थाईलैंड और कंबोडिया के बीच जारी संघर्ष में भारतीय दूतावास ने भारतीय मूल के लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है. भारतीय दूतावास ने लोगों से बॉर्डर इलाकों से दूरी बनाए रखने की सलाह दी है ताकि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित हो सके. इस संघर्ष में थाईलैंड में पच्चीस से अधिक लोगों की जान गई है और कई गंभीर रूप से घायल हैं.