इजरायल की सुरक्षा कैबिनेट ने गाजा सिटी पर कब्जा करने की योजना को मंजूरी दे दी है. गाजा में इजरायल के 22 महीने के हमले में लगभग 60 हजार फिलिस्तीनियों की मौत हो चुकी है और व्यापक तबाही हुई है. इजरायली सेना ने गाजा पर कब्जे की योजना को लेकर बंधकों की सुरक्षा, सेना पर दबाव को लेकर आपत्ति जताई है.