अमेरिका के सीनेटर एरिक श्मिट ने एच-1बी वीजा कार्यक्रम को अमेरिकी कामगारों के लिए नुकसानदायक बताया है. उन्होंने हैदराबाद के चिलकुर बालाजी मंदिर को वीजा मंदिर कहकर अमेरिकी वीजा प्रणाली पर सवाल उठाए हैं. श्मिट का आरोप है कि वीजा प्रोग्राम अमेरिकी मजदूरी घटा रहे हैं और विदेशी श्रमिकों के लिए कार्टेल बना रहे हैं.