बेंजामिन नेतन्याहू ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर तेल सप्लाई की निर्भरता कम करने के लिए नया सुझाव दिया है. उन्होंने खाड़ी देशों के तेल को पाइपलाइन से सऊदी होते हुए रेड सी और मेडिटरेनियन तक पहुंचाने का प्रस्ताव रखा है. इस योजना का मुख्य उद्देश्य ईरान के होर्मुज जलसंधि पर प्रभाव और वैश्विक तेल सप्लाई पर उसके दबाव को कम करना है.