एक भारतीय मूल के व्यक्ति को मियामी की फ्लाइट में एक यात्री पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. 21 वर्षीय ईशान शर्मा और 30 वर्षीय कीनू इवांस के बीच फ्लाइट के दौरान झगड़ा हुआ. वायरल वीडियो में दोनों एक-दूसरे की गर्दन पकड़ने की कोशिश करते दिख रहे हैं. इवांस ने पुलिस को बताया कि शर्मा ने बिना किसी कारण के उन पर हमला किया.