हरिद्वार के ग्राम लाहडपुर में पत्नी पूजा और नाबालिग बेटी ने पति बबलू की हत्या की योजना बनाई थी. हत्या की कहानी को आत्महत्या बताने के लिए शव के मुंह में जहरीला सल्फास डालकर पुलिस को गुमराह किया गया था. पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत के बाद हत्या की जांच शुरू की और पत्नी बेटी को आरोपी माना गया.