उत्तराखंड सरकार ने हिमालय की 83 प्रमुख चोटियों को पर्वतारोहण और एडवेंचर एक्सपीडिशन के लिए खोल दिया है. ये चोटियां गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में स्थित हैं, जिनकी ऊंचाई 5,700 से 7,756 मीटर के बीच है. राज्य सरकार का मानना है कि इससे साहसिक पर्यटन को बढ़ावा तो स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे.