यूपी ATS ने बांग्लादेश से आए अवैध घुसपैठियों को फर्जी दस्तावेज देने वाले 8 सदस्यों वाले गैंग का खुलासा किया है यह गिरोह जन सेवा केंद्रों में काम कर फर्जी आधार कार्ड, जन्म और निवास प्रमाण पत्र बनाकर घुसपैठियों को बसाता था. गैंग ने नौ राज्यों में सक्रिय रहते हुए दस्तावेजों के लिए इलेक्ट्रॉनिक और मैनुअल तरीकों का उपयोग किया था.