आयरलैंड के वॉटरफोर्ड शहर में 6 साल की भारतीय मूल की बच्ची पर 12-14 साल के बच्चों के गैंग ने नस्लीय हमला किया. बच्ची के चेहरे पर मुक्का मारा गया और उसके निजी अंगों पर साइकिल से चोट पहुंचाई गई. आयरलैंड में भारतीयों पर नस्लीय हमले बढ़े हैं, भारतीय दूतावास ने नागरिकों को सावधानी बरतने की चेतावनी दी है.