थाईलैंड में 65 वर्षीय महिला को मृत समझकर अंतिम संस्कार के लिए ताबूत में रखा गया था. महिला दो साल से बेहोशी की हालत में थी और परिवार ने बिना जांच के ही उसे मृत मान लिया था. अंतिम संस्कार से पहले ताबूत में से दस्तक सुनाई दी और महिला के होश में आने से रिश्तेदार हैरान रह गए.