इजरायल ने गाजा शहर पर कब्जे की योजना के तहत अपने मिलिट्री ऑपरेशन का पहला चरण शुरू किया है. इजरायल ने गाजा शहर पर कब्जे के लिए लगभग साठ हजार रिजर्विस्ट सेना को बुलाया है. गाजा में दो साल से जारी हमास और इजरायल के बीच जंग के बीच मानवीय संकट और विस्थापन का खतरा बढ़ गया है.