |||||
| सूर्यकुमार यादव | 7 | 10 | 1 | 0 | 70 |
5.1 आउट!! कैच आउट!! चामिका करुणारत्ने ने आते ही एक बड़ा विकेट अपने नाम कर लिया| स्काई को महज़ 7 के स्कोर पर पवेलियन जाना होगा| पॉवर प्ले का आखिरी ओवर था जिसे बड़ा करना चाहते थे लेकिन असफल रहे| अपना ट्रेड मार्क शॉट लगाना चाहते थे लेकिन सफल नहीं हो सके| लैप शॉट लगाने गए थे फाइन लेग फील्डर के ऊपर से लेकिन इस बार बल्ले से अच्छा संपर्क नहीं हो सका| ऑफ़ स्टम्प पर डाली गई थी गेंद जो बल्ले पर तो लगी लेकिन दूरी नहीं हासिल कर पाई| शॉर्ट फाइन लेग फील्डर ने खड़े-खड़े बड़े आराम से उसे लपक लिया| 38/2 भारत| 38/2
| |||||
| संजू सैमसन | 5 | 6 | 0 | 0 | 83.33 |
6.5 आउट!!! कैच आउट!!! भारत को लगा तीसरा बड़ा झटका!!! संजू सैमसन 5 रन बनाकर पवेलियन लौटे| धनंजय डी सिल्वा के हाथ लगी पहली विकेट!!! आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने बड़ा शॉट लगाने का प्रयास किया| गेंद धीमी आई और संजू ने बल्ले से तेज़ी से घुमाया| बल्ले और गेंद का सही ताल मेल नहीं हो सका और संजू के बल्ले के ऊपरी भाग को लगकर गेंद शॉर्ट थर्ड मैन की ओर हवा में गई| फील्डर वहां पर मौजूद थे जिन्होंने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 46/3 भारत| 46/3
| |||||
| हार्दिक पंड्या C | 29 | 27 | 4 | 0 | 107.40 |
14.1 आउट!!! कैच आउट!!! भारत की आधी टीम अब पवेलियन की ओर लौटती हुई!!! दिलशान मदुशंका के हाथ लगी बड़ी विकेट| हार्दिक पंड्या 29 रन बनाकर पवेलियन लौटे| लेंथ में छोटी डाली गई तेज़ गति की गेंद पर बल्लेबाज़ ने जगह बनाकर लेट कट शॉट खेलने का प्रयास किया| गेंद तेज़ी से शरीर की ओर आई और वहीँ से बल्ले का बाहरी किनारा लेकर सीधा कीपर की ओर गई जहाँ से कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा गया कैच| जिसके बाद अम्पायर से गेंदबाज़ कैच की अपील करने लगे और अम्पायर ने भी काफी देर बाद ऊँगली उठाकर आउट करार दिया| 94/5 भारत| 94/5
| |||||
| दीपक हूडा | 41 | 23 | 1 | 4 | 178.26 |
| |||||
| अक्षर पटेल | 31 | 20 | 3 | 1 | 155 |
| |||||
| अतिरिक्त | 5 रन (lb: 1, wd: 4) | ||||
| कुल | 162/5 20.0 (RR: 8.1) | ||||
- 27/12.3 ovशुभमन गिल
- 38/25.1 ovसूर्यकुमार यादव
- 46/36.5 ovसंजू सैमसन
- 77/410.3 ovईशान किशन
- 94/514.1 ovहार्दिक पंड्या
| गेंदबाजी | O | M | R | W | Econ |
|---|---|---|---|---|---|
| कसुन राजिता | 4 | 0 | 47 | 0 | 11.75 |
| दिलशान मदुशंका | 4 | 0 | 35 | 1 | 8.75 |
| महीश थीक्षाना | 4 | 0 | 29 | 1 | 7.25 |
| चामिका करुणारत्ने | 3 | 0 | 22 | 1 | 7.33 |
| धनंजय डी सिल्वा | 1 | 0 | 6 | 1 | 6.00 |
| वानिंदु हसरंगा | 4 | 0 | 22 | 1 | 5.50 |
| बल्लेबाज | R | B | 4s | 6s | SR |
|---|---|---|---|---|---|
| पाथुम निसंका | 1 | 3 | 0 | 0 | 33.33 |
1.5 आउट!! क्लीन बोल्ड! शिवम मावी के टी20 करियर की पहली विकेट| शानदार इनस्विंगर से बल्लेबाज़ को चारो खाने चित कर दिया| पहला विकेट भारत को मिल गया है| मावी अब बल्लेबाज़ पर हावी| ये लम्हा वो लम्बे समय तक याद रखेंगे| ऑफ़ स्टम्प पर डाली गई गेंद| पड़ने के बाद काँटा बदलते हुए अंदर की तरफ आई| बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से खेलना चाहा लेकिन इनस्विंग से चकमा खा गये और बॉल सीधा स्टम्प्स पर जाकर लगी और बूम| 12/1 श्रीलंका| 12/1
| |||||
| कुसल मेंडिस Wk | 28 | 25 | 5 | 0 | 112 |
8.2 आउट!!! कैच आउट!! भारत के हाथ लगी एक और बड़ी विकेट!!! कुसल मेंडिस 28 रन बनाकर पवेलियन लौटे!! हर्षल पटेल के हाथ लगी सफ़लता| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई शॉर्टपिच गेंद पर बल्लेबाज़ ने जगह बनाकर डीप पॉइंट की ओर कट शॉट लगाया| हवा में गई बॉल और फील्डर वहां मौजूद थे संजू सैमसन जिन्होंने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| बल्लेबाज़ निराश होकर पवेलियन की ओर चलते बने| 51/4 श्रीलंका| 51/4
| |||||
| धनंजय डी सिल्वा | 8 | 6 | 2 | 0 | 133.33 |
3.5 आउट!! कैच आउट!! कॉट संजू सैमसन बोल्ड शिवम मावी| दो चौके खाने के बाद एक और सफलता मावी ने हासिल की| उनके खाते की दूसरी| संजू इस बार कहाँ कोई ग़लती करने वाले| विकेट लाइन पर डाली गई गेंद को फ्लिक करना चाहते थे लेकिन शॉट खेलने में लेट हो गए| बल्ले से लगने के बाद सीधा मिड ऑन की तरफ हवा में चली गई गेंद जहाँ से फील्डर ने उसे लपक लिया| 24/2 श्रीलंका, लक्ष्य से 139 रन दूर| 24/2
| |||||
| चरिथ असलंका | 12 | 15 | 1 | 1 | 80 |
7.5 आउट!! कैच आउट!! ईशान किशन यु ब्यूटी!! एक बढ़िया रनिंग कैच हमें ईशान द्वारा देखने को मिला है| लेंथ गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे पुल करना चाहा लेकिन गति से चकमा खा गए| लेग साइड पर गई गेंद जहाँ से कीपर द्वारा एक लाजवाब डाईविंग कैच पकड़ा गया| बेहतरीन काम विकटों के पीछे कीपर द्वारा देखने को मिला| अब भारत यहाँ से दबाव बनाने को देखेगा| 47/3 श्रीलंका| 47/3
| |||||
| भानुका राजपक्षे | 10 | 11 | 1 | 0 | 90.90 |
10.4 आउट!! कैच आउट!!! सबसे बड़ा झटका यहाँ पर श्रीलंकाई टीम को लगता हुआ!! हर्षल पटेल के हाथ लगी दूसरी विकेट| भानुका राजपक्षे 10 रन बनाकर पवेलियन लौटे| गुड लेंथ पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर पंच शॉट लगाने का मन बनाया| गेंद टप्पा खाकर अतिरिक्त उछाल के साथ बल्लेबाज़ को चकमा देती हुई बल्ले के स्टीकर को लगकर सीधा मिड ऑफ की ओर हवा में गई जहाँ से हार्दिक पंड्या ने गेंद पर अपनी नज़रे जमाई और एक बेहतरीन कैच पकड़ा| भारत धीरे-धीरे जीत की ओर बढ़ती हुईनज़र आ रही है| 68/5 श्रीलंका| 68/5
| |||||
| दसुन शनाका C | 45 | 27 | 3 | 3 | 166.66 |
16.4 आउट!!! कैच आउट!! भारत को जिस विकेट की तलाश थी वो दिलाया है उमरान मलिक ने यहाँ पर!! अपनी गति से बल्लेबाज़ को पूरी तरह से छका दिया| दसुन शनाका 45 रन बनाकर पवेलियन लौटे| आगे डाली गई तेज़ गति की गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर की ओर हवा में शॉट लगाया| बल्ला हाथ में घूमा और गेंद सीधा कवर की ओर हवा में गई जहाँ से फील्डर युजवेंद्र चहल ने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| अपनी गति से यहाँ पर उमरान ने बल्लेबाज़ का शिकार कर लिया| 129/7 श्रीलंका| 129/7
| |||||
| वानिंदु हसरंगा | 21 | 10 | 1 | 2 | 210 |
14.3 आउट!! कैच आउट!! कॉट हार्दिक पंड्या बोल्ड शिवम मावी| एक और सफलता मावी के खाते में जाती हुई| कप्तान ने उन्हें गेंदबाजी में वापिस लाया और उन्होंने बड़ी विकेट निकालकर दे दी| मिड ऑफ़ पर एक आसान सा कैच कप्तान द्वारा| इस बार ऑफ़ स्टम्प लाइन पर डाली गई धीमी गति की गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे मिड ऑफ़ फील्डर के ऊपर से उठाकर मारना चाहा लेकिन एलिवेशन नहीं मिल सका इस वजह से फील्डर के हाथों में चली गई गेंद| 108/6 श्रीलंका, लक्ष्य से 55 रन दूर| 108/6
| |||||
| चामिका करुणारत्ने | 23 | 16 | 0 | 2 | 143.75 |
| |||||
| महीश थीक्षाना | 1 | 4 | 0 | 0 | 25 |
17.4 आउट!! कैच आउट!!! आठवां विकेट यहाँ पर मेहमान टीम का गिरता हुआ!! शिवम मावी के हाथ लगी चौथी विकेट!!! महीश थीक्षाना 1 रन बनाकर पवेलियन लौटे| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर हवा में शॉट लगाया| गेंद की गति और अतिरिक्त उछाल के कारण बल्लेबाज़ चकमा खा गए और बल्ले के स्टीकर के पास लगकर गेंद सीधा फील्डर के हाथ में गई जहाँ से स्काई ने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा आसान सा कैच| 132/8 श्रीलंका| 132/8
| |||||
| कसुन राजिता | 5 | 4 | 0 | 0 | 125 |
19.5 आउट!!! रन आउट!! अब 1 गेंद पर 4 रनों की दरकार| दीपक हूडा का शार्प थ्रो और अक्षर पटेल ने रन आउट करते हुए काम कर दिया| बल्लेबाज़ क्रीज़ के काफी बाहर रह गए| स्ट्राइक अभी भी करुणारत्ने के पास| इस गेंद पर मिड विकेट की तरफ हीव किया| बल्ले से लगने के बाद गेंद सीधा फील्डर की तरफ गई थी| स्ट्राइक अपने पास रखना चाहते थे करुणारत्ने इसलिए दूसरे रन के चक्कर में नॉन स्ट्राइकर एंड के बल्लेबाज़ को अपनी विकेट गंवानी पड़ी| 159/9
| |||||
| दिलशान मदुशंका | 0 | 0 | 0 | ||
20 आउट!! रन आउट!!! इसी के साथ भारत ने श्रीलंका को 2 रनों से शिकस्त दे दी है!!! श्रीलंकाई टीम का अंतिम विकेट भी यहाँ पर गिरता हुआ!!! आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर शॉट खेला और पहला रन तेज़ी से लिया| इसी बीच दूसरे छोर से बल्लेबाज़ रन लेने भागे लेकिन करुणारत्ने ने रन लेने से मनाया किया| फील्डर दीपक हूडा ने गेंद को कीपर की ओर थ्रो किया| ईशान किशन ने बॉल को पकड़ा और स्टंप पर लगा दिया| बल्लेबाज़ क्रीज़ से काफी बाहर रह गए| अम्पायर ने आउट करार दिया| इसी के साथ भारतीय टीम ने जीत का जश्न मनाया| 160/10
| |||||
| अतिरिक्त | 6 रन (lb: 1, wd: 4, nb: 1) | ||||
| कुल | 160/10 20.0 (RR: 8) | ||||
- 12/11.5 ovपाथुम निसंका
- 24/23.5 ovधनंजय डी सिल्वा
- 47/37.5 ovचरिथ असलंका
- 51/48.2 ovकुसल मेंडिस
- 68/510.4 ovभानुका राजपक्षे
- 108/614.3 ovवानिंदु हसरंगा
- 129/716.4 ovदसुन शनाका
- 132/817.4 ovमहीश थीक्षाना
- 159/919.5 ovकसुन राजिता
- 160/1020 ovदिलशान मदुशंका
| गेंदबाजी | O | M | R | W | Econ |
|---|---|---|---|---|---|
| हार्दिक पंड्या | 3 | 0 | 12 | 0 | 4.00 |
| शिवम मावी | 4 | 0 | 22 | 4 | 5.50 |
| उमरान मलिक | 4 | 0 | 27 | 2 | 6.75 |
| युजवेंद्र चहल | 2 | 0 | 26 | 0 | 13.00 |
| हर्षल पटेल | 4 | 0 | 41 | 2 | 10.25 |
| अक्षर पटेल | 3 | 0 | 31 | 0 | 10.33 |
- स्थान वानखेड़े स्टेडियम, मुम्बई
- मौसम साफ़
- टॉस श्रीलंका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
- परिणाम भारत ने श्रीलंका को 2 रनों से हराया
- प्लेयर ऑफ द मैच दीपक हूडा
- अंपायर अनिल चौधरी, केएन अनंथापद्मनाभन, जयरमन मदनगोपाल
- रेफ़री जवागल श्रीनाथ


