कैलिफोर्निया के यूनिवर्सिटी ऑफ बर्कले में पढ़ाई कर रहे 22 वर्षीय भारतीय छात्र साकेत श्रीनिवासैया का शव मिला है साकेत IIT मद्रास के पूर्व छात्र थे और बर्कले में केमिकल और बायोमॉलिक्यूलर इंजीनियरिंग में मास्टर्स कर रहे थे भारतीय वाणिज्य दूतावास ने शव मिलने की पुष्टि की और पार्थिव शरीर भारत भेजने में मदद का आश्वासन दिया है