ईरान और इजरायल के बीच तनाव में अमेरिका की भागीदारी ने स्थिति को गंभीर बना दिया है. अमेरिका ने ईरान के तीन न्यूक्लियर स्थलों पर बड़े हमले किए हैं, जिससे प्रतिक्रिया की चिंता बढ़ी है. सोशल मीडिया पर तीसरे विश्व युद्ध की आशंका के मीम्स और चर्चाएं तेजी से फैल रही हैं.