ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई ने 37 साल पुरानी वायु सेना कमांडरों की वार्षिक बैठक में पहली बार भाग नहीं लिया हर साल 8 फरवरी को ईरान में वायु सेना कमांडरों की बैठक होती है, जो 1979 की एक ऐतिहासिक घटना का प्रतीक है इस साल खामेनेई की जगह सशस्त्र बलों के चीफ ऑफ स्टाफ अब्दोलरहीम मौसवी ने वायु सेना कमांडरों से मुलाकात की