मुरादाबाद जिला प्रशासन ने मुलायम सिंह यादव के नाम पर आवंटित सरकारी कोठी खाली करने का नोटिस दिया है. कोठी को खाली करने के लिए समाजवादी पार्टी को 30 दिनों का समय मुरादाबाद के डीएम ने दिया है. यह कोठी सिविल लाइंस इलाके में 1994 में मुलायम सिंह यादव को 250 रुपये मासिक किराए पर आवंटित की गई थी.