मालदीव की आजादी की 60वीं वर्षगांठ पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. भारत-मालदीव के बीच 60 वर्षों से स्थिर कूटनीतिक संबंध हैं, जो इतिहास, भूगोल और आपसी सद्भावना पर आधारित हैं. भारत और मालदीव के बीच आर्थिक सहयोग बढ़ाने के लिए मुक्त व्यापार समझौता (FTA) की बातचीत भी शुरू हो चुकी है.