चीन में एससीओ समिट के दौरान रूस और भारत के साथ चीन के राष्ट्रपति की तस्वीरों ने ट्रंप को परेशान कर दिया है. ट्रंप ने सोशल मीडिया पर भारत और रूस को चीन के प्रभाव में खोने को लेकर चिंता जताई है. अमेरिकी विशेषज्ञों और पूर्व राजनयिकों ने भी ट्रंप की भारत पर टैरिफ नीति को लेकर चेतावनी दी थी.